Home Blog Page 244

‘कृष 4’ को लेकर ऋतिक रोशन का बड़ा ऐलान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

 ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर बड़ा खुलाशा किया है। ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की फिल्म कृष 3 के 5 साल पूरे होने पर ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किये। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्‍मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा ” क्या अपने कभी उस दूरी को देखकर डर महसूस किया है, जहां आप है और जहां आपको पहुंचना है?” कृष मेरे लिए कई मायनों में इस दूरी को पाटने के लिए संघर्ष, प्रेरणा और एक प्रयास की तरह रही है। जब डैड ने कृष के बारे मे सोचा तो मुझे कई तरह के संशय, अनिश्चितता और अक्षमता का एहसास हुआ है। लेकिन हमने डर पर जीत पाकर आगे बढ़ने का फैसला किया और टीम वर्क रंग लाया।आज हम कृष 4 तक पहुंचने की दूरी को पाटने के मुहाने पर हैं। मुझे आज भी वैसा ही डर महसूस हो रहा है जैसा कुछ साल पहले हुआ था।मुझे लग रहा है कि हम सही ट्रैक पर हैं।”

https://www.instagram.com/p/Bppomn0BNe5

फ़िलहाल ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग कर रहें हैं। ऋतिक फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे और यह फिल्म  26 जनवरी 2019 पर रिलीज होगी ।

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन, जानिए खूबियां

रौयु टेक्नोलॉजी ने दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल स्मार्टफोन “फ्लेक्सीपाई” लॉन्च किया है।  दुनिया के पहले फ्लेक्सिबल स्मार्टफोन में 7nm स्नैपड्रैगन 8150 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इस फोन में 7.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है, जिसे फोल्ड करने पर यह 4 इंच का हो जायेगा।

फ्लेक्सीपाई 8GB RAM के साथ 128GB और 512GB  की स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध है।फ्लेक्सीपाई के  8GB RAM और  128GB  वाले वैरिएंट की कीमत 9,998 युआन यानी  तक़रीबन 1.06 लाख रुपये है। जबकि 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 12,999 युआन यानी 1.38 लाख रुपये रखी गई है।

वहीं अगर फ्लेक्सीपाई के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। इस फ़ोन में आरओ-चार्ज सिस्टम से लैस 3800 mAh की बैटरी दी गई है, जो फोन को एक घंटे के भीतर 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा।

मजार – ए – पाक में धूमधाम से मनाया जाएगा दादा मियां का उर्स

महराजगंज जिला स्थित खुटहा बाजार के मजार – ए – पाक में हजरत दाता मोजिबेपाक रहमतुल्लाह अलैह (दादा मियां) का सालाना उर्स परम्परानुसार पूरे अकीदत से मनाया जा रहा  है। उर्स का गागर जुलूस गद्दीनशीन के घर से मुड़ीला बाजार जामा मस्जिद आएगा,जहाँ मस्जिद में गागर का पानी भर कर गागर महफ़िल – ए – जुलूस की रौनक में मजार शरीफ लौट आएगी। इस दौरान कौव्वाल नविश दादा मियां की खिदमत में कौव्वालियां,नात,कलाम आदि पेश करेंगे।अगली दिन सुबह 2 नवम्बर जुमा को चादर पोशी कार्यक्रम पेश किया जाएगा। पहली  चादर गद्दीनशिं की ओर से पेश की जाएगी। उर्स के पाक मौके पर दादा मियां के पीर हजरत शाह मिना शाह रहमतुल्लाह अलैह (लखनवी) का परम्पानुसार फ़ातिहा भी पढ़ा जाएगा। उर्स के मौके पर मजार शरीफ को करीने से सजाया गया  हैं,जायरीनों एवं मुरीदैनों को रहने,खाने के बेहतर बन्दोबस्त किए गए हैं।

 
आइए जानतें हैं दादा मियां के पोते हजरत मो.असलम शाह की जुबानी….

 
( शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

सरदार पटेल थे देश की एकता के पहले सूत्रधार, 562 रियासतों का भारत में कराया था विलय

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  उनकी प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्धघाटन किया, वहीँ दूसरी तरफ महराजगंज में बीजेपी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर दौड़ लगाई। इस अवसर जिले की गलियों में वंदे मातरम्,भारत माता की जय के उद्घोष गूंजे।


जनपद मुख्यालय स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर सांसद पंकज चौधरी,सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने माल्यर्पण कर  रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का  शुभारम्भ किया। भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपाईयो का हुजूम भाजपा जिला कार्यालय से निकल कर फरेंदा महाराजगंज मार्ग होते हुए मुख्यालय पहुंचा ,फिर वहां से वापस आकर नगर के सक्सेना तिराहे पर पहुच कर संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य एवं स्वतंत्रता सेनानी महराजगंज के पूर्व सांसद प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा स्थल पहुचा। जहां प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना जी की प्रतिमा पर भाजपा सांसद पंकज चौधरी,सदर विधायक जयमंगल कनौजिया,नगर पालिका परिषद महराजगंज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने माल्यर्पण किया।

जानिए कौन है वो सख्श जिसने बनाई सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ?

भाजपा जिला कार्यालय पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद पंकज चौधरी कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे देश के प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री भी बने। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे सरदार पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर बारडोली की बहनों ने उन्हें सरदार की उपाधि प्रदान की। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का लौह पुरूष कहा जाता है।

सांसद श्री चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल के ऐतिहासिक कार्यों में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निमाण, गांधी स्मारक निधि की स्थापना, कमला नेहरू अस्पताल की रूपरेखा आदि कार्य सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। उनके मन में गोआ को भी भारत में विलय करने की इच्छा कितनी बलवती थी, इसका उदाहरण ही काफी है। उनका यह कथन भी कितना सटीक था कि भारत में केवल एक व्यक्ति राष्ट्रीय मुसलमान है जवाहरलाल नेहरू बाकी सब सांप्रदायिक मुसलमान हैं। 15 दिसंबर 1950 को प्रातः 9.37 बजे भारत के इस महापुरुष का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिसकी क्षति पूर्ति होना कठिन है।

यह सच है कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस के हृदय में प्राणों का संचार किया तो नेहरू ने उस कल्पना और दृष्टिकोण को विस्तृत आयाम दिया। इसके अलावा जो शक्ति और संपूर्णता कांग्रेस को प्राप्त हुई वह सरदार पटेल की कार्यक्षमता का ही परिणाम था। आपकी सेवाओं, दृढ़ता व कार्यक्षमता के कारण ही आपको लौह पुरुष कहा जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के सामने ज्वलंत प्रश्न था कि छोटी-बड़ी 562 रियासतों को भारत गण राज्य में कैसे समाहित किया जाए। जब इस जटिल कार्य को कोई नहीं कर सका तब इस महापुरुष “सरदार वल्लभ भाई पटेल” ने निहायत सादगी तथा शालीनता से सुलझाया, वे थे आधुनिक राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ अमेरीका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (97 मीटर) से दुगनी ऊंचाई वाली बनाई गई है। इस प्रतिमा को एक छोटे चट्टानी द्वीप पर स्थापित किया गया है, जो केवाडिया में सरदार सरोवर बांध के सामने नर्मदा नदी के मध्य में स्थित है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

वहीँ इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रन फॉर यूनिटी पर कहा कि सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर, 1950 को मुंबई में हुआ था। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1991 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न दिया गया। वर्ष 2014 में केंद्र की मोदी सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने अपने अध्यक्षिय संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के ठीक पूर्व (संक्रमण काल में) ही पीवी मेनन के साथ मिलकर कई देसी राज्यों को भारत में मिलाने के लिये कार्य आरम्भ कर दिया था। पटेल और मेनन ने देसी राजाओं को बहुत समझाया कि उन्हे स्वायत्तता देना सम्भव नहीं होगा। इसके परिणामस्वरूप तीन को छोडकर शेष सभी राजवाड़ों ने स्वेच्छा से भारत में विलय का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। लेकिन केवल जम्मू एवं कश्मीर, जूनागढ़ तथा हैदराबाद के राजाओं ने ऐसा करना स्वीकार नहीं किया। जूनागढ़ के नवाब के विरुद्ध जब बहुत विरोध हुआ तो वह भागकर पाकिस्तान चला गया और जूनागढ़ भी भारत में स्वतः विलीन हो गया। जब हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो सरदार पटेल ने वहाँ सेना भेजकर निजाम का आत्मसमर्पण करा लिया। किन्तु नेहरू ने काश्मीर को यह कहकर अपने पास रख लिया कि यह समस्या एक अन्तराष्ट्रीय समस्या है।यदि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश को कुछ और समय दे पाते तो काश्मीर समस्या का भी निदान हो जाता।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल ,मंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुर्सेद अंसारी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेन्दर चौहान,किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमन शुक्ल,  भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अभिषेक श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, राम कोमल चौधरी, छोटे लाल पटेल, मण्डल महामंत्री रामाज्ञा यादव गौतम तिवारी, सेक्टर प्रमुख सूर्यनाथ शर्मा, रमेश पटेल, बबलू पटेल, चौक प्रधान विरेन्दर राव, सेक्टर प्रमुख यंत्री मद्धेशिया, अनिल कुमार दास, पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, राजीव शुक्ला, शिवेंद्र उपाध्याय ,निखिल शुक्ल, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रन फार यूनिटी में भाग लिए।

( शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

हो जाएं सतर्क : नवम्बर में 15 दिन बैंक रहेंगे बन्द, जल्द निपटाएं अपना काम

धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर देश  के हर कोने में  बाजार सज- धज कर तैयार हैं। जमकर खरीदारी शुरू होने से बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है।त्योहारों  के मौसम में खरीदारी करने के लिए ‘धन’ की सर्वाधिक जरूरत होती है।लेकिन अगर आपकी  ‘जेब’ से कहीं रुपये नदारद हों, तो आपकी दिवाली फीकी पड़ सकती है।

पटाखों की बिक्री पर सख्त हुआ सुप्रीमकोर्ट, दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे चला सकेंगे पटाखे

दीपावली के कारण चार दिनों तक लगातार की बैंकों में अवकाश होने से नगदी की समस्या हो सकती है।दीपोत्सव को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिए धन की व्यवस्था पहले से ही कर लें। नहीं तो दीपावली में पटाखों की आवाज मद्धिम और रसगुल्लों की मिठास कम हो जाएगी। 7  नवम्बर को दीपावली है, तो ऐसे में 7 से 11 नवंबर तक राष्ट्रीयकृत बैंक  बन्द रहेंगे। 9 नवम्बर को  बैंक तो खुले रहेंगे, लेकिन इस दिन बैंकों में नगदी पाना आसान नहीं होगा।

महराजगंज में लीड बैंक के प्रबन्धक “एस के श्रीवास्तव” का कहना है की त्योहारों के सीजन में बैंकों के एटीएम चेस्ट फुल रहेंगे। लेकिन त्योहार के कारण राष्ट्रीयकृत बैंकों में 7,8,10 और 11 नवम्बर को अवकाश रहेगा। त्योहारी समस्याओं से बचने के लिए नगदी की व्यवस्था समय पूर्व करनी जरूरी हो जाता है। 

बताया जा रहा है कि 26 से 30 नवम्बर तक बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। इस कारण बैंक सम्बंधित जरूरी कामकाज अविलम्ब निपटा लें या नहीं तो दिक्कतों का सामना करने के लिए तैयार रहें।

(शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

वाराणसीः: जेएचवी मॉल में तड़तड़ाई गोलियां, दो लोगों की हुई मौत

वाराणसी के छावनी थाना क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में दीपावली-छठ पर्व के मौके पर कपड़ों की खरीदारी करते वक्त मोल भाव के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिसमें मौके पर दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से पास के सिंह मेडिकल में पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
 
 
अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से जेएचवी मॉल के भीतर अफरातफरी ही नहीं मची,बल्कि आसपास एवं सड़कों पर भी भगदड़ जैसी माहौल उतपन्न हो गई। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था की मरने वाले दोनो व्यक्ति और दोनों घायल शो रूम में काम करने वाले कर्मचारी थे या ग्राहक। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी आनन्द कुलकर्णी के साथ आईजी रेंज ने जेएचवी मॉल पहुंच घटना की जानकारी ली,और मातहतों को घटना सम्बंधित कड़े निर्देश दिए हैं।
 
घायलों के नाम सेवापुरी के गोराई निवासी विशाल सिंह (26) और गायघाट निवासी चंदन शर्मा (31) बताया गया है। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं अस्पताल में गोपी और सुनील की मौत हो गई है। बताया जाता है कि कपड़े खरीदने के दौरान डिस्काउंट को लेकर विवाद हुआ था और मामला हाथापाई के बाद फायरिंग तक जा पहुंचा। सूचना पाकर एसएसपी आनंद कुलकर्णी और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह जेएचवी मॉल पहुंचे।

शिव’राज में इस गांव ने किया एलान, “बिजली, पानी और सड़क नहीं तो वोट नहीं”

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार भले ही विकास के लाख दावे करे, लेकिन विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सरकार के दावों की पोल खुलती जा रही है। जिससे विपक्ष को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने का एक और मौका मिल गया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोग अब विरोध प्रदर्शन पर उतर आये हैं ।

मामला मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कराहल के पीतमपुरा बस्ती का है, जहाँ  बिजली,पानी और सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध जताया है।यही नहीं ग्रामीणों द्वारा ‘बिजली,पानी और सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के साथ ही गांव में पर्चे  भी बांटे गए हैं। साथ ही  जगह-जगह बोर्ड लगाकर, विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने की बात भी लिखी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव में बिजली और पक्की सड़क नहीं बन जाती, तब तक वे किसी भी नेता को वोट नहीं देंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 60 सालों  से गांव में बिजली, पानी और सड़क का कोई इंतजाम नहीं है। गांव में बुनियादी सुविधाओं  की  कमी के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार  चुनाव  के समय बिजली, पानी और सड़क बनवाने का वादा तो करते है, लेकिन जीतने के बाद कोई काम नहीं करता।

 Source : News 18

मुंबई: बांद्रा इलाके में लगी आग, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई के बांद्रा इलाके में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बांद्रा फायर स्टेशन के नजदीक लालमाटी इलाके में सुबह अचानक आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की 9 गाड़ियां  घटनास्थल पर रवाना कर दी गई। आग पर काबू पाने के लिए हर संभंव प्रयास किया जा रहा है हालाँकि अभी तक किसी के भी जख्मी या हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

 

कहा जा रहा है कि इस इलाके में संकरी गलियां होने के कारण दमकल विभाग के लोगों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इसके साथ ही घरों में रखे गए गैस सिलिंडर के फटने से भी आग फैलने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीँ 2017 में भी बांद्रा पूर्व में रेलवे स्टेशन केनिकट एक गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई थी. जिससे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा था।

रेलवे इंजन और बोगी लेकर भागा ड्राइवर, जानिए वजह

बरेली से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ने पर ट्रेन का ड्राइवर इंजन और पार्सल बोगी लेकर भाग खड़ा हुआ।
 
बताया जा रहा है कि सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों को  सूचना मिली थी कि दिल्ली-बरेली पैसेंजर से लाखों की टैक्स चोरी का सामान आ रहा है।  जब ट्रेन दोपहर  1.10 बजे  बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर4 पर पहुंची, तो वहां पहले से ही मौजूद अफसरों ने ट्रेन की घेरा बंदी कर दी। लेकिन जैसे ही ट्रेन के ड्राइवर को सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के छापे की खबर मिली, तो वह इंजन और पार्सल बोगी लेकर भाग खड़ा हुआ।
 
 
वहीँ जब सेल्स टैक्स विभाग के अफसरों ने ड्राइवर की इस हरकत पर नाराजगी जताई, तो कुछ देर बाद ड्राइवर इंजन के साथ पार्सल बोगी को लेकर प्लेटफार्म नंबर4 लौट आया। जिसके बाद वहां मौजूद अफसरों ने पार्सल बोगी में रखे सामान की जाँच शुरू कर दी। फिलहाल सेल्स टैक्स विभाग इस माल का आंकलन करने में जुटा है।

नौतनवा में बाईक चोर दो युवक गिरफ़्तार,नेपाल से चोरी हुई बाईक बरामद

नौतनवा थाना पुलिस ने गस्त के दौरान नौतनवा कस्बे के जायसवाल चौराहे के पास से दो संदिग्ध युवको को धर दबोचा है। कड़ाई से पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपनी निशानदेही पुलिस को दी। पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की बाइक और चाभियों का गुच्छा बरामद किया है। आरोपियों द्वारा बताया गया है कि  बाइक भैरहवा (नेपाल) से चुराकर लायी गई  है।
 
बीते शुक्रवार की रात्रि में नौतनवा पुलिस कस्बे में गश्त कर रही थी। गस्त के दौरान टीम पैदल मार्च करते हुए जैसे ही पुलिस अस्पताल चौराहे के पास पहुंची चौराहे के निकट एक गली में दो संदिग्ध युवक दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोका तो वह भागने लगे। जिस पर सिपाहियों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से चाभियों  का एक गुच्छा, एक हतौड़ा बरामद किया। पूछताछ के दौरान दोनो युवको के पास चोरी हुई सीडी डिलक्स बाइक भी बरामद हुई।
पुलिसिया पूछताछ में दोनो ने अपना नाम शिव भोला पुत्र साजन निवासी ठूठी चौराहा नौतनवा तथा दूसरे ने अपना नाम अभिषेक पुत्र दीपक थापा नया गांव नौतनवा बताया है। पुलिस ने दोनो को आईपीसी की धारा 41/411 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि दीपक थापा अभी जल्द ही जेल से छूटकर आया है।
इस संबंध में कोतवाल नौतनवा बिहागड़ सिंह ने बताया कि दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।