Home Blog Page 114

Budget 2021-22 : महंगे होंगे मोबाइल फोन, सरकार ने पुर्जों, चार्जर पर आयात शुल्क बढ़ाया

सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों तथा चार्जर पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है. स्थानीय मूल्यवर्धन को बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. इससे मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करते हुए सीमा शुल्कों में 400 रियायतों की समीक्षा की घोषणा की. इनमें मोबाइल उपकरण खंड भी शामिल है.

सीतारमण ने कहा, ‘‘घरेलू मूल्यवर्धन बढ़ाने के लिए हम मोबाइल के चार्जर और कुछ पुर्जों पर छूट को वापस ले रहे हैं. इसके अलावा मोबाइल के कुछ पुर्जों पर आयात शुल्क शून्य से 2.5 प्रतिशत हो जाएगा.’’

उन्होंन कहा कि सीमा शुल्क नीति का दोहरा उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को प्रात्साहन देना और भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना तथा निर्यात को बेहतर करना होना चाहिए.

सीतारमण ने कहा, ‘‘अब हमारा जोर कच्चे माल तक आसान पहुंच तथा मूल्यवर्धन का निर्यात है.’’

सरकार की योजना भारत की संपत्ति ‘अपने पूंजीपति मित्रों’ के हवाले करने की : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद आरोप लगाया कि सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को ‘अपने पूंजीपति मित्रों’ को सौंपने की है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गई. मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है.’’

कांग्रेस नेता ने बजट पेश किए जाने से पहले कहा था कि बजट में छोटे एवं मझोले कारोबारियों की मदद करने के साथ स्वास्थ्य और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी किए जाने की जरूरत है.

उन्होंने कहा था, “बजट -2021 में एमएसएमई, किसानों और कामगारों की मदद की जानी चाहिए ताकि रोजगार का सृजन हो सके. कांग्रेस नेता ने कहा, “लोगों के जीवन बचाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च बढ़ाया जाए. सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी हो.” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट पेश किया. इसमें सरकार ने देश में बुनियादी अवसंरचना के सृजन के जरिए आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये वित्त वर्ष 2021-22 में पूंजीगत व्यय को 34.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.5 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है.

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से वित्त वर्ष 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसके साथ ही कोरोना के टीकाकरण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

सीतारमण ने बजट में स्वास्थ्य पर खर्च दोगुना से अधिक किया, संसाधन जुटाने को नया कृषि उपकर लगाया

कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने अगले वित्त वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च को दोगुना से अधिक कर दिया है. अगले वित्त वर्ष में सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर 2.2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा कुछ आयातित उत्पादों पर एक नया कृषि उपकर भी लगाया गया है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करते हुए संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को उबारने, देश में विनिर्माण गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा कृषि उत्पादों के बाजार की मजबूती के उपायों की घोषणा की.

बजट में कपास से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक विभिन्न उत्पादों पर आयात शुल्क भी बढ़ाने की घोषणा की.

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने सेवानिवृत्ति कोष (भविष्य निधि कोष) पर कर-मुक्त ब्याज की सीमा को वार्षिक 2.5 लाख रुपये तक सीमित कर दिया है. हालांकि, अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) पर कर छूट देने की घोषणा की है, बशर्ते व्यक्ति ने निर्धारित प्रकार के यात्रा खर्च किए हों.

सर्राफा, शराब, कोयला और सेब से लेकर दाल तक कृषि उत्पादों पर मंगलवार यानी कल से सीमा शुल्क पर एक नया कृषि संरचना एवं विकास उपकर लगाया जाएगा.

हालांकि, उपभोक्ताओं पर बोझ को कम करने के लिए इन उत्पादों पर सीमा शुल्क या आयात शुल्क घटाया गया है.

वित्त मंत्री ने पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का उपकर लगाने की भी घोषणा की है. लेकिन उपभोक्ताओं को इस उपकर के बोझ से बचाने के लिए इसी अनुपात में उत्पाद शुल्क में कटौती का भी फैसला किया है.

इसके अलावा एक साल में 50 लाख रुपये से अधिक का सामान खरीदने पर 0.1 प्रतिशत का टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) लगाया जाएगा. इस कटौती की जिम्मेदारी उस व्यक्ति पर होगी जिसका कारोबार 10 करोड़ रुपये से अधिक होगा.

सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयकर रिटर्न दाखिल करने से राहत भी दी है. 75 साल से अधिक उम्र के ऐसे लोग जिनकी आमदनी का स्रोत सिर्फ पेंशन और ब्याज आय है, उन्हें आयकर रिटर्न भरने की जरूरत नहीं होगी.

सस्ते मकानों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए वित्त मंत्री ने आवास ऋण के भुगतान पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त कटौती का दावा करने की अवधि को एक साल बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दिया है.

इसके अलावा प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को विदेशी सेवानिवृत्ति लाभ से होने वाली आय पर कराधान में अंतर के संदर्भ में राहत देते हुए सामंजस्य वाले नए नियमों को अधिसूचित करने की घोषणा की है.

साथ ही बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है.

सरकार ने करदाताओं को राहत देते हुए कहा है कि लाभांश आय पर अग्रिम कर देनदारी लाभांश की घोषणा/भुगतान के बाद ही बनेगी.

इसके साथ ही स्टार्ट-अप के लिए कर अवकाश या छूट को एक साल बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 तक कर दिया गया है.

बजट में आयकर के पुन: आकलन के लिये समयसीमा को घटाकर तीन साल कर दिया गया है. अब तक छह साल पुराने मामलों को दोबारा खोला जा सकता था. पर यदि किसी साल में 50 लाख रुपये या इससे अधिक की अघोषित आय के सबूत मिलते हैं, तो उस मामले में 10 साल तक तक भी पुन: आकलन किया जा सकता है.

वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट संबोधन में कहा कि अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.8 प्रतिशत के बराबर रह सकता है. चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत के लक्ष्य की तुलना में 9.5 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है.

बजट में स्वास्थ्य पर जीडीपी के एक प्रतिशत के बराबर खर्च करने का प्रस्ताव किया गया है. उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये टीकाकरण अभियान के वित्तपोषण तथा देश में स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाने पर 2.23 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव किया. सरकार चालू वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 94,452 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है.

सीतारमण ने कहा, ‘‘इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च को काफी बढ़ाया गया है.’’

बजट में सूती, रेशम, मक्का छिलका, चुनिंदा रत्नों व आभूषणों, वाहनों के विशिष्ट कलपुर्जों, स्क्रू व नट आदि पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया है. इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के लिये प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली, वायर व केबल, सोलर इन्वर्टर और सोलर लैंप पर भी सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है.

नेफ्था, लौह व इस्पात कबाड़, विमानों के कलपुर्जे तथा सोने-चांदी पर सीमा शुल्क कम किया गया है.

वित्त मंत्री ने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के बोझ से दबे तथा देश की आर्थिक वृद्धि को नीचे खींच रहे सरकारी बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिये 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये.

बजट में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) समेत सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों की बिक्री और निजीकरण के जरिये अगले वित्त वर्ष में 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

Union Budget 2021 Live Updates: Finance Minister Nirmala Sitharaman is presenting the Union Budget 2021 in Parliament

वित्त मंत्री ने सीनियर सिटिजन्स के लिए बड़ा ऐलान किया कि पेंशन, ब्याज से होने वाली आय पर ITR नहीं लगेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल ऐलान किया. 75 साल से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को अब टैक्स में राहत दी गई है. अब 75 साल से अधिक उम्र वालों कों ITR नहीं भरना होगा.निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि एनआरआई लोगों को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं, लेकिन अब इस बार उन्हें डबल टैक्स सिस्टम से छूट दी जा रही है. 

वित्त मंत्री  ने कहा कि वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड़ खर्च होंगे.

बैंकों के डूबे कर्जो के लिए बजटिय प्रावधान किया गया है. इसके तहत डूबे कर्जों को लेकर मैनेजमेंट कंपनी बनेगी  . इसके साथ ही बैंक खाता धारकों के लिए इंश्योरेंस की रकम को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपया कर दिया गया. बैंकों के बंद होने पर ग्राहकों के नुकसान का भुगतान किया जा सकेगा.

न्यूमोकोकल वैक्सीन, वर्तमान में केवल 5 राज्यों तक ही सीमित है, जिसे देश भर में लागू किया जाना है। इससे सालाना 50,000 से ज्यादा बच्चों की मौत में कमी आएगी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब इंश्योरेंस क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI हो सकेगी, पहले यहां पर सिर्फ 49 फीसदी तक की ही इजाजत थी. इसके अलावा निवेशकों के लिए चार्टर बनाने का ऐलान किया गया है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया किया कि उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा, अभी तक 8 करोड़ लोगों को ये मदद दी गई. जम्मू-कश्मीर में भी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत की जाएगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार हो गई है. कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट रेलवे को दिया गया है. भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो, सिटी बस बस सेवा को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा. इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी. अब मेट्रो लाइट को लाने पर जोर दिया जा रहा है. कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया. 

वित्त मंत्री ने कहा  कि साल 2021-22 के बजट में 6 स्तंभों का प्रस्ताव इसमें स्वास्थ्य और कल्याण , भौतिक और वित्तीय पूंजी, और अवसंरचना ,आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास,मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना., नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन शामिल है.

टेक्स्टाइल पार्क के लिए बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट भाषण में बताया गया कि देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाए जाएंगे, ताकि इस क्षेत्र में भारत एक्सपोर्ट करने वाला देश बने. ये पार्क तीन साल में तैयार किए जाएंगे. वित्त मंत्री की ओर से डेवलेपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट (DFI) बनाने का ऐलान किया गया, जिसमें तीन साल के भीतर 5 लाख करोड़ रुपये के उधारी प्रोजेक्ट हों. 

बजट में ऐलान किया गया है कि रेलवे, NHAI, एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास अब कई प्रोजेक्ट को अपने लेवल पर पास करने की ताकत होगी. वित्त मंत्री ने पूजीगंत व्यय के लिए 5 लाख कोरड़ से अधिक के बजट का ऐलान किया. ये ऐलान पिछले बजट से 30 फीसदी अधिक है. इससे अतिरिक्त राज्य और स्वतंत्र बॉडी को दो लाख करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे.

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान किया. सरकार की ओर से 64180 करोड़ रुपये इसके लिए दिए गए हैं और स्वास्थ्य के बजट को बढ़ाया गया है. इसी के साथ सरकार की ओर से WHO के स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया. जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा, इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपये जारी किए गए. इसी के साथ वित्त मंत्री की ओर से मिशन पोषण 2.0 का ऐलान किया गया है. 

निर्मला सीतारमण की ओर से कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया गया. वित्त मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को 137 फीसदी तक बढ़ाया गया है. 

वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड वैक्सीन के लिए साल 2021-22 के लिए 2,38 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं जो पिछले साल के मुकाबले 135 फीसदी ज्यादा. वित्त मंत्री ने कहा कि वैक्सीन टीकाकरण पर 35 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं. अगर जरूरत पड़ी तो और आवंटित किया जाएगा.

आज भारत के पास 2 टीके उपलब्ध हैं और उसने न केवल अपने नागरिकों को ही नहीं बल्कि 100 या उससे अधिक देशों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है. जल्द ही 2  और टीके भी मिलने की उम्मीद है:   निर्मला सीतारमण

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें, आप भी देखिए देसी गर्ल का ये अंदाज

प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट फेटोशूट की तस्वीरें उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. पीसी की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा एक टॉवल में सिमटी हुई अपने बाल संवारते नज़र आ रही हैं. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन लोग फोलो करते हैं.

राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस कमेटी ने पारित किया प्रस्ताव

दिल्ली कांग्रेस कमेटी ने रविवार को राहुल गांधीको तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है. दशकों पुरानी पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि कांग्रेस के पास जून 2021 तक एक निर्वाचित अध्यक्ष होगा. कांग्रेस कार्य समिति ने विधानसभा चुनाव के बाद आंतरिक चुनाव कराने को मंजूरी दी थी.

सीडब्ल्यूसी ने अपनी पिछली बैठक में संगठनात्मक चुनाव कराने का फैसला किया था, पिछले साल अगस्त में पार्टी में उठापटक के बाद सोनिया गांधी को गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, भूपिंदर हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी और मुकुल वासनिक सहित 23 वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने इन मुद्दों को उठाया था.

इसके बाद सोनिया गांधी ने पिछले महीने पत्र लिखने वाले इन नेताओं में से कुछ नेताओं से मुलाकात की थी और उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की थी.

Coronavirus Update : महाराष्ट्र में Covid-19 के 2,585 नए मामले आए, 40 मौतें हुईं

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 2,585 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,26,399 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण से 40 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 51,082 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में दिन में 1,670 और मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिलने के साथ अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 19,29,005 हो गई.

राज्य में अब 45,071 मरीजों का इलाज चल रहा है. महाराष्ट्र में 58,008 नई जांच के साथ कोरोना वायरस के लिए अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 1,46,17,168 हो गई है.

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.15 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत है.

मुंबई शहर में 483 नए मामले सामने आए और बीमारी से सात मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,08,975 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 11,352 हो गई.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ की फोटो, पुलिस की वर्दी में आए नज़र

फ़िल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म है ‘थैंक गॉड , जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में शुरु की है. इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे पुलिस की वर्दी पहने पुलिस की जीप में बैठे हुए और काला चश्मा लगाए हुए हैं. फोटो के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन लिखा है कि ‘मिस्टर रोहित शेट्टी को हाय बोलने जा रहा हूं’. ये फोटो फिल्म के सेट की है.

सिद्धार्थ के इस फोटो के शेयर करते ही फैन्स ने जमकर कमेंट करने शुरु कर दिए. कई कमेंट तो खासे दिलचस्प भी है. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन पहली बार साथ काम कर रहे हैं. फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने जानकारी दी कि कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’ में मनोरंजन के साथ साथ मैसेज भी है. इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में है.

इंद्र कुमार अजय देवगन के साथ साथ रकुल और सिद्धार्थ के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित है. इससे पहले सिद्धार्थ फिल्म मरजांवा’ में दिखे थे. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में कियारा आडवाणी के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में है.

प्रदर्शनकारी किसानों के मुद्दों का बातचीत से समाधान का निरंतर प्रयास कर रही है सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा कि उनकी सरकार प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से उठाए गए मुद्दों का बातचीत के जरिए समाधान निकालने का निरंतर प्रयास कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक, संसद में विभिन्न दलों के सदन के नेताओं की डिजिटल बैठक में मोदी ने यह भी कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार ने जो प्रस्ताव दिया था वो आज भी बरकरार है. सरकार ने यह सर्वदलीय बैठक बजट सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने और विधायी कार्यों के संदर्भ में चर्चा के मकसद से बुलाई थी. विभिन्न दलों के नेताओं ने इस बैठक में अलग अलग मुद्दे उठाए.

सूत्रों ने इस बैठक में प्रधानमंत्री के संबोधन का हवाला देते हुए बताया कि मोदी ने नेताओं से कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदर्शनकारी किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं और तोमर ने इस महीने की शुरुआत में किसान नेताओं को इस बात से अवगत भी कराया था.

बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, शिवसेना के विनायक राउत और कई अन्य नेता शामिल हुए.

पोक्सो कानून का मकसद नाबालिग जोड़ों को सज़ा देना नहीं- मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि पोक्सो कानून किसी किशोर लड़के को दंडित नहीं करना चाहता, जिसका किसी नाबालिग लड़की के साथ संबंध है और अदालत ने ‘शारीरिक बदलाव से गुजर रहे’ जोड़ों के लिए अभिभावक और सामाजिक समर्थन की वकालत की.

जस्टिस एन. आनंद वेंकटेश ने कहा कि बच्चों को यौन अपराध से बचाने के लिए यह कानून लाया गया, लेकिन काफी संख्या में ऐसे किशोरों और नाबालिग बच्चों/बच्चियों के परिजन द्वारा शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, जो प्रेम संबंधों में संलिप्त हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए ‘विधायिका को सामाजिक जरूरतों में बदलाव के साथ तालमेल बिठाना होगा’ और कानून में बदलाव लाना होगा.

इसके साथ ही उन्होंने एक ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों/बच्चियों की रक्षा कानून (पोक्सो) के तहत दर्ज आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया. एक नाबालिग लड़की से विवाह करने के लिए उस पर इस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था.

न्यायाधीश ने कहा, ‘कानून में स्पष्ट है कि इसके दायरे में ऐसे मामले नहीं लाना है जो किशोरों या नाबालिगों के प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ हो.’ उन्होंने कहा कि पोक्सो कानून आज के मुताबिक निश्चित रूप से कड़ी प्रकृति के कारण लड़के के कार्य को आपराधिक बनाता है. उन्होंने कहा कि किसी नाबालिग लड़की के साथ संबंध रखने वाले किशोर लड़के को दंडित करना पोक्सो कानून का उद्देश्य कभी नहीं रहा.

अदालत ने कहा, ‘हॉर्मोन एवं शारीरिक बदलाव के दौर से गुजर रहे किशोर लड़के एवं लड़कियों और जिनके निर्णय लेने की क्षमता अभी विकसित नहीं हुई है, उनको उनके अभिभावकों और समाज का समर्थन मिलना चाहिए.’