Home Blog Page 14

साल 2020 में भारत में तकरीबन 2.5 लाख से ज्यादा सड़क दुर्घटनाए हुई, 91,239 लोग मारे गए : रिपोर्ट

सड़कों पर होने वाले हादसों में सबसे ज्यादा मामले तेज रफ्तार (High Speed) से वाहन चलाने के होते हैं. इसके अलावा गलत दिशा में तथा नशे में वाहन चलाना, मोबाइल फोन पर बात करना तथा रेड लाइट सिग्नल को नहीं मानना भी अहम कारण हैं. यह जानकारी सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट से मिली है.

रिपोर्ट के कारण सड़कों पर होने वाली मौतों में 69.3 प्रतिशत तेज रफ्तार के कारण होती हैं. ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – 2020′ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में 11 प्रतिशत से अधिक मौतें और चोटें सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण हुईं, जबकि 30.1 प्रतिशत मौतें और 26 प्रतिशत चोटों की वजह हेलमेट नहीं पहनना था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 के दौरान सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण 15,146 लोगों की मौत हो गई जबकि 39,102 लोग घायल हो गए.

इसमें कहा गया है कि कैलेंडर वर्ष 2020 में भारत में तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण कुल 2,65,343 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 91,239 लोगों की मौत हो गई. 20,228 सड़क दुर्घटनाएं गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण हुईं और इन हादसों में 7,332 लोगों की जान चली गई.

इस रिपोर्ट के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से 8,355 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 3,322 लोगों की मौत हो गई. वहीं गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग के कारण 6,753 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 2,917 लोगों की मौत हो गई.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटर वाहन संशोधन कानून (एमवीए) 2019 के कार्यान्वयन होने से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिली. यह कानून एक सितंबर, 2019 को लागू हुआ था. इस कानून में अन्य बातों के साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए दंड में भारी वृद्धि, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने पर दंड में वृद्धि जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं.

‘राहुल वाहनों की टंकी बीजेपी शासित राज्यों में भर लें…: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर BJP का तंज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना की और उन्हें पैसे बचाने के लिए बीजेपी शासित राज्यों में अपने काफिले के वाहनों की टंकी भर लेने को कहा.

अन्नामलाई ने दावा किया कि कांग्रेस नेता की प्रस्तावित यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व के तहत नये भारत के बारे में उनकी आंखें खोल देगी. राहुल के सात सितंबर को कन्याकुमारी जिले में यात्रा की शुरूआत करने का कार्यक्रम है. पांच महीने तक चलने वाली यह यात्रा 12 राज्यों में 3,500 किमी से अधिक की दूरी तय करने के बाद कश्मीर में संपन्न होगी.

अन्नामलाई ने एक ट्वीट में तंज करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी कल से यात्रा शुरू कर रहे हैं, जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत नये भारत और पिछले आठ वर्षों में हुए परिवर्तन के बारे में उनकी आंखें खोल देगी.” उन्होंने संकेत दिया कि ईंधन(तेल) की कीमतें भाजपा शासित राज्यों की तुलना में तमिलनाडु में अधिक है. उन्होंने राहुल से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के अपने साझेदार द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने के उसके चुनावी वादे की याद दिलाने का आग्रह किया.

उन्होंने संकेत दिया कि ईंधन(तेल) की कीमतें भाजपा शासित राज्यों की तुलना में तमिलनाडु में अधिक है. उन्होंने राहुल से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के अपने साझेदार द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने के उसके चुनावी वादे की याद दिलाने का आग्रह किया. उन्होंने सुझाव दिया, ‘‘हम आपसे यह भी अनुरोध करते हैं कि आप पैसे बचाने के लिए अपने काफिले के वाहनों की टंकी भाजपा शासित राज्यों में भर लें!”

Britain: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की नई कैबिनेट में गृह मंत्री नियुक्त

ब्रिटेन (Britain) की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा की. कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में शुरुआत में ट्रस के खिलाफ खड़ी हुई ब्रेवरमैन ने मुकाबले से बाहर होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया था.

गोवा और तमिल विरासत से संबंध रखने वाली 42 वर्षीय ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के पद के रूप में उसका इनाम मिला है. वह प्रीति पटेल की जगह लेंगी, जिन्होंने सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

इसके अलावा ट्रस की शीर्ष टीम में थेरेसी कॉफे को उप प्रधानमंत्री और क्वासी क्वार्टेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है. जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है. वेंडी मॉर्टन को ट्रेजरी की संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया है और वह टोरी दल की पहली मुख्य सचेतक बन गई हैं.

“अपनी उम्र जान लें और तब बोलें”: आदित्य ठाकरे के “धोखेबाज” कहने पर एकनाथ शिंदे का जवाब

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) को लेकर अपनी रणनीति बदलते प्रतीत हो रहे हैं. शिंदे ने हाल में शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेताओं की आलोचना करने के लिए आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, ”उन्हें अपनी उम्र मालूम होनी चाहिए और उन्हें उसी के अनुसार बोलना चाहिए.” आदित्य के शिंदे को धोखेबाज कहने पर उन्होंने यह बात कही है. 

महा विकास आघाड़ी (MVA) की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों को ”धोखेबाज” और ”पीठ में छुरा घोंपने” वाला कहने वाले आदित्य और उनके पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे तीखी टिप्पणी करने से हमेशा बचते नज़र आए हैं.

हालांकि, सोमवार की रात में एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए, शिंदे ने आदित्य पर निशाना साधा.

शिंदे से जब बागी विधायकों को आदित्य ठाकरे द्वारा ‘‘धोखेबाज” कहे जाने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ”उन्हें अपनी उम्र मालूम होनी चाहिए और उन्हें उसी के अनुसार बोलना चाहिए. आज हम जो कुछ भी हैं, वह स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे और उनके विचारों की वजह से हैं. लेकिन वह (आदित्य) और अन्य लोग सत्ता के लिए बालासाहेब के विचारों से दूर हो गए है, जिसने हमें (विद्रोह करने का) यह कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया.”

Uttar Pradesh: बाराबंकी की जेल में बंद 26 कैदी HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप, 2 की हालत गंभीर

बाराबंकी जिला कारागार में 26 कैदियों के एचआईवी संक्रमित होने का मामला सामने आया है, जिनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है. आधिकारिक रूप से सोमवार को यह जानकारी दी गयी.

जिला कारागार में 20 दिनों में तीन चरणों में लगाये गये एचआईवी शिविर के दौरान की गई जांच में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव (HIV Positive) पाए गए, जिसमें दो की तबीयत ज्यादा खराब होने पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) से उपचार किया जा रहा है.

जिला जेल के जेलर आलोक शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच में 26 कैदी संक्रमित पाए गए हैं. उन्‍होंने बताया कि पीड़ित कैदियों के इलाज के लिए लखनऊ लोहिया अस्पताल से संपर्क कर समुचित उपचार के उपाय किए जा रहे हैं. बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अवधेश यादव ने बताया कि कारागार में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. 

उन्‍होंने बताया कि गत 10 अगस्त से एक सितंबर तक जेल में तीन चरणों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर एचआईवी की जांच की गई. उन्‍होंने बताया कि तीनों चरणों की जांच में जेल के 26 कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं. यादव ने बताया कि इनमें से दो मरीजों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही है और अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी.

Tirumala Tirupati: कांग्रेस नेता अर्चना गौतम का वीडियो वायरल, तिरुपति बालाजी मंदिर के स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने इस संबंध में एक वीडियो ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के अधिकारी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं, वीडियो में अर्चना गौतम अधिकारियों पर चिल्लाती हुईं भी नजर आ रहीं हैं.

उन्होंने आगे कहा, “टीटीडी के कर्मचारी पर कार्रवाई होनी चाहिए. मैं आंध्र गवर्नमेंट से निवेदन करती हूं कि इस मामले को देखे. ये लोग VIP दर्शन के नाम पर 10500 रुपये एक आदमी से लेते हैं. इस तरह लूटना बंद करो.”

मंदिर प्रशासन ने अर्चना गौतम के इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि उन्होंने टीटीडी कर्मचारियों पर हमला किया है जो एक जघन्य कृत्य है. मंदिर प्रशासन ने इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखते हुए बताया, उत्तर प्रदेश के शिवकांत तिवारी, अभिनेत्री अर्चना गौतम व कुछ अन्य लोगों के साथ 31 अगस्त 2022 को यहां दर्शन करने पहुंचे थे. केंद्रीय सहायक मंत्री की सिफारिश के पत्र के साथ वे लोग तिरुमाला आए.

उन्होंने अपर ईओ कार्यालय में दर्शन के लिए आवेदन किया. इस पत्र पर शिवकांत तिवारी के मोबाइल नंबर पर 300 रुपये दर्शन टिकट स्वीकृत करने का संदेश भेजा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद शिवकांत तिवारी अपर ईओ के कार्यालय गए. उन्होंने कहा कि टिकट खरीदने की समय सीमा अब समाप्त हो गई है. इस पर शिवकांत तिवारी के साथ आईं अभिनेत्री अर्चना गौतम ने अपना आपा खो दिया और वह कार्यालय के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगीं. 

मंदिर प्रशासन का कहना है कि अर्चना गौतम ने काफी देर तक खूब हंगामा किया. इस दौरान उनके साथी शिवकांत तिवारी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. अंत में अतिरिक्त ईओ ऑफिस के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी ली और मामले को शांत करने के लिए दूसरी बार उनका 300 रुपये का टिकट आवंटित कर दिया.

लेकिन अभिनेत्री अर्चना गौतम ने टिकट लेने से इंकार कर दिया. इसके बाद अर्चना गौतम और शिवकांत तिवारी नगर थाने में पहुंचे औऱ कार्यालय के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत दी. इसके बाद स्टाफ ने पूरा वीडियो दिखाया. इसमें साफ दिख रहा था कि अभिनेत्री दुर्व्यवहार कर रहीं थीं. 

मंदिर प्रशासन का कहना है कि स्टाफ ने उनसे कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं मांगे. उनसे ये कहा गया था कि यदि आप 1 सितंबर के लिए वीआईपी दर्शन टिकट चाहते हैं, तो आप 10,500/- रुपये का भुगतान कर सकते हैं और श्रीवाणी दर्शन टिकट प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अभिनेत्री इसे लेकर उल्टा आरोप लगा रहीं हैं. 

Covishield Vaccine से महिला डॉक्टर की मौत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, याचिकाकर्ता ने मांगा 1000 करोड़ का मुआवजा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) से कथित तौर पर एक महिला डॉक्टर की मौत के मामले में (Lady Doctor Death Case) भारत सरकार (GOI) समेत अन्य लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.

कोर्ट की ओर से भारत सरकार के अलावा, महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt), केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), पुणे का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII), दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) निदेशक, डीजीसीआई प्रमुख (DGCI Chief) और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Microsoft founder Bill Gates) समेत अन्य लोगों से जवाब मांगा गया है. 

याचिकाकर्ता दिलीप लुनावत ने सरकार और अन्य लोगों पर कोविशील्ड वैक्सीन के बारे में झूठे दावे कर लोगों को प्रेरित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड वैक्सीन लेने के लिए चिकित्सकों को मजबूर किया गया. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि कोविशील्ड वैक्सीन लेने के बाद उसकी बेटी डॉक्टर स्नेहल लुनावत की मौत हो गई. याचिकाकर्ता ने एक हजार करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. 

याचिका में चार जनवरी 2021 के एक टीवी इंटरव्यू का जिक्र किया गया है, जिसमें भारत के औषधि महानियंत्रक वीजी सोमानी ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि टीके 110 फीसदी सुरक्षित हैं. याचिका में कहा गया है कि वीजी सोमानी ने कहा था, ”सुरक्षा की जरा सी भी चिंता होने पर हम किसी भी चीज की मंजूरी नहीं देंगे. टीके 110 प्रतिशत सुरक्षित हैं.”

याचिका में कहा गया कि इसी तरह के साक्षात्कार दिल्ली एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने दिए थे, जिनमें उन्होंने सभी से यह कहकर टीके लगवाने की अपील की थी कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है.

याचिका के अनुसार, डॉक्टर स्नेहल लुनावत ने झूठे दावों से प्रभावित होकर 28 जनवरी 2021 को वैक्सीन की पहली डोज ली थी. पिता दिलीप लुनावत के आरोप के अनुसार, एक मार्च को कोविशील्ड के साइड इफेक्ड के कारण स्नेहल का निधन हो गया था.

याचिका में दावा किया गया है कि दो अक्टूबर 2021 को केंद्र सरकार की एईएफआई समिति ने स्वीकार किया था कि शिकायतकर्ता की बेटी की मौत कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट के कारण हुई. डॉक्टर स्नेहल लुनावत नासिक के धमनगांव स्थित एसएमबीटी डेंटल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर और सीनियर लेक्चरर थीं. कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी.

Coronavirus India Update: मुंबई में गणेश उत्सव की धूम के बीच कोरोना का कहर, डेथ रेट बढ़ा

मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक तरफ गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के कारण लोगों की जान जा रही है. हालांकि, कोविड के केस के मामले अधिक दर्ज नहीं हो रहे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में शहर में मृत्यु दर (Covid Death Rate) में बढ़ोतरी हुई है. बीते तीन दिनों में मुंबई (Mumbai) में कोरोना से 12 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

गणेश उत्सव 2 साल बाद मुंबई में जरूर धूमधाम से मनाया जा रहा, लेकिन अभी तक कोरोना भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ. इसी बीच बाजारों, गणेश मंडलों और मंदिरों में भीड़ पर कोई नियंत्रण नहीं है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में जिन भी मरीजों की कोरोना से जान गई वह डायबिटीज, हाई बीपी, किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और सभी 50 साल से ऊपर के थे. 

मुंबई का पिछले 6 दिनों में का कोरोना रिकॉर्ड

28 अगस्त- 610 नए कोरोना केस मिले जिसमें से 93 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण नहीं थे. इस दौरान 3 मरीजों की मौत हुई.
29 अगस्त- 351 नए केस मिले और 90 प्रतिशत मरीजों में कोई लक्षण नहीं थे. कोविड से 3 मरीजों की जान गई.
30 अगस्त- 516 नए कोरोना केस सामने आए और 94 प्रतिशत मरीजों में कोई लक्षण नहीं मिले जबकि 3 मरीजों को जान गंवानी पड़ी.
31 अगस्त- 638 नए मामले आए और 4 मरीजों की मौत हई. नए मामलों में 93 प्रतिशत मरीजों में कोई लक्षण नहीं मिले.
01 सितंबर- 272 नए कोविड केस मिले और 4 मरीजों की जान गई. करीब 90 फीसदी पेशेंट में कोई लक्षण नहीं पाए गए.
02 सितंबर- 402 नए केस मिले जबकि 4 मरीजों की जान गई. करीब 91 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण नहीं पाए गए.

Source: ABP News

Bihar: सियासी हलचल के बीच बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- 2024 के चुनाव में एकजुट होगा विपक्ष

बिहार में जेडीयू के एनडीए (NDA) से अलग होने के बाद लगातार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लगातार झटके लग रहे हैं. मणिपुर (Manipur) में भी जेडीयू के विधायकों ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया है और उनके छह में से पांच विधायक बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए. ऐसे में अब विधायकों को लेकर नीतीश कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जब वह एनडीए से अलग हुए, तो मणिपुर के सभी छह विधायक आए और उनसे मिले, उन्हें आश्वासन दिया कि वे जेडीयू (JDU) के साथ हैं. 

नीतीश कुमार ने कहा कि हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है. विधायक पार्टियों से नाता क्यों तोड़ रहे हैं, जोकि संवैधानिक है. उन्होंने आगे कहा कि 2024 के चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट होगा. दरअसल, बीजेपी के खिलाफ सीएम नीतीश का ‘दिल्ली मिशन’ विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने के लिए ही है. 

दरअसल, इस वक्त बिहार की राजनीतिक चौसर में कई बिसातें बिछाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो सकते हैं. माना जा रहा है कि वह इस दौरान कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दिल्ली में विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने पर बातचीत होगी.

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने बयान में भी साफ कर दिया है कि 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए अभी से तैयारियां जारी हैं. विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की पूरी कोशिश की जा रही है. बहरहाल, राजनीतिक गलियारों में ये चर्चाएं तेज हैं कि बीजेपी (BJP) के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का ये जेडीयू (JDU) का मास्टर प्लान हो सकता है.

Uttar Pradesh: मुस्लिम से हिंदू बने शख्स ने अपने परिवार के खिलाफ दी शिकायत, पत्नी ने जेठ पर लगाया रेप का आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) के बीबीडी थाने में मुस्लिम (Muslim) से हिंदू (Hindu) बने एक शख्स ने अपने परिवार के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है. शख्स की पत्नी का आरोप है कि उसके जेठ ने उससे और बेटी के साथ रेप (Rape) करने की कोशिश की और एक कैबिनेट मंत्री का नाम लेकर धमकाया है. लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. 

ये विवाद 2006 में शुरू हुआ था जब सलीम नाम के शख्स ने एक हिंदू लड़की पूनम सिंह से शादी कर ली. परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे. आरोप है कि सलीम के परिजन उसकी पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगे और उसे प्रतिबंधित गौमांस पकाने और खाने पर मजबूर किया. 

सलीम के मुताबिक, परिवार द्वारा परेशान किए जाने पर 2013 में वह अपनी पत्नी के साथ अलग घर में रहने लगा. सलीम ने बताया कि परिवार द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के बाद उसने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया और धर्म परिवर्तन कर लिया. धर्म बदलने के बाद सलीम ने अपना नाम राजवीर रख लिया है.

मुसलमान से हिंदू बने राजवीर ने कहा कि इस्लाम में गैर धर्म की लड़कियों को खुशी से स्वीकार करने की सीख दी गई है, लेकिन उसके परिवार में ऐसा नहीं हुआ. उसने बताया कि 2006 में उसकी शादी के बाद से ही उसके भाई वसीम और पिता नाराज रहने लगे थे. जब परिवार से अलग हुए तो और डराया-धमकाया जाने लगा. आखिर हिंदू धर्म अपनाकर अखबार में एक विज्ञापन छपवा दिया है.

राजवीर की पत्नी ने कहा कि उसके जेठ ने उससे और बेटी से रेप करने की कोशिश की है. पति को अगवा कर डराया गया और बाद में छोड़ दिया गया. महिला ने आरोप लगाया कि जेठ ने उसके आधार कार्ड में जबरन मुस्लिम नाम लिखवा दिया. फिलहाल आरोपी वसीम फरार चल रहा है.