Home Blog Page 219

तेलंगाना : हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मामले बढ़कर 1509 हुए

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 हजार के करीब पहुंच गई है. इस बीच, हैदराबाद (Hyderabad) के पुराने शहर स्थित मदन्नापेट इलाके के एक अपार्टमेंट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है.

ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) के क्षेत्रीय आयुक्त अशोक सम्राट ने बताया, “सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है.” क्षेत्रीय आयुक्त के मुताबिक, कुछ दिन पहले अपार्टमेंट में जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ लोग शामिल हुए थे. इस पार्टी में एक कोरोना पॉजिटिव शख्स भी शामिल हुआ था. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इसी पार्टी की वजह से इतने लोगों को संक्रमण फैला है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल प्रशासन उनके संपर्क की पहचान कर रहा है.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना में अब तक कोरोना संक्रमण के 1509 मामले आए हैं, जिसमें से 971 लोग ईलाज के बाद ठीक हो चुके हैं उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जबकि 34 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 4987 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 90 हजार 927 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. 34 हजार 109 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

योगी सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल, पैदल घर जा रहे मजदूरों की चोर-डकैतों से की तुलना

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट काल में मजदूरों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ट्रेनें और बसें चलाकर प्रयास कर रही हैं लेकिन फिर भी ये सब जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं दिख रहा है. काम के लिए दूसरे प्रदेशों में गए मजदूर बड़ी संख्या में पैदल चलकर ही अपने घर लौट रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह (Chaudhary Udaybhan singh) ने पैदल घर जा रहे मजदूरों पर विवादास्पद बयान दिया है.

चौधरी उदयभान सिंह ने सड़क पर पैदल चलकर घर जा रहे मजदूरों की तुलना चोरों और डकैतों से कर दी है. उन्होंने कहा कि मजदूर चोर-डकैतों की तरह भाग रहे हैं.

चौधरी उदयभान सिंह ने आगे कहा मजदूरों के साथ हुए हादसे को किसी ने आमंत्रित नहीं किया है. हमने जगह-जगह स्टॉल लगाए हैं, खाना बना रहे हैं और खिचड़ी बना रहे हैं. मजदूरों को वहीं रोक रहे हैं. लेकिन कुछ लोग रुक रहे हैं और कुछ लोग खेतों में से ऐसे भाग रहे हैं, जैसे चोर और डकैत हैं. हम उन्हें बुलाकर पानी पिला रहे हैं. कुछ मान रहे हैं और कुछ नहीं मान रहे हैं.

योगी सरकार के मंत्री के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इस तरह के बयान की निंदा की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू (Ajay lallu) ने कहा कि इस तरह का बयान मज़दूरों की ग़रीबी का उपहास करने जैसा है. वहीं, एसपी प्रवक्ता जूही सिंह (Juhi Singh) ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि अगर इन्हें खाना खिला रहे हैं तो वो किसी भी तरह का एहसान नहीं कर रहे. उन्होंने इस तरह के बयान को शर्मनाक बताया.

दरअसल, यूपी के औरैया(Auraiya) जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना के दौरान 24 मजदूरों की मौत हो गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गये थे. इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था. घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर यूपी सरकार लगातार सतर्कता बरत रही है.

उत्तर प्रदेश को अन्य राज्यों से जोड़ने वाली कई सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर मौजूद हैं. ये सभी यहां आने के लिए इंतजार कर रहे हैं. लेकिन वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. जिस कारण कई जगहों पर लंबा जाम लगा हुआ है. जानकारी मिली है कि यूपी और एमपी के रक्सा बॉर्डर से यूपी पुलिस झांसी में वाहनों को एंट्री नहीं करने दे रही है. इस दौरान मजदूरों ने हंगामा भी किया.

दरअसल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रवैया अख्तियार किया है. सीएम ने साफ कर दिया है कि यदि कोई श्रमिक पैदल या किसी वाहन में छुपकर या निजी वाहन से प्रदेश में प्रवेश करेगा तो बॉर्डर के थानेदार इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे.

Uttar Pradesh : एक दिन में 203 मामले आए सामने, आगरा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 800 के पार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज राज्य में एक दिन में 203 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. जबकि 257 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये गये. प्रदेश में अब तक कुल 4258 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं. इनमें 1713 एक्टिव केस हैं, जबकि 2441 पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है. राज्य में इस महामारी के चलते अबतक 104 मौतें हो चुकी हैं.

बीते 24 घंटे में प्रदेश  में 9 मरीजों की मौत हो चुकी है. आगरा (Agara )में कोरोना वायरस घातक होता जा रहा है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 806 तक पहुंच गयी है. बीते पूरे सप्‍ताह में आंकड़ा नियंत्रण में रहने के पीछे शहरभर में जो कयास लगाए जा रहे थे, वह सही ही साबित होते दिख रहे हैं. नमूने लेने की रफ्तार कम होने से ही नए संक्रमितों की संख्‍या में गिरावट आई है. शनिवार रात तक स्‍वस्‍थ होकर घर पहुंचने वालों की संख्‍या 501 पर पहुंच गई है. इससे पहले शुक्रवार देर रात तक स्‍वस्‍थ होकर घर वापसी करने वालों को आंकड़ा 485 पर पहुंच गया था. बीते दिनों में जहां आठ से दस लोग डिस्‍चार्ज हो रहे थे, शुक्रवार को 92 लोग घर पहुंचे. वहीं शुक्रवार को ही दिनभर में नौ नए केस सामने आए थे. इससे पहले गुरुवार को दिनभर में कोरोना संक्रमण से जुड़े महज चार नए केस रिपोर्ट हुए थे. जिले में मृतकों की संख्‍या 27 तक पहुंची है.

एक नज़र उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे मरीजों की संख्या पर 

कानपुर में 314, मेरठ 322, लखनऊ में 287, नोएडा में 259, सहारनपुर में 219 कोरोना पॉज़िटिव.

फ़िरोज़ाबाद 199, गाज़ियाबाद 179, मुरादाबाद 152 कोरोना पॉजिटिव.

वाराणसी में 96, बुलंदशहर 81, अलीगढ़ 66, हापुड़ 71, रामपुर 57, मथुरा में 49 कोरोना पॉजिटिव.

रायबरेली में 51, बस्ती 48, बिजनौर 46, संभल 45, जालौन व सिद्धार्थनगर 40-40, बहराइच, संत कबीर नगर 37-37, प्रयागराज 36, अमरोहा 34, शामली 33-33, झांसी में 30 कोरोना पॉजिटिव.

बाराबंकी 29, गाजीपुर 27, जौनपुर, मुज़फ्फरनगर, सीतापुर में 26-26, बागपत 25, कन्नौज, गोंडा में 24-24, लखीमपुर 22, बाँदा में 21 कोरोना पॉजिटिव.

हाथरस, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर 20-20, औरैय्या 18, बदायूं 17, अमेठी, महराजगंज, मैनपुरी 16-16, बरेली, मिर्ज़ापुर, श्रावस्ती में 14-14, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, हरदोई 13-13, आज़मगढ़ 12, बलरामपुर, एटा में 11-11 कोरोना पॉजिटिव…

बलिया, देवरिया में 10-10, चंदौली, कौशाम्बी, चित्रकूट में 8-8, अयोध्या, फतेहपुर, कानपुर देहात, कासगंज में 7-7 कोरोना पॉज़िटिव.

अम्बेडकर नगर , भदोही, पीलीभीत, उन्नाव 6-6, इटावा में 4 कोरोना पॉजिटिव.

कुशीनगर महोबा, मऊ, शाहजहांपुर में 3-3, हमीरपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव.

ललितपुर, सोनभद्र में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज है.

Coronavirus Outbreak : एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा 4987 मामले सामने आए, पिछले 24 घंटों में 120 लोग मरे

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 4987 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है.  स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 90 हजार 927 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. 34 हजार 109 लोग ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1135, गुजरात में 625, मध्य प्रदेश में 243, पश्चिम बंगाल में 232, राजस्थान में 126, दिल्ली में 129, उत्तर प्रदेश में 104, आंध्र प्रदेश में 49, तमिलनाडु में 74, तेलंगाना में 34,  कर्नाटक में 36, पंजाब में 32,  जम्मू-कश्मीर में 12, हरियाणा में 13, बिहार में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 2, और मेघालय  में एक मौत हुई है.

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए तीन चरणों में लागू 54 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म होने जा रहा है. लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू होगा और इसके लिए केन्द्र सरकार आज गाइडलाइंस जारी करेगी. पीएम मोदी ने पिछली बार राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 का एलान किया था. मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन-4 नए रंग ढंग वाला होगा.

लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्य पांबदियों में अधिक छूट दिए जाने के पक्ष में हैं. राज्यों ने शर्तों के साथ और ट्रेनें चलाने, घरेलू उड़ानें शुरू करने और छोटे कारोबारियों को दुकानें खोलने की छूट देने का प्रस्ताव दिया है. बता दें कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को पहली बार 21 दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद इसे तीन मई तक और फिर 17 मई तक बढ़ा दिया गया था.

Rajsthan से Uttar Pradesh जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए Priyanka Gandhi ने किया 500 बसों का इंतजाम

लॉकडाउन (Lockdwon) के बीच प्रवासी मजदूरों (Migrant Labour) के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ( Shramik Special ) ट्रेनों के बावजूद भी कई लोग हैं जो पैदल ही अपने घरों की ओर जा रहे हैं. राजस्थान (Rajsthan) में भी यूपी (Uttar Pradesh) के रहने वाले कई मजदूर हैं. इन प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आगे आई हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश में उनके घर पहुंचाने के लिए 500 बसों कि व्यवस्था की है.

गौरतलब है कि मजदूरों के पलायन को लेकर कांग्रेस ने कई बार केंद्र और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों को आड़े हाथ लिया है. शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे के बाद से योगी सरकार पर कांग्रेस ने कई हमने लिए. इसी बीच राहुल गांधी ने भी दिल्ली में पैदल जा रहे मजदूरों से रास्ते में रुक कर बात की और उन्हें घर पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की. इसी बीच कांग्रेस के सूत्रों से पता चला है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश में उनके घर पहुंचाने के लिए 500 बसों कि व्यवस्था की है. रविवार सुबह तक ये बसें यूपी स्टेट बॉर्डर तक पहुंच जाएंगी. बात दें कि औरैया सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई है वह, राजस्थान से ही अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे थे.

औरैया हादसे के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi Adityanath) को पत्र लिखा है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लेटर लिखकर कांग्रेस की ओर से प्रदेश में 1000 बस संचालन में सहयोग मांगा है.

सौरव गांगुली के मुरीद हैं इंग्लैंड के ये पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, बीसीसीआई चीफ़ की तारीफ में कही ये बात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) उन चुनिंदा भारतीय दिग्गजों में शामिल हैं, जिनके फैंस की लिस्ट क्रिकेट पिच से सालों पहले रिटायरमेंट लेने के बावजूद कम होने की बजाय बढ़ी है. ‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव की फैन फॉलोइंग में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और 80 के दशक के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटरों में से एक डेविड गॉवर (David Gower) भी शुमार हो गए हैं.

गॉवर ने क्रिकेटर के तौर पर सौरव की जमकर तारीफ करने के अलावा उनके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ताजा कार्यकाल की भी तारीफ की है. उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय क्रिकेट सौरव के नेतृत्व में एक नए युग में जा सकती है. लेकिन साथ ही उन्होंने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि सौरव जल्द ही क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी के भी अध्यक्ष बन सकते हैं.



ट्विटर पर एक फैंस इंटरेक्टिव शो के दौरान डेविड गॉवर ने सौरव को एक बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेटर बताया. उन्होंने कहा कि एक अच्छा एडमिनिस्ट्रेटर होने के लिए जितने गुणों की जरूरत होती है, सौरव में वो सबकुछ है. उन्होनें कहा, मैंने सौरव के साथ सालों बातचीत की हैं. वे एक बहुत बेहतरीन खिलाड़ी थे और उनके रिकॉर्ड ये बात खुद बोलते हैं. सौरव के पास बीसीसीआई के प्रभारी के रूप में सबसे मुश्किल काम है, लेकिन मैं कहूंगा कि अब तक के संकेत बहुत अच्छे हैं. वह लोगों की सुनते हैं, अपनी राय देते हैं और आवश्यकता पड़ने पर हौले से पेंच कसने में भी नहीं चूकते हैं. ये सब एक बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेटर के ही गुण होते हैं.

गॉवर ने कहा, पिछले कुछ सालों के अपने अनुभव के लिहाज से कहूं तो अगर आप बीसीसीआई को चलाने जा रहे हैं, तो आपको एक बहुत ही विनम्र राजनीतिज्ञ बनना पड़ता है. आपको लाखों अलग-अलग बातों को नियंत्रित करना पड़ता है. निश्चित तौर पर आपको भारत के एक अरब लोगों के लिए जवाबदेह बनना पड़ता है. हम सभी जानते हैं कि भारत में क्रिकेट के लिए अपार आकर्षण है. लेकिन मुझे लगता है कि सौरव बहुत क्या, बहुत ज्यादा अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनके पास वह आवश्यक राजनीतिक कौशल भी है. वे चीजों को ज्यादा सही रवैये के साथ एक साथ रख सकते हैं और वे बेहतरीन काम करेंगे.



इंग्लैंड के लिए 8 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले गॉवर ने कहा कि सौरव एक दिन बीसीसीआई में अच्छा काम करने की बदौलत खुद को आईसीसी में पाएंगे. वे आईसीसी अध्यक्ष बनेंगे, लेकिन मेरे हिसाब से बीसीसीआई प्रमुख होना किसी भी दिन ज्यादा बड़ा काम है. उन्होंने कहा, मैं वास्तव में कहूंगा कि अधिक महत्वपूर्ण काम, ईमानदार होकर बीसीसीआई चलाना है. आईसीसी का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान है, आईसीसी में रहकर बहुत कुछ किया जा सकता है. लेकिन रैंकिंग देखिए, यह देखिए की पॉवर किस जगह प्रमुख बनने पर है. बीसीसीआई निश्चित रूप से आईसीसी से बड़ा काम है.


Coronavirus Lockdown: दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे Rahul Gandhi

कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली (Delhi) में प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे. दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर राहुल मिलने पहुंचे थे. मजदूरों ने राहुल से अपना दर्द साझा किया. राहुल गांधी के आने के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास मजदूरों के पास आए और उन्हें कार से भेजा.

एक मजदूर ने कहा, ”राहुल गांधी ने मुझसे पूछा कि कहां जाना है, मैंने कहा कि गांव जाना है, पता बता दिया. इस पर उन्होंने कहा कि ठीक है…व्यवस्था करके…वहां तक छोड़ देंगे. हम रास्ते में चले जा रहे थे, वे अचानक आ गए. हम लोग रुक गए और थोड़ी बातचीत हो गई.”

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, ”हमें पता चला कि उन्हें (मजदूरों) हिरासत में लिया जा रहा है. राहुल गांधी आए और उनसे मिले. हमने पुलिस से बात की जिसके बाद वे सहमत हुए कि दो लोगों को एक साथ जाने देंगे. अब हमारे वॉलंटियर्स उन्हें अपने घरों में ले जा रहे हैं. हम दो लोगों को एक साथ भेज रहे हैं.”

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी में मुसीबत का सामना कर रहे गरीबों, किसानों और मजदूरों तक ‘न्याय’ योजना की तर्ज पर मदद पहुंचाने की मांग की है. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया कि वह आर्थिक पैकेज पर पुनर्विचार करें और सीधे लोगों के खातों में पैसे डालें. उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन को समझदारी और सावधानी के साथ खोलने की जरूरत है. बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अर्थव्यवस्था में आने वाले ‘तूफान’ का मुकाबला करने की तैयारी रखनी चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जो पैकेज होना चाहिए था वो कर्ज का पैकेज नहीं होना चाहिए था. इसको लेकर मैं निराश हूं. आज किसानों, मजदूरों और गरीबों के खाते में सीधे पैसे डालने की जरूरत है. आप (सरकार) कर्ज दीजिए, लेकिन भारत माता को अपने बच्चों के साथ साहूकार का काम नहीं करना चाहिए, सीधे उनकी जेब में पैसे देना चाहिए. इस वक्त गरीबों, किसानों और मजदूरों को कर्ज की जरूरत नहीं, पैसे की जरूरत है.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं विनती करता हूं कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी को पैकेज पर पुनर्विचार करना चाहिए. किसानों और मजदूरों को सीधे पैसे देने के बारे में सोचिए.’’

COVID-19 Lockdown: पैदल या ट्रक में आ रहे मजदूरों को यूपी में नहीं मिलेगी एंट्री, योगी सरकार का आदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सीमा में अब प्रवासी मजदूर अवैध वाहनों से, बाइक से या पैदल चलकर नहीं आ सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों के पलायन पर स्पष्ट निर्देश दिए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर सीएम योगी ने कहा कि किसी भी प्रवासी नागरिकों को पैदल, अवैध या असुरक्षित गाड़ियों से यात्रा न करने दिया जाए.

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी (Awanish K Awasthi) ने शुक्रवार को कहा कि सीएम योगी ने औरैया (Auraiya) सड़क हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रवासी नागरिक को पैदल, अवैध या असुरक्षित वाहनों से यात्रा न करने दिया जाए.

उन्होंने कहा कि प्रवासियों के लिए हर बॉर्डर पर 200 बसें बॉर्डर के जिलों में व्यवस्थित की गई हैं. अब तक यूपी में 449 ट्रेनें आ चुकी हैं. यह पूरे देश में सबसे अधिक संख्या है. इन ट्रेनों से 5 लाख 64 हजार लोग यात्रा कर चुके हैं. शनिवार को ही 75 ट्रेनें आएंगी, 286 और ट्रेनों के संचालन को सहमति दी गई है.

अवनीश अवस्थी ने कहा कि अगर पूरी संख्या जोड़ी जाए तो लगभग 9 लाख 50 हाजर लोगों को या तो लाया जा चुका है, या लाने वाले हैं. अन्य प्रदेशों से प्रदेश की सीमा में पैदल, दो पहिया वाहन और ट्रक के जरिए किसी भी प्रवासी व्यक्ति आने की अब इजाजत नहीं होगी.

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि प्रवासियों को क्वारनटीन (Quarantine), शेल्टर होम या अन्य जिलों में भेजे जाने के लिए पर्याप्त संख्या में प्राइवेट और स्कूल बसों की व्यस्था कराई जाए. पैदल व्यक्ति अगर किसी प्रकार से जिले में आते हैं तो उन्हें वहीं रोककर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुरूप कार्रवाई की जाए. किसी भी प्रवासी को सड़क या रेलवे लाइन पर न चलने दिया जाए.

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 (COVID-19)की रोकथाम, उपचार और इससे बचाव में लगे हुए सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा. हर सार्वजनिक स्थल पर हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) की व्यवस्था कराई जाए. नोडल अधिकारी समय-समय पर सभी व्यवस्थाओंका विशेष रूप से ध्यान रखें.

Coronavirus: गुजरात में संक्रमितों की संख्या 10000 के पार, महाराष्ट्र में अब तक 30000 से ज़्यादा मामले

गुजरात में कोविड-19 (COVID-19) के 1057 नए मामले आने के साथ ही शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10989 हो गई. नए मामलों में 709 ‘सुपर स्प्रेडर’ (Super Spreader) शामिल हैं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 1606 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 30706 हो गई. 67 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 1135 पहुंच गई.

गुजरात की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य जयंती) रवि ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत हुई है. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 625 हो गई है. उन्होंने नए मामलों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को 348 नए मामले सामने आने के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 709 ‘सुपर स्प्रेडरों’ का आंकड़ा भी जोड़ा है. सुपर स्प्रेडर उन संक्रमित लोगों को कहा जा रहा है जो अधिकाधिक लोगों में संक्रमण की वजह बनते हैं. उन्होंने बताया कि 273 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. राज्य में अभी तक 4,308 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं.

मुंबई (Mumbai) में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 884 नए मामले सामने आए जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18396 हो गई जबकि 41 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 696 पर पहुंच गई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कहा कि शनिवार को 238 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. अब तक कुल 18396 मामलों में से 4806 मरीज ठीक हो चुके हैं.

बीएमसी ने यह भी कहा कि शनिवार को 41 लोगों की मौत हुई जबकि सात मई से 12 मई के बीच 14 लोगों की जान गई थी. मरने वालों में 26 पुरुष और 15 महिला हैं. 41 में से 24 मरीज दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे. दो की उम्र 40 साल से कम है जबकि 27 की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि 12 की उम्र 40 से 60 साल के बीच थी.

Lockdown में बहन खुशी को यूं परेशान कर रही हैं जाह्नवी कपूर, मजेदार वीडियो हो रहा है वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर (Janhvi Kapoor) को एक मजेदार नए वीडियो में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को परेशान करते हुए देखा गया, जो नाराज हो जाने के बाद अपनी बहन से उसने बात न करने के लिए कहती हैं. जाह्न्वी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन खुशी को परेशान करते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया.



क्लिप में जाह्न्वी खुशी से पूछती हुई नजर आती हैं, “खुशी, 1 से 10 के पैमाने पर आज आप कितनी पॉजिटिव महसूस कर रही हैं.” खुशी, जो खुद को हुडी के साथ अपने फेस को कवर कर सोफे पर बैठी हुई थी, ने जवाब दिया, “मुझसे बात करना बंद करो.” जाह्न्वी फिर मस्ती से पूछती है, “क्या आप सकारात्मक महसूस कर रही हैं. क्या आप सकारात्मकता फैला रही हैं?.” खुशी ने जवाब देते हुए कहा, “यहां से जाओ.”

 

View this post on Instagram

 

omg!!! khushi is just so cute🙈😄 this is what we called quarantine life 😂♥️ @khushi05k @janhvikapoor

A post shared by ᴋʜᴜꜱʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ ғᴄ (@xkhushikapoor05) on

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों ही घर में साथ में वक्त बिता रहे हैं और एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों दोनों बहनें साथ में टिकटॉक वीडियो बनाते भी नजर आईं थी. इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने अपने पेंटिग स्किल्स की एक झलक फैंस के साथ साझा की थी.



दोनों बहनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें जाह्नवी कपूर बता रही थी कि उनकी छोटी बहन उनसे पहले शादी करना चाहती हैं. इतना ही नहीं दोनों बहनों में से पहले बच्चे भी खुशी कपूर ही चाहती हैं. बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर ने बताया था कि खुशी कपूर काफी मेच्योर हैं और वो उनका बहुत खयाल रखती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करे तो जाह्न्वी को अगामी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘रूहीअ़फ्जा’, ‘तख्त’ और ‘दोस्ताना 2’ में देखा जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

#missing the class room. But anywhere and everywhere can be a classroom no? 🌈

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on