Home Blog Page 2

U19 World Cup 2026 : ICC ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम का किया ऐलान

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 41 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे में मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। वहीं नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल नामीबिया में खेले जाएंगे।

विश्व कप में टीमों को चार-चार टीमों के समूह में बांटा गया है। फाइनल का रास्ता सुपर सिक्स चरण और सेमीफाइनल होते हुए तय करना होगा।

2024 संस्करण में अपने प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमों ने क्वालीफाई किया था। मेजबानी की वजह से जिम्बाब्वे हिस्सा है। अन्य पांच टीमों ने क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन स्पर्धाओं के माध्यम से अपनी जगह बनाई है।

भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में अन्य तीन टीमें बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड है।

ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका शामिल हैं।

ग्रुप डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को जगह दी गई है।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, “आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप लंबे समय से महानता का केंद्र रहा है। यह ऐसा टूर्नामेंट है जो न केवल क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को, बल्कि दिग्गजों की अगली पीढ़ी को भी सामने लाता है। ब्रायन लारा और सनथ जयसूर्या से लेकर विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और शुभमन गिल तक, इस आयोजन ने लगातार हमारे खेल के भविष्य को आकार दिया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए हम तैयार और उत्साहित हैं।”

उन्होंने कहा कि हमें तंजानिया का स्वागत करते हुए विशेष खुशी हो रही है क्योंकि वे अपनी शुरुआत कर रहे हैं और टीमों के एक वास्तविक वैश्विक क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी प्रतिभागी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे इस उल्लेखनीय यात्रा पर निकल रहे हैं और गर्व और वादे के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अंडर-19 विश्व कप 2026 का कार्यक्रम

15 जनवरी: यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

15 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

15 जनवरी: तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक

16 जनवरी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

16 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

16 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

17 जनवरी: जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

18 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

18 जनवरी: इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

18 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक

19 जनवरी: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

19 जनवरी: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

19 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

20 जनवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

21 जनवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

21 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

22 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

22 जनवरी: आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

22 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

23 जनवरी: बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

23 जनवरी: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

24 जनवरी: ए4 बनाम डी4, एचपी ओवल, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स डी2 बनाम ए3, एचपी ओवल, विंडहोक

26 जनवरी: बी4 बनाम सी4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

26 जनवरी: सुपर सिक्स सी1 बनाम बी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

26 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी2 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

28 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

29 जनवरी: सुपर सिक्स डी3 बनाम ए2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

30 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए3 हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

30 जनवरी: सुपर सिक्स बी3 बनाम सी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

31 जनवरी: सुपर सिक्स बी2 बनाम सी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

1 फरवरी: सुपर सिक्स बी1 बनाम सी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

3 फरवरी: पहला सेमीफाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

4 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

6 फरवरी: फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

 

बिहार की राजनीति में नया इतिहास: नीतीश कुमार 10वीं बार बन रहे CM, 19-20 नवंबर के बीच शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद, अब राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही शपथ ग्रहण की तैयारियाँ तेज हो गई हैं, और मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार 19 नवंबर से 20 नवंबर के बीच कभी भी शपथ ले सकते हैं।

इस शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता अभूतपूर्व होने की उम्मीद है। चूँकि राजभवन के राजेंद्र मंडपम में फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए इस बार यह भव्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए मैदान में जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

पीएम मोदी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की चर्चा परिणाम की रात से ही चल रही थी। अब यह तय माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे। उनके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। इतना ही नहीं, यह भव्य समारोह विपक्ष के कुछ बड़े चेहरों को भी आकर्षित कर सकता है।

गांधी मैदान में 5000 VVIP अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था

गांधी मैदान में समारोह को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग 5000 वीवीआईपी अतिथियों के बैठने के लिए एक विशेष खंड तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। राजभवन के छोटे परिसर के बजाय गांधी मैदान में शपथ ग्रहण आयोजित करने का फैसला दिखाता है कि एनडीए अपनी प्रचंड जीत का जश्न बड़े पैमाने पर मनाना चाहती है, ताकि आम जनता भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन सके।

नीतीश कुमार की रिकॉर्ड वापसी

नीतीश कुमार का दसवीं बार मुख्यमंत्री बनना बिहार की राजनीतिक स्थिरता में उनके वर्चस्व को दर्शाता है। एनडीए की शानदार जीत के बाद, अब बिहार की जनता को नई सरकार से तेज विकास और सुशासन की उम्मीद है। सभी की निगाहें अब 19 या 20 नवंबर पर टिकी हैं, जब यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।

गुजरात : बारिश से फसल नुकसान झेल रहे किसानों को 947 करोड़ का राहत पैकेज

गुजरात सरकार ने भारी बारिश से फसल को हुए नुकसान के लिए पांच जिलों के किसानों के लिए 947 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की. कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिया, जिन्होंने किसानों के लिए विशेष पैकेज को अंतिम रूप देने के लिए दिवाली पर भी बैठकें कीं.

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ के प्रावधानों के अनुसार 563 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जबकि राज्य बजट से 384 करोड़ रुपये जोड़े गए हैं, कुल 947 करोड़ रुपये.

800 गांवों के किसान लाभान्वित

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सहायता जूनागढ़, पंचमहल, कच्छ, पाटन और वाव-थराद जिलों के 18 तालुकों के 800 गांवों के प्रभावित किसानों को दी जाएगी. इसमें कहा गया कि फसल क्षति सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो प्रति हेक्टेयर सिंचित और असिंचित भूमि के लिए अलग-अलग हैं. सामान्य और बागवानी फसलों के लिए वित्तीय सहायता के मानदंड भी अलग-अलग हैं.

अगस्त-सितम्बर में हुआ था भारी नुकसान

बता दें कि गुजरात में अगस्त और सितंबर में भारी बारिश ने खेती को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया था. बाढ़ और जलभराव के चलते धान, कपास, मूंगफली, और बागवानी फसलों जैसे आम, केला और सब्जियां बर्बाद हो गयीं थीं. सरकार के इस कदम से किसानों को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि अगले बुआई सीजन के लिए भी उन्हें मदद मिलेगी. सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि सहायता राशि जल्द से जल्द किसानों के बैंक खातों में पहुंचे, ताकि वे अपनी खेती को फिर से शुरू कर सकें.

सीएम भूपेंद्र पटेल का संदेश

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. भारी बारिश से हुए नुकसान ने कई किसानों की रोजी-रोटी को प्रभावित किया है. यह राहत पैकेज उनकी मदद के लिए एक कदम है, ताकि वे फिर से आत्मविश्वास के साथ खेती शुरू कर सकें.

Manmohan Singh Funeral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि , निगम बोध घाट पर थोड़ी देर में दी जाएगी मुखाग्नि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जा रहा है। निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य लोग मौजूद हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

कांग्रेस ने निगमबोध पर अंत्येष्टि के सरकार के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए शुक्रवार को कहा था कि सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां उनका स्मारक भी बन सके। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया था कि सिंह की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढ पाना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात कहा था कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे।

सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके आवास ‘3 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां दलगत भावना से ऊपर उठकर नेताओं ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं तथा अन्य हस्तियों ने मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आखिर क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ? जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन और पात्रता से जुड़ी शर्त्तें ?

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत एक हजार रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही चुनाव के बाद इसे बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा भी किया है. अब इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है। चलिए आपको बताते हैं…

कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक़ 13 दिसंबर से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे, क्योंकि अभी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पोर्टल उपलब्ध नहीं है.

किसे मिलेगा महिला सम्मान योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो आधिकारिक तौर पर दिल्ली की मतदाता हैं और जिनकी सालाना आय 2.50 लाख रुपये या फिर उससे कम है। 18 से 60 वर्ष की महिलाएं महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। लेकिन जो महिलाएं सरकारी नौकरी में हैं या फिर पेंशन का लाभ ले रही हैं, उन्हें इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों के लिए भी किए 4 बड़े ऐलान

महिला सम्मान योजना से पहले अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में ऑटो चालकों के लिए भी 4 बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें ऑटो चालकों की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद, 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग फ़ीस का पैसा देने सहित वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देने जैसी वादे शामिल हैं।

 

दिल्ली में ठंड ने बरपाया कहर, टूटा 14 सालों का रिकॉर्ड IMD ने 12 और 13 दिसंबर को लेकर जारी की चेतावनी

दिल्ली में बुधवार को 14 वर्षों में पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा था। तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली एनसीआर में 12 और 13 दिसंबर को तेज ठंड पड़ने, यानी शीतलहर की स्थिति की संभावना बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर माह के शुरुआती दिनों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 दिसंबर 1987 को 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह की शीत लहर की स्थिति की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है. पिछले साल भी 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. तो वहीं अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर 1930 को दर्ज किया गया था, जब न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था.

 

5 लाख लोगों को मिली रेलवे में नौकरी, 58,642 रिक्त पदों पर चल रही है भर्ती की प्रक्रिया – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार को रेलवे में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि रेलवे में 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

रेल मंत्री ने लोकसभा में ‘रेल (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही। उनके जवाब के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

वैष्णव ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहूंगा कि संप्रग सरकार के समय 4,11,000 लोगों को रेलवे में नौकरी मिली थी, जबकि मोदी सरकार में 5,02,000 युवाओं की भर्ती रेलवे में की गई है।’’

रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे में 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में रेलवे नौजवानों को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अश्विनी वैष्णव ने देश में रेलवे भर्ती परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिना किसी प्रश्नपत्र लीक की शिकायत के सुगमता से ये परीक्षाएं हो रही हैं और दशकों पुरानी मांग के अनुरूप वार्षिक कलैंडर के हिसाब से भर्ती होती है

मुंबई में ज़मीन की कीमत छू रही है आसमान, जानिए जुहू इलाके में 1820 वर्गमीटर का दाम

शापूरजी पालोनजी समूह की इकाई शापूरजी पालोनजी ग्वालियर प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के जुहू इलाके में 455 करोड़ रुपये में 1,820 वर्ग मीटर जमीन बेची है। संपत्ति सलाहकार स्कवायर यार्ड्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा, “अग्रवाल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के जुहू इलाके में 455 करोड़ रुपये मूल्य का एक भूखंड खरीदा है।” यह भूखंड शापूरजी पालोनजी ग्वालियर प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया है।

शापूरजी पालोनजी समूह निर्माण और इंजीनियरिंग, बुनियादी ढांचा, रियल एस्टेट, ऊर्जा और कपड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। पंजीकरण दस्तावेज़ के अनुसार, भूमि का यह टुकड़ा लगभग 1,819.90 वर्ग मीटर (19,589.22 वर्ग फुट) क्षेत्र में फैला हुआ है।

संजय मल्होत्रा होंगे रिजर्व बैंक के नए गवर्नर, 11 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार

काठमांडू डी-30 शिखर सम्मेलन में नीतीश श्रीवास्तव अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता और युवा आइकन पुरस्कार से सम्मानित

निर्माणविद के प्रमुख वास्तुकार और निदेशक, नीतिश श्रीवास्तव को काठमांडू, नेपाल में आयोजित डी-30 नशा मुक्ति शिखर सम्मेलन में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता और युवा आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिखर सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधि सार्थक संवाद में शामिल हुए और नशे की वैश्विक चुनौती और उससे जुड़े सामाजिक प्रभावों के समाधान तलाशने के लिए एकत्रित हुए।

यह पुरस्कार श्रीवास्तव के एक वास्तुकार के रूप में असाधारण योगदान के साथ-साथ समाज में नशे की गंभीर समस्या को संबोधित करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। निर्माणविद में उनके काम और सामाजिक बेहतरी के प्रति उनके समर्पण ने जटिल सामाजिक समस्याओं को हल करने के उनके अभिनव दृष्टिकोण के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मान्यता दिलाई है।

डी-30 शिखर सम्मेलन में नेताओं की एक प्रतिष्ठित सभा ने भाग लिया, जिसमें नेपाल के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, साथ ही अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति जैसे नेपाल के युवा और खेल मंत्री, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. दीपा मलिक, भाजपा के महासचिव श्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, नेपाल में भारत के राजदूत, श्री श्रीवास्तव, और अविष्का परिषद के निदेशक डॉ. निशांत श्रीवास्तव, आदि शामिल थे।

काशियाना फाउंडेशन द्वारा श्री सुमित अंकुर सिंह अध्यक्ष काशियाना फाउंडेशन और सामाजिक न्याय मंत्रालय के सदस्य के नेतृत्व में आयोजित शिखर सम्मेलन ने युवाओं और पुनर्वास पर विशेष ध्यान देने के साथ नशे की लत से निपटने के उद्देश्य से अंतर्दृष्टि और रणनीतियों को साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। श्रीवास्तव का पुरस्कार उनकी वास्तुकला विशेषज्ञता और सामाजिक कारणों के प्रति उनके जुनून के माध्यम से सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम में बोलते हुए श्रीवास्तव ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और न केवल वास्तुशिल्प नवाचार बल्कि व्यसन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को संबोधित करने वाली पहलों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता और युवा आइकन पुरस्कार श्रीवास्तव के समर्पण और समाज के लिए एक बेहतर, स्वस्थ भविष्य के निर्माण में नेतृत्व का प्रमाण है। उनके प्रयासों ने उन्हें दुनिया भर से प्रशंसा और समर्थन दिलाया है, जिससे अन्य लोगों को व्यसन और इसके सामाजिक परिणामों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की प्रेरणा मिली है।

निर्माणविद एक अग्रगामी सोच वाली वास्तुकला और डिजाइन फर्म है जो समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले टिकाऊ, समुदाय-संचालित समाधान बनाने पर केंद्रित है। व्यसन की रोकथाम और पुनर्वास सहित सामाजिक मुद्दों के प्रति फर्म का समर्पण वास्तुकला से परे एक सार्थक प्रभाव बनाने के अपने मिशन के साथ संरेखित है।