Home Blog Page 275

मोदी को है 125 करोड़ भारतीयों पर भरोसा

पांच राज्यों में चुनावों के परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई देते हुए उनके जन्मदिन पर बेहतर जीवन व स्वास्थ्य की कामना की तो साथ ही उन्होंने पंजाब के लोगो का भाजपा-शिरोमणि अकाली दल को 10 साल तक अपना समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा।

amarinder-singh-pti_650x400_51489234992

Capture1

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सत्ता में वापसी पर पीएम ने ट्विट करके कहा कि “मैं उत्तर प्रदेश की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। भाजपा की ये ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है। हमारा एक-एकल पल जनता की सेवा में समर्पित है, हम 125 करोड़ भारतीयों की ताकत में भरोसा करते हैं।”

india-politics-election-vote_732410fc-0649-11e7-a2a9-8cc6a4d5973b
Capture6
वाराणसी के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए पीएम ने ट्वीट किया कि “काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन।”

वहीं उत्तराखंड की जीत पर भी पीएम ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि “उत्तराखंड की जीत बेहद खास है। देवभूमि के लोगों का आभार। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा पूरी तत्परता और कमर्ठता से लोगों की सेवा करेगी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया कि “मैं समाज के हर वर्ग ने हमे अपना समर्थन दिया, युवाओं ने हमारा जबरदस्त समर्थन किया।” पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओ को सैल्यूट करते हुए ट्वीट किया कि “कार्यकर्ताओं ने लगातार बिना थके परिश्रम किया और पार्टी का लोगों के भीतर भरोसा जगाया।”

Capture3

इसके साथ उन्होंने पार्टी की जीत के लिए पीएम ने अमित शाह और पार्टी के पदाधिकारियों, राज्य की इकाइयों को भी बधाई दी।

 Capture2  

अब प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी 20 लाख की ग्रेच्युटी

निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। सरकार जल्द ही एक विधेयक लाने जा रही है जिसके सदन में पारित होते ही निजी क्षेत्र में लोगों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी मिलेगी। यह विधयेक बजट सत्र के अगले हिस्से में संसद में पेश किया जाएगा।

The Prime Minister, Shri Narendra Modi chairing the first Cabinet Meeting, in New Delhi on May 27, 2014.

दरअसल सातवें वेतन आयोग की  ग्रेच्युटी की सीमा को दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख करने की सिफारिश के बाद केन्द्रीय श्रममंत्री बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला यह फैसला लिया गया। वहीँ कर्मचारी संगठनों ने भी ग्रेच्युटी के भुगतान के लिये  कम-से-कम 10 कर्मचारियों के होने तथा पांच साल की सेवा की शर्तों को हटाने की भी मांग करते आ रहे है

The Minister of State for Labour and Employment (Independent Charge), Shri Bandaru Dattatreya addressing a press conference about the G-20 Labour and Employment Ministerial Meeting held at China, in New Delhi on July 14, 2016.

मौजूदा नियमों के मुताबिक ग्रेच्युटी भुगतान कानून के तहत एक कर्मचारी ग्रेच्युटी के लिये तभी पात्र होता है जब वह किसी प्रतिष्ठानों में कम से कम पांच साल की सेवा पूरी कर चुका  हो। साथ ही यह नियम उन सभी प्रतिष्ठानों में लागू होता है जहां कर्मचारियों की संख्या कम से कम 10 हो। साथ ही यह भी मांग की गई है कि अधिकतम राशि के संदर्भ में संशोधित प्रावधान एक जनवरी 2016 से प्रभाव में आने चाहिए जैसा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मामले में हुआ है।

कर्मचारी संगठन यह भी मांग कर रहें हैं कि सेवा के हर एक  साल के लिये ग्रेच्युटी भुगतान को 15 दिन के वेतन से बढ़ाकर 30 दिन के वेतन के बराबर किया जाय। इस पर इन श्रमिक संगठनों ने कहा कि सरकार ने 15 फरवरी 2017 के पत्र के साथ ग्रेच्युटी कानून के भुगतान में संशोधन का जो प्रस्ताव दिया था, वह केवल कानून की धारा 4 (3) के तहत सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने से संबंधित था।

क्या नौकरी चली गई? अपनाईये ये उपाय, सफलता चूमेंगी कदम

आर्थिक मंदी के माहौल में अगर आपकी नौकरी चली जाती है तो हो सकता है कि आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़े। लेकिन ऐसे में हताश न हों, अपना आत्मविश्वास बनायें रखें  और धैर्य रखें साथ ही योजनाबद्ध तरीके से अपनी मंजिल की तरफ कदम बढ़ाएं।

082df60

आत्मावलोकन करे: सोचें आखिर कमी कहाँ रह गई? क्या आपके सहकर्मी आपसे ज्यादा बेहतर थे? अगर बात काम की गुणवत्ता की है तो उसकी समीक्षा करें और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आपकी पिछली कंपनी के बजट कम करने से आपकी नौकरी गई है। तो उन कंपनियों में नौकरी पाने की कोशिश करें, जो की मंदी के दौर में भी अच्छा कर रहीं है जहाँ आपका भविष्य उज्जवल हो।

बजट संतुलित रखें: नौकरी न रहने पर सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है की आखिर बजट कैसे मेंटेन होगा। लेकिन अगर समझदारी से काम लिया जाय तो इसमें भी सफलता पाई जा सकती है। सबसे पहले तो अपने बचत की समीक्षा करें की उसे कितने दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है साथ ही ऐसी वस्तुयों पर ज्यादा व्यय न करें जिनकी आवश्यकता कभी कभार की होती हो।

फिजूल खर्ची कम करे: अगर आय का कोई निश्चित माध्यम न हो, तो ऐसे में अपने खर्चों में कटौती करना ही समझदारी होगी। ऐसे छोटे मोटे काम आप खुद निपटा सकतें हैं। जिसके लिए अब तक आप पैसे खर्च करते आयें हैं। साथ ही फिजूल खर्ची में कटौती आपको तब थोड़ी राहत दे सकती है जब आपको नौकरी ढूडने ने ज्यादा वक्त लग रहा हो।

job-search-classifieds

स्वस्थ का रखें ध्यान:मेशा अपने स्वस्थ का ध्यान रखें, व्यर्थ चिंता न होने दें और न ही चिंता अपने ऊपर हावी होने दें। भविष्य को लेकर आशावादी रवैया अपनाएं। नियमित मेडिटेशन और व्यायम की आदत डालें। अगर जरुरत महसूस हो तो काउंसलर से परामर्श ले या फिर प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें।

अपना रेज्यूमे अपडेट करें: इंटरव्यू काल के लिए रेज्यूमे का रोल काफी अहम होता है। ऐसे में अगर वह व्यस्थित और अपडेट नहीं होगा तो नौकरी मिलने की संभावनाएं काफी कम ही होती है। ऐसे में जरुरी है की आप अपना रेज्यूमे अपडेट रखे और अपनी पिछली नौकरी का विवरण भी उसमे सामिल करें। साथ ही उसमे मौजूद व्याकरण सम्बन्धी खामियों की तरफ भी ध्यान दें।

करियर की दिशा तय करें: जैसे ही आप नयी नौकरी ढूढने की दिशा में आगे बढतें हैं सबसे पहले यह सुनिश्चित करें की आखिर आप कहाँ पहुंचना चाहतें हैं और क्या हासिल करना चाहतें हैं। इसके लिए जरुरी है की आप यह सोचे की आप जिस तरह की नौकरी पहले कर रहें थे क्या उससे आप संतुष्ट है? या फिर जिस इंडस्ट्री में है उसमे काम करके आपको खुशी मिलती है? अगर नहीं तो आपके पास सुनहरा मौका है कुछ बेहतर करने का।right

नौकरी ढूढ़ना बनायें अपना काम बनायें: अपना सारा ध्यान नौकरी पाने पर लगाएं। हर उस जगह अप्लाई करें जहाँ थोड़ी सी भी संभावना हो। आज कल ढेरों साधन मौजूद हैं जिनके माध्यम से इस काम को सफलता पूर्वक पूरा किया जा सकता है।

अपना नेटवर्क बनायें: अपने आसपास मौजूद लोगों से संपर्क बढ़ाएं साथ ही उनको इस बात से अवगत कराएँ की आप इन दिनों नौकरी की तलाश में हैं। ऐसे में लाजमी है की अगर उन्हें कहीं भी संभावना नजर आएगी। तो वे उससे आपको जरुर अवगत करंगे। जिससे आपका काम भी बन जायेगा। साथ ही नए नए लोगों से भी घुले मिलें, क्या पता की वे आपकी नौकरी ढूडने में मदद ही कर दें।

पार्ट टाईम नौकरी अपनाएं: अगर आपको अपनी पसंद की नौकरी मिलने में समय लग रहा हो तो पार्ट टाईम नौकरी एक अच्छा विकल्प हो सकता है साथ ही साथ आपकी पैसे की तंगी भी कुछ हद तक दूर हो जायेगी। इसके लिए जरुरी है की आप की जिस काम में रूचि है या फिर आप जिसमे निपुण है उसके साथ जुड जाये।

सीखें कुछ नया: आज की प्रतिस्पर्धा की दौड में आगे निकलने और खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने के लिए जरुरी है की आप में दूसरों से अलग कोई कौशल हो। जिसके चलते न्योक्ता आपको वरीयता दे। इसके लिए जरुरी है की आप हमेशा कुछ न कुछ नया सीखतें रहें। या फिर व्यक्तित्व का विकास करने वाली पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें। जो आपके भीतर आत्मविश्वास पैदा करें।

संतुलन और आत्मविश्वास बनायें रखें: यह समय खुद को साबित करने का है, इसके लिए जरुरी है की आप अपना संतुलन बनायें रखें। जाहिर है की नौकरी और इंटरव्यू की दौडधूप आपको परेशां कर सकती है साथ ही सिलेक्शन न होने पर भी मन में हीन भावना आ सकती है। ऐसे में जरुरी है की आप अवसाद से ग्रस्त न हों और अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। अपनी गलतियों से सबक लेते हुए आगे और अच्छा करने की प्रेरणा लें।

 

उत्तर प्रदेश चुनाव 2017:राहुल-अखिलेश ने पेश किया 10 सूत्री एजेंडा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 सूत्री एजेंडा पेश किया है, इस  10 सूत्री एजेंडा को ‘प्रगति के 10 कदम’ नाम दिया गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास के 10 कदम उठाने का वादा किया।

ara-U10141249868eb--621x414@LiveMint

सपा-कांग्रेस का साझा 10 सूत्री एजेंडा:

– युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे

– 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे

– 10 लाख दलित गरीबों को घर दिए जाएंगे

– मेधावी छात्रों को साइकिल दी जाएगी

– पुलिस का आधुनिकीकरण किया जाएगा

– एक करोड़ गरीबों को एक हजार पेंशन दिए जाएंगे

– किसानों को सस्ती बिजली की जाएगी

– महिलाओं को चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण

– यूपी के 6 शहरों में मेट्रो चलाएंगे

– अल्पसंख्यकों को जनसंख्या के आधार पर हिस्सेदारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीजेपी और बीएसपी पर  हमला करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन से विरोधी घबराए हुए हैं। बीजेपी-बीएसपी मिली हुई है। बीएसपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पत्थर वाली सरकार विकास की बात कर रही है। राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। राहुल गांधी ने पीए मोदी के रेनकोट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें बाथरुम में झांकना अच्छा लगता है। पीएम मोदी को गूगल पर सर्च करना अच्छा लगता है। जन्मपत्री खोलने वाले बयान पर राहुल ने कहा कि मोदी जी सरकार है जन्मपत्री निकाल लें। उनके पास अभी ढाई साल हैं।

rahul-modi

वहीँ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी बढ़ी, मोदी जी ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सीएम अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, वह दो युवाओं से डर रहे हैं। बहुत गुस्सा होना अच्छी बात नहीं है, इससे पता चलता है कि उनके (बीजेपी) पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी जी उत्तर प्रदेश के लोगों के बताएं कि अच्छे दिन कहां मिलेंगे। राहुल गांधी से जब गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं, 99 फीसदी सीटों पर पूरी सहमति बनी हुई है।

आतंकी हमलों से सरकार ने नहीं लिया सबक : संसदीय समिति

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मोदी सरकार को सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति ने उनकी आतंक रोधी नीति पर खरी खरी सुनाई है। समिति ने कई कमियों को गिनाते हुए कहा है कि सरकार आतंकी हमलों को रोकने में नाकाम रही हैं, साथ ही उसने पठानकोट जैसे आतंकी हमले से कोई सबक नहीं लिया है।

pathankot-attack (1)

पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली समिति ने बुधवार को राज्यसभा में एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की गई है। उसमें कई सवाल खड़े किए गए हैं। समिति के अध्यक्ष के मुताबिक, टेरर अलर्ट के बावजूद आतंकी पठानकोट एयर बेस में दाखिल होकर हमला करने में कामयाब कैसे हो गए।

India's Finance Minister Palaniappan Chidambaram (C) arrives at the parliament to present the 2013/14 federal budget in New Delhi February 28, 2013. Chidambaram will present one of the most highly anticipated budgets of recent years, a blueprint for austerity that forms the centrepiece of India's efforts to stave off a ratings downgrade. Investors will watch closely to see whether he will fulfil his promise of fiscal prudence. REUTERS/Adnan Abidi (INDIA - Tags: BUSINESS POLITICS)

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुरक्षा में जो भी कमियां है उनको जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है। साथ ही खुफिया सूचनाएं हासिल करने की प्रक्रिया और तकनीक में भी बदलाव किये जाने की आवश्यकता है।

download

इसके साथ ही समिति ने तीन बड़े सवाल भी उठायें हैं समिति की तरफ से पूछा गया है कि :-

1- सीमा पर फ्लड लाइट लगे होने और कड़ी सुरक्षा के वाबजूद आतंकी देश में घुसने में कैसे कामयाब हो गए और पठानकोट हमले को अंजाम दिया?

2- आतंकियों ने गुरदासपुर के एसपी और उसके साथी का अपहरण कैसे कर लिया? फिर छोड़ भी दिया?

3- समिति ने सरकार से जाना चाहा है कि पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की जेआईटी को भारत आने की अनुमति जब दी गई तो क्या उससे पहले उससे कहा गया था कि बदले में जांच के लिए भारतीय दल भी पाक जाएगा?

मध्यप्रदेश एटीएस ने पकडे आईएसआई के 11 जासूस

भोपाल :मध्यप्रदेश एटीएस ने आरोपियों से अहम जानकारियां हासिल की हैं। ये गिरफ्तारियां भोपाल, सतना और ग्वालियर जिलों से हुई हैं। एटीएस के मुताबिक इन लोगों की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। ये सभी आरोपी संवेदनशील जानकारियां आईएसआई को लीक करते थे। छापेमारी के दौरान एटीएस  को मौके से भारी मात्रा में चाइनीज उपकरण और अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड भी मिले। 

ii1_1486631523
एटीएस की जांच में पता चला है कि ये आरोपी आईएसआई के जासूसों के फोन कॉल जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवानों के पास सैटेलाइट कॉल की तरह भेजते थे। ये जासूस खुद को सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर जवानों से खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश करते थे।

eleven-suspects-held-charges-bhopal-on-espionage_8c903bd6-eeb8-11e6-b62a-376882c41036

इसके पहले  एनआईए ने पिछले साल फरवरी में भोपाल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संदिग्ध एजेंट एजेंट अजहर इकबाल को गिरफ्तार किया था। जब कि  उसके बाद सितंबर में लखनऊ एटीएस ने आईएसआई एजेंट जमालुद्दीन महज को धर दबोचा था ।

ISI-Login-Page

वहीँ इसके साथ ही आईएसआई समर्थित पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गुप्त सूचना भेजने वाले वायुसेना के बर्खास्त अधिकारी रंजीत केके ने दिल्ली पुलिस के सामने ये बात कबूल की है कि उसने ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन पर संचालित 10-टेट्रा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में दस माह की ट्रेनिंग ली थी और इस दौरान उसने एयरबेस की रेकी की थी।  इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले मुनव्वर सलीम के पीए फरहत को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

3700 करोड़ के फर्जीवाड़े का भांडाफोड़, लाखों हुए ठगी का शिकार

नोएडा: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सोशल ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 3700 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का भांडा फोड़ किया है। इस मामले में एसटीएफ ने कंपनी के मालिक सहित तीन लोगों को धर दबोचा है। इसके साथ ही कंपनी का बैंक अकाउंट भी सीज कर दिया है, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपए होने की बात कही जा रही है।

एसटीएफ के मुताबिक, इन लोगों ने लगभग सात लाख लोगों से पोंजी स्कीम के जरिए डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर इस  ठगी को अंजाम दिया है। दरअसल एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि नोयडा के सेक्टर-63 के एफ ब्लॉक में अब्लेज इन्फो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पोंजी स्कीम के तहत लोगों से फर्जीवाड़ा कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी लोगों को सोशल ट्रेड बिज पोर्टल से जोड़ने के लिए 50 से 60 हजार रुपए कंपनी एकाउंट में जमा करने को कहती थी। उसके बाद हर सदस्य को पोर्टल पर चलने वाले विज्ञापन को लाइक करने के लिए हर क्लिक पर घर बैठे पांच रुपए मिलते थे। हर सदस्य को अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना होता था, जिसके सदस्य को एक्स्ट्रा पैसे मिलते थे।

पुलिस के मुताबिक कंपनी अपने विज्ञापन खुद डिजाइन कर पोर्टल पर डालती थी और सदस्यों से लिए गए पैसे को उन्हीं को वापस करती थी। जाँच एजंसियों  से बचने के लिए यह कंपनी लगातार नाम बदल रही थी। पहले सोशल ट्रेड विज, फिर फ्री हब डॉटकाम, इंटामाट डॉटकाम, थ्री डब्ल्यू डॉटकाम नामों  के जरीय यह कंपनी लोगों से फर्जीवाड़ा कर रही थी।

दरअसल मामले का खुलाशा उस समय  हुआ जब इस कंपनी के बनाए गए कुछ सदस्यों ने पुलिस में कंपनी की धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज कराया। मामले की जांच के दौरान एसटीएफ को पता चला कि कंपनी अब तक लगभग सात लाख लोगों से पोंजी स्कीम के जरिए सोशल ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 37 अरब रुपए का महाघोटाला कर चुकी है। जिसके बाद एसटीएफ ने कंपनी के मालिक अभिनव मित्तल, श्रीधर और महेश को गिरफ्तार कर लिया।

तो पाकिस्तान पर हो सकती है सर्जिकल स्ट्राइक : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि भारत इस बात की गांरटी नहीं ले सकता है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ दुबारा सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला नहीं करेगा। एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने पड़ोसी मुल्क का साथ चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हम अपनी सरहदों और जवानों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।

Indian Army Surgical Strike 2016

लश्‍कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर गृहमंत्री का कहना है  कि हाफिज सईद की नजरबंदी करना पाकिस्तान के लिए आंखें खोलने जैसा है। अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना चाहता है तो उसे सईद पर कार्रवाई करनी चाहिए।इसके साथ ही राजनाथ ने कहा कि हम हाफिज सईद को भारत लाने में सफल होंगे लेकिन उसमें थोड़ा वक्त जरुर लगेगा, क्यों की इस बात पर चीन अभी हमारा समर्थन नहीं करेगा, लेकिन भविष्य में जल्द ही वह इस मुद्दे पर हमारे साथ होगा।

Hafiz-Saeed-Hero

वहीँ बीते दिनों लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्‍तानी ने हिरासत में लेकर 6 महीने के लिए नजरबंद कर दिया है।

unnamed (1)

अटकलें हैं कि यह कार्रवाई अमेरिका की उस चेतावनी के बाद की गई है, जिसमें अमेरिका ने कहा है कि अगर जमात उद दावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह पाकिस्‍तान पर प्रतिबंध लगा सकता है

“लोक संकल्प पत्र”में बीजेपी ने किया यूपी के विकास का वादा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।बीजेपी का मैनिफेस्टो लोक संकल्प पत्र नाम से जारी हुआ है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्र की बीजेपी सरकार ने ढाई साल में ढाई लाख करोड़ रुपया ज्यादा भेजा है। लेकिन उसके बावजूद प्रदेश में बुनियादी सुविदाएं मुहैया नहीं कराई जा रहीं। शाह ने आगे कहा कि अकेली केंद्र की सरकार प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। यूपी विकास की रेस में पिछड़ गया है। अगर बीजेपी सत्ता में आई तो 15 साल की कमी 5 साल में कमी पूरी की जाएगी। साथ ही जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति का खात्मा होगा।

BJP-Candidate-List-for-Uttar-Pradesh-election-2017

बीजेपी के घोषणा पत्र में एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा अहम रहा। बीजेपी सरकार बनने पर संवैधानिक तरीके से राम मंदिर बनाने का प्रयास करती रहेगी। बीजेपी ने लोक कल्याण संकल्प पत्रनाम से जारी मेनिफेस्टो में किसानों का लोन पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है। इसके अलावा छात्रों को लैपटॉप के साथ1जीबी डेटा भी मुफ्त दिए जाने का वादा किया गया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र की टैगलाइन गुंडामुक्त उत्तर प्रदेश, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेशरखी है।

Cu0atGpWYAQUBCk

लोक संकल्प पत्र  के अनुसार दीन दयाल सुरक्षा बीमा योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों का 2 लाख रुपये तक का बीमा मुफ्त करवाया जाएगा। भूमिहीन कृषि मजदूरों को बैंक ऋण,सरकारी योजनाओं और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ के लिए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।

UPpolls

वहीँ पांच साल के अंदर 24 घंटे बिजली देने का वादा बीजेपी ने किया है। घोषणा पत्र के मुताबिक सभी गरीब परिवारों को 100 यूनिट तक बिजली 3 रुपये प्रति यूनिट के आधार पर मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावां बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में सरकार बनने के डेढ़ महीने के बाद ही पुलिस के डेढ़ लाख रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी धनुष की झलक

नई दिल्ली : 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दुनिया को भारत में बनी तो धनुष की झलक मिलेगी। यह पहला मौका है जब धनुष को सार्वजनिक तौर पर सामने लाया जाएगा। धनुष भारतीय सेना के लिए काफी अहम है क्‍योंकि भारतीय सेना  के लिए आखिरी बार  बोफोर्स को खरीदा गया था।

धनुष  को जबलपुर की फील्‍डगन फैक्‍ट्री में तैयार किया गया है। दो जनवरी को दो धनुष तोपों को दिल्‍ली लाया गया है और 26 जनवरी की परेड में इन्‍हें शामिल किया जाएगा। स्‍वीडन से भारत ने 410 बोफोर्स तोपें खरीदी  थीं और ये तोपें  कारगिल की जंग में निर्णायक साबित हुयी थी।

वहीँ धनुष ने अब तक अपने सभी टेस्‍ट्स पास कर लिए हैं और जल्‍द ही इन्‍हें भारतीय सेना  में शामिल किया जाएगा। फ़िलहाल छह धनुष तोपों का ट्रायल श्रीनगर के बेस्‍ट 15 कॉर्प्‍स और लद्दाख में 14 कॉर्प्‍स के तहत चल रहा है। अभी इन तोपों के प्रोडक्‍शन लेवल का प्रोटोटाइप टेस्‍ट किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ट्रायल पर यह खरी उतर रही हैं जब कि  2015 में  धनुष तोपों ने अपने सभी ट्रायल पास कर लिए थे।

दरअसल धनुष 155 X 45 एमएम कैलीबर वाली तोप है। जो 15 सेकेंड में तीन राउंड, तीन मिनटमें 15 राउंड और 60 मिनट में 60 राउंड्स फायर कर सकती है और इसकी अधिकतम रेंज 38 किमी है।