Home Blog Page 8

पति को बिना सबूत ‘औरतखोर’ व ‘शराबी’ कहना ‘क्रूरता’ है : बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि पति को बदनाम करना और आरोपों को साबित किए बिना उसे ‘औरतखोर’ तथा ‘शराबी’ कहना ‘क्रूरता’ कहलाएगा. इसी के साथ हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत द्वारा किए गए पुणे के एक युगल के विवाह-विच्छेद को बरकरार रखा.

जस्टिस नितिन जामदार तथा जस्टिस शर्मिला देशमुख की खंडपीठ ने 12 अक्टूबर को पारित अपने आदेश में 50-वर्षीय महिला की अपील को खारिज कर दिया, जिसमें नवंबर, 2005 में पुणे की पारिवारिक अदालत द्वारा दिए गए सेवानिवृत्त फौजी अधिकारी की शादी को निरस्त कर देने के फैसले को चुनौती दी गई थी.

हाईकोर्ट में अपील की सुनवाई के दौरान पुरुष का देहांत हो गया था, जिसके बाद उनके कानूनी उत्तराधिकारी को प्रतिवादी के रूप में अर्ज़ी में जोड़े जाने का निर्दश दिया था.

महिला ने अपील में दावा किया था कि उसका पति ‘औरतखोर’ तथा ‘शराबी’ था, और इन्हीं ऐबों की वजह से उसे उसके वैवाहिक अधिकारों से वंचित रहना पड़ा.

पीठ ने कहा कि पत्नी द्वारा पति के चरित्र पर अवांछित तथा झूठे आरोप लगाने के व्यवहार से समाज में पति की छवि को क्षति पहुंची तथा यह क्रूरता की श्रेणी में आता है. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में दर्ज किया कि पत्नी ने ्पने बयान के अलावा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है, जिससे उसका आरोप सत्यापित हो सके. पुरुष के वकील ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता महिला ने झूठे तथा मानहानिकारक आरोप लगाकर अपने पति को मानसिक पीड़ा पहुंचाई.

हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत के समक्ष पति द्वारा दिए गए बयान का उल्लेख किया, जिसमें उसने दावा किया था कि पत्नी ने उसे उसके बच्चों और पोते-पोतियों से अलग कर दिया है.

गुजरात के मोरबी में पुल टूटाने से 80 से ज्यादा की मौत, गरुड़ कमांडो हुए रवाना

गुजरात के मोरबी में रविवार (30 अक्टूबर) को झूलता पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 80 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में ज्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं. माच्छू नदी पर नवनिर्मित ये केबल पुल पांच दिन पहले खोला गया था. ये हादसा शाम 7 बजे हुआ है, उस वक्त पुल पर 500 लोग मौजूद थे. ये सभी छठ (Chhath) का त्योहार मना रहे थे. इस हादसे में करीब 400 लोगों के नदी में डूबने की आशंका है. 170 से अधिक लोगों को अभी तक बचाया गया है.

वायुसेना के गरुड़ कमांडो रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजे गए हैं. इसके साथ-साथ गुजरात सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 02822-243300 भी जारी किया है. मोरबी पहुंचने के बाद स्थानीय विधायक व गुजरात सरकार में मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. मृतकों में 25 से ज्यादा बच्चे हैं. 

गुजरात सीएमओ ने बताया कि भारतीय नौसेना के 50 कर्मियों के साथ NDRF के 3 दस्तें, भारतीय वायुसेना के 30 जवानों के साथ बचाव और राहत अभियान के लिए सेना के 2 कॉलम और फायर ब्रिगेड की 7 टीमें राजकोट, जामनगर, दीव और सुरेंद्रनगर से उन्नत उपकरणों के साथ मोरबी के लिए रवाना हुई. SDRF की 3 और राज्य रिजर्व पुलिस के 2 दस्तें भी बचाव और राहत कार्यों के लिए मोरबी पहुंच रही हैं.

इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है. एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहिदी ने कहा कि एनडीआरएफ की दो और टीमों को वडोदरा हवाई अड्डे से राजकोट हवाई अड्डे के लिए रवाना किया जा रहा है. गांधीनगर और वड़ोदरा से तीन टीमें पहले ही रवाना की गई हैं.

संचालक ने ज्यादा टिकट बेचे

बताया जा रहा है कि मोरबी के इस झूलते पुल को नगरपालिका से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था, लेकिन फिर भी पुल चालू कर दिया गया. संचालक कंपनी ओरेवा ग्रुप पर आरोप है कि उन्होंने ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में ज्यादा टिकट बेचे हैं. एडल्ट के लिए 17 रुपये और बच्चों के लिए 12 रुपये के टिकट बेचे गए हैं. वहीं मोरबी के कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन ने कुल 170 लोगों को रेस्क्यू किया है. आसपास के जिलों राजकोट, सुरेंद्रनगर की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं.” 

घटनास्थल पर जा रहे सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “मैं पीएम के साथ आगे के कार्यक्रमों को छोटा करके गांधीनगर पहुंच रहा हूं. गृह राज्यमंत्री को मौके पर पहुंचने और बचाव कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए कहा गया है. एसडीआरएफ समेत जवानों को बचाव कार्य में लगाया गया है.” गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह राज्यमंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने तक मोरबी में ही रहेंगे.

पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है. उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है. हादसे के बाद प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला सभी 182 सीटों का पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थगित किया गया है.

मुआवजे का किया एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया है.

मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि, “मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं. इस विषय में मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है. स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुंच रही है. प्रशासन को घायलों को तुरंत उपचार देने के निर्देश दिए हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि, “गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है. मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है. भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं.” 

दिवाली सेलिब्रेट करते हुए एक साथ दिखीं Aishwarya Rai Bachchan और Katrina Kaif, See Pics

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने यार-दोस्तों के साथ धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें देखने को मिली है जिसमें ये सभी दिवाली पार्टी में एक दूसरे के साथ एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा साझा की गई एक तस्वीर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है. इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए. फोटो को देखने के बाद फैंस ने कहा कि सलमान खान की दोनों ही एक्स एक फ्रेम में दिख रही हैं.

IPS Transfer in Gujarat: चुनाव से पहले गुजरात सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

चुनाव आयोग द्वारा राज्य विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले गुजरात सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राज कुमार ने एक आदेश के माध्यम से आईपीएस पीयूष पटेल को सूरत-रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया.

राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह का तबादला कर उन्हें वडोदरा रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है. अहमदाबाद शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एम.ए. चावड़ा का तबादला कर जूनागढ़ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

सूरत रेंज के आईजीपी डीएस पांडियन राजकुमार का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) नियुक्त किया गया है, खुर्शीद अहमद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना और आधुनिकीकरण) गांधीनगर के रूप में नियुक्ति, अजय चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त सूरत (विशेष शाखा) के रूप में नियुक्त किया गया है.

अशोक यादव को आईजीपी राजकोट रेंज नियुक्त किया गया है, उनकी जगह गौतम परमार को आईजीपी भावनगर रेंज बनाया जाएगा. आरवी असारी को पुलिस उप महानिरीक्षक (खुफिया-2) और नीरजकुमार बडगुजर को अहमदाबाद शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेक्टर-2 नियुक्त किया गया है.

PM Modi Diwali : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को खिलाई मिठाई, साथ में गाया गाना

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत ने हमेशा युद्ध को अंतिम विकल्प के रूप में देखा है, लेकिन सशस्त्र बलों के पास देश पर बुरी नजर रखने वाले किसी भी व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत और रणनीति है. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ वंदे मातरम गीत भी गाया. गौरतलब है कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं.

पीएम मोदी ने दिवाली पर यहां सशस्त्र बलों को संबोधित करते हुए 1999 में करगिल संघर्ष के बाद इस सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी यात्रा को भी याद किया, जब भारतीय सेना ने आतंक के फन को कुचला था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जब करगिल ने विजय पताका नहीं फहराया है. उन्होंने कहा कि दिवाली आतंक के अंत के उत्सव का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में, सरकार ने नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और बलों में महिलाओं को शामिल कर सशस्त्र बलों में सुधारों को लागू करने पर काम किया है. पीएम ने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं के शामिल होने से हमारी ताकत बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में दशकों से सुधार की जरूरत थी, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है.

इस दौरान जब एक युवा सैन्य अधिकारी ने 2001 में मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके साथ ली गई एक तस्वीर उन्हें भेंट की, तो भावुक पल सामने आया. यह तस्वीर उस वक्त ली गई थी, जब मोदी सैनिक स्कूल गए थे, जहां वह सैनिक पढ़ा करता था. तस्वीर में अमित और एक अन्य छात्र मोदी से शील्ड लेते हुए दिख रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मेजर अमित ने गुजरात के बालाचड़ी में सैनिक स्कूल में मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी राज्य का मुख्यमंत्री बनने के तत्काल बाद अक्टूबर में उस स्कूल गए थे. एक अधिकारी ने कहा, “आज करगिल में दोनों फिर जब एक-दूसरे से मिले तो यह बहुत भावुक मुलाकात थी.”

पीएम मोदी 2014 में सत्ता में आने के बाद से दिवाली मनाने के लिए विभिन्न सैन्य केंद्रों का दौरा करते रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. इसके अगले साल पाकिस्तान से 1965 के युद्ध के 50 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने दिवाली के दिन पंजाब में तीन स्मारकों का दौरा किया था जहां पर भारतीय सेना ने लड़ाई लड़ी थी और जो देश की जीत में अहम साबित हुई थी.

वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री दिवाली के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में चीन सीमा के नजदीक सुमदो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) जवानों, डोगरा स्काउट और सेना के जवानों से मिलने गए थे. मोदी ने वर्ष 2017 में दिवाली के दिन उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर का दौरा किया था और वर्ष 2018 में उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाने के बाद उन्होंने केदानाथ के दर्शन किए थे.

लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने के बाद फिर से प्रधानमंत्री बने मोदी ने 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिवाली मनाई थी. वर्ष 2020 में वह लोंगेवाला सीमा चौकी पर प्रकाश उत्सव मनाने गए थे जबकि पिछले साल उन्होंने नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. इस बार उन्होंने करगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाई है.

Diwali 2022: दीवाली पर आज इतने बजे से है मां लक्ष्मी की पूजा का समय, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त

कार्तिक मास की अमवस्या तिथि को दीवाली का त्योहार मनाया जाता है. हर साल इस तिथि को दीवाली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. दिवाली हिंदुओं के सबसे बड़े पर्वों में से एक है. यही कारण है कि इसके शुभ मुहूर्त (Diwali Shubh Muhurat) को जानने की इच्छा हर किसी को होती है. दरअसल दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा (Lakshmi Puja Muhurat) होती है. ऐसे में इस दिन के मुहूर्त का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2022 में दीवाली कब है (diwali kab hai) और दिन का पंचांग और चौघड़िया मुहूर्त (Diwalii Panchang 2022) क्या है. 

निशिता काल 24 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 16 मिनट तक है. ऐसे में आप दिन दौरान मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं. 

पंचांग के अनुसार, दीवाली के दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 43 मिनट से शुरू हो रहा है. वहीं प्रदोष काल का समापन रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा. इसके अलावा इस दिन वृषभ काल शाम 6 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक है. 

पूजा पाठ में चौघड़िया मुहूर्त का खास महत्व होता है. ऐसे में दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भी चौघड़िया मुहूर्त को देखना जरूरी होता है. हर दिन का चौघड़िया मुहूर्त अलग-अलग होता है. इस बार दीवाली सोमवार को यानी आज है. ऐसे में इस दिन के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं और अमृत चौघड़िया मुहूर्त है. इस मुहूर्त में पूजा-पाठ संपन्न करना शुभ होता है. इसके अलावा इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा भी विशेष फलदायी साबित होती है. दीवाली के दिन चौघड़िया मुहूर्त शाम 5 बजकर 29 मिनट से रात 7 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है. इसके साथ ही रात 10 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक भी चौघड़िया मुहूर्त है. 

Source: NDTV Hindi

फैजाबाद छावनी अब Ayodhya Cantt के नाम से जानी जाएगी, अधिकारिक एलान हुआ

उत्तर प्रदेश की फैजाबाद छावनी को अब अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) के नाम से जाना जाएगा. इसके नाम के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंजूरी तो पहले ही दे दी थी लेकिन मंगलवार (18 अक्टूबर) को रक्षा मंत्रालय की तरफ से गजट (Gazette) पत्र जारी कर दिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही इसकी प्रक्रिया शुरू की थी और अब गजट जारी किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने को मंजूरी दी थी.

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए इस गजट पत्र में बताया गया है कि फैजाबाद मंडल और फैजबाद जिले का नाम बदलकर क्रमश: अयोध्या मंडल व अयोध्या जिला कर दिया है. वहीं फैजाबाद छावनी अयोध्या जिले के भीतर स्थित है और छावनी बोर्ड फैजाबाद द्वारा विद्यमान फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने के लिए निश्चित किया गया है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 2018 में दीपोत्सव समारोह के दौरान फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था. अब फैजाबाद छावनी को अयोध्या छावनी के रूप में जाना जाएगा क्योंकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के नाम परिवर्तन प्रस्ताव को मंजूरी के बाद इसके लिए गजट पत्र भी जारी कर दिया. इससे पहले साल 2021 अक्टूबर में यूपी सरकार ने केंद्र की मंजूरी के बाद फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने की घोषणा की थी.

वहीं यूपी की योगी सरकार ने साल 2018 नवंबर में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था. इसके साथ ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था, जिसके बाद इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन हुआ. इससे पहले योगी सरकार ने जून 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा था. वहीं इसके बाद फिर झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ किया गया.

Kantara Box Office: साउथ की इस फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, 150 करोड़ के पार पहुंची ‘कांतारा’

कन्नड़ फिल्म कांतारा (Kantara) ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन में कांतारा ने 150 करोड़ की कमाई करके नए कीर्तिमान रच दिए हैं. फिल्म की धुआंदार कमाई देख ट्रेंड पंडितों का मानना है कि कांतारा जल्द 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.

30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी निर्देशित कांतारा तीसरे हफ्ते भी पूरी रफ्तार से दौड़ रही है. पहले ये फिल्म सिर्फ कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी लेकिन फिर फिल्म की अपार सफलता को देख मेकर्स ने इसे तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषा में भी डब किया. अन्य भाषाओं में रिलीज के बाद कांतारा की कमाई में इजाफा देखने को मिला है. फिल्म का कन्नड़ वर्जन  ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था और अब अन्य भाषाओं में भी इस फिल्म ने अपना कमाल दिखा दिया है. ताजा आकड़ों के मुताबिक, कांतारा 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 

फिल्म ने दुनिया भर में 140 करोड रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. कांतारा के 18 वें दिन के बॉक्स बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें फिल्म ने भारत में 121 करोड़* नेट (सभी भाषाएं) या 142.78 करोड़ की कमाई की है. विदेशों में, फिल्म ने अब तक 10.50 करोड़ की कमाई की है, जो कुल मिलाकर कुल 153.28 करोड़ है. मात्र 20 करोड़ के बजट में बनी कन्नड़ फिल्म के के लिए यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है. आने वाले दिनों में कांतारा के 200 करोड़ तक की कमाई करने का अनुमान है. 

बता दें कि, कांतारा (Kantara) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है. ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है. फिल्म में शेट्टी को एक कंबाला चैंपियन के रूप में दिखाया गया है. इस फिल्म की साउथ स्टार प्रभाष, धनुष और अनुष्का शेट्टी ने जमकर तारीफ की थी. 

राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

राजामौली के पिता के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसे वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित कहा जाता है और नवीनतम चर्चा यह है कि इसमें महेश बाबू के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण होंगी.

संभावित रूप से ‘एसएसएमबी29’ शीर्षक वाली यह फिल्म एक एडवेंचर ड्रामा है और 2023 की पहली छमाही तक इसके फ्लोर पर जाने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली बार होगा जब दीपिका और महेश एक साथ काम करेंगे. 

इस बीच, दीपिका वर्तमान में ‘प्रोजेक्ट के’ नामक एक और अखिल भारतीय फिल्म में व्यस्त हैं, जहां वह प्रभास, अमिताभ बच्चन और सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगी. फिल्म, जिसे कोविड -19 महामारी के कारण एक साल की देरी हुई, का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं.

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 की मौत, सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मंगलवार को दोपहर 12 बजे केदारनाथ के पास बांसबाड़ा से ऊपर गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है. स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है. सभी यात्री दक्षिण भारत के बताए जा रहे हैं. हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, जो केदारनाथ से वापस लौट रहे थे. इस हादसे में सभी की मौत हो गई है. मरने वालों में चार पुरुष (पायलट सहित) और तीन महिलाएं शामिल हैं. हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है. वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. दुर्घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है. हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी. आर्यन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था, केदारनाथ से दो किमी पहले ये हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि जिस रास्ते पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता था.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने इस हादसे पर बयान देते हुए कहा है कि, इस दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है. ये घटना सुबह करीब 11:40 पर हुई. हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था. जांच के बाद ही इस दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा. डीएम की ओर से मजिस्ट्रियल जांच गठित की गई है.

हेलीकॉप्टर क्रैश में मरने वाले यात्रियों के नाम

1 – कार्तिक बोराद

2 – पूर्वा रम्या

3 – उवीं

4 – सुजाता

5 – प्रेम कुमार

6 – काला

7- अनिल सिंह (पायलट)