Home Blog Page 284

डेबिट कार्ड और ऑनलाइन रेलटिकट पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स, सरकार ने दी किसानों को राहत

नई दिल्ली। नोटबंदी पर आये दिन सरकार की तरफ से नए नए ऐलान किये जा रहें हैं। बुधवार को वित्त सचिव शशिकांत दास ने किसानों को राहत देते हुए नई घोषणाएं की है।

किसानों को नोटबंदी की मार से बचाने के लिए अब रिजर्व बैंक के जरिये जिला सहकारी बैंकों को कैश उपलब्ध कराया जायेगा।

जिला सहकारी बैंकों को रिजर्व बैंक से २१ हजार करोड़ रुपये भी मिलेंगे।

सरकार के इस कदम से रवि के सीजन में किसानों को कैश की कमी की समस्या से नही जूझना होगा।

नाबार्ड के जरिये किसानों के लिए अलग से फंड की व्यस्था की जाएगी।

इसके पहले सरकार ने किसांनों को बीज खरीदने के लिए पुराने नोटों के इस्तेमाल की इजाजत दी थी।

किसानों के साथ साथ आम लोगों को भी राहत दी गयी है। शशिकांत दास ने कहा की अब पेटीएम जैसे ई-वालेट में बीस हजार रुपये तक जमा कराये जा सकेंगे। वहीँ ३१ दिसंबर तक डेबिट कार्ड और ऑनलाइन रेलटिकट पर सर्विस टैक्स भी नहीं लगाया जायेगा। इसके अलावां रूपे कार्ड का स्विचिंग चार्ज भी समाप्त कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की पोस्ट ऑफिसेस में ५०० और २००० के नए नोट पहुँच गए हैं।
 
इस मौके पर दास ने कहा की फाइनांस मिनिस्ट्री ने यूपीआई एप मे नए फीचर भी सामिल किये हैं। अब यूपीआई के जरिये अकाउंट में पैसा मंगाया जा  सकता है। २०बैंकों ने यह सुविधा शुरू भी कर दी है लेकिन अभी यूपीआई के जरिये सिर्फ ५० हजार तक का ही लेन देन हो सकता है ।
 

कैप्टन राधिका मेनन को मिला आइएमओ का बहादुरी पुरस्कार

मुंबई। भारत की मर्चेंट नेवी कैप्टन राधिका मेनन को इंटरनेशनल मैरीटाइम आर्गेनाइजेशन (आइएमओ) ने असाधारण बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। आइएमओ से सम्मान पाने वाली राधिका मेनन पहली भारतीय महिला हैं। भारत सरकार ने आइएमओ अवार्ड के लिए मेनन को नामांकित किया था। राधिक मेनन ने जून 2015 में डूब रही ‘दुर्गाम्मा’ नाव पर सवार सभी मछुआरों को बचाने के अभियान को सफल बनाया था। इन मछुआरों की जिस समय जान सांसत में फंसी थी, उस समय भारी बारिश हो रही थी और ‘संपूर्ण स्वराज’ नाम का जहाज ओडिशा के गोपालपुर तट से ढाई किमी दूर समुद्र में मौजूद था। मेनन उस समय जहाज की कैप्टन थीं और उन्होंने बचान अभियान चलाने का निर्देश दिया।

आइएमओ मुख्यालय लन्दन में आयोजित पुरस्कार समारोह में कैप्टन मेनन को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।’ इंटरनेशनल मैरीटाइम आर्गेनाइजेशन द्वारा सम्मानित किये जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं यह पुरस्कार पाकर सम्मानित और अभिभूत हूं। समुद्री सफर करने वालों का कर्तव्य है कि वह मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करें और मैंने यही किया है। इंटरनेशनल मैरीटाइम आर्गेनाइजेशन की तरफ से समुद्र में बहादुरी दिखाने के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों के इतिहास राधिका मेनन यह पुरस्कार पाने वाली पहली महिला भी बन गयी है ।

‘स्मार्टफोन’ के साथ बाजार में लौटेगा नोकिया

मुंबई। मोबाइल हैंडसेट निर्माण के क्षेत्र में दुनिया की जानीमानी कंपनी नोकिया ने कहा है कि वो साल 2017 में अपना स्मार्टफोन बाजार में पेश करेगी। नोकिया ने इस बात का खुलासा ‘कैपिटल मार्केट्स डे 2016’ में किया। फोन एरेना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नोकिया की तरफ से कहा गया कि साल 2017 में नोकिया स्मार्टफोन बाजार में अपने उत्पाद उतारेगी।

नोकिया के पास मौजूदा समय में स्मार्टफोन निर्माण की सुविधा नहीं है।जिसके चलते नोकिया स्मार्टफोन बनाने के लिए फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल और ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन की मदद लेगी। रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया के पूर्व अधिकारियों के नेतृत्व में एचएमडी नोकिया ब्रांड के फोन और एक्सेसरी की मार्केटिंग और बिक्री का काम करेगी, जबकि इसे बनाने के काम के साथ रिसर्च एंड डिवेलप्मेंट का काम फॉक्सकॉन करेगी।

बताया जा रहा है कि नोकिया का ये पहला स्मार्टफोन डी1सी होगा। जो एंड्रॉयड के ‘7 नोगट’ वर्जन पर चलेगा। जो  1080 पिक्सल डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आएगा।

इंदौर-पटना एक्सप्रेस एक्सीडेंट: डीआरएम का तबादला,दोषी अधिकारी निलंबित

झाँसी। पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के हादसे के लिए दोषी अधिकारीयों पर कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रशासन ने झांसी डीआरएम एस.के. अग्रवाल का तबादला कर उन्हें रांची भेज दिया है। जब की हादसे के जिम्मेदार अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक जिन अधिकारीयों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई है उसमे सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर, डिवीजनल इंजीनियर, सेक्शनल इंजीनियर, एसएसई, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी सामिल हैं। वैसे यह पहला मौका है जब किसी हादसे की जाँच रिपोर्ट आने के पहले जिम्मेदार अधिकारीयों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई हो।

रविवार की सुबह झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर पुखरायां में  इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में अब तक 150 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वही कानपुर के हैलट अस्पताल में अभी भी करीब आधा दर्जन घायल लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वहीँ दूसरी तरफ हादसे के बाद इंदौर-पटना एक्सप्रेस की पूरी रैक ही बदल दी गई है। पुखरायां में जहाँ इंदौर-पटना एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हुयी है वहां से 3 किलोमीटर तक सभी ट्रेने अधिकतम 10 किमी. प्रति घंटा की रफ़्तार से चलायी जाएँगी।

 

‘टाइम पर्सन ऑफ द ईयर’ दौड़ में जुलियन असांजे ट्रंप पर भारी

न्यूयॉर्क। टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2016 के लिए हुए ऑनलाइन सर्वे में विकिलीक्स के फाउंडर जुलियन असांजे, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए पाठकों पहली पसंद बने है।

‘टाइम’ की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एक समय जुलियन असांजे और डोनाल्ड ट्रंप दोनों नौ फीसदी वोटों के साथ बराबरी पर थे, लेकिन उसके बाद असांजे ने प्रतिभागियों के 10 फीसदी  वोट हासिल कर ट्रंप पर बढ़त बना ली।’विकिलीक्स 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के पत्राचार और हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान प्रबंधक जॉन पोडेस्टा के खाते के सदेशों समेत सूचनाएं जारी कर लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ था।

टाइम की तरफ से प्रति वर्ष एक ऐसी हस्ती को ‘टाइम पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना जाता है, जो सकारात्मक या नकारात्मक रूप से बीते वर्ष के दौरान ज्यादा खबरों में रहा हो। हालाँकि ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के लिए अंतिम फैसला पत्रिका के संपादक करते हैं, लेकिन इस सर्वे के जरिए पाठकों को अपनी राय रखने का मौका मिलता है।

कैशलेस गाँव बना गुजरात का “अकोदरा”

500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले के बाद जहाँ लोग नगदी की कमी को लेकर दिक्कतों का सामना कर रहें है। वहीँ दूसरी तरफ गुजरात के एक गांव में इसका कोई असर नहीं पड़ा है। देशभर के शहरों, कस्बों और गांवों में नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लेकिन इस गांव में सिर्फ एक एटीएम होने के बावजूद कोई लाइन नहीं है।यहाँ के लोग सामान भी खरीदने जाते हैं तो फोन पर टेक्स्ट मैसेज से पेमेन्ट कर रहें हैं। इस मैसेज में पेमेन्ट पाने वाले का अकाउंट नंबर और जितना पैसा ट्रांस्फर किया जाना है  उसके बारे में जानकारी रहती है। यह मैसेज खरीदार सीधे अपने बैंक को भेजता है और फिर आगे का काम बैंक कर देता है। गुजरात के साबरकांठा जिले में स्थित अकोदरा गांव की यही खासियत है कि देश का पहला डिजिटल गाँव अब कैशलेस इकॉनमी की तरफ अग्रसर है। इस गाँव में छोटी से छोटी रकम का भुगतान भी आनलाइन ही होता है।

अहमदाबाद से 90 किमी की दूरी पर स्थित अकोदरा गांव को डिजिटल बनाने में एक प्राइवेट बैंक की भूमिका अहम् है। बैंक ने करीब एक साल पहले इस गांव को गोद लेकर राज्य सरकार के साथ मिलकर इसे डिजिटल गांव बनाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था।1500 की आबादी वाले इस गांव में 1200 लोगों के पास बैंक अकाउंट हैं। जिसके चलते बैंक की तरफ से  प्रत्येक खाताधारक को मनी ट्रांस्फर की सुविधा दी गई है। गांव पूरी तरह से वाईफाई से लैस है। लेकिन इस बात को ध्यान में रखते हुए कि काफी लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं बैंक ने उन्हें एसएमएस के जरिए पैसा ट्रांस्फर करने की सुविधा दी है।

डिजिटल हो चुके अकोदरा में ई-हेल्थ सेंटर भी है जहां गांव वालों के मेडिकल रिकॉर्ड बटन दबाते ही उपलब्ध हो रहें हैं। टेलीमेडिसिन के जरिये यहां के लोग अब स्वास्थ्य संबधी मामलों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय भी ले रहें हैं। इतना ही नहीं बदलाव का असर अकोदरा के सामाजिक जीवन पर भी दिख रहा है। आसपास के गांव भी अकोदारा में अपनी लड़कियों का रिश्ता करना चाहते हैं ताकि शादी के बाद उन्हें  मॉर्डन रहन-सहन और बेहतर सुविधाएं मिलें। गांव में आंगनबाड़ी से लेकर हायर सेकेंडरी तक यह बदलाव देखा जा सकता है। गाँव के विद्यालयों में ब्लैकबोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड ने ले ली है।  पढाई डिजिटल हो गई है। बच्चों के बस्तों में किताबें नहीं टैबलेट हैं। तकनीक का असर विद्यालयों में साफ़ दिखाई देता है जिससे बच्चे  उत्साहित है और उनकी उपस्थिति भी बढ़ी है।

व्हाट्सएप ने की वीडियो कालिंग फीचर की शुरुआत

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एंड्रायड, आईओएस और विंडोज स्मार्टफोन पर अपना नया वीडियो कालिंग फीचर अपडेट किया है। एक अनुमान के मुताबिक इस अपडेट के बाद लगभग दुनिया भर में 160 मिलियन व्हाट्सएप यूजर्स को वीडियो कॉलिंग  के लिए शायद ही किसी और एप्लीकेशन की जरुरत महसूस हो।

व्हाट्सएप अपडेट को लेकर ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि “व्हाट्सएप को लेकर हमारा यही लक्ष्य रहा है की हम लोगो को जोड़ने में जितनी हो सके उतनी मदद करें। इसका मतलब हम ऐसा उत्पाद बनाने चाहते थे जो इस्तेमाल करने में बेहद आसान हो और यूजर जहाँ भी हो एप का इस्तेमाल कर सके।”

वहीँ वीडियो कलिंग फीचर पर कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ”हम व्हाट्सएप में ये नया फीचर इसलिए लेकर आये हैं क्योंकि कभी-कभी टेक्स्ट और वॉइस काफी नहीं होते। वीडियो पर आप छोटे-बड़े खूबसूरत पलों को जी सकते हैं। साथ ही हम चाहते थे की इस फीचर का प्रयोग हर कोई कर सके, न की यह केवल उनके लिए हो, जो महँगे फोन रखते हैं या जिन क्षेत्रों में अच्छे नेटवर्क उपलब्ध हैं।”

आईये जानतें है व्हाट्सएप के नए अपडेट की खूबियों के बारे में

1- व्हाट्सएप के नए अपडेट से उन यूजर्स को फायदा होगा जो 3जी और 4जी इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर रहें है। अगर आप 2जी नेटवर्क प्रयोग कर रहे हैं, तो भी वीडियो कालिंग का मजा ले सकते हैं।

2- व्हाट्सएप वीडियो कालिंग को एन्ड-टू-एन्ड एन्क्रिप्शन से लैस कर पूरी तरह सुरक्षित बना दिया गया है। अब इसे सेंडर और रिसीवर के अलावा और कोई नहीं देख सकता।

3- व्हाट्सएप चैट की ही तरह अब वीडियो कॉल भी केवल आपकी फोनबुक लिस्ट के आधार पर ही की जा सकेगी।

4- व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग फीचर स्लो नेटवर्क पर भी कार्य करता है।

आज बैंक अपने ग्राहकों को देंगे सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों को मिली छूट

भारतीय समाचार,मुंबई।

भारतीय बैंक संघ ने कहा है कि शनिवार को सभी बैंक सिर्फ अपने ग्राहकों को सेवाएं देंगे और दूसरे बैंकों के ग्राहक पुराने 500 और 1,000 के नोट को नहीं बदलवा सकेंगे। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी बैंक से नोट बदलवाने की छूट होगी।

आईबीए के चेयरमैन राजीव रिषी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इन सभी दिनों हमारे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि हम उनका काम नहीं कर सके। ऐसे में कई शाखाओं में हमारे मौजूदा ग्राहकों का काम अटका हुआ है। आईबीए में हमने तय किया है कि कल शनिवार को सिर्फ विशिष्ट रूप से अपने ग्राहकों के लिए काम करेंगे। कल बाहर के ग्राहकों के नोट नहीं बदले जाएंगे।

हालांकि, इस मामले में वरिष्ठ नागरिकों को छूट दी गई है। वे किसी भी बैंक शाखा में नोट बदलवा सकते हैं। राजीव रिषी ने कहा कि आईबीए का यह निर्णय सिर्फ शनिवार के लिए है। सोमवार से सभी ग्राहकों को किसी भी बैंक शाखा से नोट बदलने की अनुमति होगी।

ओबामा ने “फर्जी खबर”को लेकर फेसबुक को लगायी फटकार

भारतीय समाचार,

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डॉनल्ड ट्रंप का पक्ष लेने वालीं फर्जी खबरें फैलाने के लिए फेसबुक की कड़ी आलोचना की है। ओबामा के सख्त रुख के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों को सर्कुलेट करने का आरोप लगा है। बराक ओबामा का बयान ऐसे समय में आया है जब फेसबुक प्लेटफार्म पर गलत जानकारियां करोडो लोगों को साझा किये जाने से फेसबुक की कड़ी आलोचना की जा रही है ।

‘द वर्ज’ ने ओबामा के हवाले से लिखा है, ‘इस दौर में पहले से बहुत सारी गलत जानकारियां फैली हुई हैं। ये गलत जानकारियां इस तरह पैकेज की गई हैं कि फेसबुक पेज पर देखें या टीवी ऑन करें तो आप फर्क पता नहीं कर सकते।’ ओबामा ने आगे कहा, ‘अगर सब कुछ एक जैसा  ही नजर आए और उसमें फर्क न दिखे तो हमें पता नहीं होगा कि करना क्या है।’ दरअसल बज फीड  ने पाया था कि अमेरिका के इलेक्शन कैंपेन के दौरान फेसबुक पर फर्जी स्टोरीज़ का प्रदर्शन पारंपरिक मीडिया साइट्स द्वारा प्रकाशित सही स्टोरीज़ से कहीं अच्छा रहा था। इसके बाद आलोचकों ने फेसबुक को अमेरिकी चुनाव को डॉनल्ड ट्रंप के पक्ष में राजनीतिक विषयों पर फर्जी खबरें चलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
facebook-founder-mark-zuckerberg
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि फर्जी खबरें फैलाने में फेसबुक की कोई भूमिका नहीं है और ऐसा सोचना भी मूर्खतापूर्ण है।मुझे नहीं लगता की इस तरह की खबर से चुनाव पर कोई असर पड़ा है। हालाँकि फेसबुक ने आलोचनाओं के बाद फर्जी खबरें पोस्ट करने वाली साइट्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया है। एक रिसर्च के मुताबिक अमेरिका में लगभग ४४फीसदी से ज्यादा लोग फेसबुक पोस्ट का इस्तेमाल प्रारंभिक जानकारी के सोर्स के रूप मे करतें हैं। इसके पहले मार्क जुकरबर्ग की तरफ से कहा गया था कि फेसबुक का उद्द्देश्य लोगों को मीनिंगफुल कंटेंट उपलब्ध कराना है साथ ही लोग सटीक और सही जानकारी भी चाहतें हैं|