Home Blog Page 192

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ.”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मैं COVID-19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूँ. डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारन्टीन करूंगा. मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है. मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे.”

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “COVID-19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है. मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ. मैं यथासंभव अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा.”


साथ ही उन्होंने लिखा, “मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे. मैं स्वयं भी इलाज के दौरान प्रदेश में COVID-19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा.”

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के घर पहुंची पुष्पम प्रिया चौधरी, कहा- “समर शेष है”

”सिंहासन खाली करो कि जनता आती है” कविता रचने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के घर पहुंचकर  प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि “समर शेष है, उस स्वराज को सत्य बनाना होगा, जिसका है ये न्यास उसे सत्वर पहुंचाना होगा”.

ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित राष्ट्रकवि दिनकर की विरासत की उपेक्षा पर सुश्री चौधरी ने लिखा ‘आपकी पढ़ी किताबें, उन पर आपके दस्तखत! लेकिन आपके पन्नों को शेक्सपीयर और चार्ल्स डिकेंस के देश की तरह हम नहीं रख सके, उनकी क़ीमत करोड़ों में नहीं आंकी गई, दीमकों के हवाले रही. बस ‘दिनकर जयंती’ मनाते रहे, जाहिल सरकारों को चुनते रहे.दिल टूट गया, शर्म से सिर झुक गया. बदलेंगे इसको”.

सामाजिक-आर्थिक विषमताओं के विरुद्ध लिखने वाले राष्ट्रकवि दिनकर ने उर्वशी, कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, परशुराम की प्रतीक्षा जैसी कालजयी रचनाओं को गढ़ा. “अपने समय का सूर्य हूँ मैं, अंध तम के भाल पर पावक जलाता हूँ” लिखने वाले रामधारी सिंह को “दिनकर” उपनाम से भी जाना जाता है. राष्ट्रकवि की कविता आज भी आईना दिखाती है. आज भी वह ‘केवल जलती मशाल” है. वह मशाल जो समाज को रोशनी दिखाती है.

‘संस्कृति के चार अध्याय’ के लिए साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित राष्ट्रकवि दिनकर की कविता “समय के रथ का घर्घर नाद सुनो, सिंहासन खाली करो कि जनता आती है” आज भी सत्ता के लिए भी एक चेतावनी है. यह चेतावनी है, उनके लिए भी जो सत्ता के मद में जनता के सरोकारों को भूल गए हैं “ओ रेशमी नगर के वासी!, वो छवि के मतवाले! मखमल के पर्दों के बाहर, फूलों के उस पार, ज्यों का त्यों है खड़ा, आज भी मरघट सा संसार”.

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने लिखा “वीर खींच कर ही रहते हैं इतिहासों में लीक”, पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की राजनीति में नई किस्म की सकारात्मक राजनीति की लीक खींचने हेतु प्रयासरत है. इसी क्रम में वे अपने प्रिय ओजस्वी कवि का आशीर्वाद लेने सिमरिया उनके आवास पर जून माह के प्रथम सप्ताह में पहुंची थी.

बिहार के “मैंगो मैन” अशोक चौधरी बनें प्लुरल्स सलाहकार परिषद में कृषि-हार्टिकल्चर के एडवाइजर

विश्वविख्यात जर्दालू आम की हरे-पीले-गुलाबी-बैंगनी और अलग-अलग आकार की सैकड़ों प्रजाति विकसित करने वाले भागलपुर, बिहार के “मैंगो मैन” अशोक चौधरी को ‘प्लुरल्स एडवाईजरी काउन्सिल’ में कृषि-हॉर्टिकल्चर डोमेन का एडवाइजर बनाया गया है.

अनगिनत अवार्ड विजेता भागलपुर, बिहार के “मैंगो मैन” अशोक चौधरी को क़ृषि-हार्टिकल्चर डोमेन का एडवाइजर बनाये जाने की सूचना प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्विटर पर देते हुए कहा कि “हम कृतज्ञ हैं कि आज आप हमारे ‘प्लुरल्स एडवाईजरी काउन्सिल’ में कृषि-हॉर्टिकल्चर डोमेन के एडवाइजर बन गए हैं. बिहार की शानदार उपजाऊ भूमि आम की वैज्ञानिक और व्यापक खेती के लिए कब से लालायित है. हर ज़िले, हर गाँव में आपकी ‘न्यूनतम क्षेत्र, अधिकतम पैदावार’ विधि को अपनाकर और 2020-30 में हर ज़िले के स्पेशल ईकोनॉमिक ज़ोन में प्रॉसेसिंग प्लांट डालकर हम आपके नेतृत्व में आम की एक ख़ास और कभी न देखी-सुनी गई अभूतपूर्व क्रांति लेकर आएँगे”.
पुष्पम प्रिया चौधरी बताती हैं कि प्लुरल्स के ‘प्रोड्यूस, इनोवेट, इनवेस्ट’ एजेंडे के तहत उनके फार्म पर गई थी. उन्होंने जिस तरह कम क्षेत्र में आम की बेहतरीन प्रोडक्टिविटी और क्वालिटी विकसित किया है, आशा है बिहार में आम उत्पादन को नई दिशा देंगे.

कौन हैं मैंगो मैन — हर वर्ष देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा दूसरे राज्य के मुख्यमंत्रीयों को आम की सौगात भेजी जाती है वह आम अशोक चौधरी के नर्सरी की शान जर्दालू ही होती है. किसान श्री से सम्मानित भागलपुर के “मैंगो मैन” ने विश्व-प्रसिद्ध जर्दालू आम की अनगिनत प्रजातियाँ बनाने में महारत हासिल की है. भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के तिलकपुर स्थित दस एकड़ में फैले नर्सरी में आम की नई- नई किस्म उगाने हेतु हमेशा अलग अलग तरह के प्रयोग करते रहते हैं. इनोवेशन के चैम्पियन अशोक चौधरी ने बताया कि फुलबॉल के आकार का आम भी जल्द बाजार में आ सकता है. इन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा के आम की प्रजाति इरविन और थाईलैंड की आम की प्रजाति को मिलाकर 2016 में आम की एक नई प्रजाति विकसित की. इस नई किस्म की आम में पहली बार 2020 में फल आए. कोरोना काल में इसमें आए फल के कारण इसका नाम लॉकडाउन रखा है जिसे उन्होंने कोरोना वारियर्स को समर्पित किया है.
प्लुरल्स का मानना है कि यदि नया बिहार बनाना है तो नीति निर्माण की प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से विषय विशेषज्ञों और प्रोफेशनल अनुभव प्राप्त लोगों को शामिल करना होगा. जिसमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले नायकों को भी शामिल किया जाता है. मैंगो मैन अशोक चौधरी को प्लुरल्स सलाहकार परिषद में कृषि-हार्टिकल्चर के एडवाइजर बनाना इसी ‘प्रोड्यूस, इनोवेट, इनवेस्ट’ एजेंडे का हिस्सा है.

अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई निगेटिव, फेक खबर देख महानायक ने खुद दी सफाई

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर गुरूवार शाम ऐसी खबर सामने आई थी कि उनकी कोरोना वायरस रिपोपर्ट निरेटिव आई है और अस्पताल प्रशासन जल्द ही उन्हें घर जाने की अनुमति दे सकता है.

इस खबर ने बिग बी के फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी थी, लेकिन ये खबर गलत थी कई बड़े मीडिया संस्थानों ने बगैर अस्पताल से चेक किये ही ये खबरे चला दी. जिसके बाद इस फेक खबर से रुपहले परदे के एंग्री यंगमैन को काफी गुस्सा भी आया और वो आहात भी हुए कि मीडिया इतनी इरिस्पॉन्सिबल कैसे हो सकती है उसके बाद ‘बिगबी’ ने खुद ही ट्वीट कर इस फेक न्यूज़ का खंडन किया और इस खबर को गलत बताया है.

 अमिताभ बच्चन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट अभी तक निगेटिव नहीं आई है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होने वाले हैं.

बिग बी ने एक प्राइवेट चैनल का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘यह गलत है, गैरजिम्मेदार है और फेक है…. यह सरासर झूठ है.’ अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट ने जहां सच सभी के सामने पेश कर दिया है, वहीं उनके फैंस का दिल भी तोड़ दिया है.

अमिताभ बच्चन के फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और जब यह खबर सामने आई थी कि बिग बी कुछ ही दिनों में घर लौट जाएंगे तो सभी खुश हो गए थे. हालांकि अब सच सभी के सामने आ चुका है अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. ये तीनों भी बिग बी की तरह अस्पताल में भर्ती हैं. बच्चन परिवार को कोरोना ने कैसे अपनी चपेट में लिया, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. अगर फैंस की बात करें तो वो बच्चन परिवार के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं.

Rajasthan Political Crisis: कोर्ट के फैसले के बाद गहलोत का प्लान B, बढ़ जाएगी पायलट की मुश्किलें  

राजस्थान की सियासत में पिछले 15 दिनों चल रही रस्साकशी में शुक्रवार को हाईकोर्ट के फैसले ने और बल दे दिया है. अब तक कोर्ट के फैसले पर टकटकी लगाए बैठे लोगों को लग रहा था कि पायलट और गहलोत गुट की अदावत का अंत होगा और शुक्रवार को प्रदेश का सियासी संकट टल जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सचिन पायलट गुट की ओर से केंद्र सरकार को इस मामले में पक्षकार बनाने की अर्जी पर अब हाईकोर्ट केंद्र सरकार का पक्ष भी सुनेगा. यही नहीं हाईकोर्ट ने स्‍पीकर के नोटिस पर दायर पायलट गुट की याचिका पर फैसला सुनाते हुए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिये हैं. ऐसे में अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं. लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने प्लान-बी पर काम शुरू कर दिया है.

राजस्थान हाईकोर्ट से पायलट गुट को मिली राहत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की परेशान बढ़ा दी है. ऐसे गहलोत अब अपनी सरकार बचाने के लिए ‘प्लान-बी’ पर काम शुरू कर दिया है. कांग्रेस के साथ निर्दलीय विधायकों काे अपनी आगे की रणनीति से अवगत कराएंगे. विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. विधायक दल की बैठक में फ्लोर टेस्ट में किसी तरह की बगवात से बचने के लिए विश्वास जीतने की अंतिम कोशिश होगी. कुछ विधायकों से मुख्यमंत्री वन-टु-वन बातचीत भी कर सकते हैं.

विधायक दल की बैठक में बहुमत या विधायकों का मन टटोलने के बाद गहलोत विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए प्लान करेंगे. इसके लिए वो राज्यपाल से मिलेंगे. राज्यपाल यदि सरकार के अल्पमत में होने की बात नहीं कहते है तो भी वो गहलोत राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड करवा सकते हैं. करीब 86 कांग्रेस विधायकों के साथ गहलोत संभव है निर्दलीय और अन्य समर्थित विधायकों को साथ लेकर राजभवन पहुंच सकते हैं.

हाईकोर्ट की ओर से आने वाले फैसले में यदि विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई को सही ठहराया जाता है तो सचिन पायलट सहित 18 विधायकों की संख्या घट जाएगी. इससे सदन में मौजूदा सदस्यों की संख्या कम होने के साथ ही अशोक गहलोत को भी बहुमत साबित करने में आसानी हो जाएगी. फिलहाल अशोक गहलोत का दावा है कि उनके पास 100 से अधिक विधायक है और यदि पायलट गुट बाहर होता है तो सदन में उन्हें महज 91 विधायकों का साथ चाहिए होगा. ऐसे में गहलोत खेमे का पलड़ा भारी पड़ेंगा.

19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच खेला जाएगा IPL का 13वां सीजन-आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल

0

इंडियन प्रीमियर लीग के चेयमैन बृजेश पटेल (Indian Premier League chairman Brijesh Patel) ने यह साफ कर दिया है कि सीजन 13 का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर के विंडो में किया जाएगा. इस संबंध सभी फ्रेंचाइजी से बात कर ली गई है और उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है. वहीं टूर्नामेंट भारत से बाहर यूएई (United Arab Emirates-UAE) में खेला जाएगा. बृजेश पटेल ने कहा, ”हमने इस पर कई बार बैठक की और यह तय किया कि आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच कराया जाएगा. इस बाबत हमने सभी फ्रेंचाइजी को भी सूचित कर दिया है.”

आईपीएल के इस विंडो में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी सीरीज के बारे में भी चर्चा की की गई है जो कि सिंतबर में ही खेली जानी है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15 सितंबर से सीरीज की शुरुआत होगी. ऐसे में दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ी को जो कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं वह लीग के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

वहीं आईपीएल चेयरमैन ने यह साफ कर दिया है कि उनके लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है. उन्होंने इस बारे में फ्रेंचाइजी से बात कर ली है. वहीं लीग के शेड्यूल का औपचारिक एलान आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग के बाद की जाएगी.

उन्होंने कहा, ”कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 15 सितंबर को शुरू होगा. ऐसे में सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ी सीधे दुबई आ सकते हैं. हम लोग इस पर अंतिम निर्णय गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग के बाद लेंगे”

वहीं इससे पहले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर (शनिवार) को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा. ’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है. ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े.

उन्होंने कहा, ‘‘ इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा. सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं.’’

प्रत्येक टीम को अभ्यास के लिये एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी. आईपीएल का आयोजन मार्च के आखिर से होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी और यात्रा पाबंदियों के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि कहा था कि इस साल आईपीएल होगा.

असम और बिहार में बाढ़ से हाल बहाल, यूनिसेफ ने कहा- देशभर में 24 लाख बच्चे प्रभावित, तुरंत मदद की जरूरत

असम और बिहार में गुरुवार को बाढ़ से स्थिति और भयावह हो गयी. वहीं, यूनिसेफ ने कहा है कि देशभर में 24 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं और उन्हें तुरंत मदद दिए जाने की जरूरत है. बाढ़ जनित घटनाओं में असम में और चार लोगों की मौत हो गयी. कुछ दिनों में जल ग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल में तीस्ता, कलजानी और मनसाई समेत कई नदियां उफान पर है. इस वजह से निचले इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है.

बहरहाल, मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में जुलाई में औसत से 50 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों, सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक दिल्ली में अब तक जुलाई में 225 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि सामान्य बारिश 149.8 मिलीमीटर से पचास प्रतिशत अधिक है. असम में बाढ़ से चार और लोगों की मौत हो गयी. राज्य के 33 में से 26 जिलों में 28.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य में बाढ़ से मृतकों की संख्या 93 हो गयी है.

राज्यपाल जगदीश मुखी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि वह केंद्र से समस्या का स्थायी समाधान निकालने का अनुरोध करेंगे. मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी दरांग और कामरूप जिलों में प्रभावित इलाके का दौरा किया. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने गुरुवार को एक बुलेटिन में बताया कि बोंगाइगांव, कोकराझार, मोरिगांव और गोलाघाट जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. एएसडीएमए ने बताया कि बुधवार तक 26 जिलों में 26 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए. ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ, धुबरी और गोलपाड़ा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

बिहार में भी बाढ़ से स्थिति और खराब हो गयी है. राज्य में 7.65 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. हालांकि किसी की मौत की खबर नहीं मिली है. नेपाल के साथ लगी सीमा के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया और गोपालगंज जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की आठ टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई है. इसके तहत 36,448 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

बहरहाल, यूनिसेफ का अनुमान है कि देश में हालिया बाढ़ से 24 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं. यूनिसेफ ने एक बयान में कहा, ”भारत में बिहार, असम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 24 लाख बच्चों सहित साठ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.” यूनिसेफ ने कहा है कि इन क्षेत्रों में बच्चों के समक्ष पैदा चुनौतियों के समाधान के लिए तुरंत मदद, अधिक संसाधन और नए कार्यक्रम चलाने की जरूरत है.

मौसम विभाग ने दोपहर दो बजे एक ट्वीट में बताया कि दक्षिण बिहार, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में अगले 12 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलिपुरद्वार और कूचबिहार में 28 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है. उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण पानी भरने से ढापा गांव के 53 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. जिले के बंगापानी सबडिविजन में बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है. टंगा गांव से दो और शवों को निकाला गया.

 

 

मुंबई में कोरोना के 1 लाख पांच हजार से ज्यादा मरीज, अबतक करीब 6 हजार की मौत

मुंबई में गुरुवार को कोविड-19 के 1,257 नए मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक 1,05,829 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का कहना है कि देश की औद्योगिक राजधानी में कोविड-19 से 55 और मरीजों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,927 हो गई है. शहर के अस्पतालों से पिछले 24 घंटे में 1,984 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है. शहर में अभी तक 77,102 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.

बीएमसी के मुताबिक यहां कोरोना वायरस के मरीजों के स्वस्थ होने की दर बुधवार की 71 फीसद से बढ़कर बृहस्पतिवार को 72 फीसद हो गयी. महानगरपालिका के अनुसार शहर में अब तक 4.56 लाख कोविड-19 जांच हुई है.

पिछले सात दिनों के आंकड़ों के आधार पर यहां संक्रमण दोगुणा होने की दर 61 दिन है और वृद्धि दर 1.14 फीसद है. दो जून को संक्रमण के दोगुणा होने की दर 20 दिन थी और वृद्धि दर 3.64 फीसद थी.

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. औरंगाबाद के सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत्तार ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई में अपने घर पर पृथकवास में हैं.
इससे पहले राज्य के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र अव्हाड, अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. यह सभी फिलहाल ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र के एक और मंत्री असलम शेख ने सोमवार को कहा था कि वह कोरोना संक्रमित हो गये हैं.

अमेरिका का बड़ा आरोप- चीनी हैकर चुरा रहे हैं COVID-19 अनुसंधान की जानकारी 

अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने आरोप लगाया कि चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहे दो हैकरों ने कोरोना वायरस का टीका बना रही कंपनियों को निशाना बनाया, करोड़ों डॉलर की बौद्धिक सम्पदा और कंपनियों की व्यापार संबंधी खुफिया जानकारियां चुराईं.

मंत्रालय ने मंगलवार को हैकरों के खिलाफ आपराधिक आरोपों की घोषणा करते हुए ये आरोप लगाए। अभियोग में यह आरोप नहीं लगाया गया है कि चीनी हैकरों ने कोरोना वायरस संबंधी अनुसंधान की जानकारी वास्तव में हासिल की, लेकिन इसमें इस बात को रेखांकित किया गया है कि वैज्ञानिक नवोन्मेष किस प्रकार विदेशी सरकारों के निशाने पर है और आपराधिक हैकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वैश्विक महामारी के दौरान अमेरिकी कंपनियां क्या विकसित कर रही हैं.

इस मामले में, हैकरों ने टीके एवं जांच किट बना रहीं और वायरसरोधी दवाओं पर अनुसंधान कर रही बॉयोटेक एवं नैदानिक कंपनियों के कम्प्यूटर नेटवर्कों की कमजोरी के बारे में पता लगाने की कोशिश की.

अमेरिकी प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार आक्रामक कदम उठा रहा है.अभियोग में हैकरों पर व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी चुराने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं। हैकरों की पहचान लि शियाओयु और दोंग जियाझी के रूप में की गई है.

अभियोजकों ने कहा कि हैकरों ने केवल अपने निजी लाभ के लिए जानकारी नहीं चुराई, अपितु उन्होंने चीन सरकार के लिए उपयोग हो सकने वाली जानकारी भी चुराई.

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या पर ममता बनर्जी ने योगी सरकार को घेरा, कहा- ‘देश में डर का माहौल’

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या मामले में सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), बीएसपी सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati ) और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने भी योगी सरकार (Yogi Governemnt) पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी (journalist Vikram Joshi) की हत्या पर हैरानी जताते हुए कहा कि देश में डर का माहौल बन गया है और आवाजें दबाई जा रही हैं.

ममता बनर्जी ने कहा कि ‘बहादुर पत्रकार विक्रम जोशी, जिनका आज निधन हो गया, उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इसलिए उन्हें गोली मार दी गई. देश में डर का माहौल बन गया है. आवाजों को दबाया जा रहा है. मीडिया को भी नहीं बख्शा.’

गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर राहुल गांधी ने कहा कि ‘अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गई. शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना. वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज. इसी मामले को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ‘पूरे यूपी में हत्या और महिला असुरक्षा सहित जिस तरह से हर प्रकार के गंभीर अपराधों की बाढ़ लगातार जारी है, उससे स्पष्ट है कि यूपी में कानून का नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है. यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है. जनता त्रस्त है. सरकार इस ओर ध्यान दे.

विक्रम जोशी के परिवार ने बताया था कि 20 जुलाई को कुछ हमलावरों ने जोशी पर हमला कर दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पत्रकार विक्रम जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी गोली मारी गई थी. पुलिस के मुताबिक मामले में अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.