Home Blog Page 246

नेपाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म,युवती ने निर्वस्त्र अवस्था में फ्लैट से लगाई छलांग

नेपाल युवती से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दरिंदे बीमार युवती को भी अपनी हवस का शिकार बनाने से नहीं चूके। दरिंदों के चंगुल से बचने के लिए युवती फ्लैट के चार मंजिला इमारत की छत से कूद गई,जिससे युवती को गम्भीर चोट आई हुई है। पीड़ित युवती का इलाज जयपुरिया हॉस्पिटल में चल रहा है। 
 
जयपुर में मुहाना मंडी गेट नंबर-3 के पास स्थित भारत अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात हैवानियत भरी वारदात की घटना सामने आई है। अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रह रही नेपाली युवती के साथ दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों ने युवती से मारपीट भी की और कपड़े तक फाड़ युवती को पूरी तरह  निर्वस्त्र कर दिया। घबराई युवती निर्वस्त्र हालत में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने युवती को जयपुरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहाँ चिकित्सकों ने पीड़िता के हाथ-पैर में फ्रेक्चर होने और सिर में गम्भीर चोट लगने की बात कही है।
मुहाना थाना पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर दो युवक लोकेश व कमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 23 वर्षीय पीड़िता नेपाल की रहने वाली है। चार दिन पहले दिल्ली से उसे मुंहबोले भाई जावेद ने यहां बुलाया था। जावेद ने उसे फ्लैट में रुकने के लिए कमरा भी दिलवाया था। शुक्रवार को जावेद फ्लैट को बाहर से बंद कर चला गया। इसके बाद रात करीब 2 बजे दोनों युवक फ्लैट पर पहुंचे और अंदर घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने लगे। युवती ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने मारपीट भी शुरू कर दी।
 
 
भारत अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट के नीचे एक मजदूर काम कर रहा था। अपार्टमेंट की पार्किंग में युवती के कपड़े बिखरे पड़े थे। तब वहां पर काम करने वाले मजदूर को अनहोनी होने की आशंका हुई तो उसने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जगाया। लोग अपार्टमेंट से बाहर निकलकर पार्किंग में आए और आस-पास देखने लगे तो लोगों को अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में नग्न अवस्था में घायल एक युवती मिली। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से कपड़े लेकर युवती को वहां पर रहने वाली महिलाओं की मदद से पहनाने के बाद उपचार के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल ले आई।
 
( शिवरतन कुमार गुप्ता । महराजगंज )
 

अमृतसर रेल हादसा : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुए भीषण रेल हादसे के बाद मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर सामने आई  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों के लिये 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि अमृतसर में धोवी घाट के नजदीक जोड़ा फाटक के पास रावण दहन देख रहे लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमे 60 से ज्यादा लोगों लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए, जिनमे से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शरीर को अमृतसर के सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में रखा गया है। वहीं, घायलों का इलाज अमनदीप अस्पताल (निजी), मिलिट्री हॉस्पिटल, हरतेज हॉस्पिटल (निजी), श्री गुरू राम दास हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में किया जा रहा है। 

वहीँ  दूसरी तरफ रेलवे ने इस हादसे से अपना पल्ला झाड़ लिया है। रेल राज्य मंत्री का कहना है कि इस आयोजन को लेकर न तो  रेलवे को कोई जानकारी नहीं दी गई थी और न ही किसी तरह की इजाज़त ली गई थी।

नेपाल: कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति ने मनाई कुल देवता गणिनाथ की जयंती

नेपाल में रुपन्देही जिले के भैरहवा में कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति के तत्वाधान में कान्दु बिरादरी के कुलदेवता बाबा गणीनाथ जी का जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुपन्देही जिले के क्षेत्र नंबर 3 के विधायक संतोष कुमार पाण्डेय रहे ,जबकि विशिष्टि अतिथि के रूप में आनन्द प्रसाद गुप्ता रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कान्दु बिरादरी के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा की आज कान्दु वैश्य समाज के कुलदेवता बाबा गणीनाथ जी के जयंती में मुझे सहभागी होने का शुभ अवसर मिला है, यह मेरे लिए बड़े ही परम सौभग्य की बात है। उन्होंने कुलदेवता बाबा गणीनाथ जी को दिल से प्रणाम किया और कान्दु युवा सेवा समिति के नवसृजित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए एक शुभ संकेत है।हम युवाओं से अपील करते हैं की वे खूब पढ़ें,संस्कारित बनें,मर्यादित बनें,सेहतमंद हों और व्यवसाय के साथ साथ राजनीति में भी सक्रिय बनें।ताकि समाज और राष्ट्र का विकास हो ।

विशिष्ठ अतिथि आनन्द प्रसाद गुप्ता ने कुलदेवता के जयंती में उपस्थित सभी लोगों का तहे दिल से स्वागत किया और कान्दु युवा सेवा समिति को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। नव सृजित युवा समिति के पदाधिकारियों को श्रीराम गुप्ता द्वारा पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति रुपन्देही के जनसम्पर्क अधिकारी निर्वाचित हुए महेश गुप्ता को सम्मान पत्र देते विधायक संतोष पाण्डेय ने कहा की आप काफी दिनों से पत्रकारिता के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्य करते रहते हैं।नेपाल को और कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति को आप जैसे निर्भीक और कर्मठ शिल युवा साथी की जरूरत है।मुझे लगता है की महेश गुप्ता जी इस समाज के सारथी हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महराजगंज से न्यूज फर्स्ट के पत्रकार मनीष कुमार गुप्त,किशन कुमार मद्धेशिया, हेमन्त कांदू ,रामेश्वर मद्धेशिया,सुभाष कांदू ,महराजगंज से भारतीय समाचार के ब्यूरो चीफ शिवरतन कुमार गुप्ता (राज़),मोहन मद्धेशिया, तलकेस्वर कांदू, दिलीप,गौतम गुप्ता, मनोज,अनिल, वेचन कांदू, सुनील गुप्ता, प्रियंका, पूनम ,ममता, राधा कांदू सहित अन्य सभी पधाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।

( शिवरतन कुमार गुप्ता )

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन, 101 कन्याओं काे कराया भोजन

कहा जाता है की उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जितनी आस्था भगवान गोरक्षनाथ में है,उतनी ही आस्था आदिशक्ति माँ जगत जननी में भी है। यही कारण है कि सीएम योगी हर वर्ष पूरे विधि विधान से दोनों जवरात्रों में शक्ति की उपासना करते हैं और कन्या भोज करते हैं। इन दिनों योगी आदित्‍यनाथ पांच दिवसीय दौरे पर पूजा ,अर्चन एवं हवन पाठ के लिए गोरखपुर जनपद स्थित गोरखनाथ मंदिर आए हुए हैं। जहाँ उन्होंने शारदीय नवरात्र पर कन्या पूजन किया।

उत्तर प्रदेश का  मुख्‍यमंत्री बनने के बाद योगी दूसरी बार शारदीय नवरात्रि में कन्‍या पूजन करने के लिए गोरखपुर पहुंचे  हैं। गोरखनाथ मन्दिर स्थित शक्ति मन्दिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की देखरेख में माँ सिद्धिदात्री का पूजा अर्चन की और फिर तिथिनुसार ब्राह्मणों द्वारा “दुर्गा शप्तसती” के एक-एक ऋचाओं के साथ हवन की आहुति माँ को समर्पित की। हवन पूजन के बाद योगी आदित्यनाथ ने नौ कन्याओं का पात्र में चरण धोकर कर चुनरी चढ़ाई और पूजा अर्चना की।  पूजा उपरांत कन्याओं को स्वहाथों निर्मित खीर का भोग लगाकर देवी स्वरूप आमन्त्रित नौ कन्याओं को भोजन कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के आखरी दिन नौ कन्याओं के साथ उपस्थित 101 कन्याओं को पूजा करने और भोजन कराने के बाद  अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर ससम्मान उचित प्रबन्ध में उनकी विदाई की। बताना अनिवार्य है की कन्या भोज एवं देवी भोग के लिए छप्पन भोग स्वयं सीएम योगी ने ही बनाया था। कन्या भोज के उपरांत योगी आदित्यनाथ ने स्वयं जल पात्र में जल लेकर नौ कन्याओं के साथ भोज में शामिल कुल 101 कन्याओं के हाथ धुले।

( शिवरतन कुमार गुप्ता । महराजगंज )

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के आखरी दिन नौ कन्याओं के साथ उपस्थित 101 कन्याओं को पूजा करने और भोजन कराने के बाद  अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर ससम्मान उचित प्रबन्ध में उनकी विदाई की। बताना अनिवार्य है की कन्या भोज एवं देवी भोग के लिए छप्पन भोग स्वयं सीएम योगी ने ही बनाया था। कन्या भोज के उपरांत योगी आदित्यनाथ ने स्वयं जल पात्र में जल लेकर नौ कन्याओं के साथ भोज में शामिल कुल 101 कन्याओं के हाथ धुले।

( शिवरतन कुमार गुप्ता । महराजगंज )

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन, जन्मदिन पर ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी का निधन हो गया है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। नारायण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनेता थे, जिन्हें दो-दो राज्यों का मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला। उन्होंने 1976-77, 1984-85 और 1988-89 में उत्तर प्रदेश और 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था। केंद्र में वित्त, विदेश, उद्योग और  श्रम जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभालने वाले  नारायण दत्त तिवारी 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे ।

18 अक्टूबर 1925 को एक कुमाऊंनी परिवार में पैदा हुए नारायण दत्त तिवारी की तबियत बीते कई दिनों से लगातार बिगड़ती जा रही थी।जिसके चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक उन्होंने ने दोपहर 2.50 बजे अंतिम सांस ली। नारायण दत्त तिवारी का निधन उनके जन्मदिन के दिन हुआ है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं। ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख सहने की प्रार्थना करता हूं।’

वहीँ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नारायण दत्त तिवारी के निधन को भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘वरिष्ठ राजनेता नारायण दत्त तिवारी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया था। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’ 

मंदिर की जमीन पर दबंगों ने कब्ज़ा करने की कोशिश, संतो ने किया हंगामा

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा स्थित श्री रामजानकी मन्दिर के नाम स्थानीय देवेन्द्र नाथ शुक्ल ने आज के करीब 30 वर्ष पूर्व 8 विघा जमीन को चढ़ावे में दान कर दिया था। लेकिन यह जमीन ज्यादा कीमती होने के कारण दबंगों की नजर की किरकिरी बनती रही है। एक सुनियोजित साजिश के तहत जब दबंगों ने कब्जा करने की पूरी कोशिश की तो 15 अक्तूबर 2018 को मामला भड़क गया और स्थानीय ग्रामीणों के साथ श्री राम जानकी मन्दिर के साधू सन्त आक्रोशित हो गए।
मामला बरगदवा थाना प्रभारी कार्यालय से लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय नौतनवा तक पहुंच गया। दोनों अधिकारियों ने साधु सन्तों की बात को गम्भीरता से सुनते हुए और ग्रामीणों की आक्रोश को देखते हुए सूझ बुझ से काम लिया तथा मामले की निष्पक्ष जांच करा कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। वहीँ जमीन पर कब्जे को लेकर सन्तों के साथ ग्रामीण भी काफी आक्रोशित दिखे, लेकिन प्रशासन के सूझ बुझ से रामगढवा में शांति कायम है।
 
 (भारतीय समाचार से बातचीत करते हुए श्री राम जानकी मन्दिर के पीठाधीश्वर शम्भु जी महाराज)
 
( शिवरतन कुमार गुप्ता के साथ मोहन मद्धेशिया की रिपोर्ट )

“कन्या पूजन” कर गुड्डू खान ने पेश की एकता और भाईचारे की मिसाल

गोरखा समुदाय के लोगो में विजय दशमी पर्व एवं नवरात्र का बहुत ही बड़ा महत्व है। इस अवसर पर नवरात्र के सप्तमी तिथि को नौतनवा के गोरखा समाज के लोगो ने आर्मी कैम्प में जगत जननी माँ महिषमर्दिनी भगवती दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए फूल-पाती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष गुड्डू खान मुख्य अतिथि आमन्त्रित थे। जिनका गोरखा समाज के पुरोहित महेश्वर थापा ने चन्दन का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बोलते हुए श्री गुड्डू खान ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपो में बिद्यमान नौ कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और पुरोहित ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर बकरे के प्रतीक रूपी फल की बली चढ़ाकर फूल-पाती कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

इस अवसर पर न.पा.प.नौतनवा अध्यक्ष श्री गुड्डू खान ने कहा कि “गोरखा समाज” के लोगो मे यह त्यौहार बहुत ही खास मायने रखता है. हमारी भी आस्था माँ जगतजननी दुर्गा के प्रति हृदय में और भी प्रगाढ़ है। इसके साथ ही  उन्होनें लोगों को सामाजिक समरसता बनाये रखने के साथ ही सबकी मनोकामना पुरी होने की कामना की। इस अवसर पर हरि बहादुर गुरुंग,बन्टी पाण्डेय, नर बहादुर राना,डमर बहादुर गुरुंग, ब्रिजेशमणि त्रिपाठी,राम थापा,धीरेन्द्र सागर,प्रेम थापा,खुर्शेद आलम, मो.शकील, राजकुमार गौड़,मनोज राना, शिव जाय, बैजनाथ मद्धेशिया आदि कई लोग उपस्थित रहे।

(महेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

चेन स्नेचर ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र, देखती रह गई पुलिस

नवरात्र के अष्टमी तिथि को जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में देवी भक्त कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक चेन स्नैचर ने ऐसा कारनामा किया, जिससे पुलिस की कड़ाई पर सवाल ही नहीं उठने लगे बल्कि पुलिस अधीक्षक के तेज तेवर की हवा भी निकल गई ।

महराजगंज नगर चौकी से सटे कॉलेज रोड स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के मौके पर पुलिस सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त होने के बावजूद पुलिस की व्यवस्था में बड़ी खामियां उजागर हुई हैं। आदिशक्ति माँ भगवती की पूजा के लिये यहां उमड़ी देवी भक्तों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में एक चेन स्नेचर ने पुलिस की चौकसी की हवा निकालते हुए महिला के गले से चैन छीनकर ले भागा। इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

पुलिसअधीक्षक आरपी सिंह द्वारा कड़ी सुरक्षा किए जाने के दावे के बावजूद भी सरेआम मंदिर परिसर में झपट्टेमारी की इस वारदात ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी है। लोगों में पुलिस की झूठी कड़ाई को लेकर जबरजस्त आक्रोश है।

घटना के बाद मुकामी पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। लेकिन चेन स्नेचिंग से महिला श्रद्धालुओं में काफी भय पैदा हो गया है।

( शिवरतन कुमार गुप्ता । महराजगंज )

दशहरा पर्व को लेकर भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, सोनौली बार्डर पर हुई कड़ी चेकिंग

नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है।


नेपाल से आने जाने वालों की काफी गहनता से तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही सीमा के आस पास के इलाकों में भी पुलिस ने पेट्रोलिंग अभियान तेज कर दी है। दुर्गा पूजा के पांडालों में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस के तेज तर्रार जवानों को तैनात किया गया है। सीमा पर सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर कई बार देश विरोधी अराजकतत्व सोनौली सीमा का इस्तेमाल कर भारत में घुसपैठ कर गए हैं। जो जेल में बन्द भी हैं।पुलिस और एस एस बी के जवान इंडो नेपाल सीमा पर चप्पे चप्पे पर नजर गड़ाए हुए हैं।

महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर हमारी कड़ी नजर है। पुलिस और एसएसबी के जवान पैट्रोलिंग भी कर रहे हैं। सभी थानाध्यक्षो को दुर्गा पूजा पांडालों ,मूर्ति विसर्जन को लेकर विशेष नजर रखने के लिए निर्देश दिया गया है। बॉर्डर पर आने जाने वाले संदिग्धों एवं चोर रास्तों पर आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 28 मेधावियों को किया सम्मानित

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु के दूसरे दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति रामनाईक ने छात्राओं की हौसला आफजाई की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को सचेत करते हुए कहा की बराबरी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 28 में से 17 गोल्ड मेडल छात्राओं को मिलना महिला सशक्तिकरण का ही प्रमाण है।

कुलाधिपति नाईक ने कहा की असफल लोग शार्ट कट अपनाते हैं,जो जिंदगी के विकास को ब्रेक डाउन करता है। स्पर्धा में उच्च गुणवत्ता ही काम आता है।दुनिया में कड़ी स्पर्धा है,इसके चुनौती को स्वीकार करना होगा,तभी विकास सम्भव हो सकेगा।

कुलाधिपति ने कहा की गोल्ड मेडल पाने वालों में 11 लड़के तो 17 लड़कियां हैं। यह आंकड़ा सिर्फ सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का ही नही है। पूरे उत्तरप्रदेश में देखा जाए तो यूनिवर्सिटी की परीक्षा में लड़कियों की सफलता की प्रतिशत का दर 51% है। यह सब महिला सशक्तिकरण का प्रमाण है। जिसको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सुखद परिणाम से भी देखा जाना चाहिए। महामहिम कुलाधिपति ने लड़कों को आगाह करते हुए आह्वान किया की भविष्य में आगे आने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। रामनाईक ने मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की ओर इशारा करते हुए कहा की आप सब ने प्रतिज्ञा ली है यह बहुत ही अच्छी बात है लेकिन इसको निभाना कठिन काम है।

( मोहन मद्धेशिया । बरगदवा महराजगंज )