Home Blog Page 276

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कौवों से हैं परेशान

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कौवों की वजह से काफी परेशान हैं। एक ताजा मामले में सीएम सिद्धारमैया एक प्रॉजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए मंगलुरु के नजदीक मंजेश्वर पहुंचे थे। जहाँ कार्यक्रम के दौरान एक कौवे ने उन पर बीट कर दी। इसके बाद वहां मौजूद दसरे नेता ने उनके कपड़ों से बीट साफ किया।

 

इससे पहले, सिद्धारमैया ने अपनी सरकारी कार छोड़ दी थी, जब उस पर एक कौवा बैठ गया था। दरअसल यह घटना बीते साल की है जब  मुख्यमंत्री की कार पर एक  कौवा 2 जून को बैठा देखा गया। कौवा करीब एक घंटे तक कार की बोनट पर बैठा रहा और उसे उड़ाने के लिए सीएम के स्टाफ कोशिसे करते रहे। बाद में सीएम के लिए नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का ऑर्डर दिया गया, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये  थी।

 

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को कार की बोनट पर कौवा बैठने की घटना से ‘बदकिस्मती’ से जोड़ा गया और कुछ लोगों ने उन्हें गाड़ी बदलने की सलाह दे डाली। कभी अंधविश्वास विरोधी कानून के समर्थक  रहे और खुद को नास्तिक बताने वाले सीएम सिद्धारमैया के इस कदम ने सभी को हैरानी हुयी थी ।

 

जब की इसके पहले कई बार ऐसा देखने को भी मिला था जब मुख्यमंत्री ने अंधविश्वास का खुलेआम माखौल उड़ाया था। घटना उस वक्त की है जब एक बड़े  IAS अफसर ने उन्हें बीते साल 4 जुलाई को अमावस्या होने की वजह से राज्य विधानसभा का सत्र न बुलाने की सलाह दी, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें झिड़क दिया था।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में थिरकेंगे मुंबई के डांसर्स

मुंबई : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले इनॉग्युरल सेरिमनी की तैयारियां जोरो पर हैं। लेकिन खास बात यह है की ट्रंप की इनॉग्युरल सेरिमनी में मुंबई के डांसर्स अपना जलवा दिखाने वालें है। जिसके लिए मुंबई का एक कोरियॉग्रफर जमकर  मेहनत कर रहा हैं ताकि भारतीय अमेरिकी परफॉर्मर्स बॉलिवुड बीट्स पर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर थिरक सकें।


दरअसल कोरियॉग्रफर सुरेश मुकुंद ने अपने असिस्टेंट कार्तिक प्रियदर्शन के साथ मिलकर इंडिया क्लासिकल डांस और बॉलिवुड डांस को मिलाकर 7 मिनट का एक मेडली तैयार किया है। फॉर्मर मिस इंडिया मनस्वी ममगई इस डांस ट्रूप को लीड करेंगी और यह फंक्शन 19 जनवरी को अमेरिका की राजधानी के वेस्ट लॉन में यूएस टाइम के हिसाब से सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। इसके साथ ही मुकुंद को कहा गया है कि वे तैयार रहें, हो सकता है कि उन्हें 20 जनवरी को दोबारा परफॉर्म करना पड़े।

Untitled Infographic (33)

मुकुंद,किंग्स युनाइटेड इंडिया डांस ग्रुप के मेंबर हैं उन्होंने कैलिफॉर्निया में हुए वर्ल्ड हिप हॉप चैंपियनशिप में ब्रॉंज मेडल जीता था।

varun-dhawan-story_647_061615123941

मुकुंद और उनके डांसर्स उस समय लाईम लाईट में आये जब उनके संघर्ष और सफलता की कहानी बॉलिवुड फिल्म ABCD2 में दिखायी गई।

लव गुरु मटुक नाथ पर डांस पड़ा भारी,हुए निलंबित

पटना : लव गुरु के नाम से सुर्ख़ियों रहने वाले पटना विश्विद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर मटुकनाथ एक बार फिर निलंबित कर दिए गए है। अपने से 30 साल छोटी छात्रा संग शादी करके वाले प्रोफेसर मटुक नाथ फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार चर्चा की वजह बना है उनका छात्राओं के साथ किया गया अश्लील डांस।

matu3_1454949797
इसके पहले मटुकनाथ छात्रा जूली से शादी करने के बाद भी निलंबित हुए थे। लेकिन बाद में निलंबन वापस ले लिया गया था। पटना यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग के एचओडी मटुकनाथ चौधरी लवगुरु के नाम से जाने जाते हैं।

लेकिन इस बार लवगुरु छात्राओं के साथ डांस कर फंस गए। एक तरफ यू-ट्यूब पर वीडियो वायरल होने के बाद जहाँ उनका मजाक बनाया जा रहा है, तो वहीँ उन्हें निलंबन का भी समाना करना पड़ रहा है। इसके साथ अश्लील डांस के मामले में मटुकनाथ पर वीसी की तरफ से दिए गए आदेश को न मानने का भी आरोप है।

मटुकनाथ पर आरोप लगा  है कि उन्होंने ने भुगतान के किसी मामले में दिए गए आदेश को नजर अंदाज कर दिया था। मटुकनाथ के साथ-साथ हिन्दी विभाग के शिक्षक डा. दिलीप राम को अनुशासनहीनता को लेकर निलंबित किया गया है।

जियो लॉन्च करेगा 4G VoLTE के सस्ते फीचर फोन

मुंबई:  4जी  सर्विस की कामयाबी के बाद अब  जियो इन्फोकॉम 4जी  फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वॉइस ओवर एलटीई पर काम करने वाले इन डिवाइसेज के आने से  देश में मोबाइल  हैंडसेट के क्षेत्र में नई  क्रांति आएगी।

unnamed

जियो इन्फोकॉम की परियोजना में शामिल लोगों का कहना है कि इन फीचर फोन्स के साथ अनलमिटेड वॉइस कॉलिंग, विडियो कॉलिंग और डिजिटल कॉन्टेंट उपलब्ध  कराया जायेगा। वहीँ बाज़ार में इस 4जी  फीचर फोन्स की कीमत 1000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो इन्फोकॉम ये फीचर फोन्स वॉइस ओवर एलटीई टेक्नॉलजी पर काम करेंगे। इन्हें ग्रामीण और टियर-3 शहरों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा, जहाँ लोग ज्यादातर फोन कॉल्स के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। साथ ही जियो इन्फोकॉम 4G फीचर वाले फोन को उन लोगों के लिए भी होंगे, जो पहली बार डेटा का इस्तेमाल करेंगे।

वहीँ अगर आकंड़ों की बात करें तो ५ सितम्बर से  4जी  सेवाएं शुरू करने के बाद ३१ दिसंबर २०१६ तक जियो  72.4 मिलियन उपभोक्ताओं  को जोड़ने में कामयाब रहा है। जब की रिलायंस रिटेल ने 2.8 मिलियन लाईफ डीवाईस बेंचे हैं।

टर्किश एयरलाइंस का कार्गो प्लेन क्रैश, 32 की मौत

 बिशकैक: किर्गिस्तान के रिहायशी इलाके में टर्किश एयरलाइंस के कार्गो प्लेन क्रैश होने से 32 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हादसा किर्गिस्तान की राजधानी बिशकैक में हुआ। किर्गिस्तान के अधिकारीयों ने प्लेन क्रैश होने की पुष्टि की है।  बताया जा रहा  है की यह कार्गो विमान हॉन्ग-कॉन्ग से इस्तांबुल जा रहा था। मारे जाने वाले लोगों में से ज्यादातर नजदीकी गांव डचा—सू के हैं, जहां पर विमान स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

जानकारी के मुताबिक टर्किश एयरलाइंस का बोइंग 747 प्लेन मानस इंटरनैशनल एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर क्रैश हो गया। वहीँ हादसे पर सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि विमान ईंधन लेने के लिए एयरपोर्ट पर लैंड होने वाला था लेकिन खराब मौसम के चलते सही ट्रैक पर नहीं उतर पाया और रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया और इस वजह से 15 घर बर्बाद हो गए।

प्लेन हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से अधिकांश आम नागरिक बताये जा रहें। फिलहाल क्रैश की वजह से लगी आग को काबू में करने की कोशिस की जा रही है। एयरपोर्ट ऑफिशल्स के मुताबिक जब यह हादसा हुआ उस वक्त विमान में चार क्रू मेंबर मौजूद थे। इनमें से तीन क्रू मेंबर की मौत हो गई जबकि एक सही सलामत है।

42 पैसा महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल 1.03 रुपये हुआ महंगा

नई दिल्ली : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दामों में 42 पैसे और 1.03 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। साल 2017 के पंद्रह दिन के भीतर  दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमते बढ़ाई गई हैं।बढ़ी हुयी तेल की कीमतें  आधी रात से लागू हो जाएगी।

इससे पहले 01 जनवरी 2017 को भी पेट्रोल 1.29 रुपए और डीजल 97 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुई वृद्धि के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढाई गई हैं।बढ़ी हुई कीमतों के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.02 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 73.55 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 77.33 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 70.49 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

जब कि डीजल दिल्ली में 58.85 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 64.64 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 61.09 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 60.50 रुपए प्रति लीटर की दर पर मिलेगा।

गंगा सागर मेले में मची भगदड़, 6 की मौत

कोलकाता :पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित गंगासागर मेले से लौटने के दौरान कोचुबेरिया घाट में मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर  देश भर से  श्रद्धालु भारी तादात में गंगा स्नान के लिए पहुँचे थे।मकर संक्रांति पर गंगासागर में लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। गंगासागर को कुंभ मेले के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है।


हादसे की जानकारी के बाद एनडीआरएफ और पुलिस  ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है साथ ही हादसे में घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

भारत ने इंग्लैंड को 3 विकेट से दी मात

पुणे : कप्तान विराट कोहली और केदार जाधव की पारियों की मदद से भारत ने एक रोमांचक मुकाबले इंग्लैंड को 3 विकेट से मात दी है। इंग्लैंड के 351 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम की शरुआत काफी ख़राब रही। भारत ने महज 63 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद कोहली और जाधव ने भारतीय पारी को सँभालते हुए मैदान के चारो तरफ बड़े शॉट्स खेले। कोहली 122 और जाधव 120 रन बनाकर पैवेलियन  लौट गए। लेकिन आउट होने से पहले दोनों बल्लेबाजों ने भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। इसके बाद मैदान पर उतरे हार्दिक पांड्या ने रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर भारत को इंग्लैंड पर जीत दिला दी। यह तीसरा मौका है जब भारत ने 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया हो।

 

इस मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली ने 93 गेंदों में अपना 27वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। जब यह उनका लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका 17वां शतक है। वहीँ केदार जाधव ने घरेलु मैदान में  दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए केवल 65 गेंदों में शतक पूरा किया। जाधव ने अपनी पारी में कुल 12 चौके और 4 छक्के जमाए।

 

इससे पहले इंग्लैण्ड की तरफ से जो रूट 78, जेसन रॉय 73 और बेन स्टोक्स 62 रन की पारियों  की मदद से इंग्लैंड ने भारत के सामने 351 रनों का पहाड़ जैसा रखा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण का भरपूर फायदा उठाते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए।

हालाकिं बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका एलेक्स हेल्स के रूप में लगा। जब वह 9 के व्यक्तिगत स्कोर पर रन आउट होकर पविलियन लौटे। हेल्स ने रॉय के साथ पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े थे। हेल्स के आउट होने के बाद जो रूट मैदान पर उतरे। रॉय और रूट ने दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने रॉय को अपना शिकार बनाया।

इंग्लैण्ड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 28 और जोस बटलर 31 रन बनाए। लेकिन इंग्लैंड को इस विशाल लक्ष्य तक पहुंचाने में बेन स्टोक्स का किरदार अहम् रहा। स्टोक्स ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह भारत के खिलाफ किसी भी इंग्लैण्ड के बल्लेबाज की तरफ से लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। स्टोक्स ने 40 गेंदों की अपनी पारी में पांच छक्के जड़े और सिर्फ दो चौके लगाए।आउट होने से पहले उन्होंने मोइन अली (28) के साथ छठे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। जडेजा और यादव को एक-एक विकेट मिला।

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने लौटाई केजरीवाल सरकार की फाईल

नईदिल्ली : नजीब जंग के बाद अब दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के साथ भी केजरीवाल सरकार की जंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को जोर का झटका दिया है। डीटीसी बसों के किराये को 75 फीसदी तक कम किए जाने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव वाली फाइल को उप राज्यपाल ने लौटा दिया है। जो कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का दिल्ली के अपने आप में पहला बड़ा प्रस्ताव था

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने दिसम्बर में ऐलान किया था कि नॉन एसी बसों के किराये में 5 रुपये और एसी बसेज के किराये में 10 की कटौती करने का फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव के अप्रूवल के लिए फाइल एलजी अनिल बैजल बीते हफ्ते भेजी गई थी। लेकिन अनिल बैजल ने फाईल लौटाते हुए दिल्ली सरकार से दूसरे प्रपोजल के लिए विचार करने को कहा है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकर का यह कदम पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और पल्यूशन कम करने के इरादे से उठाया गया था। फाइनैंस डिपार्टमेंट से आपत्ति के बावजूद सत्येंद्र जैन को यह उम्मीद थी कि एलजी इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देंगे। इसके पहले फाइनैंस डिपार्टमेंट ने इस बात को लेकर शंका जाहिर की थी कि किराया घटाए जाने से दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों का  ज्यादा इस्तेमाल किया जायेगा।

मौजूदा समय में डीटीसी के बेड़े में कुल 4,000 के आसपास बसें हैं। इनमें से 3,700 बसों का रोजाना संचालन होता है। जिसमे रोजाना तकरीबन 35 लाख यात्री सफर करते हैं।

खादी कैलेण्डर-डायरी में छाये मोदी,शुरू हुआ विवाद

नई दिल्ली : खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के वार्षिक कैलेंडर और टेबल डायरी में गांधी की जगह नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाये जाने पर तुषार गांधी ने तीखे प्रहार कियें  हैं। तुषार गांधी ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि मोदी को 10 लाख के सूट पसंद हैं और शायद खादी भी गरीबों की पहुंच से बाहर हो गई है।इसके  साथ ही तुषार गांधी ने साफ किया कि यह उनकी नाराजगी नहीं बल्कि दर्द है।

तुषार गांधी ने आगे कहा कि जो लोग बापू के कातिल के हिमायती हैं उनके बारे में वो कुछ नहीं कहना चाहते। तुषार गांधी  के मुताबिक  स्वाधीनता संग्राम में कोई योगदान ना करने वाले लोग खादी की अहमियत नहीं समझ सकते।

दरअसल खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के इस साल के डायरी और कैलेंडर में गांधीजी की मशहूर तस्वीर में मोदी नजर आए हैं। हालांकि फोटो में वो धोती की जगह अपना ट्रेडमार्क कुरता पजामा और जैकेट पहने हुयें दिख रहे हैं। साथ ही जिस चरखे पर मोदी सूत कात रहे हैं वो भी थोड़ा आधुनिक है।

इस मामले के सामने आते ही खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के कई कर्मचारी इसे राष्ट्रपिता का अपमान मान रहे हैं और उनमें से कुछ ने मुंह पर काली पट्टी बांधे इसके खिलाफ विरोध भी जताया है।

वहीँ खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना के मुताबिक मोदी की इस तस्वीर में कुछ भी गलत नहीं है मोदी खादी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसेडर हैं। खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन का मकसद गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है और मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ का ख्वाब इस अवधारणा से मेल खाता है। हम खादी के उत्पादन और मार्केटिंग में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहते हैं. मोदी युवाओं के लिए भी आदर्श हैं।