Home Blog Page 220

COVID-19 Lockdown: राज्य के भीतर बस सेवाएं शुरू करने वाला पहला राज्य बना हरियाणा

हरियाणा ने अंदरूनी जिलों के लिए बस सेवा शुरू कर दी है. राज्य में बस सेवाएं 23 मार्च को राज्य द्वारा तालाबंदी की घोषणा के बाद बंद कर दी गई थीं. यह इसलिए भी किया गया है क्योंकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की आवाजाही को आसान किया जा सके. इसके साथ ही हरियाणा राज्य के भीतर पहली बार सार्वजनिक परिवहन बन गया है.

राज्य के डीजीपी मनोज यादव ने बताया, “हम बहुत से लोगों को दूसरे राज्यों में भेज रहे थे, तब हमें महसूस हुआ कि हमारे कई लोग विभिन्न जिलों में फंसे हुए हैं. उनके अनुसार यह पॉइंट टू पॉइंट सर्विस थी और बुकिंग ऑनलाइन हो गई थी. पिछले एक हफ्ते में हम एक लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को उनके राज्यों में वापस भेजने में कामयाब रहे हैं.”

शुरूआत में हरियाणा राज्य सरकार ने बस सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए 29 मार्गों को नामित किया था, लेकिन 9 को बुकिंग के अभाव में निलंबित कर दिया गया था. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने 23 मार्च को तालाबंदी की घोषणा के बाद से बस सेवाएं बंद कर दी थीं. 1 दिन में, आठ डिपो की बसें 196 यात्रियों के साथ कई मार्गों पर संचालित होती हैं और रोडवेज को कुल 42,580 रुपये का राजस्व देती हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं, “केवल गैर-वातानुकूलित बसें चल रही हैं और 52 की क्षमता में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए हम केवल 30 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दे रहे हैं.” राज्य में 15 मई से बस सेवाएं शुरू हुईं. राज्य ने अपने कई उद्योगों को इसका उत्पादन शुरू करने की अनुमति भी दे दी है. हरियाणा में 35,000 से अधिक उद्योग स्थित हैं और पहले से ही कई कार्यात्मक हैं.

दिल्ली ने केंद्र को दिए अपने सुझावों में 17 मई तक लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए स्थानीय परिवहन शुरू करने की अनुमति भी मांगी है.

Maharashtra : कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार, आज सामने आए 1606 नए मामले

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,606 कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है. 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 67 लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 1135 हो गई है. राज्य में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है.

इन मामलों में से 884 महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दर्ज किए गए हैं. इन आंकड़ों के बाद मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 18,396 हो गई है.बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कहा कि आज 238 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. अब तक कुल 18,396 मामलों में से 4,806 मरीज ठीक हो चुके हैं.बीएमसी ने यह भी कहा कि शनिवार को 41 लोगों की मौत हुई, जबकि सात मई से 12 मई के बीच 14 लोगों की जान गई थी. मरने वालों में 26 पुरुष और 15 महिला हैं. 41 में से 24 मरीज अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे. दो की उम्र 40 साल से कम है, जबकि 27 की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि 12 की उम्र 40 से 60 साल के बीच थी.

राज्य में 9 मार्च को पहला केस रिपोर्ट होने के बाद मृतकों की संख्या 100 तक पहुंचने में 33 दिन लग गए थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़ी है. मृतकों की संख्या 800, 900 और अब एक हजार की संख्या तक पहुंचने में महज 2 दिन का समय लगा है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में आम लोगों के अलावा कई पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 1061 पुलिकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. जबकि 9 पुलिसकर्मी इस वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं.

Covid-19 के 50% मामले मुंबई (Mumbai), दिल्ली (Delhi), अहमदाबाद (Ahmadabad), पुणे (Pune) और चेन्नई (Chennai) के हैं और कुल मामलों का 68%, 18 शहरों से हैं. जम्मू-कश्मीर, बिहार (Bihar) और कर्नाटक (Karnataka) में संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो गई है जबकि केरल, गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) राज्यों में जांच और संक्रमण से बचाव के उपाय तेज हो गए हैं, जिसका नतीजा है कि हाल के दिनों में नये मामले नहीं आए. मणिपुर में तो पृथकवास केंद्र को भी सील कर दिया गया है.

U.P : औरैया में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत, 35 जख्मी

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ है. एक चाय की दुकान पर खड़े मजदूरों पर एक ट्रॉलर पलटने से 23 मजदूरों की मौत हो गई है. हादसे में 35 मजदूर घायल हैं. हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हुआ है. ट्रालर में चूना लदा था. बताया जा रहा है हादसे के शिकार मजदूर भी एक ट्रक से दिल्ली से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जा रहे थे.

देश में कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात सेवाएं ठप हैं. जिसके चलते प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं. इस भीषण पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं.

बता दें कि कल उत्तर प्रदेश के जालौन में ही प्रवासी मजदूरों से भरी DCM गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 मजदूर घायल हो गए थे. प्रवासी मजदूर मुंबई से लौट रहे थे. डीसीएम में 46 प्रवासी मजदूर सवार थे.

ग़ौरतलब है कि लॉकडाउन (Lockdwon) के बीच हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही है. हालात इतने बदतर हैं कि सामान ढोने वाले ट्रकों में मजदूरों की ढुलाई हो रही है. पलायन कर रहे ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. वहीं पंजाब और हरियाणा से भी मजदूर पैदल ही हजारों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों को लौट ने पर मजबूर हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने कल ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि किसी भी प्रवासी मजदूर को असुरक्षित तरीके से यात्रा की अनुमति ना दी जाए फिर भी ये हादसा हुआ. आज गाजियाबाद और नोएडा से मजदूरों को उनकी मंजिल तक ले जाने के लिए ट्रेन भी चलने वाली हैं, लेकिन इसके बावजूद मजदूरे जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं.

Maharshtra में 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अबतक 10 की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) इस वक्त देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 79 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अब महाराष्ट्र में कुल 1140 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और दस की मौत हुई है. 268 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं और 862 का इलाज चल रहा है.

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस में 79 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं.

महाराष्ट्र पुलिस में कुल 1140 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित.

अबतक 268 पुलिसकर्मियों को डिस्चार्ज दिया गया है, 862 पुलिसकर्मियों का इलाज जारी.

10 पुलिसकर्मियों की अबतक कोरोना के कारण मौत हुई है. 7 मुम्बई में, 1 सोलापुर, 1 नाशिक, 1 पुणे.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 29,100 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने एक बयान में कहा कि 49 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 1,068 हो गई है. इसके अलावा शुक्रवार को 505 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई. छुट्टी पा चुके लोगों की तादाद अब 6,564 हो गई है. बयान में कहा गया है कि 49 में 36 लोगों की मौत मुंबई में हुई. इसके अलावा संक्रमण के 1,576 नए मामलों में से 933 मामले मुंबई से सामने आए हैं. राज्य में अब तक दो लाख 50 हजार 436 लोगों की जांच की जा चुकी है.

आपको बता दें कि देश में भी संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों की मौत हुई है. राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 85 हजार 940 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2752 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 हजार 153 लोग ठीक भी हुए हैं.

 

Uttar Pradesh : औरैया हादसे पर सीएम योगी का एलान- मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा

औरैया हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का एलान कर दिया है. मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. कानपुर और औरैया की सीमा के दो थानाध्यक्षों को भी निलंबित कर दिया गया है.

औरैया घटना में 24 में से 16 लोगों की पहचान हुई है. इसमें झारखंड के बोकारो के 7 लोग, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के 4 लोग, बिहार के गया के 2 और यूपी के कुशीनगर, झांसी और भदोही के 1-1 लोग शामिल हैं. अन्य की पहचान की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया, मुख्यमंत्री ने औरैया के मृतकों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हज़ार रुपये उपलब्ध कराने की सिफारिश की है. उन्होंने कहा कि हादसा दुखद है, मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और बॉर्डर के दोनों SHO को निलंबित किया है. मथुरा, आगरा जहां से वो होकर आए थे वहां के SSP, ASP और आगरा के AD ज़ोन से स्पष्टीकरण मांगा है.



अदा शर्मा ने ‘बम डिगी-डिगी’ पर नानी के साथ किया डांस, Video हुआ Viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अक्सर चर्चा में रहती हैं. कोरोना  वायरस  ( Coronavirus)  के प्रकोप के चलते एक्ट्रेस बाकि के स्टार्स की तरह अपने घर पर हैं तो ऐसे में अदा अपने वीडियोज (Adah Sharma Viral Video) के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें अदा के साथ उनकी नानी भी नजर आ रही हैं.

वायरल वीडियो में के एक में अदा अपनी नानी के साथ डांस करती दिख रही हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में अदा शर्मा नानी के साथ रैंपवॉक कर रही हैं. हालांकि, यह अदा का पुराना वीडियो है, जो उन्होंने लॉकडाउन के बीच इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अदा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसे लोगों को टैग करिए, जिनसे मिलने के लिए आप लॉकडाउन के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेरी लिस्ट में सबसे पहला नाम मेरी नानी का है. लॉकडाउन खत्म होते ही मैं सबसे पहले उनसे मिलूंगी.’




बता दें किर अदा शर्मा ने (Adah Sharma) साल 2008 में आई हॉरर फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. अदा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और दर्शकों को यह खूब पसंद आई थी. इसके बाद अदा शर्मा ‘हंसी तो फंसी’, ‘हम हैं राही कार के’, ‘कमांडो 2’ और ‘कमांडो 3’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. ‘हंसी तो फंसी’ में अदा शर्मा सिद्धार्थ मल्होत्रा की गर्लफ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन के रोल में दिखाई दी थीं.




Uttar Pradesh : श्रम कानून को लेकर पीछे हटी योगी सरकार, अब श्रमिक 12 नहीं बल्कि 8 घंटे ही करेंगे काम

उत्‍तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने श्रम कानूनों (Labour laws) के तहत रजिस्टर्ड कारखानों को युवा श्रमिकों से कुछ शर्तों के साथ एक दिन में 12 घंटे तक काम कराने संबंधी छूट की अधिसूचना को हफ्ते भर बाद ही निरस्त कर दिया है. साफ है कि योगी सरकार द्वारा फैक्ट्री ऐक्ट (Factory Act) में किए गए इस संशोधन की अधिसूचना को वापस लिए जाने के बाद प्रदेश में अब फिर श्रमिकों से काम कराने की अवधि अधिकतम आठ घंटे हो गई है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी सरकार की इस अधिसूचना को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी, जिस पर 18 मई को अगली सुनवाई  होनी है.



संशोधन की अधिसूचना को खत्म किए जाने की जानकारी प्रमुख सचिव (श्रम) सुरेश चंद्रा ने शुक्रवार को पत्र के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी अधिवक्ता को दे दी है. पत्र के अनुसार 8 मई को श्रम कानूनों को लेकर जारी अधिसूचना को 15 मई 20 को निरस्त कर दिया गया है.

8 मई को उत्‍तर प्रदेश के श्रम विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में रजिस्टर्ड कारखानों में श्रमिकों के काम करने के घंटे बढ़ाए गए थे. इस अधिसूचना के मुताबिक कारखाने में युवा श्रमिक से एक दिन में अधिकतम 12 घंटे और एक हफ्ते में 72 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जाएगा. हालांकि इसके निरस्त किए जाने के बाद अब एक दिन में अधिकतम आठ घंटे और एक हफ्ते में 48 घंटे काम कराने का पुराना नियम फिर प्रभावी हो गया.

आरएसएस के भारतीय मजदूर संघ ने नए श्रम कानून को मजदूर विरोधी बताया था. जबकि संगठन के प्रवक्ता ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय अधिकारों का उल्लंघन है और इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए. साथ ही संगठन ने इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने की धमकी दी थी. आपको बता दें कि कोरोना संकट की वजह से ठप पड़े कारोबार को गति देने के नाम पर यूपी में औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों और कारखानों को एक हजार दिन (यानी तीन साल) के लिए श्रम कानूनों में छूट दे दी है. हालांकि मजदूर संगठन इसका जमकर विरोध कर रहे हैं.



London में एक दिन में सिर्फ 24 नए मामले, 2 हफ्ते में खत्म हो सकती है महामारी

लंदन (London) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के अब रोज सिर्फ 24 नए मामले सामने आ रहे हैं. नए मॉडल के मुताबिक ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लंदन में अगले दो हफ्तों में कोरोना की महामारी खत्म हो जाएगी.

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने इसको लेकर रिसर्च की है. रिसर्च के मुताबिक कोरोना का वायरस रिप्रोडक्शन रेट 0.4 तक पहुंच गया है. लॉकडाउन से पहले ये रेट 2.8 था. वायरस रिप्रोडक्शन रेट से ये पता चलता है कि एक संक्रमित कितने दूसरे लोगों को संक्रमण फैला सकता है.इसका मतलब है कि हर दस संक्रमित लोग सिर्फ 4 दूसरे लोगों को संक्रमण फैला सकते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हर 3.5 दिन बाद लंदन में वायरस संक्रमण के मामले आधे रह जाएंगे. टेलीग्राफ ने इस बारे में जानकारी दी है.

हालांकि कुछ लीडिंग एक्सपर्ट ने इस आंकड़े पर संदेह जताया है. उन्होंने कहा है कि ये महामारी की वास्तविक तस्वीर नहीं बयां कर रहे हैं.द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक एक्सपर्ट ने कहा है कि वायरस रिप्रोडक्शन रेट का 0.4 होने की संभावना काफी कम है. दूसरे एक्सपर्ट ने कहा है कि लंदन में एक दिन में 24 से ज्यादा संक्रमण के मामले हो सकते हैं.महामारी के चरम के दौरान लंदन में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 13 हजार तक पहुंच गई थी. लॉकडाउन के लागू होने के बाद ये आंकड़ा 10 हजार तक सिमट गया. हालांकि अब भी कहा जा रहा है कि लंदन में वायरस संक्रमण का रिस्क बना हुआ है.

कोरोना वायरस के चलते यूके में मरने वालों का आंकड़ा 33,614 तक पहुंच गया है. कल कोरोना वायरस के चलते 428 लोगों की जान गई है.पूरे ब्रिटेन में 2 लाख 33 हजार 151 लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. बुधवार को वायरस संक्रमण के 3,446 नए मामले सामने आए.संक्रमण के मामले में लंदन की स्थिति पहले से ही ठीक रही है. बाकी इलाकों की तुलना में यहां वायरस का प्रकोप कम हुआ है. हालांकि लंदन में शुरुआती दिनों में वायरस संक्रमण के मामले सामने आए थे. और ये कोरोना का केंद्र बनकर उभरा था. लेकिन अब बाकी इलाकों की तुलना में लंदन का प्रदर्शन बेहतर है. पूरे देश में वायरस का रिप्रोडक्शन रेट 0.75 है.

नॉर्थ ईस्ट और यॉर्कशायर में सबसे ज्यादा रेट है. यहां वायरस रिप्रोडक्शन रेट 0.8 है. हर दिन वायरस संक्रमण के करीब 4,320 मामले सामने आ रहे हैं. इसके बाद नॉर्थ वेस्ट का नंबर आता है. यहां हर दिन वायरस संक्रमण के 2,380 मामले दर्ज किए जा रहे हैं. जबकि बाकि इलाकों में हर दिन करीब 1500 मामले सामने आ रहे हैं.

गौतमबुद्ध नगर : 5 हजार श्रमिकों को घर भेजने का इंतजाम कर रहा है प्रशासन, अब 16 मई को चलेंगी ट्रेनें

गौतमबुद्ध नगर से श्रमिकों को लेकर बिहार के लिए जाने वाली चार ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी. यह ट्रेन दनकौर और दादरी रेलवे स्टेशन से चलनी थी. जिसके लिए अधिकारियों ने पूरी तैयारी की थी और दोनों स्टेशनों का निरीक्षण भी किया गया था. लेकिन, गुरुवार की देर शाम तक भी बिहार से एनओसी नहीं मिलने की वजह से देर रात इस योजना को टाल दिया गया था. अब ये ट्रेनें 16 मई को जाएगी.

श्रमिकों को भेजने के लेकर रात तक कमिश्नर मुख्यालय पर पुलिस, प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के बीच बैठक जारी रही. अधिकारियों कहना कि अब ये ट्रेनें शनिवार को जाएंगी. पहले चरण में उन श्रमिकों को भेजा जाएगा जिन्होंने जन सुनवाई पोर्टल से रजिस्टेशन कराया है. करीब 85 हजार लोग अब तक रजिस्ट्रेशन कर चुके है जिन्हें, भेजने के लिए यहां से चार श्रमिक ट्रेनें चलेंगी. एक बार में इन सभी ट्रेनों में करीब 5 हजार यात्री ही जा सकेंगे. एक ट्रेन में करीब 1200 लोग भेजे जाएंगे.


अधिकारी श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थानों तक भेजने की तैयारी में जुटे हैं. दादरी रेलवे स्टेशन व दनकौर रेलवे स्टेशन पर जिला अधिकारी व डीसीपी ने निरीक्षण किया था. इस बीच दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सर्किल बनाए गए. प्रवासी मजदूरों को रेलवे स्टेशन तक लाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई. कमिश्नर मुख्यालय पर पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच बैठक में ट्रेन की समय सारिणी से करीब तीन घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को छोड़ने पर चर्चा हुई. इन लोगो को रोकने के लिए अग्रसेन कॉलेज में इंतजाम भी किया गया है,जाने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी.

जिन श्रमिकों ने जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्टेशन कराया उनको पहले भेजा जाएगा. अब तक करीब 85 हजार लोगो ने रजिस्ट्रेशन किया है. ट्रेन से जाने के तिथि, समय, रेलवे स्टेशन के नाम की सूचना, चयनित मजदूरों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस से दी जाएगी और वही एसएमएस उनकी यात्रा का टिकट के रूप में मान्य होगा.

श्रमिकों को स्टेशन तक ले जाने के लिए भी एसएमएस किया जाएगा जिसमें स्थान का जिक्र होगा, जहां से बस के माध्यम से श्रमिक स्टेशन तक पहुंचेंगे. कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. एसएमएस के बिना किसी अन्य व्यक्ति को रेल या बस में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.

प्रवासी मजदूरों को बिहार राज्य में उनके गृह जनपद भेजे जाने के लिए 16 मई की तारीख निश्चित की गई है इसके लिए दोपहर 11:00 बजे दादरी से एक ट्रेन औरंगाबाद के लिए, 12:00 बजे दनकौर से एक ट्रेन बक्सर के लिए, 3:00 बजे दादरी से एक ट्रेन सासाराम के लिए और 4:00 बजे एक ट्रेन दनकौर से सिवान के लिए जाएगी. अभी केवल 5 हजार मजदूरों को ही भेजा जाएगा. अन्य बचे श्रमिकों को भेजने के लिए व्यवस्था की जा रही है इसकी सूचना उन्हें आने वाले समय में दी जाएगी.


COVID-19 Lockdown : मिजोरम ने 31 मई तक बढ़ाई लॉकडाउन की मियाद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर देश में जारी लॉकडाउन (Lockdwon) की तीन की मियाद 17 मई को खत्म हो रही है. हालांकि लॉकडाउन चार रियायतों के साथ लगेगा इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पहले ही कर चुके हैं. लॉकडाउन चार 18 मई से कब तक लगेगा इसकी घोषणा नहीं हुई है.

इसी बीच अब मिजोरम (Mizoram) ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की घोषणा कर दी है. मिजोरम में लॉकडाउन की मियाद 31 मई तक बढ़ा दी गई है. बता दें कि मिजोरम में कोरोना वायरस से मात्र एक शख्स संक्रमित हुआ था. जो अब ठीक होकर घर लौट चुका है.

11 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान सभी राज्यों के सीएम ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ानी है या नहीं, अगर बढ़ानी है तो क्या-क्या छूट दिए जाएंगे, इसको लेकर अपनी बात रखी थी. केंद्र सरकार ने बैठक के बाद आज यानी 15 मई तक सभी राज्य सरकारों से अपने फैसले का ब्लूप्रिंट मांगा था. इसके बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने को लेकर बयान जारी करने वाली थी. हालांकि मिजोरम ने आज ही इसकी घोषणा कर दी.