Home Blog Page 240

मोदी ने प्रयाग में बिताए कुल 5 घंटे, किया अक्षयवट का दर्शन

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रयागराज में कुल 5 घण्टा बिताए। इस दौरान वे संगम तट पर माँ गंगा की विशेष पूजन अर्चन कर माँ गंगा से कुम्भ के आयोजन को सफल बनाने की कामना की। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी एवं अन्य साधु सन्तों से मुलाकात कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। मोदी ने संगम तट पर खड़े होकर कुम्भ के विहंगम दृश्य को अपलक निहारते रहे,इस दौरान वे हाथ जोड़ कर माँ गंगा कि स्तुति करते रहे।ऐतिहासिक किला भी गए और अक्षयवट का दर्शन भी किया।प्रयाग की महिमा का गुणगान करते हुए मोदी ने “रामचरित मानस” की चौपाई “को कहि सकइ प्रयाग प्रभाउ,कलुष पुंज कुंजर मृगराउ” का बड़ा ही मार्मिक ब्याख्या की। प्रधानमन्त्री ने झूंसी के अंदावा में कुम्भ और प्रयागराज के विकास की कुल 4048 करोड़ की 366 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास और बम्हरौली में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया।

प्रधानमन्त्री नरेंद्र दामोदर भाई मोदी रायबरेली से दिन में 1.30 बजे हवाइमार्ग से प्रयाग पहुंचे।अरैल में उनका उड़नखटोला उतरा।सत्संग ग्राउण्ड पर मोदी ने 4048 करोड़ की कुल 366 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

कुम्भ आयोजन में मांगा जनसहयोग

कुम्भ और प्रयागराज की महिमा का शाब्दिक उल्लेख करते हुए उन्होंने कुम्भ के आयोजन को सफल बनाने के लिए हम सबका सहयोग मांगा।पीएम श्री मोदी ने कहा की इस आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।लेकिन यह काम अकेले सरकार के वश का नहीं है।आप सबकी जनसहयोग और भागीदारी से सफल होगा।

कांग्रेस का वादा कोरा झूठ

रायबरेली के मॉडर्न रेल कोच कारखाने के 900वें कोच व हमसफर रैक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में किसान का कर्जमाफी करने के कांग्रेस के वादे को झूठ और धोखा करार दिया।मोदी ने कहा की कर्नाटक चुनाव में भी कर्जमाफी का वादा किया था,सरकार बनने के 6 महीने बाद भी किसी किसान का कर्ज माफ़ नहीं हुआ।यह धोखा नहीं तो क्या है….?

गर्भवती महिला सहित 3 वर्षीय बच्ची की आग में झुलस कर हुई दर्दनाक मौत

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ियार बुजुर्ग में रविवार की देर रात एक पक्के मकान में अचानक आग लग गई।अचानक लगी आग की घटना से 26 वर्षीय गर्भवती महिला सहित 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना में महिला के घर में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। 

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, सदर सीओ देवेन्द्र कुमार, सदर कोतवाल रामदवन मौर्य, यूपी डायल 100 एवं सिन्दुरिया पुलिस चौकी के सिपाही घटनास्थल पर पहुचकर घटना का जायज लिया।

जानकारी के मुताबिक ग्रामसभा पकड़ियार बुजुर्ग में रविवार की रात 26 वर्षीया गर्भवती सावित्री पत्नी राजाराम अपने 3 वर्षीय पुत्री अर्पिता के साथ सो रही थी। अचानक घर में लगी आग देख आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियो सहित पुलिस को दिया। सूचना पाते ही पुलिस कर्मियो सहित दमकल कर्मी भी घटनास्थल पर पहुचे। दमकल कर्मियो के काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सावित्री की जलकर मौत हो चुकी थी। 

ग्रामीणों ने की ‘भाजपा’ समर्थकों की पिटाई, विधायक ने भाग कर बचाई जान

शिवरतन कुमार गुप्ता ।  भारतीय समाचार

योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन एवं अच्छे दिन की बानगी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की सदर विधान सभा क्षेत्र में इन दिनों खूब दिख रही है। यहॉ के सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को बरवा राजा बरई पट्टी के ग्रामीणों ने लाठी डण्डा लेकर दौड़ा लिया। यह घटना 4 दिसम्बर मंगलवार को अपराह्न करीब 2 बजे की है। पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया बरवा राजा बरई पट्टी गांव में पहुंचे थे। इस दौरान गांव के नाराज युवकों ने विधायक को काले झण्डे दिखाते हुए सदर बिधायक जयमंगल कन्नौजिया मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। तो वहीं ग्रामीणों की भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने विधायकके समर्थकों को दौड़ा दौड़ा कर भी पीटा ,जिसमें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना की वीडियो वायरल होते ही जहां जिले के भाजपाई शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टी को एक मजबूत मुद्दा भी मिल गया।

ग्रामीणों का आरोप है की चुनाव में किए गए एक भी वायदे को सदर विधायक ने अभी तक पूरा नहीं किया,बल्कि चुनाव जितने के बाद आज तक गांव में नहीं आए। बावजूद गांव वालों ने उन्हें गांव में हुए यज्ञ कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया तब भी यज्ञ कार्यक्रम में सदर विधायकशामिल नहीं हुए। आज पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पद यात्रा लेकर गांव में मोदी और योगी के तारीफों का ढोल बजाने आए हुए हैं।

इस घटना से जिले की राजनीति की तासीर जहां इस ठण्ड के मौसम में गर्म हो गई है,वहीं यह नेताओं के लिए एक जरूरी सबक जैसा है। आगे अब नेता जी लोगों को सोंचना होगा की जनता के बीच झूठ बोलने से काम बनेगा या वायदे पूरे करने से,जनता विकास चाहती है न की नेता जी का भारी भरकम लाव लश्कर।

आइए देखते हैं की घटना की तत्कालीन वीडियो रिकॉर्डिंग….

‘प्रयागराज’ में जनवरी से मार्च तक न होगी कोई शादी और न ही पढ़े जायेंगे निकाह,जानिए वजह

चौंकिए मत । आपने बिलकुल सही पढ़ा है ..दरअसल  योगी सरकार का फैसला सुन कर हर कोई  हैरान है अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर माजरा क्या है…? तो आइए  करते हैं पूरी खबर की पड़ताल….

प्रयागराज शहर में सैकड़ों मैरिज हॉल और गेस्ट हाउस हैं और सभी मैरिज हॉल में शादी,विवाह के लिए बुकिंग पहले से ही की जा चुकी है। जिन घरों में शादी विवाह कार्यक्रम हैं वे आयोजकों ने गेस्ट हाउस मालिकों को एडवांस में धन भी जमा कर दिए हैं। लेकिन सरकारी फरमान के बाद से सभी लोग चिंतित और परेशान हैं।

तीर्थराज प्रयागराज में साल 2019 में लगने वाले कुंभ मेले के दौरान योगी सरकार ने प्रमुख स्‍नानों के मद्देनजर शादियों पर रोक लगा दी है। और इसकी बड़ी वजह है कि रात निकलने के दौरान सड़कों पर जाम जैसी स्थितियां बन जाती हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में होने वाले कुंभ मेले के प्रमुख स्नानों के दौरान एक दिन पहले और एक दिन बाद शादियों पर पाबंदी लगा दी है।इस आदेश की कॉपी सभी मैरेज हॉल में भेजकर उस टाइम की सारी बुकिंग कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

सरकार के इस आदेश के बाद जिनके घरों में शादी है, वे असमंजस में हैं। कोई तारिख नहीं बदलना चाहता, तो कोई सरकार के आदेश के बाद गेस्ट हाउस वालों से झगड़ा कर रहा है।गेस्ट हाउस मालिकों का भी लाखों का नुकसान इस बार की लगन में हो रहा है। प्रयागराज में 2019 के कुंभ मेले के पांच प्रमुख स्नान पर्वों के दिन के आसपास न तो कोई सात फेरे लेगा और नहीं कोई निकाह पढ़ाया जाएगा

जैश सरगना मसूद अजहर की धमकी : अगर राम मंदिर बना, तो अयोध्या तबाह कर देंगे

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही अयोध्या में राम मंदिर बने, ऐसी मांग अब सन्तों एवं हिन्दू संगठनों की ओर से उठने लगी हैं। हिंदू संगठन से लेकर राजनीतिक पार्टियां भी अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर अध्यादेश लाने की बात कर हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने 9 मिनट का एक ऑडियो जारी कर अयोध्या को तबाह करने की धमकी दे डाली है। ऑडियो के जरिए आतंकी मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि अयोध्या में अगर बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर का निर्माण हुआ तो निश्चित ही हम इसका बदला लेगें। जैश – ए – मोहम्मद दिल्ली से लेकर काबुल तक तबाही मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जानकारी के मुताबिक, जारी ऑडियो में जैश – ए – मोहम्मद आंतकी मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि भारत को किसी भी हाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करने दिया जायेगा।इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े सब मंजूर है।

मसूद अजहर ने कहा कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस का बदला तो हर हाल में लिया जायेगा। इतना ही नहीं मौलाना मसूद अजहर ने कहा कि बाबरी मस्जिद मामले में हमारी पैंनी नजर बनी हुई है। भविष्य में अगर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया गया तो , दिल्ली से लेकर काबूल तक हमारे मुसलमान लड़ाके बदला लेने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं।

ऑडियो में यह भी कहा गया है कि अफगानिस्तान स्थित भारत के सभी संस्थानों पर भी ब्लास्ट करने की हमारी पूरी तैयारी हैं।

ऑडियो के माध्यम से मौलाना मसूद अजहर ने मांग की है कि भारत – अफगानिस्तान से अपनी सभी गतिविधियों को समाप्त कर ले। वरना भारत ने ऐसा नहीं किया तो भारत को इसका दुष्परिणाम भुगतना होगा। अजहर ने भारत पर अफगानी मुसलमानों पर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया है। इतना ही नहीं, ऑडियो में अजहर ने करतारपुर कॉरिडोर के बारे में भी धमकी दी है। उसने पाकिस्तान सरकार के द्वारा भारत के मंत्रियों को निमंत्रण देने पर गुस्सा भी जाहिर किया है।

अजहर ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए ऑडिये के जरिए कहा कि मोदी ये सब केवल चुनाव के लिए कर रहे हैं। आपको बता दें कि देश में बीते दिनों से जैश की गीतिविधायां बढ़ रही हैं। खुफिया एजेंसियों ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक अमीर हमजा द्वारा जारी किए गए एक मौसे में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी दिल्ली के सुरक्षा के ठिकानों पर हमला करने की फिराक में हैं।

प्रथम महिला महापौर प्रवीणा ठाकुर ने की शालेय कला क्रीड़ा महोत्सव की सुरुवात

कमर बेग । भारतीय समाचार

नालासोपारा : १८ वर्ष पहले नालासोपारा नगरपरिषद के समय नालासोपारा कला क्रीड़ा समिति द्वारा आयोजित कला क्रीड़ा की सुरुवात पाचम्बा में हुई थी । मनपा से मिली जानकारी के अनुसार उस समय ४० स्कूलों के ५ हजार बच्चो ने कला क्रीड़ा में भाग लिया था । उस समय नगरअध्यक्ष पद पर शकुंतला पाटिल थी वा मुख्य अधिकारी सुदामा गायकवाड़ थे । एक संयोग ही कहा जायेगा कि नालासोपारा नगरअध्यक्ष शकुंतला पाटिल के कार्यकाल में कला क्रीड़ा की सुरुवात हुई थी । अब वसई विरार महानगर पालिका के नालासोपारा वॉर्ड ई में सभापति किशोर पाटिल उन्ही के बेटे हैं जो १८वे कला क्रीड़ा का हिस्सा बन रहे हैं ।

 

१८ वर्ष पहले सुरुवात में कला क्रीड़ा का खर्च 3 लाख था जो अब १८ वे वर्ष में ५० लाख हो चुका है। इस बार शालेय कला क्रीड़ा को १८ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं । महानगर पालिका बनने के बाद यह कला क्रीड़ा का ९ वा वर्ष है । इस बार वसई विरार शहर महानगर पालिका के ४ प्रभाग (वॉर्ड) इस मे शामिल हो रहे हैं । सुरुवात में ४० स्कूलों और ५ हजार बच्चो से सुरु हुआ शालेय कला क्रीड़ा का यह सफर १८वे वर्ष में १२१ स्कूलों और २० हजार स्कूली बच्चो के भाग लेने की उम्मीद बता रहा है । फिलहाल यह महोत्सव क्रीड़ा (आउट डोर गेम) नालासोपारा वेस्ट में पुलिस स्टेशन के पीछे मनपा के ग्राउंड में किया जा रहा है तो वंही कला (इनडोर गेम) तुलिंज के केएमपीडी ,स्कूल परिसर में किया जा रहा है जिस में विभिन्न तरह के कला और क्रीड़ा में स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं ।

बुधवार को शाम केएमपीडी स्कूल परिसर में भव्य रूप से इस कि सुरुवात हुई प्रथम महापौर प्रवीणा ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर इस कि सुरुवात की इनके साथ मराठी सिनेमा की नायिका भी थी । स्कूली बच्चो ने परेड कर अतिथियों को सलामी पेश की । इसी के साथ कला क्रीड़ा में विभिन्न खेलो की सुरुवात हो गयी है यह कला क्रीड़ा महोत्सव 2 दिसम्बर तक चलेगा ।

कला क्रीड़ा मोहत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में महापौर रूपेश जाधव,पूर्व खासदार बलिराम जाधव,पूर्व उप महापौर उमेश नाईक सभापति किशोर पाटिल,नीलेश देशमुख ,सरिता दुबे,चिरायु चौधरी ,नगरसेवक भरत मकवाना अतुल सालुंखे,अब्दुल हक पटेल,मामा बंडागले ,चंद्रकांत गोरिवले ,पूर्व नगरसेवक नरेश जाधव वा रमा कांत वाघचौड़े (बापू) और कई नगरसेवक उपस्तिथ थे । प्रसाशनिक अधिकारियों में अतिरिक्त आयूक्त रमेश मनाले ,सहायक आयूक्त विजय चौहान ,बुधाजी शेलके,दीपक महात्रे ,संध्या पाटिल, राजेन्द्र कदम ,वा कई कर्मचारी उपस्तिथ थे । इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के स्कूली छात्र और शिक्षक भी उपस्तिथ हुए ।

सावधान ! आपकी फ्रेंडशिप लिस्ट में शामिल खूबसूरत बालाएं बन सकती हैं जान की दुश्मन

0
पाकिस्तान लगातार हिन्दुस्तान की सरजमीं पर अशांति फैलाने के लिए नित्य नए-नए प्रयोग करने में जुटा हुआ है। वहीं सुरक्षाबल पाक की नापाक कोशिशों एवं हरकतों को विफल करने में हर मोर्चे पर डटा  हुआ हैं। ऐसे में अब पाक ने युवा लड़कों के साथ-साथ प्रोफेशनल डिग्रीधारी स्वीट गर्ल का सहारा लेना शरू कर दिया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में दो महिला आतंकी हथियारों के साथ गिरफ्तार हो चुकीं हैं। उनसे पूछताछ में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि पाक महिलाओं को घाटी में और भारत में बड़े मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार कर रहा है। उन्हें हथियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया और उनकी खूबसूरती का किस तरह से प्रयोग करना है इस पर प्रशिक्षण भी बकायदा दे रहा है।
 
सुरक्षा एजेंसी के गुप्त सूत्रों की माने तो यह सभी महिला हथियार चलाने सहित हनी ट्रैप करने में परिपूर्ण हैं। साथ ही इनका प्रमुख हथियार सोशल मीडिया बन रहा है। इसके जरिए यह नौजवानों और सुरक्षा एजेंसी के लोगों को निशाना बना रही हैं। इसके लिए पाकिस्तान ने बाकायदा पीओके में सोशल मीडिया की ट्रेनिंग का एक इंस्टिट्यूट भी शुरू किया है। जहां वह लड़कियों और महिलाओं को जिहाद के नाम पर आतंकवाद की शिक्षा दे रहा है साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के गुण भी सिखा रहा है। पाक इन महिलाओं को कूरियर की तरह प्रयोग करने की फिराक में है।
 
 
 
पीओके में यहां चल रही महिला आतंकियों की ट्रेनिंग 
 
सुरक्षा सूत्रों की माने तो महिला आतंकियों की ट्रेनिंग पीओके में तीन कैंप में चल रही है। इसमें आईएसआई के कुछ लोग में ट्रेनिंग दे रहे हैं। पीओके में सेंसा, बिम्बर और कोटली में यह ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं। इसमें बिम्बर में आईएसआई इन महिलाओं को सोशल मीडिया और आईटी की ट्रेनिंग दे रहा है। वहीं सेंसा और कोटली में उन्हें पाकिस्तानी सेना हथियार चलाने का प्रशिक्षण दे रही है।
 
फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम चलाने की दी जा रही ट्रेनिंग
 
पीओके के ट्रेनिंग कैंप में पाक के सोशल मीडिया एक्सपर्ट महिलाओं को सोशल मीडिया चलाना सिखा रहे हैं। इसमें उन्हें कम्युनिकेशन स्किल्स का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें एक विशेष समुदाय के युवाओं को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फ्रेंड बनाने और उन्हें जिहाद के नाम पर आतंक के रास्ते पर लाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इसके साथ ही इसी माध्यम से सेना, पुलिस और कई बड़े खुफिया विभागों के अफसरों को हनी ट्रैप कर उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां हांसिल करने के तरीके भी सिखाएं जा रहे हैं।
 
यूपी, बिहार और कश्मीर के युवा हैं इन महिला आतंकियों के निशाने पर 
 
सूत्रों ने बताया कि इन महिला आतंकियों के निशाने पर यूपी, बिहार और जम्मू-कश्मीर के इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विशेष समुदाय के युवा हैं। उन युवाओं से यह महिला आतंकी सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर रही हैं। जिसके बाद वह उन्हें जिहाद के नाम पर भड़का रही हैं और उन्हें आतंक के रास्ते पर आने को मजबूर कर रही हैं।
 
इंजीनियरिंग के छात्र इस लिए आतंकी संगठनों के निशाने पर
 
आतंकी संगठन बीटेक, एमटेक सहित अन्य इंजीनियरिंग के छात्रों को इस लिए अपने साथ जोड़ने में इच्छुक हैं क्योंकि वह कंप्यूटर की जानकारी के साथ बम बनाने की तकनीक सीखने में तेज होते हैं। साइंस के साथ इस छात्रों की कंप्यूटर साइंस का ज्ञान आतंकियों को उनके मिशन में दहशत फैलाने में काफी मदद देता है।
 
महिला आतंकी दोस्त बनाने के लिए देती हैं महंगे गिफ्ट्स 
 
महिला आतंकी किसी भी युवा का दिल जीतने के लिए ऑनलाइन मार्किट का सहारा ले रही हैं। वह इन ऑनलाइन मार्किट से महंगे-महंगे मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े और अनेकों गिफ्ट आइटम के जरिए युवाओं के दिल में जगह बना रही हैं। इसके बाद उन्हें पैसों का लालच देकर आतंकी संगठनों में जोड़ रही हैं।
 
पीओके में अभी चल रही 90 महिलाओं की ट्रेनिंग
 
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पीओके में करीब 90 महिलाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह महिलाएं खूबसूरत और पढ़ी लिखी भी हैं। आतंकी इन महिलाओं की मदद से वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हैं।
 
पुलिस भी रख रही ऐसी महिलाओं पर नजर
 
इसके बारे में बातचीत में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी वारदातों के लिए महिलाओं को कुरियर की तरह इस्तेमाल करते हैं। जब भी हमला करना होता है, तो वे इनका सहारा लेते हैं। पुलिस अपनी सूचना पर इनको पकड़ लेती है। पहले भी महिलाओं का इस तरह की घटनाओं में इस्तेमाल हुआ है।
 
( शिवरतन कुमार गुप्ता )

लखनऊ : मेडिकल कालेज परिसर में चोरों का आतंक, आये दिन होती है बाइक चोरी की वारदात

लखनऊ मेडिकल कालेज में आजकल वाहन चोरों का आतंक व्याप्त है।मेडिकल कालेज परिसर से चोर आये दिन गाड़ियां चुराकर आराम से फरार हो जा रहे हैं। बीते रविवार की दोपहर मौरावां-उन्नाव के चंदनखेड़ा निवासी  सौरभ यादव दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्त रविशंकर की सफेद रंग की नयी अपाचे मोटर साइकिल UP 35/AM 4190 से मेडिकल कालेज में कलाम सेंटर में कांफ्रेस में गये थे। बाइक सेंटर के बाहर खड़ी कर सौरभ अंदर चले गये और करीब 4 घंटे बाद जब बाहर निकले बाइक गायब थी। आसपास काफी ढूढंने के बाद सौरभ ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नबंर पर सूचना दी तथा चौक कोतवाली जाकर गाड़ी चोरी की जानकारी दी।चौक पुलिस ने गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अगले दिन सुबह  एफआईआर की कापी दी। परन्तु अभी तक गाड़ी या चोर का कुछ पता नही चल सका है।
सौरभ ने जहां बाइक खड़ी की थी वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाइक ले जाते साफ दिखाई दे रहा है।यह युवक टहलते हुए बाइक के पास आता है और इधर उधर देखते हुए बाइक पर बैठकर पीछे हाथ ले जाकर डुप्लीकेट चाबी से लाक खोलता है और फिर गाड़ी के पास टहलने लगता है करीब 3 मिनट 35 सेकण्ड तक वह गाड़ी के पास ही मंडराता रहता है जब उसे पूरी तरह से विश्वास हो जाता है कि बाइक मालिक आसपास नही है तो वह बाइक लेकर आराम से फरार हो जाता है।
चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित केजीएमयू (मेडिकल कालेज) में दूर दराज से मरीज, तामीरदार, एमआर व अन्य लोग बड़ी संख्या में रोज आते हैं। मेडिकल कालेज परिसर में सक्रिय चोर बाइक व अन्य सामान बड़े आराम से पार कर देते हैं जबकि पूरा पुराना लखनऊ  खासकर चौक क्षेत्र कल बारावफ़ात होने के चलते पुलिस छावनी में तब्दील था।एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य पुलिस अधिकारी काफी समय चौक क्षेत्र में ही बने रहते हैं फिर भी वाहन चोरों के हौंसले बुलंद हैं।  
 ( सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक चोर )  
( शिवरतन कुमार गुप्ता  )

उत्तर प्रदेश में हुए 29 आईपीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सूबे के  29 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 
ओम प्रकाश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बनाया गया,
मिर्जा मंजर बे को पुलिस अधीक्षक ललितपुर बनाया गया,
सुनील गुप्ता को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाया गया,
श्रीमती पूनम को पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी बनाए गए,
सुरेंद्र बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया,
सुनील कुमार सिंह द्वितीय को पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाया गया,
यस आनंद को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बनाया गया,
गणेश प्रसाद को पुलिस अधीक्षक बांदा बनाया गया,
अमित कुमार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर बनाया गया,
डॉक्टर सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी बनाया गया,
रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज बनाया गया,
साहब रशीद खान को पुलिस अधीक्षक सहायक कंप्यूटर केंद्र लखनऊ बनाया गया,
कुलदीप नारायण को सेनानायक 33 वीं वाहिनी पीएसी झांसी बनाया गया,
अशोक कुमार वर्मा को सेनानायक 30 वीं वाहिनी पीएसी गोंडा बनाया गया,
अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ बनाया गया,
विकास कुमार वैद्य को सेनानायक 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बनाया गया,
सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर बनाया गया,
विनोद कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लखनऊ को पुलिस मुख्यालय महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से संबंध किया गया,
देव रंजन वर्मा को प्रतापगढ़ से हटाया गया,
पुलिस महानिदेशालय के संबंध रामलाल वर्मा को लखीमपुर खीरी से हटाया गया,
राजेश कुमार उप पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से हटाया गया,
वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव बाराबंकी से हटाए गए,
पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस लखनऊ ,
सुजाता सिंह को सेनानायक वाहिनी पीएसी लखनऊ,
गोंडा से हटाकर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना,
विपिन कुमार मिश्रा को अंबेडकर नगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर बनाया गया,
शालिनी पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से पुलिस अधीक्षक अंबेडकर बनाया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने हनुमान को बताया दलित, तो ब्राह्मणों ने भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ हनुमान को दलित बताकर फसते नजर आ रहे हैं। योगी के बयान पर  राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने नाराजगी जताते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। राजस्थान ब्राह्मण  महासभा ने चेतावनी दी कि यदि योगी ने 3 दिन में माफी नहीं मांगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि बजरंगबली के प्रति पूरे हिंदू समाज की गहरी आस्था है। उन्हें दलित बताकर जातिगत सियासत का कार्ड खोलना शर्मनाक है।
 
तो वहीं कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा भाजपा अभी तक इंसान को बांटने का काम कर रही थी, लेकिन अब भगवान को भी जाति में बांट रही हैं।