Home Blog Page 234

COVID19 : Coronavirus संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार, 519 की मौत

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और 1324 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16116 हो गयी तथा 31 और लोगों की मौत के बाद अब तक Coronavirus के संक्रमण से 519 लोगों की मौत हो गयी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार शाम जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है. देश में संक्रमण के अब तक कुल 16116 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज भी शामिल हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 31 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 519 हो गया है.

इसबीच कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 287 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 2302 पर पहुंच गयी है.  कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 328 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 3651 हो गये. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 10 लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 211 हो गयी है. राज्य में 365 लोग इस संक्रमण से स्वस्थ भी हुए हैं.

संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 186 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 1893 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. राजधानी में कुल 72 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

इसके बाद गुजरात में संक्रमितों की संख्या में भी वृद्धि देखी गयी और यह 332 नये मरीजों के साथ 1604 हो गयी तथा 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 58 पहुंच गयी है. मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखी गयी और वहां 52 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1407 हो गयी है जबकि राज्य में एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या 70 हो गयी है.

तमिलनाडु में 49 नये संक्रमित सामने आये हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1372 हो गई हैं तथा राज्य में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. राजस्थान में 122 नये मामले सामने आये हैं और इनका आंकड़ा बढ़कर 1351 हो गया है. राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गयी और 11 पर रही. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या एक हजार को पार कर चुकी है और वहां अब तक 1084 लोग संक्रमित हुए हैं तथा तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 17 पर पहुंच गया है. तेलंगाना में अब तक 844 लोग संक्रमित हुए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है. केरल में 400 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है.

वहीं आंध्र प्रदेश में 603 और कर्नाटक में 384 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 15 और 14 लोगों की मौत हुई है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 341 है और पांच लोगों की मौत हुुई है. इसके अलावा पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में तीन, बिहार और झारखंड में दो-दो तथा ओडिशा, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

Covid-19 : भारतीय नौसेना के 26 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई में भारतीय नौसेना (Indian Navy) के कम से कम 26 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. भारतीय सशस्त्र बलों में इस बीमारी का यह पहला बड़ा मामला है.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी संक्रमित नाविक साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे (INS Angre) में सेवारत हैं और उनका एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक सूत्र ने बताया, ‘‘संक्रमित नाविकों की संख्या 26 है.’’ नौसेना ने संक्रमित नाविकों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है.

ग़ौरतलबहै कि दुनियाभर की कई नौसेनाएं कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रही हैं. विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट (USS Theodore Roosevelt) में सवार एक नाविक ने विषाणु के 500 मामलों की जानकारी दी. फ्रांसीसी नौसेना भी इस महामारी की चपेट में आई है.

सूत्रों ने बताया कि संक्रमितों में से 25 नाविक आईएनएस आंग्रे परिसर के भीतर ऐसी आवासीय इमारत में रह रहे थे जिनमें एक कमरे की आवासीय इकाइयां रिपीट एक कमरे की आवासीय इकाइयां हैं जबकि एक नाविक अपने घर में अपनी मां के साथ रहता है. सूत्रों ने बताया कि नाविक की मां भी संक्रमित पाई गई हैं.

बताया जा रहा है कि सेना आवासीय परिसर में रह रहे सभी लोगों की विषाणु के लिए जांच कर रही है उसे ‘‘नियंत्रित क्षेत्र’’ घोषित कर दिया गया है जबकि उच्च आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार आईएनएस आंग्रे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

देश में COVID-19 से मरने वालों की संख्या 480 हुई, संक्रमितों की संख्या पहुंची 14,378

देश में COVID-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं. उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. एक व्यक्ति विदेश चला गया है. इन मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

शुक्रवार शाम से 28 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें मध्यप्रदेश के 12, महाराष्ट्र के सात, दिल्ली के चार, गुजरात के तीन और जम्मू कश्मीर और बिहार का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं.संक्रमण के कारण देश में हुई कुल 480 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 201 लोगों की मौत हुई. उसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 पर और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई.

संक्रमण से तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 14-14 लोगों की मौत हुई है. पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की, राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है. जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं. झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अद्यतन हुए आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है. देश में संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में 3,323, उसके बाद दिल्ली में 1,707, तमिलनाडु में 1,323 , मध्य प्रदेश में 1,310 हैं. राजस्थान में 1,229, गुजरात में 1,099 और उत्तर प्रदेश में 849 मामले हैं.

कोरोना वायरस के तेलंगाना में 766 मामले हैं, आंध्र प्रदेश में 572 और केरल में 396 मामले हैं. कर्नाटक में कोरोना वायरस के 359, जम्मू कश्मीर में 328, पश्चिम बंगाल में 287, हरियाणा में 225 और पंजाब में 202 मामले हैं.

बिहार में संक्रमण के 83 और ओडिशा में 60 मामले सामने आए हैं. उत्तराखंड में 40 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 36-36 लोग संक्रमित हैं. असम में अब तक 35 मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के झारखंड में 33 मामले, चंडीगढ़ में 21 और लद्दाख में 18 मामले हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 12 मामले सामने आए हैं.

2021 में सबसे ज्यादा व्यस्त रहेगी Indian Cricket Team,जानें पूरा शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League, IPL) के अनिश्चितकाल तक टलने और अन्य श्रृंखलाओं पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए संभव है कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को साल के बाकी महीनों में मैदान पर बहुत कम समय बिताने को मिले, लेकिन 2021 का साल उसके लिये बेहद व्यस्त हो सकता है जिसमें विराट कोहली की टीम को लगभग 15 टेस्ट मैच खेलने पड़ सकते हैं.

टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भारतीय टीम का वर्ष 2020 का कार्यक्रम बहुत व्यस्त नहीं था जिसमें उसे केवल पांच टेस्ट (Test) मैच खेलने थे जिसमें से दो टेस्ट (New Zealand) वह पहले ही खेल चुका है. उसे नवंबर – दिसंबर में आस्ट्रेलिया (Australia)  दौर में चार टेस्ट (Test) मैच खेलने हैं जिसका आखिरी टेस्ट अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में खेला जाना है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हालांकि इस श्रृंखला (Series) को लेकर भी आशंका जताई जा रही है.

भारत को इस साल अधिकतर सीमित ओवरों के मैच ही खेलने हैं. उसने अभी तक इस वर्ष जो 16 मैच खेले हैं उनमें छह वनडे (ODI) और आठ T20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं. भारत को आस्ट्रेलिया (Australia) में अक्टूबर – नवंबर में होने वाले T20 विश्व कप से पहले भी सीमित ओवरों के ही मैच खेलने हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council,ICC) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (FTP) के अनुसार भारतीय टीम को तीन वनडे और इतने ही T20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिये जुलाई में श्रीलंका(Sri Lanka) दौरे पर जाना है जबकि अगस्त में उसे जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से उसकी सरजमीं पर तीन वनडे (ODI) खेलने हैं.

इसके बाद सितंबर में एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन होना है जो कि वनडे टूर्नामेंट हैं. भारत को अक्टूबर में इंग्लैंड की तीन वनडे (ODI) और तीन T20 के लिये मेजबानी करनी है जबकि टी20 विश्व कप से पहले वह मेजबान आस्ट्रेलिया(Australia) से तीन T20 मैच खेलेगा.

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के आस्ट्रेलिया में ही रुकी रहेगी जहां उसे चार टेस्ट (Test) और तीन वनडे (ODI) मैच खेलने हैं. कोहली की टीम नया साल आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ही मनाएगी.

इसका मतलब है कि भारतीय टीम वर्ष 2021 में शुरू से ही व्यस्त हो जाएगी. भारत को स्वदेश लौटने पर पांच टेस्ट मैचों के लिये इंग्लैंड की मेजबानी करनी है. जनवरी से मार्च तक होने वाली यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का हिस्सा है. भारतीय टीम इसके बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) से भी तीन वनडे मैच खेलेगी.

इसके तुरंत बाद आईपीएल (IPL) शुरू हो जाएगा जो डेढ़ महीने से भी अधिक समय चलेगा. जून में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है जिसकी अंकतालिका में भारत अभी शीर्ष पर काबिज है और उसके फाइनल में जगह बनाने की संभावना है.

इससे भारत का विदेशी दौरा भी शुरू हो जाएगा जिसमें उसे श्रीलंका में तीन T20 खेलने और फिर अगस्त से सितंबर तक इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां पांच टेस्ट (Test) मैचों की श्रृंखला होनी है. कोहली की टीम अक्टूबर में तीन वनडे (ODI) और तीन T20 के लिये दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की मेजबानी करेगी. इसके बाद भारतीय सरजमीं पर ही T20 विश्व कप खेला जाना है.

भारत को नवंबर – दिसंबर में दो टेस्ट (Test) और तीन T20 के लिये न्यूजीलैंड (New Zealand) की मेजबानी करने के बाद तीन टेस्ट (Test) और इतने ही T20 खेलने के लिये दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के दौरे पर जाना है.

सरकार ने Lockdown के दौरान कुछ नयी छूट दी: ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की अनुमति

सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन (Lockdown) से कुछ और क्षेत्रों को छूट दी है. इनमें ग्रामीण इलाकों में निर्माण गतिविधियां और देशभर में पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई, बिजली, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों एवं सहकारी ऋण समितियों को काम करने की अनुमति देना शामिल हैं.

केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला (Union Home Secretary Ajay Bhalla) ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजे दिशा निर्देशों में कहा कि इमारती लकड़ियों वाले पेड़ों को छोड़कर जंगल के अन्य पेड़ों, इमारती लकड़ियों वाले पेड़ों को छोड़कर अन्य वनोत्पाद के संग्रहण, कटाई और प्रसंस्करण करने में आदिवासियों और वनवासियों को लॉकडाउन से तीन मई तक की छूट दी जाएगी.

भल्ला ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निर्माण गतिविधियों, पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई, बिजली, दूरसंचार की लाइनें और केबल बिछाने की अनुमति दी जा रही है. पूरे देश में गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों, लघु वित्त संस्थानों को बंद के दौरान न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी जा रही है. जबकि बांस, नारियल, सुपारी, कोको, मसाले की खेती, उनकी कटाई, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, बिक्री और मार्केटिंग को लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 24 मार्च को 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी लेकिन अब इसकी अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है.

ग़ौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने बुधवार को लॉकडाउन के दौरान विभिन्न लोगों और सेवाओं के लिए कई छूट दिये जाने की घोषणा की थी.

Lockdown में बेटे की शादी से निशाने पर आए HD Kumaraswamy बोले- नहीं तोड़ा कोई नियम

कर्नाटक (karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कोरोना वायरस(Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपने बेटे की शादी कराने के मामले में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि हमने शादी से पहले सभी सावधानियां बरती थीं. इसमें कुछ भी गलत नहीं था.

वहीं शादी के दौरान किसी के भी मास्क न लगाए जाने पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने तर्क दिया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन में मास्क लगाना जरूरी नहीं है. जब उनसे सवाल किया गया कि भारत में तो मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है, इस पर कुमारस्वामी ने कहा कि वहां मास्क लगाने की कोई जरूरत नहीं थी.

इस दौरान कुमारस्वामी ने बांद्रा के रेलवे स्टेशन में भारी संख्या में मजदूरों की भीड़ जमा होने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया और लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) पर पिछले हफ्ते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया.

जब कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी से पूछा गया कि क्या आपने शादी के लिए प्रशासन से इजाजत ली थी, तो उन्होंने कहा कि हां शादी के कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी से अनुमति ली थी. उन्होंने यह भी बताया कि इस शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग (ब्लड रिलेटिव) ही शामिल रहे. इसमें किसी भी बाहरी को आमंत्रित नहीं किया गया था.

कुमारस्वामी ने कहा, ‘मैं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि अगर हमने कुछ गलत किया है, तो वो कार्रवाई करें.’ दरअसल,  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल गौड़ा (Nikhil Gowda)  की शादी थी. इस समारोह में लॉकडाउन की भी धज्जी उड़ाई गई और सोशल डिस्टेंसिंग की भी ख्याल नहीं रखा गया था.

इसके बाद कुमारस्वामी ने दावा किया था कि हमने शादी के लिए राज्य सरकार से इजाजत ली है और परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में ही शादी को संपन्न कराया जाएगा. लेकिन तस्वीरों में दिख रहा है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया गया था. शादी स्थल में मीडिया के भी जाने पर पाबंदी थी.

शामली में लॉकडाउन के दौरान हुई पहली शादी, सभी नियमों का किया पालन

अपनी शादी के खास दिन को यादगार बनाने के लिये कई जोड़े कुछ नया करने की ठान लेते है, ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के शामिली में एक युगल ने जिलाधिकारी की अनुमति से लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को शादी संपन्न करके दिखाया.

शामली जिले के गढ़ी क्षेत्र के ताना गांव निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे सूरज की शादी शामली के शिव कॉलोनी निवासी स्वाति से पहले से तय थी. इस बीच लॉकडाउन हो गया. बच्चों ने शादी को यादगार बनाने के लिये लॉकडाउन के दौरान ही शादी करने की जिद की है.

श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने शामली की जिलाधिकारी से बच्चों शादी के लिये अनुमति मांगी और कहा कि इस दौरान लॉकडाउन के सभी नियमों को पालन किया जायेगा. जिलाधिकारी ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करने तथा शादी में केवल सात लोगाें को शामिल होने की इजाजत दी. दोनों पक्ष इसके लिये राजी हो गये.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दुल्हा सूरज पुत्र रामवीर सिंह तथा दुल्हन स्वाति पुत्री स्वर्गीय शिवकुमार ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर विवाह किया है. दोनों के परिजनों को पुष्प वर्षा कर दोनों को आर्शीवाद दिया.
उन्होंने बताया शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन समेेत सभी ने मास्क लगाया था. उन्होंने बताया कि शादी बेहद सादगी से संपन्न हुई और इससे लाखों रूपयों का खर्चा भी बच गया जो बच्चों के भविष्य के लिये काम आयेगा.

गौरतलब है कि लॉकडाउन से पहले इन दोनों की शादी का शुभ मुहर्त पण्डित जी द्वारा 17 अप्रैल 2020 का निकाला था. कोरोना वायरस के चलते सरकार को बचाव के लिये लॉकडाउन का निर्णय करना पड़ा. इससे दोनों के अरमानो पर पानी फिर गया था. परिजनों से लड़के सूरज व लड़की स्वाति की मायूसी देखी नही गई तो सूरज के परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यलय में शादी के लिए परमिशन की अर्जी लगा दी गई. जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शादी में शामिल होने के लिए दूल्हा व दुल्हन समेत मात्र सात लोगों की परमिशन दी गई.

Live Update : Coronavirus की Rapid Testing शुरू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

देश में अब तक कोरोना के कुल 13 हजार 387 मामले सामने आए हैं, जबकि 437 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा 3202 मामले महाराष्ट्र में है, यहां 194 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राजधानी दिल्ली में अब तक 1640 मामले सामने आ चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है.

तमिलनाडु में कोरोना के 56 नए केस

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मरीज सामने आए हैं. राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 1323 हो चुके हैं. तमिलनाडु में अब तक 283 लोग अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. जबकि 15 लोगों की जान जा चुकी है.

दिल्ली में कोरोना के कुल मरीज हुए 1707

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1707 हो गई है. जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 4 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना अब तक 42 लोगों की जान ले चुका है. ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 21 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ ही अब तक ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72 पर पहुंच गया है. बता दें कि पिछले 3 दिन में ही 42 मरीज ठीक हुए हैं. सबसे अहम बात यह है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 2625 टेस्ट हुए जो अब तक सबसे ज्यादा है. राज्य में अब तक कुल 21,409 टेस्ट हो चुके हैं.

 

COVID-19 : देश में 24 घंटों के दौरान Coronavirus के 1000 से अधिक नये मामले, संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के 1007 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 13 हजार 387 पर पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 23 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 437 हो गया.

देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 13387 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 76 विदेशी मरीज शामिल हैं. कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में तक कोरोना से संक्रमित 260 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 1749 पर पहुंच गयी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministery ) की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है. कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गयी है. राज्य में अब तक 3205 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सात लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 194 हो गयी है. राज्य में संक्रमण के 289 नए मामले सामने आए हैं.

संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 62 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 1640 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान छह लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गयी है और 51 मरीजों को उपचार के बाद अस्पाताल से छुट्टी दे दी गई है. इसके बाद तमिलनाडु में 25 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1267 हो गई हैं तथा राज्य में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गयी और वहां 133 नये लोगों के संक्रमित होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 1120 हो गयी है जबकि राज्य में मृतकों की संख्या 53 पर बनी हुई है.गुजरात में एक दिन में 164 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 930 हो गया तथा तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 36 पहुंच गयी है. वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 108 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 1131 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है.

तेलंगाना में इस दौरान 53 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 700 हो गयी. राज्य में इस संक्रमण से कुल 18 लोगों की मौत हुई है. केरल में 395 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 70 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 805 हो गई है और दो लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है. दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 534 और कर्नाटक में 315 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 14 और 13 लोगों की मौत हुई है.

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 314 है और चार लोगों की मौत हुुई है.इसके अलावा पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में 10, हरियाणा में तीन, झारखंड में दो तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

सलमान ने डॉक्टर्स और पुलिस पर हमला करने वालों को लगायी फटकार

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने डॉक्टर्स और पुलिस पर हमला करने वालों को फटकार लगायी है. कोरोना वायरस(Coronavirus)  के कहर को देखते हुए सलमान खान लगातार इस महामारी पर वीडियो और फोटो शेयर कर जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह डॉक्टर्स और पुलिस पर पत्थर बरसाने वालों को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. अपने वीडियो में सलमान खान ने लोगों को घर में ही रहकर प्रार्थना करने की भी सलाह दी है. सलमान ने कहा कि बचपन में यही पढ़ा था भगवान हम सबके अंदर हैं. अगर परिवार के साथ अल्लाह और भगवान के घर जाना है तो निकलो घर से बाहर.

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


सलमान खान ने कोरोना वायरस पर फैंस को आगे समझाते हुए कहा,“अगर नमाज पढ़नी है तो घर में पढ़ो, पूजा करनी है तो घर में करो. बचपन में यही पढ़ा था और सिखाया गया था कि भगवान सबके अंदर हैं. यदि परिवार के साथ अल्लाह और भगवान के घर जानना है तो निकलो घर से बाहर.”

वीडियो में सलमान खान ने पत्थर बरसाने वालों को फटकार लगाते हुए कहा, “डॉक्टर अपनी जान बचाने के लिए आए हैं, नर्स अपनी जान बचाने के लिए आए हैं, जो आप लोग उनपर पत्थर बरसा रहे हो, अगर ये डॉक्टर आपका इलाज नहीं करते और पुलिस सड़कों पर नहीं होती तो चंद लोगों की वजह से, जिनके दिमाग में चल रहा है कि हमें नहीं होगा तो वह हिंदुस्तान के ढ़ेर सारे लोगों को लेकर चल बसेंगे.”