Home Blog Page 215

1 जून को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, देश में सामान्य बारिश की संभावना

देशवाशियों को भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि मानसून (Monsoon) एक जून (1 June) को केरल ( Kerala) में दस्तक दे सकता है. विभाग के मुताबिक, देश में इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बयान में कहा है, “दक्षिण पूर्व और सटे हुए पूर्व मध्य अरब सागर में 31 मई से चार जून के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. यह स्थिति केरल में एक जून को मानसून लाने के लिए अनुकूल है. ”   मौसम विभाग ने 15 मई को जारी अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मानसून 5 जून को दक्षिणी राज्य में आ सकता है. यह मानसून की सामान्य तिथि से चार दिन बाद की तारीख है. केरल में आमतौर पर एक जून को मानसून दस्तक दे देता है. हालांकि बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण मानसून की प्रगति में मदद मिलने की संभावना है.

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं. संबित पात्रा बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं और टीवी डिबेट में अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे.




बता दें कि देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 6566 कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई और 194 मरीजों की मौत हो गई. देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 58 हजार से ज्यादा हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 1 लाख 58 हजार 333 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 4531 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 67,692 लोग ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1897, गुजरात में 938, मध्य प्रदेश में 313, दिल्ली में 303, तमिलनाडु में 133, तेलंगाना में 63, आंध्र प्रदेश में 58, कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 182, पंजाब में 40, पश्चिम बंगाल में 289, राजस्थान में 173, जम्मू-कश्मीर में 26, हरियाणा में 18, केरल में 7, झारखंड में 4, बिहार में 15, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, ओडिशा में 7 और मेघालय में एक मौत हुई है.


Lockdown में खराब हो गया है अमिताभ बच्चन का लैपटॉप, नहीं कर पा रहे हैं जरूरी काम

फ़िल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का लैपटॉप (Laptop) खराब हो गया है, जिसके कारण वह ब्लॉग (Blog) नहीं लिख पा रहे हैं. बिग बी (BIG B) ने बुधवार सुबह अपने ब्लॉग पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक पोस्ट न लिख पाने के लिए माफी मांगी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दोबारा माफी चाहता हूं. व्यस्त हो गया था.. बिना काम के व्यस्त.. ना!!! लैपटॉप ‘लॉकडाउन’ में चला गया.. इसलिए इसे ठीक करने के लिए बैकएंड डिजिटल टीम के साथ काम कर रहा था.. फिर अपने कंप्यूटर विशेषज्ञ के पास गया.. उसके बाद वापस आया.” बिग बी ने लिखा, “जाहिर तौर पर इसे ठीक करने का काम अभी भी चल रहा है.. और आशा है कि वक्त के साथ यह खुद ही ठीक हो जाएगा, यह वक्त ले रहा है, कुछ दिक्कतें हैं, इसलिए बाद में फिर बात करेंगे.” वहीं अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ (Amar Akbar Anthony) के सेट से मीठी यादें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर (Twitter) का सहारा लिया. फिल्म ने 43 साल पूरे कर लिए हैं. आपको बता दें कि बिग बी की टीम मुंबई के अलग-अलग स्थानों जैसे हाजी अली दरगाह, अनटॉप हिल, धारावी, जुहू में रोजाना खाना बांट रही है. इसके अलावा कई स्थानीय अधिकारियों की मदद से अमिताभ बच्चन की टीम ने काफी संख्या में मास्क और सैनिटाइजर बांटे हैं. साथ ही साथ अस्पतालों, बीएमसी कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों के अलावा अंतिम संस्कार स्थानों के लिए करीब 20, 000 से ज्यादा पीपीई किट (PPE Kit) भी डोनेट किए है. यही नहीं बिग बी की टीम 9 मई के बाद से प्रतिदिन 2000 ड्राई फूड पैकेट, 2000 पानी की बोतलें और करीब 1200 जोड़ी चप्पल भी प्रवासी मजदूरों को बांट रही है. इसके अलावा उनकी टीम गुरुवार को 10 से ज्यादा बसों से मजदूरों को यूपी के लिए रवाना करेगी.

Pulwama में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED से भरी कार को विस्फोट कर उड़ाया

जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) में पुलवामा (Pulwama) जैसे हमले की एक और साजिश को नाकाम किया गया है. सेना ने पुलवामा के अयानगुंड (Ayengund) इलाके में एक सैंट्रो कार (Santro Car) में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया. इस कार में आईईडी (improvised explosive device, IED) का भी इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले.

जानकारी के मुताबिक कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे हुए थे कि जब इसे उड़ाया गया तो आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई.

सुरक्षाबलों ने इस सफेद रंग की सैंट्रो कार को संदिग्ध हालत में अयानगुंड इलाके में बरामद करने के बाद पाया कि इसे उस जगह से हटाकर कहीं और ले जाने की कोशिश करने पर रास्ते में ही विस्फोट हो सकता है तो उन्होंने उसी जगह पर इसे नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इससे पहले आसपाल के इलाके को खाली करा लिया गया क्योंकि गाड़ी में विस्फोटकों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि इससे तबाही मच सकती थी.

माना जा रहा है कि पुलवामा में 2019 जैसी एक और आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए इस कार का इस्तेमाल किया जाना था लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से इसे टाल दिया गया.

पिछले साल 14 फरवरी को सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी के जरिए आतंकी हमला किया गया था और इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed ) के आतंकियों ने आईईडी (IED) से भरी कार को सेना के काफिले से भिड़ा दिया था.

COVID-19: 24 घंटे में बढ़े कोरोना वायरस के 6566 मरीज, 194 की हुई मौत, अब तक 4531 लोगों ने गंवाई जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप जारी है.  कोरोना वायरस 6566 के मरीज वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministery of Health) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के मरीज की संख्या बढ़कर 6566 पहुंच गई और 194 मरीजों की मौत हो गई. देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 58 हजार से ज्यादा हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 1 लाख 58 हजार 333 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 4531 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 67,692 लोग ठीक भी हुए हैं.



स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1897, गुजरात में 938, मध्य प्रदेश में 313, दिल्ली में 303, तमिलनाडु में 133, तेलंगाना में 63, आंध्र प्रदेश में 58, कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 182, पंजाब में 40, पश्चिम बंगाल में 289, राजस्थान में 173, जम्मू-कश्मीर में 26, हरियाणा में 18, केरल में 7, झारखंड में 4, बिहार में 15, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, ओडिशा में 7 और मेघालय में एक मौत हुई है.

दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं. अमेरिका के बाद यूके में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. यहां 37,460 लोगों की मौतों के साथ कुल 267,240 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि यूके में मरीजों की संख्या रूस, स्पेन और ब्राजील से कम है. इसके बाद इटली, फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान, भारत जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

आपको बता दें कि रूस, ब्राजील, स्पेन, यूके, इटली में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. इनके अलावा छह देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं. अमेरिका समेत इन 12 देशों में कुल 42 लाख केस हैं. अमेरिका के अलावा रूस और ब्राजील में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. छह देश (अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, ब्राजील) ऐसे हैं, जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख पार जा चुका है. चीन टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है. वहीं भारत टॉप-10 देशों में शामिल हो गया है.




ज्योति को अखिलेश यादव ने दी 1 लाख की आर्थिक मदद, साइकिल से पिता को लेकर पहुंची थी दरभंगा

बिहार (Bihar) के दरभंगा की रहने वाली ज्योति आजकल चर्चा में है. अपने बीमार पिता को साइकिल से लेकर दिल्ली से अपने घर बिहार के दरभंगा पहुंचने वाली ज्योति कुमारी (Jyoti Kumari) के जज्बे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पुत्री इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने भी सराहा, तो उनकी तारीफ और मदद करने वालों की होड़ लग गई. ज्योति कुमारी के नाम पर डाक टिकट, पिता को लेकर जाती ज्योति की पेंटिंग के बाद साइकिल फेडरेशन ने ट्रायल के लिए दिल्ली आने का न्योता दिया.



( इवांका ट्रंप ने की ज्योति कुमारी की सराहना)

ज्योति कुमारी की मदद देने के लिए मददगारों के हाथ भी बढ़ते दिखे. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhgilesh Yadav) भी ज्योति को मदद करने की घोषणा करने वाले शुरुआती लोगों में शामिल रहे हैं. इवांका ट्रंप के ट्वीट से पहले ही अखिलेश यादव का ट्वीट ज्योति की मदद को लेकर आया था. 21 मई को ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ज्योति को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी.

मंगलवार सुबह यानी आज एक लाख रुपये की यह सहायता राशि सपा ने ज्योति की मां फूलो देवी के अकाउंट में जमा करा दिया. अखिलेश यादव ने ज्योति और उनके माता-पिता से बात भी की. बताया जाता है कि ज्योति का भी बैंक खाता है, लेकिन वह जनधन योजना के तहत खुला था. उस खाते में एकमुश्त एक लाख रुपये की राशि जमा नहीं कराई जा सकती थी. ऐसे में सपा ने सहायता राशि ज्योति की मां के खाते में ट्रांसफर की.



बता दें कि 15 साल की ज्योति कुमारी  गुरुग्राम(Gurugram) से अपने बीमार पिता को लेकर दरभंगा (Darbhanga) स्थित अपने गांव साइकिल से ही पहुंच गई. ज्योति का वीडियो वायरल हुआ तो उनकी तारीफ करने वालों और मदद करने वालों की होड़ लग गई. ज्योति के पिता मोहन पासवान दिल्ली में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे.

COVID-19 Lockdown को लेकर कांग्रेस का दाेहरा मापदंड: प्रकाश जावडेकर

केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर (Prakash Javadekar) ने कोरोना (Coronavirus)और लॉकडाउन (Lockdown)जैसे मसलों पर कांग्रेस (Congress) पर दाेगलेपन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में जब लॉकडाउन लगा था तब उसे दिक्कत थी और अब लॉकडाउन में ढील दी जा रही है तो भी उसे परेशानी है ,जो उसके दोहरे मापदंड़ को दर्शाता है.

जावडेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए मंगलवार को कहा कि जिस समय देश में लॉकडाउन शुरू हुआ था उस वक्त कोरोना के मामलाें के दुगना होने की दर तीन दिन थी और इस समय कोरोना के दुगना होने की दर 13 दिन है और इसमें काफी सुधार हुआ है.

जावडेकर ने कहाविश्व के अनेेेक देशों ने भारत के समय रहते लिए गए इस फैसले की तारीफ की है. यह भारत की सफलता है और सबकी सफलता है. मुझे आश्चर्य होता है कि उस समय कांग्रेस ने हायतौबा मचाई थी और यह कहा था कि इससे देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी ,अब जब लॉकडाउन हटा रहे है तो भी वे शोर मचा रहे हैं और इसका भी विरोध करेंगे. यह कांग्रेस का नीति दोगलापन है और पाखंड है.

उन्होंने कहा कि देश इस समय एक आपदा से लड़ रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी गलत बयान बाजी कर रही है. कांग्रेस इस समय भी राजनीति करने से बाज नहीं रही है और श्री गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस मेें जो बयान दिया है वह भी गलत था.

अक्षरा सिंह का ये भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, 2 करोड़ लोगों ने देखा

लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक भोजपुरी गाना ‘खोला ए राजाजी बलाउज के बटम’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने में अक्षरा सिंह का बोल्ड अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस को गाने में जबरदस्त डांस मूव्स करते देखा जा सकता है. अक्षरा सिंह के इस भोजपुरी सॉन्ग को यूट्यूब पर 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट कर लोग गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘खोला ए राजाजी बलाउज के बटम’ गाने को इंदु सोनाली ने गाया है. गाने के बोल विनय बिहारी द्वारा लिखे गए हैं. अक्षरा सिंह का ये सुपरहिट गाना भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ का है. फिल्म में अक्षरा सिंह, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, कुणाल सिंह, सुशील सिंह, संजय यादव, बेलू, काजल राघवानी और स्मृति सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में है. अक्षरा के गाने अक्सर यूट्यूब पर लोकप्रिय होते रहते हैं.

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 1.4 मिलियन है. अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई फिल्म ‘प्राण जाई पर वचन न जाई’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद से एक्ट्रेस कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. दर्शक उनकी एक्टिंग और डांस को बेहद पसंद करते हैं. भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं.

अक्षरा ने अब तक 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है. अक्षरा का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था लेकिन वह मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं. अक्षरा बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहती थीं.





5G स्मार्टफोन के साथ HTC की होगी वापसी, Xiaomi Mi 10 को मिलेगी टक्कर

HTC अपने नए 5G  स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है. नया स्मार्टफोन इस साल  जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन अभी तक इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

एक तरफ जहां HTC अपने 5G स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है तो वहीं दूसरी तरह कंपनी का नया 4G स्मार्टफोन भी अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है. सोर्स की माने तो नया स्मार्टफोन HTC Desire 20 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन इसमें कौन से फीचर्स को शामिल किया जाएगा, उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है. सोर्स की माने तो यह फोन स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, साथ ही कंपनी पहली बार पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है .इसके अलावा यह फोन 6GB रैम के साथ आ सकता है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है.




HTC ready to launch new 5G and 4G smartphones know expected features

नए HTC 5G का मुकाबला  Xiaomi Mi 10 से होगा.  इस फोन में में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जिसमें  108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट  कैमरा दिया गया है. इसके अलावा Mi 10 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है. डिस्प्ले काफी अच्छा माना जा रहा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है और यह 5G को सपोर्ट करता है. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस नए डिवाइस में 4,780mAh की बैटरी लगी है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है. यह फोन दो वेरिएंट में है, इसकें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है जबकि इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है.




COVID-19 Treatment : कोरोना की ‘संजीवनी बूटी’ बनीं ये 5 दवाइयां, दुनिया भर में ठीक हो रहे मरीज

कोरोना वायरस (Corona virus) का क़हर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. यह वायरस जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन की खोज कर रहे हैं. दुनिया भर के वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल होने से लोगों की उम्मीद बढ़ रही है. हालांकि वर्तमान में 5 ऐसी दवाएं हैं, जिनका इस्तेमाल कोरोना के इलाज में किया जा रहा है और ये दवाएं मरीजों को ठीक भी कर रही हैं. आइए जानते हैं उन दवाओं के बारे में…

रेमडेसिवीर : रेमडेसिवीर बनाने वाली गिलिएड साइंसेज कंपनी ने लंबे समय के बाद कोविड-19 के मरीजों पर इस दवा के इस्तेमाल की मंजूरी दी है. ये एक एंटीवायरल ड्रग है. भारत और पाकिस्तान की 5 दवा कंपनियों को इस दवा को बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दवा कोरोना वायरस की जेनेटिक मशीनरी RNA की कॉपी को बनाने का काम करते हैं. यह दवा शरीर में जाकर संक्रमण के प्रतिरूप को धीमा कर देती है. इस दवा की वजह से कोरोना का मरीज 15 दिन की बजाय सिर्फ 4 दिनों में ही ठीक होने लगता है.



सेप्सिवैक दवाःइंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक सेप्सिवैक दवा (Sepsivac) का इस्तेमाल कुष्ठरोग में किया जाता है. यह दवा कोविड-19 (Covid-19) के मरीजों की मृत्यु दर को कम कर सकती है. पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (PGIMR) द्वारा असिम्प्टोमैटिक कोरोना (जिनमें बीमारी के हल्के या कोई लक्षण नहीं दिखाते हैं) के मरीजों पर सेप्सिवैक दवा का ट्रायल शुरू किया है.

फेवीपिरवीर: फेवीपिरवीर (Favilavir) का इस्तेमाल जानलेवा इन्फ्लुएंजा वायरस के इलाज में किया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही कोरोना के इलाज में फेवीपिरवीर का इस्तेमाल भारत में किया जा सकता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक फेवीपिरवीर दवा संक्रमण को शरीर के बाकी हिस्सों में फैलने से रोकने का काम करता है.”



हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ): इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कोरोना से पीड़ित स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) दवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी. अमेरिका, ब्राजील और इजरायल जैसे कई देशों में इस दवा का निर्यात भी किया जाने लगा है. हालांकि पिछले दिनों हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) COVID-19 के खिलाफ उतना असरदार नहीं है. फिर भी इसका इस्तेमाल कई जगहों पर किया जा रहा है.

प्लाज्मा थेरेपी: कुछ वक्त पहले ही प्लाज्मा थेरेपी (Plasma therapy) को कोरोना वायरस (Covid-19) के इलाज के लिए काफी सहायक माना गया है. प्लाज्मा थेरेपी में संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों के शरीर से प्लाज्मा लेकर कोरोना से संक्रमित मरीज के शरीर में डाला जाता है. यह उस मरीज के शरीर में कोरोना से लड़ने की एंटीबॉडी बन जाती है. भारत के कई शहरों में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल भी शुरू हो चुका है. शोधकर्ताओं का कहना है कि यह थेरेपी मरीजों में काफी असरदार है.