Home Blog Page 225

Maharashtra के Aurangabad में ट्रेन से कटकर मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. बेहद दर्दनाक इस घटना के बाद देश के प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर जो सवाल उठ रहे थे उन पर और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. इस घटना के बारे में 10 पॉइंट में जानें कि क्या हुआ और कैसे हुआ.

मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करमाड पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे ये घटना हुई.

मजदूर रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे. करमाड से करीब 40 किलोमीटर दूर जालना से आ रही मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों पर चढ़ गई.

पुलिस अधिकारी संतोष खेतमलास ने बताया कि जालना में एक इस्पात फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बीती रात पैदल ही अपने गृह राज्य की ओर निकल पड़े थे. वे करमाड तक आए और थककर पटरियों पर सो गए. ये श्रमिक जालना के एक स्टील उत्पादन संयंत्र में काम करते थे. जालना मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पड़ोस में है

इस हादसे में 16 मजूदरों की मौत हो गई जबकि समूह के साथ चल रहे चार मजदूर जिंदा बच गए क्योंकि वे रेल की पटरियों से कुछ दूरी पर सो रहे थे.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण ये प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए थे और अपने घर जाना चाहते थे. ये लोग पुलिस से बचने के लिए रेल की पटरियों के किनारे पैदल चल रहे थे.

हादसे के बाद रेल की पटरियों पर मजदूरों का थोड़ा बहुत सामान बिखरा पड़ा दिख रहा था. साफ था कि वो अपने घर जाने के सफर के लिए निकले थे लेकिन ये उनका आखिरी सफर बन गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बहुत दुखी हूं, रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं.

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवारों को वित्तीय मदद देने की घोषणा की है. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद में ट्रेन हादसे का शिकार हुए श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा की है.

COVID-19 : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 1,694, संक्रमण के मामले बढ़कर 49,391 हुए

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 126 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,694 हो गई है और संक्रमण के 2,958 नए मामले सामने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 49,391 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 13,160 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है. कोविड-19 से संक्रमित 33,514 मरीजों का इलाज चल रहा है. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 28.71 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं.’’ कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक भी शामिल हैं.

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम से कुल 111 मरीजों की जान गई है . इनमें से गुजरात में 49, महाराष्टू में 34, राजस्थान में 12, पश्चिम बंगाल में सात, उत्तर प्रदेश में तीन, पंजाब एवं तमिलनाडु में दो-दो और कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

देश में कोविड-19 से हुई 1,694 मौतों में से सबसे ज्यादा 617 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद गुजरात में 368, मध्य प्रदेश में 176, पश्चिम बंगाल में 140, राजस्थान में 89, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 56 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है. तमिलनाडु में मृतक संख्या 33 तक पहुंच गई है, जबकि तेलंगाना में 29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है. कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 29 हो गई है.

पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 25 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में छह मरीजों की जान इस संक्रमण ने ली है. केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई. मेघालय, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

मंत्रालय के बुधवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 15,525 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. इसके बाद गुजरात में 6,245, दिल्ली में 5,104, तमिलनाडु में 4,058, राजस्थान में 3,158 मध्य प्रदेश में 3,049 और उत्तर प्रदेश में 2,880 लोग संक्रमित हुए हैं.

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,717 हो गए हैं और पंजाब में 1,451 लोग संक्रमित हैं. पश्चिम बंगाल में 1,344 लोग संक्रमित पाए गए हैं.. तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,096, जम्मू-कश्मीर में 741, कर्नाटक में 671, हरियाणा में 548 और बिहार में 536 हो गई है.

केरल में कोरोना वायरस के 502 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 175 मामले हैं. झारखंड में 125 और चंडीगढ़ में 111 लोग संक्रमित हुए हैं. उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 59, असम में 43 और हिमाचल प्रदेश में 42 और लद्दाख में 41 मामले सामने आए हैं.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं. त्रिपुरा में 43, मेघालय में 12 और पुडुचेरी में नौ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं. मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

Lockdown के बीच Salman Khan का ‘Being Haangryy’ अभियान, फूड ट्रक के जरिए बांट रहे खाना

सलमान खान (Salman Khan) कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच आगे आए हैं और जरूरतमंद लोगों को दान कर रहे हैं. वो लोगों को कोविड-19 (Covid-19) के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपने पनवेल के फार्महाउस से जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराते हुए दिखाई दिए थे. ‘अन्न दान चैलेंज’ के बाद अब वह एक नया आइडिया लेकर आए हैं और अपने फूड ट्रक के माध्यम से लोगों को भोजन दान कर रहे हैं. सलमान खान ने ‘बीइंग हंगरी’ नाम से अपना फूड ट्रक शुरू किया है, जिससे वो जरूरतमंदों को खाना बांट रहे हैं.

सलमान खान ने  हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो जरूरतमंदों को बैलगाड़ी के जरिए खाना पहुंचाते दिखे थे. सलमान खान ने वीडियो के साथ लिखा- सहयोग के लिए धन्यवाद, जैकलिन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर, कमाल खान, निकेतन, राहुल नारायण और अभिराज.

वीडियो में सलमान खान, यूलिया, जैकलिन समेत कई सारे लोग बैलगाड़ी में सामान लादते दिख रहे हैं. और इसके बाद सामान रवाना कर दिया जाता है.

इससे पहले सलमान खान ने करीब 25000 दिहाड़ी मजदूरों की जरूरतों को 3 महीनों तक पूरा करने का बीड़ा उठाया है, इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान फुटपाथ पर बैठने वाले विक्रेता और मजदूरों को खाना और जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं.  सलमान खान, सन सिटी के अंदर काम करने वाली महिलाओं की मदद के लिए भी आगे आए हैं, जो हर रोज मेहनत कर अपना घर चलाती हैं. ऐसी करीब 50 महिलाओं को राशन पानी और घर का सामान सलमान की तरफ से जा रहा है. इतना ही नहीं सलमान ने फिल्म से जुड़े 7000 वर्कर्स के अकाउंट में पैसे भी भेजे.

 

 

View this post on Instagram

 

@jacquelinef143 @vanturiulia @rahulnarainkanal @imkamaalkhan @niketan_m @waluschaa @abhiraj88

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Nitin Gadkari ने दिया संकेत, दिशानिर्देशों के साथ जल्द शुरू होंगी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने संकेत दिया है कि देश में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जल्द शुरू होंगी. कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन (Lockdown) के चलते सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद हैं. गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर दिशानिर्देश बना रही है. इसमें सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टैंसिंग (Social Distancing) आदि पर ध्यान दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाएं और राजमार्ग खुलने से जनता का भरोसा कायम करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही गडकरी ने सतर्क करते हुए कहा कि लोगों को बसों या कारों के परिचालन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों मसलन हाथ धोना, सैनिटाइज करना, फेस मास्क पहनना आदि का ध्यान रखना होगा. यात्री परिवहन उद्योग की राहत पैकेज की मांग पर गडकरी ने कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं की पूरी जानकारी है. सरकार उनके मुद्दों को हल करने के लिए पूरा समर्थन देगी. उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के संपर्क हैं. दोनों कोविड-19 (COVID-19) के कठिन समय में अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.

मंत्री ने निवेशकों और उद्योग का आह्वान किया कि वे कोराना वायरस (Coronavirus) की वजह से पैदा संकट को अवसर में बदलें और वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएं. गडकरी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था संकट में है. हमें इसे अवसर के रूप में लेना चाहिए. अब कोई चीन के साथ व्यापार नहीं करना चाहता. जापान के प्रधानमंत्री अपने उद्योगों को चीन के बाहर निवेश करने को कह रहे हैं. यह भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का अवसर है. ’’ उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता देना चाहिए.

उन्होंने भरोसा जताया कि देश और उसके उद्योग दोनों लड़ाइयों में सफलता हासिल करेंगे. कोरोना वायरस से लड़ाई और अर्थव्यवस्था को सुस्ती से निकालने की लड़ाई. ऑपरेटरों द्वारा जताई गई चिंता पर गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय लंदन की तरह का सार्वजनिक परिवहन मॉडल अपनाने पर विचार कर रहा है. इस मॉडल में सरकार की ओर से न्यूनतम निवेश किया जाता है और निजी निवेश को प्रोत्साहन दिया जाता है. उन्होंने भारत में बसों और ट्रकों की बॉडी की कमजोरी का जिक्र करते हुए कहा कि यहां यह सिर्फ 5-7 साल चल पाता है, जबकि यूरोपीय मॉडल की बॉडी 15 साल तक चलती है.

 

 

बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना योद्धाओं का होगा सम्मान, कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम कोरोना वायरस से पीड़ितों और कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है. दुनिया में कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण इस बार बुद्ध पूर्णिमा समारोह एक वर्चुअल वेसाक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इस साल सावधानी बरती जा रही है. इस बार सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बुद्ध पूर्णिमा समारोह वर्चुअल स्तर पर आयोजित किया जाएगा. बुद्ध पूर्णिमा पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण भी देंगे. यह आयोजन कोविड-19 के पीड़ितों और फंट्रलाइन वारियर्स, जैसे मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और पुलिसकर्मी तथा अन्य के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा समारोह में हिस्सा लेंगे. अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ (आईबीसी) के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय दुनियाभर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुखों की भागीदारी के साथ एक आभासी प्रार्थना (वर्चुअल प्रेयर) कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है.

इस मौके पर होने वाली प्रार्थना समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग बौद्ध धर्म से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों से होगी. इन स्थलों में नेपाल में लुंबिनी गार्डन, बोधगया में महाबोधि मंदिर, सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार, कुशीनगर में परिनिर्वाण स्तूप, श्रीलंका में पवित्र और ऐतिहासिक अनुराधापुरा स्तूप तथा अन्य लोकप्रिय बौद्धस्थल शामिल हैं.

वर्चुअल आयोजन गुरुवार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा और शाम 7.45 बजे तक चलेगा. प्रधानमंत्री मोदी का 10 मिनट का कीनोट भाषण सुबह 8.05 बजे शुरू होगा. उसके पहले संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू आयोजन में हिस्सा लेंगे.

वेसाक बुद्ध पूर्णिमा को तिहरे धन्य दिवस यानी तथागत गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में माना जाता है, लेकिन ऐसे समय में जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी घातक महामारी के कारण घरों में बंद है और घर से ही काम करने के लिए मजबूर है, इस तरह के पवित्र आयोजन को भी समाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन डेवलपमेंट, ड्रग डिस्कवरी, डायग्नोसिस और टेस्टिंग पर टास्क फोर्स टीम के साथ बैठक की और अब तक के डेवलपमेंट के बारे में जानकारी हासिल की.

पीएमओ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, भारत में कोरोना वैक्सीन डेवलपमेंट की प्रक्रिया में 30 से अधिक भारतीय वैक्सीन विकास के अलग-अलग चरणों में हैं और कुछ ट्रायल स्तर पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं सब चीजों के मद्देनजर कोरोना से लड़ने के लिए चल रही तैयारियों को लेकर चर्चा की.

 

Uttar Pradesh में भी बढ़े शराब के दाम, पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी हुआ इजाफा

कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए. योगी सरकार ने आज कोरोना वारियर्स को लेकर अध्यादेश पास कर दिया है. वहीं पेट्रोल, डीजल पर भी वैट बढ़ा दिया गया. इसके अलावा शराब के दामों में भी इजाफा कर दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में फैसले लिये गये. इस निर्णय की जानकारी देते प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि शराब के दामों में यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी. उन्होंने बताया कि इससे सरकार को इस साल करीब 2350 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है.

खन्ना ने बताया कि मंत्रिमण्डल ने देशी शराब पर मात्र पांच रुपये की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, अब 65 रुपये की बोतल 70 रुपये में जबकि 75 वाली 80 रुपये में मिलेगी.

उन्होंने बताया कि विदेशी मदिरा की इकॉनमी और मीडियम क्लास में 180 मिलीलीटर (एमएल) तक 10 रुपये, 180 से 500 एमएल तक 20 रुपये और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 30 रुपये बढ़ाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेगुलर और प्रीमियम श्रेणी में 180 एमएल तक 20 रुपये, 180 से 500 तक 30 रुपये और 500 एमएल से अधिक पर 50 रुपये की वृद्धि की गई है.

खन्ना ने बताया कि विदेश से आयातित शराब की 180 एमएल तक की बोतल पर 100 रुपये, 500 एमएल तक 200 और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 400 रुपये बढ़ाए गए हैं. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही प्रदेश में शराब की बिक्री बंद हो गयी थी, लोगों को जब शराब नहीं मिली तो उन्होंने अवैध रूप से बनी शराब पीना शुरू किया और गांव- गांव में अवैध रूप से शराब बनने लगी.

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के मोदीनगर में तीन लोगों ने शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पी लिया जिससे उनकी मौत हो गई, कानपुर में भी अवैध शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. खन्ना ने बताया कि चार मई तक अवैध रूप से बनायी गयी 80,020 लीटर शराब जब्त कर कुल 3,627 लोगों को गिरफ्तार किया था.

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेट्रोल के दामों पर कहा कि मंत्रिमण्डल ने पेट्रोल के दाम में दो रुपये और डीजल के दाम में एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि इससे सरकार को 2070 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल होने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में डीजल और पेट्रोल का जो कर अनुपात था, उसके मुताबिक पेट्रोल पर 26.80 प्रतिशत या 16.74 रुपये प्रति लीटर था और डीजल पर 17.49 प्रतिशत या 9.41 रुपये प्रति लीटर था. अब पेट्रोल पर 16.74 रुपये के स्थान पर 18.74 पैसे प्रति लीटर वैट लिया जाएगा. वहीं, डीजल पर 9.41 के स्थान पर 10.41 रुपये वैट वसूला जाएगा.

खन्ना ने बताया कि वर्तमान में पेट्रोल का दाम 71.91 रुपये प्रति लीटर था जो अब 73.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. वहीं, डीजल का मूल्य 62.86 रुपये से बढ़कर 63.86 रुपये प्रति लीटर होगा. उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई कीमत आज (बुधवार) रात 12 बजे से प्रभावी होंगी.

उन्होंने कहा कि 22 मार्च से जारी लॉकडाउन के कारण हमारे आर्थिक संसाधन काफी कम हुए हैं. उन्होंने बताया, “अप्रैल में 12,141 करोड़ रुपए कर की डिमांड थी, जिसके सापेक्ष हमारा संग्रहण 1,178 करोड़ रुपए हुआ. यह अपने आप में बहुत कम है. हमारी आर्थिक स्थिति इस महीने काफी कमजोर रही और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन जुटाना जरूरी है.”

खन्ना ने कहा कि दिल्ली सरकार ने डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि कार्यों, परिवहन तथा उद्योगों में इसके भारी इस्तेमाल को देखते हुए मात्र एक रुपये प्रति लीटर की ही वृद्धि की है.

शहद (Honey) के प्रयोग से कोरोना (Corona) से होगा बचाव, जानिए फ़ायदे

शहद औषधीय गुणों से भरपूर है, इसके सेवन से पेट, त्वचा से लेकर वजन कम करने जैसी तमाम राहत मिलती है. खांसी में भी शहद का उपयोग किया जाता है. यही वजह है कि पहले बच्चे के पैदा होने पर उसे शहद चटाते थे. शहद ना सिर्फ कई बीमारियों के इलाज में काम आता है बल्कि इम्यून सिस्टम बढ़ाने में भी मदद करता है. अब तो आयुष मंत्रालय ने भी कह दिया है कि शहद का सेवन कोरोना संकट से बचाने मे भी आपकी मदद करेगा. दरअसल शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, पोटेशियम, सोडियम आदि गुणकारी तत्व होते हैं, जो आपको तमाम तरह की संक्रमित बीमारियों से बचाते हैं. शहद खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है. इसके अलावा इसके रोजाना सेवन से पेट साफ होता है, खून बढ़ता है. साबुन और एंटी वायरल क्रीम में भी शहद का इस्तेमाल किया  जाता है. इसे चेहरे पर लगाने से कील मुंहासे भी दूर होते हैं.

शहद से स्किन से संबंधी बीमारियां दूर होती हैं. शहद  एंटीबैक्टीरिल होता है, इससे स्किन संबंधी बीमारियां दूर होती हैं, साथ ही या दाग-धब्बे भी कम करता है. इसे दूध में मिलाकर होंठ में लगाने से होंठ भी मुलायम होते हैं. शहद को बेसन, मलाई के साथ उबटन बनाकर लगाने से स्किन सौम्य होती है.

हद का सेवन करने से हाजमा ठीक रहता है. यह कब्ज दूर करने का तत्काल उपाय है. इसकी मदद से आंत को मल त्यागने में आसानी होती है.

शहद के सेवन से वजन भी कम होता है. तमाम एक्ट्रेसेज इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वो सुबह उठकर गुनगुने पानी मे शहद और नींबू डालकर पीती हैं. यह आपका मेटाबोलिज्म ठीक रखता है जिससे अतिरिक्त वसा खत्म हो जाती है.

दिल को मजबूत करने और हृदय संबंधी कार्य सुगमता से चलाने के लिए आप रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करें.

शहद का प्रयोग सर्दी खांसी के दौरान भी किया जाता है. एक चम्मच शहद में हल्दी डालकर चाटने से खांसी ठीक हो जाती है.

शहद को ऑलिव ऑयल के साथ बालों में लगाइए. इससे आपके बाल घने, काले, मुलायम और चमकदार होंगे. साथ ही आपके बाल झड़ने भी कम हो जाएंगे.

Gujarat : Ahmedabad में Coronavirus के एक दिन में 349 नए मामले, संक्रमण ने ली 39 और लोगों की जान

गुजरात (Gujarat) में पिछले 24 घंटे में 441 नए कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव मामले सामने आए है इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 6245 हो गए है. अहमदाबाद ( Ahmedabad) में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 349 मामले और मौत के 39 मामले सामने आए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मौत के नए मामलों के साथ अहमदाबाद में कोरोना वायरस के, क्रमश: संक्रमण के मामले बढ़कर 4,425 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 273 हो गई है. विभाग ने कहा कि अहमदाबाद में 84 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 704 हो गई है.

COVID-19: Maharashtra में COVID-19 के पॉजिटिव मामले 15000 के पार, Delhi में 5000 से ज़्यादा मामले

देश में कोविड-19 (COVID-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में पॉजिटिव केस के आंकड़े मंगलवार को 15000 के पार कर गए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में मंगलवार को 841 नए केस सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है. नए मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 15525 हो गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस 5000 के आंकड़े को पार कर गए.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 206 नए मामले सामने आए है और यहां कुल केस बढ़कर 5104 हो गए. हालांकि, पिछले 48 घंटे में कोरोना वायस की वजह से यहां कोई मौत नहीं हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक इस वायरस की वजह से 64 लोगों की मौत हुई है. वहीं दिल्ली सरकार के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 37 लोग ठीक हुए है और अब तक कुल 1468 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं. दिल्ली में अब तक कुल 67852 लोगों के टेस्ट किये गए हैं.

मुंबई (Mumbai) की सबसे बड़ी झुगगी बस्ती धारावी (Dharavi) में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामला सामने आए हैं जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 665 तक पहुंच गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 20 लोगों की मौत हुई है और पिछले 72 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

अधिकारी ने बताया कि आंबेडकर चाल, कुम्भरवाड़ा, राजीव गांधी नगर, मदीना नगर, पीएमजीपी कालोनी, विजय निगर, मुकुंद नगर, सोशल नगर, टाटा नगर समेत अन्य क्षेत्रों में यह नए मामले सामने आए हैं. अधिकारी ने बताया कि धारावी में अब तक 83500 लोगों की जांच हुई है. वहीं 2380 लोगों को संस्थानों में पृथक रखा गया है जबकि 196 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई.

देश में Coronavirus ने 1,568 लोगों की जान ली, मामले बढ़कर 46,433 हुए

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,568 हो गई और संक्रमित मामलों की तादाद 46,433 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health)  ने बताया कि संक्रमण से 12,726 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है. वहीं कोविड-19 से संक्रमित 32,138 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है. कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक शामिल हैं.

सोमवार शाम से कुल 179 मरीजों की जान गई है जिनमें से 98 की पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मौत हुई है. इसके बाद महाराष्ट्र में (Maharashtra) 35, गुजरात (Gujarat) में 29, राजस्थान (Rajasthan) में छह, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पांच, पंजाब (Punjab) में दो, हरियाणा (Haryana), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और चंडीगढ़ (Chandigarh)में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

देश में कोविड-19 (COVID-19) से हुई 1,568 मौतों में से सबसे ज्यादा 583 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद गुजरात में 319, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 165, पश्चिम बंगाल में 133, राजस्थान में 77, दिल्ली (Delhi) में 64, उत्तर प्रदेश में 50 और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है.

तमिलनाडु में मृतकों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है, जबकि तेलंगाना (Telangana) में 29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है. कर्नाटक (Karnataka) में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 23 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में छह मरीजों की जान इस विषाणु ने ली है. केरल (Kerala) और बिहार (Bihar) में चार-चार रोगियों की मौत हुई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड (Jharkhand) में तीन लोगों की मौत हुई. मेघालय (Meghalaya), चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि मृतकों में 70 फीसदी से ज्यादा पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे.मंत्रालय के आंकड़े मंगलवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 14,541 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. इसके बाद गुजरात में 5,804, दिल्ली में 4,898, तमिलनाडु में 3,550, राजस्थान में 3,061 मध्य प्रदेश में 2,942 और उत्तर प्रदेश में 2,766 लोग संक्रमित हैं.

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,650 हो गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 1,259 लोग संक्रमित हैं.पंजाब में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,233, तेलंगाना में 1,085, जम्मू-कश्मीर में 726, कर्नाटक में 651, बिहार में 528 और हरियाणा में 517 गई है.

केरल में कोरोना वायरस के 500 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 169 मामले हैं. झारखंड में 115 और चंडीगढ़ में 102 लोग संक्रमित हुए हैं.उत्तराखंड में 60 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 58, असम में 43 और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 41-41 मामले हैं.

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं.त्रिपुरा में 29, मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं.मणिपुर में दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है.