Home Blog Page 282

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट बहाल हो – पीसीबी

कराची। पाकिस्तान इन दिनों भारत के साथ क्रिकेट संबंध बहाल करने की पुरजोर कोशिश में लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन शहरयार खान ने कहा है कि बीसीसीआइ ने हमसे 2015 से 2023 के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन वो अपने वादे पर खरे नहीं उतरे।

शहरयार खान के मुताबिक, क्रिकेट का देश होने के नाते यह हमारा अधिकार है कि हम उन्हें सहमति पत्र का सम्मान करने के लिए जोर दें। भारत को पाकिस्तान के साथ दो घरेलू सीरीज खेलनी चाहिए, क्योंकि अंतिम पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज भारत में 2007 में खेली गई थी। सहमति पत्र में पाकिस्तान को 2015 से 2023 के बीच चार पूर्ण सीरीज की मेजबानी करनी थी।  यह सहमति पत्र 2014 में आईसीसी बैठक के दौरान रखा गया था और सहमति पत्र के मुताबिक दोनों देशों को द्विपक्षीय क्रिकेट खेलना होगा।

पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने कहा है की हम सहमतिपत्र के मुद्दे पर अपने वकीलों से सलाह कर रहे  हैं और इस महीने होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में हम द्विपक्षीय सीरीज का यह मामला उठाएंगे। शहरयार को हाल में एसीसी का चेयरमैन चुना गया था और वह 17 दिसंबर को कोलंबो में अगली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विवाहित महिला का गैर पुरुष से लिव-इन-रिलेशन अवैध: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव-इन-रिलेशन पर एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि शादीशुदा स्त्री पराये पुरुष के साथ लिव-इन-रिलेशन में नहीं रह सकती। वहीँ कोर्ट की तरफ से यह भी कहा गया है कि बालिग व गैर शादीशुदा स्त्री लिव-इन-रिलेशन में रह सकती है। हालांकि, यह अनैतिक होगा।

हाईकोर्ट ने एक  मामले में शादीशुदा महिला को अपने प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने के लिए  संरक्षण देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे रिश्तों को किसी संरक्षण का अधिकार नहीं है।

लिव-इन-रिलेशन के संरक्षण के लिए मिर्जापुर की कुसुम की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि उनकी शादी 30 मई 2016 को उसकी मर्जी के खिलाफ संजय कुमार के साथ हुई लेकिन वह पिछले पांच वर्षों से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही हैं। दोनों पति-पत्नी की तरह से रह रहे हैं लेकिन परिवार वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से रोका जाए।

लेकिन कोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी को ही संबंध बनाने की कानूनी मान्यता है। यदि कोई दूसरा पुरुष किसी की पत्नी के साथ संबंध बनाता है तो यह अपराध है। जबकि, याची शादीशुदा है और इसकी जानकारी उसके लिव-इन-रिलेशन पार्टनर को भी है।

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने इन्द्रा शर्मा बनाम वीकेवी शर्मा केस में स्पष्ट किया है कि गैर शादीशुदा स्त्री शादीशुदा पुरुष के साथ लिव-इन-रिलेशन में नहीं रह सकती। स्वतंत्र गैर शादीशुदा या तलाकशुदा स्त्री पुरुष ही लिव-इन-रिलेशन में रह सकते हैं। यह किसी भी समय समाप्त हो सकता है। ऐसे संबंध को नैतिक नहीं कहा जा सकता। कोर्ट ने शादीशुदा स्त्री के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहे याची को संरक्षण पाने का हकदार नहीं माना और याचिका खारिज कर दी।

शाहनवाज ने की नितीश की तारीफ, ममता पर उठाये सवाल

मुजफ्फरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। शाहनवाज ने कहा कि नीतीश ने नोटबंदी का समर्थन देशहित में किया है। साथ ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए देश की जनता जानना चाहती है कि ममता बेचैन क्यों हैं, अपना राज्य छोड़कर अन्य प्रदेशों में क्यों घूम रही हैं?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नोटबंदी के समर्थन के पीछे किसी राजनीति से इंकार करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह देशहित में उठाया गया कदम है। शहनवाज ने शराबबंदी पर नीतीश कुमार के कदम की भी सराहना की। वहीँ नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी के माध्यम से देश का काला धन खत्म होगा। जब काला पैसा नहीं होगा तो काले कारनामे भी बंद हो जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी हमले पर शाहनवाज ने कहा कि जवानों की शहादत की कीमत पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी। उसे कैसे सबक सिखाना है यह हमें पता है। समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान स्वयं अपने को खत्म करने पर लगा हुआ है। शाहनवाज ने साथ ही यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा में कमी आई है। धीरे-धीरे वहां की स्थिति सामान्य हो रही हैं।

 

आधार कार्ड से जल्द कर सकेंगे ट्रान्‍जैक्‍शन

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी के फैसले के बाद कैशलेस इकॉनमी की दिशा में सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। अपनी नई योजना के तहत सरकार अब 12 नंबर वाले आधार कार्ड के जरिए भुगतान प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी।

यूनिक आइडेन्टिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्‍टर जनरल अजय पांडे के मुताबिक आधार नंबर से जुड़े ट्रान्‍जैक्‍शन कार्ड-रहित और पिन-रहित होंगे। इसकी मदद से एंड्रॉयड मोबाइल फोन यूजर्स अपने आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए डिजिटल ट्रान्‍जैक्‍शन कर सकेंगे।  इसके लिए हर मोर्चे पर रणनीति बनानी होगी जिनमें मोबाइल बनाने वाली कंपनियां, मर्चेंट्स और बैंक शामिल होंगे। सरकार ने इसे साकार करने की खातिर विभिन्‍न क्षेत्रों में काम करना शुरू कर दिया है।

वहीँ नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि, ‘हम मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से कह रहे हैं कि देश में जो भी मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं, उनमें इरिस या अंगूठे के जरिए पहचान वाला सिस्‍टम जुड़ा हो ताकि आधार कार्ड के जरिए ट्रान्‍जैक्‍शन को कामयाब बनाया जा सके।’ अमिताभ कांत ने यह भी कहा कि आधार ट्रान्‍जैक्‍शन के अलावा सरकार कैश ट्रान्‍जैक्‍शन को हतोत्‍साहित करने की दिशा में भी अहम कदम उठा रही है। कैश ट्रान्‍जैक्‍शन को जहां महंगा बनाया जाएगा। साथ ही डिजिटल पेमेंट करने वालों को इन्‍सेटिव देने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

नोटबंदी से बिगड़े गांवों में हालात –रिपोर्ट

नईदिल्ली। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को बैन करने के बाद भले ही  ब्लैक मनी और नकली नोटों  पर सिकंजा कसने की बात कही जा रही हो लेकिन नोटबंदी से ग्रामीण इलाकों में रोजगार घटा है और बुआई के सीजन में किसानों पर नकारात्मक असर पड़ा है।

नोटबंदी के बाद के हालत पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा सरकार को सौपीं गई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुख्य समस्या नकदी की कमी की नहीं, बल्कि छोटे डिनॉमिनेशन के नोटों की कम उपलब्धता की है। रिपोर्ट में ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत छोटे डिनॉमिनेशन के नोट भेजने, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंकों के लिए नॉर्म्स में छूट देने और  कैशलेस ट्रांजैक्शंस के लिए प्रचार तेज करने के सुझाव दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश के अलग अलग राज्यों में नोटबंदी का असर एक सामान नहीं है लेकिन लोगों की रोजमर्रा के जीवन और किसानों की आर्थिक हालत पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार अध्यन में पाया गया कि-

कर्नाटक में नोटबंदी को लेकर आम प्रतिक्रिया बेहतर है, लेकिन राज्य में नए करंसी नोटों की  भारी कमी है। अगर महीने के अंत तक स्थिति सुधाने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो विशेषतौर पर सैलरीड क्लास की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वहीँ राज्य में कोऑपरेटिव बैंकों के काम न करने से किसानों पर बुरा असर पड़ा है।

तमिलनाडु में कम डिनॉमिनेशन के नोटों की कमी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीनी स्तर पर स्थिति खराब है, लेकिन अगर सिस्टम में पर्याप्त नकदी पहुंचाई जाती है तो हालात बेहतर हो सकते हैं। तमिलनाडु में भी शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अधिक खराब है।


उत्तराखंड में पाया गया की नोटबंदी के बाद राज्य में कोई बड़ा असर नहीं नहीं पाया क्योंकि अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तराखंड में कैश की जरूरतें कम हैं। हालांकि, राज्य के ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में स्थिति ठीक नहीं है क्योंकि खेती पर बुरा असर पड़ा है।

मध्य प्रदेश के शहरी इलाकों में नोटबंदी से मुश्किलें होने की बात कही गई है। मध्य प्रदेश में कैश की कमी की समस्या बरकरार है और बैंकों को भी लोगों की लंबी कतारों की वजह से दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड और छत्तीसगढ़, इन दोनों राज्यों में नोटबंदी को लेकर जनता की प्रतिक्रिया सकारात्मक है, लेकिन बिहार में केंद्र के इस फैसले को लेकर लोग नाराज हैं

 

नितीश पर ममता का हमला, इशारो इशारों में कहा गद्दार

पटना। 8 नवम्बर 2016 को हुई नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार का खुलकर विरोध करने वाली ममता बनर्जी ने नोटबंदी का समर्थन करने के लिए नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नोटबंदी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पटना पहुंचीं ममता ने कहा कि नोटबंदी पर जो लोग उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं, वे गद्दार हैं।

पटना के गर्दनीबाग में नोटबंदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पहुंचीं ममता के साथ आरजेडी के नेता भी मौजूद थे। आरजेडी की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह धरने में शामिल हुए। इस मौके पर ममता ने नरेंद्र मोदी के साथ-साथ नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। ममता ने कि, ‘जो पार्टियां नोटबंदी के मुद्दे हमारा समर्थन कर रही हैं, मैं उन्हें शुक्रिया अदा करती हूं और जो समर्थन नहीं कर रहे हैं वे गद्दार हैं।’

500 और 1000 के नोट बैन किये जाने को लेकर ममता ने कहा, कि मौजूदा हालात आपातकाल से भी बदतर हैं, यह आर्थिक आपातकाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘भीख मांग कर खाएंगे, सड़क पर रहेंगे पर आपका पैसा नहीं चाहिए।  उन्होंने आगे कहा, कि दिक्कत के समय घर की महिला बचत करती है, मोदी ने सब ले लिया। यह स्त्रीधन और स्त्री शक्ति का अपमान है। ममता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बच्चे आजकल कहते हैं कि पेटीएम के लिए दूसरा शब्द ‘पे पीएम’ है।

वहीँ दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है की नोटबंदी पर नीतीश के रुख के अलावा, ममता इस बात से भी नाराज हैं कि नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए किसी वरिष्ठ मंत्री को नहीं भेजा। हालांकि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने ममता का अपने घर पर आत्मीयता से स्वागत किया।

इसके पहले ममता जब नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए लखनऊ पहुंची थीं, तो खुद सीएम अखिलेश यादव उन्हें रिसीव करने आए थे। अखिलेश ने अपने कुछ मंत्रियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भी भेजा था।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगेगी स्मार्ट बाड़ : बीएसएफ

नईदिल्ली। भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यस्था पुख्ता करने के मद्देनजर के पट्रोल फ्री स्मार्ट बाड़ लगाए जाने का फैसला लिया गया है। बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा के मुताबिक साल 2017 के आखिर तक सीमा पर ऐसे बाड़ लगाए जाएंगे जिसके बाद वहां पेट्रोलिंग की जरूरत ही नहीं होगी।

बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा ने बताया है कि गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद हम ऐसे सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिससे बॉर्डर पर जवानों को पेट्रोलिंग न करनी पड़े। स्मार्ट बाड़े के लगने के बाद किसी भी घुसपैठ की जानकारी रेडार के माध्यम से जवानों को मिल जाएगी। हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ को आधुनिक तकनीक के हिसाब से बना रहे हैं। कॉम्प्रिहेंसिव इंटिग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम को विकसित करने के लिए 20 कंपनियां काम कर रही हैं। उम्मीद है कि अगले डेढ़ साल में यह काम जमीन पर दिखाई देने लगेगा।

कॉम्प्रिहेंसिव इंटिग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम में लेजर बाड़, राडार का इस्तेमाल होगा, जो सैटलाइट से जोड़ा जाएगा। इसके बाद जवानों को तभी ऐक्शन लेना होगा जब उन्हें किसी घुसपैठ या हमले के संकेत मिलेंगे साथ ही बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए भी गैजट तैयार हो रहे हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली घुसपैठ और गोलीबारी को रोकने में मदद मिलेगी ही साथ ही सांबा जैसे आतंकी हमले को भी विफल किया जा सकेगा।

बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि, इस मामले में कुछ पायलट प्रॉजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। इसमें पंजाब, जम्मू और गुजरात के वे क्षेत्र शामिल हैं, जहां जमीन बहुत दलदली है। इसमें से एक प्रॉजेक्ट असम के धुबरी में पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि 2.5 लाख जवानों वाली देश की सबसे बड़ी बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स को आधुनिक होने की जरूरत है। जवानों के साथ जब आधुनिक यंत्र जुड़ जाते हैं, तो इससे उनकी ताकत और बढ़ जाती है। हम पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच घुसपैठ और सीमा रेखा के उल्लंघन के मामलों को तकनीक के जरिए रोकना चाहते हैं। हम आतंकवादियों के मंसूबों को विफल करने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। इस साल जो भी घुसपैठ हुई हैं, वे सभी एलओसी से हुई हैं। मैं इस बात की गारंटी लेता हूं कि हम अब अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ नहीं होने देंगे।

रविंद्र जडेजा ने टेस्ट मैच में खेलीं १०० गेंदे

मोहाली। मोहाली के मैदान पर बैटिंग करते हुए रविंद्र जडेजा ने अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल किया है। पहली पारी में इंग्लैण्ड के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा अपने टेस्ट करियर में पहली बार १०० गेंदे खेल पाएं हैं। इसके पहले २०१४ में उन्होंने ९८ गेंदे खेली थी। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि रविंद्र जडेजा एक मैच के अंदर  १०० गेंदे खेल ली हों। रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल २०१२ में इंग्लैण्ड के खिलाफ की थी। नागपुर में खेले गये अपने डेब्यू मैच में उन्होंने केवल १२ रन बनाये थे। जिसके बाद से उसने लगातार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जाती रही है।

टीम इंडिया के टेलेंडर्स ने बल्लेबाजी में बनाया रिकार्ड

इंग्लैण्ड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। जिसके बाद जडेजा बल्ले से तलवार बाजी के अंदाज में डांस करते हुए नजर आये । इसके पहले लॉर्ड्स के मैदान पर २०१४ में अपना पहला अर्धशतक बनाने बाद जडेजा कुछ इसी अंदाज में दिखे थे। इंग्लैण्ड के खिलाफ खेली जा रही ५ टेस्ट मैचों की सीरीज मे भारत १-० से आगे है, जब की मुम्बई और बेंगलुरु में मैच खेले जाने बाकी हैं ।

बैंकिंग सिस्टम भी नकली नोट का शिकार,एटीएम और बैंको से निकले 19 लाख नकली नोट

मुंबई 500 और 1000 रुपये के नोट को बैन करने के पीछे एक वजह नकली नोट भी थे। बताया जा रहा है कि बीते साढ़े तीन सालों के दौरान पूरे देश में एटीएम और बैंको से 14.97 करोड़ नकली नोट निकलें है। जिसमे 100, 500 और 1000 रुपये के कई नोट सामिल थे। रिजर्व बैंक आफ इंडिया  की रिपार्ट”  बैंक चैनल के माध्यम से जारी नोटो की पहचान” से खुलासा हुआ है कि बैंकिंग सिस्टम में भी नकली नोट सामिल हैरिपोर्ट के मुताबिक पिछले साढ़े तीन सालों में 100 रुपये के 5.42 लाख नोट, जिसकी कीमत 54.21 करोड़ रुपये, 500 रुपये के 8.56 लाख नोट, जिनकी कीमत  करोड़ रुपये और 1000 के नोट जिनकी कीमत 47 करोड़ है। ये नोट जाली हैं इसलिए आरबीआई इन नोटों का कोई वास्तविक मूल्य नहीं मानता क्योंकि नोटों के नकली होने से  इनका केवल प्रतीकात्मक इस्तेमाल होता है। 

हालाकिं नकली नोट की  समस्या से बचने के लिए आरबीआई ने बैंकों को के पास करेंसी चेक करने वाली मशीन रखने का निर्देश दिया हैताकि इससे छुटकारा पाया जा सके और नोटों को एटीएम में डालने से पहले इस मशीन के जरिए चेक किया जा सके। साथ ही बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों को इस बात की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती  है कि वो असली और नकली नोट की पहचान कर सकेलेकिन बैंकों के अनुसार उनके पास मैन पावर की कमी है जिसके कारण यह गलतियां हो रही हैं। आमतौर पर एटीएम से एक नकली नोट निकलने पर बैंक उसे अपने पास रख लेता है लेकिन अग़र 4 से ज्यादा नकली नोट निकलतें हैं तो कानूनन इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए।  वहीँ बैंकिंग एक्सपर्ट का कहना है की एटीएम से नकली नोट  निकलने पर एतिहाद के तौर पर तुरंत उसे सीसीटीवी कैमरे पर दिखा देना चाहिए। 

टीम इंडिया के टेलेंडर्स ने बल्लेबाजी में बनाया रिकार्ड

मोहाली। भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टेलेंडर्स ने रनों की साझेदारी का नया रिकार्ड बनाया है। इंग्लैंड की पारी को 283 रन पर समेटने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में कुल 417 रन बनाए हैं,जिसमे टेलेंडर बल्लेबाजों ने 211 रनों का योगदान दिया। साथ ही भारत की ओर से नंबर सात और नीचे के बल्लेबाजों ने पहली बार हाफ सेंचुरी जड़ी है। भारतीय टीम के लिए अश्विन, जाडेजा और यादव ने यह कारनामा किया।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से 7, 8 और 9 नंबर पर खेलने वाले तीनों बल्लेबाज ने पहली बार हाफ सेंचुरी लगायी है। यहां तक कि 7 और 8 नंबर वाले बल्लेबाज ने टीम के लिए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन भी बनाए है। 8 नंबर पर बैटिंग करने आए जाडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक 90 रन तो वहीं 7 नंबर पर बैटिंग करने आए रविचंद्रन अश्विन ने अपने बल्ले से 72  रनों का योगदान दिया। 9 नंबर पर खेलने आए जयंत यादव ने 55 रन जड़कर टीम का स्कोर 400 के पार पंहुचा दिया।

इसके पहले 204 के स्कोर पर टीम इंडिया के 6 विकेट गिरने के बाद टेलेंडर्स ही रह गए थे। अनुमान लगाया जा रहा था कि भारतीय टीम 300-330 के बीच ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन अश्विन ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में क्यों गिना जाता है। उन्होंने सातवें विकेट के लिए रविंद्र जाडेजा के साथ मिलकर 97 रनों की भागीदारी की।

लेकिन आश्विन के आउट होने के बाद भी इंग्लैण्ड के गेंदबाजों को राहत नहीं मिली। जाडेजा और जयंत यादव ने 8वें विकेट के लिए 80 रन जोड़े। जाडेजा अपने शतक से 10 रन चूक गए और 90 रन बनाकर लेग स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर क्रिस वोक्स के हाथों कैच आउट हुए। इस बीच जयंत यादव ने भी अपने टेस्ट करियर की पहली हाफ सेंचुरी लगाई। वह 55 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने।