Home Blog Page 9

Maharashtra Gram Panchayat Election-2022: सत्ता गंवाने के बावजूद MVA को फायदा, BJP सबसे बड़ी पार्टी

लगभग चार महीने पहले सत्ता गंवाने के बावजूद विपक्षी कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने दावा किया है कि हाल ही में 18 जिलों में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में उनको फायदा हुआ, जबकि सत्तारूढ़ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी इकाई के रूप में उभरी है. चुनाव कुल 1,165 ग्राम पंचायतों (जीपी) में से 1,079 में हुए थे, जहां महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने जीतने वाले उम्मीदवारों के कथित राजनीतिक जुड़ाव के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा-बालासाहेबांची शिवसेना गठबंधन को रौंदने (हराने) का दावा किया है. हालांकि, महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि जीपी चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं लड़े जाते हैं और विभिन्न दलों के दावों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

सोमवार को अंतिम परिणाम सामने आने के बाद, भाजपा ने दावा किया है कि उसे 230 से अधिक ग्राम पंचायतें मिली हैं, जबकि सहयोगी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बालासाहेबंची शिवसेना को लगभग 110 सीटें मिली हैं, जो कुल 340 हैं. दूसरी ओर, एनसीपी ने 155, शिवसेना (यूबीटी) को 150 और कांग्रेस को 140 यानी कुल 445 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया, और शेष सीटें निर्दलीय और अन्य को मिलीं. इसके अतिरिक्त, 86 ग्राम पंचायतों के उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और शेष ग्राम पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ.

भाजपा के दावों को खारिज करते हुए, एनसीपी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने पूछा, वे अपने तथाकथित जीत के आंकड़ों पर कैसे पहुंचे.. जब चुनाव पार्टी-लाइन पर नहीं लड़े जाते हैं, उन्होंने कहा कि यह सभी दावे ‘झूठे’ हैं. शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी का जिक्र करते हुए, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि ‘गद्दारों’ (देशद्रोहियों) को जीपी चुनावों में एक अच्छा सबक सिखाया गया है. कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंडे ने कहा कि पार्टी पिछले कुछ महीनों में नगर पंचायत, पंचायत समितियों और अब ग्राम पंचायतों समेत सभी स्थानीय चुनावों में लगातार जीत हासिल कर रही है.

एनसीपी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि एमवीए के सहयोगियों ने उन क्षेत्रों में भी पैठ बना ली है जहां अब तक उनकी मौजूदगी नहीं थी. तापसे ने कहा, लोगों ने जीपी चुनावों में शिंदे समूह के विधायकों के नेतृत्व को उनके अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पूरी तरह से खारिज कर दिया है..एमवीए ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और एनसीपी ने लगभग 190 ग्राम पंचायतों में जीत दर्ज की है.

Gold Buying Tips: धनतेरस-दिवाली पर खरीदना चाहते हैं सोना तो रखें  इन बातों का ध्यान ! फ्रॉड से रहेंगे सुरक्षित

भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है.धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर लोग जमकर सोना खरीदते हैं. देश में पुराने वक्त से ही सोने को एक सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप से देखा जाता है.ऐसे में लोग आज भी इसमें बहुत बड़ी संख्या में निवेश करना पसंद करते हैं.

सोना खरीदते वक्त कोशिश करें कि आर कैश में पेमेंट करने के बजाय क्रेडिट, डेबिट या यूपीआई के जरिए पेमेंट करें. सोना खरीदने के बाद इसका पक्का बिल जरूर लें.

सोना खरीदने से पहले ग्राहकों को अलग-अलग तरह की कई चीजों की जांच अच्छे ढंग से करना चाहिए क्योंकि कई बार दुकानदार ग्राहकों से GST चार्ज, मेकिंग चार्ज के नाम पर बहुत ज्यादा भाव ले लेते हैं. इसके साथ कई बार लोग नकली सोना खरीदकर जालसाजों के जाल में फंस जाते हैं. ऐसे में आप इस तरह फ्रॉड लोगों से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सोना खरीदते वक्त हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें.

सोना खरीदते वक्त हमेशा किसी प्रमाणित दुकान से ही सोना खरीदें. इससे आपको शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का ही सोना मिलता है. सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क जरूर चेक करें. यह सोने की प्यूरिटी का प्रूफ होता है.

सोना खरीदने से पहले अपने शहर का सोने का प्राइस जरूर चेक करें. ध्यान रखें कि सोने का प्राइस इस बात पर निर्भर करता है कि आप 24K, 22K या 18K में से कौन सा सोना खरीदने वाले हैं.

सोना खरीदते वक्त कोशिश करें कि आर कैश में पेमेंट करने के बजाय क्रेडिट, डेबिट या यूपीआई के जरिए पेमेंट करें. सोना खरीदने के बाद इसका पक्का बिल जरूर लें. इसके साथ अलग आप ऑनलाइन गोल्ड खरीद रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके पैकेज के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न की कई हो.

सोना खरीदते वक्त ही आप सोने के रीसेलिंग प्राइस और बाय बैक पॉलिसी के बारे में जानकारी प्राप्त करें. कुछ सोना विक्रेता दोबारा सोना खरीदते वक्त प्राइस में से कुछ हिस्सा काट लेते हैं. वहीं कुछ ज्वेलर बिल्कुल उसकी भाव में सोना खरीद लेते हैं.

Mumbai: मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी, किराया ना लेने पर ऑटो और टैक्सी चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मुंबई (Mumbai) में MVA धारा 178(3),1988 के तहत किराए से इनकार करने वाले ऑटो और टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, ड्राइवरों को नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार करने और परेशानी मुक्त आवागमन में सहायता के लिए संवेदनशील बनाने के लिए एक बैठक की जाएगी. पुलिस अधिकारियों को भी संवेदनशील बनाया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक ”शिकायतें मिल रही हैं कि कई बार नजदीकी किराया लेने से मना किया जा रहा है. ऐसे रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.”

Maharashtra: मुंबई के Kings Circle Railway Bridge के नीचे फ‍िर फंसा कंटेनर ट्रक

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के किंग्स सर्कल रेलवे ब्रिज (Kings Circle Railway Bridge) के नीचे एक बार फिर ट्रक फंसने की घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को सामने आई है. यह बड़ा कंटेनर था. इससे पहले भी इस ब्र‍िज के नीचे कंटेनर फंसने की घटनाएं सामने आती रही हैं.

बताते चलें क‍ि गत मई माह में भी इस ब्र‍िज के नीचे एक बड़े कंटेनर के फंसने की घटना सामने आई थी. इस ट्रक को उस समय ड्राइवर किशन चला रहा था. उसका कहना था कि वह इस रोड पर पहली बार ट्रक चला रहा था. इस वजह से उसे पुल की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा और वह उसमें फंस गया.

हालांक‍ि ये पहली बार नहीं था जब किंग्स सर्कल ब्रिज के नीचे कोई ट्रक फंसा हो. इससे पहले भी कई मौकों पर इस पुल के नीचे कंटेनर और ट्रक फंस चुके हैं. इसकी वजह से व्यस्त रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है. लोगों के पास घंटों फंसे रहने के अलावा कोई रास्ता नहीं होता.

Maharashtra: विद्यालयों में देवी सरस्वती की मूर्ति का विरोध, एनसीपी नेता भुजबल ने उठाये सवाल, देवेंद्र फड़नवीस ने किया हमला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र के विद्यालयों में देवी सरस्वती की मूर्ति की उपस्थिति पर सरकार से सवाल किये. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, चूंकि सरस्वती ज्ञान की देवी हैं तो मूर्तियां नहीं हटाई जाएंगी.

इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भुजबल ने कहा था कि विद्यालयों में सावित्री फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगाई जानी चाहिए.

पूर्व मंत्री ने कहा, “इन समाज सुधारकों के बजाय, देवी सरस्वती और शारदा की मूर्तियां विद्यालयों में लगाई जाती हैं. हमने उन्हें नहीं देखा है और उन्होंने हमें कुछ भी नहीं सिखाया है. हम उनके सामने प्रार्थना क्यों करें?” शिंदे और फड़नवीस ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि सरस्वती की मूर्तियां विद्यालयों से नहीं हटेंगी.

मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रमुख ओबीसी नेता भुजबल के गृह क्षेत्र नासिक में संवाददाताओं से कहा, “कोई भी मूर्ति नहीं हटाई जाएगी. कुछ लोग (भुजबल) जो चाहे महसूस कर सकते हैं. हम उनकी मर्जी के मुताबिक काम नहीं करेंगे. हम वही करेंगे जो आम लोग चाहते हैं.”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सुधारकों की मूर्तियां भी विद्यालयों में लगाई जाएंगी, लेकिन सरस्वती की मूर्तियां नहीं हटाई जाएंगी. उन्होंने कहा, “सरस्वती ज्ञान की देवी है. जो लोग हमारी संस्कृति और हिंदूत्व को नहीं मानते वह इस तरह की टिप्पणियां करते हैं.” इस बीच नासिक में भुजबल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात यात्रा के दौरान 29 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान 29 हजार करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न ढांचागत व विकास संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे. गुजरात सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि परियोजनाओं में भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) टर्मिनल, अहमदाबाद में मेट्रो चरण -1 और सूरत में डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी के पहले चरण की शुरुआत शामिल है.

विज्ञप्ति के अनुसार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ‘गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाएंगे और 36वें राष्ट्रीय खेलों का भी उद्घाटन करेंगे, जो पहली बार गुजरात में आयोजित किए जा रहे हैं. मोदी के गृह राज्य गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. लगभग तीन दशकों से गुजरात पर शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी बृहस्पतिवार (29 सितंबर) को सूरत शहर के लिंबायत क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करने के बाद अपनी यात्रा शुरू करेंगे. इस दौरान वह 3,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री सूरत के बाद भावनगर पहुंचकर लगभग 6,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल और एक ‘ब्राउनफील्ड बंदरगाह’ की आधारशिला रखना शामिल है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोपहर करीब 2 बजे भावनगर शहर के जवाहर चौक इलाके में एक सभा को संबोधित करने से पहले, प्रधानमंत्री 2 किमी लंबा रोड शो करेंगे. मोदी शाम करीब सात बजे अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे. राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेंगे. मोदी रात करीब 9 बजे अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात सरकार के नवरात्रि उत्सव में शामिल होंगे.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाएंगे. वह सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधीनगर राजधानी रेलवे स्टेशन से सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी अहमदाबाद के गांधीनगर से कालूपुर स्टेशन जाने वाली ट्रेन में सवारी भी करेंगे. वह कालूपुर से 12,925 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई बहुप्रतीक्षित अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी कालूपुर में मेट्रो ट्रेन में सवार होंगे और थलतेज में स्थित दूरदर्शन केंद्र पहुंचेंगे, जहां उनका दोपहर करीब 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

मोदी शाम को बनासकांठा जिले के अंबाजी शहर पहुंचेंगे और 7,200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. फिर एक सभा को संबोधित करने के बाद, वह प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में ‘आरती’ करेंगे.

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में कॉन्सटेबल के 534 पदों पर निकली वैकेंसी,स्पोर्ट्स कोटा के तहत होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्सटेबल के पदों (UPPRPB Constable Recruitment 2022) पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां (UP Police Constable Recruitment 2022) मुख्य रूप से स्पोर्ट्स कोटा (UP Police Bharti Sports Quota) के तहत निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. आवेदन शुरू होंगे 01 अक्टूबर 2022 से और इन पदों (UP Police Job) पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 31 अक्टूबर 2022 है.

ऑनलाइन होंगे आवेदन –
यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड के कॉन्सटेबल पदों (UPPRPB UP Police Constable Recruitment 2022) पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – uppbpb.gov.in

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 534 पद भरे जाएंगे. इनमें से 335 पद पुरुषों के लिए और 199 पद महिलाओं के लिए हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई –
ये भी जान लें कि ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही हैं यानी स्पोर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और राज्य अथवा देश स्तर पर किसी खेल विशेष में जीतने वाले कैंडिडेट्स के लिए खासतौर पर ये वैकेंसीज निकली हैं. इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इनके लिए आयु सीमा 18 से 22 साल तय की गई है. आयु की गणना 01 जुलाई 2022 से की जाएगी.

देना होगा इतना आवेदन शुल्क –
यूपी पुलिस के कॉन्सटेबल पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 400 रुपए शुल्क देना होगा. बाकी आवेदन से लेकर, योग्यता तक किसी भी बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं. यहां से आपको विस्तार में सारी सूचनाएं मिल जाएंगी.

Dada Saheb Phalke Award: हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए आशा पारेख दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगी सम्मानित

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. 30 सितंबर को उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है. हिंदी सिनेमा में विशेष योगदान के लिए अभिनेत्री आशा पारेख को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इससे पहले उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

पुरुस्कार की घोषणा करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के के लिए जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए आशा पारेख को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा.

गौरतलब है कि आशा पारेख हिंदी सिनेमा में अपने कई किरदारों के तौर पर जानी जाती हैं. उनकी सुपरहिट फिल्मों में कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो शामिल हैं.

Abu Salem Fake Passport Case: फर्जी पासपोर्ट मामले में डॉन अबु सलेम को CBI की विशेष अदालत ने सुनाई 3 साल की सजा

फर्जी पासपोर्ट मामले में पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन अबू सलेम को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है. सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट समृद्धि मिश्रा ने मंगलवार को यहां सजा सुनाई. फर्जी पासपोर्ट मामले में अबू सलेम के अलावा एक अन्य दोषी परवेज आलम को भी सजा सुनाई गई है. अबू सलेम उर्फ अब्दुल कयूम अंसारी ने अपने सहयोगियों परवेज आलम और समीरा जुमानी के साथ 1993 में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था.

सलेम ने आवेदन के साथ फर्जी नाम और पते के जाली दस्तावेज चिपकाए और पासपोर्ट प्राप्त किया, जिसका उसने बाद में इस्तेमाल किया. मामले की जांच के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी. कोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए 5 जून 2009 को सलेम के खिलाफ आरोप तय किए थे. 

सलेम को 1995 में बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या में दोषी पाए जाने के बाद 2015 में टाडा अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

Hearing on Demonetization in Supreme Court : नोटबंदी के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ

पांच सदस्यीय संविधान पीठ बुधवार को नवंबर 2016 में 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. जस्टिस एस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पीठ में में बी.आर. गवई, ए.एस. बोपन्ना, वी. रामसुब्रमण्यम और बी.वी. नागरत्ना शामिल हैं.  पीठ नोटबंदी के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेंगी। यह चौथी संविधान पीठ है जिसका गठन सर्वोच्च न्यायालय में किया गया है.

नवंबर 2016 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अर्थव्यवस्था में काले धन के संचलन को रोकने के उपाय के रूप में सभी 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की. 

पीठ जनता/राज्य के पदाधिकारियों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित मुद्दों के संबंध में भी सुनवाई करेगी.