Home Blog Page 130

दिशा पाटनी के बिकिनी अवतार ने उड़ाए फैन्स के होश, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के लाखों फ़ैन्स उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम पर उन्हें 41.3 मिलियन फ़ॉलो करते हैं. यही वज़ह है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखते ही देखतें वायरल हो जाती हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी तस्वीरें लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर येलो बिकिनी में एक तस्वीर शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने लिखा कि ‘मुझे एक्वामैन जैसा महसूस हो रहा है.’ आपको बता दें कि एक्वामैन, एक हॉलीवुड फिल्म है. 

दिशा की इस तस्वीर को अबतक 2,163,197 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है. इससे पहले दिशा ने ब्लू स्विमसूट में अपनी तस्वीर शेयर की थी. दिशा पाटनी का यह अंदाज को उनके फैन्स को बहुत पसंद आया था.

वहीं अगर वर्क फ़्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी. इसके अलावा दिशा ने मोहित सूरी की ‘एक विलेन 2’ में भी नज़र आएँगी. बताया जा रहा है कि दिशा ने हाल ही में अहमद खान की ‘ओम’ फिल्म भी साइन की है. इस फिल्म में दिशा आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोल में दिखाई दे सकती हैं. इसके अलावा दिशा एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘केटीना’ में भी दिखाई देंगी. फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी नज़र आएँगे हैं.

Bihar Police ASI Admit Card 2020: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड जारी

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने स्टेनो सब इंस्पेक्टर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी दिया है. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें कि बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की तरफ से बीपीएसएससी स्टेनो एएसआई भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन 10 जनवरी 2021 को किया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 174 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.

Bihar Police ASI Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे Bihar Police ASI Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें.

Bihar Police ASI Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा.

नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं. 

HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020: जारी हुआ HSSC ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड

HSSC ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी ख़बर है. दरअसल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

बता दें कि HSSC ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 और 10 जनवरी 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा का केंद्र का नाम एडमिट कार्ड में दिया हुआ है. एग्जाम दो शिफ्टों में ओएमआर मोड में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. लेटेस्ट अपडेट के आते ही उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.

वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें.

HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा. 

नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने पास रखें. 

Bihar Board Exams 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीखों में हो सकता है बदलाव, जानिए वज़ह

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा के लिए दो बार टाइम टेबल जारी किया है. फरवरी में ही मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होनी है. लेकिन अब माना जा रहा है कि तारीखों में एक बार फिर से बदलाव हो सकता है. ये अंदेशा इसलिए क्योंकि सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट की घोषणा 31 दिसंबर की शाम को होगी.

बिहार सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उस फैसले का इंतजार कर रही है, जिसमें सीबीएसई परीक्षाओं के आयोजन की तारीखों की घोषणा होगी. शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तारीख बढ़ सकती है. केंद्र सरकार पहले ही यह साफ कर चुकी है कि फरवरी-मार्च में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी. कोरोना संकटे के कारण पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है.

इसे देखते हुए सीबीएसई की परीक्षाएं फरवरी-मार्च की बजाय किसी और महीने में आयोजित होगी और इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 31 दिसंबर को घोषणा करेंगे. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग को भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की इस घोषणा का इंतजार है. इसके बाद बिहार में भी कोरोना की वजह से फरवरी में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीखों में बदलाव हो सकता है.

गौरतलब है कि बिहार में चार जनवरी से सबी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई शरू हो रही है. इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हो रही है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट की जांच कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शेडयूल जारी करते हुए बताया था कि बिहार में 1 फरवरी से 13 फरवरी तक लगातार परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

बोर्ड परीक्षार्थियों को रविवार के दिन सिर्फ छुट्टी दिया जाएगा. बिहार बोर्ड 13 फरवरी तक तीनों संकाय की परीक्षा आयोजित कर लेगी.वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी.

New Coronavirus Strain : भारत में 31 जनवरी 2021 तक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर लगी रोक

भारत में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्री फ्लाइट्स के परिचालन पर से रोक बढ़ा कर 31 जनवरी 2021 तक कर दी गयी है. भारत सरकार ने यह फैसला लिया है पहले 31 दिसंबर तक ही रोक लगायी गयी थी लेकिन कोरोना की नयी स्ट्रेन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

भारत से जाने और आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 31 जनवरी तक रोक जारी रहेगी. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, नये वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है.हालांकि यह स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान वंदे भारत मिशन पर रोक नहीं रहेगी.

इससे पहले सरकार ने 31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर रोक लगा रखा था. इस संबंध में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर रोक जारी रहेगी.

देश में कोरोना की नयी स्ट्रेन को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गयी है. इंग्लैंड से आये यात्रियों पर नजर रखी जा रही है हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 23 मार्च से ही इंटरनेशनल उड़ानों पर रोक रखी जा रही है. इसी वक्त से घरेलू विमान सेवा को भी बैन किया गया था लेकिन मई के आखिर में घरेलू सेवाओं को बहाल कर दिया गया.

सरकार द्वारा सात मई से वंदे भारत मिशन की शुरुआत किए जाने के बाद से 20 लाख से ज्यादा भारतीय दूसरे देशों से वापस आये हैं. ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने अगले चरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. नये वायरस की वजह से ब्रिटेन से लौटे अबतक 20 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. ब्रिटेन से आये यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है.

महाराष्ट्र : 31 जनवरी तक बढ़ा लॉकडाउन, पहले से लागू है नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी 2021 तक राज्य में लागू लॉकडाउन प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है. राज्य सरकार के सर्कुलर में लोगों से अपने घरों में ही सामान्य तरीके से नए साल का स्वागत करने और समुद्रतट, उद्यान, सड़कों पर जाने से बचने की अपील की गई है.

सर्कुलर में विशेषकर दस साल से छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक के बुजुर्गों से इस महामारी के मद्देनजर नया साल मनाने के लिए घर से बाहर नहीं जाने का आह्वान किया गया है. ग़ौरतलब है कि मुंबई में नए साल पर मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, गिरगांव और जुहू आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

आपको बता दें कि कुछ महीनों में सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों में कई तरह की ढील दी है. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने पूजा स्थलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी. इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में नौवीं से 12वीं तक कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं.

UPA को लेकर संजय राउत के बयान से गिर सकती है गठबंधन सरकार – केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत की हालिया एक टिप्पणी के कारण संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर कर सकता है. आठवले ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि राउत के बयान से कांग्रेस नाराज हो गई थी. कांग्रेस राज्य में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राउत ने कहा था कि बीजेपी विरोधी सभी पार्टियों को यूपीए में शामिल होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार यूपीए की अगुवाई करने के लिए सक्षम हैं. फिलहाल यूपीए की नेता कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी हैं.

एनडीए के सहयोगी आठवले ने कहा, ” राउत ने कहा कि शरद पवार को यूपीए की अगुवाई करनी चाहिए, जिससे कांग्रेस के नेतागण नाराज हो गए. नतीजतन कांग्रेस अपना समर्थन वापस ले सकती है और महाविकास अघाडी की सरकार गिर सकती है.”आरपीआई (ए) नेता ने कहा, ” हमारी इस सरकार को गिराने की कोई योजना नहीं है. लेकिन अगर सरकार गिरती है तो एनडीए निश्चित तौर पर राज्य में सरकार बनाएगा.”

राउत की पत्नी को कथित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ” ईडी एक सरकारी संगठन है, लेकिन स्वतंत्र है..सरकार का इरादा ईडी के जरिए किसी को परेशान करने का नहीं है.”

अठावले ने दावा किया कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को पूरे देश का समर्थन हासिल नहीं है. उन्होंने कहा, ” किसी कानून में संशोधन का प्रावधान है और यह किसानों से बातचीत के बाद किया जा सकता है. शरद पवार कई सालों तक सरकार में रहे हैं. उन्हें विपक्षी पार्टियों के नेताओं से बातचीत करनी चाहिए और जो संशोधन वे चाहते हैं, उनके बारे में सरकार को बताना चाहिए. सरकार उनकी बातों का स्वागत करेगी.”

Vivo ने लांच किया Y20 (2021), ट्रिपल कैमरे के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी

वीवो ने Vivo Y20 2021 को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत 599RM (करीब 11 हजार रुपये) रखी गई है. फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा स्क्रीन अस्पेक्ट रेशियो, 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा और 5000mAh जैसी बड़ी बैटरी दी गई है.

Vivo Y20 2021 में 6.51 इंच का एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 720×1600 पिक्सल का रेजोलूशन दिया गया है. फोन डिस्प्ले का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. ये फोन 4 जीबी के साथ आता है. इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है.

तो वहीं अगर ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इस फ़ोन में एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड FunTouch OS दिया है. आप इस फोन को दो कलर ऑप्शन Dawn White और Nebula Blue में खरीद सकते हैं.

फ़ोटोग्राफ़ी के लिए फोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का बोके कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन में बायोमैट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Vivo Y20 2021 का पवार बैकप भी कमाल का है इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट के चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई 801.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर मौज़ूद हैं.

कर्नाटक : ब्रिटेन से लौटे 886 लोगों के फोन बंद, 48 घंटे में ढूंढने का आदेश जारी

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि नए प्रकार के कोरोना वायरस से शहर में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं और मरीजों के उपचार तथा संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. सुधाकर ने कहा, ‘‘ब्रिटेन से आए कुल 1,614 लोगों में से 26 में संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान में संक्रमित मरीजों के नमूनों की जांच में तीन में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है.’’ उन्होंने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि निमहांस के चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उठाए जाने वाले कदमों के बारे में चर्चा की है.

मंत्री ने कहा कि तीन लोगों में वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण के मामले आए हैं. इनमें एक महिला और उसका बच्चा शामिल है. उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के सदस्य नहीं थे लेकिन उनके संपर्क में आए लोगों मसलन ड्राइवर और घरेलू स्टाफ की पहचान की गयी और जांच के बाद उन सबको पृथक-वास में भेज दिया गया.’’ 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया है. उनमें से तीन लोग बेंगलुरु के हैं. उन्होंने बताया कि तत्काल कदम उठाए गए. यात्रियों तथा उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया और उनकी भी जांच कराने का निर्णय किया गया है. ब्रिटेन से एअर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज के विमान से 25 नवंबर से 22 दिसंबर तक 2,500 लोग कर्नाटक आए हैं.

ब्रिटेन से आए ऐसे लोगों जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है, इसके बारे में पूछे जाने पर सुधाकर ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर उनका पता लगा लिया जाएगा.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार की नाकामी नहीं है. अगर उन्होंने फोन ही बंद कर लिया है तो उन्हें कैसे ढूंढा जाए? इसलिए हमने पुलिस विभाग से संपर्क किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने 1,614 लोगों का पता लगाया. इनकी जांच हुई है. हमने उनके संपर्क की भी पहचान की है.’’

मंत्री ने ब्रिटेन से आए लोगों से अपनी जानकारी देने और निकट के अस्पताल में जांच कराने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं करना कानून के विरूद्ध होगा और इस पर कार्रवाई होगी.’’

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों द्वाराअजिंक्य रहाणे की तारीफ पर बोले सुनील गावस्कर, कहा – यह देखकर खुशी हुई

पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की. ग़ौरतलब है कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया ने रहाणे की अगुवाई में भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज बराबर की.

गावस्कर ने एक निजी चैनल से कहा, ‘‘जिस तरह से रहाणे टीम का नेतृत्व कर रहे थे उसके लिये उनकी जो प्रशंसा हो रही थी उसको समझने के लिये आपको ऑस्ट्रेलियाई कमेंट्री बॉक्स के आसपास होना चाहिए. इनमें कुछ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शामिल थे जो कमेंट्री बॉक्स में थे. ’’ उन्होंने कहा कि इसलिए यह देखकर खुशी हुई कि वे लोग उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए तारीफ कर रहे हैं. इनमें रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट, माइक हस्सी, शेन वॉर्न जैसे दिग्गज शामिल थे जो रहाणे की कप्तानी की प्रशंसा कर रहे थे.

गावस्कर ने हालांकि स्पष्ट किया कि विराट कोहली टेस्ट कप्तान हैं और उनके पैटरनिटी लीव से लौटने के बाद उन्हें ही यह जिम्मेदारी संभालनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘रहाणे कार्यवाहक कप्तान हैं. एक कार्यवाहक कप्तान या एक कार्यवाहक बल्लेबाज या नयी गेंद का गेंदबाज या ऑफ स्पिनर आप तब अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और जब मुख्य खिलाड़ी की वापसी होती है तो आपको उसके लिए जगह खाली करनी होती है.’’

गावस्कर से पूछा गया कि क्या अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव होगा, उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर. वे इस तरह की स्थिति के आदी नहीं हैं. जब भी वे पहला टेस्ट जीत लेते हैं तब सीरीज जीत जाते हैं. कुछ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 4-0 की बात कर रहे थे. अब आप जान गये हैं कि यह कैसी टीम है. यह ऐसी टीम नहीं है जो आपको खुद पर हावी होने का मौका देती है.”