Home Blog Page 12

ONGC Recruitment 2022: ONGC में निकली बंपर भर्ती, 12 अक्टूबर तक ongcindia.com पर करें अप्लाई

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने AEE, केमिस्ट, जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट, मैटेरियल मैनेजमेंट ऑफिसर, प्रोग्रामिंग ऑफिसर और ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 871 रिक्तियां भरी जाएंगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2022 है.

ONGC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

AEE, MMO और ट्रांसपोर्ट ऑफिसर- न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

AEE, केमिस्ट, जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिस्ट – न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

सामान्य – रु. 300/-

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी – कोई शुल्क नहीं

ऐसे करें आवेदन

  • ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं.
  • होमपेज पर एक बार करियर टैब पर क्लिक करें.
  • GATE-2022 22 सितंबर, 2022 के माध्यम से “भूविज्ञान और इंजीनियरिंग विषयों (E1 Level) में जीटी की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें.
  • पंजीकरण करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

आयु सीमा

AEE- 28 वर्ष

अन्य – 30 वर्ष

Uttar Pradesh:  मुख्यमंत्री योगी ने किया बाढ़ग्रस्‍त जिलों का हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित गोरखपुर अयोध्या बाराबंकी और संत कबीर नगर समेत कई जिलों में सैलाब की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया. एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी .

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोण्डा एवं बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए.

आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ के कारण जनहानि और पशुहानि में प्रभावित लोगों को सहायता राशि का वितरण तेजी से किया जाए. इसके साथ ही बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट्स का वितरण भी जल्द से जल्द कराया जाए.

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावित गांवों में संचालित राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं.

उनके अनुसार सरयू नदी की बाढ़ से गोरखपुर के 41 गांव, गोंडा के 24, बाराबंकी के 19, बस्ती के 12 तथा अयोध्या और संतकबीर नगर का एक-एक गांव प्रभावित है.

राहत आयुक्‍त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्‍त प्रदेश के आजमगढ़, गोरखपुर, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, संतकबीरनगर और सीतापुर समेत एक दर्जन से ज्‍यादा जिलों के 200 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित है. सैलाब से करीब दो लाख की आबादी पर असर पड़ा है.

राज्‍य में बाढ़ राहत के लिये एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 23 तथा पीएसी की 17 टीमें तैनात की गयी हैं.

बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने की 4 लाख मुआवजे की घोषणा

बिहार के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने और आंधी के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के लिए 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पूर्णिया और अररिया में चार-चार और सुपौल में आंधी और बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मरनेवालों के आश्रितों को तुरंत 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने और दुर्घटना से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का पालन करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि घर पर रहें और खराब मौसम में सुरक्षित रहें.

Mumbai Shivaji Park Dussehra Rally: शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए उद्धव गुट को हाईकोर्ट की इजाजत, शिंदे कैंप को झटका

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को शिवाजी पार्क में ‘दशहरा रैली’ के लिए हाई कोर्ट से इजाजत मिल गई है. वहीं एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) से बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से दादर से विधायक सदा सरवनकर की याचिका को खारिज कर दिया है. सदा सरवानकर ने अपने आप को मूल शिवसेना बताते हुए दशहरा रैली करने की मांग की थी और उद्धव ठाकरे की याचिका में हस्तक्षेप किया था.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे को दशहरा रैली के लिए इजाजत तो दे दी है, लेकिन साथ ही कुछ अहम बातें भी कही है. हाई कोर्ट ने कहा है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कानून व्यवस्था बनी रहे. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि इतने वर्षों से आयोजन हो रहा है और अभी तक कोई घटना नहीं हुई है. कोर्ट ने कहा कि सरकार के जीआर में दशहरा रैली आयोजन का तय दिन दिया गया है.

बीएमसी की तरह से वकील मिलिंद साठे ने पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि शिवसेना के दोनों पक्षों की वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है. साथ ही होर्डिंग लगाने को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो सकता है. उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव के दौरान भी शिवसेना के दो गुटों में झड़प हुई थी और यह तनाव अभी भी बरकरार है. मिलिंद साठे ने कहा कि  पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने की सूचना बीएमसी को दी है और शिवाजी पार्क संवेदनशील जगह है. 

बीएमसी ने शिवसेना के दोनों गुटों को शिवाजी पार्क में होने वाली रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी. यह जानकारी बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया था कि कानून व्यवस्था के लिहाज से किसी भी एक गुट को रैली की अनुमति देने पर शिवाजी पार्क में गंभीर समस्या हो सकती है, इसलिए बीएमसी ने दोनों गुटों को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति नहीं देने की जानकारी एक लेटर भेजकर दी. 

गौरतलब है कि शिवाजी पार्क में होने वाली शिवसेना की दशहरा रैली के लिए ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के अनिल देसाई ने 22 अगस्त को बीएमसी से अनुमति मांगी थी. इसके बाद 30 अगस्त को शिंदे गुट के विधायक सदा सर्वंकर ने भी दशहरा रैली आयोजित करने के लिए बीएमसी को आवेदन किया था.

Sarkari Naukri: DRDO ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है. युवाओं के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में नौकरी करने का ये अच्छा मौका हो सकता है. दरअसल DRDO ने कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र, ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B और टेक्निकल A के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2022 है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1901 पदों को भरा जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता
बता दें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पदों के लिए AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस में ग्रेजुएट की डिग्री या इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान या संबद्ध विषयों में डिप्लोमा होना चाहिए. तकनीशियन-ए के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए.

उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी: पे मैट्रिक्स लेवल-6 ₹ 35400-112400 रुपये
तकनीशियन-ए: पे मैट्रिक्स लेवल -2 ₹ 19900-63200 रुपये

चयन प्रक्रिया
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी- टीयर- I (सीबीटी)-स्क्रीनिंग टेस्ट; टियर- II (सीबीटी) – चयन परीक्षा
तकनीशियन-ए- टीयर- I (सीबीटी) – चयन परीक्षा; टियर- II – ट्रेड / स्किल टेस्ट

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को पूरे दिन रहेगा आडल योग, इन मुहूर्त में न करें कलश स्थापना

Shardiya Navratri 2022: 26 सितंबर से मां दुर्गा की पूजा-अराधना का पर्व नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है. शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर अडाल योग पूरे दिन रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अशुभ योगों में गिना जाता है.

इस बार शारदीय नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ होने के कारण मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होग. माता रानी की विदाई भी हाथी की सवारी पर होगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां आदिशक्ति की नवरात्रि के नौ दिन उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अडाल योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में अडाल योग को शुभ नहीं माना गया है. इस दौरान किए गए कार्यों का परिणाम शीघ्र नहीं मिलने की मान्यता है.

प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 26 सितंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 22 मिनट से होगी, जिसका समापन 27 सितंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 09 मिनट पर होगा.

इन मुहूर्त में न करें कलश स्थापना
राहुकाल- 07:41 AM से 09:12 AM
यमगण्ड- 10:42 AM से 12:12 AM
आडल योग- पूरे दिन.
दुर्मुहूर्त- 12:36 PM से 01:24 PM
गुलिक काल- 01:42 PM से 03:13 PM
वर्ज्य- 02:27 PM से 04:04 PM

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि का पहला दिन 26 सितंबर 2022, सोमवार को है. इस दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. मां शैलपुत्री की पूजा करते समय बीजमंत्र ह्रीं शिवायै नम: मंत्र का जाप करना अति शुभ माना जाता है.

Janhvi Kapoor ने कराया बेहद ग्लैमरस फोटोशूट, कातिल अदाओं ने बढ़ाई फैन्स की धड़कनें !

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. नाम इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गया है.

जाह्नवी इनदिनों बॉलीवुड के बिजी एक्ट्रेस हैं.जाह्नवी कपूर की झोली में बैक टू बैक फिल्में हैं. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म बवाल की शूटिंग खत्म की है.जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आएदिन अपनी नई-नई फोटो शेयर करती रहती हैं.

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है.व्हाइट डीप नेक वनपीस पहने जाह्नवी कपूर बेहद कातिलाना पोज़ देती नजर आ रही हैं.व्हाइट ड्रेस में जाह्नवी कपूर की ये ग्लैमरस अदाएं फैन्स के दिलों की धड़कनें तेज कर रही हैं.

बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म ‘गुड लक जैरी’ में नजर आई हैं.

दिवाली से पहले SpiceJet के पायलटों को मिली बड़ी खुशखबरी! Salary में हुआ 20% का इजाफा

स्पाइसजेट एयरलाइंस के पायलटों को दिवाली (Diwali 2022) से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. एयरलाइन (SpiceJet Airlines) ने ऐलान किया है कि वह अपने पायलटों की सैलरी में 20% तक की बढ़ोतरी करने वाला है. ध्यान देने वाले बात ये हैं कि कंपनी ने लगातार दूसरे महीने पायलटों की सैलरी में इजाफा किया है. स्पाइसजेट (SpiceJet) ने अपने कर्मचारियों को इसकी आंतरिक सूचना भी दे दी है.

उड़ान परिचालन के प्रमुख कैप्टन गुरचरण अरोड़ा ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि एयरलाइन को सरकार की आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना के तहत लगभग 225 करोड़ रुपये मिलने वाले थे जिसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है.

इसके बाद एयरलाइन ने अपने पायलटों के हित को देखते हुए अक्टूबर में उनकी सैलरी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी (SpiceJet Pilots Salary Hike)  करने का फैसला किया है. इसके साथ ही कंपनी 2 से 3 सप्ताह के अंदर सभी कर्मियों का टीडीएस (TDS) भी जमा कर देगी.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) ने स्पाइसजेट के 50 प्रतिशत विमानों के ऑपरेशन पर बैन लगा दिया था. अब इस मामले पर DGCA ने एक और बड़ा फैसला लिया है और इस बैन की समय सीमा के 29 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है. DGCA ने यह निर्णय एयरलाइन के सेफ्टी परफॉरमेंस को रिव्यू (Safety Performance) करने के बाद लिया है. ऐसे में 29 अक्टूबर तक स्पाइसजेट अपनी आधी फ्लाइट्स का ही ऑपरेशन कर सकता है.

DGCA की स्पाइसजेट पर बड़ी कार्रवाई के बाद एयरलाइन कंपनी ने अपने करीब 80 पायलटों को छुट्टी पर भेज दिया है. इस दौरान उन्हें सैलरी का भुगतान नहीं क्या जाएगा. एयरलाइन ने इस फैसले के पीछे यह कारण है कि उसे पिछले कुछ समय से भारी नुकसान हो रहा था. ऐसे में मजबूरी में कंपनी ने यह फैसला लिया है. कंपनी के 80 पायलटों को छुट्टी पर भेजने के बाद भी उसके पास फ्लाइट्स के संचालन के लिए पर्याप्त मात्रा में पायलट हैं. कंपनी ने कर्मचारियों को यह भी बताया है कि सैलरी में बढ़ोतरी के अलावा उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) और एम्प्लॉई लीव ट्रैवल (Employee Leave Travel) जैसी चीजों का भी फायदा मिलता रहेगा.

Women’s IPLपर काम कर रहा है BCCI, सौरव गांगुली ने अगले साल से शुरू होने की उम्मीद जताई

महिला आईपीएल पर लंबे वक्त से बातें चल रही हैं. अब बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने महिला आईपीएल (Women’s IPL) पर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, उन्होंने कहा कि बीसीसीआई महिला आईपीएल पर काम कर रहा है. इसके अलावा सभी राज्यों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सत्र 2022-23 के लिए गाइडलाइन दिया गया है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हम लगातार महिला आईपीएल पर काम कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगले साल से महिला आईपीएल शुरू होने की उम्मीद है.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के मुताबिक, मेंस आईपीएल भारत में और भारत के बाहर दोनों जगह खेले जाएंगे. इसके अलावा मेंस आईपीएल की सभी 10 टीमें अपने-अपने घरेलू मैदानों पर मैच खेल सकेंगी. हालांकि, पिछले साल आईपीएल भारत के महज 4 मैदानों पर खेले गए थे. जिसमें मुंबई और पुणे का मैदान शामिल था, जबकि कोलकाता और अहमदाबाद में नॉकआउट मैचों का आयोजन किया गया. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मैच खेला गया था. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता.

वहीं, बीसीसीआई ने स्टेट बोर्ड को जो लेटर लिखा है उसमें कहा गया है कि भारतीय मेंस टीम ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी. वहीं, भारतीय वीमेंस टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी. इसके अलावा बीसीसीआई अक्टूबर और मार्च में ईरानी कप के मैच करवाने की तैयारी कर रहा है. सौराष्ट्र और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच अक्टूबर में मैच खेला जाएगा. सौराष्ट्र और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच यह मैच राजकोट में खेला जाएगा.

Source: ABP News

Uttar Pradesh: बसपा सुप्रीमो मायावती का BJP और सपा पर हमला, बोली, भाजपा की घोर जातिवादी

बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा और सपा एक साथ हमला बोला. उन्होंने भाजपा को घोर जातिवादी, साम्प्रदायिक व जनहित-विरोधी पार्टी करार दिया. मायावती ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा भाजपा की घोर जातिवादी, साम्प्रदायिक व जनहित-विरोधी नीतियों आदि के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की सेक्युलर शक्तियों ने सपा को वोट देकर यहाँ प्रमुख विपक्षी पार्टी तो बना दिया, किन्तु यह पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देने में विफल साबित होती हुई साफ दिख रही है, क्यों.

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार को यूपी की करोड़ों जनता के हित व कल्याण के विरुद्ध पूरी तरह से निरंकुश व जनविरोधी सोच व कार्यशैली के साथ काम करने की छूट मिली हुई है. विधान सभा में भी भारी संख्या बल होने के बावजूद सरकार के विरुद्ध सपा काफी लाचार व कमजोर दिखती है, अति-चिन्तनीय. 

इससे पहले उन्होंने लिखा था कि विपक्षी पार्टियों को सरकार की जनविरोधी नीतियों व उसकी निरंकुशता तथा जुल्म-ज्यादती आदि को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना भाजपा सरकार की नई तानाशाही प्रवृति हो गई है. साथ ही, बात-बात पर मुकदमे व लोगों की गिरफ्तारी एवं विरोध को कुचलने की बनी सरकारी धारणा अति-घातक.

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था आदि के प्रति यूपी सरकार की लापरवाही के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन नहीं करने देने व उनपर दमन चक्र के पहले भाजपा जरूर सोचे कि विधानभवन के सामने बात-बात पर सड़क जाम करके आमजनजीवन ठप करने का उनका क्रूर इतिहास है.