Home Blog Page 213

कोरोना को लेकर बड़ा दावा: ‘मध्य सितंबर के आसपास भारत में महामारी खत्म हो जाएगी’

कोविड-19 (COVID-19) महामारी मध्य सितंबर के आसपास भारत में खत्म हो सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय के दो जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह दावा किया है, जिन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिये गणितीय प्रारूप पर आधारित विश्लेषण का सहारा लिया. विश्लेषण से यह प्रदर्शित होता है कि जब गुणांक 100 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा तो यह महामारी खत्म हो जाएगी.

यह विश्लेषण ऑनलाइन जर्नल एपीडेमीयोलॉजी इंटरनेशनल (Epidemiology Internationa) में प्रकाशित हुआ है. यह अध्ययन स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय (DGHS) में उप निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ अनिल कुमार (Dr Anil Kumar, Deputy director General-Public Health) )और डीजीएचएस में उप सहायक निदेशक (कुष्ठ रोग) रूपाली रॉय (Rupali Roy, Deputy Assistant Director,Leprosy -DGHS ) ने किया है.

उन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिये बेली के गणितीय प्रारूप (Bailey’s model where Relative Removal Rate – BMRRR) )का इस्तेमाल किया. यह गणितीय प्रारूप किसी महामारी के पूर्ण आकार के वितरण पर विचार करता है, जिसमें संक्रमण और इससे उबरना, दोनों ही शामिल हैं. यह प्रारूप निरंतर संक्रमण प्रकार के रूप में प्रयुक्त किया गया, जिसके संक्रमित व्यक्ति संक्रमण के स्रोत तब तक बने रहेंगे, जब तक कि इस चक्र से वे संक्रमण मुक्त नहीं हो जाते हैं या उनकी मौत नहीं हो जाती है.

साथ ही कुल संक्रमण दर और रोग से उबरने की कुल दर के बीच संबंध के नतीजे हासिल करने का भी विश्लेषण किया गया. दस्तावेज के मुताबिक भारत में वास्तविक रूप से महामारी दो मार्च से शुरू हुई थी और तब से कोविड-19 के पॉजिटिव मामले बढ़ते चले गये.

विश्लेषण के लिये विशेषज्ञों ने भारत में कोविड-19 के लिये आंकड़े वर्ल्डमीटर्स डॉट इंफो से एक मार्च से 19 मार्च तक दर्ज किये गये मामलों, संक्रमण मुक्त हो चुके मामले और मौतों से जुड़े आंकड़े लिये. अध्ययन दस्तावेज के मुताबिक बेलीज रिलेटिव रिमूवल रेट Bailey’s Relative Removal Rate – BMRRR), कोविड-19 के सांख्यिकीय विश्लेषण (लिनियर), के भारत में सांख्यिकीय विश्लेषण से प्रदर्शित हुआ है कि मध्य सितंबर के बीच ‘लीनियर लाइन’ 100 पर पहुंच रहा है.

बता दें, फिलहाल देश में कोरोना के एक लाख 15 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं. वही इस महामारी से अबतक 6642 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि कोरोना से अबतक एक लाख 14 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

लोगों को नकद सहयोग नहीं देकर अर्थव्यवस्था बर्बाद कर रही है सरकार: राहुल गांधी

कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट के समय लोगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र की इकाइयों को नकद सहयोग नहीं देकर अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार का यह रुख ‘नोटबंदी 2.0’ है.

राहुल गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट (Tweet) किया, ‘‘सरकार लोगों और एमएसएमई को नकद सहयोग देने से इनकार करके हमारी अर्थव्यवस्था को सक्रियता के साथ नष्ट कर रही है. यह नोटबंदी 2.0 है.’’


गौरतलब है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पिछले कई हफ्तों से सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि गरीबों, मजदूरों और एमएसएमई की वित्तीय मदद की जाए. उनका कहना है कि लोगों के खातों में अगले छह महीनों के लिए 7500 रुपये महीने भेजे जाएं और तत्काल 10 हजार रुपये दिए जाएं.

भारत इटली को पछाड़ COVID-19 से सबसे अधिक प्रभावित छठा देश बना, मामले 2.36 लाख के पार

भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है. देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 (COVID-19) के मामले 2,36,657 हो गए हैं.

भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है.अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालयों के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका (America), ब्राजील (Brazil), रूस (Russia), स्पेन (Spain) और ब्रिटेन (Britain) के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब छठे स्थान पर आ गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,15,942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 1,14,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है.स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक 48.20 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.’’

संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.शुक्रवार सुबह से अब तक 294 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 139 ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में दम तोड़ा है. दिल्ली (Delhi) में 58, गुजरात (Gujarat) में 35, तमिलनाडु (Tamil Nadu) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 12-12, पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 11, तेलंगाना (Telangana) में आठ, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सात, राजस्थान (Rajasthan) में पांच, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में दो और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir), ओडिशा (Odisha), पंजाब (Punjab), झारखंड (Jharkhand) तथा उत्तराखंड (Uttrakhand) में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,849 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं. इसके बाद गुजरात में 1,190, दिल्ली में 708, मध्य प्रदेश में 384, पश्चिम बंगाल में 366, उत्तर प्रदेश में 257, तमिलनाडु में 232, राजस्थान में 218, तेलंगाना में 113 और आंध्र प्रदेश में 73 लोगों की मौत हुई है.

कर्नाटक (Karnataka) में 57 और पंजाब (Punjab) में 48 मरीजों की संक्रमण के कारण जान गई है.जम्मू-कश्मीर में 36 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार (Bihar) में 29, हरियाणा (Haryana) में 24, केरल (Kerala) में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में सात लोगों की मौत हुई है.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई. असम में चार जबकि छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई. मेघालय (Meghalaya) और लद्दाख में एक-एक रोगी की मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मौत हुई है.

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 80,229 मामले महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 28,694, दिल्ली में 26,334, गुजरात में 19,094, राजस्थान में 10,084, उत्तर प्रदेश में 9,733 और मध्य प्रदेश में 8,996 लोग संक्रमित हुए हैं.

पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,303 हो गई है. इसके बाद कर्नाटक में 4,835, बिहार में 4,596 और आंध्र प्रदेश में 4,303 मरीज हैं.हरियाणा में कोरोना वायरस के 3,597, जम्मू-कश्मीर में 3,324, तेलंगाना में 3,290 और ओडिशा में 2,608 मामले हैं.पंजाब में 2,461, असम में 2,153, केरल में 1,699, उत्तराखंड में 1,215 लोग संक्रमित हैं.झारखंड में 881, छत्तीसगढ़ में 879, त्रिपुरा (Tripura) में 692, हिमाचल प्रदेश में 393, चंडीगढ़ में 304, गोवा (Goa) में 196, मणिपुर (Manipur) में 132 और पुडुचेरी में 99 मामले हैं.

लद्दाख में 97,नागालैंड (Nagaland) में 94, अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में 45 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और मेघालय में संक्रमण के 33-33 मामले हैं.मिजोरम (Mizoram) में 22, दादरा एवं नगर हवेली में 14 और सिक्किम (Sikkim) में कोविड-19 (COVID-19) के तीन मामले हैं.

केशव प्रसाद मौर्य ने ने प्रियंका गांधी पर ली चुटकी कहा- हमने नाम रखा है ‘प्रियंका ट्विटर वाड्रा’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर चुटकी लेते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को कहा कि सोशल मीडिया उन्हें ‘‘प्रमुख राष्ट्रीय नेता’’ के रूप में दिखाता है लेकिन वह 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी (Amethi) से अपने भाई और पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष की जीत भी सुनिश्चित नहीं कर सकीं.

राज्य की राजनीति में प्रियंका के प्रभाव को कमतर आंकते हुए मार्य ने कहा, ‘‘मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता… हमने उनका नाम ‘प्रियंका टिवटर वाड्रा’ रखा है. वह सिर्फ दो-तीन दिन ट्वीट करती हैं, और मीडिया उसी में व्यस्त हो जाता है. सोशल मीडिया पर उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय नेता बताया जाता है.’’

उन्होंने बताया, ‘‘हर कोई जानता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिये आयी थी, आशा कर रही थीं कि अपने भाई को प्रधानमंत्री बनवाएंगी, लेकिन वह जीत तक सुनिश्चित नहीं कर सकीं.’’ गौरतलब है कि 2019 संसदीय चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के हाथों हार मिली.

मौर्य ने कहा, ‘‘कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना आधार खो चुकी है. कांग्रेस महाराष्ट्र (Maharashtra), पंजाब (Punjab), राजस्थान (Rajstahn) और छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) को नहीं देखना चाहती है. वह दृष्टि दोष का शिकार है कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य को अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए. जब उनकी आंख की जांच हो जायेगी तब वह उप्र के साथ-साथ राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब की असलियत देख पायेंगी.’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को गलत तरीके से देखना चाहती है और मोदी जी और योगी जी पर आरोप ही लगाना चाहती है तो इसका कोई इलाज नहीं है. मैं उनको एक ही सलाह दे सकता हूं कि वह एक अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें और अच्छा चश्मा पहनें.’’

मौर्य ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल उपलब्ध्यिों भरा है. देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने यूपी में शुरू किया सेवा सत्याग्रह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) की रिहाई के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सेवा सत्याग्रह (Seva Satyagrah) शुरू किया गया है.

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी (Virendra Chaudhari) ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज से अजय लल्लू की महारसोई संचालित की जा रही है. हमारे नेता को योगी सरकार ने इसलिए जेल में डाला है क्योंकि वे लोगों की सेवा कर रहे थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ की जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमें हमें सेवा से नहीं रोक सकती.

तो वहीं प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार (Lallan Kumar) ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के मैसेज, वीडियो संदेश आ रहे हैं. पूरे सूबे के गली-गली और गांव-गांव से इंसाफ पसंद लोग अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए आवाज़ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार के खिलाफ इस ‘सेवा सत्याग्रह’ में पार्टी 25 लाख लोगों को भोजन कराएगी.

उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP)की करतूतों को जन-जन तक ले जाने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे. उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया(Uttar Pradesh Social Media) के चेयरमैन मोहित पांडेय (Mohit Pandey) ने बताया कि आज  2 बजे से ट्विटर पर#यूपी_मांगे_अजय_लल्लू_की_रिहाई के नाम से हैशटैग चलाया जा रहा है.

 

Coronavirus के कारण बर्बाद हुई 30 करोड़ लीटर वाइन, अब ऐसे बचाएगी लोगों की जान

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति पैदा हो गई. ज़्यादातर देशों में कामधंधे चौपट हो गए. कच्चा माल और कई सामान गोदामों में रखे रखे ही ख़राब हो गए. सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के कारण दुनियाभर में बार और रेस्तरां बंद करने पड़े. ऐसे में फ्रांस (France) मेंकरीब 30 करोड़ लीटर वाइन (Wine) बर्बाद हो गई है.जिससे काफ़ी नुक़सान हुआ.

इंग्लैंड के अखबार द गार्डियन (The Guardian) के मुताबिक वाइन  बनाने वाली कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है. तो वहीं अब वाइन का नया सीजन शुरू होने के चलते वाईन की नई खेप तैयार की जाएगी, लेकिन सबसे बड़ी समस्या पुराने स्टाक को लेकर है.

बताया जा रहा है कि अकेले फ्रांस में 30 करोड़ लीटर वाइन को डिस्टिलाइज करना पड़ेगा. मतलब इन्हें किसी और रूप में इस्तेमाल करना होगा, ताकि गोदाम में नई वाइन के लिए जगह बनाई जा सके. इस समस्या की पहली वजह  तो लॉकडाउन है , जिसमें बार या शराब की दुकानें बंद करनी पड़ीं और लोग  शराब नहीं खरीद नहीं सके. तो वहीं दूसरी तरफ़ अमेरिका ने वाइन के आयात पर 25% टैरिफ लगा दिया. जिससे वहाँ इसकी मांग काम हो गई.

ऐसे में अब फ्रांस (France) में 33 डिस्टलरीज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे देश में 20 करोड़ लीटर वाइन जमा करें, इस वाइन से अब एथेनॉल या हैंड जेल बनाया जाएगा, जो सैनिटाइजर के रूप में इस्तेमाल होगा. तो वहीं बाक़ी 10 करोड़ लीटर वाइन के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन यह भी साफ़ है कि इसे भी किसी ना किसी रूप में इस्तेमाल करना पड़ेगा.

हालकिं वाइन  व्यापारियों का कहना है कि इससे उन्हें काफी नुकसान होगा. वैसे ये हालत  सिर्फ फ्रांस नहीं, बल्कि इटली (Itlay) और स्पेन (spain) जैसे कई देशों में है. यही वजह है कि यूरोपियन यूनियन और इन देशों ने इन व्यापारियों की मदद के लिए योजना बनाई है. इसके तहत इन व्यापारियों को 100 लीटर वाइन पर 78 यूरो (करीब 6670 रुपए) दिए जाएँगे .

क्या आप जानते हैं कि नौसैनिक भी थे चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) ?

ओहियो के वैपाकोनेटा में जन्मे नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे. इनका जन्म 5 अगस्त 1930 में हुआ था. नील आर्मस्ट्रांग ने 20 जुलाई 1969 को चांद की सतह पर पहला कदम रखा था. नील आर्मस्ट्रांग को अगस्त 2012 में दिल की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सर्जरी के बाद कुछ परेशानियां होने के कारण 25 अगस्त 2012 में उनकी मौत हो गई थी.

 

अपोलो 11 चंद्र मिशन कमांडर नील आर्मस्ट्रांग ने एक अनुसंधान उड़ान के बाद एक्स -15 रॉकेट-संचालित विमान के बगल में खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई थी.

 

नील आर्मस्ट्रांग ने कोरियाई युद्ध के दौरान 78 युद्ध अभियानों को भी उड़ाया और 1955 में वह नेशनल एडवाइजरी कमेटी फॉर एरोनॉटिक्स (NACA) में शामिल हो गए, जिसे बाद में नासा ड्राइडन फ्लाइट रिसर्च सेंटर का नाम दिया गया.

नील आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 मिशन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे. ये दुनिया के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चांद पर कदम रखा था.

अंतरिक्ष यात्री होने के अलावा नील आर्मस्ट्रांग ने 1949 और 1952 के बीच नौसेना के एक एविएटर के रूप में भी कार्य किया था.

सिनसिनाटी में हैमिल्टन काउंटी प्रोबेट कोर्ट के दस्तावेज के अनुसार 2014 में हुए समझौते के पैसे आर्मस्ट्रांग के परिवार के दस सदस्यों को दिए गए थे. इनमें उनके दो बेटे, बहन, भाई और छह नाति-पोते शामिल थे. हालांकि, इनकी पत्नी कैरोल को समझौते का एक भी पैसा नहीं मिला था.

55 करोड़ में बिके कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की थलाइवी (Thalaivi) के राइट्स

लॉकडाउन (Locdown) के चलते कई फिल्मों फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Plateform) पर दिखाने की तैयारी चल रही है. इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ (Thalaivi) के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की बात से इनकार किया है.

कंगना के मुताबिक इस फिल्म को अमेजन (Amazon) और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 55 करोड़ रुपए में बेचा गया है. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ‘ये निर्भर करता है. ‘थलाइवी’ डिजिटली रिलीज नहीं हो सकती है क्योंकि ये एक बड़े स्तर की फिल्म है और ना ही ‘मणिकर्णिका’ डिजिटल स्पेस की फिल्म है. मगर हां पंगा (Panga)और  जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya) भी दर्शकों को दिखाई गई थी. जिस तरह फिल्म बनाई गई थीं वो बहुत डिजिटल फ्रेंडली थीं. इन फिल्मों ने डिजिटल माध्यम (Digital Medium) से भी अच्छी रिकवरी (Recovery) की थी. तो इसलिए ये निर्भर करता है’.

गौरतलब है कि थलाइवी फिल्म तमिलनाडू (Tamil Nadu) की पूर्व सीएम जयललिता (Jayalalithaकी बायोग्राफिकल फिल्म है जिसे हिंदी (Hindi), तमिल (Tamil) और तेलुगू (Telagu) भाषा में रिलीज किया जाएगा.

 

हरभजन सिंह की पहली फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज , Friendship में कुछ इस अंदाज में नजर आए ‘भज्जी’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उनके प्रशंसक जल्द ही अब बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की ‘Friendship’ जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है. उनकी फिल्म का ‘फ्रेंडशिप’ का फर्स्ट लुक कुछ मिनट पहले ही जारी किया गया है. भज्जी पहले ही अपनी गायकी की शुरुआत कर चुके हैं और अब जल्द ही फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन के साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म जॉन पॉल राज और शाम सूर्या द्वारा निर्देशित है.

हालांकि, अभी फिल्म में हरभजन सिंह के रोल के बारे में पता नहीं चल सका है. हरभजन सिंह ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका शानदार लुक देखने को मिल रहा है. पोस्टर देखकर पता चलता है कि फिल्म में उनका रोल भी दमदार होने वाला है. 39 वर्षीय हरभजन सिंह ने कई विज्ञापन किए हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वह किसी फिल्म में एक्टिंग करते दिखाई देंगे.

फ्रेंडशिप हरभजन सिंह की यह डेब्यू फिल्म होगी, जो अगस्त 2020 में बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. हालांकि, हरभजन सिंह ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जो अपने एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं. उनसे पहले संदीप पाटिल, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अजय जडेजा, सलिल अंकोला जैसे कई क्रिकेटर अलग-अलग फिल्मों में नजर आ चुके हैं.