Home Blog Page 158

गेंदबाज ने मैदान पर मारा मुक्का, बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ जड़ दिये 8 छक्के!

0

घटना पाकिस्तान में चल रहे नेशनल टी20 कप की है, जहां गेंदबाजों पर बल्लेबाजों का कहर टूट रहा है. बुधवार को नेशनल टी20 कप में सिंध के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आजम खान (Azam Khan) ने अपनी हिटिंग से सभी का दिल जीत लिया. इस बल्लेबाज ने महज 43 गेंदों में 88 रन बनाकर अपनी टीम को नॉर्दर्न पर 25 रनों की अहम जीत दिलाई. बता दें आजम खान पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान के बेटे हैं और वो लंबे-लंबे सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं.

बता दें नॉर्दर्न के खिलाफ मैच के दौरान आजम खान (Azam Khan) को पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान ने मुक्का मारा था. दरअसल शादाब खान आजम खान के दोस्त हैं और मैच के दौरान उन्होंने मजाक ही मजाक में उनकी छाती पर घूंसा मार दिया. आजम खान इस दौरान काफी धीमा खेल रहे थे और उनका स्ट्राइक रेट 100 के करीब था. हालांकि इसके बाद आजम खान ने अपना गीयर बदला और देखते ही देखते शादाब खान को तीन लंबे-लंबे सिक्स लगा दिये. इसके बाद आजम खान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी नहीं बख्शा. इस हिटर ने आमिर की गेंदों पर भी 3 छक्के जड़े. आजम खान ने 8 छक्कों की मदद से 88 रन ठोके और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा रहा.

बता दें आजम खान का अकसर पाकिस्तान में मजाक बनाया जाता है. उनकी फिटनेस पर काफी सवाल उठाए जाते हैं. बता दें आजम खान का वजन थोड़ा ज्यादा है और उन्हें अकसर सिफारिशी खिलाड़ी के तौर पर ट्रोल किया जाता है. लेकिन बता दें आजम खान के अंदर जबर्दस्त टैलेंट है. उनकी सिक्स लगाने की काबिलियत गजब की है. यही वजह है कि वो मोहम्मद आमिर, शादाब खान जैसे अच्छे गेंदबाजों को भी नहीं बख्शते.

 

मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

0

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि नेताजी की स्थिति ठीक है.

उन्होंने कहा, ”माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है. आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था. हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे.”

ऐसी भी खबर आ रही है कि उनकी पत्नी साधना भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

समाजवादी पार्टी ने कहा, ”समाजवादी पार्टी संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है. फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं.”

दरोगा जी को प्रेमिका से अपने ही थाने में करनी पड़ी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला?

घटना बिहार के बांक़ा ज़िले की है. जहां बांका जिला पुलिस बल में तैनात दरोग़ा की अपने की थाने में शादी करनी करनी पड़ी. मिली जानकारी के मुताबिक़ 2018 बैच के प्रशिक्षु दरोगा छोटू कुमार का प्रेम प्रसंग अपने गृह जिला शेखपुरा के शेखपुरा बाजार निवासी काजल कुमारी से विगत 4 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब काजल और दरोगा जी का प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था तब दरोगा छोटू कुमार नौकरी नहीं करते थे. बिहार पुलिस में दरोगा की नौकरी लग जाने के बाद दरोगा छोटू कुमार और उनके परिजन उनकी शादी अलग कराने की तैयारी में थे.

मामले की जानकारी मिलते ही नवादा ज़िले के रजौली में एएनएम की ट्रेनिंग कर रही काजल ने पुलिस कप्तान अरविन्द कुमार गुप्ता से मिलकर न्याय की फरियाद लगाई. जिसके चलते पुलिस महाकमे में हड़कंप मच गया. जिसके बाद वरीय पुलिस अधिकारीयों के दबाब के बाद दरोगा छोटू कुमार शादी के लिए तैयार हो गए. मामले की जानकारी दरोगा छोटू कुमार के परिजनों को दी गई,.हालांकि शादी में वे लोग शामिल नहीं हो सके, जबकि काजल के परिजन उपस्थित थे. आनन-फानन में दरोगा छोटू कुमार और प्रेमिका काजल कुमारी की शादी दरोगा जी के पदस्थापन वाले अमरपुर थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शादी कराइ गई.

इस दौरान दरोगा और प्रेमिका की शादी के गवाह इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय, दरोगा विजय शंकर सिंह, राजेश सिंह समेत थाना के चौकीदार बने. शादी संपन्न होने पर थाना परिसर में मिठाई भी बाँटी गई. शादी संपन्न होने के बाद उपस्थित पुलिसकर्मियों ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिए.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सभी मंत्रालयों और विभागों में अनिवार्य होगी BSNL-MTNL की सर्विस

0

केंद्र की मोदी सरकार ने BSNL और MTNL जैसी सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों के संबंध में बड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने सभी केंद्रीय मंत्रालय, सार्वजिनक विभाग और सार्वजिनक क्षेत्र की सभी कंपनियों में BSNL-MTNL की सर्विस अनिवार्य कर दी हैं. दूरसंचार विभाग (DOT) ने इस बारे में सर्कुलर जारी किया है.

लोकसत्ता में छपी खबर में बताया  गया है कि दूरसंचार विभाग ने अपने सर्कुलर में कहा है कि भारत सरकार ने अपने सभी मंत्रालय, विभाग, सीपीएसई, केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं में बीएसएनएल और एमटीएनएल की सेवाएं अनिवार्य करने को मंजूरी दी है. उनके द्वारा 12 अक्टूबर को ये सर्कुलर जारी किया गया है. वित्त मंत्रालय के चर्चा करने के बाद केंद्र सरकार के सभी सचिवालय एवं विभागों के लिए ये सेवा लागू की गई है.

सर्कुलर में कहा है कि बीएसएनएल और एमटीएनल सेवा अनिवार्य करने का फैसला मंत्रिमंडल ने किया है. इसके अनुसार सभी मंत्रालयों, विभागों, सीपीएसई और केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं को इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और लीज्ड लाइनों की सेवाओं के लिए बीएसएनएल और एमटीएनएल के नेटवर्क का ही उपयोग करना होगा.

सरकार द्वारा ये आदेश सरकारी दूरसंचार कंपनियों का घाटा कम करने के उद्देश्य से लिया गया है. ये कंपनियां तेजी से अपने कस्टमर बेस यानी ग्राहकों को खोती जा रही हैं. बीएसएनएल को सन 2019-20 में 15500 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जबकि इसी अवधि में एमटीएनएल को 3694 करोड़ रुपये का घाटा हुआ.

टाटा ग्रुप बिग बास्केट में खरीद सकती है 20% हिस्सेदारी, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और जियो मार्टकंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

ऑनलाइन रिटेल कारोबार में एमेजॉन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और रिलायंस रिटेल के जियो मार्ट (Reliance Retail jio mart) को टक्कर देने के लिए टाटा ग्रुप (TATA Group) ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर बिग बास्केट (Big Basket) में बड़ा निवेश करने की योजना बना रही है. टाटा ग्रुप बिग बास्केट से 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है. उम्मीद है कि यह डील अक्टूबर के अंत तक फाइनल हो जाएगी. बिग बास्केट ने कंपनी के ग्रोथ के लिए इस साल 200 मिलियन डॉलर से लेकर 400 मिलियन यानी 1465 करोड़ से लेकर 3,000 करोड़ रुपये कैपिटल जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन (valuation) 33% बढ़कर  2 बिलियन डॉलर यानी 14,650 करोड़ रुपये हो जाएगा.

बिग बास्केट में अभी सबसे बड़ी निवेशक चीन की अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) है. 200 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बिग बास्केट टाटा ग्रुप के अलावा सिंगापुर की सरकारी कंपनी टीमसेक (Temasek ) और अमेरिकी कंपनी जनरेशन पार्टनर्स (Generation Investment Management) के साथ बातचीत कर रही है. खबरों के मुताबिक, यह बातचीत एडवांस्ड लेवल पर पहुंच गई है. हालांकि, इस संबंध में किसी भी कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

बिग बास्केट ने फंड जुटाने के लिए गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) और मॉर्गन स्टेनले (Morgan Stanley) को अपना फंड मैनेजर नियुक्त किया है. पिछले साल बिग बास्केट ने साउथ कोरियाई कंपनी मिरेई एसेट (Mirae Asset-Naver Asia Growth Fund), ब्रिटिश कंपनी सीडीसी ग्रुप (CDC Group) और चीन के अलीबाबा से 150 मिलियन डॉलर जुटाए थे.

टाटा द्वाराबिग बास्केट में निवेश करने की खबर ऐसे समय में आ रही है जब टाटा इस साल दिसंबर या अगले साल जनवरी में अपना सुपर ऐप (Super App) लॉन्च करने की तैयारी में है जिसपर यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर फूड और ग्रोसरी का ऑर्डर, फाइनेंशियल सर्विसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, फैशन और लाइफस्टाइल के साथ एजुकेशन, बिल पेमेंट और हेल्थकेयर तक की सुविधा मिलेगी.

 

Source : MoneyControl

Sushant Singh Rajput Case: फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर-ऑफिस पर ED का छापा, सर्च ऑपरेशन जारी

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में जुटी ईडी फिल्ममेकर दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर सर्च ऑपरेशन कर रही है. दिनेश विजान के साथ सुशांत ने फिल्म राब्ता में काम किया था. इसमें सुशांत के अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन थीं. इस फिल्म को लेकर की गई पेमेंट सवालों के घेरे में है. जिसकी ईडी जांच कर रही है.

सूत्र के मुताबिक, सुशांत को विजान द्वारा 2016 में पेमेंट की गई थी. विजान से इस सिलसिले में ईडी दो मौकों पर पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने विजान से सुशांत के साइनिंग अमाउंट से जुड़े डॉक्यूमेंट और दूसरी जानकारी मांगी थी. सुशांत केस को लेकर ईडी ने पिछले दिनों श्रुति मोदी और उदय सिंह गौरी से भी पूछताछ की. उदय सिंह गौरी ने सुशांत का अकाउंट संभाला था. सुशांत से उदय सिंह गौरी की उनके मौत के एक दिन पहले बात हुई थी. वहीं ईडी को अपनी जांच में रिया और दूसरों के खिलाफ कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन का पता नहीं चला है.

बता दें, फिल्म राब्ता 9 जून 2017 को रिलीज हुई थी. इस मूवी से दिनेश विजान ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. ये एक रोमांटिक-एक्शन मूवी थी. राब्ता को दिनेश विजान ने को-प्रोड्यूस भी किया था. फिल्म में सुशांत और कृति के अलावा जिम सरभ, राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी अहम रोल में थे. फिल्म में पुनर्जन्म का एंगल दिखाया गया था. रिलीज से पहले इस मूवी को लेकर काफी बज बना था. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद फ्लॉप साबित हुई. मूवी में पहली बार कृति संग सुशांत की जोड़ी बनी थी.

आपको बता दें कि  सुशांत सिंह राजपूत की तो 14 जून को एक्टर ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी की थी. सुशांत के सुसाइड ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था. अभी भी इस केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है. सुशांत ने क्यों सुसाइड किया इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

Watch : हाथी से गिरे बाबा रामदेव, संतों को सिखा रहे थे योग

0

योग गुरु बाबा रामदेव हाथी के ऊपर से गिर पड़े. बाबा रामदेव हाथी पर बैठकर प्राणायाम कर रहे थे. हाथी के हिलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह हाथी की पीठ से फिसकर नीचे गिर पड़े. हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई, . घटना उस समय हुई जब मथुरा के रमणरेती आश्रम में बाबा संतों को योग अभ्यास सिखा रहे थे.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक़ बाबा रामदेव ने मथुरा में महावन के रमणरेती आश्रम में योग शिविर लगाया था. इसी दौरान वह हाथी पर बैठकर योग कर रहे थे. जब हाथी ने अपना कदम-ताल शुरू किया तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह हाथी की पीठ से फिसल गए.

गनीमत यह रही कि रमणरेती आश्रम में रेती होने के कारण वहां पर दलदल बना हुआ था और उन्हें गिरने के कारण कोई भी चोट नहीं आई. वह झटपट से खड़े होकर हंसने लगे लेकिन उनके हाथी के ऊपर से गिर जाने के बाद वहां पर मौजूद सभी संत एवं श्रद्धालु भौचक्के रह गए.

कंगना रनौत की बढ़ी मुसीबत, किसान विरोधी ट्वीट के खिलाफ कर्नाटक में मामला दर्ज

0

कर्नाटक के तुमकुरु जिले की पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर संसद के पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ ट्वीट करने पर मामला दर्ज कर लिया है. इस ट्वीट में कंगना ने विवादास्पद केंद्रीय कृषि अधिनियमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कथित तौर पर निशाना साधा था.

पिछले हफ्ते तुमकुरु की एक अदालत ने स्थानीय क्यटसांड्रा पुलिस स्टेशन को किसानों के खिलाफ किए गए ट्वीट के लिए कंगना रनौत पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया था.

पिछले महीने वकील एल. रमेश नाइक की ओर से शिकायत दर्ज किए जाने के बाद यह फैसला आया.

नाइक की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री के ट्विटर हैंडल से 21 सितंबर को किए गए ट्वीट ने उन्हें आहत किया है. उन्होंने कहा, “लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मेरा मामला कोई प्रचार हासिल करने का नहीं है, बल्कि उन्हें यह बताने के लिए है कि उन्होंने जो किया वह गलत है.”

21 सितंबर को कंगना ने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि जिन लोगों ने सीएए पर गलत जानकारी और अफवाहें फैलाईं, जिसकी वजह से हिंसा हुई, वही लोग अब किसान विरोधी बिल पर पर गलत जानकारी फैला रहे हैं, जिससे राष्ट्र में डर है. वे आतंकी हैं.

 

 

श्रद्धलुओं के लिए खुला दिल्ली का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर, अभिषेक पूजा व प्रदर्शनियां बंद रहेंगी

दिल्ली (Delhi) स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया. हालांकि श्रद्धालुओं को मंदिर में कई तरह के नियमों का पालन करना होगा. मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करने के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है. प्रवेश का समय शाम 5 बजे से शाम 6.30 बजे तक रखा गया है. सभी आगंतुक शाम 7.15 बजे मंदिर दर्शन, भारत उपवन, प्रेमवती फूड कोर्ट और बुक्स एंड गिफ्ट्स सेंटर का आनंद ले सकते हैं. अभिषेक पूजा और सभी प्रदर्शनियां हालांकि अभी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

हालांकि दर्शन के वक्त श्रद्धालुओं को कुछ नियमों का पालन करना होगा. कोविड-19 (COVID-19) महामारी प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी आगंतुकों के लिए मास्क पहनने सहित सभी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है और पूरे परिसर में हर समय सामाजिक दूरी बनाए रखना है.

प्रवेश के समय, थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ की सफाई सभी के लिए अनिवार्य है. सामान्य तापमान से अधिक या कोविड-19 के लक्षणों वाले आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

रिहाई के बाद बोलीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, कहा – हर पल दिल और रुह पर वार करता रहा 5 अगस्त का काला फैसला

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार शाम हिरासत से छूटने के बाद अपने पहले बयान में कहा कि धारा 370 को निरस्त करने का फैसला हिरासत के दौरान उनके दिलो दिमाग पर छाया रहा. उन्होंने कहा कि वह निर्णय को बदलने के लिए लड़ेंगी.

उन्होंने एक ऑडियो संदेश में कहा, “उस काले दिन में जो काला फैसला हुआ वो पूरी नजरबंदी के दौरान मेरे दिल और रुह पर वार करता रहा, जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर लोगों की भावनाएं ऐसी ही रही होंगी, कोई भी व्यक्ति उस दिन की बर्बरता और अपमान को नहीं भूलेगा.”

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को रद्द करना एक अवैध और अलोकतांत्रिक फैसला था. उन्होंने आगे कहा, “जम्मू और कश्मीर के लोगों को इस फैसले को पलटने और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए सर्वसम्मति से लड़ना होगा, जिसने हजारों लोगों की जान ली. यह काम आसान नहीं है, लेकिन हमारी दृढ़ता हमें मार्गदर्शन देगी.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश भर की विभिन्न जेलों में बंदी बनाए गए सभी लोगों को रिहा किया जाना चाहिए.