Home Blog Page 232

Ramdan 2020: कर्नाटक, केरल में चांद का हुआ दीदार, देश के कुछ हिस्सों में शनिवार से शुरू होगा रमजान

इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र माने जाने वाला रमज़ान (Ramdan) का पाक महीना कल से शुरू हो रहा है.  आज यानी 23 अप्रैल शाम को केरल में चांद का दीदार हो गया है. चांद दिखने के साथ ही केरल, कर्नाटक और दक्षिण भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को रोजे का पहला दिन होगा.

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, कर्नाटक के उड्डपी और दक्षिणा कन्नड़ जिलों में गुरुवार शाम चांद दिख गया है. चांद दिखने के बाद कल यानी 24 अप्रैल से रोजा शुरू हो जाएंगे. वहीं देश के बाकी हिस्से में 25 अप्रैल से रमज़ान शुरू होंगे.

दरअसल, सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले रमजान शुरू होते हैं और ईद भी एक दिन पहले मनाई जाती है. ऐसे में दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में सऊदी के साथ ही रमजान शुरू होते हैं. जबकि भारत के बाकी राज्यों में एक दिन बाद रमजान और ईद मनाई जाती है.

इस बार रमजान लॉकडाउन (Lockdown) में पड़ रहा है. इसलिए ख़ास एहतियात बरतने की जरूरत है. कई इस्लामिक धर्म गुरुओं और संगठनों में फतवा जारी कर लोगों को लॉकडाउन में रमजान में रोजे रखने और इबादत करने का तरीका बताया है.

देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है, क्योंकि लॉकडाउन लगा हुआ है, लिहाजा सभी घरों में रहकर ही इबादत करें. मस्जिदों में 5 लोगों को नमाज पढ़ने की परमिशन है. इससे ज्यादा लोग इकठ्ठा न हों. सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए लोग घर में ही रमजान के पवित्र महीने में इबादत करें. हालांकि ईद को लेकर बाद में ऐलान किया जाएगा. देवबंद के पूर्व मोहातिम (वाइस चांसलर) मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी का कहना है कि जिस तरह से मौजूदा हाल में हम लोग पांचों वक्त की नमाज़ घरों में पढ़ रहे हैं, ठीक उसी तरह से तरावीह भी घरों में पढ़ी जा सकती है. इसमे कोई हर्ज नहीं है. दीनी लिहाज़ से भी ऐसी कोई बात नहीं है कि घरों में अगर तरावीह पढ़ी गई तो उसका उतना सवाब नहीं मिलेगा. इसलिए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें.

एएमयू में उर्दू डिपार्टमेंट के चैयरमेन डॉ. राहत अबरार का कहना है कि आने वाले रमज़ान में घरों पर ही तरावीह पढ़ें. लेकिन ध्यान रहे कि लॉकडाउन का भी पालन होता रहे. 5-6 लोग से ज़्यादा एक साथ तरावीह न पढ़ें. जितनी जरूरत रमज़ान में तरावीह पढ़ने की है उतनी ही जरूरत लॉकडाउन का पालन करने की भी है.

COVID-19 Outbreak : प्रवासियों को घर भेजने में मदद कर सकती है यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि लॉकडाउन (Lockdown) के कारण अन्य राज्यों के यूपी में फंसे लोगों को यदि उनके गृह राज्य की सरकार वापस बुलाने का निर्णय लेगी तो प्रदेश सरकार इसकी अनुमति देते हुए ऐसे लोगों को वापस भेजने में सहयोग करेगी. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई है.

ग़ौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते यूपी में अन्य राज्यों के कई प्रवासी लोग फंसे हैं. इनमें मजदूरों की संख्या ज्यादा है. कुछ दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने भी कहा था कि केंद्र से अनुमति मिले तो प्रदेश में फंसे प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने पर विचार किया जा सकता है. कुछ इसी तरह का बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर की ओर से कहा गया है. बयान के मुताबिक अगर राज्य सरकारें प्रवासियों को बुलाने का निर्णय लेंगी तो यूपी सरकार इस काम में जरूर सहयोग करेगी.

अभी हाल में  प्रदेश सरकार  ने राजस्थान के कोटा में फंसे सैकड़ों छात्रों को यूपी बुलाया था. छात्रों को कोटा से लाने के लिए 300 से ज्यादा बसें भेजी गई थीं. हालांकि इस पर जमकर राजनीति भी हुई और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो यहाँ तक कह दिया कि लॉकडाउन में किसी को नहीं बुलाया जाना चाहिए. अगर ऐसी बात है तो प्रवासी मजदूरों को क्यों छोड़ा जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले महीने दिल्ली से सटे गाजियाबाद बॉर्डर (Ghaziabad Border) पर अचानक हजारों मजदूर इकट्ठा हो गए थे जो अपने घर जाने के लिए लॉकडाउन के बीच निकल पड़े थे. यूपी सरकार ने बसों का इंतजाम कर इन सभी लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया था.

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ( Coronavirus) तेजी से पांव पसार रहा है. सूबे में अब तक साढ़ें 14 सौ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस (Dedly Virus) की चपेट में आ चुके हैं. प्रदेश में सबसे ज्यादा 324 संक्रमित लोग आगरा में हैं और दूसरे पायदान पर राजधानी लखनऊ (Lucknow) है, जहां 170 लोग संक्रमित हैं. बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 112 नए मरीज मिले. संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकासेंदु अग्रवाल (Dr. Vikasendu Agrawal) ने बताया कि आगरा (Agara) में अब तक 324, लखनऊ में 170, गाजियाबाद (Ghaziabad ) में 48, नोएडा (Noida) में 103, लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) में 4, कानपुर (Kanpur) में 81, पीलीभीत (Pilibhit) में 2, मुरादाबाद (Moradabad) में 94, वाराणसी (Varanasi) में 19, शामली (Shamali) में 26, जौनपुर में (Jaunpur) 5, बागपत (Bagput) में 15, मेरठ (Meerut) में 82, बरेली (Bareli)में 6, बुलंदशहर (Bbulandshahr)  में 22, बस्ती (Basti) में 20, हापुड़(Hapud) में 18, गाजीपुर(Ghazipur) में 6, आजमगढ़ (Azamghadh) में 7, फिरोजाबाद (Firozabad) में 65, हरदोई (Hardoi) में 2, प्रतापगढ़ (Pratapgadh) में 6, सहारनपुर (Saharanpur) में 8, शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में 1, बांदा (Banda) में 3, महाराजगंज (Maharajganj ) में 6, हाथरस (Hathras) में 4, मिर्जापुर (Mirjapur) में 3, रायबरेली (Raibareli) में 43 लोग संक्रमित हैं.

Delhi : जहांगीरपुरी की एक ही गली में 46 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने से हड़कंप, पूरा इलाका सील

दिल्ली (Delhi) के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाके में एक ही गली के 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इलाके के एच ब्लॉक (H-Block) की गली में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एच ब्लॉक की तीन गलियों को 14 अप्रैल को पहले ही सील कर दिया गया था. पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है.

जहांगीरपुरी में यह तीसरा बड़ा कोरोना पॉजिटिव मामला पाया गया है. इससे पहले जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक से 31 मामले सामने आए थे. दूसरा जहांगीरपुरी थाना इलाके में पुलिस स्टाफ में एक ASI की पत्नी समेत कुल 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.अब तक सिर्फ जहांगीरपुरी के अलग-अलग इलाकों से 89 केस सामने आ चुके हैं.

वहीं, बुधवार को जामा मस्जिद (Jama Masjid) इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. ये जामा मस्जिद के गली चूड़ी वालान का मामला है. बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य विदेश से लौटा था. उसके बाद परिवार के सदस्यों में संक्रमण फैला. टेस्ट के बाद परिवार के 18 में से 11 सदस्य पॉजिटिव पाए गए.

दरअसल, गली चूड़ी वालान (Churiwalan) में तीन भाइयों की ज्वाइंट फैमिली रहती है, जिसमें 18 सदस्य हैं. परिवार का एक सदस्य विदेश से लौटा था. उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उसका इलाज मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में चल रहा है. इसके बाद सबने प्राइवेट लैब में अपना कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसके बाद 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

दिल्ली के शहादरा (Shahdara) इलाके में 1 ही गली में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन 7 लोगों में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात ASI भी शामिल है. दरअसल, इस गली में 11 मार्च को 67 साल के एक बुजुर्ग की मौत हुई थी..वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन्हीं बुजुर्ग के परिवार के 6 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आई.

दिल्ली के ही महरौली (Mehrauli) इलाके के लेक व्यू अपार्टमेंट  (Lake View Appartment) को सील कर दिया गया है. यहां रहने वाली एक स्वस्थ्यकर्मी और उनका ससुर कोरोनो पॉजिटिव पाया गया था. इनके परिवार के 9 लोगों में कोरोना के लक्षण हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों लोग कोरोना के लक्षण होने के बाद भी रोजमर्रा के काम कर रहे थे. अपार्टमेंट में करीब 250 लोग रहते हैं.

Coronavirus Impact : सरकारी कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, डेढ़ साल तक नहीं बढ़ेगा DA

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Governemnt Employees) के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की तीन अतिरिक्त किश्तों पर रोक लगाने का फ़ैसला किया गया है. इसमें इस साल 1 जनवरी से लागू की गई 4 फ़ीसदी की महंगाई दर भी शामिल है. कैबिनेट की मुहर के बाद इसका ऐलान पिछले महीने की 13 तारीख़ को किया गया था. हालांकि सरकार ने ये साफ़ किया है कर्मचारियों को वर्तमान दर के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलता रहेगा. महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 17 फ़ीसदी है.

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस साल 1 जनवरी , 1 जुलाई और अगले साल 1 जनवरी से मिलने वाले महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्तें कर्मचारियों को नहीं दी जाएगी. दरअसल सरकार साल में दो बार महंगाई दर की समीक्षा कर उसमें बढ़ोत्तरी करती है. इसमें बढ़ी हुई दर के साथ पहली किश्त 1 जनवरी से तो दूसरी 1 जुलाई से लागू होती है. सरकार के आदेश का मतलब ये हुआ कि अब कर्मचारियों के महंगाई दर की अगली समीक्षा अगले साल 1 जुलाई के बाद ही की जाएगी और कर्मचारियों (Employees) और पेंशनभोगियों (Pensioners)  को वर्तमान दर 17% की हिसाब से ही महंगाई भत्ता मिलता रहेगा.

आदेश में ये भी साफ़ किया गया है कि अगले साल 1 जुलाई के बाद भी कर्मचारियों को उन दिनों का बकाया नहीं दिया जाएगा जितने दिनों तक महंगाई भत्ता बढ़ाया नहीं जाएगा. हालांकि कर्मचारियों को सरकार ने आश्वासन ज़रूर दिया है कि अगले साल 1 जुलाई के बाद समीक्षा किए जाने के दौरान इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि इस अवधि में नहीं बढ़ाई गई दर को भी शामिल किया जाए.

 

COVID-19 Lockdown के बीच PM मोदी 27 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) कोरोना वायरस (Cronavirus) के प्रकोप और लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति पर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए बैठक करेंगे.केंद्र सरकार राज्यों से मिले फीडबैक (Feedback) के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार करेगी.

ग़ौरतलब है कि 14 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद ही केंद्र सरकार ने 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला लिया था. इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी. इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सहमति दी थी.

आपको बता दें कि  2 अप्रैल को प्रधानमंत्री न  राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की थी. इस दौरान कोरोना वायरस के संकट, लॉकडाउन और मौजूदा हालात पर की गई थी. आगामी 27 अप्रैल की सुबह तीसरा मौक़ा होगा जब पीएम मोदी कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मुद्दे पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे.

वर्कआउट करती नजर आईं सनी लियोनी, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफ़ी ऐक्टिव हैं. अक्सर वे अपनी फ़ोटोज और विडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फ़ैन्स बेहद पसंद करते हैं.

लेकिन कोरोना वायरस के कर देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी के वर्कआउट का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उनका एक बार फिर बोल्ड अवतार देखने को मिला है. सनी लियोनी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

 इस वीडियो में सनी 80 के दशक के रेट्रो स्टाइल में नजर आ रही हैं. सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”कुछ मस्ती प्लान है! वीडियो आएगी.”




 

View this post on Instagram

 

Hmmm…something fun planned!! Video to come!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

इसके बाद सनी ने एक और वीडियो शेयर किया. जिसमें एक तरफ उनकी भाभी भाभी करिश्मा वोहरा एरोबिक करते नजर आईं दूसरी तरफ खुद सनी लियोनी. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सनी ने लिखा है, ”सभी को गुड मॉर्निंग. हम सभी इस समय एक दूसरे से दूर हैं लेकिन यह वीडियो बनाकर मैं खुश हूं और मेरी भाभी भी बहुत अच्छी हैं, मेरा भाई आपको अपने जीवन में पाकर भाग्यशाली है.”

आपको बता दें कि रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट रह चुकी सनी लियोनी ने साल 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद से वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.



Uttar Pradesh में Coroanvirus के मरीजों की संख्या 1449 हुई, पिछले 24 घंटे में 112 केस आए सामने

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1449 हो गई है. बुधवार को 112 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए. बताया जा रहा है कि 1255 केस एक्टिव हैं और अब तक 21 लोगों की मौत हुई है. वहीं, मंगलवार को 153 नए मामले सामने आए थे. राज्य में सबसे ज्यादा केस आगरा में हैं. यहां करीब 306 मामले हैं.

आपको बता दें कि देश में कोरोना के कुल 20 हजार 471 मरीज हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 652 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (Maharshtra) में हैं. वहीं, दिल्ली (Delhi) से ज्यादा गुजरात (Gujarat) में मरीज हो गए हैं. गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार के पार पहुंच चुकी है.

 

 

Monalisa का ये वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 देश में लॉकडाउन के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों इस वीडियो को काफ़ी पसंद भी कर रहे हैं.

दरअसल मोनालिसा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा के ‘पापा’ उनसे पूछते हैं मैंने सुना है तुम आजकल सिगरेट पीने लग गई हो इस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं..ये बात बिल्कुल गलत है..आपको किसने बोल दिया. इसके बाद फिर बैकग्राउंट से उनके ‘पिता’ की आवाज आती है और वह कहते हैं, जाओ 10 रुपये लो और दुकान से मेरे लिए एक सिगरेट लेकर आओ..इस पर एक्ट्रेस कहती हैं पांच और दो सिगरेट 15 की हो गई है..इसके बाद वह सॉरी कहने लगती हैं क्योंकि उनका झूठ पकड़ा जाता है.

 

View this post on Instagram

 

Main To Nahi Piti …. 🚬… 🤦‍♀️🤦‍♀️🤦‍♀️ #lol #laugh #smile #enjoy #fun #quarantine #stayhome

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,”मैं तो नहीं पिटी.” उनके इस वीडियो को  फैन्स काफ़ी पसंद कर रहे हैं साथ ही वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं.  ग़ौरतलब है कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, कन्नड़ ओडिया, तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

COVID-19: पिछले 24 घंटों में Mumbai में 232 नए मामले, Maharashtra में मरीज़ों की संख्या पहुंची 5649

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र (maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 431 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है.जिससे राज्य में कोविड-19 (COVID-19) के मामले बढ़कर 5649 हो गए हैं और अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है. बुधवार को जो 18 मौतें हुई हैं उसमें 10 मौत मुंबई में हुई हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक राज्य में इलाज के बाद 789 मरीज रिकवर हुए हैं. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं.

वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 232 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत की मौत हुई है. मुंबई में अब तक कुल 3683 मामले सामने आए हैं और 161 लोगों की मौत हुई है.

बीएमसी ने बताया कि मुंबई के धारावी में नौ नए केस के सामने आए हैं. इस इलाके में कोविड-19 के अब तक 189 केस सामने आ चुके हैं. वहीं अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा पुणे के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यहां दो लोगों की बुधवार को मौत हुई है. पुणे जिले में 57 लोगों की मौत हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक राज्य में 109072 लोगों को होम क्वॉरन्टीन किया गया है और 8051 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंन्टीन में रखा गया हैं. राज्य में अब तक कुल 90223 टेस्ट किए गए हैं.

देश में कोरोना वायरस के मामले बुधवार को बीस हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं. कोविड-19 के मामले बढ़कर 20471 हो गए हैं. इसमें 15859 एक्टिव केस हैं. वहीं अब तक 3959 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं. वहीं अब तक 652 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है.

COVID-19 : कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर हुई 17.48 फीसदी

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि के बीच राहत की बात यह है कि इससे निजात पाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर 14.75 प्रतिशत थी जो मंगलवार को बढ़कर 17.48 फीसदी हो गयी.


देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1329 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पास पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 44 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 600 के पार हो गया है.


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम पांच बजे जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है. पूरे देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 18985 मामलों की पुष्टि हुयी है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं. कोरोना वायरस से अब तक 603 लोगों की मौत हुयी है.

इस दौरान कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 718 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 3260 पर पहुंच गयी है.

देश में तीन ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 28 दिनों से कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. इनमें राजस्थान (Rajsathan) का प्रतापगढ़ जिला भी शामिल हो गया है.  इसके अलावा देश के 23 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में 61 जिले ऐसे हैं जिनमें पिछले 14 दिनों से कोरोना के नये मामले सामने नहीं आ रहे हैं और अब इनमें चार जिले और जुड़ गये हैं जिनमें महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर (Latur), उस्मानाबाद (Osmanabad), हिंगोली (Hingoli) और वासिम  (Washim) शामिल हैं.

इसके अलावा पहले हरियाणा (Hariyana) का भिवानी (Bhivani) जिला उन जिलों में शुमार था जहां पिछले 14 दिनों से कोई मामला नहीं था लेकिन अब वहां कोरोना वायरस का मामला देखने को मिला है.

लव अग्रवाल (Lav Agarwal) ने बताया कि देश में कोरोना की स्थिति के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr. Harsh Varshan) ने देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों को उनके अस्पतालों में रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है क्योंकि अनेक रक्त विकारों जैसे थैलेसीमिया(Thalassemia), हीमोफीलिया (Haemophilia) और सिकल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia )में लगातार रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है. रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ई-रक्त पोर्टल (E-Blood Portal) बनाया है. इस पर रक्त संबंधी जानकारी मिलती रहेगी.