Home Blog Page 267

खुलाशा : सरकार के पास नहीं है ‘स्वच्छ भारत’ सेस का रिकार्ड

आरटीआई के जरिये एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। खुलाशा हुआ है कि स्वच्छ भारत सेस से होने वाली आमदनी का कोई भी आंकड़ा केंद्र सरकार के पास नहीं है। जो कि अपने आप में काफी चौकाने वाला मामला बताया जा रहा है।


दरअसल लखनऊ हाईकोर्ट के वकील निशांत शेखर मिश्रा ने आरटीआई दाखिल कर जानकारी मांगी थी कि स्वच्छ भारत टैक्स के जरिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में कितनी रकम इकट्ठा की है और उसका कहां उपयोग किया गया है? लेकिन ने सेंट्रल एक्साईज एन्ड कस्टम डायरेक्ट्रेट ने आरटीआई के जवाब में कहा है कि उनके पास इस बात का कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है। जिसके बाद अब निशांत एक जनहित याचिका दाखिल करने जा रहे हैं।

निशांत के मुताबिक उन्होंने आरटीआई के माध्यम से पीएमओ से स्वच्छ भारत सेस के बारे में जानकारी मांगी थी।  उनके आरटीआई के जवाब में पीएमओ ने उसे संबंधित विभाग सेंट्रल एक्साईज एन्ड कस्टम डायरेक्ट्रेट को फारवर्ड कर दिया था. अब सेंट्रल एक्साईज एन्ड कस्टम डायरेक्ट्रेट ने जवाब में कहा है कि उनके पास इससे जुड़ा कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है।

गौरतलब है कि सर्विस टैक्स में 0.5 प्रतिशत स्वच्छ भारत सेस लिया जाता था।  इसी के तहत निशांत ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान इससे हुई आमदनी का ब्योरा मांगा। आरटीआई एक्टिविस्ट के मुताबिक हज़ारों करोड़ रूपये का स्वच्छ भारत सेस जमा हुआ है।  लेकिन सरकार के पास इससे जुड़ा कोई डाटा मौजूद नहीं है।  अब वे इसके लिए हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करेंगे।

Source: News18

मुंबई में आफत बनी बारिश, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को घर वापस लौटने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से सीसीटीवी की मदद से इलाकों पर नजर रखी जा रही है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद कंट्रोल रूम पहुंच कर सीसीटीवी की मदद से सभी इलाकों में हो रही बारिश का जायजा लिया।
 
कंट्रोल रूम की सहायता से बारिश में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा रहा। मुंबई में आ हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारी बारिश की वजह से रेल, हवाई सेवा, और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। बीएमसी ने लोगों की परेशानियों के ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिये है।
मुंबई पुलिस: 100
बीएमसी इमरजेंसी नंबर: 1916
फायर ब्रिगेड: 101, 02226677555
आरपीएफ (रेलवे): 1800111322
सेंट्रल रेल: 22620173
वेस्टर्न रेल: 23094064
लगातार बारिश के कारण लोग अपने घर से बाहर फंसे हुए हैं। अब लोग ये उम्मीद छोड़ चुके हैं कि बारिश खत्म होगी तो घर जाएंगे। यही वजह है कि बारिश के बीच में ही लोग अपने घरों की ओर निकलना शुरू कर चुके हैं। सभी तरफ जाम ही जाम नजर आ रहा है. सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न होने के बाद से लोग पैदल चलने पर मजबूर हैं।
 
लगातार हो रही बारिश की वजह से यातायात ठप हो गया है। लोकल ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। सरकार ने सभी कंपनियों को निर्देश जारी कर कहा है कि वो अपने कर्मचारियों को जल्दी घर जाने दे। इसके अलावा सीएम ने लोगों से ये भी अपील की है कि वो घरों में ही रहें और बहुत ज्यादा जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें।
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही इस बारिश की वजह से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। बारिश का सबसे ज्यादा असर ट्रेन सेवा पर पड़ा है। बारिश की वजह से कई लोकल ट्रेन को भी कैंसिल कर दिया गया है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि बहुत जरूरत होने पर ही वे घर से निकलें। हालांकि, बीएमसी ने कहा कि वह हर स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बताया जा रहा है कि तीन घंटे हुई बारिश से मुंबई की सड़के पूरी तरह से डूब गई हैं। तेज बारिश को देखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। पहले तो लोग घंटों ट्रेन और गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, मगर जब उम्मीद खत्म हो गई तो लोच पैदल ही अपने घर की ओर निकलने लगे हैं।
Source:Inkhabar

मुंबई हुई पानी पानी, लोकल ट्रेनें ठप

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि बेहद जरूरी हो, तो ही अपने घरों से बाहर निकलें।’

सीएम ने भारी बारिश की वजह से मंत्रालय में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे लगातार हॉट लाइन के जरिए मुंबई पुलिस और बीएमसी डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के सम्पर्क में हैं। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट को भी लो विजिबिलिटी की वजह से कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली मुंबई लोकल भी तीनों लाइनों (वेस्टर्न, सेंट्रल और हार्बर) पर बंद है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस खुद कंट्रोल रूम में रहकर पूरे मामले की देखरेख कर रहे हैं। सीएम ने लोगों से कहा कि अगर आप कहीं फंस गए हैं तो मुंबई पुलिस को ट्वीट या कॉल कर सकते हैं, मुंबई पुलिस अति शीघ्र वहां पहुंचकर आपकी मदद करेगी। इसके अलावा लोगों से कहा है कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जो निर्देश दिए जा रहे हैं उनका पूरी तरह पालन करें। 

Source:NBT

मुंबई में बारिश का कहर, बने 26 जुलाई, 2005 जैसे हालात

मुंबई में सुबह से लगातार हो रही बारिश ने मुंबईकरों की मुसीबत बढ़ा दी है। भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी इसकी चपेट में आ गई है। घर से दफ्तर के लिए निकले लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहें हैं। बीती रात से हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई और इससे सटे ठाणे के कई इलाकों में जलभराव कि समस्या उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी जारी कर दी  है।

 

मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर बीएमसी द्वारा मानसून को लेकर किये के सारे इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। मुंबई और ठाणे के कई इलाकों में पानी भर जाने से लोग यहाँ वहां फंसे हुए हैं।

मुंबई की  लोकल ट्रेनों का परिचालन बुरी तरफ प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग कि तरफ से अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिससे यातायात पटरी से उतर सकती है और सड़कों और रेल ट्रकों पर पानी भरने की वजह से सड़क-रेल यातायात ठप हो सकता है। यही नहीं मौसम खराब होने की वजह से विमानों की उड़ानों पर भी असर पड़ा है।

मुंबई में जारी मुसलाधार बारिश ने 26 जुलाई, 2005 की याद ताजा कर दी है। करीब 12 साल पहले आई इस आफत की बारिश ने घरों के अंदर रह रहे लोगों के लिए भी मुसीबते खड़ी कर दी थी। ठाणे और मुंबई में कई घरों में पानी भर गया था। इस दौरान कई लोगों की जाने भी गई थी और मुंबई व ठाणे शहर को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। भारी बारिश ने घरों के सामान को भी बहा दिया था। इसकी वजह से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने लगी थीं। कॉलेज गए स्टूडेंट्स और ऑफिस के लिए निकले लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था।

मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा: ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मुजफ्फरनगर रेल दुर्घटना  से पूरा देश सदमे में है जहाँ एक तरफ विपक्षी पार्टियाँ बढ़ रही रेल दुर्घटनाओ के लिए भाजपा सरकार को दोष दे रहीं है वहीँ   सोशल मीडिया पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु को आड़े हाथों लिया जा रहा है और उनके खिलाफ जमकर बयानबाजी कि जा रही  है। सूत्रों के अनुसार अब तक इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा  लोग जख्मी बताएं जा रहें हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पटरी से उतरे 13 कोच एक-दूसरे पर जा चढ़े, जब कि एक कोच पास के मकान में और दूसरा कोच ट्रैक के किनारे बने तिलक राम इंटर कॉलेज कॉलेज में जा घुसा। वहीँ मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A का केस दर्ज किया गया है।

दरअसल कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। इस ट्रेन को रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचना था लेकिन पहुंचने से पहले ही शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर ट्रेन में बैठे यात्रियों के साथ ये हादसा हो गया।


खतौली रेल हादसे पर दुख जताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश  सरकार और रेल मंत्रालय सभी जरूरी मदद मुहैया कराने में जुटे हैं, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की मुआवजे की घोषणा हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मारे गए लोगों के लिए 5 लाख और रेल मंत्रालय ने 3.5 लाख के मुआवजे की का ऐलान किया है, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

71वां स्वतंत्रता दिवस: गोली से नहीं गले लगाने से सुलझेगी कश्मीर समस्या

भारत के 71वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर समस्या गाली-गोली से नहीं बल्कि गले लगाने से सुलझेगी। लाल कि़ेले की प्राचीर से अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि हमने कश्मीर में अलगाववादियों से मुख्यधारा में आने के लिए कई बार कहा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को फिर से स्वर्ग बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मोदी ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा बलों की कोशिश से नौजवान मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। मोदी ने कहा कि आज़ाद भारत में हिंसा की कोई जगह नही है और जातिवाद, संप्रदायवाद से देश नहीं चल सकता।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।  दिल्ली में आज सुबह राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर झंडा फहराया। पीएम मोदी ने देश की जनता को जन्माष्टमी की बधाई भी दी।

लाइव अपडेट्स:

  • सही समय पर काम नहीं होने से इच्छित परिणाम नहीं मिलते
  • GST से और पारदर्शिता आएगी
  • 3 साल में 125 करोड़ रुपये के कालेधन का पता चला
  • एक ही पते पर 400 कंपनिया रजिस्टर्ड पाई गईं
  • तीन लाख कंपनियां फ़र्जी थीं, हवाला कारोबार करती थी, हमने इन्हें बंद किया
  • नोटबंदी से तीन लाख करोड़ से ज्यादा धन बैंको में पहुंचा
  • नोटबंदी से कालाधन बाहर आया
  • आज़ाद भारत में हिंसा की कोई जगह नही है
  • भारत छोड़ो के बाद अब भारत जोडो का नारा ज़रुरी
  • जातिवाद, संप्रदायवाद से देश नहीं चल सकता
  • तीन तलाक के ख़िलाफ़ लड़ रही बहनों को पूरी मदद
  • देश में दाल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है
  • प्रधानमंत्री फ़सल बीमा से करोड़ों किसान लाभांवित
  • सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व ने हमारा लोहा माना
  • नोटबंदी की वजह से भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने में सफलता मिल रही है
  • 42 साल से अटकी पड़ी रेल परियोजनाओं को फिर शुरु किया
  • कश्मीर में सुरक्षा बलों की कोशिश से नौजवान मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं
  • हमने आतंकवादियो को मुख्यधारा में आने के लिए कई बार कहा
  • गाली-गोली से कश्मीर समस्या नही सुलझेगी,  गले लगाने से सुलझेगी समस्या
  • जम्मू-कश्मीर को फिर से स्वर्ग बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं
  • हवाला कार्वाई के बारे में अन्य देश हमें जानकारी दे रही हैं
  • 2.5 करोड़ परिवारों को मुफ़्त रसोई गैस दी गई है 
  • 14 हज़ार से ज़्यादा गांवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है
  • 800 करौड़ से ज़्यादा की बेनामी संपत्ति ज़ब्त की
  • ग़रीबों का पैसा लूटने वाले आज चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं
  • आंतरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है
  • चलता है, चलने दो का ज़माना गया, अब बदला है, बदल रहा है का विश्वास लाना है
  • निराशा से आगे आशावाद के साथ बढ़ना है
  • राष्ट्रवाद और राष्ट्रभक्त से किया गया काम अच्छा परिणाम देता है
  • सामूहिक शक्ति से देश में परिवर्तन ला सकते हैं
  • एक गिलहरी भी परिवर्तन का हिस्सा बन सकती है
  • न्यू इंडिया के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है
  • हम सांस्कृतिक विरासत के धनी हैं
  • पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा पर चिंता ज़ाहिर की
  • गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मृत्यु का किया ज़िक्र
  • पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
  • लाल क़िले की प्राचीर पर मोदी ने तिरंगा फहराया
  • समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद
  • तीनों सेना प्रमुखों से मिले मोदी
  • मोदी को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया
  • पीएम मोदी का काफ़िला लाल क़िले पहुंचा
  • मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर किया नमन
  • कुछ ही देर में मोदी पहुंचेंगे लाल क़िले

Source: Khabar India TV

चेतन चीता, प्रमोद कुमार समेत 5 जवानों को मिलेगा कीर्ति चक्र

सैन्य अभियानों में अदम्य साहस और पराक्रम के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले कीर्ति चक्र के लिये इस साल पांच जवानों को चुना गया है। इनमें से तीन को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।

 

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस साल कीर्ति चक्र के लिए चुने गए जवानों में दो जवान आतंकरोधी अभियानों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भी शामिल हैं। गोरखा राइफल्स के हवलदार गिरिस गुरुंग, नगा रेजीमेंट के मेजर डेविड मनलुन और सीआरपीएफ की 49 बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार को इस साल मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जायेगा।

इनके अलावा गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुन्वार और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी चेतन कुमार चीता को भी कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। कीर्ति चक्र वीरता के लिए दिया जाने वाला दूसरा शीर्ष पदक है। राष्ट्रपति रामनाथ कांविंद ने इस साल सैन्य और अर्धसैन्य बल के जवानों को दिए जाने वाले कुल 112 वीरता पुरस्कारों की सूची को मंजूरी प्रदान की है। हालांकि सरकार ने इस साल वीरता सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है।

राष्ट्रपति ने पांच कीर्ति चक्र, 17 शौर्य चक्र, 85 सेना पदक(वीरता), तीन नौसेना पदक और दो वायु सेना पदक के विजेताओं की सूची को मंजूरी प्रदान की है।

Source: News 18

बरेलवी मदरसों को योगी का आदेश नामंजूर, नहीं गायेंगे राष्ट्रगान

बरेलवी पंथ से जुड़े करीब 150 मदरसों में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के विरुद्ध स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान नहीं गाया जाएगा और ना ही समारोह की वीडियोग्राफी होगी। इस पंथ के सबसे बड़े केंद्र दरगाह आला हजरत परिसर में सोमवार को हुई जमात रजा-ए-मुस्तफा की बैठक में यह फैसला किया गया।

जमात के महासचिव मौलाना शहाबउद्दीन रिजवी ने टेलीफोन पर ‘भाषा’ को बताया कि दरगाह आला हजरत परिसर में हुई जमात की एक बैठक में यह फैसला लिया गया कि जश्न-ए-आजादी को धूमधाम से मनाया जाएगा। वतंत्रता दिवस पर मदरसों में तिरंगा फहराया जाएगा, मिठाई बांटी जाएगी और आजादी की लड़ाई में कुर्बानी देने वालों को खिराज-ए-अकीदत पेश की जाएगी लेकिन राष्ट्रगान गाने और समारोह की वीडियोग्राफी कराने जैसा कोई भी ‘गैर शरीयाई’ काम नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए फैसले में ‘जन गण मन’ की जगह कौमी तराना ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ गाया जाएगा। वीडियोग्राफी गैर-शरीयाई काम है, लिहाजा इसे बिल्कुल नहीं किया जाएगा. जितने भी कार्यक्रम होंगे वे सब शरीयत के दायरे में रहकर होंगे।

रिजवी ने बताया कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के करीब 150 से ज्यादा मदरसों के उलमा ने शिरकत की। इनमें से ज्यादातर बरेलवी पंथ से जुड़े हैं। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि जन गण मन में ‘अधिनायक’ शब्द गैर शरीयाई है। यह वर्ष 1911 में अंग्रेजों की शान में पढ़ा गया कसीदा है, लिहाजा इसे गाना शरीयाई लिहाज से दुरुस्त नहीं है।

रिजवी ने बताया कि राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा परिषद और उच्च शिक्षा महकमे के तहत आने वाले स्कूल, कॉलेजों को कोई सर्कुलर नहीं जारी किया है। इसे सिर्फ मदरसों को ही यह क्यों जारी किया गया। उन्होंने कहा कि खुद बेसिक शिक्षा के सचिव संजय सिन्हा ने बयान जारी करके कहा है कि उन्हें अपने स्कूलों पर भरोसा है लिहाजा उनमें स्वाधीनता दिवस समारोह की कोई वीडियोग्राफी नहीं होगी। ऐसे में क्या मदरसों के लिए रखी गई शर्त उनकी देशभक्ति पर संदेह की तरफ इशारा नहीं करती है।

इस बीच, पीलीभीत से मिली रिपोर्ट के अनुसार शहर काजी और मदरसा संचालक जरताब रजा खां ने सरकार के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा दारुल उलूम हशमर्तुरजा में राष्ट्रगान का आयोजन नहीं करेंगे।

उनका कहना है कि मदरसे में इस्लाम की दीनी तालीम दी जाती है। यहां गाना गाया जाना, वीडियो बनाया जाना इस्लाम के खिलाफ है। राष्ट्रगान के कुछ शब्दों पर इस्लाम में आपत्ति है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि इस तरीके से मुसलमानों से वतनपरस्ती का सबूत क्यों मांगा जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने गत तीन अगस्त को राज्य के सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को जारी एक सर्कुलर में कहा था कि राज्य के सभी मदरसों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया जाएगा और इस कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जाएगी।

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा था कि जिन मदरसों में सरकार के इस आदेश का पालन नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में करीब आठ हजार मदारिस मदरसा शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध हैं, उनमें से लगभग 560 पूरी तरह सरकारी अनुदान से संचालित होते हैं।

Source: First Post

लाल किले से PM मोदी देशवाशियों से इन 5 मुद्दों पर करेंगे बात

​प्रधानमंत्री चौथी बार लाल किले से भाषण देने जा रहें हैं। इस बार पीएम मोदी का भाषण काफी अहम होने की उम्मीद है क्योंकि अपने मन की बात में उन्होंने कहा था कि इंडिपेंडेंस डे की उनकी स्पीच देश के 125 करोड़ नागरिकों की आवाज होगी। इस बार अपने भाषण के लिए पीएम ने आम आदमी की राय मांगी थी। कयास लगाये जा रहें है कि पीएम मोदी के भाषण में बिहार की राजनीति, चुनाव सुधार, चीन सीमा विवाद, दक्षिण भारत की उथलपुथल और आने वाले विधानसभा चुनावों छाये रह सकतें हैं।  
 
हाल ही में बिहार में बड़ी राजनीतिक उठापटक हुई है। इसकी खास बात यह है कि ये हुई भ्रष्टाचार के नाम पर है। नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता और उस पर सफाई ना देने के चलते अपनी सहयोगी पार्टी आरजेडी का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। मोदी इस मामले को सनद रख ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ बनाने की अपील कर सकते हैं।
 
वहीँ अंदर खाने बात चल रही है कि देश में बड़े चुनाव सुधार के तौर पर कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ करवा सकती  है। मोदी इस बात की चर्चा कई बार कर चुके हैं कि चुनावों में बहुत ज्यादा आर्थिक और जन हानि होती रहती है।  
उम्मीद है कि चीन सीमा विवाद को भी मोदी अपने भाषण में जगह दे सकते हैं। दरअसल चीनी मीडिया इन दिनों लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। ऐसे में मोदी के लिए चीन को उत्तर देने के लिए यह सबसे उपयुक्त स्थान और समय होगा। इससे पूरे विश्व को भी एक संदेश जाएगा कि भारत अब किसी की गीदड़भभकियों से डरने वाला नहीं है।  
 
पीएम मोदी अपने भाषण में दक्षिण भारत की राजनीतिक उथलपुथल का जिक्र भी कर सकते हैं। एआईडीएमके के दोनों गुट अब किसी भी समय एक हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के बीच चल रहा गतिरोध टूट सकता है। दोनों गुटों के मध्य विलय के जबरदस्त आसार बन रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसमें ना केवल दिलचस्पी ले रहे हैं बल्कि पहल भी कर रहे हैं।  
साथ ही मोदी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव वाले राज्यों पर भी अपने भाषण में बात कर सकते हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की विधानसभाओं के लिए इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। दोनों ही प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ से परेशान हुए हैं। मोदी बाढ़ का जायजा लेने गुजरात दौरे भी गए थे। ऐसे में बाढ़, रेस्क्यू ऑपरेशन और अन्य योजनाओं का सहारा लेकर मोदी इन राज्यों की चर्चा कर सकते हैं।  

बादशाहो का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन को हैं फिल्म से काफी उम्मीदें..

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बादशाहो’ का ट्रेलर आ चुका  है। फिल्म के  ट्रेलर को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म काफी दिलचस्प होगी और इसमें दर्शकों  को काफी एक्शन  देखने को मिलेगा।


फिल्म बादशाहो को मिलन लूथरिया ने निर्देशित किया है जो कि अजय देवगन के साथ फिल्म ‘कच्चे धागे’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई ‘ जैसी कामयाब फिल्में बना चुके है।  बादशाहो एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा अभिनय करते दिखाई देंगे।


फिल्म की कहानी किसी राजपरिवार के खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे आपातकाल के दौरान सरकार राजपरिवार से वापस लेना चाहती है। खजाने को सरकार से बचाने के काम पर अजय देवगन को लगाया जाता है जिसमें उनकी मदद इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा करते हैं।

जबकि विद्युत जामवाल एक अफसर  की भूमिका में है जो इस चोरी के गुनहगारों तक पहुंचने की कोशिश करता है। फिल्म 1 सितंबर को सिनेमा घरों में दस्तक देगी।