Home Blog Page 104

सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती वापस ली

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार पीपीएफ तथा एनएससी जैसी छोटी बचत योजनाओं में की गई बड़ी कटौती वापस लेगी.

हालांकि, माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल, असम और तीन अन्य राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा को किसी नुकसान से बचाने के लिए ब्याज दरों में कटौती का निर्णय वापस लिया गया.

दरअसल छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों को झटका देते हुए सरकार ने बुधवार को लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) और एनएससी (राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र) समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक की कटौती की थी।

सीतारमण ने बृहस्पतिवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर वही रहेगी जो 2020-2021 की अंतिम तिमाही में थी, यानी जो दरें मार्च 2021 तक थीं। पहले दिया गया आदेश वापस लिया जाएगा।’’

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पीपीएफ पर ब्याज 0.7 प्रतिशत कम कर 6.4 प्रतिशत जबकि एनएससी पर 0.9 प्रतिशत कम कर 5.9 प्रतिशत कर दी गयी थी। लघु बचत योजनाओं पर ब्याज तिमाही आधार पर अधिसूचित की जाती है।

ब्याज में सर्वाधिक 1.1 प्रतिशत की कटौती एक साल की मियादी जमा राशि पर की गयी थी। इस पर ब्याज 5.5 प्रतिशत से कम करके 4.4 प्रतिशत करने का फैसला किया गया था।

गुजरात विधानसभा ने जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में सजा के प्रावधान वाला विधेयक पारित किया

गुजरात विधानसभा ने उस विधेयक को पारित कर दिया जिसमें विवाह करके कपटपूर्ण तरीके से या जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में दस साल तक की कैद की सजा का प्रावधान है.

विधेयक के माध्यम से 2003 के एक कानून को संशोधित किया गया है जिसमें बलपूर्वक या प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने पर सजा का प्रावधान है. सरकार के अनुसार गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2021 में उस उभरते चलन को रोकने का प्रावधान है जिसमें महिलाओं को धर्मांतरण कराने की मंशा से शादी करने के लिए बहलाया-फुसलाया जाता है.

भाजपा शासित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में भी शादी करके जबरन धर्मांतरण कराने पर रोक लगाने वाले इसी तरह के कानून लागू किये गये हैं.

संशोधन के अनुसार शादी करके या किसी की शादी कराके या शादी में मदद करके जबरन धर्मांतरण कराने पर तीन से पांच साल तक की कैद की सजा सुनाई जा सकती है और दो लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.

यदि पीड़ित नाबालिग, महिला, दलित या आदिवासी है तो दोषी को चार से सात साल तक की सजा सुनाई जा सकती है और कम से कम तीन लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. यदि कोई संगठन कानून का उल्लंघन करता है तो प्रभारी व्यक्ति को न्यूनतम तीन वर्ष और अधिकतम दस वर्ष तक की कैद की सजा दी जा सकती है.

असम : मंत्री ने दी पत्रकार को ‘गायब’ करने की धमकी, कांग्रेस ने की उम्मीदवारी रद्द करने मांग

असम सरकार के एक मंत्री ने दो पत्रकारों को ‘‘गायब’’ करने की कथित तौर पर धमकी दी है जिन्होंने मंत्री की पत्नी के विवादास्पद चुनावी भाषण की रिपोर्टिंग की थी. इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने मांग की कि विधानसभा चुनाव के लिये उनकी उम्मीदवारी रद्द की जाए.

पुलिस के अनुसार उनमें से एक पत्रकार ने मोरीगांव जिले के जगीरोड थाने में प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री पीयूष हजारिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

असमी समाचार चैनल प्रतिदिन टाइम ने एक ऑडियो क्लिप प्रसारित किया था, जिसमें हजारिका को पत्रकार नजरूल इस्लाम से बातचीत करते सुना जा सकता है . इस बातचीत के दौरान मंत्री ने नजरूल और एक अन्य पत्रकार तुलसी को उनके घरों से घसीट कर बाहर निकालने और ‘‘गायब ’’ करने की धमकी दी.

बीजेपी उम्मीदवार ने फोन पर बातचीत में कहा कि वह दुखी हैं क्योकि उन लोगों ने उनकी पत्नी एमी बरूआ के विवादास्पद बयान की रिपोर्टिंग की, जो उन्होंने एक चुनावी सभा के दौरान दिया था. यह बातचीत अब वायरल हो रही है. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन दिया और मंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की.

महाराष्ट्र : ठाणे में Covid-19 के 3,171 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,171 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,19,011 हो गई है.

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 19 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,469 हो गई. ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 2.03 प्रतिशत है.

जिले में अब तक 2,81,641 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 88.29 प्रतिशत है। जिले में अभी 30,901 लोगों का इलाज चल रहा है.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 50,148 मामले सामने आए हैं और 1,215 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है.

Mathura Triple Murder Case : कोर्ट ने तीन साल पुराने तिहरे हत्याकांड में सुनाई सज़ा – एक को फांसी, तीन को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक अदालत ने तीन वर्ष पूर्व हुए तिहरे हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. साथ ही इस मामले में उसके तीन अन्य सहयोगी को उम्रकैद व 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. हत्याकाण्ड की साजिशकर्ता बताई जा रही महिला को न्यायाधीश ने पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया.

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना 18 जून 2018 की रात थाना राया के भरऊ गांव की है, जहां अज्ञात हत्यारों ने सुन्दर सिंह (45), भंवर सिंह (55) व सत्यप्रकाश उर्फ सत्तन (68) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तीनों के शव करीब आधा-आधा किलोमीटर की दूरी पर अलग-अलग खेतों में पड़े मिले थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक सत्यप्रकाश के भतीजे जितेन्द्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक सुंदर सिंह की पत्नी के बयान के आधार पर नौ दिन में ही मामले का खुलासा करते हुए गांव के ही चंदन सिंह पुत्र छीतर सिंह व उसकी पत्नी भागवती उर्फ भागो, कालीचरण उर्फ करुआ पुत्र छीतर सिंह, अनिल पुत्र कालीचरण व गजराज पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया था.

पुलिस ने विवेचना के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश (दशम) अमर सिंह के न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया.

न्यायाधीश ने बुधवार को निर्णय सुनाते हुए साक्ष्यों के अभाव में भागवती को दोषमुक्त कर दिया, परंतु उसके पति चंदन सिंह को फांसी की सजा सुनाई और अन्य तीनों कालीचरण, अनिल व गजराज को आजीवन कारावास के साथ 50-50 हजार अर्थदण्ड अदा करने का फैसला सुनाया.

ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में विराट कोहली टॉप पर , जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर खिसके

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गये.

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे में क्रमश: 56 और 66 रन की पारियां खेली थीं जिससे उनके 870 अंक हो गये हैं. बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेले थे जिससे वह एक पायदान खिसक गये और गेंदबाजों की सूची में 690 अंक से चौथे स्थान पर पहुंच गये.

भारतीय सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, वह पाकिस्तान के बाबर आजम से पीछे हैं जबकि लोकेश राहुल 31वें से 27वें स्थान पर पहुंच गये हैं. ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या 35 और 64 रन की पारियां खेलकर बल्लेबाजों में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 42वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे और ऋषभ पंत ने शीर्ष 100 में प्रवेश कर लिया है.

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अंतिम मैच में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे, उन्हें नौ पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह 11वें स्थान पर पहुंच गये हैं जो सितंबर 2017 में उनके 10वें स्थान के बाद सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. शारदुल ठाकुर ने इसी मैच में 67 रन देकर चार विकेट चटकाये थे जिससे वह 93वें से 80वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को चार पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 24वें स्थान पर पहुंच गये. उन्होंने दूसरे वनडे में 52 गेंद में 99 रन बनाये थे और वह आल राउंडर में दूसरे स्थान पर हैं जबकि जॉनी बेयरस्टो ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 796 रेंटिंग अंक से अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है. मोईन अली नौ पायदान के फायदे से गेंदबाजी सूची में 46वें स्थान पर पहुंच गये.

टी20 अंतरराष्ट्रीय ताजा रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में राहुल और कोहली दोनों को एक पायदान का नुकसान हुआ जिससे दोनों क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर खिसक गये हैं. कोई भी भारतीय गेंदबाजों और आल राउंडर सूची में शीर्ष 10 में शामिल नहीं है. टेस्ट रैंकिंग में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद दूसरा स्थान कायम रखा है. ऑलराउंडर सूची में रविंद्र जडेजा तीसरे और अश्विन चौथे स्थान पर काबिज हैं.

तमिलनाडु : 30 अप्रैल तक कोरोना लॉकडाउन, मख्य सचिव राजीव रंजन ने जारी किया आदेश

तमिलनाडु सरकार ने Covid-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन को मौजूदा रियायतों और पाबंदियों के साथ 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. मुख्य सचिव राजीव रंजन की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है.

आदेश के मुताबिक, वायरस के प्रसार को काबू करने के लिए जांच करने, संक्रमितों का पता लगाने और इलाज करने के प्रोटोकॉल को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सभी जिलों में समान रूप से आरटी-पीसीआर जांच हो और उन जिलों में पर्याप्त जांच की जाएं जहां संक्रमण के मामले ज्यादा हैं.

रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन को कोविड-19 संबंधी उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी उपाय करने चाहिए और वे मास्क लगाने, हाथों की स्वच्छता और एक-दूसरे से दूरी के नियमों का सख्ती से पालन कराएं.

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराना चाहिए और सामाजिक दूरी के नियम को लागू करने के लिए, जहां तक मुमकिन हो, जिला प्रशासनों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 का इस्तेमाल करना चाहिए.

UPPRB UP Police SI Recruitment 2021 : Posts 9534, Apply Online from 01 April 2021 at official website : www.uppbpb.gov.in

Uttar Pradesh Police Recruitment Board (UPPRB) has published the notification for the post of Sub Inspector (SI) Civil Police (Male/Female), Platoon Commander/Sub-Inspector Armed Police (Male) and Fire Service Second Officer (Male). 

The last date for submitting UP Police SI Application is 30th April 2021 on UPPRB official website – uppbpb.gov.in. 

A total of 9534 vacancies are available out of which 9027 are for SI Posts, 484 for Platoon Commander and 23 for Fire Service Second Officer Posts under UP Police Bharti 2021.

Candidates should note that the selection for UP Police SI Recruitment 2021 will be done on the basis of online written exam, PST, PET, Final List and Medical Test.

Eligibility Criteria :  Candidates should be a graduate in any stream.
Important Dates :
SubjectImportant Dates
Starting Date of Online Application 01 April 2021
Last Date of Online Application30 April 2021 till 12 AM
Vacancy Details : Total Posts – 9534

Sub Inspector (SI) Civil Police (Male/Female) – 9027

  • UR – 3613
  • EWS – 902
  • OBC – 2437
  • SC – 1895
  • ST – 180

Platoon Commander PAC/Sub-Inspector Armed Police (Male) – 484

  • UR – 194
  • EWS – 48
  • OBC – 131
  • SC – 101
  • ST – 10

Fire Service Second Officer (Male) – 23

  • UR – 10
  • EWS – 2
  • OBC – 6
  • SC – 5

Age Limit: 21 to 28 Years

Physical Eligibility:

CategoryGenderHeightChestRunning
GEN/OBC/SCMale168 CMS79-844.8 KM Running in 28 Minutes
STMale160 CMS77-824.8 KM Running in 28 Minutes
GEN/OBC/SCFemale152 CMSNA2.4 KM Running in 16 Minutes
STFemale147 CMSNA2.4 KM Running in 16 Minutes
Exam Pattern :  The exam will be conducted in online mode. There will be questions of 400 marks.
SubjectMarks
General Hindi100
GK/Constitution/Mool Vidhi100
Numerical and Mental Ability100
Mental Aptitude Test/Logical Exam100

Qualifying Marks :

  • Each subject – 35%
  • Total – 50%

How to Apply :

The candidates eligible for the posts can apply through online mode for UP Police SI Recruitment 2021 on uppbpb.gov.in from 01 April to 30 April 2021.

Delhi: सफदरजंग हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, 60 मरीजों को किया गया शिफ्ट

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में आग लगने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक़ आग पहली मंजिल के मेडिसिन डिपार्टमेंट में सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर लगी थी. जो धीरे-धीरे आग एच ब्लॉक वार्ड 11 तक पहुंच गई.

हालाँकि उससे पहले ही ICU से 60 मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया. फिलहाल आग बुझ गई है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा हैं.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस घटना से आईसीयू में मौजूद तमाम सामान, मशीनें जलकर खाक हो गई.

सफदरजंग हॉस्पिटल की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया कि आज सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर आग लग गई थी, इसकी सूचना दमकल को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची, इसी दौरान हॉस्पिटल स्टाफ की मदद से 60 से अधिक मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट दिया गया.

Nanded Gurudwara Violence : पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 22 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में Covid-19 महामारी के कारण जुलूस निकालने की अनुमति न मिलने पर तलवार लिए सिखों की एक भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले के संबंध में पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि सोमवार को श्री हुजूर साहेब गुरुद्वारे में हुई घटना के संबंध में दर्ज की गयी तीन प्राथमिकियों में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में वजीराबाद पुलिस ने 74 लोगों की पहचान की और उन्हें नामजद किया। पुलिस ने 500 से अधिक अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामले दर्ज किये.

अधिकारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों एवं वांछित व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा फैलाने के आरोपों एवं हथियार कानून के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किये गये हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गुरुद्वारे से निकलती सिखों की भीड़ देखी जा सकती है जिनके हाथ में तलवारें हैं. ये लोग पुलिस के अवरोधकों को तोड़ कर पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए दिख रहे हैं.

अधिकारी ने बताया कि हिंसा की घटना में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए और आठ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

उन्होंने कहा कि एक घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है.

अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में कहीं गुरुद्वारा समिति के किसी सदस्य की भूमिका तो नहीं है.

नांदेड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक निसार तम्बोली नेकहा, “हमने हत्या, दंगा और हथियार अधिनियम तथा अन्य धाराओं में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकियों में लगभग 74 लोगों के नाम दर्ज हैं और अन्य की तलाश की जा रही है.”

अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘होला मोहल्ला’ जुलूस की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा था, “गुरुद्वारा समिति को इसकी सूचना दी गई थी और उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि हमारे निर्देशों का पालन करेंगे और गुरुद्वारा परिसर के भीतर अपना कार्यक्रम करेंगे.”

अधिकारी के अनुसार, जब सोमवार शाम को चार बजे गेट पर निशान साहब लाया गया तब कई लोगों ने बहस शुरू कर दी और गेट से लगभग 300 युवा बाहर निकल आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया.