Home Blog Page 272

नहीं मिली ऐम्बुलेंस, ठेलागाड़ी पर ढोना पड़ा पिता का शव

पंजाब के जालंधर  से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पिता की मौत के बाद उनके शव को ऐम्बुलेंस से ले जाने के लिए पैसे कम पड़े तो एक युवक को मजबूरी में ठेलागाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा है। दरअसल यह पूरा मामला शहर के सिविल अस्पताल का है जहां लाल सिंह नाम के शख्स को 7 मई को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन  डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मौत हो गई। लाल सिंह बेटे सरबजीत सिंह के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह केवल 4 किलोमीटर दूर अपने घर तक पिता के शव को ऐम्बुलेंस में ले जा पाता।

हालाँकि सरबजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने अस्पताल में खड़ी एक ऐम्बुलेंस से ड्राइवर से बात की।  लेकिन ड्राईवर ने सिर्फ 4 किलोमीटर के लिए 400 रुपये मांग की, जबकि सरबजीत के पास महज सिर्फ 150 रुपये थे। ऐसे में  सरबजीत की मदद उसके एक रिश्तेदार ने की, जो फल और सब्जियां बेचने के लिए इस्तेमाल होने वाली ठेलागाड़ी लेकर आया।


पिता के शव को ठेलागाड़ी पर रखकर सरबजीत किसी तरह अस्पताल के गेट तक पहुंचा, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने उसे कहा कि वह शव को उनके घर तक पहुंचा देगा। इसके बाद ठेलागाड़ी से उतारकर शव को ऑटो में ले जाया गया। वहीँ मामले की जानकारी होने पर सिविल अस्पताल के मेडिकल सूपरिंटेंडेंट केएस बावा ने कहा कि अस्पताल की ऐम्बुलेंस सर्विस सिर्फ मरीजों को लाने, ले जाने के लिए होती है, इसे शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

वैसे देश में यह कोई पहला मामला नहीं है  इसी तरह बीते साल ओडिशा के कालाहांडी में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के शव को अपने कंधे पर लेकर करीब 10 किलोमीटर तक चलना पड़ा था, क्योंकि उसे अस्पताल से शव को घर तक ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल सका था। इस दौरान उसकी 12 साल की बेटी भी उसके साथ थी।

पहचाने गए लेफ्टिनेंट फयाज के 6 हत्यारे

सुरक्षा एजेंसियों ने लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या को अंजाम देने वाले 6 आतंकियों की पहचान होने का दावा किया है। साथ ही उनका दावा है कि इस घटना के बाद कश्मीर में स्थानीय आबादी के बीच हमारे लिए समर्थन बढ़ा है। हत्या के पीछे हिज्बुल मुजाहिदीन का हाथ होने का शक है। मुमकिन है कि हत्या में हाल में सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियारों का इस्तेमाल किया गया हो। फयाज के शरीर पर दो गोलियों के जख्म हैं।

यहां सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि हत्या करने में जिन छह आतंकवादियों का हाथ सामने आया है, उन्हें जल्दी ही पकड़ लिए जाने की उम्मीद है। कश्मीर के हालात पर लगातार नजर रख रहे एक अफसर ने बताया कि उमर की हत्या ने कश्मीरी समाज को झकझोर दिया है और स्थानीय लोग हमारे साथ आ रहे हैं, जिसके कारण हमें सफलता मिलने जा रही है। लेफ्टिनेंट फयाज को दफनाने के दौरान पथराव की घटनाओं को इससे जुड़ा होने से इनकार करते हुए सूत्रों ने कहा कि यह जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

लेफ्टिनेंट उमर फयाज 9-10 मई की रात को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मृत पाए गए थे। वह छुट्टी पर थे और रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। बताया गया है कि वह नैशनल डिफेंस अकैडमी में होने के दौरान फयाज कई बार छुट्टी पर घर गए थे, लेकिन कभी जान का खतरा होने की जानकारी नहीं दी थी। लेफ्टिनेंट उमर फयाज की अपने गांव में ईमानदारी के लिए काफी प्रतिष्ठा थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आतंकवादियों ने उन्हें फौज छोड़कर अपने साथ जुड़ने का लालच दिया और नहीं मानने पर उनकी हत्या कर दी।

फिलहाल सेना में छुट्टियों पर जाते वक्त सामान्य अडवाइजरी दी जाती है, लेकिन अब इस पर विशेष फोकस रह सकता है। सेना ने कहा है कि इस घटना के बाद आतंकवादियों की संभावना वाले इलाकों को घेरकर सर्च करने का अभियान तेज किया जाएगा। करीब 15 बरसों के बाद घाटी में हाल में पहली बार शोपियां में इस तरह का अभियान चलाया गया था। लेकिन अब इसे कुलगाम, त्राल, पुलवामा, बडगाम में भी चलाया जाएगा। इसका मकसद आतंकवादियों को निकालना है। जरूरत पड़ी तो इसके लिए और सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।

मोदी ने की “मन की बात”कहा, ‘दिमाग से भी जानी चाहिए लाल बत्ती ‘

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम  मन की बात  में  एक बार फिर लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में कई अहम्  मुद्दों पर लोगों से  बात की । उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह इस बार छुट्टियों में कुछ नया करें और समाज में अपना योगदान दें। साथ ही  पीएम मोदी ने गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के फैसले पर भी अपनी बात रखी। पीएम ने पर्यावरण को लेकर भी अपने विचार रखे और लोगों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने को कहा।

अहम बातें- 
पीएम ने कहा, लोग फोन, रिकॉर्डेड मैसेज भेजते हैं। कई सुझाव आते हैं । अच्छा लगता है।  लोग इतनी समस्याएं बताते हैं जहां शायद सरकार की नजर भी नहीं जाती होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हर बार जो भी बातें यहां आती है, उसे सरकार देखती है, एनालिसिस करती है। उन्होंने कहा कि लोग अकसर सलाह और सुझाव देते हैं। शुरू में  ऐसा लगता था, लेकिन जब बारिकी से देखा तो पता चला कि मुझे वह लोग सलाह देते हैं जो अपने जीवन में कुछ कर रहे हैं। तब यह माना कि यह सुझाव सामान्य नहीं है। यह लोगों का अनुभव है।

पीएम ने कहा कि देश में युवा पीढ़ी लंबे अरसे से खाना बचाने के लिए काम कर रही है। बहुत अच्छा है. देश के युवा ऐसा काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 1 मई को महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस है। उन्हें बधाई। पीएम ने कहा कि 2022 तक हम अपने राज्य, देश, नगर को कहां ले जाएंगे। इस बारे में सोचना चाहिए।

पीएम ने कहा कि पर्यावरण को लेकर लोग कुछ सजग हो रहे हैं। कुदरत ने भी खेल के नियम बदल दिए हैं। मार्च अप्रैल में मई की गर्मी अनुभव हो रही है। लोगों ने गर्मी को लेकर सुझाव दिए हैं।

पीएम ने कहा कि प्रशांत कुमार मिश्र, टीएस कार्तिक ने पक्षियों की चिंता की है। उन्होंने गर्मी के समय क्या करें इसका सुझाव दिया है। पीएम ने कहा, छोटे छोटे बच्चे ऐसे काम को लेकर उत्साहित रहते हैं। लोग छत पर पानी भरते हैं। बच्चों में ऐसी बातों को लेकर उत्साह देखा जाता है। पीएम ने कहा कि गुजरात में बोहरा समाज के लोगों गौरैया को बचाने के लिए काफी काम किया था।

पीएम ने नौजवानों को लेकर कहा कि कई लोग आराम की जिंदगी जीने के आदि हो जाते हैं। कंफर्ट जोन में जीना ठीक है, लेकिन मेहनत जरूरी है। अब परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। पीएम ने कहा कि छुट्टियों में युवाओं को कुछ करना चाहिए।  तीन सुझाव हैं। नया अनुभव करें, जिसके बारे में न सुना है, न जानते हैं, नई जगहों पर जाएं। पीएम ने  कहा कि जो भी जानने की इच्छा है उसके बारे में कुछ करें।
narendra-modi-mann-ki-baat_650x400_41467018447
पीएम ने कहा कि रिजर्वेशन किए बिना, टिकट लेकर यात्रा करें। 24 घंटे का सफर करें. अनुभव करें। क्या लगता है। कभी तो अनुभव करें।  बिना सोए। भीड़ भाड़ का अनुभव करें। गरीब बस्ती में अपने खेल का सामान लेकर जाएं। नया अनुभव होगा। गरीब लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।  एक बार जाएंगे. बार बार जाने का मन करेगा। कई एनजीओ ऐसा काम कर रहे हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक दूरियां कम करने के लिए आई। लेकिन आज उल्टा हो रहा है, एक घर में लोग दूर हो रहे हैं।

स्किल बढ़ाने के लिए युवाओं को कुछ करना चाहिए. वैकेशन में कुछ नया करें। पीएम ने कहा कि जीवन में कुछ बनने का सपना अच्छी बात है, लेकिन अपने भीतर के इंसान को कुंठित न होने दें। मानवीय गुणों से दूर तो नहीं हो रहे हैं। तकनीक सीखें, संगीत सीखें, अन्य भाषाएं सीखें। भारत में तमाम विविधताएं हैं। स्वीमिंग नहीं आती तो सीखें, ड्राइंग सीखें, कुछ लाभ तो मिलेगा. नया कुछ भी करें।

नए प्रयोग युवाओं को अच्छा अनुभव देगा।  कुछ खुशी मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर जादू सीखने का शौक है तो ताश के पत्तों का जादू सीखिए,  अपने दोस्तों को दिखाएं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को देखने से जो अनुभव मिलता है वह और कहीं नहीं मिलता। जाने से पहले उसके बारे में जानें तब फायदा होगा। ज्यादा यात्रा न करें । समय दें एक स्थान पर उससे ज्यादा फायदा होगा।

युवाओं से पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने युवाओं के लिए अच्छा प्रयास किया है। डिजिटल लेन देन को बढ़ावा दिया है। पीएम ने कहा कि भारत सरकार की युवाओं के  लिए एक कमाई की योजना भी है। आप लोगों को डिजिटल योजना से जोड़ें।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों में वीआईपी कल्चर से नाराजगी है। इसका अनुभव इसे हटाने के बाद हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि बत्ती गाड़ी पर लगती थी लेकिन मन में घुस जाती थी। दिमाग में जो बत्ती घुसी उससे निकलने में थोड़ा वक्त लगता है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने लालबत्ती हटाने के निर्णय का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मन से भी इसे हटाना है। यह भी सफाई अभियान का हिस्सा भी है। पीएम ने कहा कि न्यू इंडिया का मतलब ईपीआई है। इसका अर्थ है एवरी पर्शन इज इम्पोर्टेंट। सभी देशवासी का महत्व है। पीएम ने कहा कि यह सब हमें मिलकर करना है।
MAN-KI-BAT-2
पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष संत रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती है। हमें उस समय के समाज के बारे में सोचना चाहिए। पीएम ने कहा कि रामानुजाचार्य जी ने समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपने आचरण द्वारा लोगों में अपनी जगह बनाई। तब अछूत कहे जाने वालों को गले लगाया। मंदिर प्रवेश के लिए आंदोलन किए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी करेगी. 

पीएम ने कहा कि 1 मई को श्रमिक दिवस के रूप में भी बनाया जाता है। पीएम ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर की याद आती है। श्रमिकों के कल्याण के लिए उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। जगत गुरु बश्वेश्वर ने भी श्रम श्रमिक पर गहन विचार रखे थे। उन्होंने कहा था कि अपने घर पर परिश्रम से भगवान प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा था कि श्रम ही ईश्वर है। पीएम ने दत्तोपंत ढेंगड़ी पर कहा कि उन्होंने मजदूरों को एक किया। ये दुनिया को एक करने के लिए जरूरी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा का जिक्र करते हुए कहा कि बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सबका साथ सबका विकास की बात की है। यह विश्व पटल पर भी लागू है। हमारे पड़ोसी देश भी विकास करें। भारत जल्द एक सैटेलाइट लांच करेगा जिससे पड़ोसी देशों को भी फायदा होगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम में न्यू इंडिया पर देश की जनता को संबोधित किया था। वह अपने इस कार्यक्रम में हर बाहर आम व्यक्ति से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण गतिविधि को केंद्रित करते हैं और इसके लिए सभी देशवासियों से विषय और सुझाव आमंत्रित करते हैं। वह देशवासियों की टिप्पणियों को अपने इस लोकप्रिय कार्यक्रम में शामिल भी करते हैं।

पीएम इससे पहले अर्थव्यवस्था, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या जैसे मुद्दों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं। आकाशवाणी सभी क्षेत्रीय भाषाओं में इसका सीधा प्रसारण करता हैं।

अखिलेश बोले, ‘जब बिना इंटनरेट के पेट्रोल चोरी हो सकता है तो ईवीएम से वोट भी’

यूपी विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने वाले अखिलेश यादव ने  फिर से ईवीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने ट्वीट करके  कहा, ‘जब रिमोट के चिप से पेट्रोल की चोरी बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के हो सकती है तो ईवीएम से वोट भी। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल रोकना होगा।’

 unnamed (2)
दरअसल उत्तर प्रदेश  एटीएस  ने लखनऊ के सात पेट्रोल पंपों पर छापा मारा था। छापे के बाद एटीएस ने जांच में पाया कि पेट्रोलपंप कर्मी मशीन में एक चिप लगाकर पेट्रोल की चोरी कर रहे थे। इस चिप को रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था और ग्राहकों को अच्छी खासी चपत लगाई जा रही थी। एटीएस की टीम ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
unnamed
यूपी विधानसभा चुनाव २०१७  में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सबसे पहले ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

unnamed (1)

मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी उनके सुर में सुर मिलाए। इसके बाद पूरे विपक्ष ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए और देश भर में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी । हालांकि चुनाव आयोग ने विपक्ष की इस मांग को ठुकरा दिया है।

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए 5000 करोड़ की पेंशन योजना जल्द

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार अब जल्द ही एक नया पेंशन प्लान लाने जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद  5000 करोड़ की पेंशन  योजना से देश के करीब 50 लाख पैंशनधारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

unnamed (1)

सूत्रों के मुताबिक पेंशन का ये नया फॉर्मुला मौजूदा समय में पद पर तय सैलेरी के हिसाब से पैंशन की राशि तय करेगा। अगर कोई व्यक्ति छठे वेतन आयोग के तहत निदेशक पद से रियाटर हुआ है, तो दस साल बाद उसकी पैंशन सातवें वेतन आयोग पाने वाले निदेशक की सैलेरी के आधार पर तय की जाएगी।यह नई पैंशन स्कीम जल्द ही  कैबिनेट के सामने पेश की जाएगी।

Prime Minister Narendra Modi, with his cabinet colleagues Venkaiah Naidu, Mukhtar Abbas Naqvi, Jitendra Singh and Rajiv Pratap Rudy, arrives to address the media duing the opening day of the winter session of Parliament in New Delhi on Monday. Photo by-Parveen Negi

दरअसल सातवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिश में कहा था कि पेंशन  को दो  तरीकों से तय किया जा सकता है। पहला सैलेरी के 50 फीसदी को 2.57 से गुणा करके, वहीं दूसरा तरीका सैलेरी में बढ़ोतरी से जुड़ा था जिसमें एक निश्चित स्लैब के अंतर्गत पिछली सैलेरी के साथ सैलेरी में बढ़ोतरी के आधार पर पैंशन की राशि तय की जा सकती है।

लालबत्ती पर नीतीश ने पीएम मोदी पर लगाया नकल करने का आरोप

केंद्र सरकार की ओर से वीआईपी कल्चर ख़त्म करने और सरकारी अधिकारीयों एवं मंत्रियों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के फैसले के बाद जहाँ एक तरफ सराहना की जा रही है,वहीँ दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर उनकी नकल करने का आरोप लगाया है। नीतीश कुमार का कहना है कि मैं तो बीते 11 साल से लालबत्ती लगी गाड़ी का इस्तेमाल नही कर रहा हूं।साथ ही नितीश कुमार ने यह भी कहा कि मैं जो करता हूं, केंद्र उसे दोहराता है।

unnamedhjk

वहीं  केंद्र सरकार के लाल बत्ती हटाने के फैसले पर  बिहार  के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार के मंत्री गाड़ी पर लाल बत्ती का इस्तेमाल करते ही नहीं है। जो लोग लालबत्ती की गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं फिक्र तो उन्हें होनी चाहिए । जबकि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी कहा कि न ही वो और ना ही उनके माता-पिता कोई भी लालबत्ती का इस्तेमाल नही करते हैं।

unnamedkljhi;

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी सिर्फ लालबत्ती हटाने की घोषणा की गई है, फैसला 1 मई से  लागू किया जाना है। इसके बाबजूद केंद्रीय मंत्री गिरिराज से ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती उतार दी है।

562629-giriraj-singh

गिरिराज सिंह ने बिहार के शेखपुरा में खुद ही गाड़ी से लालबत्ती उतारी। गाड़ी से लाल बत्ती हटाने के बाद गिरिराज ने कहा कि वो केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। आम और खास में कोई फर्क नहीं होता है। सभी लोगों को अपनी गाड़ी से लाल बत्ती उतार देनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने धोनी को दी राहत, धार्मिक भावना आहत करने का मामला हुआ खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को  बड़ी राहत दी है। एक मैगजीन के कवर पेज पर महेंद्र सिंह धोनी को भगवान विष्णु के रूप मे कथित रूप से पेश करने को लेकर आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी।

jkl
इसके साथ ही अदालत ने पत्रिका के संपादक के खिलाफ भी आपराधिक शिकायत निरस्त करते हुए कहा कि इस मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला नहीं बनता है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक  इस मामले में यदि क्रिकेटर पर मुकदमा चलाया गया तो यह न्याय का उपहास करना होगा क्योंकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया।

unnamedjkl

दरअसल पिछले साल 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ लोगों की धार्मिक भावना आहत करने के मामले में बेंगलुरु की निचली अदालत में उनके खिलाफ चल रहे मामले को खारिज कर दिया था।

unnamedhjkj
इसके पहले इस मामले में दायर आपराधिक कार्रवाई करने वाली याचिका को कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद धोनी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर कर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।

देखिये पुणे का दिल दहलादेने वाला सड़क हादसा

महाराष्ट्र के पुणे शहर में सड़क हादसे की एक दर्दनाक  तस्वीर सामने आई है। जहाँ सड़क पार कर रहे दो परिवारों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह रौंद दिया। इस दुर्घटना  में एक 3 साल की बच्ची की घटनास्थल पर  मौत हो गई और 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

hjg

यह परिवार डीमार्ट मॉल से सामान खरीदकर वापस आ रहा था । लेकिन गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से सड़क के बीच बने डिवाडर पर खड़े होकर सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक से तेज रफ्तार से आ रही कार ने डिवाइडर पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद तत्काल उन्हें नजदीक के अस्पताल  में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची की मां भी चल बसी।

unnamed

प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक  कार एक महिला चला रही थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला उसे कंट्रोल नहीं कर पायी और कार डिवाइडर पर रुके लोगों पर चढ़ा दी। इसके साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि महिला ड्राइविंग करते वक्त मोबाइल पर बात कर रही थी और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा थी जिसकी वजह से यह एक्सीडेंट हुआ।

Pune Municipal Corporation Building in Pune. Express Photo By Pavan Khengre,15.11.14,Pune.
स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क पर अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं, उसके बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि महानगरपालिका कहती है कि यह रोड वीआईपी सड़क है इसलिए यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया जा सकता। वहीँ लोगों का कहना है कि ऐसे वीआईपी सड़क का क्या फायदा जहां मासूमों की जान जा रही है।

सामने आया अफगानिस्तान में गिराए गए ‘महाबम’ का विडियो

अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट पर अब तक के सबसे बड़े बम से किये गए हमले का विडियो सामने आया है। विडियो को अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के ट्विटर हैंडल पर जारी किया गया है। साथ ही अमेरिकी सेना की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि शाम 7:32 पर अफगानिस्तान के नान गरहर सूबे के अछिल जिले में मदर ऑफ ऑल बमगिराया। अमेरिकी सेना के मुताबिक आईएस के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत आतंकी संगठन के ठिकानों और सुरंगों को निशाना बनाया गया।

C9YmfRfVoAAiWuL

अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट की सहायता से इस बम को गिराया गया। सेना का कहना है कि यह हमला इस तरह से किया गया, जिससे नागरिकों को कम से कम क्षति हो और आतंकियों को निशाना बनाया जा सके।

जबकि अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर जॉन. डब्ल्यू निकोलसन ने कहा, ‘आईएस का नुकसान बढ़ा है। वह अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आईईडी, बंकर और टनल्स का इस्तेमाल कर रहे थे।हमले को जायज ठहराते हुए उनका कहना है  कि आतंकी संगठन से निपटने का यह सही तरीका है।

John+W+Nicholson+Jr+Senate+Holds+Confirmation+eeUXVxDaVFPl

 

 


पाक ने किया कुलभूषण के जासूस होने का दावा

कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने बड़ा  खुलाशा किया है। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि वह जासूस है। कुलभूषण को दी गई मौत की सजा का बचाव करते हुए पाकिस्तान में विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा, ‘कुलभूषण जाधव जासूस है और यह साबित हो चुका है।

Pakistani national security adviser Sartaj Aziz speaks at the Johns Hopkins School of Advanced International Studies (SAIS) in Washington on January 28, 2014. AFP PHOTO/Nicholas KAMM

हालांकि सरताज अजीज इससे पहले यह भी मान चुके हैं कि कुलभूषण के खिलाफ जासूसी के सबूत नहीं है। भारत जाधव के मामले में हर तरह के कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक अजीज ने कहा, ‘कुलभूषण कारोबारी नहीं जासूस है उसके पास दो पासपोर्ट मिले हैं । इसमें एक मुसलमान नाम से जबकि दूसरा हिंदू के नाम पर है।

pakkk

साथ ही अजीज ने यह भी कहा की जाधव को क़ानून के मुताबिक ही फांसी की सजा दी गई है। उन्होंने बताया कि अगर वह चाहे तो 40 दिन में मिलिट्री कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है।

लेकिन दिसंबर 2016 में जाधव के केस को लेकर पाकिस्तान के विदेश सलाहकार सरताज अजीज ने माना था कि उसके खिलाफ जासूसी के पुख्ता सबूत नहीं हैं। हालांकि इस साल मार्च में अजीज अपनी बात से पलट गए थे।

2015-08-13T080850Z_1_LYNXNPEB7C0DS_RTROPTP_3_YEMEN-SECURITY-PAKISTAN-ZARIF

जब कि बताया जा रहा था कि कुलभूषण को 3 मार्च 2016 को कथित तौर पर बलूचिस्तान के चमान इलाके से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद ‘पाकिस्तानी आर्मी ऐक्ट (PAA) के तहत जासूस को फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (FGCM) द्वारा मौत की सजा दी गई थी।