Home Blog Page 285

भारत में नोट बंदी को बिल गेट्स ने सराहा

मुंबई। सरकार के नोटबंदी फैसले की सरहाना माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक व मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स ने भी की। गेट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले से देश में शैडो इकॉनमी को खत्म करने में मदद मिलेगी और साथ ही भारत कैशलेस इकॉनमी की ओर बढ़ सकेगा। नीति आयोग की ओर से आयोजित ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के लेक्चर की दूसरी सीरीज में आए बिल गेट्स ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

बिल गेट्स ने तकनीक को अहम बताते हुए कहा कि मैं इसपर विश्वास रखता हूं, लेकिन यह सभी ताकतवर साबित होती है जब उसका इस्तेमाल करने वाले लोग भी मजबूत हों। नियमन और तंत्र के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल बेहतर होता है। मगर तकनीक तभी लंबे समय तक काम कर सकती है जब उस दुनिया में स्थिरता और स्थायित्व हो जिसमें हम रह रहे हैं।

उन्होंने भारत के प्रयासों को लेकर कहा कि देश जो प्रयास कर रहा है, वैसा दुनिया के किसी दूसरे देश ने पहले कभी नहीं किया है। भारत यह बात जानता है कि उसे कितनी अहम चुनौतियों को पार करना है। साथ ही सरकार भी इन समस्याओं से निपटने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

 

सैमसंग जल्द ही बाजार में उतरेगा A7 2017 स्मार्टफोन

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग इस साल के अंत तक अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। इसका नाम गैलेक्सी A7 (2017) बताया जा रहा है। इस फोन के फीचर्स को लेकर दावा किया जा रहा है।

Sammobile की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी A7 (2017) में 5.7 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी जाएगी। यह फोन सैमसंग के ही Exynos 7880 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा।

फोन में 32जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया होगा और साथ ही 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया होगा। नया सैमसंग स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड हो सकता है जिसका मतलब है कि यह है कि डिवाइस डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट होगा।

इससे पहले कंपनी ने जो भी A सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं उनमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि A7 (2017) में भी ये फीचर्स होंगे।

अगर बैटरी की बात की जाए तो इसमें 3600 एमएएच की बैटरी दी गई जाएगी। इस फोन में USB Type-C पोर्ट भी दिया जा सकता है। इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स ब्लास्ट होने के बाद ये फोन भारतीय बाजार में कितना चल पाएगा ये कहना थोड़ा मुश्किल है।

फॉर्च्यून 2016 की सूची में मार्क जुकरबर्ग टॉप पर

नई दिल्ली

फार्च्यून ने साल 2016 के टॉप 50 कारोबारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में तीन भारतीयों ने भी जगह बनाई है। इस सूची में एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने 36वां स्थान हासिल किया है। वहीं इस सूची में दिग्गज सोशल मीडिया साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने नंबर एक पोजीशन हासिल की है।

इस वैश्विक सूची में तीन भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी सत्य नाडेला पांचवें स्थान पर, एओ स्मिथ के अजीता राजेंद्र 34वें तथा मास्टरकार्ड के अजय बंगा 40वें स्थान पर हैं।

आदित्य पुरी देश के निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी की साल 1994 में स्थापना के बाद से ही कमान संभाले हुए हैं। उन्हें फॉर्च्यून लिस्ट में 36वां स्थान दिया गया है। इस सूची में कारपोरेट लीडर्स के कारोबारी प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। पत्रिका ने कहा कि पुरी के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल 1.9 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है। 66 वर्षीय पुरी देश में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले बैंकर्स में शामिल हैं।

अब 2.5 लाख से ज्यादा जमा करने पर पैन जरुरी

नई दिल्ली।बिना पैन कार्ड के बैंकों में बार-बार नकद राशि जमा करने से लोगों को रोकने के लिए सरकार ने नए नियम की घोषणा की है। अब तक पैन के बिना नकद जमा करने की सीमा 50,000 रुपए थी। बहुत सारे लोग पेन जमा करने से बचने के लिए 50,000 रुपए से कम की राशि जमा कर रहे थे। लेकिन अब मंगलवार को जारी हुए सर्कुलर के मुताबिक 9 नवंबर से 30 दिसंबर की अवधि के बीच अगर आप 2.5 लाख से ऊपर की राशि जमा करते हैं तो आपको पेन नंबर देना ही होगा। इस सर्कुलर ने लोगों की उस धारणा पर स्पष्टीकरण दिया है जिसमें यह माना जा रहा था कि कोई भी व्यक्ति कितनी भी बार 50,000 रुपए से कम की राशि बिना पैन नंबर के बैंक में जमा कर सकता है।

आज बैंक अपने ग्राहकों को देंगे सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों को मिली छूट

डेबिट कार्ड और ऑनलाइन रेलटिकट पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स, सरकार ने दी किसानों को राहत

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रिटर्न की सालाना जानकारी में भी बदलाव किए हैं। अब से अगर कोई भी व्यक्ति एक साल में 10 लाख तक की राशि जमा करता है तो बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों को कर विभाग को जानकारी देनी होगी। 9 नवंबर से 30 दिसंबर की अवधि के बीच इसकी न्यूनतम सीमा 2.5 लाख रुपए तय की गई है। अगर नकद जमा राशि इस सीमा से ज्यादा होती है तो बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों खुद ही इसकी जानकारी कर विभाग को दे देंगे। 9 नवंबर से 30 दिसंबर की अवधि के बीच करेंट अकाउंट खाते में जमा की अधिकतम राशि 12.5 लाख रुपए होगी।

गुलाम नबी आजाद माँगे मांफी !

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के आज राज्यसभा में दिए बयान से हैरान और आश्चर्यचकित हूं। गुलाम नबी आजाद एक जिम्मेदार नेता है। उन्होंने बड़ी भूल की है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वो पाकिस्तान का प्रचार कर रहे हैं। हम सबकी मदद करना चाहते हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद ने राज्यसभा में नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आजाद ने कहा, सरकार की गलत नीति से जितने लोग मर गए हैं, उससे आधे तो पाकिस्तानी आतंकियों ने उरी हमले में नहीं मारे थे। जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में चर्चा के लिए नहीं आएंगे, हम लोग सदन की कार्यवाही को नहीं चलने देंगे।’ आजाद ने कहा कि नोटबंदी के फैसले की वजह से 40 लोगों की मौत हो गई है। बता दें, 18 सितंबर को कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकियों ने एक सेना कैम्प पर हमला कर दिया था। इसमें भारतीय सेना के कुल 20 जवान शहीद हो गए थे।

भाजपा द्वारा गुलाम नबी आजाद के माफी की मांग पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आजाद जी को माफी क्यों मांगनी चाहिए। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

जेटली का रोल बैक से किया इन्कार

नई दिल्ली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोट बंदी पर रोल बैक से इन्कार करते हुए कहा है कि सरकार देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था में स्वच्छता लाने के लिए कटिबद्ध है। आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की मांग को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि नोट बंदी पर रोल बैक की राजनीतिक मांग उठाई जा रही है लेकिन इसका सवाल ही नहीं उठता है।

प्रधानमंत्री और सरकार ने राजनीति और अर्थव्यवस्था में स्वच्छता लाने के लिए नोट बंदी का फैसला किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोट बंदी का फैसला वापस लेने की मांग उठाई है।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पूरे विपक्ष को केंद्र सरकार के इस फैसले का समर्थन करना चाहिए। जेटली ने कहा सभी बैंककर्मी बेहतरीन काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी करोड़ों ग्राहकों के साथ अच्छे से काम करना है।उन्होंने कहा कि एटीएम की समस्या को युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में हमें 4000 रुपये बदलने के फैसले के दुरुपयोग की शिकायतें मिली थीं और इसीलिए हमने इस सीमा को कम कर दिया है।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि एटीएम की समस्या को युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा और बड़े डिफॉल्टरों का लोन माफ नहीं किया जाएगा। पूरा विपक्ष इस फैसले का समर्थन करे।

वहीं बैंकों से कैश निकालने की सीमा 4500 से घटाकर 2000 किए जाने पर भी जेटली ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया कि बड़ी संख्या में लोग इसका दुरुपयोग कर रहे थे। चुनिंदा लोगों के लिए नोटबंदी की जानकारी लीक किए जाने के आरोप को भी जेटली ने सिरे से खारिज कर दिया।उन्होंने कहा कि इसकी संयुक्त संसदीय समिति के जांच की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जेटली ने कहा, ‘एक राष्ट्रीय दल होने के नाते कांग्रेस को इसे बाधित करने के बजाय इसका समर्थन करना चाहिए। इसकी तुलना पाकिस्तान के आतंकवाद से करना गैर जिम्मेदाराना है।’

नोट बैन से बिगड़ा गणित,भाजपा को फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 500-1000 के नोटों को बंद करने के फैसले का विरोध उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर भरी पड़ सकता है।जानकारों का मानना है कि कालेधन पर रोक लगाने की इस पहल का बीजेपी को फायदा होगा।क्युकि साल २०१७ के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में नोटबंदी का मामला उनके राजनीतिक विरोधियों की संभावनाओं पर असर डालेगा।

भाजपा को फायदा पहुंचने की बात तब की जा रही है, जब पूरे देश में लोगों को अपनी जरूरतभर के रुपये निकालने और पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों और एटीएम की लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। नोटबंदी के फैसले के बाद विपक्षी दलों के नेताओं को अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने अभियान में बदलाव करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर राज्य की 20 करोड़ की जनता ने उनके नोटबंदी के फैसले पर मुहर लगा दी तो यह जीत 2019 के आम चुनाव में पार्टी को मजबूती देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और नकली नोटों से निजात पाने के उपाय के रूप में पिछले ही हफ्ते 500-1000 रुपये ने नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। बड़े नोट बंद होने के बावजूद आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में रिकार्ड 4000 करोड़ रुपये खर्च होने की आशंका जतायी जा रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर का कहना है कि नोटबंदी के बाद उनकी पार्टी को अपनी पूरी चुनावी तैयारी की दोबारा समीक्षा करनी पड़ेगी। उनका कहना है कि भाजपा के संबंध बड़े कार्पोरेट घरानों से हैं और वह पैसे की इस कमी से ज्यादा आसानी से निपट सकती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को अब छोटी-छोटी रैलियां करने पर मजबूर होना पड़ेगा। यही नहीं मतदाताओं को भी मुफ्त में मिलने वाले सामान में कटौती होगी।एनडीए के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है इसलिए उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। कार्नेगी एंडोमेंट फार इंटनेशनल पीस, वाशिंगटन में दक्षिण एशिया मामलों के एक्सपर्ट मिलन वैष्णव का कहा है, ‘उनकी गणना साफ है कि इससे बाकी सब को नुकसान होगा, लेकिन भाजपा और भी मजबूत होकर निकलेगी।’

कैंपेन फाइनेंसिंग पर नजर रखने वाली दिल्ली स्थित सेंटर फार मीडिया स्टडीज (सीएमएस) के अनुसार बीजेपी की उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में कैश फंडिंग दो-तिहाई ही है, जबकि उसके विरोधी 80-95 फीसदी तक कैश फंडिंग के भरोसे चुनावी मैदान में उतरते हैं राजनीतिक पार्टियां तो अपने कार्यकर्ताओं को बैंकों की लाइनों में लगवाकर पुराने नोट बदलवा रही हैं। जिससे वे आयकर विभाग की नजरों में आए बिना मोटा कैश जमा कर सकें। विभिन्न रैलियों के लिए लाउडस्पीकर, आउटडोर एसी और सिक्योरिटी मुहैया कराने वाले राजेश प्रताप का कहना है, इवेंट मैनेजरों का तो बिजनेस ही चुनावों के समय चमकता है, लेकिन इस बार वे भी चिंतित हैं। भाजपा के अलावा कोई भी पार्टी जनवरी से पहले कोई बड़ी रैली नहीं करना चाहती।

भाजपा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर कालाधन रखने का आरोप लगाती रही है। मायावती पर रुपये लेकर टिकट बेचने का भी आरोप लगता रहा है। मायावती के करीबी और बसपा के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पार्टी को अपनी बड़ी रैलियों में कटौती करनी पड़ेगी और अब ज्यादा ध्यान डोर-टू-डोर कैंपेन पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, अकेले हम ही क्यों, हर पार्टी चुनाव जीतने के लिए पैसे खर्च करती है।

सीएमएस की रिसर्च के अनुसार पिछले आम चुनाव में दक्षिणी आंध्र प्रदेश में हर चार में से तीन लोगों को वोटिंग के लिए रुपये मिले थे।सीएमएस के ग्रुप चेयरमैन एन. भास्कर राव ने चुनावी भ्रष्टाचार को सभी तरह के भ्रष्टाचार की जननी कहा है। 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की। इसमें 3डी होलोग्राम टेक्नोलॉजी के जरिए गांवों में उनके भाषण भी शामिल थे। सीएमएस का अनुमान है कि पिछले आम चुनावों में विभिन्न पार्टियों ने मिलकर 37 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे।

रुस्तम ने भरी कामयाबी की उड़ान

नई दिल्ली 

भारत के लड़ाकू क्षमता वाले स्वदेशी ड्रोन विमान रुस्तम-।। ने अपना पहला परीक्षण सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है ।डीआरडीओ के मानवरहित विमान से जुड़े भारत के विकास कार्यक्रम को नई ऊंचाई मिली है। यह 24 घंटे तक उड़ान भर सकता है और देश के सशस्त्र बलों के लिए टोही मिशन को भी अंजाम दे सकता है। इस मानवरहित विमान को अमेरिका के प्रिडेटर ड्रोन की  तरह मानवरहित लड़ाकू यान के रूप में भी उपयोग में लाया जा सकता है।

रुस्तम-।। का परीक्षण बेंगलुरु से करीब 250 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग के एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में किया गया। यह जगह मानवरहित एवं मानवयुक्त विमानों के परीक्षण के लिए नवविकसित उड़ान परीक्षण स्थल है। तापस 201 यानी रुस्तम-।।  का डिजाइन और विकास डीआरडीओ की बेंगलुरु की प्रयोगशाला एयरोनॉटिकल डिवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट और एचएएल-बीईएल ने मिलकर किया है। इसका वजन दो टन है और डीआरडीओ के युवा वैज्ञानिकों की एक अलग टीम ने इसका परीक्षण किया। इसमें सशस्त्र बलों के पायलटों ने सहयोग किया।
 

वहीँ भारतीय नौ सेना को चार मॉडर्न समुद्री टोही विमान ‘पी-8 आई’ मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है और इन विमानों की आपूर्ति की शुरुआत जुलाई 2020 से होगी। बोइंग के पी 8 आई कार्यक्रम से जुड़े मार्क जॉर्डन ने कहा, ‘हम इसकी आपूर्ति जुलाई 2020 तक करने की उम्मीद करते हैं। हमारे पास सुधारों की एक लंबी सूची है जिसमें भारतीय नौसेना की दिलचस्पी है और हम उस पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि पहले विमान की आपूर्ति जुलाई 2020 तक होगी, बाकी तीन की आपूर्ति 2021 के अंत तक की जाएगी।

बोइंग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि भारत लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों में से आठ का इस्तेमाल करता है। इस साल जुलाई में नौसेना ने चार अतिरिक्त विमानों के लिए ऑर्डर दिया। भारत ने इसके साथ ही उन सुधारों और नई विशेषताओं की एक सूची भी साझा की जिनकी उसे जरूरत है। हालांकि, उन सुधारों के बारे में खुलासा नहीं किया जा सकता। भारतीय बेड़े में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। 

ट्रंप का वेतन होगा १ डॉलर

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने बतौर राष्ट्रपति मिलने वाले चार लाख डॉलर के वेतन को  ठुकरा दिया है।

मुंबई : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने बतौर राष्ट्रपति मिलने वाले चार लाख डॉलर के वेतन को  ठुकरा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है की वे वेतन के तौर पर वे सालाना एक डॉलर लेंगे और अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी वैकेशन पर नहीं जायेंगे।

इसके पहले सितंबर में अपने प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कैम्पेन के दौरान ट्रंप ने कहा था की मैं वेतन नहीं लूंगा। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से इस बारेमेंपूछ गया तो उन्होंने कहा की  मेरा जबाब ” न ” है लेकिन अगर वेतन लेना अनिवार्य है तो वे सिर्फ एक डॉलर लेंगे। वहीँ वैकेशन के सवाल पर ट्रंप  का कहना है कि हमारे पास बहुत काम है… बहुत कुछ करना है और मैं लोगों के लिए करना चाहता हूँ।

यूएसबी से होगा एचआईवी टेस्ट, अब रिपोर्ट्स के लिए भी नहीं करना पड़ेगा घंटो इंतज़ार

मुंबई: ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऐसी यूएसबी स्टिक ईजाद की है जिससे एचआईवी का पता लगाया जा सकता है। डीएननए इलेक्ट्रॉनिक्स और लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों  द्वारा बनायीं गयी USB में सिर्फ खून की बूंद डालनी होगी। जिसके बाद कंप्यूटर से HIV-1 लेवल का पता लगाया जा सकेगा।

सायंटिफिक रिपोर्ट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार USB से की गई जांच बेहद सटीक आती है और जांच करने में केवल आधे घंटे लगते हैं। जब की मौजूद समय में HIV टेस्ट करने के लिए जो तकनीक है उसमें लैब से रिपोर्ट आने में तक़रीबन तीन दिन लग जाते हैं। इस अनुसंधान में USB स्टिक से अब तक 991 ब्लड सैंपलों को टेस्ट किया गया जिसमें 95 फीसदी नतीजे सटीक निकले। जब की टेस्ट करने का औसत समय 21 मिनट रहा।

जाँच के दौरान USB स्टिक में खून की कुछ बूंदें डाली जाती हैं।जिसके बाद स्टिक में लगी मोबाइल चिप कंप्यूटर से जुड़कर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल पैदा करती है और फिर स्टिक HIV वायरस का पता लगाती हैं। साथ ही इस डिवाइस से शुगर का लेवल भी टेस्ट किया जा सकता है उम्मीद की जा रही है की इस USB स्टिक से मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में क्रांति  आने के साथ साथ दूरदराज और दुर्गम इलाकों लोगों को काफी सहूलियत भी होगी।