Home Blog Page 223

Coronavirus Outbreak :तिरुपति मंदिर को हुआ 400 करोड़ का नुकसान, कर्मचारियों को दिया पूरी सैलरी देने का भरोसा

श्री वेंकटेश्वर मंदिर का संचालन और देख-रेख करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने 400 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के बावजूद अपने लगभग 23,000 कर्मचारियों के वास्ते वेतन कटौती को लागू नहीं किया है और उसे अगले दो से तीन महीनों के लिए पूरे वेतन का भुगतान करने का भरोसा है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.

TTD के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा 24 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के बाद हर महीने 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.



उन्होंने कहा कि TTD ने एहतियात के तौर पर 20 मार्च से ही मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था.

रेड्डी ने कहा, “गंभीर आर्थिक संकट के बाजवूद टीटीडी अपने सभी स्थायी कर्मचारियों और अन्य कर्मियों, और पेंशनधारियों को अगले दो या तीन महीनों के लिए (पूर्ण) वेतन का भुगतान करने की स्थिति में होगा.”

मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि टीटीडी बोर्ड को आय के वैकल्पिक स्रोतों से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने की उम्मीद है, जैसे कि सावधि जमा (FD) जिसमें 700 करोड़ रुपये का वार्षिक ब्याज मिलता है.

विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में एफडी में 12,000 करोड़ रुपये है. अधिकारी ने बताया कि मंदिर में हर साल लगभग 2.5 करोड़ श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.




दिल्ली (Delhi) में जल्द शुरू हो सकती है मेट्रो सेवा, DMRC के ट्वीट से मिले संकेत…

देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के ट्वीट से ये संकेत मिले हैं कि मेट्रो सेवाएं जल्द शुरू सकती हैं. DMRC ने ट्वीट कर कहा, ‘सुरक्षित संचालन शुरू करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हाउसकीपिंग कर्मचारियों को स्टेशनों पर तैनात किया गया है, ताकि यात्रियों के आवागमन क्षेत्रों और एएफसी गेट्स, लिफ्ट और एस्केलेटरों की सफाई सुनिश्चित की जा सके.

‘जनता कर्फ्यू’ यानी 22 मार्च से ही कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थी.

इससे पहले दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के संचालन के शुरू होने पर यात्रियों के प्रवेश को लेकर CISF ने एक प्रस्ताव तैयार किया था. इस प्रस्ताव में शामिल उपायों के तहत यात्रियों को जांच से पूर्व शरीर पर धारण की गई किसी भी धातु को हटाना होगा. मास्क पहनने के साथ-साथ आरोग्य सेतु ऐप भी मोबाइल में डाउनलोड होना चाहिए. अगर किसी यात्री में फ्लू के लक्षण होंगे तो उसे यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक योजना तैयार की है.

योजना में कहा गया है, ‘आरोग्य सेतु एप्लिकेशन से जारी ई-पास से कोविड-19 के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मेट्रो के उपयोग से रोका जा सकता है. मेट्रो परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा साथ ही हर प्रवेश बिंदु पर हैंडवाश और हैंड सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.’ प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक स्टेशन में प्रवेश से पूर्व थर्मल जांच की जाएगी और जिनका तापमान सामान्य नहीं होगा उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. खांसी, जुकाम जैसे फ्लू के लक्षणों वाले व्यक्तियों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा.

पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने गिरफ्तारी की खबरों के बाद शेयर किया अपना वीडियो और बताया पूरा सच

मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रविवार को पूनम और उनके साथ एक लड़के सैम अहमद के ख‍िलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है. पूनम के साथ मौजूद इस शख्‍स को उनका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है और इन दोनों के ऊपर लॉकडाउन (Lockdown) के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था. पूनम और सैम मरीन ड्राइव पर अपनी महंगी लग्‍जरी कार में बिना किसी वजह के ही घूम रहे थे. इसके बाद ये खबरें भी आईं कि पूनम को उनके इस अपराध के लिए गिरफ्तार भी कर लिया गया है. अब पूनम ने खुद अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस को सच्‍चाई बताई है.




पूनम पांडे ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन डाला, ‘दोस्‍तों मैंने सुना है मुझे अरेस्‍ट कर लिया गया है, जबकि मैंने पिछली रात मूवी मैराथन किया है.’ पूनम अपने इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं, ‘मैंने पिछली रात तीन फिल्‍में एक साथ देखीं. इसमें काफी मजा आया. पर मुझे पिछली रात से ही फोन आ रहे हैं कि मैं गिरफ्तार हो गई हूं और मैंने ऐसा खबरों में भी पढ़ा है. दोस्‍तों मेरी चिंता मत करो मैं अपने घर में हूं और बहुत आराम से हूं. आप सब को प्‍यार.’

जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे और उनके एक साथी रविवार को बिना वजह बाहर घूमते हुए देखे गए. मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. उनके ऊपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया. पूनम और उनके बॉयफ्रेंड सैम पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है.

जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे (Poonam Pandey) मरीन ड्राइव में अपने बॉयफ्रेंड सैम अहमद के साथ लॉकडाउन (Lockdown) के रूल्स को तोड़कर घूम रही थीं. दोनों के घूमने की जानकारी मिलने की बाद पुलिस ने उनकी BMW कार (MH 04 FA 2456) को भी जब्त किया और दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया. बताया जा रहा है कि दोनों इसी गाड़ी में घूम रहे थे.


पूनम पांडे इन दिनों लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं. हाल ही में पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इसके बाद पूनम पांडे के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हुए थे. फोटो में पूनम अपने बॉयफ्रेंड को किस करती नजर आई थीं.

अपने बोल्ड अंदाज के लिए पूनम पांडे अक्सर चर्चा में रहती हैं. 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया के लिए न्यूड होने की बात कहकर पूनम ने खूब चर्चा बटोरी थी.


Coroanvirus in Maharashtra : एक दिन में 53 लोगों की मौत और 1,278 कोरोना केस, कुल आंकड़ा 22 हजार पार

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,278 नए मामले आए हैं, जिससे कुल मामले बढ़कर 22,171 हो गए हैं. वहीं 53 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 832 हो गई. इनमें 7 अधिकारी सहित कुल 72 पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

वहीं, मुंबई में कोविड-19 के 875 नये मामले आने के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 13,564 हुई, 19 और लोगों की मौत के साथ मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 508 हो गई है. रविवार को मध्य मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में 77 कैदी और 26 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

पिछले 24 घंटे में 7 अधिकारी सहित कुल 72 पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. पुलिसकर्मियों में नए मामले सामने आने के साथ ही ये संख्या बढ़कर 786 पर पहुंच गई. इन संक्रमित मरीजों में 88 पुलिस अधिकारी और 698 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं. घातक संक्रमण के चलते अभी तक 7 पुलिसकर्मियों की मौत भी हो चुकी है. उसी के साथ 76 पुलिसकर्मी ठीक हो अपने घर जा चुके हैं. गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों में 330 पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है.

Coronavirus Crisis : CM योगी के इस फॉर्मूले से 90 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

श्रम कानून (Labour Law) में बदलाव के बाद प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने 12 मई से 20 मई तक लोन मेला लगाने का फैसला लिया है. इसके लिए इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लौट रहे प्रवासी मजदूरों और कामगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए 90 लाख नौकरियों की व्यवस्था करने का फ़ॉर्मूला भी दिया है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों में 90 लाख नौकरियों की व्यवस्था का फ़ॉर्मूला सुझाकर इस पर काम करने का निर्देश दिया. दरअसल, उत्‍तर प्रदेश में 90 लाख MSME हैं. इस तरह ऐसी एक इकाई में अगर एक व्‍यक्ति को भी नौकरी दी गई तो 90 लोगों को रोजगार मिल सकेगा.




रविवार को अपनी टीम-11 के साथ हुई बैठक में रोजगार सृजन के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया गया. दरअसल, लॉकडाउन होने के बाद दूसरे राज्यों से यूपी लौट रहे श्रमिकों और कामगारों को नौकरी देना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है. एक आकलन के मुताबिक प्रदेश में लौट रहे कामगारों की संख्या 20 लाख के करीब है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने सभी कामगारों को रोजगार देने के लिए टीम का गठन भी कर दिया है.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभिन्न विभागों ने मिलकर 11 लाख से अधिक लोगों को नौकरी मुहैया कराने के लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली है. साथ ही लॉकडाउन के बीच उद्योगों के संचालन भी शुरू कर दिया है. जब उद्योग और कारखाने चलने लगेंगे तो एक या दो अतिरिक्त नौकरी की व्यवस्था करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि उद्यमियों को आसानी से लोन मिल सके इसके लिए 12 से 20 मई तक लोन मेला लगाया जाए. इसके लिए उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी जरूरी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) ऑटोमोड पर दिए जाएं.

दरअसल प्रदेश में 90 लाख पंजीकृत और गैर पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां हैं. इस तरह अगर एक इकाई भी एक अतिरिक्त नौकरी की व्यवस्था करेगी तो 90 लाख लोगों को नौकरी दी जा सकती है.



Covid-19: Health Ministry ने होम आइसोलेशन के लिए जारी की नई गाइडलाइन, रखी ये शर्त

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन (Home isolation) पर जाने की छूट दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक कुछ शर्तों के साथ कम लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम होम आइसोलेशन में भेजा जा सकता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के कोरोना संक्रमित मरीजों को तीन श्रेणी में बांट दिया है. पहला बहुत कम लक्षण वाले मरीज, जिन्हें कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है. दूसरा ऐसे मरीज जिनमें कोरोना के तीन या चार लक्षण दिखाई देते हैं. इन मरीजों को कोविड हेल्थ सेंटर में रखा जाता है जबकि तीसरे ऐसे मरीज जिनमें कोरोना के सभी लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसे मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में रखा जाता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कम लक्षण वाले कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए 27 अप्रैल को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिसे अब बदल दिया गया है. कोरोना के इन मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है. इस गाइडलाइन में बताया गया है ​अगर हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज के घर पर आइसोलेशन की सुविधाएं हैं तो वो होम आइसोलेशन में जा सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से होम आइसोलेशन की सुविधाओं के बारे में भी साफ किया गया है.

होम आइसोलेशन के लिए क्या है गाइडलाइन
— कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में तभी जा सकता है जब डॉक्टर अपनी रिपोर्ट में मरीज जो घर जाने की इजाजत दे.
— दूसरा मरीज के पास घर पर आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध हो.
— घर पर एक आदमी 24 घंटे उसके साथ रहने वाला होना चाहिए.
— इसके साथ ही अस्पताल के साथ वह हर समय जुड़ा रहना चाहिए और हर छोटी बड़ी दिक्कत की जानकारी अस्पताल को मिलती रहनी चाहिए.
— मरीज के मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु एप भी होना बेहद जरूरी है.
— मरीज को ये शर्त भी माननी होगी कि समय- समय पर उसकी सेहत की जांच की जाएगी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को रिपोर्ट की जानकारी दी जाएगी.
— इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी समय-समय पर कोरोना मरीज की निगरानी करेंगे.
— जो भी मरीज होम आइसोलेशन में जाएगा उसे एक फॉर्म

बॉयफ्रेंड संग Lockdown का उल्लंघन करने पर एक्ट्रेस पूनम पांडे गिरफ्तार, IPC के तहत मामला दर्ज

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए जानी जाती हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. वह अपनी तस्वीरों और वीडियो में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर देती हैं. इसकी वजह से वह अक्सर विवादों और सुर्खियों में रहती हैं. इस बार मुंबई पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव पुलिस ने पूनम पांडे और उनके साथ आए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वह बिना वजह अपनी कार में मरीन ड्राइव पर घूम रही थीं। पुलिस ने पूनम पांडे की कार को जब्त कर लिया है. पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मृत्युंजय हिरेमठ ने बताया, ‘पूनम पांडे और उनके साथ घूम रहे सैम अहमद (46) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 188 तथा राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.’

पूनम पांडे लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रही हैं. हाल ही में उन्होंने चेहरे पर मास्क की तरह रूमाल लपेटकर अपने बॉयफ्रेंड सैम को किस करते हुए फोटो पोस्ट किया था. यह फोटो सोशल मीडिया पर का वायरल हुआ था. साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जीत होने पर न्यूड होने की बात कहकर खूब चर्चा बटोरी थी. वह क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर इस तरह के बयान देती थीं और सेमी न्यूड और बोल्ड वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं.

आपको बता दें कोरोना वायरस महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है. सरकार ने बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रखी है. बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों को अपने घरों में रहने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के संदेश दे रहे हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

Brand New Video ‘VIRGIN’ Check out the Link in my BIO.

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

 

View this post on Instagram

 

Caption this.

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

 

View this post on Instagram

 

‘SUNKISSED’ In love with this Video 😉 Checkout the full version only on my website www.thepoonampandeyapp.com Link in my Bio 😘

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

 

View this post on Instagram

 

‘FANTASY FALLS’ (UNCENSORED) Watch this Video on my Website 😉 www.thepoonampandeyapp.com Link in my Bio 💋

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

 

View this post on Instagram

 

‘PREQUEL’ Unseen footage from NAKED 😉 Only on my website www.thepoonampandeyapp.com Link in bio 💋

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

 

View this post on Instagram

 

‘HELLO KITTY’ Watch me play with my favourite toy 🙂 Full video only on my website www.thepoonampandeyapp.com

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

 

View this post on Instagram

 

‘DIRTY BOMB’ only on my website www.thepoonampandeyapp.com Watch it Now.

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

 

View this post on Instagram

 

MIDNIGHT EROTICA- ‘CHOKING’ Only on my Website Link in my Bio

A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on

अब सीने के X-Ray से होगी Coronavirus से संक्रमित मरीज की पहचान, KGMU के हाथ लगी बड़ी सफलता

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए  लखनऊ के केजीएमयू और अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने मिलकर एक प्रोग्राम तैयार किया है. जिससे सिर्फ सीने यानी छाती का एक्स-रे (X-Ray ) देखकर यह पता चल पाएगा कि मरीज कोरोना संक्रमित है या नहीं.



केजीएमयू (KGMU) ने प्रदेश के तमाम जिलों से कोविड मरीजों का छाती का एक्स-रे मंगाकर इस पर काम शुरू किया है, जो जल्द ही क्लीनिकल ट्रायल में जाएगा. चीन और अमेरिका के बाद केजीएमयू जल्द ही एक्स-रे देखकर कोविड मरीजों की पहचान करेगा. एक्स-रे से ना सिर्फ कोविड मरीजों का पता चलेगा बल्कि फेफड़े के संक्रमण से यह भी पता लग पाएगा कि मरीज कब और कितनी जल्दी ठीक हो सकता है.

आपको बता दें कि जब चीन में रैपिड टेस्ट कम हो रहे थे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह तरीका कारगर साबित हुआ था. इस मॉडल में कोविड-19 (Covid-19) रोगियों की पहचान करने का काम अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और कुछ अन्य देशों भी कर रहे हैं. अब जल्दी भारत में केजीएमयू में यह शुरू होने जा रहा है.




Lockdown 3.0 के बाद खुलने वाली फैक्ट्रियों के लिए ये हैं दिशा-निर्देश

लॉकडाउन (Lockdown) के बाद ढील के दौरान देश में दो तीन फैक्ट्रियों/औद्योगिक प्लांट में हुए हादसे के बाद इन औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए केंद्र की ओर से विस्तार से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. वैसी औद्योगिक इकाइयों जो खतरे की कैटेगरी में आती हैं उसे लेकर सरकार ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है. National Disaster Management Authority की ओर से जारी इन दिशा-निर्देशों में जिला प्रशासन की भूमिका तय की गई है.

सामान्य दिशा-निर्देश

1-लॉकडाउन खुलने के बाद जब औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी तो पहले सप्ताह को फैक्ट्री में ट्रायल पीरियड या टेस्ट रन पीरियड माना जाएगा. फैक्ट्री प्रबंधन सभी सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे और पहले ही सप्ताह में उत्पादन के उच्च लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे.

2-खतरे की आशंका को कम करने के लिए वैसे कर्मचारियों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है, जो विशेष मशीनों पर काम करते हैं. ऐसे कर्मचारी/स्टाफ/इंजीनियर मशीनों से आने वाली विचित्र आवाजें, विचित्र बदबू, खुली तारें, वाइब्रेशन, लीक, धुएं का ध्यान रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मरम्मत करवाएंगे, अथवा प्लांट को बंद करवाएंगे.

3-सभी मशीनों का समय-समय पर सुरक्षा मानकों के मुताबिक निरीक्षण किया जाएगा.

4-यदि किसी कारखाने में कोई तकनीकी समस्या हो और स्थानीय स्तर पर उसका निदान मुश्किल हो तो फैक्ट्री प्रबंधन को जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क करना चाहिए.

विशेष उद्योगों के लिए दिशा-निर्देश

1-कच्चे माल के स्टोरेज की जांच की जाए. इसका ध्यान रखा जाए कि लॉकडाउन के दौरान कच्चे माल में कोई खराबी तो नहीं आई. सामान खराब होकर जहरीला तो नहीं हो गया.

2-वैसे कच्चे माल की जांच जो लॉकडाउन के दौरान खुले रह गए थे. क्या इन सामानों में कोई रासायनिक प्रक्रिया की वजह से जहरीला पदार्थ तो नहीं बन गया. रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल से पहले जांच होनी जरूरी है.

3- स्टोरेज एरिया में रोशनी और हवा के आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए.

4-सप्लाई पाइपलाइन/वॉल्व्स/ कन्वेयर बेल्ट की जांच होनी चाहिए. बता दें कि विशाखापट्टनम में वॉल्व्स में खराबी आने से ही गैस लीक की घटना हुई थी.

निर्माण इकाइयों के लिए दिशा निर्देश

1-फैक्ट्री को चालू करने से पहले पूरे औद्योगिक परिसर का सेफ्टी ऑडिट किया जाए.

2-सभी पाइप, उपकरण और डिस्चार्ज लाइन की उचित सफाई की जाए. जरूरत के मुताबिक एयर प्रेशर और वाटर प्रेशर से सफाई की जाए.

3-बॉयलर/ फ्यूरेंस को इस्तेमाल करने से पहले पूरी तरह से चेक किया जाए.

4-ध्यान रखा जाए कि सभी प्रेशर और टेम्प्रेचर से जुड़ी मशीनें ठीक से काम कर रही हैं.

5-ज्वलनशील और जहरीले पदार्थों के संबंध में बेहद सावधानी का ध्यान रखा जाएगा. इन मशीनों को शुरू करने से पहले पूरी एहतियात बरती जाएगी.

6- इस बात की व्यवस्था की जानी चाहिए कि जरूरत पड़ने पर आपातकालीन टीम/ एक्सपर्ट प्रोफेशनल की टीम जल्द से जल्द घटनास्थल तक पहुंच सके.

मजदूरों/वर्करों के लिए दिशानिर्देश

1-फैक्ट्री परिसर में चौबीसों घंटे सैनिटाइजेशन प्रक्रिया चलती रहती चाहिए. लंच रूम, कॉमन रूम, मीटिंग हॉल को हर दो से तीन घंटे के बाद सैनिटाइज किया जाएगा.

2-औद्योगिक परिसर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का दिन में दो बार तापमान चेक किया जाएगा.

3-जिन कर्मचारियों/मजदूरों में कोई भी असामान्य लक्षण दिखे उन्हें काम पर नहीं आना चाहिए.

4-सभी कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर्स, ग्लव्ज और मास्क की व्यवस्था की जाएगी.

5- कोरोना संक्रमण से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं, मजदूरों स्टाफ को इस बात की जानकारी देना.

6-वर्क फ्लोर और डाइनिंग हॉल में फिजिकल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था करना

7-यात्रा करने वाले सभी स्टाफ को 14 दिनों के लिए क्वारनटीन किया जाएगा.

8-वैसी फैक्ट्रियां जो 24 घंटे काम करती हैं वहां, हर शिफ्ट में एक घंटे का फासला हो.

9-प्रबंधकीय और प्रशासनिक सेवा के लिए काम कर रहे लोग एक शिफ्ट में कुल क्षमता का 33 प्रतिशत ही मौजूद रहेंगे.

10-जहां तक संभव हो स्टाफ/मजदूर वर्क स्टेशन शेयर नहीं करें.