Home Blog Page 230

अक्षय तृतीया पर अपनाएं ये उपाय तो होंगी सभी कामनाएँ पूरी, जानें पूजा विधि, मंत्र एवं महत्व

कहते हैं कि अक्षय का अर्थ है जिसका क्षय न हो, यानी जो अनंत हो। लोगों के ज़हन में अक्षय तृतीया को लेकर कई सवा होते हैं, जैसे अक्षय तृतीया के दिन किस देवी-देवता की उपासना की जाए? क्या उपाय करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होंगे? और कैसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी?

सूर्य देव को अघ्र्य दें
जानकार बताते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन की शुरुआत सूर्य देव को अघ्र्य अर्पण करके करनी चाहिए, ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी. इसके साथ ही यदि गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है. मान्यता है कि इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से सूर्य भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

ऐसे करें मां लक्ष्मी का ध्यान 
आदि शंकराचार्य के कनकधारा स्तोत्रम सुने या फिर ध्यान करें. अपनी सारी इच्छा को लिखें और मां लक्ष्मी के सामने रखें यह एक बहुत ही कारगर उपाय है, इससे मां लक्ष्मी मनोकामना पूरी करती हैं.




दान जरूर करें, जल पिलाएं
अक्षय तृतीया पर दान अवश्य देना चाहिए, इस दिन प्यासे को जल पिलाने से बहुत पुण्य मिलता है. जल से संबंधित दान का भी प्रावधान है जैसे घड़ा, सुराही और आज के परिपेक्ष में देखें तो पानी की बोतल, वाटर फिल्टर एवं जल रखने वाले पात्र देने चाहिए.

अक्षय तृतीय पर क्या करें उपासना

  • सूर्य देवता के सम्मान में ओम नमो भगवते रामचंद्राय का 108 बार जाप करें.
  • चंद्र देवता के सम्मान में ओम नमो भगवते वासुदेवाय का 108 बार जाप करें.
  • रामचरित मानस या भगवत् गीता का पाठ करें.

देवी गौरी का तृतीया तिथि से संबंध है तो आप इनकी भी पूजा कर सकते हैं इस मंत्र के साथ ‘सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते.

बताया जाता है कि इसी दिन राजा युधिष्ठिर को भगवान सूर्य से अक्षय पात्र मिला था. इसी दिन निर्धन सुदामा, अपने सखा श्री कृष्ण से उनके राजा बनने के बाद पहली बार मिलने गए थे. निर्धनता के कारण श्री कृष्ण के लिए सुदामा चावल लेकर गए. वह कृष्ण को वह चावल देते हैं और अपने निर्धनता के बारे में कुछ नहीं बताते हालांकि वह बताना चाहते थे. पर जब अपने घर वापस आए तो उन्होंने पाया कि उनकी झोपड़ी की जगह एक महल खड़ा हुआ था. मान्यता तो यह भी है कि शंकराचार्यचार्य ने इसी दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ किया था.


Coronavirus Outbreak : 24 घंटों में हुई 49 लोगों की मौत, कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर पहुंची 26496

देश में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और  दिल्ली (Delhi) सहित कई राज्यों में आंकड़े बढ़ने से देश में संक्रमितों की संख्या 26 हजार 496 पहुँच गई है. तो वहीं अबतक 824 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि  5804 लोगों के ठीक होने की बात सामने आई है.

स्वास्थय मंत्रालय (Health Ministery) से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र (Maharashtra) में 323, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 99, गुजरात (Gujarat) में 133, दिल्ली (Delhi) में 54, तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 23, तेलंगाना (Telangana)में 26, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में 31, कर्नाटक (Karanataka) में 18, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 27, पंजाब (Punjab) में 17, पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 18, राजस्थान (Rajasthan) में 33, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में 6, हरियाणा (Hariyana) में 3, केरल (Kerala) में 4, झारखंड (Jharkhand) में 3, बिहार (Bihar) में 2, असम (Assam), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), मेघालय (Meghalaya) और ओडिशा (Odisha)में 1-1 मौत हुई है.

इस बीच कुछ राज्यों ने लॉकडाउन (Lockdown) की शर्तों में ढील देने की शुरुआत कर दी है.  केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministery) द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में कुछ राज्यों ने कहा कि वे वस्त्र, मोबाइल फोन, हार्डवेयर और कॉपी-किताब की दुकानों सहित अन्य चीजों की दुकानें खोलने के लिए कदम उठा रहे हैं.

हालांकि, यह छूट बड़े बाजारों, शॉपिंग मॉल, कोविड-19 (COVID-19) के ‘हॉटस्पॉट’ तथा निषिद्ध क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर लागू नहीं होगी. हालाँकि ग्रामीण क्षेत्रों में शापिंग मॉल में स्थित दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई है. तो वहीं सिगरेट और शराब की दुकानें  बंद रहेंगी, साथ ही ई कॉमर्स साइटों के जरिए गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर रोक जारी रहेगी.

स्वास्थय मंत्रालय ने बताया कि रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की दर गिरकर छह प्रतिशत पर आ गई है जो देश में 100 मामले आने के बाद सबसे कम है. देश में अब तक 5.8 लाख जांच हुई हैं. राजस्थान सहित कुछ राज्यों की आपत्ति के बाद केंद्र सरकार ने चीन की दो कंपनियों से मंगाई गईं त्वरित जांच किट (Rapid Testing Kit) के उपयोग पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. राज्यों ने कहा था कि ये किट त्रुटिपूर्ण हैं और गलत परिणाम दे रही हैं.

सनी लियोन ने लॉकडाउन के बीच शेयर की अपनी फोटो, लिखा- 4 मई के सपने देख रही हूं…

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन (Lockdown) के बीच सनी लियोन (Sunny Leone) ने इंस्टाग्राम पर अपनी फ़ोटो शेयर की है।ब्लू मोनोकिनी में नजर आ रही सनी की अदाएं देखते ही बन रही हैं। सनी लियोन की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा  हैं, साथ ही फ़ैन्स इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.






सनी लियोन ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “4 मई के सपने देख रही हूं. गर्मी का 12वां दिन.” एक्ट्रेस ने इस फोटो को चंद मिनट पहले ही शेयर किया है, लेकिन फोटो पर अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं. इससे पहले सनी लियोन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें एक्ट्रेस फैंस को अपने सिग्नेचर स्टेप्स सिखाती दिखाई दे रही थीं.उनके इस वीडियो को भी लोगों ने काफ़ी पसंद किया था.

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी सनी फैंस से जुड़ी हुई हैं। वहीं अगर उनके आपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला’ (Kokokola), ‘रंगीला’ और ‘वीरामादेवी’ में अपना जलवा बिखेरती दिखाई देंगी.


नोरा फतेही के डांस ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. लॉकडाउन के बीच नोरा फतेही ने अपने इंस्टा ग्राम अकाउंट से एक थ्रोबैक डांस वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनके जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं.

नोरा फतेही के इस वीडियो अबतक इसे 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है. वीडियो में नोरा के जबरदस्त डांस मूव्स उनके फ़ैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. दरअसल यह वीडियो उनकी कुछ वक्त पहले रिलीज हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 का है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए नोरा ने बताया कि फिल्म में यह उनकी एंट्री सीन है.

 

View this post on Instagram

 

Look at me go!! Yass!! Im so proud of myself.. this entry of mine in SD3 is SAVAGE and FIERCE AF!😍 the day i went to set and saw these outstanding dancers and how technically superior they were to me i was like OH HELL NO.. i cannot do this…i was so nervous dancing with them..i didnt think i would be able to match up! But i pushed cuz i wanted to prove to myself and to everyone that i have no limitations if i dont give up! when i finally saw the end result I couldn’t believe that that was ME pulling off this style and these moves! Bravo Noriana.. im glad i got out of my comfort zone and managed quiet well! Im genuinely so proud of myself and to me this is a lil achievement in my journey as an aritst..the sky is the limit guys dont let nothing stop you!!! FYI This is the actual track which we danced on which was later changed in the edit! I think the original track adds more fire and personality to the whole thing dont u think? 😉☺️ Shoutout to the royals and the choreographers who were so patient with me @rahuldid @iamkrutimahesh and @remodsouza sir! Shoutout to @marcepedrozo for making me look good Shoutout to @anups_ for helping me get the audio right! #selflove #selfappreciation #motivation #sd3 #streetdancer3d

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on


नोरा ने इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक डांस वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो के जरिए उन्होंने ने टिकटॉक पर एंट्री ली है. जिसमें वे एक बार फिर अपने डांस से सभी को इंप्रेस करती नज़र आ रही हैं. वीडियो में नोरा ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद ही ख़ूबसूरत और काफी हॉट लग रही हैं. वहीं बात करें उनकी फिल्मों की करें तो नोरा आखिरी बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे.

 

View this post on Instagram

 

Wow so many norianas 😍 Here goes my tik tok debut! Follow me now #itsnoriana #norafatehi #babyboychallenge

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

सपना चौधरी ने शेयर किया धमाकेदार डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है. जिसे न सिर्फ़ लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं बल्कि जमकर शेयर भी कर रहे हैं. इस वीडियो को 47000 से ज़्यादा लोग लाईक कर चुके है. सपना को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फ़ॉलो करते हैं। इस वीडियो में वे स्टेज पर जबरदस्त धूंधट डांस करती नज़र आ रही हैं.

दरसल सपना इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा: “जैसे मैं अपने पुराने वीडियो को देख कर आप सब को याद कर रही हूं, खुश हो रही हूं, आप भी अपने परिवार के साथ अपने घर पर पुरानी तस्वीरें देखें, यादें ताजा करें और सब साथ मुस्कुराएं. अपने बड़े बुजर्गो का ध्यान रखें, घर पे साथ मिलके काम करें. मुश्किल है ये वक्त, आए सब मिलकर इंसान होने का फर्ज निभाएं.”

 

View this post on Instagram

 

जैसे मैं अपने पुराने videos ko देख कर आप सब को याद कर रही हूँ, खुश हो रही हूँ, आप भी अपने परिवार के साथ अपने घर पर पुरानी तस्वीरें देखे, यादें ताज़ा करे और सब साथ मुस्कुराए । अपने बड़े बुजर्गो का ध्यान रखे, घर पे साथ मिलके काम करे। मुश्किल है ये वक्त, आए सब मिलकर इंसान होने का फ़र्ज़ निभाए 🙏🏼 #desiqueen #positivevibes #thankgod #desiqueensapna #publiclove

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

आपको बता दें कि अपने करियर की शुरुआत एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ करने वाली सपना ‘बिग बॉस 11’ के साथ ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं.

Lockdown सख्त होने से पहले Tamil Nadu में दुकानों पर उमड़ी भीड़, Social Distancing की उड़ीं धज्जियां

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के प्रमुख शहरों में शनिवार को खरीदरी के लिए लोग बड़ी संख्या में किराने और सब्जियों की दुकानों पर एकत्र हुए. इस दौरान सोशल डिस्टैंंसिंग (Social Distancing) के नियमों को भी ताक पर रखा गया. जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी (K Palaniswami) ने कहा कि कि तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक सब्जी और किराने की दुकानें खुली रहेंगी. सरकार ने राजधानी चेन्नई समेत अन्य जगहों पर लॉकडाउन (Lockdown) को और सख्त करने का ऐलान किया था. जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी देखी गई.

शनिवार सुबह हजारों की संख्या में लोग किराने और सब्जियों की दुकानों में पहुंच गए ताकि किराने के सामान, सब्जियों और अन्य बुनियादी चीजों का स्टॉक किया जा सके. इस दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए सोशल डिस्टैंसिंग (Social Distancing)  के नियमों का भी जमकर उल्लंघन हुआ.

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को चेन्नई(Chennai) समेत मदुरै (Madurai), कोयंबटूर (Coimbatore), सलेम (Salem) और तिरुपुर (Tiruppur) में चार दिन के लिए लॉकडाउन को और कड़ा करने की शुक्रवार को घोषणा की थी. इस दौरन, सभी किराना दुकानें और निजी इकाइयां बद  रहेंगी. सरकार ने निर्देश दिया था कि इस दौरान, सिर्फ मोबाइल वेजिटेबल आउटलेट और रेस्तरां से खाने की ऑनलाइन डिलिवरी की अनुमति होगी. हालांकि, अस्पताल की दुवा दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे.

तमिलनाडु भारत में कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक है. राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 1,755 से ज्यादा मामले आए हैं जबकि 22 लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना से सबसे ज्यादा चेन्नई प्रभावित है. य़हां 452 संक्रमण के मामले में हैं. वहीं, कोयम्बटूर में 141, तिरुपुर में 110, मदुरै में 56 और सलेम में 30 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

 

 

Coronavirus Outbreak : Gujarat में सामने आए 256 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 3071

गुजरात (Gujarat) में शनिवार को कोरोना वायरस  (Coronavirus) के 256 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department)  के अधिकारी के मुताबिक़  राज्य में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 3,071 हो गई है. अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की वजह से  6 और लोगों की जान गई है.राज्य में कोविड-19 (Covid-19) से अबतक 133 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 256 नये मामलों में 182 संक्रमित अकेले अहमदाबाद (Ahmedabad) के हैं जबकि सूरत (Surat) में 34 और वडोदरा (Vadodara) में 7 और मरीज मिले हैं. जिसके चलते अहमदाबाद में कोविड- 19 मरीजों की संख्या 2,003 तक पहुंच गई है.

ग़ौरतलब है कि गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 अप्रैल को 617 से दोगुनी बढ़कर 17 अप्रैल तक 1,272 पर पहुंच गई थी लेकिन इसके बाद के छह दिनों में 23 अप्रैल तक यह दर धीमी हो गई और स्वास्थ्य विभाग के आंकलन के मुताबिक इस दौरान 1,352 मामले सामने आए. गुजरात में 24 अप्रैल की शाम तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,815 थी.

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि (Jayanti Ravi )  ने बताया, “ कोविड-19 मरीजों की संख्या 13 अप्रैल के बाद 617 से दोगुनी बढ़कर 17 अप्रैल को 1,272 हो गई थी जो कि काफी तेज वृद्धि थी.” हालांकि आंकड़ों के मुताबिक 17 अप्रैल के बाद से 23 अप्रैल तक छह दिनों में मामलों के दोगुना होने की दर धीमी हुई जब यह मामले 1,272 से बढ़कर 2,624 हुए. इसमें बताया गया कि राज्य में सबसे अधिक मामले 18 अप्रैल को खत्म हो रहे 24 घंटों में सामने आए जब 332 लोग कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए.

Maharshtra में COVID-19 का क़हर जारी, सामने आए 811 नए मामले आए, गुजरात में मरीज़ों का आंकड़ा पहुंचा 3000 के पार

कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार देश में बढ़ते जा रहे हैं. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के आंकड़े बढ़कर 24942 हो गए हैं. इसमें से 18953 एक्टिव केस हैं और 5210 लोग इलाज के बाद रिकवर हो गए हैं. देश में अब तक 779 लोगों की इस वायरस के वजह से मौत हो गई है. पिछले 24 घंटे में 1490 नए केस सामने आए और 56 लोगों की मौत हुई है.

देश में महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात  (Gujarat) में संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. महाराष्ट्र में जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 7000 के पार पहुंच गई है तो वहीं गुजरात में यह आंकड़ा  2 हजार को पार कर गया है.

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 811 नये मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,628 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department)  के मुताबिक राज्य में कोविड-19 (COVID-19) से 22 और लोगों की मौत हुई है जिससे अबतक इस संक्रमण से जान गंवाने वाले की संख्या 323 तक पहुंच गई है. विज्ञप्ति के मुताबिक शनिवार को 119 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. इस प्रकार राज्य में अब तक 1,076 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

गुजरात में आज कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कुल कोरोना मामले अब 3071 हो गए हैं. इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी है.

Uttar Pradesh : 24 घंटे में कोरोना के 177 नए मामले, 1793 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) को एक महीने पूरे हो चुके हैं. लेकिन दिन-ब-दिन नए मामले सामने आए हैं. शनिवार को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में पिछले 24 घंटों के भीतर अप्रत्याशित रूप से कोरोना के 177 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं.

शनिवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1793 हो चुकी है. राज्य में फिलहाल कोरोना के 1505 एक्टिव केस बताए गए हैं. यूपी में अब तक कोरोना के 261 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. हैरान करने वाली एक बात यह भी है कि राज्य में कोरोना के कुल 1793 मामलों में से 1040 केस का संबंध तबलीगी जमात के लोगों से है.

राज्य में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 27 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से 1-1 मरीज की मौत बस्ती(Basti), वाराणसी (Varanasi), बुलंदशहर (Bulandshahr), फिरोजाबाद (Firozabad), अलीगढ़ (Aligarh)  और लखनऊ (Lucknow) में हुई है. जबकि मेरठ में 4, मुरादाबाद में 6, आगरा में 8 और कानपुर में 3 लोगों की मौत हुई है.

उत्तर प्रदेश में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर आगरा शहर में देखने को मिला है. आगरा (Agara) में अब तक कोरोना के 371 मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नंबर आता है जहां अब तक कोरोना के 193 मरीज सामने आए हैं. तीसरे नंबर पर कानपुर (Kanpur) है जहां कुल 149 केस रिपोर्ट हुए हैं. चौथे नंबर दिल्ली (Delhi) से सटा गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha) है जहां 113 कोरोना के केस सामने आए हैं.

“छलनी के दोष सूपा के दियाई, बा करेजा त विधायक और कलक्टर के साज अ”

बिहार की पूर्व और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भोजपुरी में ट्विट द्वारा बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि कंहा के इंसाफ बा, छलनी के दोष सूपा के दियाई? इन्हाँ गजबे राज चलता. एमएलए गईलन आपन लईका के लियाए कोटा. पास देहलन कलक्टर के आदेश पर एसडीओ, अब पोल खुलत ता गाज गिरल ड्राइवर पर. खेला सभे बुझता. बा करेजा एमएलए और कलक्टर के साज. सब चलती कमजोर लोगन पर चली?” (यह कंहा का इंसाफ है कि छलनी का दोष सूप को दिया जाएगा? यह गजबे चल रहा है एमएलए अपने लड़के को लाने कोटा गए. पास कलक्टर के आदेश पर एसडीओ ने दिया. और अब पोल खुल रहा है तो गाज ड्राइवर पर गिरा दिया. यह खेल सबको पता चल रहा है. अगर हिम्मत है तो एमएलए और कलक्टर को सजा दें. सब हुकुम कमजोर लोगों पर ही चलेगा.)

राबड़ी देवी ने यह राजनीतिक मोर्चा तब खोला है जब भारतीय जनता पार्टी के हिसुआ विधायक और विधानसभा में अपने पार्टी के सचेतक अनिल सिंह द्वारा अपने पुत्र को कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोटा राजस्थान से ले आने के बाद पहले विधायक को पास निर्गत करनेवाले नवादा सदर अनुमंडल अधिकारी अनु कुमार, फिर विधायक के वाहनचालक शिवमंगल चौधरी और विधायक के सुरक्षाकर्मियों शशि कुमार और राकेश कुमार को निलंबित कर दिया.

इस मामले में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्‍ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने सरकार से पूछा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बीजेपी विधायक पर कोई कारवाई नहीं और मुलाजिमों को सजा क्यों? सरकार का इतना पक्षपाती रवैया क्यों? बड़े अफ़सरों को बचाओ, छोटे कर्मचारियों को फंसाओ यही सरकार की नीति रही है.

इस प्रकरण ने निलंबन की एक श्रृंखला शुरू कर दी है.

निलंबन एकबिहार सरकार ने मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवादा सदर अनुमंडल दंडाधिकारी अनु कुमार को निलंबित कर दिया था. इनका निलंबन नवादा के जिलाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर की गई थी जिसके अनुसारअनुमंडल दंडाधिकारी ने पास निर्गत करने से पहले आवेदन की पूरी तरह से छानबीन नहीं की और अन्तर्राज्यीय पार निर्गत कर दिया. जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में अनुमंडल दंडाधिकारी को गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी.

निलंबन दोविधानसभा अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए विधायक के परिचालक शिवमंगल चौधरी से स्पष्टीकरण माँगा था, परन्तु इसके स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर निलबंन का आदेश जारी कर दिया गया. नियमानुसार, वाहनचालक को राज्य से बाहर जाने के पहले विधानसभा सचिवालय से अनुमति लेनी पड़ती है परंतु शिवमंगल चौधरी कोटा जाने के पहले अनुमति नहीं ली और यही निलंबन का आधार बना.

निलंबन तीनचार —-विधायक अनिल सिंह की सुरक्षा में तैनात दोनों सुरक्षा कर्मियों को पुलिस विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया. नवादा के एसपी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया था परंतु इसका उचित जवाब नहीं देने के कारण दोनों अंगरक्षकों शशि कुमार और राजेश कुमार को एसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया है. सुरक्षाकर्मी बिना किसी सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिए विधायक के साथ कोटा गए थे. निलंबन अगला किसका ?

इस प्रकरण में अब तक अनुमंडल अधिकारी, वाहनचालक और दो सुरक्षाकर्मी सहित चार कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं. सवाल यह उठता है कि क्या विधायक की सरकारी गाड़ी के परिचालक शिवमंगल चौधरी अपने मर्जी से कोटा ले गए थे? क्या विधायक के सुरक्षाकर्मी अपने मर्जी से विधायक के साथ कोटा गए थे. जब विधायक के वाहनचालक और सुरक्षाकर्मीयों को कारण बताओ नोटिस के द्वारा स्पष्टीकरण माँगा गया तो विधायक से क्यूँ नहीं मांगी गई कि सरकारी वाहन का दुरुपयोग अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए कैसे किया? क्या सरकारी वाहन को राज्य से बाहर ले जाने की पूर्व सुचना विधानसभा सचिवालय में दी गई थी? यदि नहीं, तो एकसमान काम के लिए वाहनचालक और सुरक्षाकर्मी निलंबित किए जा सकते हैं तो यह कार्रवाई माननीय विधायक अनिल सिंह पर भी होनी चाहिए.

बासा के सूत्रों की मानें तो नवादा सदर के अनुमंडल अधिकारी को यह आदेश जिलाधिकारी ने दिया था (हालाँकि इसका कोई लिखित साक्ष्य नहीं है). पर सवाल यह उठना लाजिमी है की क्या एक समान कार्य के लिए दो अलगअलग दंडविधान नीतीश राज में चलता है? यदि ऐसा है तो राबड़ी देवी ने जो आरोप लगाया वह सही प्रतीत होता है किनीतीश राज में कमजोर लोगों पर ही सारा जोर चलता है. उन्होंने नीतीश कुमार को चुनौती दिया है कि अगर बा करेजा एमएलए और कलक्टर के साज. इस निलंबन की चरम परिणति विधायक के निलंबन के साथ ही ख़त्म होगी, पर यह भविष्य की गर्त में है कि राजनीति अपना कौन सा रंग दिखाती है.

अब देखना होगा कि नीतीश कुमार राजधर्म निभाते हैं या गठबंधन धर्म?

मुकेश कुमार

(लेखक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में मीडिया के पीएचडी स्कॉलर हैं. यह लेखक के निजी विचार हैं )