Home Blog Page 197

COVID-19 : कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने के लिए हर शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में रहेगा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानि हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला किया है.

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ( additional chief secretary, Home, Awanish Kumar Awasthi) ने रविवार को बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से सप्ताहांत में लॉकडाउन लागू किया जाएगा. यह आगामी सप्ताह शनिवार और रविवार से लागू होगा.अवस्थी ने बताया कि सप्ताहांत के लॉकडाउन वाले दिनों में बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे हालांकि बैंक खुले रहेंगे.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में लागू किया जाएगा. अवस्थी ने बताया कि यह सावधानी कोरोनावायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को होने वाली बंदी से आर्थिक गतिविधियों को पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा.

मप्र में मंत्री और सांसद की फिसली जुबान, विकास दुबे को ‘दुबे जी’ कहकर संबोधित किया

मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग स्थानों पर शिवराज सिंह चौहान के मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की जुबान फिसल गई. सिलावट ने जहां प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी कर डाली तो सांसद ने विकास दुबे को दुबे जी कह कर संबोधित कर डाला. उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार किए जाने के बाद जब पुलिस कानपुर ले जा रही थी तभी कार सड़क किनारे पलटी और विकास ने भागने की कोशिश की. इस मुठभेड़ में विकास मारा गया. जब इस मसले को लेकर राज्य के मंत्री तुलसी राम सिलावट से सवाल किया गया तो उनकी जुबान फिसल गई.

कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर ने तुलसी राम सिलावट के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “भाजपा के सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट देखिए क्या बोल रहे हैं प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री के लिए़़! बिकाऊ लाल कितना भी झूठ बोले पर सच्चाई जुबान पर आ ही जाती है.”

इस कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सिलावट ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि विकास दुबे के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मेरे द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया था, मगर सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा गलत तरीके से तोड़मरोड़ कर मेरे इस बयान को प्रस्तुत किया जा रहा है, इसकी निंदा करता हूं और कांग्रेस के खिलाफ इस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करुंगा.

वहीं इंदौर के ही सांसद शंकर लालवानी से विकास दुबे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “कांग्रेस को सहानुभूति हो सकती है, देश में किसी और से बात करोगे तो दुबेजी के बारे में कोई सहानुभूति नहीं हो सकता। संतोष दुबे के बारे में.” सांसद दरअसल विकास दुबे का नाम ही भूल गए।

Coronavirus in Maharashtra : मुंबई में संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार, एक दिन में आए 1354 नए मामले

मुंबई (Mumbai)  में कोरोना वायरस (CoronaVirus) संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. संक्रमण के 1,354 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 90 हजार से ज्यादा हो गई है. बृहन्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने यह जानकारी दी है.

निगम के अनुसार मुंबई शहर (Mumbai City) में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 90 हजार 149 हो गई है. इसके अलावा 73 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5 हजार 202 तक पहुंच गई.  BMC ने कहा कि शुक्रवार को 73 रोगियों की मौत के जो मामले सामने आए, उनमें से 54 रोगियों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं. निगम ने दावा किया कि शुक्रवार को कोविड-19 (Covid-19) के इलाज के बाद 2,183 रोगियों को छुट्टी मिल गई. इसके साथ ही कोरोना वायरस को मात दे चुके लोगों की संख्या 61 हजार 934 हो गई.

BMC ने दावा किया कि शहर में रोगियों के ठीक होने की दर 68 प्रतिशत है. गौरतलब है कि मुंबई में अब भी 22 हजार 738 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं. इसके अलावा 905 नए संदिग्ध रोगियों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है कि भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. देश में सक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख के पार हो गया है. जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते भारत में मरनेवालों की तादाद 22 हजार से ज्यादा है. देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र (Maharashtra), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और दिल्ली (Delhi) है.

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, आरोपी की गिरफ्तारी ना होने से थी परेशान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr District) में एक रेप पीड़िता ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है. खबर के मुताबिक, बीते साल फरवरी में लड़की के साथ रेप की घटना हुई थी. घटना के समय वो नाबालिग थी. बताया जा रहा है कि मामले में एक साल से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करा पाई. इसी कारण पीड़िता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. पीड़िता की उम्र 18 साल थी और वो बीबी नगर थाना क्षेत्र की निवासी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

पुलिस ने बताया कि फरवरी 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था. उन्होंने कहा कि जब उसका परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तो उसने मौत को गले लगा लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के अनुसार वह घटना के एक साल बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह मानसिक रूप से निराश थी. परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव डाला जा रहा था. पुलिस ने आगे बताया कि रेप का आरोप उसी गांव में रहने वाले दूसरी जाति के एक युवक पर लगा है.

पुलिस अधिकारी ने और जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. मामले में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया था. आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. फिलहाल मामला विचाराधीन है.

क्या बड़े पर्दे पर विकास दुबे का किरदार निभाएंगे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने दिया ये जवाब

अभिनेता मनोज बाजपेयी का कहना है कि यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के नाटकीय जीवन को बड़े पर्दे पर दिखाना दिलचस्प होगा. गौरतलब है कि शुक्रवार को खूंखार गैंगस्टर की कथित मुठभेड़ की खबर के बाद नेटिजेंस ने उसी पर बॉलीवुड फिल्म बनने की संभावना पर चर्चा शुरू कर दी है.

निर्माता संदीप कपूर ने यह भी सुझाव दिया कि एक फिल्म बनाई जाए, जिसमें मनोज बाजपेयी गैंगस्टर की भूमिका निभाएं.

कपूर ने ट्वीट किया, “आज मुठभेड़ में जो कुछ हुआ है वह सिनेमाई और नाटकीय अनुभव से परे है. मनोज बाजपेयी आपके अगले प्रोजेक्ट में विकास दुबे का किरदार निभाने को लेकर क्या विचार? आप आग लगा देंगे.”

इस पर मनोज ने कहा, “मैं सुन रहा हूं कि बहुत सारे लोग इस भूमिका में मुझे लेकर चर्चा कर रहे हैं. यदि चरित्र और पटकथा अच्छी है, तो कोई भी वास्तविक जीवन का किरदार निभाना मजेदार होगा. उक्त व्यक्ति का जीवन बहुत ही नाटकीय रहा है और उसके जीवन को बड़े पर्दे पर लाना बहुत दिलचस्प होगा. चलिए देखते हैं क्या होता है. मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूं. “बताया जा रहा है कि संदीप गैंगस्टर की बायोपिक बनाने के अधिकार हासिल करने की प्रक्रिया में हैं.

Coronavirus से डरने की जरूरत नहीं, Bihar में रिकवरी रेट 71.54 फीसदी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है. बिहार में कोरोना (Coronavirus) का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 71.54 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 62.42 प्रतिशत है, इसलिए कोरोना संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग से हर हाल में कोरोना जांच की क्षमता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड हेल्थ सेंटर एवं कोविड केयर में बेडों की संख्या अविलंब बढ़ाई जाए. उन्होंने आइसोलेशन बेडों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश विभाग को दिए.

उन्होंने आइसोलेशन वार्डो में संभावित संक्रमितों की संख्या के अनुपात में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर एवं अन्य जरूरी उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए. नीतीश ने कहा, “आवश्यकतानुसार हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्च र बढ़ाने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए.”

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के कारण बाढ़ की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि तटबंधों के निकट रहने वाले लोगों के सुरक्षित निष्क्रमण के लिए पूरी तैयारी रखी जाए. साथ ही जल संसाधन विभाग तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर रहें.

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोरोना संक्रमित लगातार स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं. शुक्रवार को भी 459 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. लोग धैर्य रखें, सचेत रहें एवं स्वयं जागरूक होकर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते रहें.”

आसमान में बादल छाने पर आसमान की फोटो खींच रहे कार्तिक आर्यन ने खुद को कहा ‘बुआ’, जानिए वजह

अभिनेता कार्तिक आर्यन हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. अपनी शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेता ने खुद को बुआ कहा. अभिनेता ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बादलों से भरे आसमान की तस्वीर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके कैप्शन को लोगों ने पसंद किया.

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “हां मैं वह बुआ हूं, जो हर बार बादल छाने पर आसमान की तस्वीर क्लिक करती हैं.”

 

View this post on Instagram

 

Yes. I am that Bua who needs to click the sky every time there is a cloud ⛅️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, “मैं भी आसमान की तस्वीर लेने के लिए समान रूप से जुनूनी हूं.

जिसका जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा, “चोरी छुपे हम सब करते हैं.”

लॉकडाउन के दौरान कार्तिक ने अपना टॉक शो, ‘कोकी पूछेगा’ भी शुरू किया, जिसमें वह कोरोनावायरस की लड़ाई में कार्यत फ्रंटलाइन योद्धा से बातचीत करते हैं.

 

दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में आग लगी, मिनटों में बुझी

यहां के शास्त्री भवन स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कार्यालय में शुक्रवार सुबह आग लगने की मामूली घटना हुई. अग्निशमन दस्ते ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया. दिल्ली अग्नि सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “आग एसी स्टैबिलाइजर में लगी, जिससे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक कमरे में लगे बिजली के तार भी जल गए.”

अग्निशमन केंद्र को पूर्वाह्न् 11.40 बजे फोन से सूचना दी गई. वहां से छह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. दस मिनट बाद 11.50 बजे आग पर काबू पा लिया गया. शास्त्री भवन में एक हफ्ते के अंदर आग लगने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले, मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के कार्यालय में आग लगी थी.

कर्नाटक में कोरोना वायरस (Corona Virus) के दो हजार से अधिक नए मामले आये सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार

कर्नाटक (Karnataka) में गुरुवार को कोविड-19 (COVID-19) के सर्वाधिक 2,228 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,000 को पार कर गई है. जबकि राज्य में संक्रमण के कारण 17 और मौतें होने से मृतकों की संख्या 486 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

दिन भर में रिकॉर्ड 957 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जिनमें से 606 बेंगलुरु शहर (Bengaluru City) के हैं. गुरुवार को सामने आए 2,228 नये मामलों में से 1,373 मामले अकेले बेंगलूरु शहर से हैं. यह एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं. आठ जुलाई को 2,062 मामले आये थे.

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने अपने बुलेटिन में कहा कि 9 जुलाई की शाम तक, राज्य में कोविड-19 के कुल 31,105 मामलों की पुष्टि की गई है. जिसमें 486 मौतें शामिल हैं, जबकि 12,833 लोग ठीक हो चुके हैं. बुलेटिन में कहा गया कि अब 17,782 इलाजरत मरीजों में से 17,325 मरीज नामित विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्ड में हैं. साथ ही उनकी हालत स्थिर हैं, जबकि 457 मरीज आईसीयू में हैं. राज्य में अब तक कुल 7,79,209 नमूनों की जांच की गई है.

आपको बता दें, आज पहली बार 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 7 लाख 93 हजार 802 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 95 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26 हजार 506 नए मामले सामने आए और 475 मौतें हुईं.

दिल्ली में 2020 के शुरुआती छह महीनों में वायु प्रदूषण के चलते 24 हजार लोगों की मौत- ग्रीनपीस

दिल्ली (Delhi) में 25 मार्च से कोविड-19 (COVID-19) को लेकर सख्त लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद 2020 के शुरुआती छह महीनों में यहां वायु प्रदूषण (Air Pollution) के कारण करीब 24,000 लोगों की जान गई है. सरकार को जीडीपी (GDP) के 5.8 प्रतिशत नुकसान का सामना करना पड़ा. एक रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है.

आईक्यूएयर (IQAir) के नए ऑनलाइन उपकरण एयर विजुअल (AirVisual) और ग्रीनपीस दक्षिणपूर्व एशिया (Greenpeace Southeast Asia) के मुताबिक दिल्ली में वर्ष के शुरुआती छह महीनों के दौरान वायु प्रदूषण की वजह से 26,230 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ. जो उसके वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.8 प्रतिशत के बराबर है.

यह दुनिया के 28 प्रमुख शहरों में जीडीपी के लिहाज से वायु प्रदूषण से होने वाला सबसे ज्यादा नुकसान है. ग्रीनपीस ने एक बयान में कहा, “2020 के शुरुआती छह महीनों में 24,000 लोगों की मौत का संबंध वायु प्रदूषण से है.” बयान के मुताबिक मुंबई में वायु प्रदूषण की वजह से इस अवधि के दौरान 14,000 लोगों की जान गई और 15,750 करोड़ का नुकसान हुआ.