किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम ने स्टीवन स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी से सजी पुणे सुपरजॉएंट्स को छह विकेट से हरा दिया है।
[soliloquy id=”1463″]
आईपीएल: मैच जीतने के बाद धोनी से ऐसे मिलीं प्रिटी जिंटा
विनोद खन्ना की तबीयत में हुआ सुधार, जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन
बॉलीवुड सुपरस्टार एवं पूर्व सांसद विनोद खन्ना की तबीयत में सुधार हो रहा है और वह पहले से काफी बेहतर हैं। खबरों के मुताबिक ‘एचएन रिलायंस अस्पताल’ ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि अभिनेता की हालत में पहले से काफी सुधार हो रहा है।
दरअसल विनोद खन्ना की तबियत पिछले कुछ दिनों से ख़राब होने के कारण उन्हें मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ विनोद खन्ना की बीमार की खबर मिलते ही कई दिनों से उनके फैंस के द्वारा भगवान के आगे उनकी सलामती की दुआए की जा रही है। सभी प्रार्थना कर रहें है कि विनोद खन्ना जल्द स्वस्थ हो कर घर लौटे।


बीते दिनों विनोद खन्ना की आगामी फिल्म ‘एक रानी ऐसी भी’ का ट्रेलर लॉन्च आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे, लेकिन तबियत खराब होने की वजह से विनोद खन्ना फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंच सके थे।
ट्विटर ने लॉन्च किया “ट्विटर लाईट” वेब ऐप
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने मोबाइल यूजर्स के लिए हल्के वर्जन का वेब ऐप लॉन्च किया है। इसका नाम ट्विटर लाईट है और इसे भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। स्लो इंटरनेट कनेक्टिविटी में भी यह साइट आसानी से खुलेगी। यह कई मायनों में ऐप जैसा ही काम करेग।
इसकी खासियत यह है कि आपके स्मार्टफोन में जगह कम लेगा। इसके अलावा इसमें खास डेटा सेवर मोड भी दिया गया है, ताकि कम डेटा में यूज किया जा सके। डेटा सेवर मोड में ट्विटर के इमेज और वीडियोज तब तक ब्लर दिखेंगे जबतक उस पर क्लिक नहीं करेंगे।

ट्विटर ने कहा है कि लाइट वर्जन ज्यादातर 3जी डिवाइस में पांच सेकंड के अंदर ही लोड हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह 70 फीसदी तक डेटा बचाएगा जबकि ह 30 फीसदी फास्ट होगा। ट्विटर लाईट एक प्रोग्रेसिव वेब ऐप है जिसे ट्विटर ने गूगल के साथ पार्टनर्शिप करके लॉन्च किया है। एंड्रॉयड के लिए इसमें एक खास पुश नोटिफिकेशन फीचर भी दिया गया है.। अगर आप इसे होम स्क्रीन पर शॉर्टकट के तौर पर रखेंगे तो यह ऐप की तरह ही ऐप ड्रॉयर में दिखेगा।

इसे आईओएस डिवाइस में भी होम स्क्रीन पर बतौर शॉर्टकट रख सकते हैं, लेकिन नोटिफिकेशन आपको नहीं मिलेगा। इस वेब ऐप को ग्लोबल लॉन्च कर दिया गया है और आप भी इसे यूज कर सकते हैं। यह वेब ऐप ट्विटर के मुख्य ऐप जैसा ही काम करेगा जिसमें लगभग सभी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रेग्यूलर फीड, नोटिफिकेशन लिस्ट, टैब और सर्च ऑप्शन है। इसमें डायरेक्ट मैसेज का भी ऑप्शन दिया गया है।
सीरिया हुआ “केमिकल अटैक” का शिकार
सीरिया के इदलिब प्रांत में हुए एक ‘केमिकल हमले’ में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। मरने वालों में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बताए जा रहे हैं। हमले की चपेट में आने से 400 लोगों की हालत गंभीर हैं। सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर)के अनुसार हमला इदलिब प्रांत के खान शयखुन कस्बे में हुआ। वहीँ दूसरी तरफ अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने इस हमले के लिए सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद को जिम्मेदार ठहराया है। जब कि सीरिया की सेना इसके पीछे विद्रोहियों का हाथ बता रही है।

चिकित्सक दल के मुताबिक , ऐसा लगता है कि लोगों की मौत दम घुटने से हुई। सीरिया में विपक्षियों की उच्चस्तरीय वार्ता समिति ने ट्विटर पर दावा किया कि इस हमले में करीब 100 लोगों की मौत हुई। फिलहाल यह साफ़ नहीं हो पाया है कि हमले के लिए इस्तेमाल किए गए विमान सीरियाई थे या सरकार के सहयोगी रूस के।

इससे पहले एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया था कि क्लोरीन गैस वाले चार थर्मोबेरिक बम गिराए गए। रासायनिक हमले की यह रिपोर्ट सीरिया के भविष्य को लेकर ब्रसेल्स में दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होने से पहले आई है, जिसका आयोजन यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र की मेजबानी में हो रहा है।

जब कि इदलिब मीडिया सेंटर से जुड़े फटॉग्रफर हुसैन ने न्यूज एजेंसी AP को बताया कि वह स्थानीय समय 06:30 पर तेज धमाकों की आवाज से उठे। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां कोई गंध नहीं थी। उन्होंने देखा कि लोग जमीन पर पड़े हुए हैं और चल पाने की स्थिति में नहीं थे। इदलिब में चैरिटी ऐम्बुलेंस सर्विस के मुखिया मोहम्मद रूसूल ने बीबीसी को बताया कि उनके डॉक्टरों ने बहुत से लोगों और बच्चों को गलियों में दम घुटते हुए पाया।

वहीँ सीरिया की सेना ने रासायनिक हमले से साफ इनकार किया है। न्यूज एजेंसी SANA ने आर्मी कमांड के हवाले से कहा है कि सेना ने किसी तरह के रासायनिक हथियार का इस्तेमाल नहीं किया है। सेना की ओर से यह भी कहा गया है कि उसने ना तो पहले कभी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया और ना ही भविष्य में ऐसा करेगी। सेना ने विद्रोहियों पर ठीकरा फोड़ा है।

हमले के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद को जिम्मेदार ठहराया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इस नरसंहार के लिए बसर अल असद को जिम्मेदार ठहराया। ओलांद की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘एक बार फिर सीरिया की सरकार नरसंहार की जिम्मेदारी और सबूतों से इनकार करेगी।’ फ्रांस ने इस हमले पर यूनाइटेड नेशंस सिक्यॉरिटी काउंसिल की इमर्जेंसी बैठक बुलाने की अपील की है। ब्रिटेन के विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने कहा कि यदि यह साबित होता है कि इस हमले के पीछे बसर-अल असद सरकार है तो वह वॉर क्राइम के दोषी होंगे।
साथ ही वाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि उसे विश्वास है कि इस अटैक के पीछे बसर-अल-असद की सरकार है। वाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने बसर-अल-असद सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि सीरिया के लोगों के हित यही होता कि बसर-अल-असद पद छोड़ देते। संयुक्त राष्ट्र संघ ने हमले की जांच शुरू किए जाने की बात भी कही है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस घटना पर दुख और आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने सीरिया को रासायनिक हमलों से मुक्त करने के लिए विश्व समुदाय को ऐक्शन लेने को कहा है। ट्विटर पर उनकी ओर से कहा गया, ‘जब मैंने सीरिया में केमिकल अटैक से बच्चों के दम घुटने की तस्वीरें देखीं तो मैं हैरान और दुखी हुआ।’
राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था।

पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राखी ने पिछले साल एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

इस मामले को लेकर की गई शिकायत के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ था । शिकायतकर्ता का कहना है कि, ‘ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ जबकि बीते दिन लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वॉरंट के साथ मुंबई पहुंचा था।

दरअसल अदालत की ओर से बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद राखी सावंत 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। वहीँ अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है।
यूपी में किसानों का एक लाख का कर्ज माफ़
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक उत्तर प्रदेश के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। फैसले से साफ़ है कि तकरीबन 2.15 करोड़ का एक लाख तक का कर्ज माफ होगा। सरकार कुल 36 हजार करोड़ देकर किसानों की कर्जमाफी करेगी।

बीजेपी ने चुनाव के लिए जारी अपने संकल्प पत्र में जो सबसे प्रमुख वादा किया था। वह किसानों की कर्जमाफी का ही था. अब सरकार इसका ऐलान करने जा रही है। लेकिन इससे सरकार के खजाने पर भारी बोझ आएगा। केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया था कि यह व्यवस्था राज्य को अपने स्तर पर ही करनी होगी।

प्रदेश में 2 करोड़ 33 लाख सीमांत और लघु किसान हैं और लगभग दो करोड़ छोटे किसान हैं।उत्तर प्रदेश के करीब डेढ़ करोड़ किसानों पर इस वक्त 62,000 करोड़ का फसली कर्ज है। जिसे एक झटके में खत्म करने की तैयारी है।

कृषि विभाग ने उन डेढ़ करोड़ किसानों की लिस्ट तैयार कर ली है जिन पर फसली कर्ज है। किसानों की कर्जमाफी के लिए पैसा कर्ज के तौर पर केंद्र से लिया जाएगा। केंद्र इस कर्ज पर ब्याज कितना लेगा इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
महेंद्र सिंह धोनी बने गल्फ इंडिया के १ दिन के सीईओ
अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ तो आपको जरूर याद होगी, जिसमें अनिल कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है लेकिन वो फिल्म थी, जिसमें हर चीज कहानी के हिसाब से बिल्कुल तय थी लेकिन जरा सोचिए अगर असल जिंदगी में ऐसा कुछ किसी जीते जागते इन्सान के साथ उसकी असल जिंदगी में घट जाय तो?

चौकिये मत ! दरअसल ऐसा हुआ है, वह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो किसी राज्य के मुख्यमंत्री तो नहीं बने लेकिन हां, एक दिन के लिए वो गल्फ ऑयल इंडिया कंपनी के सीईओ जरूर बन गए।

सूट और टाई पहने जब धोनी गल्फ इंडिया के मुख्यालय पहुंचे तो वहां हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया। बिल्कुल एक सीईओ की तरह धोनी ने अपने मैनेजमेंट स्टाफ की मीटिंग बुलाई और कंपनी के काम की चर्चा की।
गल्फ ऑयल ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया था। महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये कंपनी और इस कंपनी के लिए धोनी काफी मायने रखते हैं इसी रिलेशनशिप को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कंपनी ने उन्हें एक दिन के लिए सीईओ नियुक्त किया था।
आरबीआई जारी करेगा 200 के नए नोट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 500 और 2000 के नए नोट लाने के बाद अब 200 के नए नोट बाजार में लाने की तैयारी में है। आरबीआई इस साल जून के अंत तक इन नोटों को जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक 200 रुपए के नए नोटों की छपाई जून 2017 से शुरू हो सकती है।

बताया जा रहा है कि आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 200 रुपये के नोट छापने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम नकली नोट और काले धन के खिलाफ सरकार की मुहिम के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही आरबीआई ने 1,000 रुपये के नोट को भी छापने की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के तहत 500 और 1000 के पुराने नोट को चलन से बाहर कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, 200 रुपये का यह नोट नए और खास सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगा, जिसकी नक़ल करना आसान नहीं रहेगा। नकली नोट पर लगाम लगाने के लिए हर 3 से 4 साल में नोट के सिक्योरिटी फीचर बदलने की भी तैयारी की जा रही है।

इसके साथ आरबीआई जल्द ही 10 रुपये के प्लास्टिक के नोट को फिल्ड ट्रायल के लिए जारी करने जा रहा है। पिछले महीने लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा था कि देश के 5 हिस्सों में प्लास्टिक मुद्रा के फिल्ड ट्रायल का फैसला लिया गया है।
नरेन्द्र मोदी ने दी कश्मीर के नौजवानों को नसीहत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के चेनानी में देश की सबसे लंबी सुरंग को देश को समर्पित किया जो हर मौसम में कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़े रखेगी और 31 किलोमीटर की दूरी कम करेगी। सुरंग के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने उधमपुर के बट्टल बालियां में एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ कुछ भटके हुए नौजवान पत्थर मारने में लगे हैं दूसरी तरफ इसी कश्मीर के जवान पत्थर काटकर कश्मीर का भाग्य बदलने में लगे हैं।

पीएम मोदी ने कश्मीरी युवाओं क आवाहन करते हुए कहा कि वे पत्थर की ताकत समझें और कश्मीर के विकास से जुड़ें। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं घाटी के नौजवानों से दो बातें कहना चाहता हूं, एक तरफ टूरिजम है तो दूसरी तरफ टेररिजम। 40 साल बाद भी खून के खेल से कश्मीर की घाटी लहूलुहान हुई है, इससे किसी को फायदा नहीं हुआ है। आतंकवाद से हमने कश्मीर की मां का लाल खोया है, भारत मां का लाल खोया है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर इन 40 सालों में टूरिजम पर जोर दिया गया होता तो कश्मीर की सूरत कुछ और होती। उन्होंने कहा कि टूरिजम को बढ़ावा देने में केंद्र की सरकार कश्मीर के साथ है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब भी जम्मू-कश्मीर का जिक्र होता है तो अटल बिहारी वाजपेयी की याद आती है जिन्होंने कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत का नारा दिया था। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के लिए बिना नाम लिए पाकिस्तान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को नहीं संभाल पा रहे हैं। पीएम ने कहा कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को विकास दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की 9 सुरंग बनाने की योजना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सुरंग विश्वस्तरीय है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में हम विश्व के मानकों से भी कई कदम आगे हैं। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के लिए उन्होंने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक लंबी सुरंग नहीं है बल्कि जम्मू-कश्मीर के विकास की एक लंबी छलांग है। उन्होंने कहा कि यह सुरंग दुनिया को भी एक संदेश है। पीएम ने कहा कि हिमालय की कोख में सुरंग बनाकर पर्यावरण और हिमालय की भी रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग की चर्चा पूरी दुनिया में होगी।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में वहां मौजूद लोगों से अपने-अपने मोबाइल के फ्लैश जलाने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरंग का उद्घाटन भले ही उन्होंने किया है लेकिन असल उद्घाटन आम लोगों ने किया है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी लोगों को संबोधित किया। महबूबा ने यूपी में बीजेपी की शानदार जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नई राह मिलेगी।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने चेनानी में राज्यपाल एन. एन. वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में 9 किलोमीटर लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया। इस सुरंग का निर्माण 2,500 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। उद्घाटन के बाद मोदी ने वोहरा और महबूबा के साथ सुरंग में खुली जीप में कुछ दूरी तक यात्रा की। प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उन इंजिनियरों के साथ फोटो खिंचवाई जो इस सुरंग के निर्माण में शामिल थे।

बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों के नीचे से गुजरने वाली इस सुरंग से न सिर्फ यात्रा दो घंटे कम हो जाएगी बल्कि जम्मू और उधमपुर से रामबन, बनिहाल और श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को सभी मौसम में सुरक्षित यात्रा प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार रोजाना करीब 27 लाख रुपये के ईंधन की बचत होने की उम्मीद है। यह सुरंग विश्वस्तरीय सुरक्षा प्रणालियों से लैस है। उम्मीद है कि इससे जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।




