Home Blog Page 286

कोहली ने तोडा लाला का रिकार्ड, अब तक 22 भारतीय खिलाडी हो चुकें हैं हिट विकेट

राजकोट: राजकोट के मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम आज ऐसा रिकार्ड दर्ज हो गया जिसके बारे मे उन्होंने  सपनों में भी नहीं सोचा होगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में हिट विकेट होते ही विराट कोहली, लाल अमरनाथ के बाद कप्तान के तौर पर हिट विकेट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके पहले कप्तान के तौर पर लाल अमरनाथ २७ जून १९४९ में वेस्टंडीज के खिलाफ खेलते हुए १३ रन  के स्कोर पर हिट विकेट हुए थे।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास मे अब तक २२ भारतीय खिलाडी हिट विकेट हो चुकें हैं। जिसमे कप्तान के रूप में विराट कोहली के साथ लाल अमरनाथ शामिल है वहीँ लाल अमरनाथ के बेटे मोहिन्दर अमरनाथ ३ बार इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकें हैं। विराट कोहली से पहले  १० मई २००२ को वीवीएस लक्ष्मण वेस्टंडीज के खिलाफ १३० रन बनाकर हिट विकेट हुए थे।

इजराइल के राष्ट्रपति भारत पहुँचे, 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : इजराइल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन भारत की दिवसीय यात्रा पर हैं। भारत प्रवास के दौरान रिवलिन, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलेंगे।

इजराइली राष्ट्रपति की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सिक्युरिटी,एज्युकेशन, एनर्जी, वाटर एड ग्रीकल्चरके क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।

 भारत यात्रा के दौरान रिवलिन साल २००८ में मुम्बई के आतंकी हमले मे मारे गए लोगों को श्रधांजलि देने भी जायेंगे। जिसमे इजराइली नागरिक  मारे गये थे।

भारत और इजराइल के बीच २५ साल पहले डिप्लोमैटिक रिलेशंस की शुरुआत हुयी थी। बीते २० सालों में किसी भी इजराइली राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा है। साल १९९६९७ में इजराइल के राष्ट्रपति एजेर वेइजमैन भारत आये थे इजराइल सुरु से ही भारत का दूसरा सबसे बड़ा डिफेंस सप्लायर रहा है  और दोनो देशों के बीच का कारोबार  १९९२ में २०० मिलियन डॉलर से बढ़कर   बिलियन  डॉलर तक पहुँच चुका है।

भारत वर्ल्ड बैंक की टीम में होगा शामिल, बॉरोअर से लेकर डोनर बनने तक का सफर किया तय

मुंबई: वर्ल्ड बैंक में कभी बॉरोअर कंट्री के रूप पहचाने जाने वाले भारत को वर्ल्ड बैंक की टीम में शामिल होने का मौका मिला है। जिसके चलते अब जल्द ही भारत, वर्ल्ड बैंक की आईडीए यानि इंटरननेशनल  डेवलपमेंट असोसियन की कोर मैनेजमेंट टीम का हिस्सा होगा

आईडीए के १९६० में  शुरू होने के बाद से ही भारत १७३ देशों के बीचआईडीए  की तरफ से मिलाने वाली मदद का सबसे बड़ा एड रिसिपिएंट रहा है लेकिन साल २०१४ के बाद से भारत ने आईडीए की ओर से दी जाने वाली मदद नहीं ली है जब कि साल २०१५ में भारत ने आईडीए को २०० मिलियन डॉलर डोनेट किये गये।

चीन के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है जिसने बॉरोअर से लेकर डोनर बनने तक का सफर तय किया है।इंटरननेशनल  डेवलपमेंट असोसियन की कोर मैनेजमेंट टीम में भारत १४ डोनर सदस्य देशों की टीम का हिस्सा होगा। जो की सदस्य देशों के बीच महत्वपूर्ण  मामलों को लेकर निगोशिएट करता है

Australia vs South Africa : 27 सालों में पहली बार रद्द हुआ पूरे दिन का खेल, न तो खिलाड़ी उतरे और न ही एक भी गेंद फेंकी गई

0

स्पोर्ट्स डेस्क

 होबार्ट : होबार्ट में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ की यह तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गयी। वह भी तब, जब मैदान पर तो खिलाड़ी उतरे और ही गेंद फेंकी गयी,फिर भी यह दिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में याद किया जायेगा।

दरअसल हुआ यूँ कि मैच का दूसरा दिन बरसात की भेंट चढ़ गया। जिसके चलते एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी और दिन का खेल रद्द कर दिया गया। होबार्ट में २७ वर्षों में किसी टेस्ट मैच में पहली  बार ऐसा हुआ है की जब बरसात के कारण पूरे दिन का खेल् रद्द करना पड़ा हो।

 साल १९८९ में होबार्ट के बेलेरिव ओवल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहली बार टेस्ट मैच खेला गया था। अब तक इस मैदान पर खेले गए १२ टेस्ट मैचों में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ की कभी पुरे दिन का खेल रद्द हुआ हो।