Home Blog Page 226

Lockdown में बोर हुईं दिशा पाटनी, कहा- घर में रहना मुश्किल हो रहा है

फिल्म ‘मलंग’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली दिशा पाटनी इन दिनों लॉकडाउन के चलते घर पर बोर हो रही हैं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है. दिशा जल्द ही ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी. हालांकि, लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है और तब से दिशा घर पर हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि घर में रहना मुश्किल हो रहा है. हालांकि दिशा ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए हमारा घर पर रहना भी जरूरी है. दिशा ने कहा, “इस समय मेरे पास अपने आप के लिए बहुत खाली समय है, जो शायद ही कभी शूटिंग शेड्यूल और ट्रैवलिंग के चलते मुझे मिलता था. मैं ज्यादातर समय अपने पेट (पालतू जानवर) के साथ बिता रही हूं.”

 

View this post on Instagram

 

🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

एक्ट्रेस ने बताया कि, “सलमान खान के साथ मेरी अपकमिंग फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ आगे बढ़ गई है और इसी तरह एक ‘विलेन 2 भी’. मैं आशा करती हूं कि चीजें जल्दी ही ठीक हो जाएं.”

फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में में दिशा, सलमान खान, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म के रिलीज होने का फैन्स बड़ी बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. यह फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘वेटरन’ की रीमेक है.

दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो के चलते चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 34 मिलियन से अधिक है. दिशा के फैन्स उनके लेटेस्ट फोटो और वीडियो आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

Keety and me @bellajasminegokukeety 🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

प्रियंका चोपड़ा की भतीजी ने उनके सर सजाया ताज, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनज़र अपने सोशल मीडिया (Social Media) हैंडल के ज़रिए लोगों में जागरूकता फैलान का काम कर रही हैं. वो लगातार कोरोना से जुड़ी जानकारियां अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर करती रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं.

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी नन्हीं सी भतीजी उनका मेकअप करती नज़र आ रही हैं. कभी वो प्रियंका के सिर पर ताज रख कर उन्हें रानी बना रही हैं तो कभी उनकी आखों का मेकअप करती दिख रही हैं. प्रियंका और उनकी भतीजी की ये प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “मई का पहला सोमवार. इस साल का थीम: प्रिटी प्रिटी प्रिंसेस (Pretty Pretty Princess ⁣)” तस्वीरों को 22 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने i FOR INDIA ऑनलाइन कंसर्ट में हिस्सा लिया था. उन्होंने दुनिया के इस सबसे बड़े ई-कंसर्ट में एक कविता पढ़ी, जिसे काफी पसंद किया गया. कविता के ज़रिए उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस की मुश्किल घड़ी में घरों में रहने की अपील की.

शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में सनी लियोनी ने लगाया पोछा, VIDEO में दिखी सनी की दिलकश अदाएं

कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए देश में 17 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में घर पर रहने को मजबूर सनी लियोनी ( Sunny Leone ) सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए फैन्स के साथ कनेक्ट हैं. सनी इन दिनों इंस्टाग्राम (Instagram) पर लाइव आकर फैन्स को एंटरटेन कर रही हैं. सनी का अब एक लेटेस्ट टिक टॉक (Tiktok) वीडियो सामने है, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है.

वीडियो में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. सनी वीडियो में शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स में पोछा लगाती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ”हम्म…पोछा मारने के लिए मुझे फोर्स किया गया, तो ठीक है.”

 

View this post on Instagram

 

Hmmmm….if I’m forced to mop, well then… #lockedupwithsunny

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो पर कमेंट कर फैन्स सनी के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में एक्ट्रेस के इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. इससे पहले सनी ने पति डेनियल वेबर के साथ एक प्रैंक किया था. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी.

हालांकि इस प्रैंक से डेनियल वेबर (Daniel Weber) काफी घबरा गए थे. जब सनी ने डेनियल से पूछा था कि आपने प्रैंक का कितना आनंद लिया, तो उन्होंने कहा था, ”मैं प्रैंक नहीं करता. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि मैं आपके प्रैंक को रेट करूं, तो मुझे लगता है कि यह जीरो है क्योंकि मुझे नफरत है कि यह मुझ पर किया गया था.”

 

View this post on Instagram

 

Are you ready to play the game? Introducing @manforceindia Game condoms for the player in you!! #SunnyLeone

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 

View this post on Instagram

 

😍 . . . Loving #BabyDoll Liquid Lip color by @starstruckbysl on my lips 💋

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

Coronavirus Lockdown 3.0 : Mumbai में BMC ने लिया कड़ा फैसला, शराब की बिक्री तत्काल प्रभाव से लगी रोक

शराब की दुकान पर भारी भीड़ को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation, BMC) आयुक्त ने शराब की दुकान (Liquor Shops) को बंद करने का आदेश दिया है. इसके बाद अब मुंबई (Mumbai) में शराब नहीं बिकेगी. ये फैसला दुकानों पर आज की भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का जरा सा भी पालन नहीं हो रहा था.

गृह मंत्रालय (Ministery of Home Affairs) की तरफ से लॉकडाउन (Lockdown) में रियायत दी गई है. इसके मुताबिक, देश में शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं. अब दुकान खुलने की वजह से भारी भीड़ जुट रही है. कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी.

देश में कोरोना (Coronavirus) के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (Maharshtra) में आए हैं. यहां अब तक 15525 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 617 लोगों की मौत हुई है. केवल मुंबई में कुल 9945 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. राज्य में अबतक 2819 लोग डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक कुल 182884 लोगों की टेस्टिंग की गई है.BMC ने आदेश में कहा है, ”मुंबई में गैर जरूरी दुकानें बंद रहेंगी. किराने की दुकानों और मेडिकल स्टोर/केमिस्ट की दुकानों जैसी केवल आवश्यक वस्तु भंडार को खोलने की अनुमति होगी.”

COVID-19: Telangana में Lockdown को बढ़ाकर 29 मई तक किया गया, मुख्यमंत्री K. Chandrashekar Rao ने लिया फैसला

तेलंगाना (Telangana) में लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ाकर 29 मई तक कर दिया गया है. राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao) ने ये फैसला किया. देश में कोविड-19 (COVID-19) के संक्रमण के मद्देनजर जो लॉकडाउन लागू है वह 17 मई तक ही है लेकिन तेलंगाना में इसे बढ़ाकर 29 मई तक कर दिया है. ऐसा करने वाला तेलंगाना देश का पहला राज्य है.

मुख्यमंत्री केसीआर ने मंगलवार को बताया कि तेलंगाना में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1096 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें से 628 मरीज इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं. मंगलवार को राज्य में 11 नए मामले सामने आए हैं. अब तक राज्य में कुल 439 एक्टिव केस हैं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को शाम 6 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद पूरी कर लेनी चाहिए और उन्हें अपने घर पहुंच जाना चाहिए. शाम 7 बजे से राज्य में कर्फ्यू रहेगा. अगर किसी को बाहर पाया जाता है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी.

तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने मंगलवार को आदेश जारी करके कक्षा एक से नौंवी तक के सभी छात्रों को बिना किसी वार्षिक परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया. सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला मुख्यमंत्री की तरफ से कक्षा नौ तक के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा के बाद लिया गया, क्योंकि शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के लिए योगात्मक मूल्यांकन परीक्षाएं कोरोना वायरस फैलने को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण नहीं ली जा सकीं.

Covid-19 Lockdown: Chhattisgarh में शराब की Home Delivery शुरू, Punjab सरकार भी ले सकती है फैसला

लॉकडाउन (Lockdown) 3.0 में पंजाब सरकार (Punjab Government) शराब (Liquor) की होम डिलीवरी (Home Delivery) की अनुमित दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कर्फ्यू में ढील के दौरान सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक जो दुकानें खोलने की परमिशन है, उसमें शराब की दुकानों को भी खोले जाने की परमिशन दी जाएगी. इसके बाद शाम 6 बजे तक शराब की होम डिलीवरी हो सकती है.

दरअसल, शराब व्यापारियों ने पंजाब सरकार से होम डिलीवरी की परमिशन मांगी है या फिर सरकार को दी जाने वाली लाइसेंस फीस में कटौती की मांग उठाई है. ऐसे में पंजाब सरकार होम डिलीवरी की परमिशन दे सकती है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला 7 मई को होगा.

इधर, छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने राज्य में शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी है. एक ग्राहक एक बार में 5000 ml तक ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है, जिसकी डिलीवरी का शुल्क 120 रुपये होगा.

बता दें कि सोमवार से देश में लॉकडाउन के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई. कोरोना के कारण लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाकर 17 मई तक लागू कर दिया गया है. हालांकि, इस बार बढ़ाए गए लॉकडाउन में कई रियायतें भी दी गई हैं. इनमें शराब की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है. सोमवार से देश के कई शहरों में शराब की दुकानें खुल भी गईं.

चंडीगढ़ में राशन की दुकानों के साथ ही शराब की दुकानों के बाहर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. 23 मार्च से ही बंद चल रही शराब की दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन नजर आई.

Coronavirus Outbreak : सोशल मीडिया पर Anurag Kashyap से भिड़े Ashok Pandit, कहा- थोड़ी मेहनत कर लो

अनुराग कश्यप अक्सर ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं और इसके लिए उन्हें अक्सर विरोध का सामना करना पड़ता है. हाल ही मेंअनुराग कश्यप ने एक ट्वीट में लॉकडाउन के चलते होने वाली दिक्कतों के बारे में लिखा. अनुराग ने लिखा, “लॉकडाउन चलता रहेगा. वो अभी रुकने वाले नहीं हैं. सरकार के पास कोई प्लान नहीं है. कोई रणनीति नहीं है. और पैसा भी नहीं है. अब वक्त है जब सभी पार्टियों, अर्थशास्त्रियों, वैज्ञानिकों और कॉर्पोरेट्स को एक साथ आने की जरूरत है.”

अनुराग ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “…सभी को साथ आकर काम करने लायक एक समाधान खोजने की जरूरत है. इसकी शुरुआत खुद पीएम की तरफ से होनी चाहिए.” अनुराग के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा. एक यूजर ने पूछा कि तुमने इस परेशानी के वक्त में कितना डोनेशन दिया? वहीं दूसरे ने लिखा- क्या आपके पास कोई बेहतर प्लान है? अनुराग के इस ट्वीट पर अशोक पंडित भड़क गए और रीट्वीट करते हुए अपनी बात कही.

अशोक पंडित ने लिखा, “लो कर लो बात ! अपना ज्ञान कभी कबार मोदी जी के अलावा गलती से उनको भी बाटों जो पुलिस, डॉक्टर्स और नर्सों पर थूंकते हैं और पत्थर मारते हैं! थोड़ी मेहनत कर लो. कानून की धज्जियां उड़ाने से हमारी और उनकी भी जान को ख़तरा है. बाकी मोदी जी सम्भाल लेंगे. वैसे आज तो बहुत खुश होगे तुम? #staysafe.

CM Yogi Adityanath को गोली मारने की धमकी देने वाला निकला Bihar Police का जवान, हुआ गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी तनवीर खान को बिहार के नालंदा (Nalanda) से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से हुई है. आरोपी पुलिसकर्मी तनवीर खान को यूपी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

राजगीर के फॉरेस्ट हाउस के पास तैनात बिहार पुलिस के जवान तनवीर खान ने पिछले महीने 24 अप्रैल को फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी थी. इसके बाद दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी और विशाल पांडेय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की. यूपी पुलिस के मामले का खुलासा करने के बाद इस घटना को बिहार पुलिस की वर्दी पर दाग बताया जा रहा है. बताया यह भी जा रहा है कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी तनवीर खान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव का रहने वाला है. वह फिलहाल बिहार पुलिस में तैनात है.

नालंदा के दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर थाने में केस दर्ज है. केस की छानबीन करने के सिलसिले में दिलदारनगर पुलिस नालंदा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी लेकर चली गई

कियारा आडवाणी के बोल्ड अदाओं के फैंस हुए कायल, हॉटनेस देख उफ्फ कर देंगे आप

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपने बोल्ड फोटो वीडियो के लिए जानी जाती है. एक बार फिर उनका सेक्सी  लुक से इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है. हाल ही में उनका ऐसा अवतार देखने को मिला, जिससे वह सभी को अपना दीवाना बना रही है.

बॉलीवुड बिंग नाम के इंस्टाग्राम पेज पर कियारा की एक फोटो शेयर की गई है. इस फोटो में कियारा काफी बोल्ड और स्टाइलिश लग रही है. सभी उनके इस लुक को कफी पसंद कर रहे हैं. कियारा खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट सेक्सी फोटो वीडियो फैंस के साथ शेयर करती है. इंस्टाग्राम पर कियारा अपने वर्कआउट और फिल्मों से जुड़ी अपडेट भी पोस्ट करती हैं.बता दें कि इंस्टाग्राम पर 11.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

 

View this post on Instagram

 

Kiara Advani..Pretty or Not?❤️

A post shared by Bollywood Binge (@bollywoodbinge) on

कियारा ने करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म फगली से की थी. इसके बाद उन्होंने लस्ट स्टोरीज, एम एस धोनी और कलंक जैसी फिल्में की. कबीर सिंह के बाद कियारा काफी फेमस हुई. आने वाले दिनों में कियारा लक्ष्मी बम, शेरशाह और इंदु की जवानी जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी.

 

View this post on Instagram

 

A leaf out of #DabbooRatnaniCalendar! @dabbooratnani @manishadratnani

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

 

View this post on Instagram

 

🌸 @amanbhakriphotography @ekalakhani @akankshagajria @mahesh_notandass

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

 

View this post on Instagram

 

Ciao Como 💋 until next time! @bookingcom #ad

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

Mumbai में 12 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 6 अधिकारी और 40 जवान Quarantine

कोरोना वायरस (Coroanvirus) से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों से नियम का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों पर है. लोगों के सीधे संपर्क में आने के कारण वे कोरोना का शिकार हो रहे हैं. देश के कई शहरों में पुलिसकर्मी कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं. अब मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में तैनात 12 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद 6 अधिकारियों और 40 पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन (Quarantine) कर दिया गया है. इसके अलावा, 55 साल से ज्यादा उम्र के 18 स्टाफ को छुट्टी पर भेज दिया गया है. इससे पहले सोमवार को ही पुणे में कोरोना वायरस से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. 57 साल के सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त ​रविंद्र शिसावे ने बताया कि करीब एक बजे उन्होंने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया. अबतक पुणे (Pune) पुलिस के 12 कर्मियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. पुणे में जिस पुलिसकर्मी की मौत हुई है वो फरासखाना पुलिस स्टेशन में तैनात थे. फरासखाना पुलिस स्टेशन के 20 पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन किया गया है. वहीं, शहर में 60 पुलिसकर्मियों को अब तक क्वारनटीन किया जा चुका है.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministery) के मुताबिक, देश में अब तक कुल 42,533 कोरोना मरीज हैं, जिसमें 29,453 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में 2,553 केस बढ़े हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में लोग कोरोना से ठीक भी रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 1,074 लोग कोरोना से ठीक हुए. जो अब तक का रिकॉर्ड है. कुल मिलाकर देश में कोरोना से 11,706 लोग ठीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि रिकवरी रेट भी बढ़ा है और यह बढ़कर 27.52 फीसदी हो चुका है.