Home Blog Page 136

कोर्ट ने इमारत गिराने के नोटिस के खिलाफ अभिनेत्री कंगना की याचिका खारिज की

स्थानीय दीवानी अदालत ने खार इलाके में स्थित अभिनेत्री कंगना रनौत के आवासीय अपार्टमेंट में हुए ‘अवैध निर्माण’ को गिराने संबंधी बीएमसी के 2018 के नोटिस के खिलाफ अभिनेत्री की याचिका खारिज कर दी है. इस संबंध में अदालती आदेश बुधवार को प्राप्त हुआ है.

जज एल. एस. चव्हाण ने अभिनेत्री की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. बीएमसी ने खार स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट में हुए ‘अवैध निर्माण’ को गिराने के लिए 2018 में नोटिस जारी किया था. रनौत ने जनवरी 2019 में डिंडोशी दीवानी अदालत में बीएमसी के नोटिस को चुनौती दी थी.

उन्होंने अदालत से अनुरोध किया था कि वह बीएमसी को उनके अपार्टमेंट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने से रोके. उस वक्त अदालत ने अर्जी पर सुनवाई होने तक यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश चव्हाण ने अभिनेत्री की अर्जी खारिज कर दी लेकिन साथ ही उन्हें बंबई हाईकोर्ट में अपील करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है.

बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के बंगले के एक हिस्से को तोड़े जाने के विरुद्ध दायर एक याचिका पर बुधवार को महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने महानगर पालिका आयुक्त को 20 जनवरी को सुनवाई के दौरान आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया. आयोग में दो दिन पहले याचिका दायर की गई थी जिसमें कहा गया था कि बांद्रा में रनौत के बंगले में की गई तोड़फोड़ उनके मानवाधिकारों का हनन था.

बीएमसी ने दावा किया था कि अभिनेत्री ने बंगले में गैरकानूनी निर्माण कराया था इसलिए निकाय के अधिकारियों ने कानून सम्मत कार्रवाई की थी. याचिकाकर्ता आदित्य मिश्रा ने बंबई हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि बीएमसी द्वारा कानून की आड़ में द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई थी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का भी हवाला दिया. जिसके अनुसार, निजी संपत्ति के अधिकार को मानवाधिकार घोषित किया गया था.

याचिकाकर्ता ने कहा कि यदि किसी की निजी संपत्ति पर राज्य या उसकी एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई अवैध पाई जाती है तो यह मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा. उन्होंने कहा, “जब बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई को बंबई हाईकोर्ट ने अवैध पाया तो यह साफ हो जाता है कि यह मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है जिसमें आयोग का दखल अपेक्षित है.” बता दें कि आयोग ने बुधवार को याचिका स्वीकार की और महानगर पालिका आयुक्त को 20 जनवरी को सुनवाई के दौरान उपस्थित होने का आदेश दिया.

पालघर साधु हत्या मामले में 19 और लोग गिरफ्तार, पांच नाबालिग पकड़े गए

महाराष्ट्र सीआईडी की अपराध शाखा ने पालघर जिले में अप्रैल महीने में भीड़ के जरिए दो साधुओं और उनके कार चालक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 19 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक की उम्र 70 साल है. वहीं अब तक इस मामले में 248 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से कई लोगों को जमानत भी दे दी गई है.

एक अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 19 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक एमटेक डिग्री धारक और एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रबंधक भी शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि अब तक भीड़ हिंसा के मामले में 248 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं कई लोगों को इस मामले में अब तक जमानत मिल चुकी है. हाल ही में ठाणे की एक अदालत ने पालघर भीड़ हत्या मामले में गिरफ्तार 47 लोगों को जमानत दी थी. जिला न्यायाधीश पीपी जाधव ने आदेश दिया कि आरोपियों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये की जमानत राशि पर रिहा किया जाए. इससे पहले मामले में चार आरोपियों को जमानत दी गई थी. इस मामले में अब तक 105 लोगों को जमानत दी जा चुकी है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले के गढ़चिरौली में 16 अप्रैल, 2020 को उग्र भीड़ ने दो साधुओं महाराज कल्पवृक्ष गिरि, सुशीलगिरि महाराज और उनके ड्राइवर नीलेश तेलगडे को पीट-पीटकर मार डाला था. महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी (अपराध) ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है

ब्रिटेन से ओडिशा आया शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित, नए स्ट्रेन का लगाया जा रहा पता

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से हाहाकार मचा हुआ है. कई देशों ने इसके लिए एहतियात के तौर पर कदम उठाए हैं. वहीं अब ब्रिटेन से ओडिशा आया 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसे भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त पीसी चौधरी ने बताया कि व्यक्ति 18 दिसंबर को राज्य में आया था.

पीसी चौधरी ने बताया कि एक निजी लैब में नमूने की जांच में व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. निगम आयुक्त ने बताया कि व्यक्ति में बुखार जैसे कुछ लक्षण हैं. चौधरी का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रकार का पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण जांच की जा रही है.

इसके साथ ही पीसी चौधरी ने लोगों को किसी भी चिंता से मुक्त रहने को कहा. उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. ब्रिटेन में मिले वायरस के नए रूप की वजह से यह एहतियाती कदम उठाया गया है. इस बीच नगर निगम ने व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगा लिया है. संक्रमित व्यक्ति के सभी परिजनों की कोविड-19 जांच की जाएगी.

वहीं विदेश से लौट रहे सभी यात्रियों के बारे में एयरपोर्ट से जानकारी भी मांग गई है. बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक गौतम राय ने बताया कि अधिकारियों ने सभी विमानन कंपनियों को विदेश से हाल में लौटे यात्रियों की जानकारी देने को कहा है.

Bhubaneswar,Britain,corona virus,coronavirus new strain,covid 19,Odisha,

आजमगढ़ : लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में ईसाई धर्म के तीन प्रचारक गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने लालच देकर लोगों का धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

दीदारगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून’ के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

डीह कैथौली गांव के लोगों ने बताया कि गांव के त्रिभुवन यादव के घर रविवार सुबह से दर्जनों लोग जुटे थे. वहां ईसाई धर्म के तीन प्रचारक बाहर से आए थे.

उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर प्रार्थना सभा चल रही थी.इसी बीच गांव के अशोक यादव ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत की. अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने लालच देकर धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीनों धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी बालचंद जायसवार, वाराणसी निवासी गोपाल प्रजापति और आजमगढ़ निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है.

महाराष्ट्र: BJP विधायक की शादी में Covid-19 नियमों का उल्लंघन

पुणे में भाजपा के एक विधायक की शादी में सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते हुए सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की और इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत कई मेहमानों ने मास्क लगाने की भी जरूरत नहीं समझी.

शादी के वायरल वीडियो में भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस बिना मास्क लगाए लोगों से बहुत करीब से बात करते दिख रहे हैं.

सोलापुर जिले के मलशिरस निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए राम सत्पुते की रविवार को पुणे के एरांडवेन इलाके में शादी थी.

वीडियो में दिख रहा है कि शादी में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया.

महाराष्ट्र सरकार के ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देशों के अनुसार वैवाहिक समारोह में 50 लोग ही शिरकत कर सकते हैं, लेकिन सत्पुते की शादी में सैंकड़ों लोग दिखाई दिये, जिनमें से कई लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था.

अलंकार थाने के पुलिस निरीक्षक संजीवन जगदाले के कार्यक्षेत्र में यह शादीघर आता है.

उन्होंने कहा, ”शादी में भीड़ एकत्र नहीं थी. लोग आ रहे थे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर वहां से जा रहे थे.” पुलिस निरीक्षक ने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

XAT Admit Card 2021: एंट्रेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने ज़ेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने XAT 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in से XAT 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ज़ेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 (XAT 2021) XLRI में पोस्टग्रेजुएट (पीजी) मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की एंट्रेंस परीक्षा है.

XAT 2021 को 3 जनवरी को देश भर में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा. XAT 2021 के एडमिट कार्ड में XAT एप्लिकेशन नंबर, XAT 2021 रोल नंबर और परीक्षा केंद्रों सहित उम्मीदवारों की अन्य डिटेल शामिल होंगी.

XAT 2021 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
– इसके बाद पोप-अप विंडो पर ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ के लिंक पर क्लिक करें.
– अब नया पेज खुलने पर  XAT 2021 की आईडी और जन्मतिथि डालें.
– अब जानकारी सबमिट करने के बाद आप अपना  XAT 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

Haryana NEET Counselling 2020: हरियाणा नीट काउंसलिंग के दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी, जानिए डिटेल

हरियाणा एमबीबीएस 2020 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का परिणाम चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER) द्वारा जारी कर दिया गया है. इसके अलावा, दूसरे राउंड के शेड्यूल के साथ-साथ रिक्त सीटों की लिस्ट भी अधिकारियों द्वारा जारी की गई है.

दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण 12 दिसंबर को शुरू हुआ था. काउंसलिंग के पहले दो राउंड ऑनलाइन मोड में आयोजित किए गए थे, हालांकि, मोप- अप राउंड ऑफलाइन रूप से आयोजित किया जाएगा.

सीट अलॉटमेंट, हरियाणा नीट 2020 काउंसलिंग और उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर किया जाएगा. हरियाणा मेरिट लिस्ट 2020 श्रेणी-विशिष्ट होगी और अलग से सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल और डेंटल कॉलेज और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज के लिए जारी की जाएगी.उम्मीदवार सीट अलॉट होने के बाद, लॉग इन करके अलॉटमेंट लेटर एक्सेस कर सकेंगे. 

RRB ने जारी किया परीक्षा केंद्र और डेट की जानकारी, एडमिट कार्ड 24 दिसंबर को

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने CBT 1 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी जारी कर दी है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से यह जानकारी चेक कर सकते हैं. एडमिट कार्ड और ऑनलाइन एग्जाम से जुड़े अन्य जानकारी भी जल्द जारी किये जायेंगे.

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परीक्षा केंद्र से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए लिंक लाइव दिया है. जिन उम्मीदवारों का परीक्षा पहले राउंड यानि 28 दिसंबर से 13 जनवरी तक होना है वो एग्जाम डेट और सेंटर की जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं. वैसे अभी केवल वे ही उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी देख पाएंगे जिनका एग्जाम पहले राउंड में होगा. अन्य उम्मीदवारों के लिए जानकारी पहले राउंड की परीक्षा के बाद जारी की जाएगी.

बता दें कि RRB ने NTPC भर्ती परीक्षा के पहले चरण से पहले उम्मीदवारों के प्रैक्टिस के लिए फाइनल मॉक टेस्ट भी जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू है, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट कर मॉक टेस्ट अटेम्प्ट कर सकते हैं. रेलवे के पहले राउंड में लगभग 23 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे. जिन उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी और डेट की डिटेल्स अभी रिलीज़ नहीं हुई हैं, उनका एग्जाम बाद के राउंड्स में होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 24 दिसंबर को जारी किया जाएगा जिसे उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे.

UPPSC Recruitment 2020: असिस्‍टेंट प्रोफेसर, लेक्‍चरर समेत 328 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की डिटेल्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय होमोपैथिक मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विषयों के असिस्‍टेंट प्रोफेसर, लेक्‍चरर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. आयोग की ओर से जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार इससे पहले आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2020 थी जिसे बढ़कर 8 जनवरी 2021 किया गया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

पदों की संख्या
UPPSC Recruitment 2020 की इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरर समेत कुल 328 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जिसका विवरण इस प्रकार है…..

  • यूपी के सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्‍टेंट प्रोफेसर – 128 पद
  • विभिन्न सब्‍जेक्‍ट्स (सामान्य भर्ती) में असिस्‍टेंट प्रोफेसर – 61 पद
  • राज्य के सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में लेक्‍चरर – 130 पद
  • लोक निर्माण विभाग में असिस्‍टेंट आर्किटेक्‍ट – 03 पद
  • रिसर्च ऑफिसर – 04 पद
  • यूपी पुलिस रेडियो सेवा – 02 पद

शैक्षणिक योग्यता
UPPSC में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित योग्‍यताएं भी अलग-अलग हैं. इच्‍छुक उम्‍मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यताओं की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए देख सकते हैं. 

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा 26 से 40 वर्ष निर्धार‍ित है. जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कब तक करें आवेदन?
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2020 थी, जिसे बढ़ाकर 11 जनवरी 2021 कर दिया गया है. जबकि शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2020 थी जिसे बढ़कर 8 जनवरी 2021 किया गया है. 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें.

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (Specialist Officers) के पदों पर भर्ती क लिए वैकेंसी निकली है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी 2021 निर्धारित है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

पदों की संख्या
बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (Recruitment of Specialist Officers) के कुल 32 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें 27 पद सिक्योरिटी ऑफिसर (Security Officers) जबकि फायर ऑफिसर (Fire Officers) के 5 पद शामिल हैं.

शैक्षणिक योग्यता 
BOB Recruitment 2020-21 के तहत सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. जबकि फायर ऑफिसर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय (NFSC) या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग या फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी आवश्यक है.


आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 


How to Apply for BOB Recruitment: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.co.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Career लिखा दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • Bank of Baroda Career Details पेज पर नोटिफिकेशन मिलेगी.
  • Link to Apply पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.