Home Blog Page 217

प्रयागराज: मजदूरों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार , 22 मजदूर घायल

राजस्थान के जयपुर (Jaipur) से पश्चिम बंगाल (West Bengal) जा रही एक निजी बस शुक्रवार की शाम गंगापार नवाबगंज थाना अंतर्गत साहपुर ग्राम सभा के पास पलट गई. बस हादसा उस समय हुआ जब बस एक पुलिया के पास रेलिंग तोड़कर 15 फुट नीचे गिर गई.

इस हादसे में बस में सवार 20-22 लोग घायल हो गए.नवाबगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि यह बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी और बस में करीब 35 प्रवासी श्रमिक सवार थे.

शाम करीब 8:40 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे बस रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन के आगे 15 फुट गड्ढे में गिर गई.उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में करीब 20-22 लोग घायल हुए हैं जिसमें दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है.सुरेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है. इस बस में केवल पुरुष श्रमिक सवार थे.

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में करीब 20-22 लोग घायल हुए हैं जिसमें दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है.

अगर आप भी कम पानी पीते है तो हो जाये सावधान, जानिए फ़ायदे

स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में पुरुष को करीब 3 लीटर और महिला को 2 लीटर पानी पीना चाहिए. पानी की यह मात्रा 8 से 10 गिलास के बीच रहती है. हालांकि भारत जैसे देश में यह मात्रा मौसम के अनुसार कम और ज्यादा हो सकती है. लेकिन यदि हम रेग्युलर बहुत कम पानी पियेंगे तो इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं पानी पीने के फ़ायदे  और  कम पानी पीने से होने  के बारे में.

know all about-Health Benefits of Water –Why is it Important to Drink a Lot of Water



जानिए पानी पीने के फ़ायदे :

थकान– बॉडी में पानी की कमी होने पर ब्रेन को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती. ऐसी स्तिथि में काम करने के लिए ब्रेन को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिससे थकान बढ़ती है.

आँखों में जलन– बॉडी में पानी की कमी होने पर आँखों की डॉयनेस बढ़ती है. इससे इनमें सूजन, जलन या खुजली होने लगती है.

कब्ज़ या एसिडिटी– बॉडी में पर्याप्त पानी नहीं होने पर खाने का डाइजेशन ठीक तरह से नहीं हो पाता है. ऐसे में कब्ज़ और एसिडिटी की प्रॉब्लम होने लगती है.

ड्राई स्किन– पानी की कमी के कारण स्किन का मॉइश्चर कम हो जाता है. इससे स्किन ड्राई होने लगती है.

कमजोर कॉन्सन्ट्रेशन– दिमाग का 70% से ज्यादा हिस्सा पानी से बना है. इसकी कमी होने पर दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता है और किसी एक चीज़ पर ध्यान नहीं लगता.

यूरिन का रंग– यूरिन का रंग हल्का पीला, गहरा पीला या भूरा हो, तो यह पानी की कमी की निशानी है. ऐसे में तुरंत पानी पिएं.

हार्ट बीट बढ़ना– बॉडी में पानी की कमी होने पर हार्ट को दिमाग तक ऑक्सीजन और बाकी न्यूट्रिएंट्स पहुचाने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है. ऐसे में कई बार दिल की धड़कनें अचानक बढ़ जाती हैं.

चक्कर आना– पानी की कमी होने पर बॉडी का एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है. ऐसे में चक्कर आने की शिकायत हो सकती है.

सांसों की बदबू– शरीर में पानी की कमी होने पर सही मात्रा में सलाइवा नहीं बन पाता. इससे मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और साँसों में बदबू आने लगती है.



Maharashtra : एक दिन में कोरोना से 63 लोगों की मौत और 2940 केस, कुल आंकड़ा 44 हजार पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को राज्य में 2940 नए मामले सामने आए. इन नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44582 हो गया है. नए मामलों में 1751 केस मुंबई से है. इसके बाद मुंबई में कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 27251 पर पहुंच गया है जबकि 909 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पिछले 24 घंटे में इस वायरस के संक्रमण से 63 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 1517 हो गया है. महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं. देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है. वहीं राज्य में इस बीमारी से अब तक 12583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं.

विलासराव देशमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान में विषाणु विज्ञान संस्थान के प्रमुख डॉक्टर विजय चिंचोलकर ने कहा कि एक व्यक्ति यहां लेबर कॉलोनी में संक्रमित पाया गया है, जो कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बीदर से आया है. दूसरा व्यक्ति कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट उदगिर में संक्रमित पाया गया है.

महाराष्ट्र में आम जनता के अलावा कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी भी इस संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. अब तक 1666 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले धारावी में सामने आए हैं. यहां कोरोना के अब तक 1,327 मामले आ चुके हैं और 56 मौतें हो चुकी हैं. यह सब मुंबई को भारी नुकसान पहुंचाता है, क्योंकि भीड़ के कारण वायरस को फैलने से रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,18,447 हो गई है. पूरे देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है. अभी तक 3,583 लोगों की मौत हो चुकी है.

Mumbai : शराब की होम डिलीवरी होगी शुरू, BMC ने शर्तों के साथ दी इजाजत

मुंबई (Mumbai) के शराब (Liquor) प्रेमियों के लिए शुक्रवार को एक अच्छी खबर सामने आई है. बीएमसी (BMC) ने शराब की होम डिलीवरी (Homedelivery) की अनुमति दे दी है. लेकिन इसके लिए बीएमसी ने कुछ नियम-कायदे भी बताए हैं. बीएमसी के आदेश के मुताबिक होम डिलीवरी सिर्फ और सिर्फ सीलबंद बोतलों की ही होगी.

इसके अलावा शराब की डिलीवरी तभी संभव हो पाएगी यदि वह जगह कंटेनमेंट जोन के बाहर होगी. यानी अगर आप किसी कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं तो अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा. वहीं जिन लोगों का घर कंटेनमेंट जोन के बाहर है वो अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर शराब की दुकानों से बोतलों की होम डिलीवरी ले सकते हैं.

शराब की होम डिलीवरी से जुड़े बीएमसी के इस आदेश में यह भी कहा गया है कि मुंबई में फिलहाल दुकानों से शराब की बिक्री की अनुमति नहीं है. यानी शराब सिर्फ ऑनलाइन (Online) ही खरीदी जा सकती है.

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) विकराल रूप ले चुका है. यहां बीते 24 घंटे (22 मई) में 2940 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 63 लोगों की जान चली गई है. राज्य में अब कोरोना की वजह से 1517 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कुल मामलों की संख्या 44,582 पहुंच गई है.

मुंबई में कोरोना के मामले बढ़कर 27251 पहुंच चुके हैं. मुंबई में कुल 909 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में मुंबई से 1751 केस रिपोर्ट हुए और 27 लोगों की मौत हुई है. राज्यभर में 12,500 से ज्यादा मरीज इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 850 से ज्यादा मरीजों ने रिकवर किया है.

पीएम मोदी ने ओडिशा के लिए 500 करोड़ रुपये की अग्रिम मदद का किया एलान, चक्रवात से हुई तबाही का लिया जायज़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उम्पुन चक्रवात से प्रभावित ओडिशा का हवाई दौरा किया और इस आपदा से लड़ने के लिए राज्य को 500 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि देने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने उम्पुन चक्रवात की वजह से मरने वालों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हज़ार रुपये की मदद का भी एलान किया.

ओडिशा से पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में इस चक्रवात से हुई तबाही का जायज़ा लिया और राज्य के लिए 1000 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि का एलान किया. साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50 हज़ार रुपये की मदद की घोषणा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत सरकार ओडिशा के लिए 500 करोड़ रुपये की अग्रिम मदद का एलान करती है. सरकार पूर्ण सर्वेक्षण और पुनर्वास योजना के गठन के बाद आगे भी ओडिशा सरकार की मदद करती रहेगी और इस संकट से उबारने के लिए तमाम व्यवस्था करेगी.”

इसके अलावा पीएम मोदी ने अम्पुन चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद भवनेश्वर में सीनियर अधिकारियों और राज्य के मंत्री के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी भी मौजूद रहे.

चक्रवात की चपेट में आने से अभी तक राज्य में कम से कम 77 लोगों की जान जा चुकी है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है.

पाकिस्तान में विमान हादसा, लाहौर से कराची जा रहे प्लेन में 107 लोग थे सवार

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान कराची एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के पहले क्रैश हो गया है. पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने पाकिस्तान में विमान हादसा होने की पुष्टि की है. A-320 विमान में कुल 107 लोग सवार थे. इनमें 99 यात्री और आठ क्रू मेंबर शामिल थे.  मलबे से अब तक 15-20 लोगों को निकाला गया है. विमान करीब 10 साल पुराना था.

पीआईए का विमान कैप्टन सज्जाद गुल उड़ा रहे थे. हादसा रिहायशी इलाके में हुआ. एक शख्स ने बताया कि विमान के पंखों में आग लगी थी जो दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कुछ घरों की छतों से टकराया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विमान क्रैश की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पीआईए क्रैश की घटना हैरान और दुखी करने वाली है. मैं पीआई के सीईओ अरशद मलिक के संपर्क में हूं. अरशद मलिक कराची के लिए रवाना हो चुके हैं.

विमान ने दोपहर डेढ़ बजे लाहौर से कराची के लिए उड़ान भरी थी और कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रिहायशी इलाका होने की वजह से अफरातफरी का माहौल है. दुर्घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है. बचाव अधिकारी घायलों को अस्तपाल पहुंचा रहे हैं. विमान दुर्घटना के कारण कराची के सभी बड़े अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान सेना के हेलीकॉप्टर राहत-बचाव के लिए पहुंच रहे हैं. सेना की क्विक एक्शन टीम और पाकिस्तानी सैनिक नागरिक के साथ राहत और बचाव के प्रयासों के लिए घटना स्थल पर पहुंचे हैं. विमान जिन्ना गार्डन के पास गिरा और धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी.

पाकिस्तान में सात दिसंबर 2016 के बाद यह पहला बड़ा विमान हादसा है जब चित्राल से इस्लामाबाद आ रहा एक पीआईए एटीआर-42 विमान बीच में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में गायक और ईसाई धर्म के प्रचारक जुनेद जमशेद भी शामिल थे.

कोरोना से बचना है तो करें गर्म पानी का गरारा, जरूरी है च्यवनप्राश और काढ़ा: आयुष मंत्रालय

कोरोना वायरस (Coronavirus) को एक बात साफ़ हो चुकी है कि यह उन लोगों को जल्दी अपना शिकार बनाता है, जिनकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो. ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि अपनी इम्यूनिटी बढ़ाई जाए, इसे और मजबूत बनाया जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की ओर से समय-समय पर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सलाह और सुझाव जारी किए जाते रहे हैं. आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. मनोज नेसारी ने आकाशवाणी के एक कार्यक्रम में कोरोना वायरस संक्रमण और इम्यूनिटी को लेकर कई सवालों के जवाब दिए.

आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. मनोज नेसारी का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना जरूरी है, लेकिन यह केवल दवा या किसी खास चीज को खाने से नहीं बढ़ेगी. इसके लिए दिनचर्या सही होनी चाहिए. रूटीन के अनुसार, खानपान पर ध्यान देना जरूरी है.

कोविड-19 (COVID-19) के मरीजों की रिकवरी दर को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जितने लोग संक्रमित हो रहे हैं, उनमें से करीब 39 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं. मजबूत इम्यूनिटी संक्रमितों को ठीक होने में मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने भी बहुत सारे प्रयास किए हैं, जिनका फायदा मिल रहा है.

डॉ. नेसारी कहते हैं कि इम्यूनिटी किसी एक खाद्य पदार्थ या दवा से नहीं बढ़ती है. इसके लिए समय से संतुलित भोजन जरूरी है। जो भी खाएं, ताजा खाएं. खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है.

डॉ. नेसारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है. इसलिए अच्छी नींद लें. बिस्तर पर केवल लेटे रहने से आराम नहीं मिलेगा. मानसिक आराम भी जरूरी है, इसलिए कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर लें.

जहां तक हो सके ठंडा पानी पीने से बचें. फ्रिज का पानी तो न ही पिएं. गिलोय, आंवला और अश्वगंधा का सेवन करें.गिलोय धनवटी मेडिकल स्टोर में मिल जाएगी. आंवला का जूस भी मिलता है.

डॉ. नेसारी ने कहा कोरोना से बचाव के लिए ज़रूरी है कि गर्म पानी से सुबह-शाम गरारा किया जाए गला साफ रहता है.च्यवनप्राश का सेवन करना चाहिए. हल्दी वाला दूध भी बहुत फायदेमंद है. इसके अलावा देसी घी या फिर सरसों, नारियल या तिल के तेल की कुछ बूंदें दिन में चार-पांच बार नाक में डालें. इन उपायों से खुद का बचाव कर सकते हैं.

तुलसी की चार पत्तियां लें, एक लौंग, थोड़ी दालचीनी और 5-10 ग्राम अदरक को कूच लें.अब डेढ़ कप कप पानी में इसे उबालें और जब यह एक कप रह जाए तो उसमें शहद डालकर पी सकते हैं. डायबिटीज पीड़ित चीनी या शहद न मिलाएं. मंत्रालय की वेबसाइट पर डिटेल दी गई है.

डॉ. नेसारी ने कहा कि आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर समय-समय पर सुझाव दिए जाते हैं स्वस्थ रहने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां बरतना जरूरी है. अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी ने कोरोना के नए लक्षण भी जोड़ें हैं.पुराने या नए लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.



सभी राज को खोल देते हैं महिलाओं के ये अंग, जानिए महिलाओं के इन अंगों के बारे में

हमारे शरीर में कई अंग होते हैं जो हमें कई संकेत देते हैं. समुद्रशास्त्र के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं के व्यवहार और आदतों को उनके शरीर के अंगों द्वारा मापा जा सकता है.

महासागर विज्ञान के अनुसार, आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप किसी महिला के व्यवहार को जान सकते हैं. आइए जानते हैं इन अंगों से जुड़ी महिलाओं के इलाज के बारे में.

महिलाओं के होंठों की प्रकृति का पता लगाएं  

समुद्री विज्ञान के अनुसार, आप महिलाओं के उपचार के बारे में जान सकते हैं. जैसे आप महिलाओं के होठों से कई राज जान सकते हैं. आपने सुना होगा कि होंठ महिलाओं के लिए एक बड़ा फोकस होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि आप किसी महिला के बारे में उसके होठों को देखकर बहुत कुछ जान सकते हैं.

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के गहरे और मोटे होंठ होते हैं, उनके पति खोने की संभावना अधिक होती है. दूसरी ओर, जिन महिलाओं के होंठ पतले, चिकने और लाल होते हैं, ऐसी महिलाएं बहुत रोमांटिक होती हैं, वे अपने पति से प्यार करती हैं। उसका पति हमेशा उससे खुश रहता है.

महिलाओं की ठोड़ी 

समुद्री विज्ञान के अनुसार, महिलाओं के चेहरे पर ठुड्डी का अपना महत्व होता है, इसका आकार महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसके माध्यम से किसी भी महिला के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

जिन महिलाओं की छाती पर डिंपल पड़ते हैं, वे अधिक भाग्यशाली होती हैं. दूसरी ओर, जिन महिलाओं की गोल ठोड़ी होती है, वे बहुत वफादार होती हैं. इसके अलावा, जिन महिलाओं की ठोड़ी लंबी होती है, वे सांसारिक सुखों की ओर आकर्षित होती हैं और ऐसी महिलाओं से हमेशा बचना चाहिए.

होंठ
महिलाओं के चेहरे का सबसे आकर्षक अंग होता है उसके होंठ. किसी भी महिला के होंठ देखकर आप उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकते हैं. लाल, पतले, चिकने और अच्छी शेप वाले होंठों की महिलाएं अपने स्वभाव से बेहद सेक्सी और अपने पति का प्यार पाने वाली होती हैं. ऐसी महिलाओं की शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी होती है. वहीं अगर जिन महिलाओं के निचले होंठ मोटे और काले होते हैं वो जल्द अपने पति को खो सकती हैं.

ठोड़ी पर डिम्पल
ऐसी महिलाएं जिनकी ठोड़ी पर डिंपल हो वो नेचर से काफी खुशमिजाज और वफादार मानी जाती हैं. ऐसी महिलाएं स्वभाव से काफी दयालु भी होती हैं. जबकि जिन महिलाओं की ठोड़ी गोल होती है उन्हें काफी भाग्यवान माना जाता है. लंबी ठोड़ी वाली महिलाएं सांसारिक सुखों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं इसलिए उनकी गिनती चरित्रहीन महिलाओं में की जाती है.

भौहें
व्यवस्थित धनुष आकार वाली भौहें जिन महिलाओं की होती हैं उनकी गिनती सुंदर और चरित्रवान स्त्रियों में की जाती है. जबकि इसके विपरीत सीधी लंबी और मोटी टूटी हुई भौंह अच्छी नहीं मानी जाती. जिन महिलाओं के नाक के ऊपर दोनों तरफ से भौंह मिलती हैं ऐसी महिलाओं को पति का सुख ज्यादा समय नहीं मिलता. यह विधवापन का संकेत होता है.

 

 

 

 

उम्पुन तूफान से पश्चिम बंगाल में 72 की मौत, सीएम ममता बोलीं- पीएम मोदी प्रभावित इलाकों का करें दौरा

चक्रवात उम्पुन पश्चिम बंगाल में कहर बनकर टूटा है. राज्य में उम्पुन की वजह से अब तक 72 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल आने और चक्रवात उम्पुन से प्रभावित इलाकों का दौरा करने का अनुरोध करूंगी. साथ ही ममता ने मुआवजे का एलान किया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ”पश्चिम बंगाल सरकार चक्रवात उम्पुन की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देगी.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज कहा कि चक्रवाती तूफान ‘उम्पुन’ से सभी प्रभावितों की पूरी मदद की जाएगी और कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

राष्ट्रीय संकट प्रंबधन समिति (एनसीएमसी) ने चक्रवाती तूफान से बुरी तरह प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा में राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की. जहां भारतीय मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान और एनडीआरएफ के जवानों की वक्त पर तैनाती की वजह से न्यूनतम जन हानि हुई.

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली एनसीएसमी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में राज्य तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ चक्रवात उम्पुन की स्थिति की समीक्षा की.

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों ने बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही समय पर एवं सटीक साबित होने और एनडीआरएफ की अग्रिम तैनाती से पश्चिम बंगाल में लगभग पांच लाख लोगों और ओडिशा में लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में काफी सहूलियत हुई.

बयान में कहा गया है कि नतीजतन लोगों की मौत के आंकड़ों को सीमित रखना संभव हो पाया है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में ओडिशा में भारी तबाही मचाने वाले महा चक्रवाती तूफान के बाद ‘उम्पुन’ ही सर्वाधिक भीषण एवं उग्र था.

25 मई से शुरू होने वाली उड़ानों के लिए सरकार ने किराए की अधिकतम सीमा तय की-हरदीप सिंह पुरी

25 मई से देश में घरेलू हवाई उड़ानों को शुरू किया जा रहा हैं. केंद्रीय नागरिक उड्ड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज इसी सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इससे जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं. बता दें कि कल उन्होंने इस बात का एलान किया था कि 25 मई यानी आगामी सोमवार से देश में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स का संचाल क्रमिक तरीके से शुरू किया जाएगा. इसके लिए एयपोर्ट्स और एयरलाइंस कंपनियों को तैयारी करने के लिए सूचित किया जा रहा है.

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू उड़ानों को चलाने के लिए अधिकतम और न्यूनतम किराए की सीमा तय की गई है जिसका सभी एयरलाइंस को पालन करना होगा. उदाहरण के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच 90 से 120 मिनट की उड़ान का कम से कम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा. ये नियम फिलहाल 3 महीने के लिए होगा जो 24 अगस्त की आधी रात तक लागू रहेगा.

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विदेश में बसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए वंदे भारत मिशन के तहत अब तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों को वापस स्वदेश लाया जा चुका है. आगे चलकर और भी नागरिकों को भारत वापस लाया जाएगा. हमने अपने नागरिकों को ले जाने के लिए आउटगोइंग एयरक्राफ्ट का उपयोग किया है. उन लोगों को वापस लाने के लिए प्रयास किए गए जो नौकरी और दूसरी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण यात्रा करने के लिए विदेश आते-जाते रहते हैं.

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 25 मई से जो उड़ानें शुरू की जा रही हैं उनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रोटेक्टिव गियर, फेस मास्क पहनना जरूरी होगा और सैनिटाइजर की बोतल साथ रखना अनिवार्य होगा. एयरलाइंस उड़ानों के दौरान खाना नहीं परोसेंगी. पानी की बोतल गैलरी एरिया और सीटों पर मुहैया कराई जाएंगी.

हरदीप सिंह पुरी ने ये भी कहा कि घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू करने के हमारे अनुभव के आधार पर, हमें कुछ प्रक्रियाओं में तब्दीली करनी पड़ सकती है, उसके बाद ही हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि मेट्रो टू मेट्रो शहरों में अलग नियम होंगे और मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहरों के लिए अलग नियम होंगे. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर मेट्रो शहरों में शामिल हैं. शुरुआत में एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश के सभी हवाई रूट्स को 7 रूट्स में वर्गीकृत किया गया है. इसके तहत पहला रूट 40 मिनट से कम का होगा. दूसरा रूट 40 से 60 मिनट के बीच का होगा. तीसरा रूट 60-90 मिनट का होगा. चौथा रूट 90-120 मिनट का होगा. पांचवा रूट 120-150 मिनट का होगा और छठा रूट 150-180 मिनट का होगा. वहीं सातवां रूट 180-210 मिनट का होगा. देश के सभी रूट इन्हीं 7 रूटों के अंतर्गत माने जाएंगे.

हरदीप सिंह पुरी ने ये भी जानकारी दी कि 25 मार्च के बाद से हवाई उड़ान के तहत 5 लाख किलोमीटर का सफर हुआ और इस अवधि में कोरोना वायरस से जुड़ी राहत सामग्री को देश के कई राज्यों तक पहुंचाया गया. कुछ बाहरी देशों से भी मेडिकल राहत सामग्री को भारत लाया गया है और भारत से अन्य देशों को भेजा गया है.