2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘शक्ति प्रदर्शन’, निकाली कमल संदेश यात्रा

Must Read
Bhartiya Samachar
Bhartiya Samachar
भारतीय समाचार | भारत की ताजा खबर| लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट, हिंदी समाचार
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में कमल संदेश यात्रा के तहत बाइक रैली का आयोजन किया। महाराजगंज जिले में बाईक  रैली की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। कमल सन्देश यात्रा प्रो.शिब्बन लाल सक्सेना चौक होते हुए बलिया नाला,सिनेमा हॉल चौक, मऊपाकड़ होकर फरेन्दा रोड होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। जहां भाजपाइयों ने आयोजित सभा को मंच से सम्बोधन कर कार्यकर्ताओं में 2019 के लिए जोश भरा।
कमल सन्देश यात्रा कार्यक्रम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिले के सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में संदेश कमल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। आज पार्टी विरोधी  तत्व सक्रिय हैं,जो तरह – तरह के अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।इस यात्रा से बिरोधियों और बिरोधी तत्वों को सबक मिलेगी।आज मोदी जी और पूज्य योगी जी के नेतृत्व में जनता को काफी सुबिधाएं मिली हैं,वो सभी सुविधाएँ या प्रधानमन्त्री आवस,या उज्ज्वला गैस हो।
     
सभा को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह (बजरंगी सिंह), पनियरा विधायक एवं प्राकलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन के जिला प्रभारी दयाशंकर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
सभा के बाद कलेक्ट्रेट स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर सांसद पंकज चौधरी ने माल्यार्पण कर बाइक रैली को रवाना किया। यह यात्रा जिला मुख्यालय से नगर सक्सैना चौक होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड में जाकर सम्पन्न हुआ।
 
कमल सन्देश यात्रा की बाइक रैली में जिले के पांचों विधान सभा क्षेत्रों से करीब 10 हजार बाइकों पर लगभग 25 हजार बाइक सवार कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सम्भालने के लिए नगर में यातायात पुलिस और सिविल पुलिस को इस ठण्ड में भी कड़ी पसीना बहानी पड़ी। हर गली चौराहों से निकलती कमल सन्देश यात्रा बाइक जुलूस के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ को सम्भालने के लिए जिले की पुलिस हर गली चौराहों पर मुस्तैद रही।
यात्रियों को हुई सवारी के लिए परेशानी
जगह – जगह तैनात पुलिस कर्मी रूट डायवर्जन के कारण सवारी गाड़ियों को बीच रास्ते से मोड़ दिया करते थे,जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।ज्यादा दिक्कत उन महिलाओं को हुई जिनके गोद में नवजात शिशु या मासूम बच्चे थे या फिर जो बुजुर्ग यात्री रहे।
छात्राओं को भी हुई दिक्कत
जिले में कमल यात्रा सन्देश रैली निकलने से जिले के हर सड़कों पर भीड़ रोज की अपेक्षा ज्यादा बढ़ गई और उसी दौरान स्कूल  और कॉलेजों की भी छुट्टी हो गई, जिस कारण घर लौट रहीं छात्र -छात्राओं को काफी दिक्कते हुई।
(शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Bhartiya Samachar

भारतीय समाचार | भारत की ताजा खबर| लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट, हिंदी समाचार

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
Latest News
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
- Advertisement -