जैसी मरसिया जब कर्बला के मैदान में मुस्लिम भाइयों ने पढ़ा तो सबकी आँखे छलक उठीं।
या हुसैन की सदाओं से गूंजा कर्बला का मैदान, लोगों की आँखें हुई नम
बॉम्बे हाईकोर्ट ने गणेश विसर्जन पर DJ बजाने पर लगाई रोक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने गणेश विसर्जन पर डीजे और डॉल्बी साउंड सिस्टम बजाए जाने पर लगी पाबंदी बरक़रार रखी है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रोफेशनल ऑडियो एंड लाइटिंग एसोसिएशन (पीएएलए) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमे कहा गया था कि ऐसे ऑडियो सिस्टम्स का एक तय ध्वनि सीमा का उल्लंघन किए बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में राज्य सरकार द्वारा पेश की गई दलीलों पर भी विचार किया, जिसमें महाधिवक्ता आशुतोष कुम्भकणी ने कहा था कि डीजे और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम्स ध्वनि प्रदूषण के मुख्य स्रोत हैं।
दरअसल महाधिवक्ता कुम्भकणी ने कोर्ट को बताते हुए कहा था कि डीजे या डॉल्बी सिस्टम बजने पर ध्वनि का स्तर 100 डेसीबल को पार कर जाता है, जो कि ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत तय सीमा से कहीं ज्यादा है।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ध्वनि प्रदूषण कानून का हवाला देते हुए गणेश विसर्जन के मौके पर डीजे और डॉल्बी साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर पाबन्दी लगाई थी। जिसके खिलाफ प्रोफेशनल ऑडियो एंड लाइटिंग एसोसिएशन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर प्रतिबंध हटाने या फिर अंतरिम राहत देने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने इस मामले पर किसी भी तरह की राहत देने से इंकार करते हुए पाबंदी बरक़रार रखी है।
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रोफेशनल ऑडियो एंड लाइटिंग एसोसिएशन ने जहाँ सुप्रीम कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देने की बात कही है।वहीँ डीजे साउंड सिस्टम ऑपरेटर्स का कहना है कि इस कारोबार से जुड़े लोगों की कमाई त्योहारों के दौरान होती है, ऐसे में अगर इस पर पाबंदी लगाती है तो इससे जुड़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
छात्रा से दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली, नेपाल में विरोध प्रदर्शन जारी
नेपाल के महेन्द्रनगर में 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में लोग सडकों पर उतर आये हैं। लोगों ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की मांग की है। इस प्रदर्शन में महिला एवं पुरुष भारी तादात में शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का नेतृत्व रामग्राम नगरपालिका उपमेयर रम्भा कुंवर ने किया।

जानकारी के अनुसार नेपाल के कंचनपुर (महेन्द्रनगर) के भीमदत्त नगरपालिका स्थित एक चर्चित स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं की छात्रा से अज्ञात लोगों ने बीते 26 जुलाई 2018 को बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने एक मनोरोगी को गिरफ्तार कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की थी, लेकिन भारी विरोध के कारण वे सफल नहीं हो पाए। वहीँ इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी न होने से नवलपरासी में लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने धरना प्रदर्शन में पूरे नवलपरासी का भ्रमण करते हुए बुद्ध चौक पर शोकसभा भी आयोजित की। शोकसभा को सम्बोधित करते हुए नेतृत्वकत्री उपमेयर रम्भा कुंवर ने कहा कि इस सरकार में नारी की सुरक्षा का कोई बन्दोबस्त नहीं है। जिससे महिलाओं की आबरू को ए दरिंदे भूखे भेड़िए की तरह नोचने पर आमदा हैं। इस अवसर पर निशा पोखरेल, जीवा, भगवती, गीता, बबिता, तारा, सुशीला, विन्दु, चन्द्रप्रकाश, निमेश्वर, विष्णु, मिट्ठी सहित हजारों की तादात में जनपद की महिला व पुरुष ने हिस्सा लिया।
( शिवरतन कुमार गुप्ता (राज़) की रिपोर्ट)
अमेरिका में हुआ भगवान गणेश का अपमान, रिपब्लिकन पार्टी ने मांगी माफी
अगर आपको लगता है कि धर्म और जाति के नाम पर राजनीति सिर्फ और सिर्फ आपके देश में होती है, तो आप गलत सोचतें हैं। जी हाँ , क्यों कि इन दिनों धर्म के नाम पर मतदाताओं को लुभाने का खेल अमेरिका में भी चल रहा है। अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने टेक्सास के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को लुभाने के लिए अपने विज्ञापन में भगवान गणेश की फोटो का इस्तेमाल किया है।
Asking Hindu-Americans if they would rather vote for a donkey or an elephant by comparing Ganesha, a religious figure, to a political party is highly inappropriate.
The Fort Bend County Republican party must retract this ad. https://t.co/zHyqux9Soc pic.twitter.com/z1Us2oVQ5L
— Sri Preston Kulkarni (@SriPKulkarni) September 18, 2018
दरअसल टेक्सास के एक समाचार पत्र ‘टाइम इंडिया हेराल्ड’ में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की तस्वीर के साथ लिखा गया था कि फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकलन पार्टी की तरफ से हिंदू अनुयायियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। साथ ही इस विज्ञापन को रिपब्लिकन पार्टी ने अपने चुनावी एजेंडे से जोड़ते हुए हिंदू समुदाय के लोगों से यह पूछा था कि आप एक गधे की पूजा करेंगे या हाथी की? यह आपकी पसंद है। हालाँकि टेक्सास के हिंदू समुदाय द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद पार्टी को मांफी मांगनी पड़ी है।
वहीँ दूसरी तरफ इस विज्ञापन पर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने भी एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कड़ी निंदा की, साथ ही इसे भड़काऊ और अपमानजनक करार दिया । जिसके बाद फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकन पार्टी के चेयरमैन जेसी जेट्टॉन ने जल्द ही इस विज्ञापन पर माफी मांग ली।
जब माइक थामते ही बिजली हुई गुल, तो सीएम योगी ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम बिजली गुल होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है, जहाँ सीएम योगी आदित्यनाथ फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्त्रां एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब योगी आदित्यनाथ वहां मौजूद लोगों को संबोधित करने के लिए पोडीयम के पास पहुंचे तभी हाल में अँधेरा छा गया।

जब काफी इंतजार के बाद बिजली नहीं आई, तो पता चला कि यूपी बिजली विभाग की जगह जनरेटर से बिजली का इंतजाम किया गया था। इस पर योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि अब लोगो को प्रदेश की बिजली पर भरोसा करना चाहिए। हालाकिं कुछ देर बाद कार्यक्रम फिर शुरू हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल होने की खबर सुर्ख़ियों में रही। वहीँ दूसरी तरफ कार्यक्रम के आयोजक इस मामले को लेकर कन्नी काटते नजर आये।
जीजा पर भारी पड़ी ‘इश्क़ मिजाजी’, साली ने की सरेआम पिटाई
बताया जाता है कि न्यायालय परिसर से बाहर निकलते हुए युवती के ननदोई (पति का जीजा) ने उसे गाली दे दी। जिस पर नाराज युवती ने विकास भवन, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही जीजा को दौडाकर उसका कालर पकड़ लिया और सवालों की बौछार करने लगी। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। भीड़ युवती को समझाती रही, लेकिन जब युवती ने भीड़ को मामले से अवगत कराया तो सभी के होश उड़ गए। युवती मुताबिक उसके ननदोई ने एक षड्यंत्र के तहत पति पत्नी के बीच दरार पैदा कर दोनों का तलाक कराने की न सिर्फ योजना बनाई थी बल्कि उसमे कामयाब भी हो गया। साथ ही युवती का यह भी आरोप है कि जब वह कोर्ट कचहरी का चक्कर काट रही थी तो वहीँ उसका पति अपने जीजा के सहयोग से दूसरी महिला के साथ सम्बन्ध कायम कर रहा था।
29 सितंबर को मनाया जाए ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ यूजीसी का आदेश
यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश देते हुए 29 सितंबर को ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ मनाने को कहा है। साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ मनाने के लिए सशस्त्र बलों के बलिदान के बारे में पूर्व सैनिकों से संवाद सत्र, विशेष परेड, प्रदर्शनियों का आयोजन और सशस्त्र बलों को अपना समर्थन देने के लिए उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेजने सहित अन्य गतिविधियां भी सुझाई हैं।
यूजीसी ने कुलपतियों को भेजे एक पत्र में कहा है कि सभी विश्वविद्यालयों की एनसीसी यूनिट्स को 29 सितंबर को विशेष परेड का आयोजन करना चाहिए, जिसके बाद एनसीसी के कमांडर सरहद की रक्षा के तौर -तरीकों के बारे में उन्हें संबोधित करें। साथ ही यूजीसी का कहना है कि विश्वविद्यालय सशस्त्र बलों के बलिदान के बारे में छात्रों को संवेदनशील करने के लिए पूर्व सैनिकों को शामिल करके संवाद सत्र का आयोजन भी कर सकते हैं।
यूजीसी ने अपने पत्र यह भी कहा है कि इंडिया गेट के पास 29 सितंबर को एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जबकि इसी तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, अहम शहरों, समूचे देश की छावनियों में भी किया जा सकता है।
दरअसल 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए आतंकवादियों के सात अड्डों को नष्ट कर दिया था। जिनका इस्तेमाल आतंकी भारत में घुसपैठ को अंजाम देने और आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता था।
छोटे निवेशको पर मेहरबान मोदी सरकार, इन बचत योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। सरकार के फैसले के बाद अब पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, एनएससी जैसी योजनाओं में निवेश करने वालों को फायदा पहुंचेगा। सूत्रों के मुताबिक पीपीएफ की ब्याज दरें 7.6% से 8%, एनएससी की 7.6% से 8%, सुकन्या समृद्धि की 8.1% से 8.5% और किसान विकास पत्र पर मिलने वाले ब्याज को 7.3 से बढ़ाकर 7.7% कर दिया गया है। इन छोटी बचत योजनाओं पर नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2018 से लागू होगी।
The Government announces the Revision of interest rates for Small Savings Schemes for the Third Quarter of the current Financial Year 2018-19 starting 1st October, 2018, and ending on 31st December, 2018; For full details, pl log on: https://t.co/WjpRhcqPRW
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) September 20, 2018
वहीँ दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए ‘अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अगर किसी व्यक्ति की नौकरी चली जाती है, तो उसे सरकार की तरफ आर्थिक से दी जाएगी। लेकिन इसका लाभ कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) सुविधा प्राप्त कर्मचारियों को ही मिल पायेगा। सरकार की तरफ से जल्द इस योजना से जुड़े नियम जारी किए जाएंगे ।
बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, हालत गम्भीर
महराजगंज : नगर पंचायत आनन्दनगर मिल गेट के समीप स्थित पूजा ज्वेलर्स के मालिक संजय कुमार वर्मा को अपाची बाईक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार (18/09/018) की रात करीब सवा नौ बजे गोली मार दी। गम्भीर घायलावस्था में उन्हें सीएचसी बनकटी ले जाया गया,जहाँ हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें फौरन बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने मौके का मुआयना किया। फरेंदा कोतवाली इंस्पेक्टर सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल पुरानी रंजिश की ओर इशारा कर रही है। उनके मुताबिक लूट नहीं हुई है।
“महराजगंज पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के मुताबिक स्वर्ण व्यवसायी के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।गोरखपुर,सिद्धार्थनगर पुलिस सहयोग मांगा गया है।जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।”
पूजा ज्वेलर्स के मालिक संजय कुमार वर्मा नगर पंचायत आनन्दनगर के वार्ड संख्या 8 रहमान मार्केट के रहने वाले हैं। परिवार में कुल तीन भाई हैं,जिनमें बड़े भाई कृष्ण कुमार वर्मा अपने वार्ड के लगातार दो बार सभासद भी रह चुके हैं। छोटा भाई राजू वर्मा व्यवसाय में संजय के साथ रहता हैं। पूजा ज्वेलर्स फरेंदा तहसील की सबसे बड़ी दुकानों में शुमार होती है। जहाँ बड़े पैमाने पर सोने एवं चांदी के गहनों का निर्माण एवं विक्रि की जाती है। दुकान संचालन की पूरी जिम्मेदारी संजय कुमार वर्मा के हाथ में है। रोजाना की तरह वे दुकान बन्द कर घर जाने के लिए अपनी बाईक पर जैसे ही सवार हुए तभी सफेद रंग की अपाची पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ चार गोलीयां दाग दी। जिससे वे तुरन्त बाईक से गिर गए। गोली की तड़तड़ाहट सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन इतने में मौका पाकर नकाबपोश बदमाश अपनी सफेद रंग की अपाची बाईक से धानी ढाले की ओर भाग निकले। गम्भीर घायलावस्था में संजय कुमार वर्मा को सीएचसी बनकटी ले जाया गया,जहाँ हालत नाजुक देकब चिकित्सकों ने फौरन उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

इस बीच मुकामी पुलिस ने हमलावरों की पीछा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में खाली हाथ लौट आई। फरेंदा कोतवाली इंस्पेक्टर सतेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक बदमाश गोली मारने के बाद सिद्धार्थनगर रोड को सुनसान देख उसी रोड से भाग निकले।

वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने कहा है की हमलावरों के सम्बन्ध में आसपास के पड़ोसी जिलों के पुलिस को सूचित किया गया है।जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौका-वारदात- एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक बदमाशों ने कुल चार राउण्ड फायर किया। चर्चा है की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है,जिसको पुलिस खंगालने की प्रयास कर रही है।।
(शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

