Home Blog Page 236

आम्रपाली दुबे और ​​निरहुआ के गाने ने मचाई धूम, यूट्यूब पर मिले 19 मिलियन व्यूज

0

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) का गाना ‘हमारे पति देव जी’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग जम कर इस गाने की तारीफ़ कर रहे है. तो वहीं पीले रंग की लहंगा चोली में आम्रपाली दुबे बेहद ही ख़ूबसूरत नज़र आ रही है.

भोजपुरी फिल्म ‘विनाशक’ के ‘हमारे पति देव जी’ को गाया हैइंदु सोनाली और नीलकमल सिंह ने गाया है. जबकि इसके बोल लिखे हैं आज़ाद सिंह ने. साथ ही आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने मिलकर इसे संगीत दिया है.

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘बागी भईले सजना हमार’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में नज़र आ चुकी है.

देखें वीडियो:

Sensex में 900 अंकों से अधिक की तेजी, Nifty ने फिर 9,000 का स्तर हासिल किया

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 900 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली, जिसकी अगुवाई वित्त( financial), आईटी (IT) और एफएमसीजी (FMCG) क्षेत्र के शेयरों ने की. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के अपने चरम पर पहुंचने और आगे स्थितियों में सुधार के अनुमानों के चलते दुनिया भर शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी हुआ.

सेंसेक्स 30,847.10 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 925.67 अंक या 3.10 प्रतिशत बढ़कर 30,819.63 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 270.05 अंक या 3.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,018.80 पर था.

सेंसेक्स में एचडीएफसी (HDFC) सबसे अधिक पांच प्रतिशत बढ़ा, जिसके बाद मारुति (Marauti), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), बजाज फाइनेंस(Bajaj Finance), टाटा स्टील(Tata Steel), हीरो मोटोकॉर्प(Hero MotoCorp) और आईसीआईसीआई बैंक(ICICI Bank) रहे. सेंसेक्स में एकमात्र एचयूएल (HUL) में गिरावट देखने को मिली.

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स(BSE Sensex) 173.25 अंक या 0.58 प्रतिशत गिरकर 29,893.96 पर बंद हुआ था और निफ्टी 43.45 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,748.75 पर बंद हुआ था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,943.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

COVID-19: देश में मरने वालों की संख्या 166 हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,734 हुई

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है.

मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है. 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 3 की गुजरात में, 2 की जम्मू कश्मीर में और 1-1 व्यक्ति की मौत पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में हुई है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 72 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई. पंजाब तथा तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों ने जान गंवाई.

पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 5-5 लोगों की मौत हुई. आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश में 4-4 लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा और राजस्थान में 3-3 लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में 2 लोगों ने जान गंवाई. बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई.

बुधवार शाम तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 149 थी. हालांकि, विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों की पीटीआई की तालिका के अनुसार बुधवार देर शाम तक कम से कम 181 लोगों की मौत हुई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है जिसके पीछे अधिकारियों ने अलग-अलग राज्यों को मामले सौंपने में प्रक्रियागत देरी की वजह बताई है. सुबह आठ बजे तक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक 1,135 मामले महाराष्ट्र से आए हैं. इसके बाद तमिलनाडु से 738 और दिल्ली से 669 मामले सामने आए.

तेलंगाना में मामले बढ़कर 427 हो गए जबकि राजस्थान में 381 लोग संक्रमित पाए गए हैं. उत्तर प्रदेश में 361 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 348 मामले आए हैं. केरल में कोविड-19 के 345 मामले आए हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 229 हो गए जबकि कर्नाटक में 181 और गुजरात में 179 मामले सामने आए.

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 158 मामले सामने आए हैं, हरियाणा में 147, पश्चिम बंगाल में 103 और पंजाब में 101 मामले सामने आए हैं. ओडिशा में कोरोना वायरस के 42 मामले दर्ज किए गए. बिहार में इस वैश्विक महामारी से 38 लोग संक्रमित हैं जबकि उत्तराखंड में 33 मरीज और असम में 28 मरीज हैं.

चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से 18-18 मामले सामने आए हैं जबकि लद्दाख में 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप से 11 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ से 10 मामले सामने आए हैं.

गोवा में कोविड-19 से सात लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं. झारखंड में संक्रमण में 4 मामले दर्ज किए गए जबकि मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 मामला सामने आया.

 

COVID-19: SC का बड़ा फ़ैसला, अब प्राइवेट लैब में भी मुफ्त में होगी Coronavirus की जांच

देश में कोरोना वायरस (coronavirus) की रोकथाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि निजी लैब लोगों से कोरोना कि जांच के पैसे नहीं ले सकते उन्हें जांच मुफ्त में करनी होगी. हालाँकि इससे पहले सरकार ने निजी लैब को कोरोना की जांच के लिए 4500 रुपए तक लेने की इजाजत दी थी.

वकील शशांक देव सुधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी थी. यह कहा था कि कोरोना की रोकथाम सरकार की जिम्मेदारी है. लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. ऐसे में इतने महंगे देश से लोग बचने की कोशिश करेंगे. इससे बीमारी फैलने का अंदेशा होगा. इसलिए जिस तरह से सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच हो रही है. वैसा ही निजी लैब में भी किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को सही ठहराते हुए आदेश दिया है कि निजी लैब को कोरोना की जांच के लिए पैसे लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती. देश बीमारी के चलते जिस तरह की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है, उसमें इस तरह की जांच को लोगों के लिए निशुल्क रखा जाना जरूरी है, ताकि बीमारी पर लगाम लगाना आसान हो सके.

अपने फ़ैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन निजी लैब को कोरोना टेस्ट की इजाजत दी गई है, उन्हें सरकार कोर्ट के आदेश की जानकारी दे. उन्हें निर्देश दे कि वह लोगों की जांच मुफ्त में करेंगे. कोर्ट ने यह भी कहा है कि आगे की सुनवाई में इन निजी लैब को सरकार से कोई रकम दिलवाने पर विचार किया जाएगा. लेकिन फिलहाल यह जरूरी है कि जांच को लोगों के लिए मुफ्त कर दिया जाए.

COVID-19 : अमिताभ बच्चन ने सप्लाई वॉरियर्स को किया सलाम, VIDEO शेयर कर कही ये बड़ी बात

देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) और कोरोना वायरस (Corona Virus) के खतरे के बीच में लोगों की जरूरतों को पूरा करने में जुटे सप्लाई वॉरियर्स को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर कर धन्यवाद कहा है. अमिताभ बच्चन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टविट्टर पर एक विडियो जारी करते हुए कहा कि जहां एक ओर पूरा देश कोविड-19 (COVID-19) के खतरे से बचने के लिए घरों में हैं वहीं हमारे बीच में कुछ लोग बिना स्वार्थ के हमारी सेवा में लगे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि इन सप्लाई योद्धाओं की स्वार्थ हीन निष्ठा अपने आप में बुहत बड़ा कारण है जिसकी वजह से कोरोनावायरस की लड़ाई में जारी लॉकडाउन सफल हो रहा है. इसके लिए उन्होंने ट्रक ड्राइवर्स, सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले रेलवे रैक, हवाई कार्गो, भारतीय वायु सेना और एयर इंडिया के क्रू मेंबर और पॉयलट्स के साथ-साथ उन तमाम लोगों का धन्यवाद किया जो हमारी जरूरतों को पूरा करने में किसी भी तरह लगे हुए हैं.इन लोगों की वजह से ये लड़ाई आसान बनी हुई है.

ढाई मिनट के वीडियो में अमिताभ ने लोगों से एक खास अपील करते हुए कहा है कि इन सप्लाई योद्धाओं की वजह से हमें किसी भी सामान की कमी नहीं होगी इसलिए अनावश्यक चीजों को इकट्ठा न करें और किसी भी तरह की जमाखोरी न करें.

 

COVID-19 : महाराष्ट्र में कोरोनवायरस से पीड़ित मरीज़ों का आंकड़ा पहुंचा 1135

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे है.बुधवार सुबह राज्य में कोरोना संक्रमण से 16 लोगों की मौत हो गई. इसें छह मौत मुंबई में जबकि 10 मौत पुणे में हुई है. मृतकों की उम्र 44 साल से 85 साल के बीच बताई जा रही है. इनमें 5 महिलाएं जबकि 3 पुरुष थे. 5 मृतकों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमाारी थी. हालांकि, 3 की बीमारियों के बारे में पता नहीं चल पाया है. इससे पहले मंगलवार को राज्य में 12 लोगों की मौत हुई थी. इनमें मुंबई में 7 और आसपास की थी, जबकि पुणे में 3 की जान गई. नागपुर और सतारा में भी 1-1 की मौत हुई थी.

जबकि बुधवार को राज्य में संक्रमण के 117 मामले सामने आए. इसमें सबसे ज्यादा 72 मुंबई के जबकि 38 पुणे के हैं.जिसके चलते कोरोनवायरस से पीड़ित मरीज़ों की संख्या 1135 तक पहुंच गई है. वहीं दूसरी तरफ़ मुंबई में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बीएमसी (BMC) ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके तहत घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाना होगा. अगर किसी व्यक्ति ने इस नियम का उल्लंघन किया तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.

तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  ने बुधवार को पूर्व आर्मी हेल्थ सर्विस पर्सनल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है.

 

Corona Crisis:  बिहार सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री और विधायकों के वेतन में 15 फीसदी की कटौती

देश में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार के बाद बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है . राज्य सरकार की आज हुई कैबिनेट की बैठक में अगले एक साल के लिए मंत्री और विधायकों के वेतन में कटौती का फैसला लिया गया. इसके तहत एक साल तक बिहार के सभी विधायकों और मंत्रियों के वेतन में 15 फीसदी की कटौती की जाएगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कुल 29 फैसले लिए गए. बताया जा रहा है कि राज्य के विधायकों और मंत्रियों के वेतन में कटौती से मिली राशि कोरोना संक्रमण के काम में लगाई जाएगी.

साथ ही कैबिनेट बैठक में पांचवीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बगैर परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में भेजने का फैसला भी लिया गया. कोरोना संकट की वजह से स्कूलों को बंद रखा गया है अबपांचवीं कक्षा से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा.

गौरतलब है  कि देशव्यापी कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने सांसदों की वेतन कटौती और एमपी-लैड को अगले दो साल के लिए स्थगित करने का पहले ही निर्णय ले लिया है. इसके अलावा देश के कई राज्य सरकारों ने भी कोरोना संकट से लड़ाई के लिए विधायकों, उच्च अधिकारियों के वेतन में कटौती का फैसला किया है. मंगलवार को ही यूपी सरकार ने भी कोरोना संकट को देखते हुए विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती का निर्णय लिया है.

Coronavirus : दिल्ली में सदर बाजार सहित 20 हॉटस्पॉट सील, मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

दिल्ली में कोरोना वायरस (coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने कई इलाक़ों को  सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सदर बाजार के अलावा दिल्ली के अन्य 20 जगहों पर इस तरह की कार्रवाई हो सकती है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने  दौरान बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 20 हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट एरिया मौजूद हैं. इसके बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने यहां रहने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया है. इस आदेश का पालन नहीं करने वालों पर सरकार कार्रवाई कर सकती है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली के बंगाली मार्केट इलाके को भी सील किया गया है. कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आने के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है. आपको बता दें, लुटियन दिल्ली का ये पहला मामला है, जहां किसी इलाके को सील किया गया है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार, दिल्ली के सदर इलाके में भी कोरोना के कई मामले सामने आये. इसे हॉटस्पॉट मान कर सील किया जा रहा है. दिल्ली में 20 ऐसे इलाके हैं जिसे सील किया गया है. जो जहां है वहीं रहेंगे. लोग अपने घर में रहेंगे और बाहर नहीं निकल सकते है. इसके अलावा इन इलाकों में किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ग़ौरतलब है कि दिल्ली में उन इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, जहां से कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं. सदर बाजार इलाके के अलावा इसमें मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती का इलाका भी शामिल है. जिन इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है उसमें मालवीय नगर के गांधी पार्क का संक्रमण प्रभावित गली, संगम विहार, एल-1 की गली नंबर-6,शाहजहांबाद सोसाइटी, प्लॉट नंबर-1, द्वारका, दिनपुर गांव, मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती,निजामुद्दीन वेस्ट एरिया (जी और डी ब्लॉक),जहांगीरपुरी का बी ब्लॉक,मकान संख्या 141 से मकान संख्या 180, गली नंबर-14, कल्याणपुरी दिल्ली, मंसारा अपार्टमेंट, खिचड़ीपुर की 3 गलियां, जिसमें मकान संख्या 5/387, गली नंबर-9, पांडव नगर,वर्धमान अपार्टमेंट, मयूर विहार फेज-1 एक्सटेंशन,मयूरध्वज अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन, पड़पड़गंज,किशनकुंज एक्सटेंशन में गली नंबर- 4 में मकान संख्या- जे-3/115 (नागर डेयरी) से मकान संख्या- जे-3/108 (अनार वाली मस्जिद चौक की तरफ),किशनकुंज एक्सटेंशन एरिया में गली नंबर 4 में मकान संख्या- जे-3/101 से मकान संख्या जे – 3/107, कृष्ण कुंज एक्सटेंशन, गली नंबर-5, ए ब्लॉक (मकान संख्या ए- 176 से ए-189), वेस्ट विनोद नगर, जे, के, एल और एच पॉकेट्स, दिलशाद गार्डेन,जी, एच और जे ब्लॉक्स, ओल्ड सीमापुरी, दिलशाद गार्डेन, ए-70 से एफ-19 तक का इलाका और प्रताप खंड, झिलमिल कॉलोनी शामिल है.

साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि फेस मास्क पहनने से कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है. इसके बाद दिल्ली में घर से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए पूरी रह अनिवार्य कर दिया गया है.

 

 

जम्मू-कश्मीर में COVID-19 से महिला की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को 61 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है.
यह केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र में संक्रमण से हुई पहली मौत है. पिछली तीन मौतें कश्मीर में हुई थीं. सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने ट्वीट किया कि महिला पहले से ही बीमार थी और उसके गठिया से पीड़ित होने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.

भारत में 40 करोड़ मजदूर गरीबी में फंस सकते हैं: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र के श्रम निकाय ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस संकट के कारण भारत में अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 40 करोड़ लोग गरीबी में फंस सकते हैं और अनुमान है कि इस साल दुनिया भर में 19.5 करोड़ लोगों की पूर्णकालिक नौकरी छूट सकती है.

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने अपनी रिपोर्ट ‘आईएलओ निगरानी- दूसरा संस्करण : कोविड-19 (COVID-19)  और वैश्विक कामकाज’ में कोरोना वायरस संकट को दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे भयानक संकट बताया है.

आईएलओ के महानिदेशक गाय राइडर ने मंगलवार को कहा, ‘‘विकसित और विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं में श्रमिकों और व्यवसायों को तबाही का सामना करना पड़ रहा है. हमें तेजी से, निर्णायक रूप से और एक साथ कदम उठाने होंगे.’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में दो अरब लोग अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं. इनमें से ज्यादातर उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में हैं और ये विशेष रूप से संकट में हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 संकट से पहले ही अनौपचारिक क्षेत्र के लाखों श्रमिकों प्रभावित हो चुके हैं.आईएलओ ने कहा, ‘‘भारत, नाइजीरिया और ब्राजील में लॉकडाउन और अन्य नियंत्रण उपायों से बड़ी संख्या में अनौपचारिक अर्थव्यवस्था के श्रमिक प्रभावित हुए हैं.’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत में अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में काम करने वालों की हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है, इसमें से करीब 40 करोड़ श्रमिकों के सामने गरीबी में फंसने का संकट है.’’ इसके मुताबिक भारत में लागू किए गए देशव्यापी बंद से ये श्रमिक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और उन्हें अपने गांवों की ओर लौटने को मजबूर होना पड़ा है.

राइडर ने कहा, ‘‘यह पिछले 75 वर्षों के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सबसे बड़ी परीक्षा है. यदि कोई एक देश विफल होगा, तो हम सभी विफल हो जाएंगे. हमें ऐसे समाधान खोजने होंगे जो हमारे वैश्विक समाज के सभी वर्गों की मदद करें, विशेष रूप से उनकी, जो सबसे कमजोर हैं या अपनी मदद करने में सबसे कम सक्षम हैं.’’ रिपोर्ट के मुताबिक रोजगार में सबसे अधिक कटौती अरब देशों में होगी, जिसके बाद यूरोप और एशिया-प्रशांत का स्थान होगा.