Home Blog Page 231

Disha Patani ने शेयर किया अपना डांस VIDEO, Tiger Shroff की मां आयशा और बहन ने किया ये कमेंट, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Bollywood Actress Disha Patani) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. लॉकडाउन (Lockdown)  के भी उन्होंने अपना एक डांस वीडियो (Dance Video)  शेयर किया है. इस वीडियो में दिशा शॉर्ट ड्रेस में डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस को देख टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मां आयशा और बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट कर उनके डांस की तारीफ की है.

दरअसल दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘बागी 3’ के गाने ‘डू यू लव मी’ की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है. जो उनके फ़ैन्स को बेहद पसंद आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

#doyouloveme 🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा के इस वीडियो पर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, ”अमेजिंग.” तो वहीं टाइगर की बहन कृष्णा ने दिशा की तारीफ करते हुए लिखा, ”क्वीन.”  इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लोग जमकर दिशा के डांस की तारीफ़ कर रहे हैं.

आपको बता दें कि दिशा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मलंग’ (Malang) ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म में दिशा के अलावा आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू( Kunal Khemu) नजर आए थे. इस फिल्म में दिशा की एक्टिंग की भी खूब सराहना हुई. अब एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में दिशा, सलमान खान (Salman Khan), रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Sunny Leone ने शेयर किया पति Daniel Weber का वीडियो, बताई ये सच्चाई

सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अभी कुछ दिनों पहले सनी के पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) ने सनी के लिए वीडियो शेयर कर उनको आलसी बताया था और इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सनी अच्छा खाना नहीं बनाती हैं. सनी ने उस वक्त कहा था कि वह इसका बदला लेंगी और अब सनी ने अपना बदला पूरा कर लिया.

सनी लियोनी ने डेनियल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खाना बनाते हैं, लेकिन वो पूरा खाना जला हुआ है. वह पूरे दिन लेटे रहते हैं और टीवी देखते हैं और सिर्फ सेल्फी लेते हैं.

सनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ये है डेनियल की सच्चाई.

 

View this post on Instagram

 

Here you go guys… the truth!! @dirrty99 lounging around and resting!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी और डेनियल का ये वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है. दोनों आम पति-पत्नी की तरह एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं.




डेनियल ने वीडियो शेयर किया था जिसमें वह सनी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. डेनियल बताते हैं कि सनी सुबह उठ जाती हैं और वह बहुत अच्छा खाना बनाती हैं. हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं. वह उनके हर काम में मदद करती हैं.

इन बातों को बोलने के दौरान डेनियल के हाथों में प्लेकार्ड्स नजर आ रहे हैं, जिसमें इसके उलट बातें लिखी हुईं. जिसमें लिखा है, ‘मेरी मदद करिए. वह हमेशा सोती रहती है. वह बिल्कुल भी अच्छा खाना नहीं पकाती हैं और बहुत ही आलसी है. हमेशा पयजामे में रहती हैं. दिनभर सिर्फ सेल्फी क्लिक करती रहती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Just a quick update from Sunny and I !!! Hope your all safe and doing as well as we are 😁

A post shared by Daniel “Dirrty” Weber (@dirrty99) on




Alia Bhatt ने Varun Dhawan को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, एक्टर बोले- ‘थैंक यू अम्मा’

Bollywood Actor वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. वरुण की सबसे खास दोस्त और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी उनको बर्थडे विश किया है, लेकिन आलिया ने एक बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम(Instagram) में एक इंस्टा स्टोरी अपलोड की है और उसमें एक फोटो लगाई है. यह फोटो फिल्म फेयर अवार्ड के दौरान की है. इसमें आलिया और वरुण धवन साथ में खड़े हुए हैं. आलिया ने इस फोटो में लिखा कि मोस्ट एंटरटेनिंग अवार्ड जाता है वरुण धवन को. इसके बाद उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरे स्वीट चाइल्ड. तुम हमेशा ऐसे ही लोगों के दिलों में बने रहो. इसके बाद में आलिया ने फोटो में लिखा कि मैं तुम्हे लॉकडाउन पर सबसे बड़ा वर्चुअल हग सेंड कर रही हूं.

आलिया की पोस्ट पर वरुण धवन ने मजेदार अंदाज में लिखा कि आपका बहुत बहुत शुक्रिया अम्मा, आप अपनी कृपा दृष्टि इसी तरह से मुझ पर बनाए रखें. आलिया और वरुण के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और वरुण धवन दोनों ने ही 2012 स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था. इसके बाद दोनो  कलंक, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी कई फ़िलों में नज़र आए.

Coronavirus Outbreak : 24 घंटे में Coronavirus के 1,752 नए केस, कुल मामलों की संख्या बढ़कर हुई 23,452, ठीक होने की दर 20.57%

देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सरकार भी देश में इस संक्रमण (Covid 19) से निपटने के लिए पूरी निगरानी कर रही है. शुक्रवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (ICMR) ने संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की. इसमें बताया गया कि 24 घंटे में देश में 37 लोगों की मौत हुई है. देश में पिछले 24 घंटे में 1752 नए केस सामने आए हैं. इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 23,452 हो गई है. देश में अब तक 723 लोगों की मौत हुई है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देश में 24 घंटे में 491 मरीज ठीक हुए हैं. कुल मरीजों के ठीक होने की संख्‍या 4814 हो गई है. देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर अब 20.57 फीसदी हो गई है.


स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय (Health Ministry) के अनुसार पिछले 28 दिनों में देश में 15 और जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया केस सामने नहीं आया. अब तक देश के 80 जिले ऐसे हैं, जिनमें पिछले 14 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के एक भी नया केस नहीं आया है.

Uttar Pradesh : CM योगी आदित्‍यनाथ के इस कदम की प्रियंका ने की सराहना, कहा- यूपी सरकार को साधुवाद

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के निर्देश दिए हैं. शुक्रवार को टीम-11 के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों व उनके परिवार को वापस लाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए. इसपर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा क‍ि हम लगातार इस मुद्दे पर जोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘अन्य राज्यों में फंसे यूपी के कुछ मजदूरों को वापस लाने की पहल पर उप्र सरकार को साधुवाद. हम लगातार इस मुद्दे पर ज़ोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है. इसे पूरी तरह से सफल होने के लिए बाकी मजदूरों के लौटने के लिए भी योजना बनानी जरूरी है.’

 दरअसल, योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अन्‍य राज्‍यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए अलग-राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर इसका पूरा रोडमैप बनाकर तीन दिन में उनके समक्ष पेश किया जाए. बता दें लॉकडाउन के दौरान अभी तक पांच लाख मजदूर यूपी में आ चुके हैं. एक अनुमान के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में अभी भी 10 लाख मजदूर फंसे हैं.

मुख्यमंत्री ने सभी राज्यों में तैनात नोडल अफसरों से सभी मजदूरों की वापसी चरणबद्ध तरीके से कराने के लिए रोडमैप मांगा है. पहले उन लोगों की वापसी की जाए जो लोग अलग-अलग राज्यों में क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं. उन्हें वापस लाकर उनका स्वास्थ्य परिक्षण करवाकर मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भी क्वारंटाइन किया जाए. इसके बाद वे मजदूर आएंगे, जो काम धंधा बंद होने की वजह से अपनी-अपनी जगह फंसे हैं. यूपी में वापसी पर भी मजदूरों को मेडिकल जांच के बाद क्वारंटाइन में रखा जाएगा. इतना ही घर वापसी के बाद उनके लिए रोजगार की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं.

Coronavirus Lockdown: कॉन्स्टेबल ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, डिलीवरी के बाद महिला ने अपने बच्चे को दिया उसी का नाम

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक मां ने अपने नवजात बच्चे का नाम दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल के नाम पर ही रख दिया. ऐसा महिला ने इसलिए किया क्योंकि कॉन्स्टेबल दयावीर सिंह (Dayavir Singh) ने ही उन्हें इस लॉकडाउन के समय में डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचाया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉन्स्टेबल दयावीर सिंह ने कहा कि, ‘मुझे खुशी है कि मैं उस समय में उनकी मदद कर सका. मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दिल्‍ली पुलिस के इंसानियत के तमाम किस्‍से सामने आ रहे हैं, जिसमें गर्भवती महिलाओं को अस्‍पताल पहुंचाने के अलावा अपनी ही जीप में डिलीवरी कराने जैसी घटानाएं  शामिल है. हालांकि कोरोना की जंग में दिल्‍ली पुलिस के कई जवान पॉजिटिव पाए गए हैं तो काफी संख्‍या में जवानों को क्‍वारंटाइन किया गया है.

आपको बता दें कि  गुरुवार को कोविड-19 (COVID-19) के 128 नए मामले सामने आए और इस वायरस के संक्रमण से 2 लोगों की मौत हुई. दिल्ली में दो नए कंटेनमेंट जोन की पहचान की गई है. लिहाजा अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोनों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई है, इसमें 1518 मामले सक्रिय हैं. 808 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कुल आंकड़ों में 50 मौतों की संख्या भी शामिल है.

ग़ौरतलब है देश और दुनिया में कोविड-19 (COVID-19) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इस जानलेवा वायरस से शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में एक लाख 83 हजार 336 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शुक्रवार शाम 5 बजे तक देश में कोविड-19 से संक्रमण के 23,452 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 4,813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. अब तक देश में कोरोना वायरस से 724 लोगों की मौत हो चुकी है.

आज से गैर जरूरी सामान की दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की छूट, 50% स्टाफ कर सकेगा काम

केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) लागू कर रखा है जो 3 मई तक चलने वाला है. इस बीच गृह मंत्रालय (Home Ministery) ने एक बड़ा अहम आदेश जारी किया है. जानकारी के मुताबिक देश में आज से तमाम दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है. दुकानों में सिर्फ पचास फीसदी स्टाफ ही काम कर सकेगा.

हालांकि अभी शॉपिग कॉम्प्लेक्स और मॉल इत्यादि को खोले जाने की इजाजत नहीं दी गई है. उम्मीद की जा रही है कि देश में कल से व्यावसायिक गतिविधियां कुछ रफ्तार पकड़ सकेंगी. गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से सभी तरह के प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे सिर्फ जरूरी सामान जैसे सब्जी, फल, दवाई और किराना की दुकानों को ही खोलने की इजाजत दी गई थी.

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुए आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने आवासीय कॉलोनियों के समीप बनी दुकानों और स्टैंड-अलोन दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है जो नगरपालिका निगमों और नगर पालिकाओं की सीमा के भीतर आती हों. लेकिन इस इजाजत के साथ गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तें भी लागू की हैं.

शर्तों के मुताबिक सभी दुकानें संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत होनीं चाहिए. दुकानों में सिर्फ आधा स्टाफ ही काम कर सकेगा. सटाफ द्वारा मास्क लगाना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों को भी निभाना होगा.

देशभर में आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू, PM मोदी ने Tweet कर दी बधाई

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर और लॉकडाउन (Lovckdown) के बीच मुसलमानों का रमजान (Ramadan) का पवित्र महीना शनिवार से शुरू हो रहा है. शुक्रवार को चांद देखा गया और इसी के साथ ही रमजान की घोषणा हो गई और शनिवार से इस पवित्र महीने की शुरुआत होगी. इस बीच रमजान शुरू होने पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई नेताओं ने मुबारकबाद भी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान का महीना शुरू होने पर ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा, ‘रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं. यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा की प्रचुरता लेकर आए. हम कोरोना के खिलाफ के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल करेंगे और एक स्वस्थ ग्रह बनाएंगे.’


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हर किसी को रमजान मुबारक. मैं रमजान के इस महीने में सभी के लिए शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

 

इस बार का रमजान ऐसे समय पड़ रहा है जब देश में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन है. इस पवित्र महीने को लेकर केंद्र और सभी राज्य सरकारों ने खास तैयारी की है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी रमजान शुरू होने पर लोगों को बधाई दी है.


रमजान का महीना शुरू होते ही नेताओं की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि वह लोगों की अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

Uttar Pradesh : 61 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1510 हुई , 80 पत्रकारों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना (COVID-19)  संक्रमित मरीजों की संख्या 1510 गई है. इस समय कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 1,280 है. प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘इस समय तक प्रदेश में संक्रिय मामलों की संख्या 1,280 हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 1,510 हैं. जबकि 206 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं तो 24 लोगों की मौत हुई है.’ वहीं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राजधानी में कराये गये पत्रकारों के कोरोना परीक्षण की रिपोर्ट आ गई है. 80 पत्रकारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.


उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना की वजह से 24 लोगों की मौत हो चुकी है. अलीगढ़, बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर ,लखनऊ और फिरोजाबाद में अब तक कोरोना से 1-1 मौत, तो मेरठ और कानुपर में 3-3 , मुरादाबाद में 5 और आगरा में 7 मौत हुई हैं.

अमित  मोहन प्रसाद ने कहा, ‘ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हमारी पूरी कोशिश है कि हम लोगों को सही समय पर सही चिकित्सा दें ताकि वे उपचारित होकर, स्वस्थ होकर घर लौट सकें.’ उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात या उनके संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 938 है. साथ ही कहा कि इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सावधान रहना है.

प्रमुख सचिव ने कहा, ‘लोग चेहरे को ढक कर रह रहे हैं, मास्क लगा रहे हैं. हमें इसका भी लाभ मिल रहा है. यही वजह है कि संक्रमण की दर स्थिर हो गई है.’ उन्होंने जांच के बारे में बताया कि कल कुल 3,737 नमूने विभिन्न प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गए. कल प्रयोगशालाओं ने रिकॉर्ड 3,955 नमूनों की जांच की. प्रमुख सचिव ने बताया कि पृथक वार्ड में 1,584 मरीज हैं जबकि 11,826 मरीज पृथकवास में हैं. हमारे पास इस समय 16,869 पृथक बेड हैं जबकि दस हजार आइसोलेशन बेड हैं.

वहीं अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को लोकभवन में लखनऊ के 83 पत्रकारों का कोरोना परीक्षण कराया गया था, जिसमें से आज 80 पत्रकारों की रिपोर्ट आ गई है और सभी निगेटिव है. अभी तीन पत्रकारों की रिपोर्ट आना बाकी है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कहने पर राज्य सरकार ने लखनऊ के पत्रकारों के उनकी इच्छानुसार कोरोना परीक्षण करने के आदेश मंगलवार को दिये थे.

Maharashtra में अब प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, ICMR ने दी इजाजत

महाराष्ट्र (Maharashtra) में अब कोरोना मरीजों का इलाज प्‍जाज्मा थेरेपी (Plasma therapy) से हो सकेगा. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने महाराष्ट्र सरकार को अनुमति दे दी है. ICMR ने बुधवार को मुंबई में कोविड-19 के मरीजों का उपचार प्रायोगिक तौर पर प्लाज्मा विधि से करने की अनुमति दी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी.

राजेश टोपे ने उस गणितीय शोध को भी निराधार बताया जिसमें अनुमान लगाया गया था कि राज्य में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 5,600 से बढ़कर 30 अप्रैल तक 42,000 हो जाएगी. उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों के प्लाज्मा (रक्त का एक हिस्सा) में कुछ एंटीबॉडी होते हैं. इन लोगों के प्लाज्मा का अति सावधानी से उपयोग करने पर अच्छे परिणाम मिले हैं.”

महाराष्ट्र ने ICMR  से प्लाज्मा उपचार की अनुमति मांगी थी. टोपे ने कहा, “हमें आईसीएमआर से प्रायोगिक तौर पर प्लाज्मा विधि से उपचार करने की अनुमति मिल गई है.” अप्रैल के अंत तक राज्य में संक्रमण के 42,000 मामलों का अनुमान करने वाले गणितीय शोध पर मंत्री ने कहा, ‘उस शोध के कुछ वैज्ञानिक आधार हैं लेकिन उसके हिसाब से राज्य में कोविड-19 के मामले 3.8 दिन में दोगुने होने चाहिए जबकि वर्तमान में संक्रमण के मामले सात दिन में दोगुने हो रहे हैं.’

शोध में यह भी कहा गया है कि वर्तमान स्थिति बरकरार रहेगी जो कि गलत है. राज्य में संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) की संख्या 14 से घट कर पांच हो गई है. टोपे ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है इसलिए लोगों को इस शोध पर ध्यान नहीं देना चाहिए और चिंता नहीं करनी चाहिए.