राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read
Bhartiya Samachar
Bhartiya Samachar
भारतीय समाचार | भारत की ताजा खबर| लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट, हिंदी समाचार

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था।

a7_1490985649

पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राखी ने पिछले साल एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

1491164649-rakhi-sawant--fb

इस मामले को लेकर की गई शिकायत  के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ था । शिकायतकर्ता  का कहना है कि, ‘ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ जबकि बीते दिन लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वॉरंट के साथ मुंबई पहुंचा था।

rakhi-sawant-valmiki

दरअसल अदालत की ओर से बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद राखी सावंत 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। वहीँ अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है।

Bhartiya Samachar

भारतीय समाचार | भारत की ताजा खबर| लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट, हिंदी समाचार

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
Latest News
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
- Advertisement -