Home Blog Page 266

‘अमेरिकी रिजर्व बैंक’ के मुखिया बन सकतें हैं रघुराम राजन

क्या भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अमेरिका के ‘सेंट्रल फेडरल रिजर्व’ के चेयरमैन बन सकते हैं? एक ग्लोबल फाइनैंशल मैगजीन बैरन ने उनके नाम की वकालत की है। जिस तरह से भारत में रिजर्व बैंक काम करता है, वही काम अमेरिका में फेडरल रिजर्व का भी है। बैरन मैगजीन के अनुसार रघुराम राजन अमेरिकी सेंट्रल बैंक के चेयरमैन के पद के लिए एक आदर्श व्यक्ति होंगे।

गौरतलब है कि फेडरल रिजर्व की मौजूदा चेयरपर्सन जनेट यलेन का कार्यकाल 2018 की शुरुआत में खत्म हो रहा है। उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले वहां नए चेयरमैन का चुनाव करना जरूरी है। अमेरिका में नए चेयरमैन की तलाश हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जल्दी ही नए चेयरमैन की घोषणा कर सकते हैं। रघुराम राजन के पक्ष में बैरन मैगजीन ने तर्क दिया है कि जब दुनियाभर में देशों की खेल टीमें अपने खेल को सुधारने के लिए दुनिया की सर्वोच्च प्रतिभा का चुनाव करती हैं तो फिर अमेरिकी सेंट्रल बैंक ऐसा क्यों नहीं कर सकता?

रघुराम राजन पिछले साल तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। इस पद को छोड़ने के बाद वह अमेरिका चले गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनने से पहले राजन इंटरनैशनल मॉनिटरी फंड में मुख्य अर्थशास्त्री के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने 40 साल की उम्र में इंटरनैशनल मॉनिटरी फंड के मुख्य अर्थशास्त्री का पद संभाला था। ऐसा करने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे। 2013 में उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया था। पहले भी कई ऐसे उदाहरण रहे हैं कि जब किसी देश के सेंट्रल बैंक के चेयरमैन का पद ऐसे व्यक्ति संभाल चुके हैं, जो वहां के नागरिक नहीं थे। जैसे बैंक ऑफ इंग्लैंड के चेयरमैन का पद कनाडा में जन्मे मार्क कार्नी ने संभला था।

फेडरल रिजर्व के प्रमुख के तौर पर राजन के नाम पर कोई जोर नहीं दे रहा है हालांकि, उनका नाम अर्थशास्त्र के क्षेत्र में संभावित नोबेल पुरस्कार पाने वालों की सूची में था। राजन सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के मुख्य अर्थशास्त्री बने थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो पश्चिमी देश के नहीं थे। वह वर्ष 2005 में अर्थशास्त्रियों और बैंक प्रमुखों की सालाना बैठक में वित्तीय संकट की भविष्यवाणी कर सुर्खियो में आए थे। उन्हें पूर्व यूपीए सरकार ने 2013 में रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया था। वह फिलहाल शिकागो विश्विवद्यालय में बूथ स्कूल ऑफ बिजनस में फाइनैंस के प्रफेसर हैं।

Source :NBT

बॉक्सऑफिस पर बरकरार है’सीक्रेट सुपरस्टार’ का जादू…

दीवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ बॉक्सऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 22.75 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट  के मुताबिक, यह फिल्म मैट्रो और मल्टीप्लैक्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक  8.65 करोड़ रु. बटोरे हैं।

रिलीज के पहले दिन 19 अक्टूबर को फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने 4.80 करोड़ रु. कमाए थे। वहीँ इसके अगले दिन इसका कलेक्शन दोगुना होकर 9.30 करोड़ रु. रहा। वहीं,बीते शनिवार फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली और इसने 8.65 करोड़ रु. बटोरे।

अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ एक किशोरी इंसिया (जायरा) के इर्द-गिर्द घूमती है। इंसिया सिंगर बनने के ख्वाब देखती है। फिल्म में आमिर खान ने शक्ति कपूर नामक म्यूजिक डायरेक्टर का सपोर्टिंग किरदार निभाया है। फिल्म आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के आमिर खान प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 2-1 से मात देकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया है। ढाका में खेले गए फाइनल मुकाबले में मलेशिया की टीम भारत के सामने बेजोड़ प्रदर्शन करने में नाकाम रही और भारत ने खेल के हर क्षेत्र में उसे मात देते हुए खिताब पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीता, इससे पहले  भारतीय टीम ने  2003 में कुआलालम्पुर और 2007 में चेन्नई में एशिया कप जीता था। 

खिताबी पर तीसरी जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान के सर्वाधिक तीन बार एशिया कप जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वहीँ मलेशिया की टीम पहली बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 6-3 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

भारत ने फाइनल में शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच के तीसरे ही मिनट में रमनदीप सिंह ने भारत के लिए पहला गोल दागते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वॉर्टर का अंत भारत ने 1-0 की बढ़त के साथ किया।  भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में भी मलेशिया के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले किए और जल्द ही इसका फायदा भी उसे मिल गया। जब दूसरे क्वॉर्टर की समाप्ति से महज एक मिनट पहले 29वें मिनट में ललित उपाध्याय ने भारत के लिए गोल दागते हुए बढ़त 2-0 कर दी। 

तीसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं दाग पाया और भारत ने इस क्वॉर्टर के अंत तक 2-0 की बढ़त बनाए रखी। लेकिन चौथे क्वॉर्टर में मलेशिया ने वापसी करते हुए 51वें मिनट में शाहरिल शाबाह के गोल की बदौलत स्कोर 2-1 कर दिया।  चौथे क्वॉर्टर में मलेशिया को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक पर भी गोल नहीं दाग पाई। मलेशिया को गोल दागने से रोकने में भारतीय गोलकीपर आकाश का अहम योगदान रहा।  आखिर में भारत ने ये मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। 

भारत ने इससे पहले सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में मलेशिया को 6-4 से हराया था और इसके बाद सुपर-4 के अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 4-0 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।  जबकि मलेशिया ने कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर पहली बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची थी। 

राहुल गांधी ने वसुंधरा राजे पर कसा तंज, कहा – यह 2017 है, 1817 नहीं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विवादित अध्यादेश को लेकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि हम ‘2017’ में जी रहे हैं ना कि ‘1817’ में। दरअसल राजस्थान सरकार ने एक अध्यादेश पेश किया था जिसे लेकर विवाद खड़ा हो  गया है। तमाम विशेषज्ञ इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ मानते हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘पूरी विनम्रता से मैं कहना चाहता हूं कि हम 21वीं सदी में हैं. यह 2017 है, 1817 नहीं।’

बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र में राजस्थान सरकार एक ऐसा बिल लाने जा रही है जो एक तरह से सभी सांसदों-विधायकों, जजों और अफ़सरों को लगभग इम्युनिटी दे देगा। उनके ख़िलाफ़ पुलिस या अदालत में शिकायत करना आसान नहीं होगा।

बिल के मुताबिक सीआरपीसी में संशोधन के इस बिल के बाद सरकार की मंज़ूरी के बिना इनके ख़िलाफ़ कोई केस दर्ज नहीं कराया जा सकेगा। यही नहीं, जब तक एफआईआर नहीं होती, प्रेस में इसकी रिपोर्ट भी नहीं की जा सकेगी। ऐसे किसी मामले में किसी का नाम लेने पर दो साल की सज़ा भी हो सकती है।

सूत्रों  के मुताबिक इस अध्यादेश में पूर्वानुमति के बगैर कानूनी अधिकारियों और लोक सेवकों के खिलाफ जांच पर रोक का प्रावधान है और मीडिया को भी इससे रोका गया है।

दंगों के बीच प्यार की दास्तां है “मुज़फ्फरनगर-द बर्निंग लव”

उत्तर प्रदेश में साल 2013 में हुए मुज़फ्फरनगर दंगे सुर्ख़ियों में रहे। सांप्रदायिक हिंसा की वजहों को तलाशने की एक कोशिश फिल्म मुज़फ्फरनगर-द बर्निंग लव के माध्यम से की गई है। हालाकिं बीते दिनों मुज़फ्फरनगर दंगे पर बेस्ड एक फिल्म की रिलीज पर काफी हंगामा हुआ था। ऐसे में अब लगभग डेढ़ साल के बाद कड़ी मेहनत के बाद साल 2013 के दंगों पर आधारित फिल्म मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव सेंसर होकर 17 नवंबर 2017  को सिनेमा घरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म मोरना एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले बनी है। इसके राइटर और प्रोड्यूसर मनोज कुमार मांडी हैं, डायरेक्शन हरीश कुमार ने किया है और म्यूजिक मनोज नयन, राहुल भट्ट और फराज अहमद ने दिया है।

फ़िल्म के निर्देशक हरीश कुमार के मुताबिक यह फ़िल्म २०१३ को मुज़फ्फरनगर में घटित एक दुर्घटना पर आधारित है। यह हिंसक घटनाओ के बीच में दो दिलों के प्यार की भावनात्मक कहानी है, जो २०१३ के दंगे पर आधारित होते हुए भी दर्शकों को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है।

वहीँ मुज़फ्फरनगर दंगे पर फिल्म बनाने के बारे में मनोज कुमार का कहना है कि “मैं  व्यापार के सिलसिले में अलग अलग प्रदेशों में जाता रहता हूं। मैने देखा कि लोगों में इस दंगे के बाद अलग-अलग भावनाएं देखने को मिल रही हैं। अगर कोई मुस्लिम है तो वह यह सोच रहा है कि वहां पर हमारे लोगों के साथ बुरा बर्ताव हुआ और यदि हिंदु है तो वह भी यही सोच रहा है। बस इसी को ध्यान में रखते हुए मैने सोचा कि क्यों न इस पर एक फिल्म बनाई जाए। लोगों में जो गलतफहमियां फैली हुई हैं उन्हें दूर किया जाये। क्योंकि आपसी मनमुटाव देश के लिये हानिकारक हो सकता है उसे कैसे दूर किया जाये। फिर मुझे लगा कि फिल्म के माध्यम से यह काम किया जा सकता है।”

“फिल्म बनाने का मेरा उद्देश लोगों को संदेश देना है। मैं इस फिल्म के माध्यम से न केवल उस प्रदेश के लोगों को बताना चाहता हूं बल्कि दूसरे प्रदेश के लोगों को भी बताना चाहता हूं, दिखाना चाहता हूं कि 2013 में जो दंगा हुआ जैसा लोगों के बीच में अफवाहें फैली कि वहां हिंदु-मुस्लिम एक दूसरे के दुश्मन हो चले हैं ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि वहां लोग एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहे हैं। हां यह अलग बात है कि दंगे के दौरान कुछ हादसे हुये, जिससे लोगों को विश्वास होने लगा कि वही सही है पर ऐसा नहीं है। मैं दंगे के वक्त वहीं पर था मैं लोगों में आपसी भाईचारा देखा। इस फिल्म के माध्यम से मैं उसी भाईचारे को दिखाना चाहता हूं, उसी आपसी प्यार को दिखाना चाहता हूं।” फिल्म बनाने का मेरा उद्देश लोगों को संदेश देना है ।

सूत्रों के मुतबिक इस फिल्म में कई ऐसे कलाकार हैं, जो ‘बजरंगी भईजान’ में नजर आए थे। फिल्म में मेन लीड देव शर्मा, ऐश्वर्या दीवान निभा रहे हैं। इसके अलावा अनिल जॉर्ज, मुस्लिम कुरेशी, संदीप बोस और रवि खन्ना और संदीप बोस की भी एक्टिंग देखने को मिलेगी।

सपा के ‘सुल्तान’ बने अखिलेश यादव, हुई ताजपोशी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। हालाकिं सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अखिलेश को इस बार अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव से भी समर्थन मिला है। लेकिन चौकानें वाली बात ये रही कि आगरा में समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में ना तो मुलायम आए और ना शिवपाल ,फिर भी बताया जा रहा है कि तीनों के बीच अब तनातनी का माहौल लगभग खत्म हो चुका है।

वहीँ बीते दिनों अखिलेश ने आगरा में कहा था कि उन्होंने अपने चाचा शिवपाल से फोन पर बात की थी। जबकि शिवपाल ने उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है। लेकिन अब अखिलेश अगले 5 साल तक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। इस मौके पर आजम खान, किरणमय नंदा, प्रोफेसर राम गोपाल यादव समेत कई नेता मंच पर मौजूद थे।

इस मौके पर अखिलेश भारतीय जनता पार्टी पर जम कर बरसे। अखिलेश ने कहा कि वो भाजपा का पर्दाफाश करेंगे और साथ ही वो पार्टी को और मजबूत करेंगे। वहीँ मुलायन सिंह के बारे में अखिलेश ने कहा कि नेता जी ने हम सब को आशीर्वाद दिया है।
मोदी सरकार पर हल्ला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से GST की व्यवस्था बनाई गई है, उससे उद्योगों को दिक्कत हो रही है। नौजवान की नौकरी GST और नोटबंदी से चली गई। देश भर में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं। क्यों कि आज देश में जो हालात है वो किसी से छिपा से नहीं है। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस के साथ दोस्ती बरकरार रहेगी, लेकिन पार्टी निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। 

भारत ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर बना वनडे में नंबर वन

भारत ने सिरीज़ के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया और वनडे रैंकिंग में भी नंबर वन बन गया।

 

आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 243 रनों का आसान लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने रोहित शर्मा (125), अजिंक्य रहाणे (61) और कप्तान विराट कोहली (39) की बेहतरीन पारियों के दम पर 42.5 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उसे निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 242 रनों पर सीमित कर दिया। 

मेहमान टीम की तरफ से डेविड वार्नर सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 62 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 42 तथा मार्कस स्टोइनिस ने 46 रनों का पारियां खेलीं। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। पटेल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके। केदार जाधव, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली।

नारायण राणे ने बनाई नई पार्टी, शिवसेना पर जमकर बरसे

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता नारायण राणे ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। राणे पिछले महीने ही कांग्रेस से अलग हुए थे। उनकी पार्टी का नाम महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी होगा। पार्टी की घोषणा के साथ ही राणे ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा।  वह साल 2005 में शिवसेना से अलग हुए थे। 

उन्होंने कहा,“कौन हैं उद्धव ठाकरे? उन्होंने शिवाजी पार्क में रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी चीफ शरद पवार और मुझ पर हमले बोले।  सरकार में उनका क्या योगदान है? उन्होंने पीएम मोदी और नोटबंदी की आलोचना की तब उनके मंत्री चुप क्यों रहे?”

उन्होंने कहा, “शिवसेना के ज्यादातर मंत्री कैबिनेट मीटिंग के दौरान सोते रहते हैं।  मैंने हमेशा से कहा है कि शिवसेना सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी, बल्की उसे सरकार से बाहर निकाला जाएगा। ”शिवसेना प्रमुख ने गौरक्षा से लेकर देशभक्ति के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा था।  उन्होंने कहा था, “हमें देशभक्ति न सिखाएं। वो दिन अब तक आया नहीं है कि कोई हमें देशभक्ति सिखा सके।” उन्होंने कहा, “हम काउ स्लॉटर पर बैन का विरोध नहीं कर रहे लेकिन बीजेपी इससे क्या हासिल करना चाहती है?”

शिवसेना पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राणे ने कहा, “शिवसेना में किसी को भी करोड़ों खर्च किये बिना टिकट नहीं मिलता है। अगर आप सत्ता में हैं तो आपको सरकार को सुझाव देने होते हैं। क्या आप सत्ता में रहकर भी बेचारे हैं, उद्धव?” अपनी पार्टी के बारे में बात करते हुए राणे ने कहा कि वह किसानों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे और उसका झंडा और चुनाव चिह्न भी जारी करेंगे। 

महाराष्ट्र सरकार का फैसला, बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं। निचले इलाकों में जल-जभराव से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने हाई टाइड की आशंका जताई है। जिसके चलते अगले कुछ घंटे काफी अहम बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि अगर जरुरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है। बीएमसी ने अपने कर्मचारियों को मदद के लिए तैयार रहने को कहा है, अगर कोई फोन आता है कर्मचारी मदद के लिए पहुंचेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम फडणवीस से बात की है।

-महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े का बयान, मुंबई के सभी शिक्षण संस्थाएं कल बंद रहेंगे।
-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई में भारी बारिश के मद्देनजर केन्द्र सरकार हरसंभव मदद कर रहा है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही   राहत और बचाव कार्य के लिए मुंबई पहुंच चुकी है।
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट करके कहा कि मुंबई में भारी बारिश के बीच सरकार और एजेंसियां अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।

-बीएमसी डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर सुधीर नाइक ने बताया कि वडाला में सबसे ज्यादा 253 मिमी बारिश हुई है।
-सियोन पुल को भी बंद किया गया, सभी कार को यू-टर्न लेकर वापस जाने को कहा गया है।
-बांद्रा से सांता क्रूज जाने वाले वाली एसवी रोड बारिश के चलते हुई बंद, बांद्रा लिंकिंग रोड में भी जलभराव
– मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात फिर संचालित
– बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद किया गया, कई उड़ानें रद्द

-बारिश के चलते किसी तरह की मुश्किल में फंसे लोगों के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।
-महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की लोगों से अपील, अगर जरुरी हो तो तभी घर से बाहर निकलें।

Source: Oneindia