Home Blog Page 168

देश में एमएसपी भी रहेगी और किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी भीः प्रधानमंत्री मोदी

0

विपक्ष पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर किसानों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में एमएसपी भी रहेगी और किसानों को कहीं भी अपनी फसल बेचने की आजादी भी रहेगी.

महत्त्वाकांक्षी परियोजना ‘नमामि गंगे’ के तहत उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनि की रेती और बदरीनाथ में सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) और गंगा संग्रहालय का नई दिल्ली से डिजिटल लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा कि बरसों तक ये लोग एमएसपी लागू करने की बात कहते रहे, लेकिन किया नहीं और जब उनकी सरकार ने ऐसा किया तो वे इसे लेकर किसानों में भ्रम फैला रहे हैं.

विपक्षी दलों का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ एमएसपी लागू करने का काम स्वामीनाथन आयोग की इच्छा के अनुसार हमारी सरकार ने किया. वे एमएसपी पर ही किसानों में भ्रम फैला रहे हैं. देश में एमएसपी भी रहेगी और किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की आजादी भी रहेगी.’ उन्होंने कहा कि यह आजादी कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि इनकी काली कमाई का एक और जरिया समाप्त हो गया है और इसलिए इन्हें परेशानी है.

कृषि कानूनों पर केवल विरोध के लिए विरोध करने का विपक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके माध्यम से देश के किसानों को अनेक बंधनों से मुक्त किया गया है और अब देश का किसान कहीं पर भी किसी को भी अपनी उपज बेच सकता है.

मोदी ने कहा, ‘ आज जब केंद्र सरकार किसानों को उनके अधिकार दे रही है तो भी वे विरोध पर उतर आए हैं. ये लोग चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाजार में अपनी उपज नहीं बेच सके. ये चाहते हैं कि किसानों की गाडियां जब्त होती रहें, उनसे वसूली होती रहे, उनसे कम कीमत पर अनाज खरीदकर बिचौलिए मुनाफा कमाते रहें.’

Bigg Boss 14 ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान ने ‘जस्ट चिल (Just Chill Song)’ पर किया परफॉर्म, Video हुआ वायरल

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान अपने फेमस गाने ‘जस्ट चिल (Just Chill Song)’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं. वीडियो को कलर्स के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं, “अपने ही घर के अंदर जेल की सजा से परेशान, रोजमर्रा के कामों से परेशान. यानी की बेसिक्ली 2020 से परेशान.”

वीडियो में सलमान खान (Salman Khan Video) आगे कह रहे हैं, “तो आओ मिलकर जवाब हम देंगे.” सलमान खान इस वीडियो में अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पार्टनर’ के गाने ‘जस्ट चिल (Just Chill Song Video)’ पर भी डांस करते नजर आ रहे हैं. सलमान खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में नैना सिंह (Naina Singh), जैस्मीन भसीन, करण पटेल, निशांत मलकानी, एजाज खान, राहुल वैद्य, सारा गुरपाल, शगुन पांडे, प्रतीक सेजलपाल और जान कुमार सानू बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), हिना खान, गौहर खान, मोनालिसा और शहनाज गिल करीब दो हफ्ते घर के अंदर रहेंगे और घर के सभी काम में हिस्सा भी लेंगे.  

IPL 2020 DC Vs SRH : अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन,टी-20 क्रिकेट में 255 विकेट पूरे कर बनाया ये रिकार्ड

IPL 2020 DC Vs SRH: अमित मिश्रा (Amit Mishara) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वॉर्नर के अलावा मनीष पांडे को आउट किया. आईपीएल में अब मिश्रा के 159 विकेट हो गए हैं. इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में मिश्रा के 255 विकेट हो गए हैं. ऐसा कर लेग स्पिनर ने पीयूष चावला (Piyush Chawla) की बराबरी टी-20 क्रिकेट में कर ली है. चावला ने भी टी-20 क्रिकेट में अबतक 255 विकेट लिए हैं. टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के लिस्ट में दोनों स्पिनर सबसे आगे हैं. इन दो गेंदबाजों के बाद तीसरे नंबर पर अश्विन हैं जिन्होंने टी-20 में अबतक 233 विकेट लिए हैं. बता दें कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज डीजे ब्रावो हैं जिन्होंने 506 विकेट लिए हैं. लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने 390 विकेट टी-20 में चटकाए हैं.

बता दें कि मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने लसिथ मलिंगा हैं, जिनके नाम 170 विकेट दर्ज है. आईपीएल के इतिास में 3 हैट्रिक विकेट लेने वाले मिश्रा इकलौते गेंदबाज हैं.

आईपीेल के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से बेयरस्टो ने 53, वॉर्नर ने 45 और विलियमसन ने 41 रनों की पारी खेली.

अफरीदी ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसके कारण 2011 WC में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मिस्बाह उल हक की ‘धीमी पारी’ को 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार का कारण बताया है. अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान को मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के हाथों 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

उस मैच में अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान ने 32 गेंदों पर 13 रन और मिस्बाह ने 76 गेंदों पर 56 रन बनाए थे. अफरीदी खुद भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके थे और 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए थे.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 260 रन का स्कोर बनाया था और फिर उसने पाकिस्तान को 49.5 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट कर दिया था. भारत ने महेंद्र सिंह की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद विश्व कप जीता था.

अफरीदी ने एक साक्षात्कार में कहा, ” बहुत सारे लोग इस बारे में बात करते हैं कि मिस्बाह ने एक धीमी पारी खेली. पहली बात तो ये कि यह मिस्बाह का स्वभाव है और यह उनका खेल है. वह सेट होने में काफी समय लेते हैं. वह खेल को अंत तक ले जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें स्कोरबोर्ड को भी जारी रखने की जरूरत थी.”

उन्होंने कहा, “रनों की गति बढ़ाने के लिए उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत थी. लेकिन लगातार विकेटें गिरने के कारण दबाव बढ़ता गया. हमारे एक-दो विकेट निकालने के बाद मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की शारीरिक भाषा बदल गई थी. उन्होंने हमारी टीम पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था. हमारे एक पास एक अच्छा मौका था, लेकिन मेरा मानना है कि हमने इसे गंवा दिया.”

पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि दिवंगत पाकिस्तानी कोच बॉब वूल्मर इसलिए एक सफल कोच बन पाए थे क्योंकि वह राजनीति नहीं करते थे.

अफरीदी ने कहा, “वह राजनीति नहीं करते थे. वह प्रत्येक खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी को जानते थे. वह उनका नाम नहीं पुकारते थे, लेकिन उन्हें सपोर्ट करते थे.” अफरीदी 2009 से 2011 तक पाकिस्तान टीम के कप्तान थे. उन्होंने 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

Sero Survey 2: 8.7 करोड़ लोगों के कोरोना के संपर्क में आने की संभावना, 15 में से 1 के पास एंटीबॉडी

0

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए दूसरे सीरो-सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्षों ने सुझाव दिया कि भारत में अगस्त के अंत तक 8.7 करोड़ लोग कोविड-19 के मरीज हो सकते थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मंगलवार को जानकारी साझा करते हुए, आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि अगस्त तक 15 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति कोविड -19 से संक्रमित हुआ था.

प्रतिशत के तौर पर देखा जाए तो राष्ट्रीय प्रसार 6.6 प्रतिशत पाया गया, जो कि पहले दौर से कई गुना अधिक है. पहले दौर में जनसंख्या का 0.73 प्रतिशत सार्स-कोव-2(कोविड-19) के संपर्क में पाया गया था. निष्कर्षों में यह भी कहा गया है कि 7.1 प्रतिशत वयस्क आबादी ने अतीत में कोविड -19 से संक्रमित होने के सबूत दिखाए.

सीरो-सर्वे के पहले दौर के समान ही संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 18 से 45 वर्ष के बीच के लोग थे, उनके बाद 46 से 60 वर्ष के बीच के लोग थे, जिन्होंने कोविड -19 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित की है.

शहरी स्लम बस्तियों में जोखिम गैर-स्लम क्षेत्रों से दो गुना और ग्रामीण क्षेत्रों से चार गुना अधिक जोखिम था. निष्कर्षों के अनुसार, शहरी स्लम बस्तियों (15.6 प्रतिशत) और गैर-स्लम क्षेत्रों (8.2 प्रतिशत) में ग्रामीण क्षेत्रों (4.4 प्रतिशत) की तुलना में कोविड -19 संक्रमण का हाई-रिस्क था.

हालांकि, दूसरे दौर के सर्वे में प्रति मामले के अनुसार संक्रमण के प्रसार में कमी दर्ज की गई, इसका कारण परीक्षणों को बढ़ाना था. आंकड़ों के अनुसार, अगस्त तक (मई में 81-130) रिपोर्ट किए गए प्रति मामलों के अनुसार वायरस से 26-32 संक्रमण पाया गया.

सीरो-सर्वे का दूसरा दौर भी पहले की तरह ही आयोजित किया गया था. सर्वेक्षण के दूसरे दौर के लिए देश के 21 राज्यों के 70 जिलों के कुल 700 गांवों और वाडरें से 17 अगस्त से 22 सितंबर के बीच नमूना लिया गया था. भार्गव ने यह भी कहा कि 5टी रणनीति (टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टेक्नोलॉजी) का आगे भी पालन किया जाएगा, क्योंकि आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी भी घातक वायरस के लिए अतिसंवेदनशील है.

थूकने से रोका तो ‘अपमान’ का बदला लेने के युवक ने ली 11 कबूतरों की जान

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पड़ोसी के 11 कबूतरों को मार डाला. पड़ोसी ने उसे अपने घर के सामने थूकने से मना किया था जिसका बदला लेने के लिए उसने इन बेजुबानों की जान ले ली.

खबरों के मुताबिक, राहुल सिंह अपने पड़ोसी धर्मपाल सिंह के घर की छत पर चढ़ गया, जहां उसने एक पिंजरे में रखे 11 कबूतरों को एक पत्थर से मार डाला. बाद में धर्मपाल सिंह ने मृत कबूतरों का वीडियो बनाया और राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जो घटना के बाद से फरार है.

पत्रकारों से बात करते हुए, धर्मपाल सिंह ने कहा कि राहुल उनके घर के सामने थूका करता था और उन्होंने उससे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था, क्योंकि महामारी में इस तरह से थूकना मना है. ‘अपमान’ का बदला लेने के लिए, राहुल ने सोमवार को धर्मपाल के कबूतरों को मार डाला.

बागपत के सर्कल अधिकारी ओमपाल सिंह ने कहा, “हमने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. हम जल्द ही युवक को गिरफ्तार करेंगे.”

एसबीआई ने लॉन्‍च की धमाकेदार स्‍कीम, ब्‍याज पर डिस्‍काउंट के साथ प्रोसेसिंग फीस पर मिलेगी पर 100 फीसदी छूट

0

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India-SBI) ने धमाकेदार स्‍कीम पेश की है. देश का सबसे बड़ा बैंक इसका फायदा अपने डिजिटल बैंकिंग प्‍लेटफॉर्म योनो (Digital Banking Platform Yono) के जरिये देगा. स्‍कीम के तहत आने वाले त्‍योहारी मौसम में योनो के माध्यम से कार, गोल्‍ड और पर्सनल लोन के आवदेकों को बैंक प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसदी की छूट देगा. योनो (You Need Only One) बैंक का मोबाइल बैंकिंग एप (Mobile Banking App) है.

एसबीआई (SBI) ने बताया है कि अप्रूव्ड प्रोजेक्‍टों में घर खरीदने वाले ग्राहकों को भी बैंक होम लोन (Home Loan) की प्रोसेसिंग फीस पर पूरी छूट दे रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को उनके होम लोन की रकम और क्रेडिट स्‍कोर (Credit Score) के आधार पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी तक छूट की भी पेशकश कर रहा है.

वहीं, योनो से होम लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक ब्याज दर पर 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट का लाभ भी ले सकते हैं. बैंक ने कहा कि कार लोन ग्राहकों को वह सबसे कम 7.5 फीसदी की ब्याज दर से शुरू होने वाले लोन उपलब्ध करा रहा है.

चुनिंदा मॉडल पर उन्हें 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस की पेशकश की जा रही है. एसबीआई के अनुसार, अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. उम्मीद है कि ग्राहकों की ओर से आने वाले त्योहारी मौसम में खर्च बढ़ेगा. वहीं, उनके त्योहारों को अच्छा बनाने के लिए एसबीआई ने भी उनकी वित्तीय जरूरतों के हिसाब से एक मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

योनो एप से अप्‍लाई करने वाले ग्राहकों को कार और गोल्‍ड लोन पर इन-प्रिंसिपल अप्रूवल (In Principle Approval)  दिया जाएगा. इस प्‍लेटफॉर्म से कोई पेपरलेस, प्री-अप्रूव्‍ड पर्सनल लोन और इंस्‍टा होम टॉप-अप लोन के लिए भी आवेदन कर सकता है. अपनी पात्रता को चेक करने के लिए एसबीआई के ग्राहकों को 567676: PAPL पर एसएमएस (SMS) भेजना होगा.

 

 

Unlock 5.0: महाराष्ट्र में अक्टूबर के पहले सप्ताह कुछ शर्तों के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार

0

देश में 1 अक्टूबर से अनलॉक 5.0 (Unlock 5.0) की शुरुआत के साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने रेस्टोरेंट और बीयर बार खोलने का फैसला किया है, जहां बैठकर लोग खाना खा सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने NRAI, AHAR, HRAWI जैसे कई रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया.

महाराष्ट्र टूरिज्म डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वल्सा आर नायर ने बताया कि राज्यभर में रेस्टोरेंट और बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में खुल जाएंगे. इसके लिए राज्य सरकार स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर रही है. इस मामले से जुड़े सूत्रों ने मनी कंट्रोल को बताया कि शुरुआत में रेस्टोरेंट और बार को 50% कैपिसिटी के साथ खोलने की इजाजत दी जाएगी.

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट और बार के खुल जाने से प्रत्यक्ष तौर पर (direct) कम से कम 60 लाख लोगों और अप्रत्यक्ष (indirect) रूप से 1.8 करोड़ लोगों को फायदा होगा, जो हॉस्पिटेलिटी सेक्टर से जुड़े हुए हैं. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हॉस्पिटेलिटी सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्य के रेस्टोरेंट और बीयर बार करीब 6 महीने से बंद हैं. हालांकि, टेक अवे (take away) सर्विस दी जा रही है.

वहीं दूसरी तरफ़ महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 18,056 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 13,39,232 पहुंच गया और अब तक कोरोना से 35,571 लोग जान गवा चुके हैं.

जानिए क्या है ऑपरेशन साइडकॉपी (Operation Sidecopy)…..आख़िर पाकिस्तानी हैकर क्यों कर रहे चीन की मदद?

0

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान एक साइबर अटैक अभियान चला रहा है जिसे ऑपरेशन साइडकॉपी नाम दिया गया है. इस साइबर अटैक अभियान में भारतीय रक्षा बल (Indian defence forces) के अधिकारियों को निशाना बनाकर उनके कंप्यूटर से रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण डाटा चुराने का प्रयास किया जा रहा है. चीन को इस काम में पाकिस्तानी हैकर मदद कर रहे हैं.

क्वीक हील (Quick Heal) की साइबर सिक्योरिटी आर्म सेक्राइट (Seqrite) के शोधकर्ताओं ने भारत सरकार को यह जानकारी दी है. सेक्राइट के शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऑपरेशन साइडकॉपी को चीन फंड कर रहा है और इस अभियान के तहत पाकिस्तानी हैकर ग्रुप ट्रांसपेरेंट ट्राइव (Transparent Tribe) भारत में सैन्य जानकारियां, इंफ्रास्ट्रक्टर प्रोजेक्ट्स रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण डाटा हैक करने का प्रयास कर रहा है.

ऑपरेशन साइडकॉपी साइबर अटैक में पाकिस्तान और चीन के हैकर भारतीय रक्षा विभाग के अधिकारियों को कोई फिशिंग ई-मेल (phishing emails) भेजता है या कोई रिमोट एसेस मालवेयर (remote access malware) से उनके कंप्यूटर को हैक कर गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश करता है. क्वीक हील सिक्योरिटी लैब्स (Quick Heal Security Labs) के डायरेक्टर हिमांशु दुबे ने कहा कि ऑपरेशन साइडकॉपी के साथ वर्ष 2019 से ही हैकर गोपनीय जानकारियां चुराने के लिए साइबर अटैक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये अटैक भारत को टागरेट करके किए जा रहे हैं और रक्षा संबंधित गोपनीय जानकारी चुराने का प्रयास किया जा रहा है.

हिमांशु दुबे के मुताबिक़ हैकिंग के इन प्रयासों के पीछे डाटा चोरी मुख्य मकसद है. इसमें हैकर जाने-पहचान के ईमेल एड्रेस और फाइल नेम से एक फीशिंग ई-मेल भेजता है जिसमें अटैचमेंट होता है. जैसे ही कोई यूजर इस अटैचमेंट पर क्लिक करता है तो यह डाउनलोड होकर कंप्यूटर में घुसपैठ करता है और गोपनीय जानकारियों की चोरी करता है. ये फिशिंग ईमेल भारतीय रक्षा अधिकारियों को टागरेट करके भेजे जाते हैं जिनके पास रक्षा संबंधी गोपनीय जानकारियां होती हैं. क्वीक हील के डायरेक्टर हिमांशु दुबे ने कहा कि ऑपरेशन साइडकॉपी साइबर अटैक में पाकिस्तान और चीन का हाथ है. इसका मॉड्यूल पाकिस्तानी हैकर ग्रुप ट्रांसपेरेंट ट्राइव से मेल खाता है. इसकी फंडिंग चीन करता है.

बालिका वधु के डायरेक्‍टर रामवृक्ष गौड़ कोरोना की मार से सब्‍जी बेचने को हुए मजबूर

0

कोरोना की वजह से सब्जी बेचने को मजबूर हुए टीवी सीरियल बालिका वधु के डिरेक्टर रामवृक्ष गौड़ . कभी लाइट्स, कैमरा और ऐक्‍शन की चकाचौंध में जीने वाले रामवृक्ष गौड़ आज आलू और टमाटर के भाव पर मोलतोल कर रहे हैं. ये कोरोना की मार नहीं तो और क्या है?

रामवृक्ष गौड़ ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘ज्‍योति’ और ‘सुजाता’ जैसे 25 से अध‍िक टीवी सीरियल्स को डायरेक्‍टर चुके है. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले रामवृक्ष लॉकडाउन से पहले अपने घर बेटियों की परीक्षा दिलवाने आए थे, लेकिन अब वहीं फंस गए हैं.

बीते छह महीने में धीरे-धीरे सारा जमा पूंजी खत्‍म हो गई. मुंबई लौटना मुमकिन नहीं था, इसलिए घर का खर्च उठाने के लिए वह ठेले पर सब्‍जी लेकर सड़कों पर निकल पड़े. रामवृक्ष ने टीवी के अलावा फिल्‍मों के लिए भी काम किया है.

यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकारों की फिल्मों में वह असिस्‍टेंड डायरेक्‍टर भी रह चुके हैं लेकिन कोरोना महामारी ने अब उन्हें सब्जी बेचने पर मजबूर कर दिया है. हालांकि, उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी है. वह कहते हैं कि काम मिलते ही वापस मुंबई लौटूंगा और फिर से सब ठीक हो जाएगा. रामवृक्ष की माली हालत की खबर अब पूरे आजमगढ़ में फैल चुकी है.