यूपी के ग्राम प्रधानों के दल ने किया महाराष्ट्र के विकसित मंडलों का दौरा

Must Read
Bhartiya Samachar
Bhartiya Samachar
भारतीय समाचार | भारत की ताजा खबर| लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट, हिंदी समाचार

गांवों के विकास को गति देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के महराजगंज सहित अन्य जिलों के 10 ग्राम प्रधानों के दल ने महाराष्ट्र के विकसित मंडलों का दौरा किया। 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2018 तक महाराष्ट्र के पुणे में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर से विकास की जानकारियां लेने के साथ ही ग्राम प्रधानों के दल ने अन्ना हजारे के गांव “राणेगढ़ सिद्धि” के साथ साथ महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पटौदा गांव पहुँच कर ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए विकास कार्यों को देखा और समझा। इस दल में महराजगंज जिले के सदर ब्लॉक स्थित सराय खुटहा (लखरइया) के ग्राम प्रधान अवध किशोर (अवध बाबू) एवं राज्य की कम उम्र की महिला ग्राम प्रधान सारिका गुप्ता के साथ ही सिद्धार्थनगर जिले के दिलीप त्रिपाठी, बुलन्दशहर के वीरेंद्र कुमार, कुशीनगर के प्रेम प्रकाश तिवारी,मिर्जापुर के रामेश्वर सिंह, कानपुर नगर की शबाना बेग़म, सहारनपुर के सम्राट सिंह, बिजनौर की श्रीमति सन्जू रानी  भी शामिल हैं।

 

 

5 अक्टूबर 2018 को केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के दस ग्राम प्रधानों को महाराष्ट्र के विकसित ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कराया गया। ग्राम प्रधानों के दल ने बाल सांसद, छोटे छोटे बच्चों मे सामाजिक जागरूकता, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता की स्थिति एवं उसकी रूपरेखा, शिक्षा का महत्व, शैक्षणिक गुणवत्ता की गहराई से जानकारी हासिल की। इस दल ने सामाजिक कार्यकर्ता “अन्ना हजारे” के भी साथ बैठ कर विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की एवं अन्य जानकारीयां भी जुटाई। दल ने तीसरे दिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पतौदा  गांव के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त। इन ग्राम प्रधानों के विशिष्ट दल को मास्टर ट्रेनर डा.दादा साहब काटे के कुशल निर्देशन में प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे ग्राम प्रधान पुणे महाराष्ट्र से वापस आकर अपने जिले के ग्राम प्रधानों को बखूबी ट्रेनिंग दे सकें।

(शिवरतन कुमार गुप्ता)

Bhartiya Samachar

भारतीय समाचार | भारत की ताजा खबर| लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट, हिंदी समाचार

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
Latest News
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
- Advertisement -