Home Blog Page 268

दिलीप कुमार की सेहत सुधरी, फिल्म अभिनेताओं ने मांगी दुआ

मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। दिलीप कुमार करीब एक हफ्ते से मुंबई के लीलावती हॉस्प‍िटल में भर्ती हैं। अब उनकी सेहत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।  हालांकि अभी भी उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीँ हॉस्पिटल की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि उनकी तबीयत लगातार सुधर रही है।

   

लीलावती हॉस्प‍िटल के स्टेटमेंट में  दिलीप कुमार की क्रिएटिनिन लेवल की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।  लेकिन ये जरूर बताया गया है कि ये पहले से काफी कम है और वह नॉर्मल हो रहे हैं। लेकिन अभी उनको कुछ और समय के लिए आईसीयू में रखा जाएगा. हॉस्पिटल की ओर से इस बारे में बताया गया है कि उनकी उम्र के व्यक्त‍ि की बेहतर देखरेख आईसीयू में हो सकती है इसलिए दिलीप कुमार को वहां रखा गया है।

इसी के साथ ही हॉस्पिटल ने यह भी साफ कर दिया है कि दिलीप कुमार की तबीयत को लेकर फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। वह न तो डायलिसिस पर हैं और न ही उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था।

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने भी दिलीप कुमार को जल्द ठीक होकर घर आने की शुभकामनाएं भेजी हैं। दिलीप कुमार के स्वास्थ को लेकर धर्मेंद्र का कहना है कि दिलीप कुमार के लिए उनके तमाम फैन्स दुआएं कर रहे हैं तो वो जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे। वहीं अक्षय कुमार ने भी दिलीप कुमार को जल्द ठीक होने की कमाना करते हुए कहा है कि हम सभी को उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए.

दरअसल दिलीप कुमार की किडनी में समस्या बढ़ने और हीमोग्लोबिन गिरने की खबरें आईं थीं। जिसके बाद दिलीप कुमार की भतीजी शाहीन ने भी उनकी तबीयत के बारे में अपडेट देते हुए कहा, ‘युसूफ अंकल को डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें IV फ्लुइड दिया गया. उनका प्रोटीन लेवल हाई है जिसको लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही नीचे आएगा। मगर दिलीप कुमार की उम्र के चलते ये प्रोसेस काफी धीमा है लेकिन उनके सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं।

नेहा कक्कड़ के इस गाने ने दी “कोलावेरी डी” को मात, मिले 20 करोड़ हिट्स

नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं और वजह है उनके हिट गाने। नेहा कक्कड़ का गाना  ‘मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से, चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों का से हर किसी के जुबान पर है। भाई-बहन की जुगलबंदी ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। ये गाना 27 जुलाई 2017 को रिलीज किया गया था और रिलीज के एक बाद से ही ये लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

दरअसल ये गाना 2016 थ्रिलर फिल्म ‘फीवर’ का है। इस गाने को इस फिल्म में नेहा और उनके भाई टोनी ने गाया था. फिल्म तो नहीं चली लेकिन इस फिल्म के गाने को खासा पंसद किया गया था। इस फिल्म में लीड रोल में बॉलीवुड स्टार राजीव खंडेलवाल और एक्ट्रेस गौहर खान थी और इस फिल्म को डायरेक्ट राजीव झावेरी ने किया था।

 

नेहा कक्कड़ के इस गाने ने धानुष के कोलावेरी डी गाने से तुलना की जा रही थी क्यों ये गाना अपने रिलीज के बाद से ही चारों तरफ तहलका मचा दिया था। लेकिन नेहा के गाने ने इसको भी पछाड़ दिया। कोलावेरी डी गाने के वीडीयो के बाद से ही साउथ के स्टार धनुष वाई दिस कोलावेरी डी से चमके थे।

बताया जाता है कि नेहा ने कोलावेरी डी के मुकाबले करीब 8 करोड़ ज्यादा हिट्स का आंकड़ा केवल 1 साल में ही पूरा कर लिया था।  जबकि कोलावेरी को 12 करोड़ हिट्स हासिल करने  के लिए करीब 6 साल का समय लगा था. नेहा के गाने पर 14 लाख से ज्यादा लाइक सिर्फ यू-ट्यूब पर हैं।

वहीँ इसके मुकाबले कोलावेरी पर 6 लाख से कुछ ज्यादा लाइक हैं। एक तरफ 6 साल में 12 करोड़ हिट्स और दूसरी तरफ 1 साल में 20 करोड़ हिट्स। दोनों गानों को मिला समय और हिट्स अपने आप में  ही नेहा कक्कड़ की बुलंद सफलता और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता की कहानी बयान करता है। यही नहीं नेहा कक्कड़ के इस गाने के अलावा भी उनके कई गाने हैं जिनको यू-ट्यूब पर करोड़ों हिट्स मिले हैं।

जानिए, किंगखान को रक्षा बंधन किसके फोन का रहता है इंतजार

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का उनकी बहन शहनाज लालारुख खान से प्यार जग जाहिर है।  जो कि शाहरुख के साथ उनके घर मन्नत में रहती हैं और किंगखान हर तरीके से उनका ख्याल भी रखते हैं।  लेकिन शाहरुख रक्षाबंधन एक और शख्स के फोन का बेसब्री से इंतजार करतें हैं, जो कि उनके लिए काफी मायने रखतीं हैं।


दरअसल कोलकाता में अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के दौरान फिल्म अभिनेता शाहरुख खान  ने कहा, दीदी मुझे हर साल रक्षा बंधन वाले दिन बधाई देती हैं।  मैं इस साल भी उनके फोन का इंतजार कर रहा हूं।  लेकिन आप चौकिये मत,  शाहरुख खान की वह दीदी कोई और नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।

शाहरुख़ खान ने कोलकाता में खुलाशा करते हुए कहा, उन्हें हर साल रक्षा बंधन पर ममता बनर्जी की शुभकामनाओं का इंतजार रहता है।  बताया जाता है कि शाहरुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और दोनों के बीच का रिश्ता भी भाई-बहन जैसा ही है।

साथ ही आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं और इस वजह से भी दोनों के रिश्ते मधुर माने जाते हैं।

करण जौहर ने शेयर की तस्वीर..पहली बार दुनिया ने देखा बच्चों का चेहरा

काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार करण जौहर ने पहली बार अपने बच्चों यश और रूही की तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके चेहरे बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर में यश और रूही अपनी दादी की गोद में दिखाई दे रहें हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर करण जौहर ने ये तस्वीर शेयर की है और इसका कैप्शन  लिखा है Loves of my life!!!! My mom and my babies. यश और रूही वाकई बहुत ही क्यूट हैं और उनकी तस्वीर आप भी बस देखते ही रह जाएंगे।

करण जौहर ने अपने बच्चों का नाम अपने माता पिता यश जौहर और रूही जौहर के नाम पर यश और रूही रखा है। करण जौहर पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वो अपने पैरेंटहुड को इंज्वॉय कर रहे हैं।

हालाकिं इसके पहले करण जौहर पहले भी यश और रूही की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं लेकिन तब किसी भी तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आया था। इस साल फरवरी में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वो दो जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बने हैं।

करण जौहर सेरोगेसी के माध्यम से पिता बने थे और उन्होंने ये बात खुद शेयर की थी। हाल में करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो पैरेंटहुड को पूरी तरह इंज्वॉय कर रहे हैं। पूरे बॉलीवुड ने करण जौहर को पिता बनने पर बधाई दी थी।

जानिए, आखिर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में कैसे मचाई हलचल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया जिससे सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है। दरअसल प्रियंका इस फोटो में समुंद्र की बीच स्ट्राइप ड्रेस पहने हुए दिख रहीं है।

लेकिन प्रियंका की पिंक लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रही है और  सोशल मिडिया में काफी सुर्खियाँ भी बटोर रही है।

अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने एक फोटो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका की इस फोटो को हेयर स्टाइलिश प्रियंका बोरकर ने शेयर किया था।

बीते दिनों प्रियंका ने कई फोटो शेयर किए थे जिसमें वह अफनी मां और भाई के साथ नजर आ रही थे। 

आप भी देखिये प्रियंका का ये अंदाज….

भीम ऐप (BHIM App) यूजर्स को मिलेगा तोहफ़ा, सरकार देगी कैश बैक (Cash Back)

अगर आप डिजिटल ट्रांजेक्शन ( Digital Transaction)  के लिए भीम ऐप (BHIM APP) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा कैशबैक ऑफर ( Cash Back Offers) मिल सकता है। नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (National Paments Coorporation of India- NPCI)  द्वारा शुरू किया गया भीम ऐप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस है। पीएम मोदी (PM Modi) ने नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में इसकी शुरुआत की थी। 

एनपीसीआई के एमडी और सीईओ एपी होटा के मुताबिक भीम ऐप के इस्तेमाल पर कैश बैक बढ़ाने के प्रस्ताव को इस स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) से लागू किया जा सकता है। होटा का कहना है कि, ‘हमने सरकार से बात की कि हमें भीम के इस्तेमाल पर कैशबैक और बढ़ाना चाहिए ताकि और ज्यादा लोग इसे इस्तेमाल करने की तरफ प्रेरित हों। इस पर हम सरकार की रजामंदी का इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद है कि 15 अगस्त तक हमें इजाजत मिल जाएगी।’ फिलहाल कैशबैक 10 रुपये से 25 रुपये तक है।

होटा की तरफ से ज्यादा कैशबैक को तवज्जो देने के पीछे का मकसद यह है कि अन्य मोबाइल पेमेंट ऐप भी अपने कस्टमर्स को काफी कैशबैक और फिर से ट्रांजेक्शन पर भी काफी बढ़ावा दे रहे हैं। पेटीएम और फोनपे जैसे ऐप, जिन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स का सपॉर्ट हासिल है, भी अपना कस्टमर बेस बढ़ाने के लिए ऐसे ऑफर्स का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल यदि कोई कस्टमर्स किसी और को भीम ऐप इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है तो उसे इसके बदले 25 रुपये मिलते हैं।

नोटबंदी के बाद सरकार ने कैशबैक इनिशिएटिव के लिए 450 करोड़ रुपये का फंड दिया था, जिसकी शुरुआत डॉ. आंबेडकर के जन्मदिन (14 अप्रैल) से हुई थी। इस पेमेंट ऐप ने 1 करोड़ 60 लाख के यूजर बेस को पार कर लिया है।

साथ ही सरकार भीम ऐप का 1.4 वर्जन लॉन्च करने के बेहद करीब हैं, इसके बाद ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन और आसान हो जाएगी। नोटबंदी के बाद से केंद्र सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने की बात कह रही है।

आज रात भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, 47 मिनट तक रहेगा प्रभाव

आज 2017 का दूसरा चंद्र ग्रहण है जो कि आज रात 9.22 बजे शुरू होगा और 8 अगस्त की 2.20 बजे सुबह तक प्रभावी रहेगा। आंशिक चंदग्रहण रात 10.55 बजे लगेगा, जिसे आप  मध्यरात्रि के बाद देख सकते है, ये भारत में पूरे 47 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

 

खगोल विज्ञान संगठन स्पेस इंडिया के मुताबिक भारत में ग्रहण सोमवार की रात 11.51 बजे अपना सर्वोच्च प्रभाव दिखाएगा। पूरे ग्रहण की अवधि करीब पांच घंटे एक मिनट तक है जिसमें आंशिक चंद्रग्रहण एक घंटे 55 मिनट तक बना रहेगा। आज होने वाला चंद्रग्रहण, 21 अगस्त को होने वाले सूर्यग्रहण से संबंधित है।

क्या होता है चंद्रग्रहण?

चंद्रग्रहण वो खगोलीय स्थिति है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।  चंद्रग्रहण को आप खुली आंखों से देख सकते हैं। चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है यह सौर मंडल का 5वांसबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।

पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384, 403 किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी कि परिधि के 30 गुना है। चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है। यह प्रथ्वी कि परिक्रमा 27.3 दिन में पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है।

तो इसलिए भद्रा काल में नहीं बांधी जाती है राखी

भाई-बहन के असीम स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है लेकिन इस बार भी इस इस पवित्र त्योहार पर भद्रा का साया है। भद्रा में शुभ कार्य वर्जित होता हैं इसलिए इस समय राखी नहीं बांधी जाती।

 
आईये हम आपको बताते है कि आखिर भद्रा काल में राखी क्यों नहीं बांधी जाती है? दरअसल बताया जाता है कि सूपनखा मे अपने भाई रावण को भद्रा में राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया और यही कारण है कि भद्रा में राखी नहीं बांधी जाती।

वैसे पुराणों में कहा गया है कि भद्रा काल के समय भगवान शिव तांडव करते हैं और वो काफी गुस्से में होते हैं, ऐसे में अगर उस समय कुछ भी शुभ काम करें तो उसे शिव जी के गुस्से का सामना करना पड़ेगा और अच्छा काम भी बिगड़ जायेगा इसलिए भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता।


राखी के त्यौहार पर आमतौर पर बहनें भाई को राखी बांधती हैं लेकिन हमारे देश में ब्राह्मणों, गुरुओं और नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति को भी राखी बांधी जाती है। देश में पेड़ों और भगवान को भी राखी बांधने की परंपरा है। इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुरुष भाईचारे के लिये एक दूसरे को भगवा रंग की राखी बांधते हैं।

आतंकी हाफिज सईद ने बनाई पार्टी, पाकिस्तान की गद्दी पर है नजर

आतंकी सरगना हाफिज सईद अब पाकिस्तान की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहा  है। पिछले करीब 6 महीने से पाकिस्तान में नजरबंद चल रहे हाफिज सईद ने एक नई राजनीतिक पार्टी ‘मिल्ली मुस्लिम लीग’ बनाई  है, जिसे  मान्यता देने के लिए उसकी ओर से पाकिस्तान चुनाव आयोग में अर्जी दी गई है।

 

पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बिगड़े हुए हैं, पनामा केस में दोषी पाए जाने के बाद नवाज शरीफ को अपनी पीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी है, ऐसे में हाफिज को लगता है कि ये ही सही मौका है पाकिस्तान की राजनीति में उसके एंट्री करने का क्योंकि पाकिस्तान की सेना और आईएसआई से हाफिज सईद की अच्छी साठ-गांठ है। अगर चुनाव आयोग से हरी झंडी मिल जाती है तो आतंकवाद का यह सरगना पाक राजनीति का सबसे कुख्यात चेहरा होगा।
हाफिज सईद पिछले 6 महीने से नजरबंद है। यह कार्रवाई अमेरिका की उस चेतावनी के बाद की गई थी जिसमें अमेरिका ने कहा था कि अगर जमात-उद-दावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगा सकता है।

मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले का हाफिज सईद मास्टरमाइंड है। भारत इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान की ओर से उसके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं ।

सनी लियोन की जमकर हो रही है तारीफ, जानिए वजह..

फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन ने ममता और मानवता की एक नयी मिसाल कायम की है। उन्होंने साबित कर दिया है कि मानव धर्म और इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं होता। बताया जा रहा है कि सनी लियॉन ने जिस बच्ची को गोद लिया था, उनसे पहले उन मासूम बच्ची को 11 दंपतियों ने गोद लेने से इंकार कर दिया था।

सनी लियोन और गोद ली गई इस बच्ची के बारे में  जानकारी चाइल्ड एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी (सीएआरए) ने मुहैया कराई है। सीएआरए  के सीईओ, लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार का कहना है कि ज़्यादातर दंपत्ति बच्चे के रंग, चेहरे और बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री को लेकर बेहद उत्सुक रहते हैं और ज़्यादातर इन्हीं वजहों से बच्चों को अपनाया या ठुकराया जाता है। लेकिन सनी और उनके पति डेनियल ने इन सब में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

बल्कि इस अभिनेत्री ने बच्ची के बैकग्राउंड, रंग, मेडिकल हिस्ट्री जैसी चीज़ों की परवाह न करते हुए उसे गोद लिया था। दीपक कुमार के मुताबिक, सनी ने  बच्ची गोद लेने के लिए बाकि दंपतियों की तरह ही लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतज़ार किया हैं। जो कि काबिले तारीफ है क्यूंकि उन्होंने नियमों को तोड़े बिना ही सारी औपचारिकताएं पूरी की।

दरअसल सनी लियोंन ने बीते साल 30 सितंबर को सीएआरए के वेब पोर्टल के ज़रिए बच्चे को गोद लेने के लिए आवेदन किया था। सनी के आवेदन के लगभग 9 महीनों बाद 21 जून को उन्हें इस बच्ची के बारे में बताया गया था।

सीएआरए बच्चों को गोद देने वाली सर्वोच्च एजेंसी है और आमतौर पर आवेदन करने वालों को बच्चे को अपनाने की मंज़ूरी देने के लिए 48 घंटों का समय दिया जाता है लेकिन सनी ने इसे लेकर अपनी सहमति अगले दिन ही दे दी थी।