Home Blog Page 210

अमित शाह (Amit Shah) बोले ‘मोदी जी ने 51 करोड़ लोगों के खातों में करोड़ों रुपये भेजे’, तो प्रकाश राज (Prakash Raj) ने साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार में वर्चुअल रैली की शुरुआत कर दी है. उनकी वर्चुअल रैली से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं कि पीएम मोदी जी (PM Modi) ने कोरोना के वक्त 51 करोड़ लोगों के बैंक एकाउंट में करोड़ों रुपये भेजे हैं. उनके इस वीडियो को लेकर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने भी ट्वीट किया है, साथ ही गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना भी साधा है. बता दें कि गृह मंत्री ने अपनी रैली में यह भी साफ किया कि वर्चुअल रैली (Virtual Rally) का बिहार के चुनाव (Bihar Assembly Election) प्रचार से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कोविड 19 (COVID 19) के खिलाफ लड़ाई में लोगों के साथ जुड़ना है.

वहीं, प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अमित शाह के इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और लिखा, “क्या शर्मनाक चीज है. यहां तक कि झूठ भी नहीं बोल सकते सही से.” प्रकाश राज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि वर्चुअल रैली के दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधने की पूरी कोशिश की थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में हम जन संपर्क के अपने संस्कार को भुला नहीं सकते. मैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देता हूं कि 75 वर्चुअल रैली के माध्यम से उन्होंने जनता से जुड़ने का मौका दिया है.

प्रकाश राज (Prakash Raj) की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर अपनी एक्टिंग के लिए खूब जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है. इन दिनों एक्टर कोरोना वायरस के कारण अपने फार्म पर समय बिता रहे हैं. इसके साथ ही वह लॉकडाउन में लोगों की मदद करने की भी पूरी कोशिश में लगे हुए हैं. उन्होंने कई प्रवासी मजदूरों को अपने फार्म में जगह देने के साथ-साथ उन्हें घर पहुंचने में भी काफी मदद की. इसके साथ ही एक्टर ने लोगों में खाना भी बांटा.

मुसीबत की दवा मज़बूती है, कोरोना संकट ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर दिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (Indian Chamber of Commerce-ICC) के 95वें वार्षिक दिवस पर देश को संबोधन किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ”ICC ने 1925 में अपने गठन के बाद से आज़ादी की लड़ाई को देखा है, भीषण अकाल और अन्न संकटों को देखा है. अब इस बार की ये AGM एक ऐसे समय में हो रही है, जब हमारा देश मल्टिपल चैलेंजों को चैलेंज कर रहा है.” पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत में व्यापार संबंधी गतिविधियों की ओर विशेष ध्यान देने वाले इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC) का मुख्यालय कोलकाता में है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ”आत्म निर्भर भारत, आत्मनिर्भरता का ये भाव बरसों से हर भारतीय ने एक एस्पिरेशन की तरह जिया है. लेकिन फिर भी एक बड़ा काश, एक बड़ा काश, हर भारतीय के मन में रहा है, मस्तिष्क में रहा है. भारत कोरोना से लड़ रहा है, लेकिन अन्य तरह के संकट भी खड़े हैं. कही बाढ़, कहीं टिड्डों की समस्या, कहीं तेल क्षेत्र में आग तो कहीं भूकंप… और 2 साइक्लोन. संकट के दौरान नए अवसर भी सामने आते हैं. ये हमारी संकल्पशक्ति हमारी स्ट्रेंथ है. मुसीबत की दवाई मजबूती है.”

उन्होंने कहा, ”बीते 5-6 वर्षों में, देश की नीति और रीति में भारत की आत्मनिर्भरता का लक्ष्य सर्वोपरि रहा है. अब कोरोना संकट ने हमें इसकी गति और तेज करने का सबक दिया है. इसी सबक से निकला है. हर वो चीज, जिसे आयात करने के लिए देश मजबूर हैं, वो भारत में ही कैसे बने, भविष्य में उन्हीं का भारत निर्यात कैसे बने, इस दिशा में हमें और तेजी से काम करना है.”

पीएम मोदी ने कहा, ”किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए जो निर्णय हाल में हुए हैं, उन्होंने एग्रीकल्चर इकोनॉमी को बरसों की गुलामी से मुक्त कर दिया है. अब भारत के किसानों को अपने प्रोडक्ट, अपनी उपज देश में कहीं पर भी बेचने की आज़ादी मिल गई है. लोकल प्रोडक्ट्स के लिए जिस क्लस्टर बेस्ड अप्रोच को अब भारत में बढ़ावा दिया जा रहा है, उसमें भी सभी के लिए अवसर ही अवसर है. जिन जिलों, जिन ब्लॉक्स में जो पैदा होता है, वहीं आसपास इनसे जुड़े क्लस्टर विकसित किए जाएंगे.”

इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, ”हर वो चीज, जिसे आयात करने के लिए देश मजबूर है, वो भारत में ही कैसे बने, भविष्य में उन्हीं का भारत निर्यातक कैसे बने, इस दिशा में हमें और तेजी से काम करना है. कोलकाता फिर से एक बहुत बड़ा लीडर बन सकता है. भविष्य में ईस्ट इंडिया का नेतृत्व कर सकता है. व्हाट बंगाल थिंक टुडे, इंडिया थिंक टुमारो…”

पीएम ने कहा, ” LED बल्ब के इस्तेमाल से 19,000 करोड़ की बचत हुई है.  गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा हुआ है. प्लानेट को भी फायदा हुआ है. 4 करोड़ सीओटू का इस्तेमाल कम हुआ है.”

बिहार चुनाव में राजद के खिलाफ जद-यू का ‘भय बनाम भरोसा’ पोस्टर

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जदयू (JDU) ने प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव में राजद का मुकाबला करने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को ‘भय बनाम भरोसा’ का मंत्र दिया है. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने आधिकारिक निवास से बातचीत के दौरान पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच ‘भय बनाम भरोसा’ का यह पोस्टर जारी किया है.

जदयू के एक अन्य पोस्टर में राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) और उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi ) के 15 सालों के शासन को ‘पति—पत्नी की सरकार’ के रूप में इंगित किया गया है.

उक्त पोस्टर में चारा घोटाला (Foooder Scam) मामले में सजायाफ्ता लालू के अलावा राबडी देवी, सीवान के पूर्व बाहुबली राजद सांसद और आपराधिक मामलों में सजा काट रहे हैं मोहम्मद शहाबुद्दीन तथा नाबालिग से बलात्कार मामले में सजा काट रहे नवादा के पूर्व राजद विधायक राज वल्लभ यादव को भी दिखाया गया है.

वीडियो और ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बुधवार को समस्तीपुर जिले के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि इस साल चुनाव भी होना है इसलिए लोगों के साथ बातचीत का सिलसिला और पूरी बात की जानकारी देने का काम शुरू कर देना चाहिए तथा आज इसका चौथा दिन है और समस्तीपुर जिले के साथियों के साथ मिलने का मौका मिला है.

उन्होंने कारोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अबतक किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोगों के बीच अपने काम का प्रचार करने के साथ उन लोगों को जवाब देना है जो हमलोगों पर आक्रमण करते हैं, पर 90 प्रतिशत अपने किए गए काम का हिस्सा होगा और दस प्रतिशत आक्रमण करने वालों को दिया जाने वाला जवाब होगा.

नीतीश ने लालू और राबड़ी के 15 सालों की ओर इशारा करते हुए कहा ’15 साल तक पति—पत्नी का राज था. क्या बुरा हाल था. कहीं सड़क और बिजली थी? लोग घर से निकलने में डरते नहीं थे? कितना सामूहिक नरसंहार हुआ था. कितना सांप्रदायिक दंगा होता था. नक्सल गतिविधि कितनी थीं. महिलाओं की क्या स्थिति थी. सब हमलोगों ने नियंत्रित किया और आज क्या किसी को डर लगता है? जो भी आज इधर-उधर करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होती है. न हम किसी को बचाते हैं और न ही किसी को फंसाते हैं. पहले लोग बचाने और फंसाने के चक्कर में रहते थे जिससे अपराध बढ़ता था. नई पीढ़ी जो कि अब 18 साल के हो जाने के कारण मतदाता भी हो जाएंगे, को ये सब बताना जरूरी है’.

जदयू का यह अभियान रविवार को शुरू हुआ था जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत डिजिटल रैली से की थी और विश्वास व्यक्त किया था कि नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी राजग को फिर से विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे.

सीवान के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा “आपके जिले और आसपास के लोगों में बहुत ऊर्जा है. लेकिन पहले लोगों को कितना नुकसान उठाना पड़ा। उन्हें उन दिनों की याद दिलाई जानी चाहिए ”.

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा, ‘पार्टी के सभी विधायक एकजुट, किसी लोभ लालच में नहीं आएंगे’

राज्यसभा चुनाव की तीन सीटों पर चुनाव से पहले राजस्थान (Rajasthan) में चुनावी गतिविधियों तेज होने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)ने कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं और वे किसी तरह के लोभ व लालच में नहीं आएंगे. उन्होंने भाजपा (BJP) पर आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस विधायकों को 25 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गयी.

दिल्ली राजमार्ग पर एक होटल में कांग्रेस व उसके समर्थक विधायकों की देर रात तक चली बैठक के बाद गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक बहुत फलदायी रही और सब एकजुट होकर यहां से गए हैं. गुरुवार को फिर बैठक होगी जिसमें पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद रहेंगे.

उन्होंने कहा,’ हमारे विधायक बहुत समझदार हैं वे समझ गए. उन्हें खूब लोभ लालच देने की कोशिश की गयी. लेकिन यह हिंदुस्तान का एकमात्र राज्य है जहां एक पैसे का सौदा नहीं होता. यह इतिहास में कहीं नहीं मिलेगा. मुझे गर्व है कि मैं ऐसी धरती का मुख्यमंत्री हूं जिसके लाल बिना सौदे के बिना लोभ लालच के सरकार का साथ देते हैं कि सरकार स्थिर रहनी चाहिए राज्य में.’

राज्य के कुछ विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘करोड़ों अरबों रुपये भेजे जा रहे हैं. सुन रहे हैं कि नकदी स्थानांतरित हो रही है जयपुर (Jaipur) में. कौन भेज रहा है. बांटने के लिए एडवांस देने की बातें हो रही हैं. आप लीजिए दस करोड़ एडवांस ले लीजिए. बाद में दस और देंगे फिर पांच और देंगे. क्या हो रहा है. खुला खेल हो रहा है यहां पर.’

गुजरात (Gujarat) में कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा दिलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा,’ये पहले भी करते आए हैं गुजरात में. ये परंपरा इन्होंने ही डाली है. इसलिए मैं बार बार कहता हूं कि इनका कोई यकीन नहीं, लोकतंत्र में लोकतंत्र का मुखौटा पहन कर राजनीति कर रहे हैं.’ इससे पहले विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई कि राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस व उसके समर्थक निर्दलीय विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है.

जोशी ने एसीबी के महानिदेशक को भेजी शिकायत में कहा है,’ अति विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गुजरात की तर्ज पर राजस्थान में भी हमारे विधायकों व हमारा समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों को भारी प्रलोभन देकर राजय की लोकतांत्रिक तौर से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है.’ जोशी ने इस तरह के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि उन्होंने अपने पत्र में ऐसा प्रयास करने वाली किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया है.

एसीबी के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘शिकायत मिली है और इसकी जांच होगी.’ इस बीच आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा करने के लिए कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक बुधवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे. यहां से उन्हें बसों से दिल्ली राजमार्ग पर स्थित एक रिसोर्ट ले जाया गया.

वहीं राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए जयपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा कि कांग्रेस के पास सम्पूर्ण बहुमत है और उसके विधायक किसी प्रलोभन में नहीं आएंगे. भाजपा द्वारा कुछ निर्दलीय विधायकों को कथित तौर पर प्रलोभन दिये जाने के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान की वीर भूमि में भाजपा के षडयंत्रकारी मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.

पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के प्रश्न पर सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस के पास सम्पूर्ण बहुमत है.. और वो आपके सामने है. मैंने जैसा कहा, ना जनमत को कोई हरा सकता, ना प्रजातंत्र को हरा सकता है.’ उन्होंने कहा कि बार बार जनमत का ‘चीरहरण’ करना भाजपा का चाल,चेहरा, चरित्र बन गया है. वहीं कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने भाजपा पर लोकतंत्र को तार तार करने का आरोप लगाया. उन्होंने राज्य में पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की जीत का विश्वास जताया. उधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है. उन्होंने कहा, भले ही वह कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाये लेकिन उनका खुद का घर सुरक्षित नहीं है,उनको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है.

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 19 जून को होने हैं. इन चुनाव के लिए कांग्रेस ने के सी वेणुगोपाल ओर नीरज डांगी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया था हालांकि अंतिम क्षणों में भाजपा के ओंकार सिंह लखावत ने भी पर्चा दाखिल किया. राज्य की 200 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं. इनमें छह विधायक पिछले साल बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए. इसके अलावा 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं.

बॉलीवुड डांसर्स की मदद के लिये आगे आए शाहिद कपूर, बैंक खातों में भेजे पैसे

बॉलीवुड अभिनेता  शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कोरोना वायरस लॉकडाउन (lockdown) के दौरान 40 बॉलीवुड डांसर्स (Bollywood dancers) की मदद के लिये आगे आए हैं.

लॉकडाउन में शूटिंग बंद होने से इंडस्ट्री में काम करने वाले ऐसे कई वर्कर्स बेरोज़गार हो गये थे, जिनकी आमदनी रोज़मर्रा के काम-काज से होती थी. ऐसे ही कुछ डांसर्स की मदद के लिए शाहिद कपूर ने हाथ बढ़ाया है. शाहिद ने उनके खातों में सीधे पैसे भेजे हैं.

बताया जा रहा है कि शाहिद ने हाल ही में ऐसे डांसर्स के खातों में सीधे पैसे भेजे, जिनके साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से काम किया है. ऐसे लगभग 40 लोग हैं. शाहिद अगले दो-तीन महीनों तक इसी तरह उनकी मदद करते रहेंगे. शाहिद ने अपनी पहली फ़िल्म ‘इश्क़-विश्क’ के समय से इन डांसर्स के साथ काम किया है. फिल्म को रिलीज हुये 17 साल हो गये हैं.

शाहिद के साथ शुरूआत में काम करने वाले सभी डांसर्स की हालत बेहद ख़राब है. इनमें से कई अब काम नहीं करते. इनके अलावा शाहिद ने ऐसे डांसर्स को भी रकम भेजी है, जिनके साथ उन्होंने धतिंग नाच (Dhating Nach),  and  शानदार( Shaandaar) और अगल बगल (Agal Bagal) गानों में काम किया था.

शाहिद कोरियोग्राफर बॉस्को के ट्रूप (Bosco’s troupe) के बीस और अहमद ख़ान (Ahmed Khan) के ट्रूप के बीस डांसर्स की मदद कर रहे हैं. शाहिद ख़ुद एक ज़बरदस्त डांसर हैं. अपने करियर के शुरुआती दौर में शाहिद डांस ट्रूप का हिस्सा थे.

 

View this post on Instagram

 

👻

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

 

View this post on Instagram

 

When you know. Nothing else matters.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

मैं हूं ना (Main Hoon Na) के सीक्वल में काम करना चाहती है सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सुपरहिट फिल्म “मैं हूं ना ”(Main Hoon Na) के सीक्वल में काम करना चाहती है.

वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैं हूं ना’ फराह खान (Farah Khan) की बतौर निर्देशक और शाहरुख़ ख़ान (Shah Rukh Khan) के प्रोडक्शन रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की पहली फ़िल्म थी. फिल्म में शाहरूख खान और सुष्मिा सेन ने मुख्य भूमिका निभायी थी. सुष्मिता डिज़्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) की सीरीज़ आर्या(Aarya) से बॉलीवुड (Bollywood) में वापसी कर रहीं हैं और वह मैं हूं ना के सीक्वल (Sequel) में काम करने के लिये बेकरार है.

सुष्मिता ने कहा , “ मैं फिल्म ‘मैं हूँ ना’ सीक्वल के लिए फराह पर दबाव डाल रही हूं. फराह शाहरुख़ पर दबाव बना रही हैं, लेकिन सब कुछ शाहरुख़ पर निर्भर करता है. यदि वह हां कर देंगे, तो हम सीक्वल को बनाने की तैयारी में लग जाएंगे. यह फ़िल्म ऐसी है, जो सीक्वल बनने की हकदार है. मेरे करियर की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक है.”

आपको बता दें कि आर्या एक डच ड्रामा सीरीज़ पिनोज़ा का हिंदी अडेप्टेशन है. आर्या का निर्देशन राम माधवानी ने किया है, जो नीरजा जैसी शानदार फ़िल्म बना चुके हैं. सिकंदर खेर भी इस सीरीज़ का हिस्सा हैं. सीरीज़ में नमित दास नेगेटिव रोल में हैं. आर्या 19 जून को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी.

सुष्मिता आख़िरी बार 2010 में आई फ़िल्म नो प्रॉब्लम में नज़र आई थीं. तो वहीं साल 2015 में श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी फ़िल्म निर्बाक से बंगाली सिनेमा में डेब्यू किया था.

आईआईटी, दिल्ली ने आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में उठाया कदम

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (Indian Institute of Technology, Delhi) ने आत्मनिर्भर भारत(Atmanirbhar Bharat) निर्माण की दिशा में कदम उठाते हुए अगले साल से 200 शोध कार्यों को पेटेंट कराने का लक्ष्य रखा है.

आईआईटी दिल्ली के निदेशक राम गोपाल राव (Ramgopal Rao, Director, IIT Delhi) ने बताया कि उनके संस्थान ने पिछले कुछ वर्षों में शोध एवं अनुसंधान कार्य पर 350 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और स्टार्टअप (Startup) शुरू करने की दिशा में सबसे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष तक हम शोध एवं अनुसंधान कार्यों के 150 पेटेंट कराते थे लेकिन अगले साल से हमने 200 पेटेंट कराने का लक्ष्य रखा है.
श्री राव ने यह भी कहा कि आज संस्थान का हर दूसरा छात्र उद्यमी बनने की दिशा में काम कर रहा है और स्टार्टअप खोल रहा है तथा संस्थान ने 200 उद्योगों के साथ भी साझेदारी की है. उन्होंने कहा, “हमने देश में कोरोना संकट को देखते हुए बड़ी संख्या में पीपीई किट, टेस्टिंग किट, मास्क और अन्य उपकरण बनाएं और इस दिशा में अभी भी कार्य चल रहा है. हम लोग हर चुनौतियों का मुकाबला करने और समाधान निकलने पर काम कर रहे हैं. हमने उन्नत भारत अभियान में भी बड़ी भूमिका निभाई और इस तरह आत्म निर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं.”

उत्तर प्रदेश में गोहत्या पर 10 साल की सजा, 5 लाख तक जुर्माना , संशोधित अध्यादेश कैबिनेट में पारित

उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने गोहत्या कानून (Cow-Slaughter) को सख्त बना दिया है. अब गोहत्या पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है. गोवंश को शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने पर 1 से 7 साल की सजा होगी. इसके अलावा गोकशी और गायों की तस्करी से जुड़े अपराधियों के फोटो भी सार्वजनिक रूप से चस्पा किए जाएंगे. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में देर रात कैबिनेट की ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें उत्तर प्रदेश गोवध निवारण(संशोधन) अध्यादेश , 2020 ( Cow-Slaughter Prevention (Amendment) Ordinance, 2020) के प्रारूप को भी स्वीकृति दे दी गई.

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, विधानमंडल सत्र न होने के मद्देनजर अध्यादेश को पारित कराने का निर्णय लिया गया है. इसका मकसद गोवध निवारण अधिनियम 1955 (Cow Slaughter Act, 1955 ) को अधिक प्रभावी बनाना, गोवंश की रक्षा, व गोकशी की घटनाओं को पूरी तरह से रोकना है. अभी तक अधिनियम में गोकशी की घटनाओं के लिए सात वर्ष की अधिकतम सजा का प्रावधान है.

इससे ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों की जमानत हो जाने के मामले बढ़ रहे हैं. जमानत के बाद उनके फिर ऐसी घटनाओं में संलिप्त होने के मामले सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए ही अधिनियम की विभिन्न धाराओं में संशोधन करते हुए अधिकतम सजा दस वर्ष और जुर्माना अधिकतम पांच लाख रुपये किया जा रहा है.

इसके साथ ही अब गो तस्करी में शामिल वाहनों के चालक, ऑपरेटर और स्वामी भी तब तक इस इसी अधिनियम के तहत आरोपित किए जाएंगे, जब तक यह साबित न हो जाए कि उनकी जानकारी के बिना वाहन का इस्तेमाल ऐसी घटना में किया गया है. कब्जे में ली गईं गायों और उसके गोवंशों के भरण-पोषण का एक वर्ष तक का खर्च भी अभियुक्त से ही लिया जाएगा.

गोवध निवारण अधिनियम 1955 प्रदेश में छह जनवरी 1956 को लागू हुआ था. वर्ष 1956 में इसकी नियमावली बनी. वर्ष 1958, 1961, 1979 एवं 2002 में अधिनियम में संशोधन किया गया. नियमावली के वर्ष 1964 व 1979 में संशोधन हुआ लेकिन, अधिनियम में कुछ ऐसी शिथिलताएं बनी रहीं.

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की गुंजन सक्सेना-द करगिल गर्ल (Gunjan Saxena The Kargil Girl ) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर होगी रिलीज 

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ( Karan Johar) की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना-द करगिल गर्ल (Gunjan Saxena – The Kargil Girl) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म गुंजन सक्सेना को लेकर सोशल मीडिया पर कई दिनों से चर्चा चल रही थी.

फिल्ममेकर करण जौहर ने खुद इस बात का ऐलान कर दिया है कि फिल्म गुंजन सक्सेना नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. करण जौहर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उसके प्रेरणादायक सफर ने इतिहास रच दिया. ये उसकी कहानी है. गुंजन सक्सेना-द करगिल गर्ल, जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर.”


वीडियो में जाह्नवी कपूर का वॉयस ओवर है जो बता रही हैं, गुंजन सक्सेना, लखनऊ की एक छोटी सी लड़की. जिसका एक बहुत बड़ा सपना था. बड़ी होकर पायलट बनने का सपना. लेकिन जो दुनिया ये सोचती थी कि लड़कियां गाड़ी नहीं चला सकतीं, क्या वो गुंजन को प्लेन उड़ाने देतीं. उस दीवानी को दुनिया की परवाह नहीं थी, बस अपने पापा पर भरोसा था. जो कहते थे कि प्लेन लड़का उड़ाए या लड़की, उसे पायलट ही कहते हैं.”

इस वीडियो के साथ करण जौहर ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें गुंजन सक्सेना हेलिकॉप्टर उड़ाते नजर आ रही हैं. पोस्टर में हालांकि इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि फिल्म कब रिलीज होगी.

पवन सिंह (Pawan Singh) का इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ हुआ वायरल 

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का दूसरा इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ (Ye Ladki Sahi Hai) वायरल हो गया है. दुबई (Dubai) में शू‍ट इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह का जलवा खूब देखने के मिल रहा है. पवन सिंह इस गाने में कई मशहूर मॉडल के साथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आये हैं. इस गाने को एक बार फिर से यशी फिल्‍म्‍स के द्वारा बनाया गया और रिलीज भी यशी फिल्‍म्‍स के यूट्यूब चैनल से ही किया गया है.

गाने को मिल रही सफलता से पवन सिंह के साथ गाने के निर्माता और यशी फिल्‍म्‍स के प्रबंध निदेशक अभय सिन्‍हा भी खूब खुश नजर आये. उन्‍होंने कहा, “हमने जो प्रयोग किया वह सफल रहा है. अब भोजपुरी इंडस्‍ट्री भी प्रयोगधर्मी हो रही है और उससे भी बड़ी बात ये है कि इंडस्‍ट्री के लिए ये प्रयोग सफल साबित हो रहे हैं. ऑडियंस नई और कलात्‍मक चीजों को पसंद करते हैं. यह इंडस्‍ट्री की तरक्‍की के लिए अच्‍छे संकेत हैं. हमें उम्‍मीद है कि यह गाना भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री की चार्ट बस्‍टर बनने वाली है.”

अभय सिन्हा ने बताया कि भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इतिहास में अलबम ‘ये लड़की सही है’ दूसरा ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग विदेशों में हुई है. इससे पहले हमने ही पवन सिंह को लेकर अलबम ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई के मनोरम लोकेशन पर की थी. दूसरे अलबम की शूटिंग भी दुबई में हुई है. गौरतलब है कि इस गाने के निर्देशक कुमार सौरव सिन्‍हा हैं. लिरिक्‍स आजाद सिंह का है. आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्‍यूजिक दिया है.