Home Blog Page 224

Mother’s Day: शिल्पा शेट्टी ने मदर्स डे पर किया खास पोस्ट, बताई मां की अहमियत

शिल्पा शेट्टी ने मदर्स डे विश करते हुए बताया कि उनके लिए और उनकी बहन शमिता के लिए मां क्या है. अभिनेत्री का कहना है कि ‘मां शक्ति, गरिमा, नैतिकता और प्यार’ का असाधारण उदाहरण हैं. शिल्पा ने कहा, “मैं भगवान की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस जन्म में यह मां दी है, जिन्होंने मुझे बिना शर्त और निस्वार्थ रूप से प्यार और समर्थन दिया है. वह शमिता और मेरे लिए शक्ति, गरिमा, नैतिकता और प्रेम की एक असाधारण मिसाल रही हैं और हमें ऐसा इंसान बनने में मदद की है, जो हम आज हैं. उन्होंने शुरुआती सालों में हमें जो नैतिक और आध्यात्मिक सीख दिया है, वह बहुत ही सुंदर तोहफा है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता है.”



शिल्पा ने टिकटॉक एप के अभियान हैशटैगथैंक्समां के माध्यम से अपनी मां का शुक्रिया अदा किया है. इस खास अवसर पर अभिनेत्री ने टिकटॉक के एक टेंपलेट का प्रयोग करते हुए मां के प्रति प्यार जताया है. वहीं अभिनेत्री ने अपनी सास का भी शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने अभिनेत्री को हमेशा प्रोत्साहित किया है. अभिनेत्री ने कहा, “आपके प्यार और आशीर्वाद के बिना यह बिल्कुल भी मुमकीन नहीं हो पाता.”



इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सभी मांओ को एक सॉन्ग समर्पित करेंगे, जिसका शीर्षक ‘मां’ है. इसे लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं.

 

आयुष्मान कहते हैं, “हालांकि हर एक दिन को मातृ दिवस कहा जाना चाहिए, लेकिन अपने बच्चों के प्रति उनके निस्वार्थ प्रेम व बलिदान को देखते हुए हम उनके लिए खास तौर पर समर्पित इस दिन का जश्न मना सकते हैं. इस मदर्स डे मैं एक खास गाना पोस्ट करूंगा, जिसका शीर्षक मां है, जो हमारी तरफ से हर मां को समर्पित है. मातृत्व की भावना ने मुझे हमेशा आश्चर्यचकित किया है और मैं हमेशा हमारी रक्षा व देखभाल करने वाली शक्ति की प्रशंसा में इस गीत को विनम्रतापूर्वक गाऊंगा.”

 





Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 128 लोगों की मौत, 63 हजार पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा दिन पर दिन और बढ़ता जा रहा है. लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद नए मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 128 लोगों की मौत हुई है. वहीं 3277 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंंत्रालय के मुताबिक अबतक 62 हजार 939 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2109 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 19 हजार 358 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 779, गुजरात में 472, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 74, आंध्र प्रदेश में 44,  तमिलनाडु में 44, तेलंगाना में 30,  कर्नाटक में 30, पंजाब में 31,  जम्मू-कश्मीर में 9, हरियाणा में 9, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 5, उत्तराखंड 1, असम में दो, हिमाचल प्रदेश में दो, ओडिशा में दो, चंडीगढ़ और मेघालय  में एक मौत हुई है.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोविड-19 का पूर्ण स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के साथ मिलकर काम कर रही है. एक बयान में बताया गया कि टीके का विकास आईसीएमआर के पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में अलग किए गए वायरस के ‘उप-प्रकार’ का इस्तेमाल कर किया जाएगा.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत में कोविड-19 महामारी के चलते कई विकसित देशों की तरह बहुत बुरे हालात पैदा होंगे, फिर भी सरकार पर्याप्त तैयारी कर रही है. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में संक्रमण के मामलों की दर दोगुनी होने की अवधि बीते तीन दिन से लगभग 11 दिन रही है जबकि बीते सात दिन के दौरान यह 9.9 दिन आंकी गई है.

देश की स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों के बार में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए 1,65,991 बिस्तरों वाले 8,043 अस्पताल और 1,35,643 बिस्तरों वाले कोरोना वायरस समर्पित 1,991 स्वास्थ्य केंद्र तैयार हैं जिनमें पृथक वार्ड और आईसीयू की व्यवस्था है.

उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के सैनिक घायल

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई है. ना कुला सेक्टर में यह झड़प हुई. खबरों के मुताबिक दोनों ही तरफ के लगभग आधा दर्जन सैनिक घायल हुए हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक बातचीत के बाद मसला सुलझा लिया गया है.

बता दें कि बीते साल भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई थी. लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर टकराव हुआ था. दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी जिसके चलते ‘फेसऑफ’ की स्थिति बन गई. बाद में दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत के बाद मामला सुलझा.

मालूम हो कि साल 2017 में इसी जगह के आसपास भारतीय और चीनी सैनिकों में जमकर मारपीट हुई थी. पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय जवानों का सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ. इसी दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच बहस के बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई.

COVID 19 in Maharashtra: Mumbai के Dharavi में ठीक होकर डिस्चार्ज होने के बाद 5 लोगों की मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ी एक बुरी कड़ी धारावी में सामने आई है. शुक्रवार को बीएमसी अधिकारियों (BMC Officers) ने बताया कि धारावी में पांच ऐसे लोगों की मौत हो गई, जिन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. इन पीड़ितों ने हॉस्पिटल में अपना 14 दिनों का क्वारंटीन (Quarantine) का समय एक महीने पहले पूरा कर लिया था.

धारावी (Dharavi), मुंबई का एक झुग्गी बस्ती इलाका है, जो कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहा है. यहां अब तक 808 कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मामले पाए जा चुके हैं. शुक्रवार को यहां पर कोरोना वायरस से पीड़ित 25 नए मामले सामने आए थे, जो अब 26 हो गए हैं. बीएमसी अधिकारियों ने इस संभावना के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है कि इन मौतों की वजह लोगों को दोबारा हुआ संक्रमण था.

ऐसे दो सही हो चुके मरीजों के परिवार को इन मरीजों के गुजरने के बाद प्राइवेट डॉक्टरों की ओर से मृत्यु प्रमाणपत्र दिया गया है, जिसमें COVID-19 को मौत की वजह बताया गया है. एक अधिकारी ने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जिन लोगों को डिस्चार्ज किया गया था उन पर लगातार नजर रखी जा रही थी.”

सही हो चुके मरीजों में फिर से इंफेक्शन के बारे में दक्षिण कोरिया (South Korea) और चीन में अध्ययन हो रहे थे और न्यूयॉर्क (New York) में हुए एक ऐसे अध्ययन में पता चला है कि कुछ मरीजों को सही होने के बाद भी बीमारी की वापसी के चलते फिर से हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की जरूरत पड़ती है.अधिकारियों ने यह भी कहा है कि वे यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि मौतों के बाद शवों के दाह संस्कार से पहले उन्हें विशेष प्लास्टिक शीट में लपेटे जाने आदि से जुड़े विशेष प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं.

एक केंद्रीय टीम ने BMC को इन लोगों के संपर्क में आए अत्यधिक खतरे वाले लोगों की पहचान कर उन्हें अलग क्वारंटाइन में रखने को सुनिश्चित करने को कहा है.

Gujarat से Uttar Pradesh आ रही ट्रेन में युवक की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते उत्तर प्रदेश के हजारों मजदूर गुजरात (Gujarat) में भी फंसे हुए हैं. गुजरात के भावनगर से बस्ती आ रही ट्रेन में एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. युवक का नाम कन्हैया लाल था और वह सीतापुर के तालगांव इलाके का रहने वाला था. मौत के वक्त युवक ट्रेन में ऊपर की बर्थ पर सो रहा था.

झांसी (Jhansi) में युवक पहले नीचे की बर्थ पर कुछ देर के लिए बैठा भी था, फिर अचानक उसकी मौत हो गई. लखनऊ (Lucknow) में गाड़ी को रोककर शव को उतार लिया गया. गाड़ी भावनगर से सीधे बस्ती के लिए रवाना हो रही थी इसलिए बीच में कहीं और नहीं रोका गया. शव मिलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है.

युवक की मौत के बाद ट्रेन को लखनऊ में रोक लिया गया. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है. अब तक मौत की वजह का पता नहीं चल सका है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि युवक की मौत के पीछे क्या कारण था.

लॉकडाउन के चलते गुजरात में हजारों मजदूर फंसे हुए हैं. कामकाज ठप होने की वजह से उनके सामने आजीविका का संकट है. ऐसे में दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूरों का रहना मुश्किल हो रहा है. राज्यों के बीच सहमति बनने के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों को उनके गृह राज्य वापस भेजा जा रहा है.गुजरात कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है. यहां अब तक कुल 7,402 लोग कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, वहीं 1,872 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं. 449 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.

जल्द शुरू हो सकती है iPhone SE 2020 की सेल, आया Flifkart टीजर

Apple के एफोर्डेबल iPhone SE 2020 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और भारतीय कीमत का ऐलान भी किया गया था. हालांकि, ऐपल ने अभी भारत में इसकी उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी नहीं दी थी. अब ऐसा लग रहा है कि iPhone SE सेकेंड जनरेशन को जल्द ही भारत में सेल में उपलब्ध कराया जाएगा, क्योंकि फ्लिपकार्ट पर इसका टीजर पेज जारी कर दिया गया है.

फ्लिपकार्ट पर ‘नोटिफाई मी’ बटन के साथ iPhone SE 2020 का टीजर जारी किया गया है. इच्छुक ग्राहक बटन पर टैप कर फोन की बिक्री को लेकर आने वाले अपडेट्स को प्राप्त कर सकते हैं.

इस नोटिफाई मी बटन को ग्राहक फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप में मोबाइल्स सेक्शन के अंदर जाकर देख सकते हैं. ये आपको ऐप के होम पेज पर नजर नहीं आएगा.

एक बार जब आप यहां टैप करेंगे तो आपको आपका फोन नंबर और ई-मेल एड्रेस डालने के लिए कहा जाएगा. खबर लिखे जाने तक iPhone SE 2 की सेल डेट को कोई जानकारी नहीं दी गई है. गौर करने वाली बात ये है कि सेल यदि जल्द ही शुरू भी कर दी जाती है तो MHA की मौजूदा गाइडलाइन्स के हिसाब से डिलीवरी केवल ग्रीन और ऑरेंज जोन्स में ही हो पाएगी.

iPhone SE 2 की शुरुआती कीमत भारत में 42,500 रुपये रखी गई है. ये कीमत 64GB वेरिएंट की है. वहीं, 128GB मॉडल की कीमत 47,800 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 58,300 रुपये तक रखी गई है.

ऐपल के इस एफोर्डेबल iPhone के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बात करें तो इसमें 4.7-इंच रेटिना HD डिस्प्ले, A13 बायोनिक प्रोसेसर, सिंगल 12MP वाइड रियर कैमरा और 7MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

सिर चढ़कर बोला प्रियंका-सनी का जादू, Google पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च

एक रिसर्च में ये सामने आया है कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोनी को सर्च किया गया है. SEMrush study की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया है. SEMrush ग्लोबल डाटा की रिपोर्ट की माने तो प्रियंका चोपड़ा को गूगल पर 39 लाख बार इंटरनेट पर सर्च किया गया है. वो इस लिस्ट में टॉप पर खड़ी हैं.

दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम आता है. सनी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को अपना दीवाना बनाती हैं और उनकी हर फोटो वायरल रहती है. ऐसे में उनका इंटरनेट पर ज्यादा सर्च होना लाजिमी बात है. रिपोर्ट के मुताबिक सनी को 31 लाख बार सर्च किया गया है.



वहीं कैटरीना कैफ की बात करें तो उन्हें भी फैंस ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया है. वो तीसरे पायदान पर हैं. उन्हें इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है. कैटरीना आज कल सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हो गई हैं.

मेल स्टार्स की बात करें तो सलमान खान को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. रिपोर्ट की माने तो सलमान को 21 लाख बार सर्च किया गया था. अब अभिनेत्रियों की तुलना में तो ये आकड़ा कम है, लेकिन मेल स्टार्स में सलमान ने पहला स्थान हासिल किया है.

मेल सेलेब्स में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्टान विराट कोहली हैं. विराट अपने गेम से तो हर किसी को इंप्रेस करते ही हैं, उनके लुक्स भी हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. विराट को इंटरनेट पर 20 लाख बार सर्च किया गया था.

तीसरे पायदान पर ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन आते हैं. उन्हें इंटरनेट पर 13 लाख बार सर्च किया गया था. ऋतिक अपनी फिटनेस के चलते कई बार सुर्खियों में रहते हैं, ऐसे में उनको कई लोग सर्च करते हैं.



यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: छात्र ने आंसरशीट में लिखा- मैं अनाथ और बहुत गरीब हूं, पास करने की मेहरबानी करें

UP Board Exam Result 2020 Updateउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य 5 मई 2020 से शुरू हो गया है. प्रदेश के ग्रीन जोन में यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं  में परीक्षार्थियों ने उत्तर के स्थान पर अपनी दर्दभरी कहानी लिखी है और परीक्षकों से पास करने की अपील भी की है.

जिले के चार मूल्यांकन केन्द्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा का कापियों मूल्यांकन चल रहा है. उत्तर पुस्तिकाओं में सही उत्तर की जगह पर अजीबोगरीब उत्तर लिखा मिल रहा है. इंटरमीडिएट हिंदी की एक कापी में स्टूडेंट ने अपनी दर्दभरी दास्तां लिख दी और पास करने का निवेदन किया है.



उदित नारायण इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर एक परीक्षक इंटर के हिन्दी विषय की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कर रहे थे. इस दौरान एक परीक्षार्थी की उतर पुस्तिका खुली तो उसमें परीक्षार्थी ने प्रश्न के उत्तर की जगह पर लिखा था, ”सर मैं बहुत गरीब और अनाथ हूं. दुश्मनों ने मेरे परिवार के सभी लोगों को मारकर मेरी जमीन छीन ली. मैं मेहनत मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करता हूं. मुझे पास कर दो, आपकी बहुत मेहरबानी होगी.” परीक्षकों का कहना है कि इसके अलावा कई अन्य कापियों में भी मार्मिक ढंग से पास करने की गुजारिश की गई है.

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अपने नियत समय पर समाप्त हो गई थी. कापियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया था लेकिन कोरोना वायरस के कारण मूल्यांकन कार्य 17 मार्च को स्थगित कर देना पड़ा.  5 मई के पहले कई बार मुल्यांकन कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई परन्तु लॉकडाउन के कारण बार -बार मूल्यांकन कार्य स्थगित करना पड़ा. मुल्यांकन कार्य की तेजी को देखते हुए सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून के अंत तक घोषित किया जा सकता है.



Coronavirus Outbreak : दिल्ली में कल शाम 4 से रात 12 बजे तक 224 नए केस, अब तक 6500 से ज्यादा मामले

तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस के 526 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है. नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में अब कुल 6535 केस हो गए हैं. अब तक यहां 44 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है. कुल मामलों में से 1867 केस कोयम्बेडु मार्केट से जुड़े हुए हैं. राज्य में फिलहाल 4664 एक्टिव केस हैं.

रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में 81 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में 12 दिन चले इलाज के बाद शनिवार को कोविड-19 को मात दे दी.अधिकारियों के मुताबिक वह इस महामारी से उबरने वाले सूबे के सबसे उम्रदराज मरीज हैं. अधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल को आयी जांच रिपोर्ट में 81 वर्षीय पुरुष कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे. इसके बाद उन्हें शहर के श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि इस उम्रदराज मरीज के साथ ही 84 अन्य लोगों को शनिवार शाम सैम्स से छुट्टी दी गयी। ये सभी लोग इलाज के बाद लगातार दो जांचों में कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त पाये गये हैं.

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. दिल्ली में कल शाम चार से रात 12 बजे तक 224 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी में अब तक 6542 कुल मामले सामने आए हैं. फिलहाल 4454 एक्टिव केस राजधानी में हैं.

मुंबई में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि मरीज ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है.

देश के अन्य राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को लेकर अब तक 97 रेलगाड़ियां प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर आ चुकी हैं और शनिवार शाम तक 17 और रेलगाड़ियां भी श्रमिकों लेकर पहुंचेगी. इस प्रकार कुल 114 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से करीब एक लाख 20 हजार से अधिक प्रवासी कामगार गृह प्रदेश आ जाएंगे. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से जो प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं, उनको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में समीक्षा की.

जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 से 13 और लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 836 हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी से 12 नये मामले और जम्मू से एक मामला सामने आया है. अधिकारियों ने बताया, ‘‘इस केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 13 नये मामले शनिवार को सामने आये है. इनमें से 767 मामले कश्मीर में जबकि 69 मामले जम्मू क्षेत्र में सामने आये है.

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि कोरोना के संकटकाल में बेरोजगारी एवं असुरक्षा का सामना कर रहे श्रमिकों को लेकर बीजेपी सरकार का रवैया ‘अमानवीय’ है. अखिलेश ने कहा, ‘कोरोना के संकट काल में बेरोजगारी के साथ असुरक्षा का दंश झेल रहे श्रमिकों के प्रति बीजेपी सरकार का रवैया अमानवीय है. उनके साथ दूसरे दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि वे गरीब, कमजोर और असहाय हैं. अमीरों को विदेश से वापस लाने का रिकॉर्ड बनाने की चाह रखने वाली बीजेपी सरकारें अगर गरीबों को भी मुफ्त में वापस घर पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाएं तो कितना अच्छा हो.’

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर एक लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं और 19,297 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भादंसं की धारा 188 (जनसेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने) को लेकर कम से कम एक लाख दो हजार मामले दर्ज किये गये हैं. उन्होंने बताया कि 81 अधिकारियों समेत महाराष्ट्र पुलिस के 714 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये और उनमें से 61 स्वस्थ हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग से कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले मुम्बई से सामने आये.

योगी सरकार ने श्रम कानून में किया बदलाव, 3 साल तक निष्प्रभावी रहेंगे 38 नियम

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अगले तीन साल के लिए कई श्रम कानूनों को निलंबित करते हुए अध्यादेश को अंतिम रूप दे दिया है. कोरोना काल में यह मौजूदा और नई औद्योगिक इकाइयों को मदद करने का एक प्रयास है. राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में तीस से अधिक श्रम कानूनों को निलंबित करते हुए श्रम कानूनों के अध्यादेश से उत्तर प्रदेश को अस्थायी छूट दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि उत्तर प्रदेश नए निवेशों, खासकर चीन से निवेश को आकर्षित करने के लिए श्रम कानूनों में संशोधन करेगा. एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, “कोविड-19 के प्रकोप के चलते राज्य में आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित और धीमी हो गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते व्यवसायिक व आर्थिक गतिविधियां रूक गई हैं.”

श्रम विभाग में 40 से अधिक प्रकार के श्रम कानून हैं, जिनमें से कुछ अब व्यर्थ हैं. अध्यादेश के तहत इनमें से लगभग आठ को बरकरार रखा जा रहा है, जिनमें 1976 का बंधुआ मजदूर अधिनियम, 1923 का कर्मचारी मुआवजा अधिनियम और 1966 का अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम शामिल है.

महिलाओं और बच्चों से संबंधित कानूनों के प्रावधान जैसे कि मातृत्व अधिनियम, समान पारिश्रमिक अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम और मजदूरी भुगतान अधिनियम के धारा 5 को बरकरार रखा है, जिसके तहत प्रति माह 15,000 रुपये से कम आय वाले व्यक्ति के वेतन में कटौती नहीं की जा सकती है.

अन्य श्रम कानून, जो औद्योगिक विवादों को निपटाने, श्रमिकों व ट्रेड यूनियनों के स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति, ठेका व प्रवासी मजदूर से संबधित है, उन्हें तीन साल तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.