क्या आप जानते हैं कि IRCTC SBI RuPay क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स पॉइंट्स का इस्तेमाल करके फ्री में ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं. मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat), डिजिटल इंडिया (Digital India) और मेक इन इंडिया (Make in India), की पहल को बढ़ावा देने के मकसद से कुछ महीने पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI) इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation -IRCTC) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India -NPCI)ने मिलकर IRCTC SBI RuPay Card लॉन्च किया था. इस नए IRCTC SBI RuPay कार्ड को अधिक सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित होने का दावा किया गया है. यह नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक (Near Field Communication technology) से लैस है.
आइए जानते हैं IRCTC SBI RuPay क्रेडिट कार्ड की ख़ास बातें –
1 – जो ग्राहक 31 मार्च 2021 तक इस क्रेडिट कार्ड को बनवा लेंगे, उनके लिए कोई ज्वाइनिंग फी नहीं ली जाएगी.
2 – IRCTC की वेबसाइट रेल टिकट बुक करने पर रुपे क्रेडिट कार्ड होल्डरर्स को 10 फीसदी की वैल्यू बैक मिलेगा. ये रिवॉर्ड पॉइंट के जरिए मिलेगा। 1 रिवॉर्ड पाइंट 1 रुपये के बराबर होगा.
3 – यूजर्स अपने परिवार और दोस्तों के लिए फ्री में टिकट बुक बुक करने के लिए इन रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
4 – यूजर्स के कार्ड में पहले 45 दिनों में 500 रुपये या उससे अधिक ट्रांजैक्शन में 350 पॉइंट जोड़ दिए जाएंगे। यानी कार्ड को एक्टिवेट करते ही उनकी अकाउंट में 350 पॉइंट जोड़ दिये जाएंगे।
5 – IRCTC वेबसाइट के जरिए ट्रेन की टिकट बुक करने पर 1 फीसदी ट्रांजैक्शन छूट मिलेगी.
6 – रेलवे स्टेशनों पर मौजूद प्रीमियम रेलवे लाउंज (premium railway lounge) में हर तिमाही में एक बार फ्री में जाने का लाभ उठा सकते हैं.
7 – सभी पेट्रोल पंप में फ्यूल सरचार्ज पर 1 फीसदी की छूट मिलेगी.
ऑनलाइन शॉपर्स के लिए IRCTC SBI RuPay Card के जरिए कई ऑफर्स हैं. ग्राहकों को Medlife, Fitternity, Me N Moms इत्यादि पर छूट मिल सकती है. इसके अलावा इस कार्ड में पैथोलॉजी पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी. 1mg की दवा खरीने पर 18 फीसदी की छूट मिल रही है.


अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या का इंस्ट्ग्राम पर डेब्यू, सुहाना खान ने किया ये कमेंट
अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्या नंदा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. अगस्त्या इंस्टाग्राम पर आते ही दोस्त सुहाना खान ने इस पर कमेंट किया. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- Unfollowing. अगस्त्या ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी. इस पोस्ट अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट ने लाइक भी किया है. फोटो में अगस्त्या एक ओपन रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं.
सुहाना और अगस्त्या की बात करें तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. सुहाना और अगस्त्या की तस्वीरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. सुहाना ने कई बार अगस्त्या के साथ फोटोज भी शेयर की हैं.
अगस्त्या की बात करें तो वो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती हैं. वहीं अगस्त्या के पापा निखिल नंदा (ऋतु नंदा के बेटे) की तरफ से बात करें तो वो ऋतु नंदा के पोते हैं. ऋतु नंदा राज कपूर की बेटी और ऋषि कपूर-रणधीर कपूर की बहन हैं. अगस्त्या को अक्सर सभी के साथ देखा जाता रहा है. अमिताभ बच्चन संग भी उनकी वर्कआउट करते हुए फोटोज सामने आई थी.
2018 में अगस्त्या ने एक शॉट फिल्म बनाई थी. जो बिग बी और जया बच्चन को बहुत पसंद आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त्या फिल्म मेकिंग में काफी इंटरेस्टेड हैं. अगस्त्या ने न सिर्फ स्क्रिप्ट लिखी थी, बल्कि फिल्म को खुद डायरेक्ट भी किया था.