Home Blog Page 274

दिलीप कुमार की सेहत ठीक, सायरा बानो ने किया ट्वीट

अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी अदाकारा सायरा बानो ने खुलाशा किया है कि 94 वर्ष के दिलीप कुमार की तबियत अब बिलकुल ठीक है और वो घर पर आराम कर रहे हैं। जल्द ही ट्विटर के जरिये अपने फैन्स को मैसेज देंगे। इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है कि जिसमे कहा जा रहा था कि दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं है।

Dilip-Saira

दरअसल बढ़ती उम्र के कारण पिछले कुछ समय से दिलीप कुमार बीमार रहतें है। वे कई बार अस्पताल में भी भर्ती हो चुके हैं लेकिन रविवार को भी उनकी सेहत को लेकर ख़बरें आई। हालांकि सायरा बानो ने कहा है  कि दिलीप कुमार अब बिलकुल ठीक हैं। सायरा बानो के मुताबिक शनिवार को दिलीप कुमार की तबियत थोड़ी ख़राब हुई थी और डॉक्टरों को तुरंत घर बुलाया गया। उपचार के बाद अब उनका स्वास्थ्य बेहतर हैं। दिलीप साहब की सेहत को लेकर फैन्स को जानकारी देने के लिए सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर कई मैसेज भी भेजे ।

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर उनके स्वास्थ्य को लेकर अहम् की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से दिलीप साहब घर पर हैं और ठीक हैं। ईश्वर की कृपा बनी हुई है। साहब का मानना है कि उनके लिए बिना किसी शर्त के प्यार करने वाले परिवार एवं दोस्तों से घिरा होना खुद में एक थेरपी है।’

पी.वी. सिंधु ने जीता इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट

रियो ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पी. वी. सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिंधु ने स्पेन की कैरोलिना मारिन को 21-19, 21-16 से हरा दिया है । यह पहला मौका है जब पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन का खिताब जीता है। मुकाबले की शुरुआत से ही पीवी सिंधु कैरोलिना मारिन पर पूरी तरह हावी दिखीं और 47 मिनट के इस मैच में अपनी विरोधी मारिन को कोई मौका नहीं दिया। इस मैच की शुरुआत में पहला अंक भले ही मारिन ने हासिल किया था, लेकिन सिंधु ने जल्द ही स्कोर 1-1 से बराबर किया और फिर मारिन पर बढ़त बना ली।

pv-sindhu-carolina-marin-split_806x605_41491125546

पहले सेट के आखिरी लम्हों क्षणों में जुझारूपन दिखाया और सिंधु पर 1 अंक की बढ़त बना ली। लेकिन सिंधु ने तुरंत वापसी करते हुए मारिन के खिलाफ लगातार 3 अंक हासिल किए और 21-19 के स्कोर से मैच का पहला गेम अपने नाम कर लिया।

पहले सेट में जीत हासिल करने के बाद सिंधु ने दूसरे सेट में भी शानदार शुरुआत की। दूसरे गेम में वह 3-0 से कैरोलिना मारिन से आगे निकल गईं। इस सेट में सिंधु ने लगातार बढ़त बरकरार रखते हुए स्कोर को 15-10 तक पहुंचा दिया। कैरोलिना ने वापसी की पूरी कोशिश की और वह एक बार फिर सिंधु के करीब तक पहुंची और स्कोर को 15-13 पर ला दिया। अंत तक आते-आते सिंधु ने उन्हें वापसी के ज्यादा मौके नहीं दिए और 21-16 से यह सेट अपने नाम करके खिताब पर जीत दर्ज कर ली।

एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग ने लगाया बैन

निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर एक एतिहासिक फैसला सुनाया है। आयोग ने विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय निकायों के चुनावों के नतीजों के आने से पहले एक्जिट पोल, ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर्स आदि के माध्यम से भविष्यवाणी करने पर रोक लगा दी है। आयोग की इस कार्रवाई के बाद अब देश के राजनीतिक पंडित चुनाव नतीजों को लेकर भविष्यवाणी नहीं कर सकेंगे।

Nasim-Zaidi-1 

आयोग ने साफ कर दिया है कि प्रतिबंध के बाद भी यदि चुनाव नतीजों को लेकर भविष्यवाणी की जाती है या फिर इसका अनुमान लगाया जाता है तो इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

up-exit-polls-2017

इतना ही नहीं आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से एग्जिट पोल जारी करने या फिर चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी का प्रसारण करने से दूर रहने को कहा है, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराया जा सके।आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126-ए का उल्लेख करते हुए सभी मीडिया संस्थाजनों को एडवाइजरी भी भेजी है।

hq720

इसमें कहा गया है कि अधिसूचित की गई अवधि के दौरान कोई भी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए कोई एग्जिट पोल नहीं करेगा और न ही इनके नतीजों को प्रकाशित या प्रसारित करेगा।   आयोग ने इस एडवाइजरी को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एवं न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन को भी भेजा है।

वार्डन ने उतरवाए 35 छात्राओं के कपड़े

मुजफ्फरनगर के खतौली गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है है। इस हरकत का पता चलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंचने लगे। अभिभावकों को देखकर छात्राओं ने कहा कि हमें यहां नहीं पढ़ना है। जिसके बाद नाराज अभिभावकों का वार्डन को गुस्सा झेलना पड़ा और  लगभग 35 छात्राओं को उनके अभिभावक अपने साथ घर लेकर चले गए।

plan-1458901960

दरअसल तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अधिकांश गरीब एवं मजदूर परिवारों की बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बीते २९ मार्च को अभिभावकों ने वार्डन द्वारा छात्राओं के कपड़े उतरवाने का विरोध करते हुए हंगामा किया था।

school_1461261384

बताया जा रहा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राएं पढाई के साथ-साथ यहां रहती भी है। दो दिन पहले विद्यालय की वार्डन ने दीवार पर कुछ खून के धब्बे देखे तो उन्होने छात्राओं से कारण पूछा। जिसके बाद वार्डन ने सभी छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेक किया।

2808d939593d1b9761626eddedb34290

सूत्रों के मुताविक वार्डन ने करीब 30 छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनके गुप्तांगों को चेक किया। वार्डन के इस कार्य से भयभीत बालिकाओं ने अपने अभिभावकों को सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में पहुंचे गुस्साए अभिभावकों ने वहां जमकर हंगामा किया। साथ ही  छात्राओं का कहना था कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। बड़ी मैडम उनको मारती-पीटती भी हैं। छात्राओं का यह भी कहना था कि मैडम को जेल की सजा मिलनी चाहिए।   

लोकसभा ने मनी बिल किया पास, राज्यसभा संशोधन खारिज

लोकसभा में वित्त विधेयक 2017 बिना किसी संशोधन के पारित कर दिया गया है। वहीं राज्यसभा के 5 संशोधनों के प्रस्ताव को लोकसभा में खारिज कर दिया गया। वित्त विधेयक के लोकसभा में पेश होने के पहले सरकार को राज्यसभा में हार का सामना करना पड़ा था और विपक्ष इसमें पांच संशोधन जुड़वाने में कामयाब रहा था।

New Delhi: Union Minister for Finance and Corporate Affairs Arun Jaitley addresses at the Post-Budget Interactive Session with the representatives of Industry Associations including CII, FICCI, ASSOCHAM, in New Delhi on Feb 3, 2017. (Photo: IANS)

राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के कारण केंद्र सरकार को परेशानी उठानी पड़ी थी। भारी बहुमत के दम पर विपक्ष वित्त विधेयक, 2017 में अपने पांच संशोधन जुड़वाने में कामयाब रहा। पांचों संशोधन 27 से 34 वोटों के बड़े अंतर से पारित हुए। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के 10 सांसदों ने वोटिंग के दौरान वॉकआउट कर दिया था। करीब छह घंटे की चर्चा और संशोधनों के बाद विधेयक ध्वनिमत से पारित कर लोकसभा को लौटा दिया गया।

jaitley-modi647_033017021842

इस विधेयक पर विपक्ष का कहना था कि सरकार ने इस बिल के बहाने सरकारी शिकंजा कसने का इंतजाम किया है। वित्त विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक, कैश के अधिकतम लेनदेन की सीमा तीन लाख से घटाकर दो लाख कर दी गई है। इसके जरिए सरकार को कई ट्राइब्यूनलों के अध्यक्षों और सदस्यों को हटाने का अधिकार मिल जाएगा। विधेयक के मुताबिक, कोई भी कंपनी किसी भी राजनीतिक पार्टी को गुप्त दान दे सकती है। कंपनियों द्वारा पार्टियों को चंदा दिए जाने की ऊपरी सीमा भी खत्म कर दी गई है। इसके जरिए पैन कार्ड बनवाने और इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आधार नंबर को जरूरी कर दिया गया है।

ac6aa339bfab82827a2e7f9eae369fb6

विपक्ष का यह भी कहना था कि विधेयक के मुताबिक, इनकम टैक्स अधिकारी किसी भी व्यक्ति के घर बगैर कोई कारण बताए छापा मार सकते हैं और किसी भी व्यक्ति की कोई भी संपत्ति जब्त कर सकते हैं। आयकर अधिकारी किसी के बैंक खातों को भी फ्रीज कर सकते हैं और केस के निपटारे तक लोग बैंक खातों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

अखिलेश ने रामगोविन्द चौधरी को बनाया नेता विपक्ष

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी इतने प्रचंड बहुमत से जीती कि विपक्ष का सफाया हो गया। दूसरे नंबर पर  रहने वाली समाजवादी पार्टी को महज़ 47 सीटें ही मिलीं। लेकिन अखिलेश यादव ने एक बार फिर पार्टी में अपनी मर्जी से विपक्ष का नेता चुन लिया है। ये आज़म खां या फिर शिवपाल न होकर 70 साल के रामगोविन्द चौधरी है।  जो इस बार बलिया की बांसडीह सीट से आठवीं बार विधायक बने हैं।

dd

दरअसल रामगोविन्द ने छात्र नेता के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और पहली बार साल 1977 में चिलकहर विधानसभा सीट से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। लेकिन जब 1993 में  सपा-बसपा गठबंधन ने चुनाव लड़ा तो चौधरी चिलकहर सीट से जनता दल के टिकट पर लड़े और बसपा कैंडिडेट से हार गए.

1996 में वो  फिर चंद्रशेखर की समाजवादी जनता पार्टी के टिकट पर चिलकहर से लड़े और चौथे नंबर पर रहेथे। 2002 में वो इसी पार्टी से बांसडीह सीट से लड़े और चुनाव जीत गए। 2003 की मुलायम सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। वहीँ 2007 की बसपा लहर में वो चुनाव हारे, लेकिन जब साल 2012 में जीते तो अखिलेश ने फिर उन्हें अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाया।

Akhilesh-Yadav-1-1

मौजूदा समय में रामगोविन्द समाजवादी पार्टी के सबसे वरिष्ठ  विधायक हैं। अखिलेश-शिवपाल झगड़े के बाद वो अखिलेश गुट के प्रमुख सदस्य बन गए थे।

वहीँ 2002-03 में आजम खान नेता विपक्ष थे। 2007 से 2009 तक मुलायम खुद नेता विपक्ष रहे। 2009 में वो जब लोकसभा चले गए तो 2012 तक  शिवपाल यादव को विपक्ष का नेता बनाया गया था।

अखिलेश के बचाव में उतरे मुलायम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की करारी हार पर मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश का बचाव किया है।  नेता जी ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा। ऐसे में किसी एक व्यक्ति को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Mulayam-Singh-Yadav-1

मुलायम सिंह यादव का कहना है कि होली के बाद हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। वहीँ दूसरी ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी होली के मौके पर देर शाम सैफई पहुँचे।

maxresdefault

इसके पहले मुलायम सिंह यादव रविवार दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ से कार के जरिये सैफई पहुंचे थे। उन्होंने आवास पर मौजूद सपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करते हुए चुनावी परिणामों पर कहा कि हम लोग जनता को प्रभावित नहीं कर पाए।

mulayam-kM1H--621x414@LiveMint

मुलायम ने कहा, भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया। पहले भी हमारी 17-18 सीटें आई थीं। इसके बाद भी सपा ने चार बार प्रदेश में सरकार बनाई। अभी होली का त्योहार मनाना है। इसके बाद हार की समीक्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। एक बार हम हारे हैं, अगली बार फिर सरकार बनाकर दिखा देंगे।

पाकिस्तानी सेना में जाना चाहता है यह खिलाडी

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर मार्लोन सैमुअल्स ने कहा है कि वे पाकिस्तान आर्मी ज्वाइन करने करना चाहतें है। दरअसल सैमुअल्स पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल खेलने के लिए लाहौर गए थे। वहां उन्होंने पाक आर्मी के सुरक्षा इंतजामों से खुश होकर खुद को दिल से पाकिस्तानी भी बताया है।

 C6oj-kpWcAAoQJV

जिसके बाद मार्लोन सैमुअल्स ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान आर्मी ज्वाइन की इच्छा जताई है। वीडियो में उन्होंने फाइनल मैच में सिक्युरिटी और टॉप क्लास अरेंजमेंट्स करने के लिए पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि “मैं एक सोल्जर हूं और जनरल मैं आपको सैल्यूट करता हूं। अगर मेरे कंधे पर आपकी सेना का बैज हो तो मुझे दोबारा पाकिस्तान आने में कोई एतराज नहीं है। मुझे इस बैज के लगने का इंतजार है। मैं पाकिस्तान आर्मी का हिस्सा बनना चाहता हूं।” इसके साथ ही सैमुअल्स ने यह भी कहा है, “मैं दिल से पाकिस्तानी हूं और इसीलिए मैंने यहां खेलने का फैसला लेने के लिए ज्यादा देर नहीं लगाई।’

i

पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5 मार्च को खेला गया था। मार्लोन पेशावर जाल्मी टीम का हिस्सा थे। 36 वर्ष के इस क्रिकेटर ने फाईनल मैच में 19 रन बनाए थे। हालाँकि उनकी टीम फाइनल जीत गई थी। पेशावर जाल्मी टीम के सीईओ जावेद अफरीदी ने सैमुअल्स के इस विडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “मार्लोन सैमुअल्स ने पूरे देश को अपने शानदार शब्दों के जरिए सेल्यूट किया है। आप दिलों के राजा हो, आर्मी के लिए खास मैसेज।’ जावेद अफरीदी ने यह भी कहा, “आपके शानदार शब्द दुनिया को यह मैसेज देते हैं कि हम शांति प्रिय देश हैं और क्रिकेट को पसंद करते हैं।’

  195259

पेशावर जाल्मी के पीएसएल खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान आर्मी के चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा प्लेयर्स से मुलाकात की थी। पाकिस्तान आर्मी चीफ से हुई इस मुलाकात के बाद ही सैमुअल्स ने अपना रिस्पॉन्स दिया। 

27MarlonSamuels

अपने वीडियो में मार्लोन सैमुअल्स ने यह भी कहा, “मेरे लिए पाकिस्तान में आकर क्रिकेट खेलना ज्यादा अहम है। मेरे यहां खेलने से उन उदास लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई, जो लंबे समय से यहां क्रिकेट नहीं देख पा रहे थे।’

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर लौटे गोवा, बने मुख्यमंत्री

गोवा की राज्‍यपाल मृदला सिन्‍हा ने मनोहर पर्रिकर को गोवा का नया मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त किया है अब मनोहर पर्रिकर को शपथ लेने के 15 दिन के भीतर बहुमत साबित करना होगा। दरअसल मनोहर पर्रिकर के नेतृत्‍व में भारतीय जनता पार्टी ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसमें पार्टी की तरफ से कहा गया था कि उन्हें बीजेपी के 13, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के 3, गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के 3 और 2 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं।

BJP-6-1
कुल मिला कर बीजेपी की तरफ से राज्‍यपालको 21 विधायकों की सूची भेजी गई थी। हालांकि राज्यपाल ने पर्रिकर को शपथग्रहण करने के बाद 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करने के लिए कहा है। बीजेपी ने फिलहाल शपथग्रहण के लिए तारीख का ऐलान नहीं किया है और पर्रिकर भी इसी के बाद अपने रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। 

C6vgd10UwAELj7w
वहीं कांग्रेस 40 में से 17 सीटें जीतने के बावजूद समर्थन जुटाने में नाकाम रही। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने कहा है कि राज्य में स्थिर सरकार के लिए वह भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

manohar-parrikar

महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के नेता सुदिन धावलिकर का कहना था कि उनकी पार्टी सिर्फ इस शर्त पर भाजपा को समर्थन देगी, यदि पर्रिकर राज्य सरकार के प्रमुख बनते हैं।

ब्राजील में भूत से डरे राष्ट्रपति, छोड़ा घर

अब तक अमेरिका के व्‍हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन का भूत होने की बातें कही जाती रही हैं। लेकिन अब ब्राजील के राष्‍ट्रपति के सरकारी निवास में भी भूत होने का खुलाशा हुआ हैं। राष्‍ट्रपति के सरकारी निवास में भूत होने की बात कोई और नहीं बल्कि खुद ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने कह रहें है। ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर का कहना है कि उन्हें बुरी आत्माओं और भूतों की वजह से अपना आधिकारिक निवास छोड़ना पड़ा है।

 Michel-Temers-Shrinking-Presidency-LAM

ब्राजील के साप्ताहिक अख़बार के मुताबिक 76 साल के राष्ट्रपति टेमेर ने एल्वोरेडा पैलेस छोड़ दिया है और अब वह अपनी पत्नी और सात वर्ष के बेटे के साथ उपराष्ट्रपति आवास में रहने चले गए हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति आवास को ब्राजील के आर्किटेक्‍ ऑस्कर नाइमेयर ने डिजाइन किया था और यह घर कई लोगों का सपना है। इसमें एक बड़ा स्विमिंग पूल, चर्च, मेडिकल सेंटर और फुटबॉल फील्‍ड के अलावा एक बड़ा सा बगीचा भी है। खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति टेमर ने कहा कि उन्हें यहां कुछ अजीब सा लगता है, वह यहां पर सो नहीं पाते हैं और उन्‍हें यहां से एनर्जी नहीं मिलती है। हालाँकि यहाँ तक कहा गया कि उन्होंने इसके लिए किसी पादरी को भी बुलाया था।

Marcela-863531

जबकि अबतक व्‍हाइट हाउस के बारे में कहा जाता रहा है कि कि यहां पर वहां आज भी पूर्व राष्‍ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत रहता है। क्यूँ कि लिंकन की मौत प्राकृतिक नहीं थी और उनकी गोली मारकर हत्‍या की गई थी। दरअसल लिंकन के भूत का जिक्र सबसे पहले एक फोटोग्राफ में मिला था। लिंकन की पत्‍नी मैरी टॉड लिंकन ने जब एक फोटो खिंचवाईं तो उस फोटो में उनके कंधे पर हाथ रखे हुए भूत को देखा जा सकता है। इसके अलावा कई पूर्व राष्‍ट्रपतियों ने भी लिंकन के बेडरूम से कभी चलने तो कभी बात करने की आवाजें आने की बात कही है।

MaryToddLincoln

वहीँ अगर पूर्व राष्‍ट्रपति एलेनॉर रूजवेल्‍ट की मानें तो उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में पूरे दिन लिंकन की मौजूदगी महसूस की थी। लिंकन के भूत की बात सिर्फ कुछ ही लोगों को पता रहती अगर ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंस्‍टन चर्चिल व्‍हाइट हाउस में न रुकते।

whitehouse-721745

चर्चिल ने कहा था कि जिस कमरे में वह रुके थे वहां पर एक कोने में आग जल रही थी। लिंकन ठीक उसी जगह पर खड़े थे। चर्चिल ने तो यहां तक कहा था कि उन्‍होंने लिंकन को मुस्‍कुराते हुए देखा था और फिर थोड़ी देर बाद वह गायब हो गए थे।