Home Blog Page 143

मेदवेदेव ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराकर जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब

विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी रुस के डेनिल मेदवेदेव ( Daniil Medvedev) ने विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम (Dominic Thiem) को हराकर साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया.

मेदवेदेव ने दो घंटे 43 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में थिएम को 4-6, 7-6(2), 6-4 से हराकर पहली बार एटीपी निटो फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया. मेदवेदेव थिएम के हाथों पहले सेट में पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की और अगले दो सेट अपने नाम कर जीत हासिल की. मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और यूएस ओपन चैंपियन थिएम ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी.

मेदवेदेव ने थिएम को एकमात्र पिछले साल मॉन्ट्रियल में हराया था. दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इस साल के यूएस ओपन में हुआ था जिसमें थिएम ने जीत हासिल की थी लेकिन मेदवेदेव ने इस खिताबी मुकाबले को जीत पिछली हार का बदला चुकता कर लिया.

Coronavirus : नये मामले बढ़ने का सिलसिला जारी , अब तक 91.39 लाख

0

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 44,059 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 91.39 लाख हो गया है. सक्रिय मामलों में 2524 की वृद्धि से यह संख्या 4,43,486 हो गयी हैं. इस दौरान 41,024 मरीज ठीक हुए जिसे मिलाकर कोरोना को शिकस्त देने वालों की तादाद अब 85.62 लाख हो गयी. इसी अवधि में 511 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,738 हो गया है.

देश में सक्रिय मामलों की दर 4.85 और रिकवरी दर 93.68 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.46 है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1643 सक्रिय मामले सामने आये. इसके बनिस्पत केरल में 1000 सक्रिय मामले कम हुए और यहां स्वस्थ हाेने वालों की संख्या भी सर्वाधिक 6227 रही , वहीं दिल्ली में सबसे ज्यादा 121 मरीजों की जानें गयी.

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले अब 82,521 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 50 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,623 हो गया है, वहीं अभी तक 16.51 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 4.94 लाख से अधिक हो गयी तथा सक्रिय मामले कम होकर 65,982 रह गये हैं जबकि 2049 लोगों की मौत हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 40,212 हो गयी है। यहां 8391 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4.81 लाख से ज्यादा मरीज अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं.

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 154 बढ़कर 24,887 हो गयी है. राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,654 पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.36 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं. आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 521 की कमी होने से यह 14,249 हो गया. राज्य में अब तक कोरोना से 6938 लोगों की मौत हुई है और 8.41 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.

राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी से यह 23,806 हो गयी है तथा इस महामारी से 7559 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अब तक 4.95 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं. तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 374 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 12,542 हो गयी है तथा अभी तक 11,605 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.45 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं.

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 6508 हो गये हैं और 1640 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गयी है. तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 11,227 रह गए हैं और 1433 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.51 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं.

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 184 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 25,207 हो गयी है और 8025 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 4.23 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं. पंजाब में सक्रिय मामले 6724 है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.35 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4614 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 573 बढ़कर 11.765 हो गयी है तथा अब तक 1.78 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3162 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है. गुजरात में सक्रिय मामले 13,600 हो गए हैं तथा 3859 लोगों की मौत हुई है और 1.79 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं. बिहार में सक्रिय मामले 4839 रह गये हैं. राज्य में कोरोना से 1221 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.23 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं.

कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2732, राजस्थान में 2163, हरियाणा में 2188, जम्मू-कश्मीर में 1629, उत्तराखंड में 1155, असम में 974, झारखंड में 951, गोवा में 677, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 369, हिमाचल प्रदेश में 537, चंडीगढ़ में 260, मणिपुर में 236, मेघालय में 110, लद्दाख में 100, सिक्किम में 99, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, नागालैंड में 59 , अरुणाचल प्रदेश में 49 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है.

देश में संचालित हैं 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’

0

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में भर में 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ (Ayushman Bharat Health and Wellness Center) संचालित हैं जहां 28.10 करोड़ से ज्यादा लोग स्वास्थ्य सेवा ले चुके हैं.

मंत्रालय का यह भी कहना है कि दिसंबर, 2022 तक 1.50 लाख एचडब्ल्यूसी स्थापित किए जाने हैं. एचडब्ल्यूसी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के मकसद से स्थापित किए गए हैं.

उसकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 50 हजार से अधिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हो चुके हैं यानी तय लक्ष्य का एक तिहाई केंद्र अस्तित्व में आ चुके हैं। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की सुविधाओं में सुधार हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘योजना, सभी स्तरों पर निगरानी, प्रक्रियाओं के मानकीकरण और स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण में केंद्र एवं राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साझा प्रयासों से यह संभव हुआ है कि आज हम यहां तक पहुंचे हैं.’’

उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और आशाकर्मियों को उनके समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद किया. मंत्री ने कहा, ‘‘ये लोग स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की व्यवस्था की बुनियाद हैं. कोरोना काल में इनका योगदान अनुकरणीय रहा है.’’

बिहार में 57% मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दीः ADR

बिहार (Bihar) में नवगठित मंत्रिमंडल के 14 मंत्रियों में से आठ ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (Association For Democratic Reforms) ने यह जानकारी दी है. चुनाव अधिकारों (Voting Rights) से जुड़े संगठन के अनुसार छह मंत्रियों (करीब 43 फीसद) ने अपने विरूद्ध गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी दी है. गंभीर अपराध गैर जमानती होते हैं और उनमें पांच साल से अधिक की सजा मिलती है. एडीआर (ADR) ने कहा कि जनता दल यूनाईटेड (Janta Dal United) के छह मंत्रियों में दो, भाजपा के छह मंत्रियों में चार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के एक और विकासशील इंसान पार्टी के एक मंत्री के हलफनामों की जांच से पता चला है कि उनके विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं. आठ या 57 फीसदी मंत्रियों के विरूद्ध आपराधिक मामले चल रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक 13 मंत्री (93 फीसदी) करोड़पति हैं और उनकी औसतन संपत्ति 3.93 करोड़ रुपये है. सबसे अधिक 12.31 करोड़ रुपये की संपत्ति मेवा लाल चौधरी के पास है जो तारापुर निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं. सबसे कम 72.89 लाख रुपये की संपत्ति अशोक चौधरी के पास है. इन सभी ने हलफनामों में संपत्ति की घोषणा की है. एडीआर के अनुसार चार (29 फीसदी) मंत्रियों ने शैक्षिक योग्यता आठवीं से 12वीं तक बताई है. 10 (71 फीसदी) मंत्रियों ने स्नातक या स्नातक से आगे की शिक्षा प्राप्त करने का उल्लेख किया है.

छह मंत्रियों ने अपनी आयु 41-50 साल के बीच बताई है जबकि आठ मंत्री 51 से 75 साल तक की उम्र के हैं. उनमें दो महिलाएं हैं.

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को चुनाव हुए थे. जबकि मतगणना 10 नवंबर को हुई. बहुमत हासिल करने के बाद राजग ने सरकार बनायी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को शपथ ली.

वहीं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक मंगलवार को हुई जिसमें नवगठित 17वीं विधानसभा का प्रथम सत्र तथा विधान परिषद का 196वां सत्र 23 नवंबर से बुलाने का निर्णय किया गया. सूत्रों ने बताया कि बैठक में नवगठित 17वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र और बिहार विधान परिषद के 196वां सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों के साथ समवेत अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत करने को भी मंजूरी दी गई .

Coronavirus : देश में कोविड-19 के कुल मामले पहुंचे 90 लाख के पार

0

देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई. वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है. स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,04,365 मामले हो गए हैं. 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कारण और 584 लोगों की मौत हुई जिसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,162 हो गई. कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की दर कम होकर 1.46 फीसदी रह गयी है.

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,43,794 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.92 फीसदी है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 20 नवंबर तक 12,95,91,786 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,83,397 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई.

डगलस स्टुअर्ट के उपन्यास ‘शग्गी बैन’ को मिला 2020 का बुकर पुरस्कार

0

स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट को उनके पहले उपन्यास ‘शग्गी बैन’ के लिए उन्हें 2020 का बुकर पुरस्कार मिला है. ‘शग्गी बैन’ की कहानी में ग्लासगो की पृष्ठभूमि है. दुबई में बसी भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी का पहला उपन्यास ‘बर्नंट शुगर’ भी इस श्रेणी में नामित था. कुल छह लोगों के उपन्यास नामित थे. स्टुअर्ट ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास नहीं हो रहा.

शग्गी एक काल्पनिक किताब है लेकिन किताब लिखना मेरे लिए बेहद सेहत बख़्श रहा. ’’उन्होंने कहा कि यह किताब उन्होंने अपनी मां का समर्पित की है. 44 वर्षीय लेखक 16 साल के थे जब उनकी मां का निधन अत्यधिक शराब पीने की वजह से हो गया था.

लंदन के ‘रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट इन लंडन’ से स्नातक करने के बाद, ‘फैशन डिजाइन’ में करियर बनाने वह न्यूयॉर्क चले गए थे. कोरोना वायरस के मद्देनजर ‘बुकर प्राइज 2020’ के समारोह को लंदन के ‘राउंडहाउस’ से प्रसारित किया गया. सभी छह नामित लेखक एक विशेष स्क्रीन के जरिए समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बुकर पुरस्कार प्राप्त उपन्यासों पर अपने विचार व्यक्त किए.

चाहत सूर्यवंशी ने मनाई दोस्तों के साथ दीपावली, फ़ैन्स को दिया ये ख़ास मैसेज

दीपावली खुशियों का त्यौहार है और इस त्यौहार को हर कोई एक दूसरे से खुशी बांट कर बड़े ही धूमधाम से मनाता है दीपावली प्रकाश का पर्व है लेकिन इस साल की दीपावली पर कोरोना का कहर देखने को मिला. तो वहीं लोगों में पर्व को लेकर उत्साह भरपूर है. ऐसे में बात करें आम लोगों के साथ बॉलीवुड के कलाकारों की तो इस दिवाली को उन्होंने भी सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट किया.

बॉलीवुड अभिनेत्री और सोशल वर्कर चाहत सूर्यवंशी की तो चाहत सूर्यवंशी ने भी अपने घर पर रंग बिरंगी रंगोली निकाली और लाइट लगाई साथ ही घर को खूब अच्छी तरीके से डेकोरेट किया. चाहत दीपावली अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई. साथ ही चाहत ने लोगों से अपील भी की लोग पर्यावरण का ध्यान और प्रशासन की दी हुई गाइडलाइंस का फॉलो करें. ताकि कोरोना की रफ्तार को रोका जा सके. चाहत सूर्यवंशी बॉलीवुड के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं चाहत अपने एनजीओ के माध्यम से देश के 25 राज्यों में उभरते हुए युवा खिलाड़ी को एक प्लेटफार्म देने का भी काम करती है चाहत का एनजीओ लगातार छोटे बच्चे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन करता है.

चाहत समय-समय पर गरीब बच्चों को प्रोत्साहित करने का भी काम करती हैं एक्टिंग के साथ-साथ चाहत सोशल कार्यों में भी आगे रहती हैं. चाहत ने दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूब धमाल किया तो वही सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए चाहत ने कहा कि करो ना कॉल की इस घड़ी में आप सावधानी बरतें खुद को सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें.

नीतीश कुमार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह और नड्डा रहेंगे मौजूद

0

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

बिहार (Bihar) में हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं, जिनमें से नीतीश कुमार की जदयू को 43 सीटें मिलीं और भाजपा को जदयू से 31 सीटें अधिक (74 सीट) हासिल हुईं. बिहार की नयी सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है.

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कटिहार से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदार हैं. तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया है.

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी के संगठन मंत्री बी एल संतोष शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे.

राजभवन के बयान के अनुसार, राज्यपाल फागू चौहान शाम साढ़े चार बजे कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह मौजूद रहेंगे। शाह ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही पार्टी की पहली डिजिटल रैली को संबोधित कर चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी, लेकिन वह चुनाव प्रचार में मौजूद नहीं रहे थे.

नीतीश कुमार ने 2010 और 2015 में चुनावी जीत के बाद गांधी मैदान में बड़ी संख्या में आम लोगों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी के बीच शपथ ली थी, लेकिन इस बार कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा.

सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार के अलावा राजग के चार घटक दलों भाजपा, जदयू, हम पार्टी और वीआईपी से आठ अन्य नेताओं को कैबिनेट में स्थान दिया जा सकता है और बाद में इसका विस्तार किया जा सकता है.

जदयू से जिनके नाम पर चर्चा है, उनमें अशोक चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार शामिल हैं. विजय कुमार चौधरी को कैबिनेट में शामिल किये जाने की संभावना के बाद संकेत मिले हैं कि भाजपा के खाते में विधानसभा अध्यक्ष का पद जा सकता है. इससे पहले चौधरी विधानसभा अध्यक्ष थे.

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिये नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह चुनौतीपूर्ण कार्यकाल है और हमें पार्टी को मजबूत बनाना है.

इसके अलावा कैबिनेट में वीआईपी के नेता मुकेश सहनी और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझाी को भी शामिल किया जा सकता है.

Coronavirus के बढ़ते मामलों के बावजूद एशियाई बाजारों में तेजी

स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P Global Ratings (previously Standard & Poor’s)) 500 के शुक्रवार को नए उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों की शुरुआत मजबूती के रुख के साथ हुई. हालांकि, कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जापान और चीन के मजबूत आंकड़ों की वजह से अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से पुनरोद्धार की उम्मीद बंधी है.

जापान की वृद्धि दर के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं. पिछली तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था 21 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ी है. इसके अलावा चीन के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से भी निवेशकों की धारणा अच्छी हुई है.

सोमवार को शुरुआती कारोबार में तोक्यो का निक्की-225 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,798.41 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह हांगकांग का हैंगसेंग 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,209.66 अंक पर कारोबार कर रहा था.

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,534.78 अंक पर और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स-200 1.2 प्रतिशत के लाभ से 6,484.30 अंक पर था. चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,322.25 अंक पर पहुंच गया.

अमेरिका में COVID-19 संक्रमण के मामले 1.1 करोड़ के पार, कई राज्यों में पाबंदियों की घोषणा

0

अमेरिका (United States) में कोविड-19 (Covid-19) के मामले 1.1 करोड़ के भी पार पहुंच जाने के बाद अब कई राज्यों ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नए सिरे से प्रयास आरंभ कर दिए हैं. कोरोना वायरस के करीब दस लाख मामले एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर सामने आए हैं.

वाशिंगटन और कई अन्य राज्यों की राह पर चलते हुए मिशिगन ने भी संक्रमण को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं. मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर प्रशासन ने रविवार को हाई स्कूल और कॉलेज व्यक्तिगत उपस्थिति कक्षाएं बंद करने, रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन करने की व्यवस्था बंद करने और खेलकूद गतिविधियों को भी बंद करने का आदेश दिया.

आदेश के तहत मनोरंजन की कई गतिविधियां बंद की जाएंगी और जिम में सामूहिक व्यायाम कक्षाएं नहीं होंगी.ये नए नियम तीन हफ्ते तक प्रभावी रहेंगे.

इससे पहले वाशिंगटन के गर्वनर जे. इन्स्ली ने व्यवसायों और सामाजिक मेलजोल पर नई पाबंदियों की घोषणा की थी.

‘जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी’ के कोरोना वायरस संबंधी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में रविवार तक कोविड-19 के मामले 1.1 करोड़ पर पहुंच गए। नौ नवंबर को यहां संक्रमण के मामले एक करोड़ पर पहुंचे थे, जिसका मतलब है कि करीब दस लाख मामले महज छह दिन के भीतर सामने आए हैं.

अमेरिका में कोरोना वायरस का पहला मामला 20 जनवरी को वाशिंगटन में सामने आया था और 300 दिन के भीतर कुल मामले 1.1 करोड़ पर पहुंच गए.