Home Blog Page 218

जानिए क्यों रखा जाता है वट सावित्री व्रत? घर में रहकर कैसे करें पूजा-व्रत

हिंदू परंपरा में स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए तमाम व्रत का पालन करती हैं. वट सावित्री व्रत भी सौभाग्य प्राप्ति के लिए बड़ा व्रत माना जाता है. ये ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पती की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और बरगद की पूजा करती हैं. हालांकि लॉकडाउन की वजह से महिलाएं इस बार पारंपरिक तरीके से बरगद के पेड़ के नीचे पूजा नहीं कर पाएंगी.

कब है वट सावित्री व्रत?

अमावस्या तिथि 21 मई को रात 09:35 बजे से शुरू हो जाएगी जो 22 मई को रात 11:08 बजे तक रहेगी. इसलिए इस बार वट सावित्री व्रत 22 मई को ही पड़ रहा है. इस व्रत में नियमों का विशेष ख्याल रखना पड़ता है.

क्यों मनाया जाता है वट सावित्री व्रत?

पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन ही सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे. महिलाएं भी इसी संकल्प के साथ अपने पति की आयु और प्राण रक्षा के लिए व्रत रखकर पूरे विधि विधान से पूजा करती हैं.




लॉकडाउन में कैसे करें पूजा?

इस दिन वट (बरगद) के पूजन का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सावित्री भी वट वृक्ष में ही रहते हैं. लम्बी आयु , शक्ति और धार्मिक महत्व को ध्यान रखकर इस वृक्ष की पूजा की जाती है लेकिन इस बार लोगों को यह पूजा अपने घरों में ही रहकर करनी होगी.

पूजा स्थल पर पहले रंगोली बना लें, उसके बाद अपनी पूजा की सामग्री वहां रखें.

– अपने पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर लक्ष्मी नारायण और शिव-पार्वती की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें.

– बरगद के पेड़ की पूजा त्रिदेव के रूप में ही की जाती है. अगर आप बरगद के पेड़ के पास पूजा करने नहीं जा सकते हैं तो आप अपने घर में ही त्रिदेव की पूजा करें. साथ ही अपने पूजा स्थल पर तुलसी का एक पौधा भी रख लें.

– अगर उपलब्ध हो तो आप कहीं से बरगद पेड़ की एक टहनी तोड़ कर मंगवा लें और गमले में लगाकर उसकी पारंपरिक तरीके से पूजा करें.

– पूजा की शुरूआत गणेश और माता गौरी से करें. इसके बाद वट वृक्ष की पूजा शुरू करें.

– पूजा में जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, फूल तथा धूप का प्रयोग करें.

– फिर भीगा चना, कुछ धन और वस्त्र अपनी सास को देकर उनका आशीर्वाद लें.

– इस व्रत में सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण करना न भूलें. यह कथा पूजा करते समय दूसरों को भी सुनाएं.

– निर्धन सौभाग्यवती महिला को सुहाग की सामग्री का दान करें.




फैजल सिद्दीकी का टिकटॉक अकाउंट सस्पेंड, जानिए वजह

टिकटॉक सेंसेशन फैजल सिद्दीकी के अकाउंट को बैन कर दिया गया है. उन्होंने एक वीडियो में एसिड अटैक का महिमामंडन किया था, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए और उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया. यह बैन बहु-समुदाय के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है. वीडियो शेयरिंग एप्लिकेश्न पर फैजल के 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ये था विवादित वीडियो में-

फैजल सिद्दीकी ने एक क्लिप पोस्ट किया था जिसमें उन्हें धोखा देने पर एक लड़की के चेहरे पर एसिड फेंकते दिखाया गया. लड़की के चेहरे पर एसिड फेंकने से पहले वह डॉयलॉग बोलते है, “तुम्हें उसने छोड़ दिया, जिसके लिए तुमने मुझे छोड़ा था?” टिकटॉक ने कहा कि फैजल के अकाउंट को बहुसमुदाय दिशानिर्देश का उल्लंघन करने के कारण बैन कर दिया गया है.


एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने वीडियो शेयर करते हुए फैजल की आलोचना की. उन्होंने इस मामले में संज्ञान लेने के लिए महिला आयोग का आभार जताया.

 

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “टिकटॉक के मशहूर शख्सियत फैजल सिद्दीकी द्वारा एसिड हमले को बढ़ावा देने के लिए वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का आभार. ऐसे वीडियो /कृत्यों पर सख्त रोक लगनी चाहिए जो समाज के खिलाफ हैं.”

फिल्मकार पूजा भट्ट ने भी ट्वीट कर वीडियो को बहुत खराब बताया. पूजा ने लिखा, “धरती पर लोगों के साथ क्या गलत है? यह बहुत खराब है. आप इस तरह के कन्टेंट को अपने टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर कैसे पोस्ट कर सकते हैं. इस शख्स की कड़ी निंदा किए जाने की जरूरत है और जहां तक वीडियो में महिला का सवाल है-क्या तुम्हें एहसास है कि तुम इसका हिस्सा बनकर कितना बड़े नुकसान का कारण बन रही हो?”

वहीं, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि टिकटॉक कैसे इस तरह के कन्टेंट को पोस्ट करने की अनुमति दे सकता है जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है.


Lockdown में वैकेशन मिस कर रही हैं मौनी रॉय, शेयर की ये खास तस्वीरें

अभिनेत्री मौनी रॉय ने ऐसे कुछ टिप्स सुझाए हैं, जिनकी मदद से वह लॉकडाउन के इन दिनों खुद को तनाव से दूर रखती हैं. मौनी इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, “अपना कॉफी पीजिए, किताब पढ़िए और डांस की मदद से अपनी चिंताओं को दूर रखिए…” (Photo Credit: @imouniroy Instagram)

इसी के साथ मौनी ने एक बूमेरॉन्ग वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं. (Photo Credit: @imouniroy Instagram)

मौनी आज कल सोशल मीडिया पर काफी कुछ साझा करती रहती हैं. लॉकडाउन के इन दिनों में वह पेंटिंग भी कर रही हैं. उन्होंने प्रशंसकों संग अपनी कई सारी पेंटिंग्स भी साझा की. (Photo Credit: @imouniroy Instagram)





मंगलवार को मौनी ने अपनी एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक ब्लैक स्लीवलेस टॉप में नजर आईं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जी.आई.जेन.’ उनकी यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आई. तस्वीरों से साफ है कि मौनी अपने वैकेशन मोड को काफी मिस कर रही हैं. (Photo Credit: @imouniroy Instagram)

अभिनय की बात करें, तो मौनी आने वाले समय में ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं. (Photo Credit: @imouniroy Instagram)

टेलीविजन के बाद मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. (Photo Credit: @imouniroy Instagram)

फैंस अब मौनी की और भी फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (Photo Credit: @imouniroy Instagram)

मौनी फैंस के बीच अपनी हॉटनेस को लेकर भी खासा लोकप्रिय हैं. (Photo Credit: @imouniroy Instagram)




Maharashtra में आज से रेड और नॉन रेड जोन में खुलेंगी दुकानें, मुंबई में शराब की होगी Home Delivery

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है. गाइडलाइंस के मुताबिक अब सिर्फ रेड और नॉन रेड जोन होंगे. मुंबई समेत एमएमआरडीए की सभी महानगरपालिका रेड जोन में हैं. नॉन रेड जोन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगे. रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो सेवा बंद रहेगी.

मुंबई में अब शराब की होम डिलिवरी होगी. शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी. ये नए दिशा-निर्देश 22 मई से लागू होंगे.

मुंबई महानगर क्षेत्र (जिसमें मुंबई, ठाणे और आसपास के शहर शामिल हैं) के नगर निगमों के साथ-साथ पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक, धुले, जलगांव, अकोला और अमरावती के नगर निकाय को रेड जोन घोषित गया है. रेड और नॉन-रेड इलाकों में नगरपालिका और जिला प्राधिकारी प्रतिबंधित क्षेत्र बनाएंगे.

नगर आयुक्त और जिला कलेक्टरों के पास आवासीय कॉलोनियों, मुहल्लों, मलिन बस्तियों, इमारतों या भवनों के समूहों, गलियों, वार्डों, पुलिस स्टेशन क्षेत्रों, गांवों या गांवों के छोटे समूहों की पहचान कर वहां प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने की शक्ति होगी. हालांकि, उन्हें बड़े क्षेत्रों जैसे कि एक पूरे तालुका या नगर निगम, को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव से परामर्श करना होगा. प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी. इन क्षेत्रों के भीतर और बाहर के आपात चिकित्सा स्थिति और आवश्यक सामानों की आपूर्ति के अलावा लोगों की किसी भी तरह की आवाजाही पर पाबंदी होगी.

रेड जोन में ऐसी दुकानें, मॉल, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और उद्योग जिनके संचालन की अनुमति नहीं है, वे केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने सामान, फर्नीचर, संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव और मॉनसून से पहले अपने सामान और संपत्ति की सुरक्षा के लिए इन्हें खोल सकते हैं.

दिशा-निर्देशों के अनुसार इन प्रतिष्ठानों में उत्पादन या वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति नहीं है. वहीं, गैर-रेड जोन में किसी भी ऐसी गतिविधि के लिए सरकारी प्राधिकरण से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, जिसकी सरकार पहले अनुमति दे चुकी है.

झारखंड में महंगी हुई शराब, आज से खुलेंगी दुकानें, रांची समेत 9 शहरों में होम डिलिवरी की भी सुविधा

सरकार के आदेश के बाद झारखंड में आज (बुधवार) से शराब की दुकानें (Liquor Shop) खुलेंगी. हालांकि लोगों को पीने के लिए ज्यादा खर्च करने होंगे, क्योंकि प्रदेश में 20 से 25 फीसदी तक शराब महंगी (Liquor Price Hike) हो गई है. उत्पाद विभाग ने शराब पर 10 फीसदी विशेष कर लगाया है. वहीं वाणिज्यकर विभाग ने वैट की दर में इजाफा करते हुए 50 से 75 फीसदी कर दिया है. कोरोना को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के कारण प्रदेश में लगभग दो महीने के बाद बुधवार से शराब की दुकानें खुलेंगी. इसको लेकर उत्पाद आयुक्त विनय कुमार चौबे की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इसके तहत सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खुली रहेंगी. दुकानों पर ज्यादा भीड़ न लगे, इसके लिए तीन तरह से शराब बेची जाएगी.

सरकार के दिशा-निर्देश 

1.ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की तरह काउंटर से शराब की बिक्री होगी, पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा.
2. शहरों में काउंटर के साथ-साथ ई टोकन के माध्यम से भी शराब की बिक्री होगी. ई टोकन के तहत आने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाएगी.
3. 9 शहरों में जोमैटो व स्वीगी की मदद से शराब की होम डिलिवरी का भी प्रावधान किया गया. इन शहरों में ई टोकन के माध्यम से शराब की बिक्री नहीं होगी. ये शहर हैं रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर, रामगढ़ व पलामू. ग्राहक इन दोनों सर्विस प्रोवाइडर के ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत राज्य में कोरोना कंटेनमेंट जोन व मॉल में शराब की बिक्री पर रोक जारी रहेगी. उत्पाद विभाग ने सभी लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया है कि वे दुकानों पर प्रतिदिन सेनिटाइजेशन कराएंगे. दुकान के बाहर व भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का ध्यान रखा जाएगा. दुकानों के बाहर गोल घेरा बनाकार ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराया जाएगा. ई पेमेंट का भी प्रावधान करने को कहा गया है. दुकानों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसका लिंक विभाग को शेयर करने को भी कहा गया है, ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे. ई-टोकन के लिए लोग https://jhexcisetoken.nic.in इस लिंक का इस्तेमाल करें.

COVID-19 Update : देश भर में कोरोना मामलों में अब तक का सबसे ज्यादा इजाफा, एक दिन में आए 5600 से ज्यादा मामले

भारत में कोविड -19 यानी कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित लोगों की संख्या 1 लाख 6 हजार का आंकड़ा पार हो गया. मंगलवार को देश भर से 5,611 से  नए मामले सामने आए, जो अब तक के संक्रमणों सबसे ज्यादा मामले हैं. बुधवार को आए आंकड़ों में देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 106,750 हो गई, जिसमें से 61149 एक्टिव केस, 42297 डिस्चार्ज्ड, 3303 की मौत और विदेश जा चुका 1 मरीज शामिल है.

अब तक अंडमान-निकोबार में 33, आंध्र प्रदेश में 2532 अरुणाचल प्रदेश में 1 , असम 142, बिहार 1498, चंडीगढ़ 200, छत्तीसगढ़ 101, दादर -नगर हवेली 1, दिल्ली 10554, गोवा 46, गुजरात 12140, हरियाणा 964, जम्मू-कश्मीर 1317, झारखंड 231, कर्नाटक 1397, केरल 642, लद्दाख 43, मध्य प्रदेश 5465, महाराष्ट्र में 37136, मणिपुर 9, मेघालय 13, मिजोरम 1, ओडिशा 978, पुड्डुचेरी 18, पंजाब 2002, राजस्थान 5845, तमिलनाडु 12448, उत्तराखंड 111, उत्तर प्रदेश 4926 और पश्चिम बंगाल में 2926 ,त्रिपुरा 173, तेलंगाना 1634 और हिमाचल प्रदेश में 59 मामले सामने आए हैं.

वहीं देश भर में ठीक होने वाले मरीजों में अंडमान-निकोबार में 33, आंध्र प्रदेश में 1621, अरुणाचल प्रदेश में 1 , असम 41, बिहार 534, चंडीगढ़ 57, छत्तीसगढ़ 59, दिल्ली 4750, गोवा 7, गुजरात 5043, हरियाणा 627, जम्मू-कश्मीर 653, झारखंड 127, कर्नाटक 544, केरल 497, लद्दाख 43, मध्य प्रदेश 2630, महाराष्ट्र में 9639, मणिपुर 2, मेघालय 12, ओडिशा 277 , पुड्डुचेरी 9, पंजाब 1642, राजस्थान 3337, तमिलनाडु 4895, उत्तराखंड 52, उत्तर प्रदेश 2918, पश्चिम बंगाल में 768, तेलंगाना 1010, त्रिपुरा 116 और हिमाचल प्रदेश के 47 मामले शामिल हैं.
इसके साथ ही मृतक मरीजों की संख्या आंध्र प्रदेश में 52, असम 4, बिहार 9, चंडीगढ़ 3, दिल्ली 168 , गुजरात 719, हरियाणा 14, जम्मू-कश्मीर 17, झारखंड 3, कर्नाटक 40, केरल 4, मध्य प्रदेश 258, महाराष्ट्र में 1325, मेघालय 1, ओडिशा 5, पुड्डुचेरी में 1, पंजाब 38, राजस्थान 143, तमिलनाडु 84, उत्तराखंड 1, उत्तर प्रदेश 123 ,पश्चिम बंगाल में 250, तेलंगाना 38, और हिमाचल प्रदेश में 3 है.

Bihar : मौलाना साद की आलोचना पड़ी महंगी, पंच ने बीजेपी नेता को कान पकड़कर कराई उठक-बैठक

तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के मुखिया मौलाना मोहम्मद साद कंधावली की आलोचना करना भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता को महंगा पड़ गया. मामला बिहार के शेखपुरा जिले का है. यहां मौलाना साद की आलोचना करने पर गांव के पंच ने बीजेपी के नेता से कान पकड़कर उठक बैठक करवाई. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता ने कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के लिए तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी आलोचना की थी. जिससे गुस्साए सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने उसे पकड़ लिया और भरी पंचायत में जनता के बीच बीजेपी नेता से उठक-बैठक करवाई.

आरोप है कि कुछ असामाजिक लोगों ने नेता की दुकान में घुसकर उसकी पिटाई कर दी और फिर उसके खिलाफ पंचायत में शिकायत कर दी. जिसके बाद पंचों के फरमान पर भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महामंत्री अरविंद ठाकुर को कान पकड़कर उठक बैठक कराई गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना, उसे फेसबुक पर वायरल कर दिया. इसके बाद बीजेपी नेता ने सारे थाना में दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने का केस दर्ज किया गया. जिसमें आरोपित है.

पीड़ित सारे थाना क्षेत्र के हरगावां गांव निवासी मुद्रिका ठाकुर के पुत्र अरविंद ठाकुर ने बताया कि उनकी वाहन के बॉडी बनाने की दुकान है. कुछ दिन पहले वह अखबार पढ़ते हुए निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की आलोचना कर रहे थे. जिसके बाद बदमाशों ने दुकान में घुसकर उसकी पिटाई कर दी और उन पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पंचायत में शिकायत कर दी.

31 मार्च को जिलानी पंचायत के मुखिया के अध्यक्षता में पंच बुलाई गई जिसमें कान पकड़कर उन्हें उठक बैठक करने की सजा दी गई. पंच का सम्मान करते हुए उन्होंने सजा स्वीकार कर ली. उसी दौरान बदमाशों ने उठक बैठक करते और पैर छूकर माफी मांगते हुए उनका वीडियो बना लिया और कुछ दिन बाद बदमाश ने वीडियो को फेसबुक पर वायरल कर दिया जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है.वही इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं में उबाल है.

 

Lockdown 4.0 : अंतरराज्यीय बस सेवाएं होंगी शुरू, मेट्रो, हवाई सेवा और रेल यातायात पर जारी रहेगी पाबंदी

कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रसार को कम करने के लिए 54 दिनों से जारी लॉकडाउन (Lockdown) को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन का यह चौथा चरण (Lockdown-4) है. गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-4 (Lockdown 4.0)को लेकर नए निशा-निर्दश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा निर्देश के अनुसार राज्यों के बीच आपसी सहमति के बीच बसों की सेवाएं शुरू की जा सकती हैं. दिशा निर्देश के अनुसार कंटेनममेंट ज़ोन को छोड़कर अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू की जा सकती है. वहीं, पहले की तरह मेट्रो, हवाई सेवाएं और रेल यातायात पर पाबंदी जारी रहेगी.



देश लॉकडाउन पहला फेज- 25 मार्च से 14 अप्रैल तक  21 दिनों के लिए लगाया गया था. इसके बाद दूसरे चरण के लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की गई, जो 15 अप्रैल से 3 मई तक (19 दिन) रहा. वही, इसके बाद 14 दिनों के लिए 4 मई को लॉकडाउन के तीसरे फेज की घोषणा की गई जो 17 मई यानी आज खत्म हो रहा था. बता दें कि देश में पिछले 54 दिनों से लॉकडाउन लागू है. हालांकि इसके बावजदू भी कोरोना संक्रमण के मामले दिन बन दिन बढ़ते जा रहे हैं.

भारत में Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 90927 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 90927 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4987 नए मरीज़ मिले हैं और 120 लोगों की जान गई है. बीते 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि 34109 मरीज कोरोना  को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 37.51 प्रतिशत पर पहुंच गया है.


Mumbai में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार, Maharashtra में आज सामने आए सबसे ज्यादा 2347 मामले

कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना से 90 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 2800 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसके संक्रमितों का आकंड़ा 33 हजार के पार पहुंच गया है. रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में अब तक का सबसे बड़ा उछाल आया. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 2347 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 33,053 पहुंच गया. महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना का यह सबसे ज्यादा मामला है. राज्य में आज 63 लोगों की मौत हुई और इसका आंकड़ा 1198 पहुंच गया.

वहीं, मुंबई (Mumbai) में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार से ज्यादा हो गई है. मुंबई में अब कोरोना के 20150 संक्रमित मरीज हैं, वहीं यहां अब तक 734 लोगों की जान जा चुकी है. मुंबई में आज 1595 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हो गई. वहीं, राज्य में अब तक 7688 मरीज ठीक हो चुके हैं.

बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. गृह मंत्रालय की तरफ से लॉकडाउन-4 की घोषणा होने से पहले ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु (Tamil Nadu) की सरकार ने राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी. एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है, ‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया. लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा. चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी.’ उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी. अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं.

भारत में Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 90927 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 90927 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4987 नए मरीज़ मिले हैं और 120 लोगों की जान गई है. बीते 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि 34109 मरीज कोरोना  को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 37.51 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

जानिए Lockdown 4.0 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?

देशभर में लॉकडाउन 4 की घोषणा कर दी गई है और इसकी मियाद को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है. देश में लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से 31 मई तक होगा यानि 14 दिनों का होगा. लॉकडाउन के चौथे चरण में भी देश में सभी मॉल, स्कूल, कॉलेज और जिम बंद रहेंगे. साथ ही 31 मई तक मेट्रो और हवाई सेवा का भी परिचालन शुरू नहीं होगा.

सैलून को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब इसको खोलने को लेकर फैसला राज्य सरकार कर सकती है. आइए जानते हैं लॉकडाउन 4.0 में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा.

क्या खुलेगा
-ऑनलाइन लर्निंग चलती रहेगी.
-स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन कोई दर्शक नहीं होगा.
-स्टेडियम प्रेक्टिस के लिए खोले जाएंगे.
-सरकारी दफ्तर खुलेंगे.
-सरकारी कैंटीन चलती रहेगी.
– कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जोन में एक राज्य से दूसरे राज्यों में आपसी सहमति से बसें जा पाएंगी.
-जितने भी रेस्टोरेंट हैं वो अब खाने की होम डिलिवरी कर सकते हैं.
-शादी में 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं.

क्या बंद रहेगा
-हवाई उड़ानें बंद रहेंगी.
-मेट्रो रेल सेवाएं बंद रहेंगी.
-स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
-होटल-रेस्तरां बंद रहेंगे.
-सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम पहले की तरह बंद रहेंगे.
-धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी.

राज्य तय करेंगे कौन सा इलाका किस जोन में है

स्वास्थ्य मंत्रालय के पैमानों के मुताबिक कौन सा इलाका किस जोन में होगा इसको लेकर राज्य सरकार फैसला लेगी और जो सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है उसको मानने के लिए राज्य सरकार बाध्य है. इसके अलावा मोबाइल में आरोग्य सेतू एप होना जरूरी है.

दुकानों पर राज्य सरकार फैसला लेगी

केंद्र की गाइडलाइन में कहा गया है कि किस राज्य में कौन सी दुकानें खुलेंगी और कौन सी बंद रहेंगी इसको लेकर राज्य सरकार फैसला करेगी.

कब-कब लगा लॉकडाउन

सबसे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया था. इसके बाद में इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल से 3 मई तक कर दिया गया. उसे भी बढ़ाकर 4 मई से 17 मई तक कर दिया गया. अब इसे बढ़ाकर .. कर दिया गया है.

देश में कोरोना का कहर जारी

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,852 हो गई और संक्रमितों की संख्या 90,927 पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई और संक्रमण के 3,970 नए मामले सामने आए.